LATEST NEWS

विद्युत चालित चाक व पगमिल दी जाएगी, राजस्थान-करौली के 20 मिट्टी कामगारों का लॉटरी से चयन

करौली/जयपुर। श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक ने उद्योग भवन के सभागार में लॉटरी के माध्यम से करौली जिले के 20 मिट्टी कामगारों का चयन किया। श्री टाक ने बताया कि राजस्थान सरकार के बजट घोषणा वर्ष 2024-2025 में 1000 विद्युत चालित चाक व पगमिल (मिट्टी गूंथने की मशीन) मिट्टी के कामगारों को देने के लिए की गई थी। इसी की क्रियान्विति में श्रीयादे माटी कला बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन मांगे गए और जागरूकता शिविरों का आयोजन कर ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए। सभागार में माटी कला बोर्ड व बोर्ड के अधिकारियो, करौली जिले के कामगार, जनप्रतिनिधि तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लॉटरी निकाली गई। श्री टाक ने बताया कि करौली जिले से प्राप्त कुल 150 ऑनलाइन आवेदन में से 4 दिव्यांगजन व 1 विधवा महिला कामगार का चयन वरीयता क्रम में किया गया और 15 कामगारों का चयन लॉटरी के माध्यम किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 20 चयनित कामगारों को करौली जिले में 10 दिवस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान के सभी जिलों से लगभग 13 हजार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से चयनित 1000 कामगारों को विद्युत चालित चाक व मिट्टी गूंथने की मशीनों का वितरण किया जाना है। प्रथम चरण में 25 जिलों का चयन किया गया है, उनमें से करौली जिला प्रथमता चयनित कर लॉटरी निकाली गई है। श्री टाक ने बताया कि अन्य जिलों के आवेदनों की जांच प्रक्रियाधीन है। उसके बाद जिलों से कामगारों व जनप्रतिनिधियों को सूचित किया जाकर उनकी निश्चित तिथियों में उनकी उपस्थिति में नियमानुसार लॉटरी द्वारा चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि चयनित कामगारों को जिला मुख्यालय पर 20 के समूह में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जावेगा 10वें दिन प्रशिक्षण प्राप्त कामगारों को विद्युत चालित चाक व पगमिल (मिट्टी गूंथने की मशीन) वितरित किया जायेगा।

पांच की मौत और 15 की हालत गंभीर, राजस्थान-करौली में बस और कार की भीषण टक्कर

करौली। राजस्थान के करौली जिले के करौली-गंगापुर मार्ग पर कल रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सलेमपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने कार को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 लोगों की हालत गंभीर है। बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब कार गंगापुर से करौली की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही बस की तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते बस ने कार को सीधी टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इंदौर का रहने वाला था परिवार, अधिकतर लोगों की मौत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान नयन देशमुख, प्रीति भट्ट, मनस्वी देशमुख, खुश देशमुख और अनीता देशमुख के रूप में हुई है। ये सभी मूल रूप से इंदौर, मध्य प्रदेश के निवासी थे और वर्तमान में बड़ोदरा, गुजरात में रह रहे थे। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हत्या-लूट-डकैती-फायरिंग में तीन साल से फरार, राजस्थान-करौली में इनामी बदमाश गिरफ्तार

करौली. जिला स्पेशल पुलिस टीम (डीएसटी) ने पिछले तीन साल से हत्या, लूट, डकैती, फायरिंग जैसे मामलों में फरार चल रहे 35 हजार रुपये के इनामी बदमाश तिमनसिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर आरेनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि जिला पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत डीएसटी टीम ने तिमन सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भरतपुर जिले में पांच मामले दर्ज हैं और उस पर करौली एसपी द्वारा 25 हजार रुपये तथा भरतपुर एसपी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। 3 दिन पूर्वी ही आरोपी के एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस तिमन सिंह से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके अन्य आपराधिक मामलों और गैंग के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

दोनों पक्षों के झगड़े में 6 लोग घायल, राजस्थान-करौली में बच्चों की कहासुनी में बड़ों ने चलाए लाठी-डंडे

करौली. जिला मुख्यालय स्थित मेला गेट के पास आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों को करौली जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है, कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि मेला दरवाजे के पास बच्चों के खेलने के दौरान कहासुनी हो गई और ये झगड़े में बदल गई। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए और इनके बीच जमकर चले लाठी-डंडे में 6 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को करौली जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों में शेर सिंह पुत्र लख सिंह राजपूत, जय सिंह पुत्र उग्र सिंह, पप्पू सिंह पुत्र खेम सिंह राजपूत, समय सिंह पुत्र उग्र सिंह राजपूत, वसीम पुत्र सलीम और  नदीम पुत्र सलीम घायल हुए हैं। बहरहाल करौली अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अवैध बजरी खनन पर पुलिस की कार्रवाई, राजस्थान-करौली में 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 3 गिरफ्तार

करौली. सपोटरा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी पांच ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने आरोपी तीन ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को भी गिरफ्तार किया है। वही दो आरोपी मौके पर फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में अवैध खनन की रोकथाम एवं लोकल स्पेशल एक्ट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सपोटरा थाना पुलिस ने 5 बजरी के भरे ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तीन चालकों को गिरफ्तार किया है। सपोटरा थाना अधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि सपोटरा के जोडली पुलिया के पास बनास नदी से अवैध बजरी से भरे पांच ट्रैक्टर और ट्रॉली को ला रहे थे जिसकी सूचना मिलते ही अवैध खनन की रोकथाम को लेकर कार्रवाई की गई है । साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, दो ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में बंटी बैरवा पुत्र हरिलाल बैरवा, शाहिद खान पुत्र आजाद खान और रवि बैरवा पुत्र विश्राम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

एक माह में सात ज्यादा लोग हुए शिकार, राजस्थान-करौली में सांप ने फिर एक महिला को डसा

करौली. जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित माची गांव में सांप का हमला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। यहां एक के बाद एक लोगों को सांप अपना शिकार बना रहा है। एक माह में सात ज्यादा लोगों का सांप ने डसा है। इनमें से दो की तो मौत भी हो गई। अब एक बार फिर सांप ने एक महिला को डंस लिया है। उसे असपताल में भर्ती कराया गया है। माची गांव में 13 अक्तूबर को एक सांप ने रात्रि में एक पिता और पुत्र को डसा था, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई थी। वहीं उसके ठीक-तीन दिन बाद एक ही परिवार के तीन लोगों को और पड़ोसी महिलाओं को भी सांप ने डस लिया। गनीमत रही कि समय रहते उनको इलाज मिल गया और और उनकी जान बच गई। उपचार के बाद स्वस्थ होने पर उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब फिर से एक सांप के हमले का एक और मामला सामने आया है। इस बार पिछले घर के पड़ोस वाले घर की महिला को सांप ने डस लिया। पीड़ित महिला का नाम गीताबाई पत्नी लाखन सिंह राजपूत है। इस महिला को करौली के समान चिकित्सालय में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। पीएमओ डॉक्टर रामकेश मीना के निर्देशन में उपचार जारी है।

एनडीपीएस केस की जांच में जुटी पुलिस, राजस्थान-करौली में फरार स्मैक तस्कर गिरफ्तार

करौली. मासलपुर थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में अभियान के तहत डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। सुरेश के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी सुरेश निवासी बड़ा पुरा थाना मासलपुर को गिरफ्तार किया है। मासलपुर थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में मादक पदार्थों की खरीद बिक्री रोकने और अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत करौली डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में  मासलपुर थाना पुलिस ने स्मैक की खरीद फरोख्त के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मासलपुर थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र के भावली मोड़ से सुरेश पुत्र हल्के राम मीणा उम्र 19 साल निवासी बड़ापुरा थाना मासलपुर को दस्तयाब कर जांच के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में स्मैक की तस्करी का एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

धरना देकर एसपी व सीईओ को सौंपा ज्ञापन, राजस्थान-करौली में ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट का विरोध

करौली. ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ का जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति में अनिश्चितकालीन धरना 21वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान राजकीय दायित्वों के क्रियान्वयन एवं अभियान का भी पूर्ण बहिष्कार किया। ग्राम विकास अधिकारियों ने सीईओ एवं एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी आनंद सिंह अलीपुरा 10 सितंबर की शाम भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र अलीपुरा ग्राम पनवेडे होते हुए ग्राम सिकंदरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवेदन व स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ब्लैक स्पॉट के फोटो लेने जा रहा था। इस दौरान सिकंदरपुर श्मशान के पास उदयराज मीणा निवासी सिकंदरपुर ने आनंद सिंह को रोककर मारपीट की और राजकीय दस्तावेज छीनकर नष्ट कर दिए। साथ ही सोने की चेन व घड़ी लूटकर ले गया। पीड़ित ने सदर थाना हिंडौन में एफआईआर दर्ज कराई है। ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया लेकिन 21 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इससे ग्राम विकास अधिकारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़ित को वीडियो के माध्यम से लगातार धमकियां भी दे रहा है। जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक अनिचितकालीन धरना जारी रहेगा।

पिस्टल-कट्टे और कारतूस बरामद, राजस्थान-करौली में दस हजार के दो इनामी बदमाश पकड़े

करौली. पुलिस पर फ़ायरिंग कर भाग रहे 10 हजार के इनामी बदमाश सहित दो बदमाशों को कुड़गाव थाना पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की और पीछा कर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टे, एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही लग्जरी कार को जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि गंगापुर सिटी पुलिस द्वारा बदमाशों के सपोटरा जाने की सूचना मिली। सूचना पर सपोटरा डीएसपी हरिराम मीणा और कुड़गांव थाना अधिकारी रुक्मणी गुर्जर को सूचित किया गया। कुड़गांव थाना अधिकारी रुक्मणी गुर्जर ने टीम के साथ गंगापुर सपोटरा मार्ग पर नाकाबंदी कराई। नाकाबंदी के दौरान थार गाड़ी में बैठे बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार भागने की कोशिश की साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में कुड़गांव थाना अधिकारी रुक्मणी गुर्जर ने फायरिंग की जिससे कार सड़क के नीचे खेतों में उतर गई। गाड़ी के सड़क से नीचे उतरने के बाद भी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम में शामिल जबानों ने साहस का परिचय देते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश विवके उर्फ उधम सिंह पुत्र श्यामलाल गुर्जर उम्र 23 साल निवासी बिनौरा थाना बाटोदा जिला गंगापुर सिटी व धर्मेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र दौलत राम गुर्जर उम्र 23 साल निवासी बिनौरा थाना बाटोदा जिला गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे, एक पिस्टल व 6 जिंदा कारतूस के साथ ही पुलिस पर फायर किए दो खाली खोल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थार गाड़ी को भी जप्त किया है। इनामी बदमाश पर गंगापुर सिटी में हत्या का प्रकरण दर्ज है। जिसमें आरोपी फरार चल रहा है। कुड़गाव थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय भी कुड़गाव थाना पहुंचे। एसपी ने कुड़गाव थाना अधिकारी रुक्मणी गुर्जर सहित उनकी टीम में शामिल सहायक उप निरीक्षक हरकेश, हेड कांस्टेबल नरेंद्र, श्रीनिवास, कांस्टेबल भूर सिंह, हरि सिंह व पुरुषोत्तम को साहस का परिचय देने पर उनकी हौसलाफजाई की।

राजस्थान-करौली के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठप, पंप हाउस में पानी भरा

करौली. शहर में बारिश के बाद आमजन को हो रही परेशानी के बीच शहरवासियों को नई परेशानी झेलनी पड़ेगी। शहर की बग्गी खाना क्षेत्र स्थित पेयजल आपूर्ति के पंप हाउस में जल भराव होने से पैनल और मोटर पानी में डूब गई, इसके चलते जलदाय विभाग ने पेयजल आपूर्ति करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। पंप हाउस पर जल भराव का कारण रियासतकालीन नाले और जल बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण होना बताया जा रहा है। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता परसराम मीणा ने बताया कि बारिश के दौरान पंप हाउस में पानी भर गया, इसके चलते तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई है। अब पैनल मोटर आदि की भली भांति जांच करने के बाद ही आपूर्ति संभव हो सकेगी। उन्होंने बताया कि शहर के मदन मोहनजी मंदिर के समीप स्थित ओवर हेड टंकी और होली खिड़कियां बाहर स्थित टंकी से होने वाली पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। शहरवासियों को पेयजल सुविधा के लिए जिला प्रशासन से 40 टैंकर से आपूर्ति करने का आग्रह किया गया है।

स्कूल से लौटते समय नहाने के दौरान हादसा, राजस्थान-करौली के तालाब में डूबा बच्चा

करौली. करौली सदर थाने के अकोलपुरा गांव में बारिश के दौरान तालाब में नहाते समय 8 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक बालक कौशल का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बालक स्कूल से घर लौटते समय बारिश में नहाने रुक गया था। करौली सदर थाना अधिकारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि अकोलपुरा गांव निवासी कौशल पुत्र मगन जागा उम्र 8 साल कक्षा 4 में एक निजी विद्यालय का छात्र था। शुक्रवार को तेज बारिश के कारण स्कूल वाहन नहीं आने के चलते बालक स्कूल से पैदल अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बारिश आने के कारण दोस्तों के साथ तालाब में नहाने रुक गया। बाद में उसका साथी घर लौट गया, लेकिन बालक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। सब जगह तलाश करने के बाद भी बालक के नहीं मिलने पर परिजनों ने शनिवार सुबह करौली सदर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस अकोलपुरा गांव पहुंची और बालक की तलाश की। बालक का शव गांव के तालाब में मिला। मृतक का शव तालाब से निकालकर करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के एक बड़ा भाई भी है, जो मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet