LATEST NEWS

पुष्कर सरोवर में डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु, राजस्थान-अजमेर में कार्तिक पंचतीर्थ स्नान शुरू

अजमेर. पुष्कर सरोवर में आज देवउठनी एकादशी स्नान के साथ ही पंचतीर्थ स्नान आरंभ हो गया। इसी के साथ धार्मिक पुष्कर मेला भी आज से शुरू हो जाएगा, जिसका समापन 15 नवंबर को सरोवर में कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले महास्नान के साथ होगा। एक तिथि क्षय होने के कारण पांच दिनी कार्तिक पंचतीर्थ स्नान इस बार चार दिन का ही होगा। धार्मिक मेले के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कार्तिक पंचतीर्थ स्नान के लिए श्रद्धालुओं की आवक शुरू हो गई है। दूर-दराज से बड़ी तादाद में धर्मप्रेमी बंधु पुष्कर पहुंच गए हैं। सरोवर में धार्मिक स्नान मंगलवार की अलसुबह ब्रह्म मुहूर्त के बीच आरंभ हो गया। तीर्थ पुरोहित पंडित दिलीप शास्त्री और रविकांत शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ला एकादशी से पूर्णिमा तक जगत पिता ब्रह्माजी ने पुष्कर सरोवर में सृष्टि यज्ञ किया था। लिहाजा इन पांच दिनों में सभी तैंतीस करोड़ देवी-देवता अंतरिक्ष की जगह तीर्थराज पुष्कर की धरा पर विद्यमान रहते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि इन पांच दिनों के दौरान ब्रह्म सरोवर में स्नान करने मात्र से मनुष्य को केवल पापों से छुटकारा मिलता है, बल्कि हजारों गुना पुण्य की प्राप्ति होती है। पद्म पुराण में से भीष्म पंचक महास्नान भी कहा गया है। पंचतीर्थ स्नान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख घाटों, बाजार मंदिरों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से माकूल इंतजाम किए हैं। घाटों, मंदिरों समेत चप्पे-चप्पे पर पुलिस एवं सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सरोवर पर पानी के स्तर को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का जाप्ता तैनात किया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सरोवर में एनडीआरएफ ने रबर बोट तैनात की है। वहीं आज देवउठनी एकादशी पर पुष्कर में आध्यात्मिक यात्रा निकाली गई, जिसमें अजमेर दरगाह की खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विभिन्न तरह की झांकियां भी धार्मिक यात्रा में शामिल हुईं।

कबड्डी मैच में विदेशियों की हार, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर मेले में देशी-विदेशी खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

अजमेर. राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में इन दिनों चल रहे मेले में जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से देशी-विदेशी सैलानियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारतीय और विदेशी टीम के खिलाड़ी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। दोनों टीमों के बीच हो रहे मैच में स्थानीय टीम के खिलाड़ी बाजी मार रहे हैं और विदेशी मेहमानों को शिकस्त दे रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले के तीसरे दिन मेला मैदान में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के बीच कबड्डी मैच का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने बाजी मारते हुए विदेशी खिलाड़ियों को शिकस्त दी। निर्णायक टीम के सदस्य विक्रम शर्मा ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने 43-29 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम में 10 खिलाड़ियों में विदेशी टीम में आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया।भारतीय खिलाड़ियों ने 43 अंक प्राप्त किए तो वहीं विदेशी खिलाड़ियों ने 29 अंक प्राप्त किए। भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि हर बार हम मैच में भाग लेते हैं और जीत दर्ज करते हुए विदेशी टीम को हराते हैं। हमने खेल को खेल की भावना से खेला और जीत दर्ज की, हमको बहुत अच्छा लगा। उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो खेल विलुप्त हो रहे हैं, उसको प्रशासन ने उठाने का काम किया है और ऐसे खेल होते रहने चाहिए। विदेशी खिलाड़ियों ने कहा कि उनको भी मैच खेलकर बहुत अच्छा लगा। कबड्डी मैच में दोनों ही टीमों की ओर से काफी उत्साह देखा गया। उल्लेखनीय है कि पुष्कर में इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला चल रहा है, जिसमें देश के साथ विदेश से भी बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए पर्यटक पुष्कर पहुंच रहे हैं। कल कार्तिक एकादशी के साथ पुष्कर में धार्मिक मेले की शुरुआत हो जाएगी, जो पूर्णिमा तक जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुष्कर सरोवर में स्नान करने के लिए पुष्कर पहुंचेंगे और जगत पिता ब्रह्मा के दर्शन भी करेंगे। मेले को देखते हुए अजमेर जिला प्रशासन ने पूरी व्यवस्थाएं कर ली है, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

ऊंट सजाने की हुई प्रतियोगिता, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर मेले में दुल्हन की तरह सजे रेगिस्तान के जहाज

अजमेर. देसी-विदेशी संस्कृति में अपनी अलग पहचान रखने वाला अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। मेले में आए सैलानियों के लिए पर्यटन विभाग और अजमेर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका पर्यटक जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मेले के दूसरे दिन आज मेला मैदान में ऊंट सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अजमेर समेत राजस्थान से आए ऊंट पालक अपने ऊंटों को दुल्हनों की तरह सजाकर प्रतियोगिता मे शामिल हुए। दुल्हन की तरह सजे ऊंटों देखने के लिए मेला मैदान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, वहीं विदेशी सैलानी भी ऊंटों की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करते हुए दिखाई दिए। ऊंट प्रतियोगिता में सीकर के शिशुपाल का पहला स्थान रहा, तो वहीं सीकर के ही विजेंद्र सिंह का दूसरा और पुष्कर के अशोक टांक का तीसरा स्थान रहा। ऊंट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीकर के शिशुपाल ने बताया कि उन्होंने अपने ऊंट को बहुत ही सुंदर दुल्हन की तरह सजाया था और वे हर साल इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आते हैं। इस बार वे प्रथम आए हैं, जिसकी उन्हें अलग ही खुशी है। अन्य प्रतिभागियों ने किया हंगामा ऊंट सजाओ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों ने निर्णायकों के निर्णय को गलत बताते हुए मेला मैदान में हंगामा किया। पुष्कर के ऊंट पालक राजू सिंह रावत ने बताया कि उसके ऊंट का शृंगार बहुत अच्छा था लेकिन उसके बावजूद उसे पुरस्कार नहीं दिया गया। उन्होंने निर्णायक मंडल पर पैसे लेकर अपना फैसला देने का आरोप लगाया।

पांच लीटर तक देती है दूध, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर मेले में 36 इंच की गाय पुंगनूर बनी आकर्षण

अजमेर. पुष्कर के अंतराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला ऐसे ही नहीं दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, बल्कि यहां देश के अनेक हिस्सों से आये पशु इस मेले को दूसरे मेलों से अलग और भव्य बनाते है। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला में एक से बढ़कर एक पशु अपनी पहचान बनाए हुए है, इस मेले में 1 लाख से लेकर एक करोड़ रुपए तक का घोड़ा बिकने के लिए मैदान में खड़ा है तो वहीं दूसरी ओर इस बार पुष्कर पशु मेले में विलुप्त होती पुंगनूर प्रजाति की गाय आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस गाय को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है तो वही लोग इस छोटी गाय की फोटो लेने के लिए भी उत्साहित नजर आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस प्रजाति की गाय अपने घर में पाल रखी है। जयपुर से आए अभिराम ब्रीडिंग फार्म के अभिनव तिवारी ने बताया कि पुंगनूर प्रजाति की गाय की हाइट 28 से 36 इंच होती है। एक गाय प्रतिदिन 3 किलो चारा खाती है और तीन से पांच लीटर प्रतिदिन दूध देती है। तिवारी ने यह भी बताया कि पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय पशु मेले में इन गायों को बेचने के मकसद से नहीं बल्कि उनकी प्रजाति के संरक्षण के लिए उनकी प्रदर्शनी लगाई गई है। इनका मानना है कि हर घर में देसी गाय पालनी चाहिए, जिनके पास जगह है वह बड़ी गाय पाल जिनके पास जगह नहीं है। पुंगनूर प्रजाति की गाय अपने घर में आराम से पाल सकते हैं। उनके लिए कोई बड़ा बाड़ा नहीं बल्कि पांच बाई पांच की जगह काफी होती है।

अजमेर के अस्पताल में कराया भर्ती, राजस्थान-कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज की बिगड़ी तबीयत

अजमेर. उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। जेल प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अत्तारी को यूरोलॉजी विभाग में उपचार के लिए लाया गया। इससे पहले भी उसकी तबीयत खराब हुई थी, तब भी उसे यहीं दिखाया गया था। रियाज के साथ ही अन्य मामलों में लिप्त कुख्यात अपराधी सिकंदर और एक अन्य हार्डकोर कैदी को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। अस्पताल में उपचार के बाद सभी कैदियों को फिर से हाई सिक्योरिटी जेल में वापस भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक कन्हैयालाल साहू हत्याकांड के आरोपी रियाज अत्तारी सहित 4 हार्डकोर आरोपियों को पुलिस हाई सिक्योरिटी जेल से जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंची। रियाज को यूरोलॉजी विभाग में दिखाने के बाद बाकी हार्डकोर अपराधियों का ओपीडी में इलाज करवाया गया। आरोपियों को हथियारबंद जवान सिविल लाइन सहित और कोतवाली थाना पुलिस की मौजूदगी में हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया। कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी रियाज अत्तारी के साथ अन्य हार्डकोर अपराधियों को भी जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। रियाज को सबसे पहले कार्डियोलॉजी विभाग में दिखाने के बाद बाकी तीन हार्डकोर अपराधियों को जेएलएन अस्पताल की ओपीडी में लेकर पहुंचे। यहां हार्डकोर अपराधी सिकंदर ऑफ जीवण, दिलीप और अन्य हार्डकोर अपराधी को उपचार करवाने के बाद जेल में शिफ्ट कर दिया गया। कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी गौस मोहम्मद, रियाज अत्तारी सहित अन्य आरोपी हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। रियाज अत्तारी को मंगलवार को बाथरूम में तकलीफ होने पर हाई सिक्योरिटी जेल से हथियारबंद जवानों और सिविल लाइन कोतवाली थाना पुलिस की मौजूदगी में यूरोलॉजी विभाग लेकर पहुंचे। रियाज को जांच करवाने के बाद संबंधित डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने उसे प्राथमिक इलाज दिया। इसके बाद रियाज को वापस कड़ी सुरक्षा में हाई सिक्योरिटी जेल शिफ्ट किया गया।

रेतीले धोरों पर पहुंचे 1152 पशु, राजस्थान-अजमेर में पुष्कर पशु मेले की छाई रौनक

अजमेर. अजमेर जिले के पुष्कर में लगने वाला अंतरराष्ट्रीय पशु मेला अब परवान चढ़ने लगा है। यूं तो पुष्कर पशु मेले की शुरुआत शनिवार 2 नवंबर से हो गई थी, इसके बाद से लगातार पशुओं की चौकियां लगना शुरू हो गई हैं और रेतीले धोरों पर पशुओं की रौनक देखी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में ऊंट, घोड़े, गाय, भैंस सहित अन्य पशु बिकने के लिए आते हैं। इस बार भी पुष्कर पशु मेले में एक से बढ़कर एक पशु बिकने के लिए आए हैं, जिनकी खरीद-फरोख्त भी शुरू हो गई है। मेला मैदान पशुओं से गुलजार रहने लगा है, वहीं पशुपालकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहक आएंगे और उनके पशुओं को खरीदेंगे। इसके साथ ही खरीददार भी अपनी पसंद के पशुओं को खरीदने के लिए पुष्कर पहुंच रहे हैं । गंगानगर से आए ऊंट पालक जगदीश ने बताया कि वे पिछले 5 सालों से पुष्कर मेले में आ रहे हैं। इस बार भी वे ऊंट लेकर आए हैं, उनके पास सांचौरी, जैसलमेरी, देशी ऊंट हैं, जो ग्राहकों को पसंद आते हैं। इन ऊंटों की कीमत 25 हजार से ढाई लाख रुपये तक है। उन्होंने अब तक एक दर्जन से अधिक ऊंट बेच दिए हैं। वहीं नोहर के ऊंट पालक सतपाल ने बताया कि वे भी पुष्कर मेले में ऊंट बेचने के लिए आए हैं और उन्हें उम्मीद है कि मेले में उनके सभी ऊंट बिक जाएंगे। पुष्कर पशु मेले में अब तक 1152 पशुओं की आमद दर्ज की गई है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीया ने बताया कि पुष्कर मेले में लगातार पशुओं की आमद जारी है। अब तक यहां 1152 पशु आए हैं, इनमें से 704 राजस्थान से तथा 448 राजस्थान से बाहर के पशु हैं। इन पशुओं में ऊंट वंश के कुल 462 में से 442 राजस्थान के तथा 20 राजस्थान से बाहर के हैं। इसी प्रकार अश्व वंश के कुल 689 पशुओं में से राजस्थान के 261 तथा राजस्थान से बाहर के 428 हैं तथा भैंस वंश की संख्या एक है। उल्लेखनीय है कि धार्मिक मेले की शुरुआत 9 नवंबर से होगी, जिसके अंतर्गत पुष्कर के मेला मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही कार्तिक स्नान के साथ कई धार्मिक आयोजन भी होंगे।

अब घर बैठे करें पुलिस में शिकायत, राजस्थान-अजमेर डीआईजी ने दी थानों और चौकियों के चक्कर से राहत

अजमेर. अजमेर रेंज के परिवादियों को अब अपनी परेशानी बताने के लिए थाने, चौकी और एसपी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीआईजी ओमप्रकाश मेघवाल ने नई पहल करते हुए व्हाट्स एप के शिकायत रजिस्ट्रेशन नंबर 8764853020 जारी किए हैं। जिसके जरिये महीने के पहले और अंतिम शुक्रवार को परिवादी वीडियो कॉल के माध्यम से अधिकारी को अपनी पीड़ा बता सकता है। रेंज के जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीओ व थानों से परिवादी को ऑनलाइन जोड़कर सुनवाई की जाएगी, जिसमें परिवादी इच्छित स्थान चुन सकेगा, इससे दूरदराज से आने वाले परिवादियों को परेशानी नहीं होगी। अजमेर रेंज के परिवादियों को राहत देने के लिए ई-सुनवाई व्हाट्स एप नंबर जारी किया गया है, जिसमें 7 जिलों के परिवादी अपनी शिकायत रेंज स्तर पर जारी व्हाट्स एप नंबर पर भेज सकेंगे। जिसमें रेंज ऑफिस के अधिकारी परिवादी से उसके इच्छित स्थान पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जोड़कर उसकी समस्या का निस्तारण करेंगे। महीने में दो दिन ई-सुनवाई की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। डीआईजी ओमप्रकाश ने बताया कि उनके कार्यालय पर रेंज के सभी परिवादी दूरदराज क्षेत्रों से आते हैं, जिनमें कई लोग आने में सक्षम नहीं होते। इसी को ध्यान में रखते हुए रेंज के सभी परिवादियों के लिए वीडियो कॉलिंग के माध्यम से महीने के प्रथम और अंतिम शुक्रवार को ई सुनवाई की शुरुआत की गई है, जिसके तहत परिवादी उपलब्ध कराए गए नंबर पर अपनी शिकायत भेज सकेंगे। इसके बाद रेंज कार्यालय के अधिकारियों द्वारा उस परिवादी को उसके इच्छित स्थान और समय को देखते हुए वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिसमें संबंधित थाना अधिकारी और सीओ भी शामिल होंगे। परिवादियों को दूरदराज से कार्यालय पर नहीं आना पड़े इसे लेकर उन्हें यह सुविधा जारी की गई है। डीआईजी ने बताया कि बीते कुछ समय में कई परिवादियों की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने के संबंध में शिकायतें मिली थीं, जिसे ध्यान में रखते हुए रेंज के 7 थाना अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। साथ ही बेहतर काम करने वाले थाना अधिकारियों को प्रोत्साहित पत्र भी दिया गया है। डीआईजी शर्मा ने बताया कि महिला अपराध में पिछले साल से इस साल कमी आई है।

पांच प्रतिष्ठानों पर 22,500 का जुर्माना, राजस्थान-अजमेर में मिठाई और सूखे मेवों की जांच

अजमेर. दीपावली के त्योहार कपर मिठाई, सूखे मेवे, बेकरी उत्पाद इत्यादि के साथ डिब्बा तौलने, कम माप-तौल एवं पैकेजिंग नियमों में तय मापदंडों के अनुसार बिक्री न करने इत्यादि कृत्यों की रोकथाम के लिए विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। पुष्कर बांसेली आदि स्थानों पर संयुक्त जांच दल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन, विधिक माप अधिकारी भावना दयाल एवं प्रवर्तन निरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे। कन्जयूमर केयर अभियान के जांच दल द्वारा फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया गया। इनमें अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माना राशि आरोपित की गई। महेन्द्र गुलकन्द वर्क्स पर 2500 रुपये, अजमेरा गुलकन्द पर 2500 रुपये तथा अजमेर फूड इण्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर 7500 रुपये अप्रमाणित कांटा रखने अर्थात कांटे पर सील नहीं लगाने पर जुर्माना किया गया। इसी प्रकार पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन करने पर सिंगोदया परफ्यूमर्स पर तथा सुरूचि गुलकन्द पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विधिक माप अधिकारी भावना दयाल ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन बुधवार को 5 प्रतिष्ठानों पर 22 हजार 500 रुपये जमा कराने के लिए राशि आरोपित की गई। प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि खुदरा व्यापारी खुला सामान नहीं बेंचे। किसी भी खाद्य सामग्री के पैकेट में उसके निर्माण तथा अवसान की तारीख, उसकी मात्रा व वजन, उसको बनाने में काम में लिए गए उत्पाद की सूची, मूल्य इत्यादि का अंकन होना आवश्यक है। विधिक माप अधिकारी भावना दयाल ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन बुधवार को 5 प्रतिष्ठानों पर 22 हजार 500 रुपये जमा कराने के लिए राशि आरोपित की गई। प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि खुदरा व्यापारी खुला सामान नहीं बेंचे। किसी भी खाद्य सामग्री के पैकेट में उसके निर्माण तथा अवसान की तारीख, उसकी मात्रा व वजन, उसको बनाने में काम में लिये गए उत्पाद की सूची, मूल्य इत्यादि का अंकन होना आवश्यक है।

दो गुजराती तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान-अजमेर में सूटकेस से अवैध शराब जब्त

अजमेर. अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने सूटकेस में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए दो गुजराती युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के कब्जे से शराब भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों युवक अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाने की तैयारी में थे।अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा के द्वारा आगामी त्योंहारों के चलते जिला अजमेर में अवैध मादक पदार्थों तस्करी कि रोकथाम व धरपकड़ अभियान हेतु जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ और सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए श्रीटाकीज के सामने बाबा गेस्ट में सूटकसों में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाने की तैयारी में दो व्यक्तियों को गिरफतार किया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों मे नितिन नरसी चावड़ा पुत्र नरसी चावड़ा जाति वणकर (22) निवासी वीरू भाई की दुकान के पास, दिगजाम सर्किल, खोड़ीयाल कॉलोनी, गणपति नगर पुलिस सीटी सी जामनगर गुजरात व चाणपा नरसी पुत्र हरसु भाई जाति वणकर (25) निवासी सूरज कराड़ी, मीठापुर अम्बेडकर सोसायटी पुलिस थाना मिठापुर जिला द्वारका गुजरात को गिरफ्तार कर धारा 19/54 आबकारी अधिनियम मे मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है । थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपियों से अंग्रेजी शराब के अधे, विस्की के पाउच, बियर की बोतलें सहित अन्य बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ मे जुटी है।

प्रेम प्रसंग में सिर में लगी चोट, राजस्थान-अजमेर के फ्लैट में मिली युवती की खून से सनी लाश

अजमेर. जिले के किशनगढ़ में हरमाड़ा चौराहा के पास स्थित एसआरएस टॉवर में सोमवार देर शाम को एक फ्लैट में युवती का शव मिलने सनसनी फैल गई। घटना के बाद से फ्लैट में रहने वाला कैलाशचंद सैनी लापता है। आज सुबह वह अपने दफ्तर भी नहीं गया। लाश करीब एक दिन पुरानी बताई जा रही है। प्राथमिक तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी झुंझुनू के जहाज निवासी कैलाशचंद सैनी (प्रिन्स) पुत्र रामअवतार एसआरएस टॉवर में एयरटेक सॉल्यूशन में काम करता था। पांचवीं मंजिल पर कंपनी का दफ्तर है और वह इसी मंजिल पर फ्लैट नंबर 15 ई में रहता था। वह पिछले कई वर्षों से कंपनी में काम कर रहा था। इस बीच कुछ समय के लिए उसने काम छोड़ा भी था लेकिन फिर से कंपनी में लग गया। सोमवार सुबह कैलाश ऑफिस नहीं पहुंचा। बाद में उसने देर से ऑफिस आने की जानकारी दी लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं आया तो कंपनी के लोगों ने उसे फोन किया लेकिन उसका फोन बंद था। जब सेकंड हाफ में भी वह ऑफिस नहीं पहुंचा तो कंपनी के लोगों ने उसके पिता रामअवतार को फोन करके जानकारी दी कि उसका फोन बंद आ रहा है। ऑफिस के लोगों ने शाम को जब उसके फ्लैट में जाकर देखा तो वहां एक युवती का शव पड़ा था और आसपास खून फैला हुआ था। टॉवर के मैनेजर और नेटवर्क संचालक अशोक व अन्य लोगों ने तुरंत गांधीनगर थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल को भी मौके पर बुला लिया। जानकारी के अनुसार करीब चार-पांच दिन पहले कैलाशचंद (प्रिन्स) छुट्टी लेकर कोटा गया था और सुबह ऑफिस शुरू होने से पहले दफ्तर आया था, फिर वापस चला गया। इसके बाद उसने देर से आने की सूचना दी लेकिन दोपहर तक नहीं आने पर उसे फोन किया तो फोन बंद आया। गांधीनगर सीआई सुरेश सोनी ने बताया कि घटना के बाद से कैलाशचंद सैनी लापता है। महिला की पहचान नहीं हुई। उधर पुलिस द्वारा महिला की फोटो जारी कर उसकी पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि कैलाशचंद सैनी (प्रिन्स) शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। उसका परिवार किशनगढ़ में नहीं रहता है। ऐसे में फ्लैट में यह दूसरी महिला कौन हो सकती है इस बारे में तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संभवतया कैलाश कोटा से ही किसी के साथ आया था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं हटाने पर जाता रहे विरोध, राजस्थान-अजमेर में धरने पर बैठे पार्षद

अजमेर. शहर में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के विरोध में सोमवार को नगर निगम के वार्ड 72 के पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता शहर के गांधी भवन चौराहा पर धरने पर बैठे, इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेसी पार्षद भी मौजूद थे। सत्याग्रह कर रहे पार्षद ने अवैध निर्माण और कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग के साथ ही अन्य मांगें भी की हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड 72 में खसरा संख्या 2647 जो कि नगर सुधार न्यास अजमेर के नाम दर्ज है, उक्त सरकारी भूमि से अवैध कब्जा तुरंत प्रभाव से हटाया जाए तथा जिस आवेदक ने जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर निगम से मानचित्र स्वीकृत कराया है, उसके विरुद्ध निगम द्वारा एफआईआर की जाए। साथ ही जिसने उक्त मानचित्र को अनुमोदित किया उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त करते हुए उसे ब्लैक लिस्ट किया जाए। गजेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि पार्षदों द्वारा नगर निगम प्रशासन को जो पत्र लिखे जाते हैं उनका जवाब सात दिवस के अंदर दिलवाने के आदेश प्रदान किए जाएं। इसी के साथ उन्होंने मांग की है कि राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत पार्षदों को प्रदत्त शक्तियों के तहत निगम प्रशासन द्वारा नगर निगम के अभिलेखों का निरीक्षण तीन दिवस के अंदर कराया जाए। साथ ही उन्होंने नगर निगम से यह भी मांग की है कि नगर निगम क्षेत्र की आवश्यक मानचित्र जो नगर निगम में आवेदन किए जाते हैं उन्हें एक निश्चित अवधि में स्वीकृत करने के आदेश जारी किया जाएं साथ ही जिस कर्मचारी की बेवजह की गई टिप्पणी से विलंब होता है, उनका दायित्व निश्चित किया जाए। उन्होंने दिवाली को देखते हुए वार्ड में पर्याप्त नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने की भी मांग की है। इस धरना आंदोलन में रलावता के साथ महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष व पार्षद हितेश्वरी टाक, नरेश सत्यावना, शक्ति सिंह रलावता, शिव कुमार बंसल सहित अन्य लोग शामिल थे।

कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, राजस्थान-अजमेर के सोफिया कॉलेज की 15 छात्राओं का डॉयचे बैंक में चयन

अजमेर. सोफिया कॉलेज अजमेर ने एक बार फिर से अपने छात्राओं की बेहतरीन प्रतिभा और कॉलेज की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण दिया है। इस साल कॉलेज की 15 छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान डॉयचे बैंक में हुआ है। जहां उन्हें 5.5 लाख रुपये प्रति वर्ष का प्रारंभिक पैकेज ऑफर किया गया है। बतौर फ्रेशर यह एक शानदार उपलब्धि है, जो छात्राओं की कड़ी मेहनत और कॉलेज के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को दर्शाती है। कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर सिस्टर पर्ल ने इस महत्वपूर्ण सफलता पर सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और कहा कि डॉयचे बैंक जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में 5.5 लाख रुपये के पैकेज पर चयनित होना छात्राओं के लिए एक शानदार शुरुआत है। यह सोफिया कॉलेज के उच्च शैक्षिक मानकों और हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा का एक और प्रमाण है। हमें गर्व है कि हमारी छात्राए इस मुकाम तक पहुंची हैं। हर साल डॉयचे बैंक सोफिया कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आता है और इस साल कॉलेज के 15 मेधावी छात्राओं का चयन हुआ है, जो एक बड़ी सफलता है। इसके अलावा, कॉलेज में समय-समय पर डेलॉइट, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, रोबोएमक्यू, ऐप्सिनो टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, और विप्रो जैसी बड़ी और नामी कंपनियाँ भी प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आती रहती हैं, जो छात्राओं को बेहतरीन अवसर प्रदान करती हैं। कॉलेज की प्लेसमेंट टीम, सभी शिक्षकों और स्टाफ ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और चयनित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोफिया कॉलेज, अजमेर का यह ट्रैक रिकॉर्ड लगातार बेहतर होता जा रहा है, जहां देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां छात्राओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही हैं। डॉयचे बैंक में इस वर्ष के 15 चयनित छात्राओं ने न केवल अपने भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है, बल्कि कॉलेज का नाम भी ऊंचाइयों तक पहुँचाया है।

त्योहारी सीजन में चिकित्सा विभाग ने छेड़ा अभियान, राजस्थान-अजमेर में दो सौ किलो सड़े ड्राईफ्रूट किए नष्ट

अजमेर. त्योहारी सीजन में यदि आप ड्राईफ्रूट की कोई मिठाई खरीदकर खाते हैं या उपहार स्वरूप किसी को भेंट करते हैं तो हो जाएं सावधान क्योंकि बाजार में सड़े-गले ड्राई फ्रूट का व्यापार धड़ल्ले से किया जा रहा है। आज खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अजमेर के केसरगंज स्थित थोक व्यापारी मेड़ता ट्रेडर्स फर्म के प्रोपराइटर रामबाबू काबरा की दुकान पर कार्रवाई कि. खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान पर कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलो खराब हो चुके बादाम, 50 किलो काजू टुकड़ी, 30 किलो बादाम कटिंग और 20 किलो एक्सपायर अखरोट को विभाग ने मौके पर ही टीम के साथ नष्ट करवाया। खाद्य सुरक्षा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर इस प्रकार के खराब हो चुके ड्राईफ्रूट्स को सस्ते दामों पर खरीदकर मिठाई विक्रेता इन्हें कटिंग के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इस संभावना के मद्देनजर टीम ने इन्हें मौके से जब्त कर नष्ट करवाया और काजू टुकड़ी का एक नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में लिया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग कंट्रोल आयुक्त इकबाल खान एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में दीपावली को ध्यान में रखकर यह कार्रवाई की जा रही है।

लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी, राजस्थान-अजमेर के अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़

अजमेर. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के करीबी मानें जाने वाले गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़ को इलाज के लिए अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से अस्पताल लाया गया। विक्रम सिंह बराड़ उर्फ विक्रमजीत सिंह बराड़ को हाई सिक्योरिटी जेल से मंगलवार को जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका चेकअप किया। कुख्यात गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़ को बीमारी के कारण मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में हाई सिक्योरिटी जेल से अजमेर जेएलएन अस्पताल लाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से कई स्थानों का जाब्ता भी अस्पताल में तैनात रहा। विक्रम सिंह बराड़ कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का करीबी माना जाता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने आरोपी विक्रम बराड़ को यूएई से गिरफ्तार किया था और उसे भारत लेकर आई थी। जानकारी के मुताबिक विक्रम सिंह बराड़ ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की मदद की थी। कई मामले हैं बराड़ के खिलाफ एनआईए की जांच में सामने आया कि विक्रम बराड़ लॉरेंस की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली के मामलों में शामिल था। बराड़ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, अवैध हथियार समेत दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं। विक्रम बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विक्रम बराड़ सदस्य है। विक्रम बराड़ पर राजस्थान समेत कई राज्यों में उनके खिलाफ 2 दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। उसने बॉलीवुड के दबंग खान और एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा-मामला गंभीर, राजस्थान-अजमेर में विश्वविद्यालय के खाने में मिली छिपकली की पूंछ

अजमेर. अजमेर जिले के बांदर सिंदरी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में खाने में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है। घटना शनिवार रात की है। जब एक छात्र मेस में खाना खा रहा था, तभी अचानक उसकी सब्जी में छिपकली की कटी हुई पूंछ घूमती नजर आई। घटना के बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मेस संचालक और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रविवार को खाने में छिपकली की पूंछ का वीडियो सामने आने पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा- कुलपति से मामले की जांच करने की बात कही है। स्टूडेंट्स की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। हम इस मसले को गंभीरता से ले रहे हैं। आगे उचित कदम उठाए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विपिन कुमार का कहना है कि मैं अभी तीन दिन से बाहर हूं। मैं किशनगढ़ पहुंचकर मामले की जानकारी लूंगा। अभी केवल सोशल मीडिया पर मेस के खाने को लेकर जानकारी मिली है। वस्तु स्थिति का पता लगा रहे हैं। कुछ लोगों से फीडबैक लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। हो सकता है कि मामला इम्प्लांट का निकले। यूनिवर्सिटी पीआरओ ने नहीं उठाया फोन छात्रों ने जब इस घटना के विषय में यूनिवर्सिटी की पीआरओ अनुराधा मित्तल को फोन कॉल कर मामले की जानकारी देनी चाही, तो उन्होंने फोन कॉल पहली बार में नहीं उठाया। उसके बाद मैसेज कर मामले की जानकारी लेनी चाही, इसके बाद मैसेज से जानकारी दी, लेकिन कोई भी रिप्लाई नहीं किया और अपना फोन को नॉट रीचेबल कर दिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet