LATEST NEWS

समसामयिक और जरूरी चेतावनी है ‘बंटोगे तो कटोगे’, राजस्थान-जयपुर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने किया आगाह

जयपुर. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंगलवार को राजधानी जयपुर में बड़ा बयान दिया। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी के जिस बंटोगे तो कटोगे नारे की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उसे लेकर रामभद्राचार्य ने कहा कि ये बातें समसामयिक हैं और सत्य हैं। हमें बंटना नहीं है। चाहे पंथ अनेक हों, हम सब हिंदू एक हों। जब हम सब एक होकर रहेंगे, हमारा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। जैसे एक अंगुली एक होती है तो कोई भी तोड़ देता है, लेकिन जब ये मिलकर मुक्का बन जाती है तो तोड़ने वाले के दांत टूट जाते हैं। गौरतलब है कि बीते चार दिनों में रामभद्राचार्य ने पीओके, पाकिस्तान और कश्मीर को लेकर लगातार बयान दिए हैं। दो दिन पहले उन्होंने जयपुर में श्रीराम कथा के दौरान कश्मीर में धारा-370 और पाकिस्तान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि धारा-370 की बात मत करो, थोड़े दिन में ही पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा होगा। अब वह दिन दूर नहीं, जब विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा। उन्होंने कहा, कश्मीर हमारा है। हमारे देश का अभिन्न अंग है। इसे देश से कोई अलग नहीं कर सकता। कश्मीर भारत का सिरमौर है। भारत माता आप चिंता मत करिए। जब तक जगदगुरु रामभद्राचार्य का यह त्रिदंड रहेगा। भारत की ओर कुदृष्टि रखने वालों की आंख निकाल कर रख दी जाएगी। उन्होंने कहा, भगवान राम ने देश को एक करने का काम किया था। पहले प्रधानमंत्री ने देश को बांटने का काम किया उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम लिए बिना कहा, हमारे देश का दुर्भाग्य देखिए कि पहले प्रधानमंत्री ने देश को बांटने का काम कर दिया। जो कश्मीर हमारे भारत का मुकुट मणि है। ऋषि कश्यप की जन्मस्थली है। इस कश्मीर में भगवान शिव अमरनाथ के रूप में विराजित हैं। माता वैष्णो का जहां धाम है। उस कश्मीर को आधा कर दिया। कश्मीर का आधा हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया, जो बचा उसमें धारा-370 लगवा दी।

बाथरूम में खुद को लॉक कर बचाई अस्मत, राजस्थान-जयपुर में युवती को धोखे से फार्म हाउस बुलाया

जयपुर. राजधानी जयपुर में सामोद थाना क्षेत्र के मोरीजा गांव में रविवार देर रात एक फार्म हाउस के कमरे में एक युवती को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। जहां पर युवती ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने भाई को मोबाइल फोन के जरिए दी। युवती के भाई ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने पूरे मामले को लेकर तत्परता दिखाई और युवती के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मोरीजा गांव स्थित फार्म हाउस पहुंची और युवती को दस्तयाब किया और परिजनों को सूचना दी। हालांकि, इससे पहले ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, अब सामोद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से एक सूचना मिली थी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर मामले को गंभीरता सेलिया गया और तुरंत प्रभाव से युवती के मोबाइल लोकेशन के आधार परफार्म हाउस पर पहुंचे। जहां पर फार्म हाउस के कमरे का गेट टूटा हुआ मिला और फार्म हाउस से युवती को दस्तयाब किया गया है। चौमूं थाने लाकर प्राथमिक पूछताछ के बाद युवती को सामोद पुलिस को सुपुर्द किया गया है। इवेंट के बहाने युवती को फार्म हाउस पर लाया युवती इवेंट का काम करती है और इवेंट का काम करने के बहाने ही युवती को यहां पर लाया गया था। जहां पर फार्म हाउस पर काम करने वाले केयरटेकर ने युवती के साथ गलत घटना को अंजाम देने का प्रयास किया है। इस दौरान युवती ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और केयरटेकर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। इस दौरान युवती ने वापस से अपने आप को बाथरूम में बंद कर लिया। इस दौरान आरोपी युवक ने बाथरूम का गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को बचा लिया। लेकिन आरोपी फिलहाल मौके से फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने लिए टीमें गठित सामोद थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि मोरीजा के फार्म हाउस पर युवती के साथ केयरटेकर द्वारा गलत काम करने का प्रयास किया गया है। मामले में युवती के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी युवक को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

देश का पहला 60 किमी लंबा ट्रॉयल ट्रैक तैयार, राजस्थान-जयपुर में होगा पहली बुलेट ट्रेन का परीक्षण

जयपुर. राजस्थान में देश का पहला ट्रेन ट्रायल ट्रैक लगभग तैयार हो चुका है। 60 किमी लंबा यह ट्रैक पूरी तरह से सीधा नहीं है, इसमें कई घुमावदार बिंदु बनाए गए हैं। इससे इस बात का ट्रायल लिया जा सकेगा कि स्पीड से आने वाली ट्रेन बिना स्पीड कम किए घुमावदार ट्रैक से कैसे गुजरेगी। डीडवाना जिले के नावां में यह ट्रैक तैयार हो रहा है। पहला चरण पूरा होने के बाद 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन का भी परीक्षण किया जा सकता है। यह टेस्ट ट्रैक रेलवे को आधुनिकता की ओर ले जाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक के जरिए रेलवे संसाधनों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर पाएगा और सुरक्षा भी काफी बढ़ जाएगी। देश में हाई-स्पीड रोलिंग स्टॉक के व्यापक परीक्षण के लिए भारतीय रेलवे राजस्थान के डीडवाना जिले के जोधपुर डिवीजन के नावा में गुढ़ा-थाठाना मीठड़ी के बीच 60 किमी का देश का पहला आरडीएसओ समर्पित परीक्षण ट्रैक विकसित कर रहा है। यह रेलवे ट्रैक जयपुर से लगभग 80 किमी दूर सांभर झील के बीच से निकाला गया है। आरडीएसओ डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक के काम को दो चरणों में मंजूरी दी गई है। चरण 1 के काम को दिसंबर 2018 में और चरण 2 के काम को नवंबर 2021 में मंजूरी दी गई थी। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत करीब 820 करोड़ रुपये है। समर्पित परीक्षण ट्रेक के निर्माण में सात बड़े पुल, 129 छोटे पुल और चार स्टेशन (गुढ़ा, जब्दीनगर, नावां और मिठड़ी) शामिल हैं। इस परियोजना के तहत 27 किमी का काम पूरा हो चुका है और दिसंबर 2025 तक पूरा काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्पीड टेस्ट, स्थिरता, सुरक्षा पैरामीटर, दुर्घटना प्रतिरोध, गुणवत्ता सहित हाई-स्पीड रोलिंग स्टॉक और वस्तुओं की व्यापक परीक्षण सुविधाएं इस परियोजना के अंतर्गत रोलिंग स्टॉक आदि का विकास किया जा रहा है। इस समर्पित परीक्षण ट्रैक में ट्रैक सामग्री, पुल, टीआरडी उपकरण, सिग्नलिंग गियर और भू-तकनीकी अध्ययन का परीक्षण भी शामिल है। ट्रैक पर पुल, अंडरब्रिज और ओवरब्रिज जैसी विभिन्न संरचनाएं बनाई गई हैं। इस ट्रैक पर आरसीसी और स्टील ब्रिज बनाए गए हैं, जो जमीन के नीचे और ऊपर हैं। इन पुलों को कंपनरोधी बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इन पुलों के जरिए इसके ऊपर से तेज गति से गुजरने वाली ट्रेन की प्रतिक्रिया का परीक्षण किया जा सकता है। पुल का निर्माण टर्न-आउट सिस्टम का उपयोग करके किया गया है। यानी ऊपर भारी आरसीसी बॉक्स लगाकर स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। सांभर का वातावरण क्षारीय होने के कारण स्टील में जंग नहीं लगेगा। साथ ही हाई स्पीड ट्रेन के कंपन को भी कम किया जा सकेगा। इन संरचनाओं के बीच से बुलेट ट्रेन को गुजारकर गति का परीक्षण किया जाएगा। यह देश का पहला डेडिकेटेड ट्रैक होगा, जहां पड़ोसी देश भी अपनी ट्रेनों का परीक्षण करा सकेंगे। गौरतलब है कि देश में बने कोचों, इंजनों और ट्रेन रैक के ट्रायल के लिए रेलवे के पास कोई समर्पित लाइन नहीं थी। सभी लाइनों पर काफी ट्रैफिक है। ऐसे में ट्रायल के लिए कई ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ता है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में यहां न केवल बुलेट ट्रेन बल्कि हाई-स्पीड, सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन और मेट्रो ट्रेन का भी परीक्षण किया जाएगा। इस ट्रैक पर हाई-स्पीड, सेमी-स्पीड और मेट्रो ट्रेनों का भी परीक्षण किया जा सकता है। रेलवे की आरडीएसओ यानी रिसोर्स डिजाइन स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन की टीम ट्रायल की निगरानी करेगी। रेलवे की यही टीम कोच, बोगी और इंजन की फिटनेस की जांच करती है। रेलवे किसी भी कोच या इंजन को ट्रैक पर चढ़ाने से पहले हर पैरामीटर की जांच करता है कि तय गति से ज्यादा कंपन तो नहीं होगा। खराब ट्रैक पर ट्रेन का रिस्पांस आदि भी जांचा जाएगा। हाई-स्पीड समर्पित रेलवे ट्रैक 60 किमी लंबा है, लेकिन मुख्य लाइन 23 किमी लंबी है। गुढ़ा में इसका हाई-स्पीड 13 किमी लंबा लूप है। रेलवे में लूप का उपयोग क्रॉसिंग को पार करने या विपरीत दिशा से आ रही दो ट्रेनों को बिना किसी रुकावट के गुजारने के लिए किया जाता है। इसके अलावा नावा स्टेशन पर 3 किमी का क्विक टेस्टिंग लूप और मीठड़ी में 20 किमी का कर्व टेस्टिंग लूप बनाया गया है। ये लूप अलग-अलग डिग्री के घुमावों पर बनाए गए हैं। खराब ट्रैक पर ट्रेन डगमगाने और झटके खाने लगती है। ट्रैक खराब होने पर स्पीड क्या होनी चाहिए और इसका क्या असर होगा, इसकी जांच की जाएगी। इसके लिए 7 किलोमीटर लंबा घुमावदार ट्रैक बिछाया गया है।

बागी होने पर लिया एक्शन, राजस्थान-जयपुर की देवली-उनियारा के निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा कांग्रेस से निलंबित

जयपुर. कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए नरेश मीणा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। नरेश मीणा देवली-उनियारा से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि यदि देवली-उनियारा से नरेश के खिलाफ प्रस्ताव आता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। निलंबन के आदेश में नरेश पर पार्टी विरोधी कार्यशैली के आरोप लगाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने निलंबन का आदेश जारी किया है। हरीश मीणा के सांसद बनने के बाद खाली हुई देवली सीट से कांग्रेस ने कस्तूर मीणा को मैदान में उतारा है। नरेश मीणा यहीं से टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अब नरेश मीणा यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, राजस्थान-जयपुर में दिलजीत दोसांझ का आज शाम होगा कॉन्सर्ट

जयपुर. दिलजीत दोसांझ आज यानी रविवार को गुलाबी शहर को अपने सुरों से सराबोर करेंगे। शाम छह बजे एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में कॉन्सर्ट में उनका कॉन्सर्ट शुरू होगा। हालांकि, शो से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी टिकट काफी संख्या में बेज दिए गए थे। इसलिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि अगर किसी का फर्जी पाया गया तो उसकी एंट्री नहीं होगी। शो में एंट्री के लिए छह गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा आयोजकों ने पार्किंग के लिए ग्राउंड भी किराए पर लिया है। सुरक्षा के लिए 250 से ज्यादा बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में प्रवेश के लिए जोमाटो लाइव और स्कोप एंटरटेनमेंट की ओर से बेचे गए टिकट ही मान्य होंगे। पिछले दिनों जयपुर में दोसांझ के शो के फर्जी टिकटों का बड़ा खुलासा हुआ था। ईडी तक ने इस पर कार्रवाई की थी। शो के टिकट ब्लैक में भी बेजे गए जो टिकटों की कीमत से कहीं ज्यादा में खरीदे गए। कुछ दिन पहले इस मामले में ईडी ने जयपुर और देश भर में अन्य 13 ठिकानों पर छापेमारी कर ऐसे लोगों को पकड़ा था। ब्लैक में 80 हजार तक में बिके थे टिकट गौरतलब है कि आयोजकों ने टिकट की कीमत तीन हजार से 20 हजार रुपये तक रखी है। लेकिन ऐसे मामले भी सामने आये हैं, जब लोगों को लाखों रुपये के फर्जी टिकट बेचे गए हैं। ब्लैक में लोग इस टिकट को 20 हजार से 80 हजार तक में बेच रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड फैन बेल्ट वाले टिकटों की है, जो स्टेज के बिल्कुल सामने की ओर है। 15 हजार दर्शकों की क्षमता दिलजीत शनिवार को साउंड चेक और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जेईसीसी ग्राउंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर अपनी पोजिशन और साउंड ट्रैक के बारे में जानकारी ली। उनके लिए ग्रीन रूम भी तैयार किया गया है, जहां वे शो से पहले आराम करेंगे। जेईसीसी की टीम के मुताबिक यहां 15  हजार दर्शकों की क्षमता है और परिसर में तीन हजार कारों की पार्किंग की व्यवस्था है।

बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य बताया सनातन विरोधी, राजस्थान-जयपुर में दिलजीत के कॉन्सर्ट का विरोध

जयपुर. मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का जयपुर के जेईसीसी में 3 नवंबर को कॉन्सर्ट होने जा रहा है। लेकिन यह कॉन्सर्ट पहले ही विवादों में आ गया है। पहले कॉन्सर्ट के फर्जी टिकट सोशल मीडिया पर बिग गए वहीं अब बीजेपी विधायक भी इसके विरोध में आ गए हैं। राजधनी जपयुर की हवामहल सीट से विधायक बाबा बालमुंकुंदाचार्य ने यह कहते हुए इस कॉन्सर्ट का विरोध किया है कि यह कल्चर सनातन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि उटपटांग कॉन्सर्ट के बजाए सत्संग होना चाहिए। विधायक ने दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट के विरोध करते हुए कहा कि इस तरह के उटपांग आयोजन करने से समाज को लाभ नहीं है। करना है तो सत्संग करवाना चाहिए। सबका अपना-अपना मनोरंजन है लेकिन मैं सनातनी हुं, मेरा मानना है कि सत्संग होने से सदवचन मिलते हैं। जीवन में अच्छा करने का मार्गदर्शन मिलता है। लेकिन कॉन्सर्ट से समाज में कोई लाभ नहीं है। हाल में दोसांज का कॉन्सर्ट दिल्ली में भी हुआ था और यह शो जबरदस्त हिट रहा था। लेकिन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए कॉन्सर्ट के बाद उनकी फैन्स फॉलोइंग की चर्चा के साथ, एथलीट खिलाड़ियों ने विरोध भी किया। क्योंकि कॉन्सर्ट की वजह से स्टेडियम की हालत खराब हो गई। यहां स्टेडियम में बोतलें बिखरी दिखी और रनिंग ट्रैक पर कचरा और हर्डल्स टूटे हुए दिखे। जिसकी शिकायत की गई।

चार ट्रेनें रद्द और 12 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग, राजस्थान-जयपुर जंक्शन पर इसी महीने बदलाव

जयपुर. राजधानी जयपुर से रेल का सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जयपुर रेलवे में कुछ डेवलपमेंट के कामों की वजह से 29 नवंबर से ट्रेन रूट बदले जाएंगे। काम की वजह से रूट बाधित रहने के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन दो महीने तक जयपुर जंक्शन से नहीं होगा। राजधानी जयपुर से रेल यात्रा की टिकट बुक करवा चुके यात्रियों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे ने जयपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। कुछ ट्रेन रूट दो महीने के लिए रद्द होंगे, जबकि दर्जन भर ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। स्टेशन के डेवलपमेंट का काम करीब दो महीने चलने वाला है। ऐसे में यह स्थिति 29 नवंबर से 13 जनवरी तक बनी रहेगी। यहां शॉपिंग जोन भी बनाया जा रहा है। चार ट्रेन रद्द और 12 ट्रेनों का बदलेगा रूट जयपुर रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट काम की वजह से जयपुर से चलने वाली चार ट्रेन रद्द की जाएगी। इन्हें दूसरे स्थान से चलाया जाएगा। वहीं, 12 ट्रेनों के रूट भी बदले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक बठिण्डा-जयपुर-बठिण्डा ट्रेन, मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन का संचालन प्रारिम्भक स्टेशन से रद्द रहेगा। जबकि 28 नवंबर से नौ जनवरी तक बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन, शोलापुर-अजमेर ट्रेन, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन और 28 नवंबर से 12 जनवरी तक बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर ट्रेन, काठगोदाम-जैसलमेर 29 नवंबर से 10 जनवरी तक दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन, 30 नवंबर से सात जनवरी तक रामेश्वरम-फिरोजपुर कैंट ट्रेन और चार दिसम्बर से आठ जनवरी तक अजमेर-शोलापुर टे्रन बदले रूट से चलेगी। वहीं, 18 नवंबर से 12 जनवरी के मध्य अलग-अलग समयावधि में जयपुर-हिसार, जयपुर-बठिण्डा, जयपुर-बयाना-बयाना, जयपुर-मथुरा-जयपुर और जयपुर-हिसार ट्रेन, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस, जयपुर-भोपाल, भोपाल-जयपुर ट्रेन भी जयपुर जंक्शन नहीं आएगी। प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को एयरकोन कॉर्स बनेंगे जयपुर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए 700 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को एयरकोन कॉर्स बनाया जा रहा है। इससे यात्रियों को कई अच्छी सुविधाएं मिलने वाली हैं।

पुलिस की छह स्पेशल टीमें बदमाशों की तलाश में जुटीं, राजस्थान-जयपुर में ज्वेलर्स से लूट

जयपुर. जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में देर रात एक ज्वेलर्स के साथ लूट की घटना सामने आई है। पुलिस की करीब आधा दर्जन स्पेशल टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, ज्वेलर्स रामकरण प्रजापत जब अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी सुनसान इलाके में बदमाशों ने उनकी कार को रोककर लाठी-डंडों से हमला किया और लूटपाट की। हमलावर ज्वेलर्स से सोने-चांदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैग में करीब एक किलो सोने के आभूषण और 30-35 किलो चांदी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने ए-श्रेणी की नाकाबंदी की, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। वारदात के समय ज्वेलर्स का बेटा भी बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था। हालांकि वह कुछ दूरी पर ही था और वारदात के बाद जब वह मौके पर पहुंचा, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश डीसीपी साउथ दिगंत आनंद के अनुसार मुहाना थानाधिकारी मदन कड़वासरा के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया है, जो घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। इसके अलावा, ऐसी घटनाओं में लिप्त गैंग के बदमाशों के मूवमेंट्स की भी जांच की जा रही है।

स्टाइपेंड के लिए रेजीडेंट डॉक्टरों कर रहे हड़ताल, राजस्थान-जयपुर में मरीज हो रहे परेशान

जयपुर. जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पिछले 16 दिनों से जारी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल ने मरीजों के लिए गंभीर संकट पैदा कर दिया है। अस्पताल के बाहर लंबी कतारों में खड़े मरीज दर्द से कराह रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। एसएमएस अस्पताल में रोजाना 8000 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते थे, पर अब यह संख्या 4500 से भी कम हो गई है। मरीजों की तकलीफ को देखते हुए हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं, क्योंकि वार्डों के बेड खाली पड़े हैं और इलाज की प्रक्रिया धीमी हो चुकी है। रेजिडेंट डॉक्टर अपने स्टाइपेंड और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान में रेजिडेंट्स को कई अन्य राज्यों, जैसे मध्य प्रदेश और तमिलनाडु, की तुलना में अधिक स्टाइपेंड मिलता है। उदाहरण के लिए, एमबीबीएस इंटर्न को राजस्थान में 14,000 रुपये स्टाइपेंड मिलता है जो मध्य प्रदेश के 13,409 रुपये से अधिक है। इसी प्रकार, एमडी/एमएस और डीएम/एमसीएच रेजिडेंट्स को भी अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्टाइपेंड मिलता है। मरीजों की स्थिति और अस्पताल का हाल हड़ताल से एसएमएस अस्पताल में ओपीडी सेवाओं पर भी भारी असर पड़ा है। सामान्य दिनों में जहां 8000 से अधिक मरीज ओपीडी में आते थे, अब यह संख्या घटकर 4500 से भी कम हो गई है। इसके बावजूद अस्पताल के गेट तक मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इलाज के लिए दो से तीन घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। भर्ती मरीजों की संख्या भी तेजी से घट गई है। सामान्य दिनों में जहां 550 मरीज रोजाना भर्ती होते थे, अब हड़ताल के चलते केवल 150 मरीज ही भर्ती किए जा रहे हैं। सरकार और डॉक्टरों के बीच तनाव रेजिडेंट्स की मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन सवाल यह है कि जब रेजिडेंट्स को अन्य राज्यों से अधिक स्टाइपेंड मिलता है, तो हड़ताल कितनी जायज है? सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे मरीजों की तकलीफें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं, सीनियर डॉक्टर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे हैं, लेकिन हड़ताल की खबर फैलने के बाद मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। मरीजों की जान जोखिम में रेजिडेंट्स की यह हड़ताल पिछले 10 महीनों में पांचवीं बार हो रही है, जबकि प्रदेश में डेंगू, वायरल और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में इस हड़ताल से मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है, और यह सवाल उठता है कि मरीजों के दर्द को हथियार बनाकर हड़ताल करना कितना उचित है? रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के प्रतिनिधियों को कोर्ट ने तलब किया है। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने इस मामले में आदेश देते हुए कहा कि आज बुधवर दोपहर 2 बजे कोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने इस मामले में एडवोकेट अजय शुक्ला और शोभित तिवाड़ी को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है और उनसे रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट में यह जानने की कोशिश की जाएगी कि हड़ताल के कारण चिकित्सा सेवाओं पर कितना असर पड़ा है और इसे जल्द से जल्द कैसे हल किया जा सकता है। आज की सुनवाई में यह तय हो सकता है कि हड़ताल समाप्त करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य स्थिति में कैसे बहाल किया जाएगा।

दूल्हे को बताई असली कहानी, राजस्थान-जयपुर में गहने लेकर दुल्हन फरार

जयपुर. एयरपोर्ट थाना इलाके में नई नवेली दुल्हन द्वारा ससुराल से सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार होने के मामला सामने आया है। इस संबंध में दूल्हे की मां ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि किसी पहचान वाले ने गरीब परिवार बताकर यह रिश्ता करवाया था। जांच अधिकारी एएसआई लटूरप्रसाद ने बताया कि जगतपुरा निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है। महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके भाई का मकान प्रताप नगर में है। वह भाई से अक्सर मिलने आती-जाती रहती थी। भाई के घर के पास ही रहने वाले कौशल जैन से उसकी मुलाकात हो गई। बातचीत के दौरान बेटे की शादी के लिए रिश्ता ढूंढने की बात उसने आरोपी से की, इस दौरान कौशल ने बिहार के रहने वाले एक गरीब परिवार की लड़की की फोटो दिखाई। शादी तय होने पर शादी में आने वाले तीन लाख रुपये का खर्च उनका ही होने की बात हुई। तीन लाख रुपये देने पर दिसंबर 2023 में मैरिज करना तय हो गया, डील के तहत शादी करवा दी गई। शादी के बाद दुल्हन को लेकर दूल्हा अपने घर आ गया। चार दिन ससुराल में रही दुल्हन ने भागने से एक दिन पहले दूल्हे को सच्चाई बताते हुए कहा कि पैसों का लालच देकर उसे शादी के लिए तैयार किया गया था। शादी में बताए गए उसके माता-पिता भी फर्जी थे। शादी की डील करके 3 लाख रुपये लेने के बाद उसे एक भी रुपया नहीं मिला। इसके दूसरे दिन शादी के दौरान दिए गए गहने पहनकर नई नवेली दुल्हन ससुराल से भाग निकली। अब पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

बदहवास पति ने घर में लगाया फंदा, राजस्थान-जयपुर में पति के लेट आने पर ट्रेन के आगे कूदी पत्नी

जयपुर. जयपुर में करवा चौथ की रात एक दंपति ने सुसाइड कर लिया। पत्नी ट्रेन के आगे कूद गई और पटरियों पर पत्नी की लाश के टुकड़े देख पति खुद को संभाल नहीं पाया, घर जाकर वह भी फंदे पर झूल गया। बताया जा रहा है कि रात को पति के घर लेट आने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। सुसाइड से पहले युवक ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज किया था। हरमाड़ा थाना पुलिस ने सूचना के बाद सबूत जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवा दिया।SHO (हरमाड़ा) उदयभान के अनुसार नांगल सिरस गांव, हरमाड़ा निवासी घनश्याम बुनकर (38) पुत्र रामलाल और उसकी पत्नी मोनिका उर्फ मोना (35) अपने बेटे आयुष (13) और निक्की (8) के साथ यहां रहते थे। घनश्याम बुनकर नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी में जॉब करता था। करवा चौथ की रात को घनश्याम और मोनिका के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद करीब 12:30 बजे गुस्से में मोनिका घर से निकल गई। मोनिका का पीछा करते हुए घनश्याम भी घर से निकल गया। जयरामपुरा पुलिया के पास रेलवे ट्रेक पर ट्रेन को आते देखकर मोनिका ने छलांग लगा दी और ट्रेन की चपेट में आते ही मोनिका के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पत्नी का शव देखकर लौटा घर रेलवे ट्रेक पर मोनिका का शव टुकड़ों में देखकर घनश्याम बुनकर घर लौट आया और अपने भाई को व्हाट्स एप मैसेज भेजकर लिखा- ‘भाई मैं हार गया सॉरी। गणपत जी और घनश्याम से बात कर लेना, वो आपकी मदद करेंगे। मेरी आई-डी पर अब आपको काम करना है, मेरी वाइफ आज ट्रेन के सामने कट गई।’ मैसेज करने के बाद घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर घनश्याम ने सुसाइड कर लिया। रात करीब 1:30 बजे रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव मिलने की सूचना हरमाड़ा पुलिस को दी गई। उसकी पहचान करने के बाद परिवार वालों को सूचित किया गया। उधर घनश्याम के सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। लेट आने की बात पर हुआ था झगड़ा SHO उदयभान ने बताया कि पति-पत्नी के झगड़े के दौरान दोनों बच्चे घर पर दूसरे कमरे में सो रहे थे। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि करवा चौथ की रात को घनश्याम घर पर लेट आया था और इसी बात को लेकर उसकी मोनिका के साथ कहासुनी हुई। बात ज्यादा बढ़ गई और मामला सुसाइड तक पहुंच गया।

पुलिस ने बिहार-झारखण्ड के नक्सली इलाके से पकड़ा, राजस्थान-जयपुर से 15 लाख रूपए ले भागा नौकर

जयपुर. राजधानी की सोडाला थाना पुलिस ने बुजुर्ग दंपती के घर से 15 लाख की चोरी के मामले में आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को झारखंड-बिहार बॉर्डर से दबोचा है। आरोपी ने बुजुर्ग दंपती के घर से 15 लाख रुपए की चोरी की थी और फिर फरार हो गया। आरोपी नक्सली इलाके में फरारी काट रहा था। पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी प्रिंस कुमार गुप्ता को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 14 लाख 20 हजार रुपए रिकवर कर लिए हैं। बता दें कि पुलिस ने एजेंसी के जरिए आरोपी प्रिंस गुप्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। आधार कार्ड के जरिए व्हाट्सएप नंबर प्राप्त किया गया। आरोपी प्रिंस गुप्ता के मूल पते की तस्दीक की गई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों को रवाना किया गया। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो आरोपी आखिरी बार रेलवे स्टेशन के पास होना पाया गया। आरोपी के मोबाइल नंबर और संदिग्ध मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल का विश्लेषण किया गया और आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी को झारखंड-बिहार की सीमा से लगे हुए नक्सलवादी इलाके से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया है। नौकर पर करते थे भरोसा सत्यनारायण शर्मा के घर नौकरी करने वाले नौकर का नाम प्रिंस कुमार गुप्ता है। वह बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। पिछले दो साल से वह सत्यनारायण के घर पर कार्य कर रहा था। ऐसे में सत्यनारायण ने प्रिंस पर पूरा भरोसा कर लिया था। सत्यनारायण शर्मा को किसी कार्य के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो 5 अक्तूबर को उन्होंने बैंक से रुपए निकाले। एसबीआई बैंक से रुपए निकालने जाते वक्त वे घरेलू नौकर प्रिंस कुमार गुप्ता को साथ लेकर गए। दो चेक से उन्होंने कुल 15 लाख रुपए बैंक से निकाले और प्रिंस के बैग में रुपए लेकर घर आए।

100 किलो गोल्ड की हर दिन खपत, राजस्थान-जयपुर है सोने के दीवानों का शहर

जयपुर. अगर आप इस दिवाली सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खरीदारी आपको जल्दी ही कर लेनी चाहिए। स्वर्ण कारोबारियों का कहना है कि दीपावली तक सोने के भाव में तेजी आने की उम्मीद है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2722 डॉलर पर बंद हुआ। सराफा कारोबारी अश्विनी तिवाड़ी का कहना है कि आने वाले दिनों में यह 2740 डॉलर तक पहुंच सकता है। तिवाड़ी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो युद्ध जैसे हालात बन हुए हैं। इसके चलते कई देश अपनी करेंसी बैलेंस करने के लिए सोने की खरीद कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब भी अस्थिरता आती है तो सोने में निवेश बढ़ता है। उन्होंने बताया कि जयपुर शहर में मोटे तौर पर 5 हजार के करीब छोटे बढ़ी सोने चांदी की जहां कारोबार करने वाले की दुकान हैं। इसके अलावा सीतापुरा इंडस्ट्रीय एरिया में ज्वेलरी से जुड़ा स्पेशल इकॉनोमिक जोन भी है। इन्हें मिलाकर यहां 80-85 किलो के करीब सभी प्रकार के व्यापार में सोने कि खपत प्रतिदिध होती है। दीपावली और इसके बाद सावों का सीजन देखते हुए यह खपत लगभग 2 गुना बढ़ जाती है। सोने की कीमतों में उछाल अगर सोने की बात करें तो जयपुर सर्राफा बाजार के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया हुआ है। शुक्रवार को बाजार में 24 कैरेट सोने (जिसे 999 गोल्ड भी कहते हैं) की कीमत 7,827 रुपए प्रति ग्राम थी वहीं आज 19 अक्टूबर को यह बढ़कर 7914 रुपए प्रति ग्राम पहुंच गई हैं।

एसीबी के निशाने पर बड़े ब्यूरोक्रेट्स, राजस्थान-जयपुर में राजकॉम्प के ग्रुप जीएम के ठिकानों पर छापेमारी

जयपुर. एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज राजकॉम्प के ग्रुप जनरल मैनेजर छत्रपाल सिंह के जयपुर, दिल्ली, गाजियाबाद सहित कई जगहों पर छापेमारी की। ACB आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर सर्च कर रही है। शुरुआती जांच में अभी तक ACB को पोर्श, डिफेंडर, स्कॉर्पियो, थार सहित कई महंगी गाड़ियां मिली हैं। ACB DG रविप्रकाश मेहरड़ा के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी जांच में लगे हुए। खास बात यह है कि सीपी सिंह के तार ब्यूरोक्रेसी के कई बड़े अफसरों से जुड़े हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीओआईटी में रह चुके एक सीनियर आईएएस तक भी इस जांच की आंच पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने से पहले भी सीपी सिंह के ठिकानों पर ED का एक्शन हुआ था, जिसमें इनके प्राइवेट लॉकर्स में बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ था। गौरतलब है कि पिछली सरकार में मोबाइल फोन खरीद के टेंडरों से जुड़ा काम इन्हीं के पास था। IAS अखिल अरोड़ा भी निशाने पर एसीबी की कार्रवाई यह बता रही है कि डीओआईटी में पिछले कुछ सालों में टेंडरों के नाम पर भारी लूट की गई है। पिछले साल एसीबी ने एक परिवार को दर्ज कर डीओआईटी के तत्कालीन चेयरमैन आईएएस अखिल अरोड़ा के खिलाफ अनुसंधान की अनुमति के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी थी लेकिन बड़े अफसरों के प्रभाव में यह चिट्ठी दबा दी गई। हाईकोर्ट की फटकार के बाद कार्रवाई गौरतलब है कि पिछले दिनों हाईकोर्ट ने एक पीआईएल पर सुनवाई करते हुए ACB के डीजीपी को तलब किया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने यह टिप्प्णी की थी कि डीओआईटी राजस्थान का सबसे भ्रष्ट महकमा है और साथ ही ACB को निर्देश दिए थे कि डीओआईटी में पिछले 5 सालों में जो भी टेंडर हुए हैं, उनकी जांच की जाए।

बम से उड़ाने की मिली धमकी, दुबई से राजस्थान-जयपुर आ रहा था 189 यात्रियों से भरा एयर इंडिया का विमान

जयपुर. जयपुर हवाई अड्डे पर एक बार फिर से विमान में बम की धमकी के बाद आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। शुक्रवार रात को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 196 का यह मामला है। जब दुबई से रात 12:45 बजे जयपुर आने वाले विमान को फुल इमरजेंसी में लैंडिंग करवाई गई। दुबई से रात 12:45 बजे जयपुर आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की धमकी के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया। यह विमान रात 1:20 बजे दुबई से जयपुर पहुंचा। जहां इसकी फुल इमरजेंसी में लैंडिंग करवाई गई। विमान में कुल 189 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सुरक्षा बलों ने गहनता से विमान की जांच की। हालांकि जांच के दौरान विमान की गहनता से तलाशी करने पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। बता दें कि कुछ दिनों से जयपुर एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों में लगातार विस्फोटक होने की धमकियां मिल रही है। कुछ दिनों पहले 15 अक्टूबर को भी जयपुर से जुड़ी दो उड़ानों समेत देश भर में 5 फ्लाइट्स में बम थ्रेट मिला था। जिसमें सोशल मीडिया के जरिए फ्लाइट में बम होने की थ्रेट दी गई थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet