LATEST NEWS

बीजेपी ज्वॉइन करने पर मेरा नहीं होता निलंबन, राजस्थान-दौसा में निलंबित सभापति ममता चौधरी का निशाना

दौसा. दौसा नगर परिषद सभापति ममता चौधरी डीएलबी द्वारा निलंबन आदेश के बाद ममता चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। जहां उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पास बीजेपी ज्वॉइन करने के लिए फोन आए थे, यदि वह ज्वॉइन कर लेती तो सभापति का पद बना रहता। बड़ा बयान बीजेपी का अगला टारगेट बांदीकुई नगर पालिका हो सकता है। बता दें कि दौसा नगर परिषद से निलंबित सभापति ममता चौधरी ने कहा है कि उनके ऊपर जितने भी इल्जाम लगाए गए हैं, सारे इल्जाम बे-बुनियाद और झूठे हैं, बल्कि सच तो यह है कि उनको बीजेपी ज्वॉइन करने के लिए भाजपायों द्वारा फोन करके बोला जा रहा था। ममता चौधरी की मानें तो उनको फोन पर यह भी कहा जा रहा था कि सभापति का पद आपका उस सूरत में बरकरार रहेगा, जब आप बीजेपी ज्वॉइन कर लेंगे। धर इस बात के जवाब में ममता चौधरी ने कहा है कि हम लोग लंबे समय से कांग्रेसी हैं और हम बीजेपी ज्वॉइन नहीं कर सकते और ना कभी भविष्य में बीजेपी ज्वॉइन करूंगी। बस इसी बात का खामियाजा भुगतते हुए उनका सभापति पद से निलंबन हुआ है। खुद के निलंबन के मामले में ममता चौधरी ने यहां तक कह दिया कि सबसे पहले कांग्रेस से लालसोट नगर पालिका अध्यक्ष रक्षा मिश्रा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बुलाया गया, उसके बाद महवा नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदा देवी गुर्जर पर आरोप लगाते हुए उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पर से निलंबित किया गया। अभी कुछ ही दिन बीते थे कि दौसा नगर परिषद सभापति पर आरोप लगाते हुए मुझे भी सभापति के पद से निलंबित कर दिया है। अब ऐसा लगता है कि अगला टारगेट बांदीकुई नगर पालिका है। ध्यान रहे बांदीकुई नगरपालिका में कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा बैरवा कामकाज संभाल रही है।

मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, राजस्थान-दौसा में बांदीकुई फायरिंग के बदमाश हत्थे चढ़े

दौसा. बांदीकुई शहर में पिछले दिनों कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर शहर में दहशत फैलाने का प्रयास किया था, जिसमें गैंग सरगना अजहर मोईन मलिक उर्फ आशू मलिक व देवराज गुर्जर उर्फ गोलू को वारदात में काम ली अवैध पिस्टल और कारतूस समेत लूटी गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेहन्दीपुर बालाजी थाना अधिकारी गौरव प्रधान के नेतृत्व में एक टीम द्वारा 6 अक्टूबर को बदमाश अजहर मोईन मलिक उर्फ आशू मलिक पुत्र रईसउद्दीन और देवराज उर्फ गोलू पुत्र रामसिंह को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि आरोपियों ने बांदीकुई में आगरा फाटक पर एक कार चालक पर अज्ञात फायरिंग कर कार लूटने का प्रयास किया था और आगे जाकर एक मोटर साइकिल सवार को रोककर उसकी गाड़ी छीनकर ले भाग गए थे। आगे भी उन्होंने अन्य राहगीरों के साथ पिस्टल लगाकर पर्स छीनने की कोशिश की थी। मेहंदीपुर बालाजी पुलिस के थानाधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि बांदीकुई की घटना के बाद थाना इलाके में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ गहन अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों की तलाश शुरू की गई थी, जिसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

बांदीकुई को बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनाएंगे, राजस्थान-दौसा पहुंचे मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने की घोषणा

दौसा. दौसा में आज राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ दौसा पुलिस लीग के उद्घाटन मौके पर दौसा पहुंचे थे। उन्होंने जहां पुलिस और आमजन के बीच हो रहे इस T20 क्रिकेट मैच का टॉस करते हुए खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें खेल को खेल की तरह कहने की बात भी कही। इस मौके पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दौसा एसपी रंजीता शर्मा को खेल आयोजन के लिए बधाई भी दी। इधर, राइजिंग राजस्थान पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि अब ERCP आने के बाद दौसा जिले सहित कई जिलों में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। जिसका सीधा लाभ दौसा जिले को मिलेगा और उसी के चलते हम लोग बांदीकुई में एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब तैयार करने पर काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि बांदीकुई से गुजरे एक्सप्रेस हाईवे का फायदा दौसा जिले को सीधा मिले। क्योंकि जयपुर दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर अब बड़े उद्योग निकाल कर आएंगे, जिसके चलते यहां बेरोजगारी की समस्या भी खत्म हो जाएगी। मंत्री राठौर ने कहा कि करीब साढ़े 12 लाख करोड़ के MOU हमने पहले ही साल में साइन कर दिए है, वह भी इसलिए किया है कि ऐसा नहीं कि पहले चौथे साल उतरे थे। अब हमारी योजना है कि पहले साल मनाई गई योजनाओं को हमारे समय में इंप्लीमेंट करके लोगों को रोजगार दिया जाए साथ ही हम रोजगार के लिए पूरे राजस्थान भर में काम कर रहे हैं। उधर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान भर में लगने वाले इंडस्ट्रियल को हमने 400 जगह पार्क के माध्यम से बसाने की योजना पर भी काम किया है। इसके अलावा हम प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क की भी जगह देंगे और पहले साल साइन हुए एमओयू को धरातल पर उतारेंगे। जिस रोजगार के और अवसर बढ़े। हमने जो एमओयू साइन किए हैं, उनमें मेडिसिन इक्विपमेंट बनने के पार्क, टेक्सटाइल पार्क के साथ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पार्क सहित शहीद कई जगहों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

बांदीकुई के अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, राजस्थान-दौसा में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

दौसा. बांदीकुई के सिकंदरा रोड स्थित मधुर अस्पताल में बुधवार को एक महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया था। जिसके बाद उसकी तबियत लगातार खतरे में बनी रही तो मधुर अस्पताल ने उस महिला को जयपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी आज मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजन मृतक महिला को एसएमएस जयपुर से बांदीकुई मधुर अस्पताल लेकर आए, जहां परिजनों ने जमकर बवाल काटा। बांदीकुई थाना अधिकारी प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि बवाल की सूचना पर बांदीकुई थाना पुलिस मधुर अस्पताल पहुंची, जहां मृतक महिला के परिजन मृतक महिला की डेड बॉडी को लेकर अस्पताल पर प्रदर्शन कर रहे थे। थाना अधिकारी ने बताया कि बांदीकुई के मधुर अस्पताल में मंगलवार मानोता गांव की निवासी महिला गुड्डी देवी को सीने में अचानक दर्द होने के कारण भर्ती करवाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर रेफर किया गया। जहां महिला ने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। उधर मृतक गुड्डी देवी के ससुर ने बताया कि रेफर करने से पहले गुड्डी को तीन गलत इंजेक्शन लगा दिए थे, जिसके चलते वह अपना होश यही खो बैठी थी और उसके बाद जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में अस्पताल प्रशासन और परिजनों समझाइश के कई दौर चले, लेकिन बेनतीजा निकला। गुस्साए परिजनों ने बांदीकुई सिकंदरा मार्ग पर जाम करने की कोशिश भी की। इस दौरान तीन थानों का पुलिस जाब्ता सहित अतिरिक्त आरएसी दल मौजूद रहा। इस मौके पर बांदीकुई एसडीएम राम सिंह राजावत भी मौजूद रहे और बाद में दोनों ही पार्टियों ने राजीनामा कर अंतिम संस्कार के लिए मृतक की डेड बॉडी को परिजनों को सौंप दिया।

कार्यों में अनियमितता पर कार्रवाई, राजस्थान-दौसा की महवा नगर पालिका अध्यक्षा निलंबित

दौसा. दौसा जिले कि महवा पालिका क्षेत्र मे नगर पालिका महवा में करवाये गये अनेक कार्यों में की गई अनियमितता की शिकायत के चलते महवा नगर पालिका की अध्यक्ष नर्मदा देवी गुर्जर को निलंबित कर दिया है। महुआ नगर पालिका क्षेत्र में हुए कार्यों की जांच उप निदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय जयपुर की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन कर कई शिकायती मामलों की जांच करवाई गई थी। जिसके चलते जांच कमेटी ने जब अपनी जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया प्रकरण में अनियमितताएं एवं पद का दुरूपयोग किया जाना पाया। अनियमितताएं एवं पद का दुरूपयोग पाने पर उक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नर्मदा देवी गुर्जर, अध्यक्ष, नगर पालिका महवा को सुनवाई का अवसर देते हुए राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 (1) के तहत विभाग द्वारा स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया। इधर महवा नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष नर्मदा देवी गुर्जर के द्वारा स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब दिया गया, लेकिन नर्मदा देवी गुर्जर के जवाब विभाग को संतोषजनक नही लगा। जिस से नर्मदा देवी गुर्जर के आचरण और व्यवहार नगर पालिका की अध्यक्षा एव सदस्य की पद का का दुरूपयोग मानते हुए राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार एवं पद के अन्यथा दुरूपयोग तथा उसके व्यवहार की श्रेणी में माना है। उधर, राज्य सरकार द्वारा राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 (3) के तहत उपरोक्त प्रकरण की न्यायिक जांच करवाने का निर्णय लिया गया। इस मामले की न्यायिक जांच के लिए विधि विभाग को भी भेजा गया है। नर्मदा देवी गुर्जर, अध्यक्ष, नगर पालिका महवा (दौसा) के पद पर बने रहने से विचाराधीन न्यायिक जांच को प्रभावित करने की संभावना है। स्वायत शासन विभाग जयपुर को प्राप्त रिपोर्ट एवं संबंधित और नर्मदा देवी गुर्जर के अध्यक्षा के पद पर बने रहने से विचाराधीन न्यायिक जांच को प्रभावित करने की संभावना को ध्यान में रख कर राजस्थान नगर पालिका अधिनियम अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार नर्मदा देवी गुर्जर अध्यक्ष, नगर पालिका को पद से तुरन्त प्रभाव से निलंबित किया गया।

एक करोड़ का दिया था लालच, राजस्थान-दौसा में पुराने सिक्कों का सौदागर बताकर 3.58 लाख रुपये ठगे

दौसा. यदि आपके पास भी पुराने नोट या सिक्के हैं तो सावधान हो जाइए, किसी ऑनलाइन साइबर ठग चक्कर में कहीं आप भी कंगाल न हो जाएं। ताजा मामला दौसा का है। यहां साइबर क्राइम पुलिस थाना ने पुराने सिक्कों को करोड़ों रुपये में खरीदने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रमेश शर्मा से 3.58 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी ठगी के मामले में जेल जा चुका है। दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि साइबर अपराध की बढ़ती वारदात पर अंकुश लगाने और वांछित आपराधी की गिरफ्तारी के लिए बृजेश कुमार मीना पुलिस उप अधीक्षक साइबर क्राइम जिला दौसा की देखरेख में साइबर थाना दौसा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी को 08 जुलाई 2024 को नगर जिला डीग से गिरफ्तार किया है। 27 अक्टूबर 2023 को परिवादी रमेश चंद शर्मा पुत्र गोविन्दनारायण शर्मा निवासी नांगल लोटवाडा जिला दौसा ने थाना पर एक रिपोर्ट दी। उसमें लिखा कि 08 अक्टूबर 2023 को इण्डियन आर्मी ओल्डट कोइन कंपनी के नाम से मेरे वाटसअप नम्बर पर मैसेज आया कि हम पुराने सिक्कों का व्यापार करते हैं। रमेश के पास पुराने सिक्के थे, जिनकी रमेश ने उस ठग को फोटो भेजी तो उन्होंने उन सिक्कों की कीमत 1 करोड़ 77 लाख रुपये बताई। उधर, इस ठग ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से वाट्सएप और फोन कॉल के जरिए प्रार्थी से संपर्क कर कभी रजिस्ट्रेशन फीस, इनकम टैक्स, कभी गाड़ी खराब होना, पुलिस द्वारा गाड़ी को पकड़ना आदि का बहाना बनाकर रमेश से 357540 रुपये का फ्रॉड किया। इसके बाद रमेश ने आईटीएक्ट में मामला दर्ज कराया और पुलिस ने जांच शुरू की। साइबर क्राइम पुलिस थाने से टीम का गठन किया गया। तकनीकि आधार पर आरोपी की तलाश करते हुए 08 जुलाई 2024 को उस बदमाश को नगर जिला डीग से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय में पीसी रिमांड दिया गया। अब पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपी से और भी कही खुलासे होने की उम्मीद है।

गायत्री परिवार चलाता है जरूरतमंदों के लिए भंडारा, राजस्थान-दौसा से 451 कट्टे गेहूं हरिद्वार रवाना

दौसा. दौसा जिले के महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित अनाज मंडी में गायत्री परिवार दौसा के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार में लगातार चल रहे भंडारे के लिए 451 कट्टे गेहूं से भरे ट्रक को शांतिकुंज प्रतिनिधियों के तत्वावधान में हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। शांतिकुंज प्रतिनिधि बल्लूराम प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार में लगातार चल रहे भंडारे भोजन व्यवस्था के साथ प्राकृतिक आपदा के समय जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजन के पैकेट तैयार कर वितरण करने हेतु गायत्री परिवार दौसा से जुड़े साधकों द्वारा शांतिकुंज प्रतिनिधियों की उपस्थिति में महुवा अनाज मंडी से गणमान्य नागरिकों और शांतिकुंज हरिद्वार से जुड़े साधकों की उपस्थिति में अनाज से भरा ट्रक हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।

डॉ. किरोड़ी लाल को कोई लोभ नहीं अब इस्तीफा वापस नहीं लेंगे, राजस्थान-दौसा में पूर्व मंत्री गोलमा देवी बोलीं

दौसा. दौसा राजस्थान की राजनीति डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफा के बाद लगातार गर्मा रही है। अब इसी मामले पर पूर्व मंत्री और डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा की धर्मपत्नी ने कहा है कि जब डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा दे दिया है तो वापस नहीं लेंगे। पूर्व मंत्री गोलमा देवी बोलीं कि लोकसभा चुनाव में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी ने सीटों की जिम्मेदारी दी। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जनसभा में बयान दिया था अगर दौसा लोकसभा सीट कन्हैयालाल मीणा चुनाव हारा तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। अपनी बात को पूरा करते हुए डॉ. साहब ने इस्तीफा दिया है। गोलमा देवी ने कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सड़क पर  धरना दिया। लोगों के मुद्दे उठाते हैं। चाहे पेपर लीक मामला हो या किसी पीड़िता से दुष्कर्म मामला हो। किसी के मुआवजे की बात हो तो उसका मुद्दा डॉ. किरोड़ी लाल मीणा उठाते हैं। डॉ. साहब हमेशा जनता के साथ रहते हैं। डॉक्टर साहब ने इस्तीफा दिया है, लेकिन किरोड़ी लाल मीणा पार्टी से बाहर नहीं हैं। वो पार्टी का काम करते रहेंगे। बड़े पद की लालसा नहीं पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने आगे कहा कि लोग यह अफवाहें फैला रहे हैं कि बड़े पद की लालसा में डॉक्टर मीणा ने इस्तीफा दिया है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर ऐसा होता तो जब वो खुद मंत्री थीं तब उन्होंने इस्तीफा दिया था। वह भी वापस नहीं लिया। उसके बाद वसुंधरा सरकार में डॉ. मीना पहले भी इस्तीफा दे चुके हैं ओर वापस भी नहीं लिया गया था। इसीलिए डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को बड़े पद की कोई लालसा नहीं है। उन्होंने शुरू से जनता के लिए काम किया है और जनता के बीच रहकर किया है और आगे भी करेंगे। विधानसभा उपचुनाव को लेकर गोलमा देवी ने कहा पार्टी का प्रचार करेंगे बाकी हार जीत तो मुकद्दर की बात है। नहीं रुकेंगे कोई काम इधर पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को मंत्री पद का लोभ नहीं है। इसीलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। उनके लिए तो विधायक और मंत्री दोनों का पद कोई मायने नहीं रखता। उनके तो सारे काम बिना विधायक और मंत्री पद के भी होते हैं। तन-मन से करेंगे प्रचार उपचुनाव की जिम्मेदारी के सवाल पर पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिली है, जिसे बखूबी निभाया जाएगा। पार्टी के लिए तन मन से प्रचार करेंगे। मतदाताओं के बीच में जाएंगे और फिर रही बात पार्टी की तो हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं, पार्टी का काम तो करना ही चाहिए। उधर, डॉक्टर मीणा के इस्तीफे के सवाल पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की धर्मपत्नी गोलमा देवी ने कहा है कि जब इस्तीफा दे दिया है तो वापस नहीं लेना चाहिए। इस्तीफा दे दिया मतलब दे ही दिया।

कई शहरों में कीं वारदातें, राजस्थान-दौसा में हथियार के बल पर लूट के चार बदमाश गिरफ्तार

दौसा. पुलिस ने हथियारों के बल पर रात में बाइक, जेवरात, नकदी और मोबाइल लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए 02 देशी कट्टे और तीन कारतूस सहित गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश दौसा सहित भरतपुर, जयपुर ग्रामीण में एक दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इनके पास से लूटी गई 04 बाइक, 07 मोबाइल फोन, जेवरात सहित कई बाइकों की नंबर प्लेट भी बरामद की गई हैं। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आस-पास पढ़ाई के नाम पर कमरा किराए पर लेकर वारदात को अंजाम देते थे। मामले के आनुसार एक जुलाई 2024 को संजय ने अपने पिता कैलाश निवासी गणेशपुरा दौसा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में कहा गया कि 30 जून 2024 को उसके दोस्त का फोन आया कि सोमनाथ चौराहे पर मोमोज खाने चलना है। तो प्रार्थी और दोस्त नरेन्द्र बाइक से सोमनाथ चौराहा पर चले गए। वहां सूरजपुरा रोड की तरफ से अज्ञात लड़के आए। उन्होंने मोबाइल, बाइक, सोने की बाली, चांदी की चेन डरा धमका कर ले ली। इसी पर मामला दर्ज कर जांच शरू की गई। वहीं, 30 जून 2024 को थाना कोतवाली दौसा और 02 जुलाई 2024 को थाना सदर दौसा में हाईवे पर भी इस प्रकार की बाइक, मोबाइल, जेवरात आदि लूट की घटना हुई। इस मामले में टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त हेमराज पुत्र संजय सिंह जाट, कृष्णकान्त पुत्र नवल सिंह जाट, सचिन पुत्र निरंजन, रवि जांगिड़ पुत्र रजनेश को गिरफ्तार कर बाइक, जेवरात, अवैध हथियार, मोबाइल बरामद किया है। बदमाशों से ये हुआ बरामद दो देशी कट्टा 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर और एक कारतूस 12 बोर, चार बाइक, सात मोबाइल फोन, एक चांदी चेन, दो सोने बाली, लूटी गई बाइक की नंबर प्लेट।

खाटूश्याम मंदिर से लौटते समय हादसा, राजस्थान-दौसा में टेम्पो सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत और 10 घायल

दौसा. राजधान में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हाईवे पर हुए सड़क हादसे में तीन भक्तजनों की मौत हो गई जबकि, 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वार्ता की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के दौसा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से टेम्पो में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा यात्री  घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैजिक टेंपो में सवार सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश, यूपी के के हापुड़ और मुरादाबाद के निवासी थे। सड़क हादसे के वक्त सभी श्रद्धालु खाटूश्याम मंदिर के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर्राज धरण मंदिर के समीप आगे चल रहे केंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ऐसे में केंटर को बचाने के प्रयास में टेम्पो चालक ने उनका वाहन धीरे कर लिया, लेकिन तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने मैजिक टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। सड़क हादसे के बाद, आगे और पीछे चल रहे दोनों गाड़ियां फरार हो गए। वहीं टेंपो में सवार महिला बच्चों सहित 15 लोग टेंपो में फंस गए। हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल हुए सभी लोगों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान छोटू पुत्र जयपाल और समंत्रा पत्नी ओमप्रकाश की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जयपुर रेफर किया गया जिसमें से विद्या की रास्ते में मौत हो गई।

उप्र से काम तलाशने आए युवक ने की आत्महत्या, राजस्थान-दौसा के रेलवे एफओबी के नीचे फांसी लगाई

दौसा/बांदीकुई. जिले के बांदीकुई जंक्शन पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव फुट ओवरब्रिज के नीचे पिलर से लटका मिला। मृतक सुनील कुमार मजदूरी की तलाश में उत्तरप्रदेश से जयपुर आया था लेकिन काम नहीं मिलने के कारण वापस लौट रहा था। कल रात जीआरपी थाना बांदीकुई को सूचना मिली कि जंक्शन के फुट ओवरब्रिज के नीचे किसी आदमी ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसी सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस बांदीकुई मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि युवक ने अपने पहने हुए कपड़ों को फाड़कर फंदा बनाया और खुदकुशी कर ली। जीआरपी थानाधिकारी रमनलाल ने बताया कि युवक के शव को बांदीकुई उपजिला अस्पताल की मोर्चरी रखवाया है। थानाधिकारी का कहना है कि मृतक सुनील कुमार वर्मा लखीमपुर खीरी, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है । उसकी जेब से जयपुर से लखनऊ का वापसी यात्रा का टिकट मिला है। पुलिस का कहना है कि मृतक कुछ दिनों पहले ही तलाश में जयपुर आया था और काम नहीं मिलने के कारण वापस अपने गांव लौट रहा था।

लालसोट में IPC की जगह लगाईं BNS की धाराएं, राजस्थान-दौसा में भारतीय न्याय संहिता का पहला मामला दर्ज

दौसा. भारत सरकार द्वारा कल लागू किए गए बदलाव के बाद दिल्ली निवासी एक महिला ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कराया। भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद दौसा जिले का पहला मामला लालसोट में दर्ज किया गया। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि लालसोट थाने में भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दौसा जिले की पहली रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें दिल्ली निवासी एक विधवा महिला ने कल दोपहर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कराया है, जो कि बीएनएस लागू होने के बाद दौसा जिले का पहला मामला है। जिले के लालसोट थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला की शिकायत को भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 115/2, 126/2, 303/2, 74 और 351/2 के तहत दर्ज किया गया। उधर आज से देश मे भारतीय दंड संहिता की जगह अब भारतीय न्याय संहिता की धाराएं लागू हो गई हैं, जिसके चलते धाराएं बदलने के साथ देश में नए कानून लागू कर दिए गए हैं। दौसा जिला सहित देश में बीती रात 12 बजे बाद यानी 1 जुलाई 2024 से नए कानून लागू हो चुके हैं। अब भारतीय दंड संहिता का नाम बदलकर भारतीय न्याय संहिता किया गया है, जिसके चलते लागू हुए नए कानून के तहत दौसा का पहला मामला जिले के लालसोट थाने में दर्ज हुआ है। लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि दिल्ली से लालसोट अपने ससुराल आई एक विधवा महिला ने मामला दर्ज कराया है, जिसके चलते उसने अपने दो देवर और देवरानी पर उसके साथ मारपीट करने और घर से सामान बाहर फेंकने सहित छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।

किरोड़ी के जिम्मे दौसा, राजस्थान में विस उपचुनावों के लिए भाजपा प्रभारी नियुक्त

झुंझुनू/दौसा. राजस्थान में होने वाले विधानसभा उपुचनावों को लेकर बीजेपी ने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश की झुंझुनू, देवली उनियारा, खींवसर, दौसा और चोरासी विधानसभाओं में उपचुनाव होने हैं। ये सभी सीटें कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के पास ही थीं। अब लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद बीजेपी के लिए विधानसभा उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी। खास बात यह है कि प्रभारियों की लिस्ट में लोकसभा चुनावों के दौरान बार-बार इस्तीफे का ऐलान करने वाले कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को भी दौसा विधानसभा सीट के लिए प्रभारी लगाया गया है। झुंझुनू सीट के प्रभारी — – मंत्री अविनाश गहलोत – मंत्री सुमित गोदारा – प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी – विधायक गोवर्धन वर्मा खींवसर सीट के प्रभारी — -मंत्री कन्हैयालाल चौधरी -मंत्री सुरेश रावत -प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया -प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी -विधायक बाबू सिंह राठौड़ दौसा सीट के प्रभारी — -उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा -मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा -प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी -पूर्व मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी देवली-उनियारा सीट की कमान — -मंत्री हीरालाल नागर, -पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ -प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल -प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भड़ाना चौरासी सीट का प्रभार – -मंत्री बाबूलाल खराड़ी -विधायक श्रीचन्द कृपलानी -प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा -प्रदेश मंत्री मिथलेश गौतम -महेश शर्मा

4 पिस्टल-6 मैग्जीन और जिंदा कारतूस पकड़े, राजस्थान-दौसा में पंजाब की गैंग का बदमाश गिरफ्तार

दौसा. मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पंजाब से आए जशनप्रीत सिंह को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाश पंजाब की जग्गू मगवानपुरिया गैंग का सदस्य बताया जा रहा है और किसी वारदात की फिराक में यहां आया था। दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि 30 जून को सूचना मिली थी कि जग्गू मगवानपुरिया गैंग का एक आदमी हथियारों के साथ आया हुआ है। जग्गू गैंग का आदमी किसी वारदात की फिराक में मेहन्दीपुर बालाजी आया है। इस पर थानाधिकारी गौरव प्रधान की अगुवाई में विशेष टीम में एएसआई शीशराम को एक व्यक्ति हैलीपैड वाले रास्ते में खड़ा दिखाई दिया, जिसके हाथ में एक कैरी बैग था। युवक पुलिस को देखकर भागने लग गया लेकिन पुलिस ने उस युवक को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जशनप्रीत सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी अमृतसर, पंजाब बताया। युवक का सामान चेक करने के दौरान पुलिस को उसके पास से 4 अवैध पिस्टल, 6 मैग्जीन के साथ 18 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

राजस्थान-दौसा में कोर्ट मैरिज के दो माह बाद विवाहिता ने पति पर कराया दुष्कर्म का केस

Betul patient Mr. Shekalal was sent to Bhopal by air ambulance for treatment.

दौसा. दौसा के लवाण थाने में एक महिला ने अपने पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है । बताया जा रहा है कि अब महिला ने ससुराल वालों से पीड़ित होकर अपने पति पर यह केस दर्ज करवाया है, जबकि दोनों ने दो महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। सूत्रों के अनुसार दौसा जिले के लवाण थाना क्षेत्र का यह युवक दिल्ली में घरों में काम करता था। करीब एक साल पहले यहीं पर उसकी मुलाकात बिहार की इस युवती से हुई, जो धीर-धीरे प्यार में बदल गई। इसी के चलते दोनों ने करीब दो महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली। नांगल डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि बिहार की यह युवती पिछले 2 महीने से लवाण थाना क्षेत्र में इसी युवक के साथ रह रही थी। इस बीच कुछ दिनों पहले दोनों वापस दिल्ली चले गए। इसके बाद महिला वापस लौट आई और अब महिला ने लवाण थाने पर अपने प्रेमी के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet