हमारा लक्ष्य विदेशी और घरेलू पर्यटक बढ़ाना है: दिया कुमारी, राजस्थान-पर्यटन ने जीते दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
जयपुर। राजस्थान पर्यटन को कॉन्डे नेस्ट ट्रैवलर रीडर्स ट्रैवल अवार्ड्स के दौरान दो प्रतिष्ठित श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया है। राज्य को ‘फेवरेट लीज़र डेस्टिनेशन इन इंडिया’ और ‘फेवरेट इंडियन स्टेट फॉर रोड ट्रिप्स’ पुरस्कार से नवाजा गया है। ‘फेवरेट इंडियन स्टेट फॉर रोड ट्रिप्स’ का अवार्ड राजस्थान को मिला है। जबकि फेवरेट लीज़र डेस्टिनेशन इन इंडिया’ का रनरअप अवार्ड उदयपुर को मिला है। पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि राजस्थान को दो अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिष्ठित कॉन्डे नास्ट ट्रैवलर रीडर्स ट्रैवल अवार्ड्स 2024 प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न ट्रैवल मार्ट और प्रदर्शनियों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से वैश्विक स्तर पर राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता दृढ़ है। हमारा लक्ष्य राजस्थान में विदेशी और घरेलू पर्यटकों की संख्या बढ़ाना है। पर्यटन विभाग के सचिव श्री रवि जैन ने इन पुरस्कारों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कॉन्डे नेस्ट ट्रैवलर रीडर्स ट्रैवल अवार्ड्स हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क स्थापित करता है। यात्रियों द्वारा चुने गए, ये पुरस्कार दर्शाते हैं कि राजस्थान वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। श्री जैन ने कहा कि राजस्थान पर्यटन को मिलने वाले पुरस्कार, प्रदेश पर्यटन के ध्येय वाक्य पधारो म्हारे देश को चरितार्थ करते हैं। देशी, विदेशी पर्यटकों ने घूमा जयपुर, जोधपुर व उदयपुर — इस साल जनवरी से लेकर सितम्बर तक जयपुर, जोधपुर व उदयपुर घूमने आने वाले घरेलु पर्यटकों की संख्या एक करोड के पार जा चुकी है। बीते आठ महीने में 16817114 देशी पर्यटक राजस्थान के इन तीन जिले में पहुंचे। वहीं इन तीनों जिलों में विदेशी सैलानियों की संख्या आठ लाख के पार पहुंची, 875940 विदेशी पावणे जयपुर, जोधपुर व उदयपुर पहुंचे। राजस्थान में पर्यटन की दृष्टि से प्रमुख जिलों जैसे जयपुर, जोधपुर व उदयपुर में घरेलू व विदेशी पर्यटकों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजस्थान पर्यटन देसी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद है। इस साल जनवरी से लेकर सितम्बर तक जयपुर जिले में 8869703 घऱेलू पर्यटक आए वही विदेशी मेहमानों की संख्या 413401 रही। जोधपुर जिले में देश से 1786619 सैलानी आए वहीं विदेशी सैलानियों की संख्या 133806 रही। उदयपुर में 6160792 देशी पर्यटकों ने घूमा वहीं यहां आने वाले विदेशी पावणों की संख्या 328733 रही। महीना जयपुर ग्रामीण शहर पर्यटक घरेलू विदेशी घरेलू विदेशी जनवरी 243500 454 997066 70691 फरवरी 223000 431 820281 96489 मार्च 271500 345 1132417 82657 अप्रेल 923000 0 599764 39835 मई 107000 53 399499 18533 जून 13000 40 508835 11779 जुलाई 281500 36 684395 22148 अगस्त 196000 50 647472 34347 सितम्बर 202000 17 619474 35496 महीना जोधपुर ग्रामीण शहर पर्यटक घरेलू विदेशी घरेलू विदेशी जनवरी 12400 280 293103 23508 फरवरी 15700 438 204282 29231 मार्च 15100 465 180642 29803 अप्रेल 14350 212 102936 11389 मई 13500 107 97796 3869 जून 12700 31 101513 1803 जुलाई 29900 106 110769 6246 अगस्त 32200 194 196379 15504 सितम्बर 194600 0 158749 10620 महीना उदयपुर शहर पर्यटक घरेलू विदेशी जनवरी 953343 60251 फरवरी 600301 48329 मार्च 678454 51495 अप्रेल 431603 26531 मई 547663 26205 जून 577978 24803 जुलाई 697134 26556 अगस्त 808921 31816 सितम्बर 865395 32747