LATEST NEWS

नवरात्रि पर MP सरकार ने लिया फैसला, मैहर, भोपाल और इंदौर में भी नहीं बिकेगा मांस

भोपाल नवरात्रि के दौरान मध्य प्रदेश के मैहर में मांसाहार खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मैहर में शक्तिपीठ मां शारदा का मंदिर है। ‘मां शारदे चैत्र नवरात्रि मेले’ के दौरान मैहर में हजारों भक्त आते हैं। अधिकारियों की मानें तो इसके अलावा सूबे के भोपाल और इंदौर शहर में मीट की दुकानें चैती चांद (30 मार्च), राम नवमी (6 अप्रैल), महावीर जयंती (10 अप्रैल) और बुद्ध पूर्णिमा (12 मई) के मौकों पर बंद रहेंगी। नगर निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दुकानों ने प्रशासन के आदेश का उल्लंघन किया तो उनके लाइसेंस रद्द भी किए जा सकते हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने दी चेतावनी दोनों शहरों में प्रतिबंध को लागू करने के लिए, नगर निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर वे आदेशों का उल्लंघन करते हैं तो दुकानों का लाइसेंस रद भी किया जा सकता है। इससे पहले, लोकसभा में पार्टी के पूर्व सचेतक और मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह सहित कई भाजपा सांसदों ने मांग की थी कि नवरात्रि के दौरान सूबे में मीट की दुकाने बंद रखने का आदेश जारी किया जाए। वहीं राज्य सरकार ने घोषणा की है कि एक अप्रैल से मैहर समेत राज्य के 17 शहरों में शराब की दुकानें हमेशा के लिए बंद कर दी जाएंगी। वहीं एमपी के सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को यहां ‘वीर भारत संग्रहालय’ की नींव रखी। यह संग्रहालय 2028 तक विरासत इमारत कोठी महल में 20 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि संग्रहालय भारत की महान विभूतियों की वीरता और प्रतिभा को प्रदर्शित करेगा और देश की परंपराओं, दर्शन और मूल्यों को दिखाएगा। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य संग्रहालय को राष्ट्र के सभी सकारात्मक पहलुओं का प्रतिनिधित्व करने वाला बनाना है। भोपाल और इंदौर में भी नहीं बिकेगा मांस राजधानी भोपाल और इंदौर में मांस की दुकानों को चैती चांद (30 मार्च), राम नवमी (6 अप्रैल), महावीर जयंती (10 अप्रैल) और बुद्ध पूर्णिमा (12 मई) के त्योहारों पर बंद रहने का आदेश दिया गया है. दोनों शहरों में प्रतिबंध को लागू करने के लिए, नगर निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर वे आदेशों का उल्लंघन करते हैं तो दुकानों का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा. लोकसभा में पार्टी के पूर्व सचेतक और मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह समेत कई बीजेपी विधायकों ने मांग की थी कि नवरात्रि के दौरान राज्य में मांस की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया जाए. सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि 1 अप्रैल से मैहर समेत राज्य भर के 17 पवित्र शहरों में शराब की दुकानें हमेशा के लिए बंद कर दी जाएंगी. लोकसभा में पार्टी के पूर्व सचेतक और मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह सहित कई भाजपा विधायकों ने मांग की थी कि राज्य में मीट की दुकानों को नवरात्रि के दौरान बंद रखने का आदेश दिया जाए। सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि 1 अप्रैल से मैहर समेत राज्य के 17 पवित्र शहरों में शराब की दुकानें हमेशा के लिए बंद कर दी जाएंगी भोपाल में हर रोज 80 टन मांस की बिक्री होती है उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रतिदिन 80 टन मांस की बिक्री होती है। इसमें 40 टन मटन, 20 टन भैंस का मांस और 20 टन चिकन शामिल होता है। भोपाल शहर में करीब 500 दुकानों पर मांस की बिक्री की जाती है। इनमें 70 से अधिक दुकानें ऐसी हैं जिनके पास कोई लाइसेंस नहीं है। किसी प्रकार का कोई रजिस्ट्रेशन अथवा गुमास्ता भी नहीं है। नगर निगम के स्थानीय अधिकारियों के संरक्षण में इन दुकानों पर मांस का अवैध कारोबार किया जाता है। 

संस्कृति बचाओ मंच ने नवरात्रि के दौरान शासकीय हिंदू कर्मचारियों को कार्यालय से जल्दी छुट्टी देने की मांग उठाई

भोपाल मध्य प्रदेश में हिंदूवादी संगठन संस्कृति बचाओ मंच ने नवरात्रि के दौरान शासकीय हिंदू कर्मचारियों को कार्यालय से जल्दी छुट्टी देने की मांग उठाई है. संगठन ने इसे रमजान के दौरान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मुस्लिम कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधा से जोड़ा है, जहां नमाज और इफ्तार के लिए जल्दी छुट्टी का प्रावधान किया गया था. अब इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में नवरात्रि के 9 दिनों के लिए हिंदू कर्मचारियों को राहत देने की अपील की गई है. संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, “जिस तरह रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को नमाज और इफ्तार के लिए जल्दी छुट्टी दी जाती है, वैसे ही सनातनी शासकीय कर्मचारियों को भी नवरात्रि में सुविधा मिलनी चाहिए.” संगठन ने मांग की है कि नवरात्रि के दौरान हिंदू कर्मचारियों को सुबह 12 बजे तक दफ्तर आने और शाम 4 बजे छुट्टी मिले, ताकि वे बिना जल्दबाजी के पूजा-पाठ और कर्मकांड कर सकें. चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि इस मांग को लेकर वे मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखने जा रहे हैं. उनका कहना है कि यह कदम हिंदू कर्मचारियों को उनके धार्मिक कर्तव्यों के लिए समय देगा और सांस्कृतिक समानता को बढ़ावा देगा. यह मांग चैत्र नवरात्रि से पहले उठी है, जो 30 मार्च से शुरू होने वाली है. अब सबकी नजर सरकार के जवाब पर टिकी है कि क्या इस अपील पर कोई फैसला लिया जाएगा.  

व्रत खोलने के वक्त अनार सिंह के परिवार के सभी सदस्यों ने कुट्टू के आटे की बनी हुई पूरी खाई, तीन परिवार के 17 लोग हुए बीमार

गाजियाबाद नवरात्र के पहले दिन नंदग्राम में कूट्टू के आटे की पूरी खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत 17 लोग बीमार हो गए हैं। कुछ लोगों को मरियम तो कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बृहस्पतिवार देर शाम को व्रत खोलने के वक्त अनार सिंह के परिवार के सभी सदस्यों ने कुट्टू के आटे की बनी हुई पूरी खाई। पूरी खाने के तीन घंटे बाद सभी के पेट में दर्द होने लगा। उल्टी होने के बाद चक्कर आने लगे। पड़ोस के लोगों ने सभी सदस्यों को रात्रि में ही जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि सभी मरीजों को उल्टी हो रही थी और चक्कर भी आ रहे थे। ईएमओ डाक्टर राजीव वर्मा ने सभी बीमार लोगों का प्राथमिक उपचार किया। एक घंटे बाद हालत में सुधार होने के बाद सभी की अस्पताल से छुट्टी भी कर दी गई। शुक्रवार को बीमार लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग को कर दी। बीमार लोगों का आरोप है कि आटे में मिलावट होने की पूरी आशंका है। इससे पहले भी जिले में कुट्टू के आटे की बनी पकोड़ी और पूरी खाने से कई लोग बीमार हो चुके हैं। मुरादनगर में पिछले वर्ष एक्सपायरी डेट का कुट्टू का आटा जब्त किया गया था। लिए गए सैंपल भी जांच में फेल पाए गए थे।   चिकित्सक की परामर्श आटा पुराना नहीं हाेना चाहिए। फफूंदी नहीं लगी होनी चाहिए। कच्चा नहीं होना चाहिए। एक बार में कु्ट्टू के आटे की बनी खाद्य सामग्री कम सेवन करनी चाहिए। पानी का अधिक सेवन करना चाहिए। खाते ही कतई नहीं सोना चाहिए।

नवरात्रि मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को बोर्ड पर अपने नाम के साथ दुकान चलाने वाले का नाम भी लिखना होगा

रतलाम रतलाम नगर निगम इन दिनों उत्तर प्रदेश सरकार की राह पर है। निगम ने आदेश पारित किया है कि इस बार नवरात्रि मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को बोर्ड पर अपने नाम के साथ दुकान चलाने वाले का नाम भी लिखना होगा। दरअसल, रतलाम के कालिका माता मंदिर में नवरात्रि पर 9 दिवसीय गरबा रास होता है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस बार मंदिर में 3 से 12 अक्टूबर तक दस दिवसीय नवरात्रि मेला लगेगा। मध्यप्रदेश ही नहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के व्यापारी यहां दुकान लगाते रहे हैं। ऐसा पहली बार है कि दुकानदारों के लिए अपने नाम का बोर्ड लगाना अनिवार्य किया गया है। शहर काजी बोले-ये तुगलकी फरमान, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे नगर निगम के इस फैसले को शहर काजी सैयद आसिफ ने तुगलकी फरमान बताया है। उन्होंने कहा, ‘ऐसा फैसला यूपी में योगी सरकार ने भी लिया था। इसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत रतलाम नगर निगम से ऑर्डर कॉपी मांगी गई है। इसके मिलते ही एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन फॉर सिविल राइट्स, दिल्ली की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।’ शहर काजी ने यह भी कहा कि फैसले के विरोध की कलेक्टर को भी जानकारी दे दी गई है। मेले में बोर्ड लगाने के दौरान अगर कोई हंगामा या विरोध होता है तो इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की रहेगी। निगम का तर्क-हमारा मकसद बिचौलियों पर रोक लगाना रतलाम नगर निगम के राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी का कहना है, ‘मेले में रतलाम के अलावा बाहर से कई लोग दुकान लगाने के लिए आते हैं। यह निर्णय इसलिए लेना पड़ा क्योंकि कोई बिचौलिया नहीं आए, वास्तविक व्यापारी को ही दुकान मिले। टेंडर होने के बाद एक स्वीकृति पत्र दिया जा रहा है, जो दुकान पर आधार कार्ड के साथ रखना होगा। जब भी कोई जांच करने आता है तो दुकानदार को यह दिखाना होगा।’ गांधी ने कहा, ‘हमारी मंशा यह है कि जिस व्यक्ति के नाम से दुकान का टेंडर हुआ है, उसी को दुकान मिलनी चाहिए। उत्तर प्रदेश का निर्णय प्रदेश स्तर पर था। हमने केवल कालिका माता मंदिर मेला ग्राउंड तक की बात की है। जिस किसी के नाम का टेंडर खुले, वह अपना रजिस्ट्रेशन अपने पास रखे और बोर्ड पर प्रोपराइटर का नाम जरूर लिखे।’

आषाढ़ में कब रहेगी गुप्त नवरात्रि, जाने महत्व और पूजा विधि

Youth Congress's ruckus, came out to surround the Chief Minister's residence

नवरात्रि पर्व शक्ति उपासना का पर्व है । ब्रह्मांड में विद्यमान प्रकृति वह शक्ति है जो जीवन की गतिविधियों में अपना योगदान देती है। आषाढ़ माह में मनाया जाने वाला यह गुप्त नवरात्रि पर्व सौभाग्य और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद लेकर आता है। इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई 2024 दिन शनिवार से प्रारंभ हो रही है। गुप्त नवरात्रि के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए और मां दुर्गा के सभी स्वरूपों का स्मरण करना चाहिए। नवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर मां का स्मरण करना चाहिए और उनके सामने तेल का दीपक प्रज्ज्वलित करके उनकी पूजा शुरू करनी चाहिए। साल में कितनी बार मनाई जाती है नवरात्रि? नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा को समर्पित है। इस दौरान शक्ति के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। शक्ति की पूजा में कई नियमों का पालन किया जाता है।  साल में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है, जिनमें से दो बार बहुत ही विस्तार से मनाई जाती है। पहली चैत्र माह में  मनाई जाने वाली चैत्रीय नवरात्रि और दूसरी आश्विन माह में मनाई जाने वाली शारदीय नवरात्रि।  दूसरी दो नवरात्रि होती है जो गुप्त रूप से मनाई जाती हैं। यह नवरात्तंरी तन्त्रत्र सिद्धि प्राप्त करने के लिए सामान्य जन से अलग रह रहे लोग करते हैं। यह गुप्त नवरात्रि माघ माह और आषाढ़ माह में मनाई जाती है। मान्यता है कि  इस गुप्त नवरात्रि में मां की आराधना करने से दस महाविद्याओं की सिद्धियां प्राप्त होती हैं।   कब से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई, शनिवार से शुरू होगी, जो 15 जुलाई, सोमवार तक रहेगी। यानी इस बार ये गुप्त नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 10 दिनों की होगा, ऐसा चतुर्थी तिथि की वृद्धि होने के कारण होगा। गुप्त नवरात्रि के में होती है महाविद्या की पूजा की गुप्त नवरात्रि एक चरण-दर-चरण प्रक्रिया है जिसमें शक्ति के सभी रंग प्रकट होते हैं। देवी काली, देवी तारा, देवी ललिता, देवी मां भुवनेश्वरी, देवी त्रिपुर भैरवी, देवी चिन्नमस्तिका, देवी मां धूमावती, देवी बगलामुक्की, देवी मातंगी और देवी कमला इस शक्ति पूजा में प्रकट होंगी। इन सभी शक्तियों की पूजा मुख्य रूप से तांत्रिक साधना में की जाती है। गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा को बहुत महत्व दिया जाता है। यह शक्ति के दस रूप हैं। प्रत्येक रूप अपने आप में पूर्ण है। इसमें ब्रह्मांड की कार्यप्रणाली और उसके भीतर छिपे रहस्य शामिल हैं। महाविद्या सभी जीवित प्राणियों का पालन करती है। इन दस महाविद्याओं को तांत्रिक साधना में बहुत शक्तिशाली माना गया है। कैसे करें कलश स्थापना     आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि पर देवी की पूजा करने के लिए सूर्योदय से पहले उठना चाहिए।     स्नान आदि करके शुभ मुहूर्त का ध्यान रखते हुए पवित्र स्थान पर देवी की मूर्ति या चित्र को एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर रखें     गंगा जल छिड़क कर स्थान को पवित्र करें।     देवी की विधि-विधान से पूजा प्रारंभ करने से पहले मिट्टी के पात्र में जौ के बीज बो दें     इसके उपरान्त माता की पूजा के लिए कलश स्थापित करें।     अखंड ज्योति का दिया जलाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ और उनके मंत्रों का पूरी श्रद्धा के साथ जप करें ।   आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 की तिथियां     6 जुलाई, शनिवार- इस दिन से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरूआत होगी। पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा जाएगी।     7 जुलाई, रविवार- ये आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन रहेगा। इस दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी।     8 जुलाई, सोमवार- आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है।     9 जुलाई, मंगलवार- ये गुप्त नवरात्रि की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन देवी कूष्मांडा का विधान है।     10 जुलाई, बुधवार- इस दिन भी गुप्त नवरात्रि की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस तरह 2 दिन चतुर्थी तिथि होने से ये नवरात्रि 10 दिनों की मानी जाएगी।     11 जुलाई, गुरुवार- गुप्त नवरात्रि की पंचमी तिथि पर देवी स्कंदमाता की पूजा की जाती है।     12 जुलाई, शुक्रवार- इस दिन गुप्त नवरात्रि की षष्ठी तिथि रहेगी। इस तिथि पर देवी कात्ययानी की पूजा की जाती है।     13 जुलाई, शनिवार- आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर देवी कालरात्रि की पूजा का विधान है।     14 जुलाई, रविवार- इस दिन आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी।     15 जुलाई, सोमवार- ये गुप्त नवरात्रि की अंतिम दिन रहेगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा मुख्य रूप से की जाती है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online