LATEST NEWS

‘सरकार का लक्ष्य है जनआकांक्षाओं को पूरा करना’, राजस्थान-मुख्यमंत्री ने भरतपुर संभाग के विधायकों के साथ की बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र की जनआकांक्षाओं को पूरा करते हुए प्रदेश के विकास को गति प्रदान करना राज्य सरकार का लक्ष्य है। इसी दिशा में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की भावना के साथ सभी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, पानी, बिजली, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों की बजटीय घोषणाएं राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर भरतपुर संभाग के विधायकों के साथ बजट वर्ष 2024-25 में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधायक, सरकार एवं जनता के बीच की अहम कड़ी है। ऐसे में सभी विधायक क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद करने से लेकर बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन तक सक्रिय जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाएं। ईआरसीपी से बहेगी विकास की गंगा- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से विधायकों ने कहा कि संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना का मार्ग प्रशस्त होने से पूर्वी राजस्थान के लोगों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। मुख्यमंत्री ने भरतपुर संभाग के विधायकों से विधानसभावार बजट घोषणाओं की अनुपालना में होने वाले विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति, भूमि आवंटन और प्रगतिरत कार्यों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विधायकों से कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप आगामी बजट में शामिल किए जाने वाले जनहित के विकास कार्यों के सुझाव भी देवें। पंचगौरव के प्रोत्साहन से जिले को मिले नई पहचान- मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक उपज, एक उत्पाद, एक प्रजाति, एक पर्यटन एवं एक खेल को बढ़ावा देने के लिए पंच गौरव कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित जिले में इन श्रेणियों में चयनित तत्वों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि इनके संरक्षण और प्रोत्साहन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने अटल ज्ञान केन्द्रों की स्थापना तथा मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों के संचालन के संबंध में भी विधायकों से विस्तृत चर्चा की। स्थानीय उद्योग क्षेत्र के विकास की धुरी- श्री शर्मा ने कहा कि स्थानीय उद्योगों का क्षेत्र के विकास में अहम योगदान होता है। इसी कड़ी में हाल ही में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत जिला स्तर पर भी एमओयू किए गए हैं। उन्होंने विधायकों से कहा कि समिट के दौरान हुए एमओयू की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए, ताकि समय पर इनकी क्रियान्विति सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक श्री जगत सिंह, डॉ. शैलेश सिंह, श्री बहादुर सिंह, श्री जितेन्द्र गोठवाल, श्री दर्शन सिंह, श्री हंसराज मीना एवं डॉ. ऋतु बनावत उपस्थित रहे।

घर के बाहर से उठा ले गया आरोपी, राजस्थान-भरतपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म

भरतपुर। भरतपुर संभाग के डीग जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक नाबालिग के साथ उसके गांव के ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म कर डाला। मामला कामां थाना इलाके में एक आठ साल की बच्ची से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पेट में दर्द की शिकायत होने पर बच्ची को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पुलिसकर्मी और परिजन लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने उसे जनाना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि जहां डॉक्टर को दिखाने के बाद परिजन बच्ची को अपने साथ ले गए। जनाना अस्पताल  की लेडीज डॉक्टर ने नाबालिग को भर्ती करने की बात कही। लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया और नाबालिग बच्ची को अपने साथ वापस लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार, बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी, उस समय गांव का युवक उसे उठाकर अपने साथ ले गया। इस मामले को लेकर कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि आज बच्ची के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया गया है कि बच्ची 25 दिसंबर को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान करीब एक बजे गांव का युवक उसे घर के बाहर से उठाकर ले गया। युवक की उम्र लगभग 18 साल है। उसने सुनसान जगह ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। करीब तीन बजे बच्ची रोते हुए घर पहुंची, जिसके बाद बच्ची ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। आज बच्ची के परिजनों ने कामां थाने में बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत दी, जिसके बाद बच्ची का कुम्हेर के अस्पताल में डॉक्टर प्रियंका ने मेडिकल किया। बच्ची के पेट में दर्द हो रहा था, जिसके बाद बच्ची को भरतपुर के जनाना अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उसे देखा और बच्ची के परिजनों को बच्ची के लिए एडमिट करने को कहा लेकिन, बच्ची के परिजन उसे अपने साथ ले गए। थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। नाबालिग बच्ची के पिता करते हैं बाहर मजदूरी नाबालिग बच्ची के पिता घटना के समय घर पर नहीं थे। वह गुजरात में मजदूरी करते हैं। आज घटना का जब उनको पता लगा, तब वह भरतपुर पहुंचे और जनाना अस्पताल में नाबालिग बच्ची अपने पिता से फूट-फूट कर रोई और अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने पिता को पूरी जानकारी दी।

स्कूल के बाहर कट्टा लगाकर कार में बैठाया, राजस्थान-भरतपुर में 10वीं की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण

भरतपुर। डीग के पहाड़ी थाना इलाके में एक 10वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। यह घटना उस वक्त हुई जब छात्रा अर्धवार्षिक परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकल रही थी। आरोपी, जो छात्रा के ससुराल पक्ष से हैं, उन्होंने उसकी कनपटी पर कट्टा लगाकर धमकाया और आसपास के लोगों को डराने के लिए हवाई फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी लड़की को कार में डालकर फरार हो गए।  दहेज प्रताड़ना के बाद पिता के साथ रह रही थी नाबालिग पीड़िता के पिता ने पहाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब एक साल पहले गोपालगढ़ इलाके के एक युवक से करवाई गई थी। शादी के तुरंत बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। जब यह प्रताड़ना बढ़ गई, तो पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को वापस अपने घर ले लिया। नाबालिग तब से अपने पिता के साथ रह रही थी और पढ़ाई कर रही थी। वह इस समय 10वीं कक्षा में थी। सोमवार सुबह वह अर्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह स्कूल गेट से बाहर निकली, तो उसके ससुराल पक्ष के लोग वहां पहले से मौजूद थे।  फायरिंग कर लोगों को डराया जैसे ही लड़की स्कूल से बाहर निकली, अपहरणकर्ताओं ने कट्टा लगाकर उसे धमकाया। लड़की ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन जब आसपास के लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी। डर के माहौल में वे नाबालिग को अपनी कार में डालकर फरार हो गए।  पुलिस में शिकायत दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी पिता की शिकायत पर पहाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि लड़की को सुरक्षित वापस लाने और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। कानूनी और सामाजिक कुरीतियों पर सवाल यह घटना न केवल अपहरण का मामला है, बल्कि समाज में मौजूद बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को भी उजागर करती है। 14 साल की उम्र में लड़की की शादी कराना बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 का उल्लंघन है। इसके साथ ही, दहेज के लिए प्रताड़ना और अब अपहरण जैसे गंभीर अपराध, समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करते हैं।

10 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, राजस्थान-भरतपुर में सूबेदार सोनदर सिंह का रिटायर से पहले हार्ट अटैक से निधन

भरतपुर. भरतपुर निवासी सूबेदार सोनदर सिंह, जो भारतीय सेना की आर्म्ड कोर यूनिट 1 हॉर्स में तैनात थे, का 12 दिसंबर को पटियाला में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 20 दिसंबर को सेना से रिटायर होने वाले थे। शनिवार को भरतपुर के सुभाष नगर स्थित श्मशान घाट में उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 10 वर्षीय बेटे आदित्य ने पिता को मुखाग्नि दी, जो पूरे माहौल को भावुक कर गया। ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक सूबेदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोनदर सिंह 38 पटियाला के तारापुर गेट पर तैनात थे। 12 दिसंबर की शाम करीब 8 बजे ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ। उन्हें वापस यूनिट लाया जा रहा था, तभी दोबारा उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रात 10 बजे उनका निधन हो गया। परिवार में गम का माहौल सूबेदार सोनदर सिंह भरतपुर के सुभाष नगर इलाके में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, 10 साल का बेटा आदित्य और 16 साल की बेटी अनुष्का हैं। आदित्य पांचवीं कक्षा का छात्र है, जबकि अनुष्का 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उनके छोटे भाई मौनेन्द्र सिंह एयरफोर्स में तैनात हैं और वर्तमान में शिलॉन्ग में कार्यरत हैं।  रिटायरमेंट से पहले निधन सूबेदार सोनदर सिंह 20 दिसंबर को रिटायर होने वाले थे। उनके निधन की खबर ने परिवार और पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया। सोनदर सिंह के पिता राम नगीना भी आर्मी में कार्यरत थे, और अब उनके परिवार ने सेना के एक और जांबाज को खो दिया है। आखिरी विदाई शनिवार को सुबह 10 बजे सोनदर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। सेना के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सूबेदार सोनदर सिंह का योगदान और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में भगवान धैर्य और शक्ति प्रदान करे।

एक तस्कर हथियार सहित गिरफ्तार, राजस्थान-भरतपुर में QRT 5 और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़

भरतपुर. भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र के गांव रौनीजा में QRT 5 पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान पांच तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक तस्कर को घायल अवस्था में पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन गायों को मुक्त कराया और एक पिकअप गाड़ी जब्त की। QRT 5 प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रौनीजा गांव के श्मशान घाट के पास देर रात गौ तस्कर गायों को पिकअप में लाद रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। अंधेरे का फायदा उठाकर पांच तस्कर भागने में सफल रहे, लेकिन दीवार फांदते समय घायल हुए एक तस्कर को सर्च ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर के पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया। गौवंश को कराया मुक्त पुलिस ने गौ तस्करों के चंगुल से आधा दर्जन गायों को मुक्त कराकर एक पिकअप गाड़ी जब्त की है।  आरोपी की पहचान गिरफ्तार गौ तस्कर की पहचान हरियाणा के गांव उटावड़ निवासी सलाम के रूप में हुई है। उसने फरार अपने पांच अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जो हरियाणा, डीग और भरतपुर जिले के निवासी हैं। इलाज के लिए रेफर घायल आरोपी को पहले नदबई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।  QRT 5 का गठन गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने QRT 5 का गठन किया था। टीम में प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा सहित साधुराम, अभिषेक, दामोदर और दीपू जैसे पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस मुठभेड़ और कार्रवाई ने भरतपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती को और मजबूत किया है।

लॉरेंस विश्नोई के नाम पर दी मारने की धमकी, राजस्थान-भरतपुर में मांगी 50 लाख की रंगदारी

भरतपुर. शहर के कुम्हेर गेट निवासी विवेक शर्मा से लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है, साथ ही पीड़ित को कॉल और मैसेज कर धमकी दी गई है कि यदि रकम नहीं दी गई, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। मामले को लेकर विवेक शर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विवेक शर्मा ने बताया कि 15 नवंबर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपये की मांग की थी। जब उन्होंने कॉल काट दिया, तो धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें लिखा था- आगे के मैसेज विश्नोई ग्रुप से मिलेंगे। इसके बाद 23 नवंबर को एक और मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि 50 लाख रुपये तैयार रखना, कल फोन करेंगे, पैसा नहीं दिया तो गोली मार दी जाएगी। लॉरेंस विश्नोई गिरोह, जय श्री राम। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संबंधित नंबरों की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। विशेषज्ञों ने उठाए सवाल मामले की जांच कर रहे विशेषज्ञों का मानना है कि रंगदारी मांगने का तरीका लॉरेंस विश्नोई गैंग के तरीके से मेल नहीं खाता। गैंग आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय नंबरों का उपयोग करता है, जबकि इस मामले में भारतीय नंबर से कॉल और साधारण टेक्स्ट मैसेज का उपयोग किया गया है। शहर में फैली दहशत इस घटना से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

क्राइम और खनन पर अंकुश की सराहना, राजस्थान-भरतपुर के आईजी राहुल प्रकाश पहुंचे सवाई माधोपुर

भरतपुर. भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश सोमवार को सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे। वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए माना कि सवाई माधोपुर जिले में डीग को छोड़ दें तो अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा साइबर क्राइम था, जिस पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम ने प्रभावी कार्रवाई की है। अक्सर बजरी के अवैध खनन एवं निर्गमन की शिकायतें आती रहती थीं, जिस पर भी प्रभावी अंकुश लगाया गया है। भतरपुर आईजी जिले के दौरे पर रहने के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वृत शहर कार्यालय व मानटाउन थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इसके बाद जिले के आला पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण एवं पेंडिंग मुकदमों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पूर्व आईजी भरतपुर को पुलिस की ओर से गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। मीडिया से रूबरू होते हुए आईजी भरतपुर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वृत शहर कार्यालय तथा मानटाउन थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया है। जिले में बहुत अच्छा काम हुआ है। खासकर बजरी के अवैध खनन एवं निर्गमन पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर प्रभारी कार्रवाई कर अंकुश लगाया गया है। विशेषतौर पर जिले में डीग को छोड़ दें तो अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा साइबर क्राइम था, जिस पर प्रभावी काम किया गया है। जिले में अपराधों पर अधिक प्रभावी नियंत्रण कैसे बढ़ाया जाए इस कार्य योजना पर चर्चा कर कार्रवाई की जाएगी।

15 लिफाफों में मिले 5.5 लाख रुपये, राजस्थान-भरतपुर के महिला थाने में एसीबी की छापेमारी

भरतपुर. भरतपुर में मंगलवार को महिला थाने में उसे समय हड़कंप मच गया जब एसीबी की टीम महिला थाने पहुंची। अचानक एसीबी की टीम को देखकर महिला थाने में पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम ने महिला थाने से करीब 15 लिफाफे और इसके अलावा महिला थाना प्रभारी के निवास से लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। भतरपुर में एसीबी ने महिला थाने पर छापेमारी की। जांच पड़ताल के दौरान एसीबी को थाने में बंद लिफाफों से चार लाख से अधिक की राशि मिली है। वहीं, थाना प्रभारी के क्वार्टर से एक लाख 25 हजार रुपये मिले हैं। जानकारी के मुताबिक एसीबी को थाने में एक मोटी रकम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसीबी की टीम थाने में तलाशी लेने पहुंची। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम को देखकर महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। टीम ने थाने में अलमारी और अन्य सामान को चेक किया  तो करीब 15 लिफाफे मिले। उन पर मुकदमा नंबर डला हुआ था। लिफाफों में करीब 4 लाख 30 हजार रुपये की राशि मिली है। एडिशनल एसपी अमित सिंह चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी भंवर सिंह और रीडर जय सिंह से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। एसीबी एडिशनल एसपी अमित चौधरी ने बताया कि गोपियों सूचना मिली कि महिला थाने में कुछ राशि लिफाफों में रखी हुई है। मंगलवार शाम को महिला थाने पर पहुंच के कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान अलमारी से 15 लिफाफे निकले, जिनमें करीब चार लाख 30 हजार रुपये मिले। उसके बाद एसीबी भंवर सिंह के क्वार्टर की तलाशी ली गई। वहां एक लाख 25 हजार  मिले हैं। कुंभ राशि 5 लाख 55 हजार रुपये मिली है। अभी थाना प्रभारी और रीडर से पूछताछ की जारी है। फिलहाल एसीबी की टीम ने इस मामले को लेकर किसी की भी गिरफ्तारी की बात नहीं कही है। महिला थाना प्रभारी और रीडर से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है, जिसका खुलासा एसीबी की टीम जल्द ही करेगी।

एक की मौत और दो गंभीर घायल, राजस्थान-भरतपुर में सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में जा घुसी कार

भरतपुर. भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में मंगलवार को शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें वृंदावन से लौट रहे एक परिवार की कार खड़ी स्कूल बस से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए रिश्तेदार शशिकांत ने बताया कि जयपुर के प्रताप नगर निवासी जगदीश (65) अपनी पत्नी लक्ष्मी (60), बेटे मुकेश (40), बहू रीना और दो पोतियों काशवी (13) और आरवी (7) के साथ वृंदावन दर्शन के लिए गए थे। शाम करीब 5 बजे यह परिवार वृंदावन से जयपुर लौट रहा था। जैसे ही वे हलैना के नसवारा गांव पहुंचे, सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल बस में उनकी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर हलैना के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें भरतपुर रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई, जबकि रीना और जगदीश की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायल फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं और उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम प्रयासरत है।

25 से अधिक गोवंश कराया मुक्त, राजस्थान-भरतपुर में गोतस्करों और क्यूआरटी टीम में मुठभेड़

भरतपुर. भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना क्षेत्र के जंगल में गोतस्करों और पुलिस की क्यूआरटी-5 टीम के बीच रविवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर गोतस्करों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर QRT-5 टीम ने जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए, लेकिन QRT-5 टीम ने एक ट्रक को पकड़ने में सफलता पाई, जिसमें 25 से अधिक गोवंश को मुक्त कराया गया। सभी गोवंश को भरतपुर नगर निगम की गोशाला में सुरक्षित भिजवा दिया गया है। QRT-5 टीम के प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बयाना सदर थाने के अंतर्गत गांव खोहरा के जंगल में गोतस्करों द्वारा भारी संख्या में गोवंश को एकत्र किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने रात करीब एक बजे लोकेशन पर छापा मारा। वहां पहुंचने पर तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसका पुलिस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने एक ट्रक बरामद किया, जिसमें 25 से अधिक गोवंश भरे हुए थे। इन सभी को तत्काल गोशाला भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि खोहरा के जंगल में तस्करों ने 100 से अधिक गोवंश को पकड़कर बांध रखा है। पुलिस अब इन सभी गोवंशों को भी जल्द से जल्द किसी गोशाला में भिजवाने की योजना बना रही है।गौरतलब है कि हाल ही में 27 अक्तूबर को भी QRT-5 टीम ने गहनौली मोड़ थाना क्षेत्र के गांव बर पीपल के पास छापा मारकर 28 गोवंश को मुक्त कराया था। भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा क्षेत्र में बढ़ती गोतस्करी की घटनाओं को देखते हुए QRT-5 टीम का गठन किया गया है, जो लगातार गोतस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। गोतस्करी पर लगाम कसने के प्रयास में QRT-5 टीम का गठन और अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते यह टीम विशेष कर रात में विशेष निगरानी रखती है और जहां कहीं भी मुखबिर की सूचना मिलती है, तुरंत वहां पर दबिश देती है।

कपड़े का करोड़ों का नुकसान, राजस्थान-भरतपुर के दो मंजिला कपड़ा शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले में शॉर्ट सर्किट के चलते कपड़े के दो मंजिला शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है। भरतपुर के रेलवे स्टेशन बजरिया कॉलोनी में एक कपड़े के दो मंजिला शोरूम में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। इस हादसे में शोरूम में रखे कपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए। शोरूम मालिक का करोड़ों का नुकसान हो गया है, और वह सदमे में हैं। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस और करीब 15 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। जिन्होंने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, अब भी शोरूम के भीतर से धुंआ उठ रहा है और दमकलकर्मी पूरी तरह से आग बुझाने में लगे हुए हैं। शोरूम के मालिक रवि कुमार गोयल के परिजन जीतेंद्र सिंह ने बताया कि यह शोरूम करीब 40 साल पुराना है और “मुरारी लाल और रवि कुमार एंड ब्रदर्स” के नाम से जाना जाता है। गोवर्धन पूजा के बाद पूरा परिवार शोरूम के ऊपर बने मकान में सो रहा था। रात के करीब एक बजे धुंआ और बदबू से सबकी नींद खुली और देखा तो शोरूम में आग भड़क चुकी थी। बता दें कि आग लगने के कारण अनुमानतः दो से तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस हादसे के बाद शोरूम मालिक रवि कुमार गोयल गहरे सदमे में हैं और उनके परिजन उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

तलब लगने पर लाखों का माल चोरी, राजस्थान-भरतपुर में बदमाशों ने शराब की दुकान के तोड़े कैमरे

भरतपुर. चोरों को जब शराब की हुड़क लगी तो उन्होंने शराब की दुकान पर धाबा बोल दिया। बदमाश दुकान के ताले तोड़कर शराब चोरी कर ले गए। चोरी करते की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस शराब की दुकान से एक महीने के अंदर दो बार चोरी हो गई। बदमाश करीब एक लख रुपये की शराब निकाल कर ले गए। मामला भरतपुर जिले के नदबई विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव हंतरा का है। शराब के शौकीनों ने एक शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों की शराब चोरी कर ली। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर दुकान के ताले तोड़ते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं चोर वारदात छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे को तोड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसी शराब की दुकान में एक महीने में यह दूसरी बार चोरी की घटना हुई है। घटना के बाद पीड़ित दुकान मालिक ने लखनपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार हंतरा थाना लखनपुर निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र घनश्याम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पीड़ित की गांव हंतरा  स्थित शराब की दुकान है। रविवार रात करीब एक बजे उसकी शराब की दुकान पर 4-5 अज्ञात व्यक्ति आए और दुकान का ताला तोड़कर लगभग एक लाख रुपये की शराब चुरा ले गए। जब दुकान के सेल्समैन करतार एवं सत्यभान सुबह दुकान पर पहुंचे। तो चोरी की वारदात का पता चला। जिसके बाद पीड़ित दुकान मालिक ने तुरंत सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तो पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे देख पीड़ित के होश उड़ गए। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात चोरों के सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली सकी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान में 17 सितंबर को भी चोरी की वारदात हो चुकी है। यहां चोर 60 हजार रुपये नकद एवं 50 हजार रुपये की शराब चोरी कर ले गए थे, लेकिन उस चोर की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, राजस्थान-भरतपुर में जसवंत मेला प्रदर्शनी के टेंट और झूले उखड़े

भरतपुर. भरतपुर में सोमवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 30 मिनट तक तेज आंधी और बारिश ने जसवंत मेला प्रदर्शनी में जमकर तबाही मचाई। मेले में एक बड़ा झूला दूसरे झूले के ऊपर गिर गया। करीब 50 दुकानों का टैंट और सामान उड़ गया। तेज हवा से जसवंत मेला प्रदर्शनी में काफी नुकसान हुआ है। व्यापारी अभी तक नुकसान का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। बारिश करीब 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई। सुबह से जिलेभर में धूप निकल रही थी। करीब एक बजे अचानक मौसम बदला और घने बादल छा गए। देखते-देखते तेज आंधी चलने लगी। उसके बाद बारिश शुरू हो गई। हवा के बाद बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई। बारिश के साथ चली तेज हवा ने जसवंत मेला प्रदर्शनी में जमकर तबाही मचाई। मेले में लगा गोल झूला नाव वाले झूले पर गिर गया। करीब 50 दुकानों का टेंट और खुले में रखा सामान हवा में उड़ गया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। व्यापारी इस तबाही से काफी सदमे में हैं। व्यापारी नुकसान का हिसाब भी नहीं लगा पा रहे। मेले में सर्कस का टेंट उड़ गया। दुकानों की बल्लियां उखड़ गईं। मेले में लगे सीसीटीवी कैमरे टूट गए। इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खरीफ की फसल पूरी तरह से कट चुकी है। अब रवि की फसल बुवाई का समय है। जिन किसानों ने सरसों और गेहूं की फसल बो दी है। उन किसानों के खेतों में पानी भरने के कारण फसल खत्म हो सकती है और, जिन किसानों ने फसल नहीं बोई है। उन किसानों को पानी सूखने तक का इंतजार करना पड़ेगा।

प्रियंका गांधी की हैं करीबी, राजस्थान-भरतपुर में खेत से भूसा उठा रहीं सांसद संजना

जयपुर. राजस्थान की एक महिला सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपनी सास के साथ खेत में काम करती नजर आ रहीं हैं। वीडियो में दिख रहा है कि देश की संसद में बैठने वाली सांसद खेत में पड़ा पशुओं का चारा इकठ्ठा कर रही हैं। ऐसे में सांसद की सादगी की जमकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस सांसद का नाम संजना जाटव है और ये भरतपुर की लोकसभा सीट से सांसद हैं। संजना जाटव देश की सबसे कम उम्र की महिला सांसद हैं। वे सिर्फ 26 साल की उम्र में सांसद बनकर संसद में पहुंची हैं। संजना जाटव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप कोली को मात दी थी। पहली बार सांसद बनने के कारण संजना जाटव सुर्खियों में आई थीं। इससे पहले संजना ने 2023 के विधानसभा चुनाव में अलवर की कठूमर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें इस दौरान हार का सामना करना पड़ा था। संजना 409 वोटों से चुनाव हार गईं थी। इससे पहले संजना अलवर में जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकीं हैं। प्रियंका गांधी की गुडबुक में शामिल हुईं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान से जुड़ने के बाद संजना की खूब चर्चा हुई थी और वे प्रियंका गांधी की गुडबुक में भी शामिल हो गई थीं। संजना जाटव सचिन पायलट गुट की नेता मानी जाती हैं। यही कारण रहे कि विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद भी कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में संजना जाटव को प्रत्याशी बनाया था। वे पार्टी के भरोसे पर खरी उतरीं और जीत भी दर्ज की। गांव की साधारण महिला कांस्टेबल की पत्नी सांसद संजना जाटव एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके कप्तान सिंह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं। बीते दिनों कप्तान सिंह को उनकी पत्नी सांसद संजना जाटव की सुरक्षा में  पब्लिक सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) तैनात किया था। इस दौरान भी दोनों सुर्खिंया में रहे। 18 साल की उम्र में हुई थी शादी बताया जाता है कि सांसद संजना जाटव की शादी 18 साल की उम्र में हो गई थी। उनके ससुर हरभजन सिंह के कारण संजना की राजनीति में एंट्री हुईं और अब वे सांसद हैं। हालांकि, संजना का कहना है कि सांसद बनने के बाद भी मेरी जिंदगी में कुछ नहीं बदला है। आज भी मैं अपने घर के काम करती हूं, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का ध्यान रखती हूं। जिस जनता ने मुझे यहां तक पहुंचाया है, उसके लिए पूरी ईमानदारी से काम भी करती हूं।

एक को बचाने में दूसरे की भी गई जान, राजस्थान-भरतपुर में गंभीर नदी में डूबे दो युवक

भरतपुर. भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके में दशहरे के दिन गंभीर नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक को गंभीर नदी में डूबता हुआ देख दूसरा युवक गंभीर नदी में कूद गया। दोनों को तैरना नहीं आता था। दोनों युवक डूबने लगे। आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब 30 मिनट दोनों को निकाला गया। मृतक पवन निवासी नगला जसवंत गांव थाना रूपवास के पिता ललित ने बताया कि देवरी गांव के पास गंभीर नदी जा रही है। गांव का एक युवक दुर्गा प्रसाद (20) गंभीर नदी के पास भैंस चरा रहा था। उसकी भैंस पानी में चली गई। दुर्गा प्रसाद भैंस को पानी से निकालने गंभीर नदी में उतरा। तभी वह नदी में डूबने लगा और, बचाने के लिए जोरों से चिल्लाने लगा। तभी पवन (22) जो खेत पर काम कर रहा था उसने दुर्गा प्रसाद को डूबते हुए देखा। जिसके बड़ा पवन दुर्गा प्रसाद को बचाने के लिए गंभीर नदी में कूद गया। दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था। अचानक वह गंभीर नदी में डूबने लगे और बचाने के लिए जोरों से चिल्लाने लगे। खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों युवक डूब चुके थे। लोगों ने दोनों युवकों को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों को करीब 30 मिनट बाद नदी से निकाला गया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों के लिए सौंप दिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live