LATEST NEWS

ग्रामीणों के 23 परिवादों के त्वरित समाधान के निर्देश, राजस्थान-केकड़ी के कलेक्टर ने लगाई रात्रि चौपाल

केकड़ी। केकड़ी क्षेत्र में पहली बार आये अजमेर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शनिवार को जूनिया गांव में रात्रि चौपाल लगाई। चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं के परिवाद दिए गए। इनमें खाला निर्माण, गांव में पक्की सड़क का निर्माण, जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने, पट्टा बनवाने, नियमित विद्युत आपूर्ति करवाने के मामले शामिल थे। समस्याओं के परिवाद में पीएम आवास योजना में मकान का लाभ दिलवाने, राजस्व रिकॉर्ड में रकबा कम होने के प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करने, निर्माणाधीन सड़क का कार्य जल्द पूर्ण करवाने, रास्ता विवाद में रास्ता खुलवाने, नाले की खुदाई एवं सफाई कराने, भूमि रूपांतरण करवाने, वृद्धावस्था पेंशन व विकलांग पेंशन का लाभ दिलवाने, विद्यालय के जीर्ण-शीर्ण कक्ष को गिरवाने, पट्टा वितरण कराने के मामले शामिल थे। जिला कलक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करें एवं पीड़ित को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होनें क्षेत्र में खुले बोरवेल को ढकवाने के लिए तीन दिन का विशेष अभियान चलाने के लिए कहा। रात्रि चौपाल में केकड़ी के अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी, उपखण्ड अधिकारी केकड़ी सुभाष चंद्र हेमानी, उपखंड अधिकारी भिनाय सुनील कुमार जिंगोनिया, पुलिस वृताधिकारी हर्षित शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिशी शर्मा, तहसीलदार भोपाल सिंह मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित कई कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

शादी से पहले छिन गई खुशियां, राजस्थान-केकरी के युवक की एलपीजी गैस टैंकर हादसे में मौत

केकरी। जिले के सदारा गांव के 32 वर्षीय गोविंद नारायण राजावत की जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में हुए एलपीजी गैस टैंकर ब्लास्ट में झुलसकर मौत हो गई। आने वाली 2 फरवरी को युवक की शादी होने वाली थी। जानकारी के अनुसार जयपुर के भांकरोटा में हुए टैंकर में विस्फोट में गंभीर झुलसा गोविंद अपने दोस्तों विष्णु और इरफान के साथ जयपुर जा रहा था। गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लगे जाम से बचने के लिए तीनों दोस्त कार से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर चले गए लेकिन थोड़ी देर बाद गोविंद कार लेने वापस लौटा तभी धमाके के साथ आग की लपटों ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद गोविंद कार में फंसकर गंभीर रूप से झुलस गया। किसी तरह वह झुलसी अवस्था में बाहर निकला। इसके बाद उसे तत्काल सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान गोविंद ने दम तोड़ दिया। हादसे से गम में डूबे परिजनों ने बताया कि गोविंद की शादी 2 फरवरी को होने वाली थी और वह शादी की खरीदारी के लिए जयपुर जा रहा था। जयपुर पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद गोविंद का शव परिजनों को सौंप दिया।

जमीन से बाहर निकलीं शवों की अस्थियां, राजस्थान-केकड़ी में बजरी खनन माफियाओं ने श्मशान भूमि को भी नहीं बख्शा

केकड़ी। जिले में अवैध बजरी खनन करने वालों ने एक गांव में श्मशान भूमि को भी नहीं छोड़ा। वहां की गई खुदाई के कारण जमीन में से अस्थियां बाहर निकल आईं। अस्थियों की इस दुर्गति को देखकर ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश है। इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मामला जिले की भिनाय तहसील के ग्राम बड़ली का है। यहां गांव के एक छोर पर नदी किनारे नायक समाज का श्मशान घाट बना हुआ है। इस श्मशान भूमि में बजरी माफिया से जुड़े लोगों ने अवैध बजरी खनन करते हुए जमीन खोद डाली। खुदाई होने पर जमीन में गड़े कई शवों की अस्थियां बाहर निकल आईं। पता चलते ही समाज के लोग वहां इकट्ठा हो गए और आक्रोश जताया, इस दौरान अवैध बजरी खनन करने वाले वहां से भाग छूटे। बाद में नायक समाज के लोगों ने श्मशान भूमि में अवैध खनन करने वाले बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंगलवार को भिनाय तहसीलदार नीलम राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम बड़ली में स्थित नायक समाज की श्मशान भूमि में पिछले एक माह से जेसीबी की मदद से बजरी माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। अवैध बजरी खनन के कारण कई शवों की अस्थियां जमीन से निकलकर बाहर आ गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि अवैध रूप से किए जा रहे बजरी खनन के कारण अस्थियों की दुर्गति हो रही है। श्मशान भूमि से खनन के लिए मना करने के बावजूद बजरी माफिया अपनी मनमानी कर रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि यहां बजरी खनन की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए तथा अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस, राजस्थान-केकड़ी में दो मासूमों के पिता ने लगाई फांसी

केकड़ी. शहर के काजीपुरा निवासी भागचन्द खींची (32) पुत्र रामेश्वर खींची ने रविवार देर रात फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना का पता सोमवार सुबह चला। परिजनों के अनुसार भागचन्द जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया, तो उन्होंने ऊपर कमरे में जाकर देखा जहां युवक का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। परिजनों की सूचना पर सिटी थाना पुलिस के एएसआई राकेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से नीचे उतरवाकर राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रात को खाना खाने के बाद युवक ऊपर के कमरे में चला गया, जहां उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के माता-पिता दिव्यांगजन हैं तथा मृतक के एक भाई की कुछ सालों पहले हादसे में मौत हो चुकी है। मृतक के दो बच्चे हैं।

कतार में दो महिला पार्षद, राजस्थान-केकड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ी अटकलें

केकड़ी. केकड़ी जिले की सरवाड़ नगर पालिका में बेशकीमती भूमि का नियम विरुद्ध तरीके से फ्री होल्ड पट्टा जारी करने के आरोप में सरवाड़ पालिकाध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ के निलंबित कर दिए जाने के बाद पालिकाध्यक्ष पद को लेकर कस्बे में भाजपा खेमे की राजनीति में गहमागहमी शुरू हो गई है। पद की दावेदारी में दो महिला पार्षद कतार में है। इनमें वार्ड 8 से पार्षद शारदा देवी माली व वार्ड 18 से पार्षद उर्वशी जैन शामिल है। पालिकाध्यक्ष की लॉटरी किसके नाम खुलेगी, इसके फैसले में विधायक शत्रुघ्न गौतम की अहम भूमिका रहेगी। पालिका बोर्ड की वर्तमान स्थिति- सरवाड़ नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड काबिज है। यहां कस्बे के 25 वार्ड में कांग्रेस के 15, भाजपा के 8 तथा दो पार्षद निर्दलीय चुने गए। बाद में दोनों निर्दलीयों द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने से कांग्रेस के पास 17 पार्षदों का बहुमत है। वर्तमान कांग्रेस बोर्ड का कार्यकाल 13 माह का और शेष बचा है। जनवरी 2026 में सरवाड़ नगर पालिका के चुनाव प्रस्तावित है। संपूर्ण राज्य में सभी नगर पालिकाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने की स्थिति में कार्यकाल घट-बढ़ भी सकता है। ये है प्रावधान- कानूनी जानकारों के अनुसार अगले 6 माह तक आरक्षित वर्ग का उम्मीदवार पालिकाध्यक्ष बना रह सकता है। इसके बाद मनोनीत पालिकाध्यक्ष को सदन में बहुमत सिद्ध करना होगा। पालिकाध्यक्ष के निलंबन के बाद सामान्यतः पालिका उपाध्यक्ष को कार्यभार सौंपा जाता है, लेकिन बदली परिस्थितियों में स्वायत्त शासन विभाग की ओर से दो माह की अवधि के लिए आरक्षित वर्ग की उम्मीदवार की घोषणा किए जाने का भी प्रावधान है। बाद में यह अवधि विभाग की ओर से बढ़ाई भी जा सकती है। पालिकाध्यक्ष राठौड़ को किया था निलंबित- सरवाड़ नगर पालिका में एक बेशकीमती भूमि का नियम विरुद्ध तरीके से फ्री होल्ड पट्टा जारी करने के मामले में जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सोमवार को स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव कुमार पाल गौतम ने पालिकाध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए पद व सदस्यता से निलंबित कर दिया और प्रकरण को न्यायिक जांच के लिए विधि अनुभाग को प्रेषित कर दिया गया। इस मामले में जुड़े पालिका के एक पार्षद अतीक तंवर को भी निलंबित किया गया। आरोप-प्रत्यारोप- निलंबन की इस कार्रवाई को लेकर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरवाड़ के अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने कहा कि सरवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ पर की गई निलंबन की कार्रवाई राजनीतिक द्वेषतापूर्ण है। यह लोकतंत्र की हत्या है। जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि को इस तरह निलंबित करना गलत है। उधर सरवाड़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक ने इस कार्रवाई को सही बताया। उन्होनें कहा कि नियम विरुद्ध व मनमर्जी से काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

20 हजार रुपये की चोरी, राजस्थान-केकड़ी में बावड़ी के बालाजी मंदिर के दान पात्र का ताला टूटा

केकड़ी. केकड़ी जिले के सांपला गांव में रात्रि अज्ञात चोर बावड़ी के बालाजी मंदिर में रखे दानपात्र का लॉकर तोड़कर उसमें इकट्ठा हुए करीब 20 हजार रुपये चुराकर रफूचक्कर हो गए। वारदात की जानकारी सुबह हुई, जब श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, तो दानपात्र का लॉकर टूटा हुआ पाया। लोगों ने तुरन्त गांव में अन्य लोगों को इसकी सूचना दी, जिससे मंदिर में भीड़ जमा हो गई। चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। बालाजी मंडल के सदस्य उप सरपंच मुकेश माली ने बताया कि बालाजी नवयुग मंडल द्वारा इस मंदिर में दानपात्र रखा गया है, जिसमें मंदिर में होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को दौरान बालाजी के भक्तों द्वारा क्षमता अनुसार दान की राशि डाली जाती है। अज्ञात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए इस भारी दान पात्र के लॉकर के तीन ताले तोड़कर उसमें रखी 20 हजार रुपयों से अधिक राशि चुरा ली। बालाजी नवयुग मंडल के सदस्य अर्जुन सिंह राठौड़, कान्हा माली, मोनू शर्मा, रामदेव बलाई, कालू धोबी सहित सभी सदस्यों व बालाजी के भक्तों ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इन लोगों ने बताया कि सांपला में रियासतकाल से ही बहुत पुरानी पुलिस चौकी स्थापित थी। मगर दो साल पहले इस चौकी को प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण सदर थाना केकड़ी में मर्ज कर दिया गया। तब से ही इस क्षेत्र में आए दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही चोरों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं, जिसके कारण चोर विद्यालय व घरों के साथ साथ अब मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। इनका कहना है कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी सांपला चौकी पर पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं किये जा रहे हैं, जबकि सांपला गांव केकड़ी जिले के अंतिम छोर पर स्थित है।

गांव में दो दिन से दहशत, राजस्थान-केकड़ी में पागल कुत्ते ने 12 लोगों को काटा

केकड़ी. केकड़ी जिले के सांपला गांव में इन दिनों एक कुत्ते ने आतंक मचाया हुआ है। कुत्ते ने दो दिनों में 12 से भी ज्यादा जनों को काटकर जख्मी कर दिया है। यह कुत्ता पागल बताया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार यह कुत्ता किसी पर भी झपट पड़ता है और हाथ, पैर या पिंडलियों पर काट लेता है। अब तक 12 जने इस कुत्ते का शिकार बन कर जख्मी हो चुके हैं। कई लोगों के तो कुत्ते के काटने से गहरे घाव हो गए हैं। गांव वालों का कहना है कि उन्हें घावों की चिंता नहीं है, वे तो देर सवेर भर जाएंगे, मगर कुत्ते के पागल होने की आशंका से वे भयभीत हैं। उन्हें कुत्ते का शिकार हुए लोगों को रेबीज या हाइड्रोफोबिया से ग्रस्त हो जाने का डर सता रहा है। हालांकि सांपला के राजकीय अस्पताल में कुत्ते के काटने का शिकार हुए लोगों का इससे संबंधित उपचार शुरू कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने परामर्श के बाद घायलों को निर्धारित चक्र के अंतर्गत एंटी रेबीज इंजेक्शन की डोज देना शुरू कर दिया है। बताया गया कि गांव के चंद्रप्रकाश शर्मा, कृष्ण गोपाल सोनी, आरुषि, प्रिया, कमरुद्दीन, जगनारायण सिंह राठौड़, मगनाराम बलाई, कृष्ण गोपाल सहित अन्य को पागल कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। उन्हें राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। अस्पताल के डॉ राधेश्याम चौधरी और डॉ जितेंद्र जाट ने इन सभी को कुत्ते के काटने के इंजेक्शन लगाकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ते के काटने पर यह मान कर इलाज शुरू कर देना चाहिए कि वह कुत्ता रेबीज से संक्रमित है। समय पर एंटी रेबीज डोज शुरू हो जाने पर इस विषाणु से संक्रमण का खतरा टल सकता है। फिलहाल सांपला में पागल कुत्ते के काटने से लोगों में दहशत का माहौल है।

नींबू पानी पर सात दिन चलेंगे पैदल, राजस्थान-केकड़ी से सांवलियाजी की अनूठी जनजागृति पदयात्रा शुरू

केकड़ी. इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक स्पिरिचुअलिज्म मेरठ के तप सेवा सुमिरन परिवार एवं केकड़ी के बढ़ते कदम संस्थान की ओर से आयोजित केकड़ी से चित्तौड़गढ़ जिले के मण्डफिया स्थित सुप्रसिद्ध धर्मस्थल सांवलियाजी मंदिर की जनजागृति उपवास पदयात्रा आज रविवार को केकड़ी से रवाना हुई। पदयात्रा में 8 प्रांतों के 116 पदयात्री शामिल हुए हैं। संकल्प व इच्छाशक्ति से जुड़े इस अनूठे आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इन पदयात्रियों में अधिकांश 70 साल व इससे अधिक उम्र के बुजुर्ग व कई महिलाएं भी शामिल है। केकड़ी में सुबह 6 बजे सभी पदयात्री महेश वाटिका से घण्टाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां दर्शन व पूजा अर्चना के बाद सांवलिया सेठ के जयकारों के साथ नाचते-गाते यह पदयात्रा विधिवत प्रारंभ हुई। इस पदयात्रा की सबसे अचरज की बात यह है कि इसमें पदयात्री बिना कुछ खाए सात दिन में 225 किमी की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वे सुबह शाम केवल नींबू पानी व शहद का सेवन करेंगें। यह पदयात्रा मेरठ के डॉ गोपाल शास्त्री के निर्देशन व केकड़ी के सुविख्यात अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच के संयोजन में निकाली जा रही है। इससे पूर्व डॉ गोपाल शास्त्री ने शनिवार को रात्रि महेश वाटिका में पदयात्रियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपवास की पद्धति वैज्ञानिक तरीके से कई जटिल व असाध्य रोगों को ठीक करने में पूर्णतया कारगर है। पदयात्रा संयोजक कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच ने बताया कि यह पदयात्रा केकड़ी से कादेड़ा, बीड के बालाजी, शाहपुरा, मिन्डोलिया, महुआ कलां, भीलवाड़ा, क्यारा के बालाजी पुर, नौगांवा, राशमी, कपासन शनि महाराज मंदिर होती हुई 7 दिसंबर को चित्तौड़गढ़ जिले में मण्डफिया स्थित धर्मस्थल सांवलियाजी मंदिर पहुंचकर पूर्ण होगी। पदयात्रा में राजस्थान के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश सहित आठ प्रांतों के साधक शामिल हैं। उन्होनें बताया कि ये पदयात्री प्रतिदिन लगभग 30-32 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। पदयात्रा के समापन पर सांवलियाजी मंदिर में भगवान सांवलिया सेठ बांके बिहारी के दर्शन के बाद साधक अपने व्रत-उपवास का पारणा करेंगे।

विधायकों के हस्तक्षेप से बस के रूट बदलने की खींचतान खत्म, राजस्थान-केकड़ी में ब्यावर-रावतभाटा तक नई बस शुरू

केकड़ी. जिले में ब्यावर-रावतभाटा वाया भिनाय होकर चलने वाली बस सेवा का शनिवार को रूट बदलकर वाया टांटोती कर दिए जाने के बाद दो क्षेत्रों के लोगों के बीच खींचतान की स्थिति बन गई थी, जो अब विधायकों के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई है। इस बस का पुराना रूट यथावत कर दिया गया है, जबकि टांटोती के लोगों की मांग पर एक नई बस सेवा वाया टांटोती होकर शुरू कर दी गई है। दोनों बस सेवाओं का टाइम अलग-अलग किया गया है। बस का रूट भिनाय से बदलकर टांटोती कर देने से भिनाय क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने मसूदा विधायक वीरेंद्र कानावत को मामले की सूचना दी। इस पर विधायक कानावत ने ब्यावर डिपो के अधिकारियों को फटकार लगाई और रविवार को इस बस का रूट पहले जैसा यथावत कराया। उधर शनिवार को टांटोती होकर शुरू हुई बस सेवा अगले ही दिन रविवार को बंद हो जाने पर इस इलाके के लोगों ने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम को मामले की जानकारी दी। इस पर विधायक गौतम ने रोडवेज विभाग से जवाब-तलब किया, जिस पर आखिरकार रोडवेज ने ब्यावर-रावतभाटा की एक नई बस सेवा वाया टांटोती होकर शुरू की है। इस मामले में रविवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद दोनों विधायकों व रोडवेज प्रशासन ने सकारात्मक निर्णय लेकर प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को राहत प्रदान की। डिपो के ट्रैफिक मैनेजर लोकेंद्र जांगिड़ ने बताया कि ब्यावर से रावतभाटा वाया भिनाय होकर जो बस चलती थी, उसे मसूदा विधायक वीरेंद्र कानावत के हस्तक्षेप पर फिर यथावत कर दिया गया है। रोडवेज डिपो प्रशासन के अनुसार यह बस ब्यावर से निर्धारित समय सुबह 8:50 बजे से प्रस्थान कर मसूदा, बांदनवाड़ा होते हुए वाया भिनाय, नागोला, कनेईकला, जालिया, केकड़ी होकर रावतभाटा पहुंचेगी व इसी रूट से होते हुए वापस आएगी। जांगिड़ ने बताया कि केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के हस्तक्षेप पर टांटोती के लिए अलग से बस सेवा शुरू की गई है और इस बस का समय परिवर्तन किया है। यह बस सेवा नियमित रूप से ब्यावर से सुबह 11:20 बजे रवाना होकर वाया टांटोती होकर रावतभाटा पहुंचेगी। वहीं रावतभाटा से नियमित सुबह 6:30 बजे रवाना होकर वापस उसी रूट से ब्यावर पहुंचेगी। क्षेत्र के लोगों ने रोडवेज बस सेवा पुन: शुरू होने पर केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि ब्यावर से केकड़ी तक वाया भिनाय 95 किलोमीटर दूरी है, वहीं ब्यावर से केकड़ी वाया टांटोती तक की दूरी भी 95 किलोमीटर ही है। उक्त दोनों मार्गों पर बस का किराया भी एक तरफ का 95 रुपये ही है।

शिविरों में जांच कर बनेगी सूची, राजस्थान-केकड़ी में 112 दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग और उपकरण

केकड़ी. राजस्थान सरकार की वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के तहत दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर और आसान बनाने के उद्देश्य से उन्हें 20 हजार रुपये तक के कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, वॉकिंग स्टिक, बैसाखी, सीपी चेयर, ब्लाइंड स्टिक जैसे अन्य उपकरण उपलब्ध करवाने की योजना है। इसके तहत दिव्यांगजनों के चिह्नांकन के लिए केकड़ी जिले में शिविर आयोजित किए गए। इस संबंध में केकड़ी जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि जिले में दिव्यांगजनों की पहचान के लिए केकड़ी, सरवाड़, सावर, भिनाय और टोडारायसिंह पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिविर लगाए गए। इन शिविरों में चिकित्सा विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों की जांच की और 112 व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग व उपकरण प्रदान करने की अनुशंसा की। इसके अलावा, 303 दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए यूडीआईडी (UDID) असेसमेंट किया गया। कलेक्टर ने बताया कि शिविरों में दिव्यांगजनों के रेलवे व रोडवेज यात्रा पास बनवाने और उन्हें राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन और पालनहार योजना से जोड़ने का कार्य भी किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि केकड़ी पंचायत समिति में आयोजित शिविर में 106 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी हेतु असेसमेंट किया गया और 18 व्यक्तियों को कृत्रिम अंग व उपकरण के लिए सूचीबद्ध किया गया। सरवाड़ पंचायत समिति में 27 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी असेसमेंट किया गया और 14 व्यक्तियों को कृत्रिम अंग और उपकरण के लिए चिन्हित किया गया। इन शिविरों में प्रधान होनहार सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी गुरुप्रसाद तंवर, विकास अधिकारी त्रिलोकराम दईया और दिशी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार भिनाय और सावर पंचायत समितियों में आयोजित शिविरों में भिनाय में 41 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी के लिए असेसमेंट किया गया और 13 व्यक्तियों को कृत्रिम अंग व उपकरण के लिए चिन्हित किया गया। सावर में 42 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी असेसमेंट किया गया और 18 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। इन शिविरों में उपखंड अधिकारी सुनील झिंगोनिया, विकास अधिकारी अर्जुन सिंह, समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र टेलर मौजूद रहे। तीन दिवसीय शिविर का समापन बुधवार को टोडारायसिंह पंचायत समिति में हुआ। शिविर में 87 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी के लिए असेसमेंट किया गया और 49 व्यक्तियों को कृत्रिम अंग व उपकरण के लिए सूचीबद्ध किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, विकास अधिकारी सतपाल कुमावत, बीसीएमओ रोहित ढांढोरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह और छात्रावास अधीक्षक गजेंद्र कुमावत मौजूद थे। इन सभी शिविरों में चिकित्सा विशेषज्ञों और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिविरों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

पुलिस को सीबीआई और कोर्ट के दस्तावेज सौंपे, राजस्थान-केकड़ी में डॉक्टर ने की 6 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग

केकड़ी. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण का अधिकारी बनकर केकड़ी में एक चिकित्सक से लाखों रुपये ऐंठने की कोशिश किये जाने का मामला सामने आया है। राजकीय जिला अस्पताल के पूर्व पीएमओ डॉ. जे एल मेघवाल एक साइबर फ्रॉड का शिकार होते होते बच गए। चिकित्सक जे एल मेघवाल ने इस सम्बंध में केकड़ी सिटी पुलिस को जानकारी दी है। इस संबंध में राजकीय जिला अस्पताल के पूर्व पीएमओ डॉ. जे. एल. मेघवाल ने केकड़ी सीटी थानाधिकारी को बताया कि उनके पास एक फोन आया, जिसमें कॉलर ने खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड से मुम्बई में एक बैंक खाता खुला हुआ है, जिसमें मनीलॉन्ड्रिंग का पैसा ट्रांसफर हुआ है। राशि ट्रांसफर करो, नहीं तो फंस जाओगे इसके बाद कॉलर ने डॉ. मेघवाल से उनके बैंक खातों की जानकारी ली। फिर कथित तौर पर एक सीबीआई ऑफिसर को कॉल ट्रांसफर कर उनकी बात कराई। यह भी कहा कि आपके बैंक खातों की सारी राशि आरबीआई को ट्रांसफर करवाई जाएगी। कथित अधिकारी ने उन्हें एक खाता नंबर दिया और उन पर दबाव बनाते हुए उनके खाते में जितनी भी राशि जमा है वह दिए गए खाता नंबर में ट्रांसफर करने की बात कही। दबाव बनाने के लिए चिकित्सक को कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस से संबंधित सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट के दस्तावेज भी भेजे गए। आरबीआई के नाम पर रुपये जमा करवाने के लिए डाला गया खाता नंबर चिकित्सक द्वारा गौर करने पर आरबीआई का ना होकर किसी अन्य प्राइवेट बैंक का नजर आया। डॉ. मेघवाल को शंका हुई और उन्होंने राशि ट्रांसफर नहीं की। इस पर कॉलर ने उन पर दबाव डाला कि राशि ट्रांसफर करो, नहीं तो फंस जाओगे। अकाउंट से 6 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन जब डॉ. मेघवाल ने उनसे कहा कि मुंबई में उनका कोई खाता ही नहीं है। इस पर कॉलर ने कहा कि आपके आधार कार्ड से सिम अलॉट हुई है, जिसका इस्तेमाल करने वाले ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में भूमिका निभाई है। उसने कहा कि इस संबंध में मुंबई के अंधेरी थाने में केस भी दर्ज हुआ है। कॉलर ने फोन पर उन्हें अंधेरी पुलिस थाने आने की बात कही और कहा कि आपकी वीडियो रिकार्डिंग कर केस सीबीआई को भेजा जाएगा। आधार कार्ड के बेस पर मुंबई में खाता खुला हुआ है। इस अकाउंट से 6 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। उसने कहा कि मनीलॉन्ड्रिंग केस में उनके समेत 53 आरोपी हैं। मुख्य आरोपी ने उन्हें 10 प्रतिशत कमीशन दिया है। कॉलर ने यह भी कहा गया कि मुख्य आरोपी आपके बच्चे को किडनैप कर सकता है। डॉक्टर ने दिखाई सजगता डॉ. मेघवाल ने बताया कि शंका होने पर उन्होंने राशि ट्रांसफर नहीं की और फोन काट दिया। उसके बाद उन्होंने सिटी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा को जानकारी दी और जिस नम्बर से कॉल आया था, उस नंबर की जांच करने का अनुरोध किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

19 की दम घुटने से मौत, राजस्थान-केकड़ी में 77 गोवंश से भरा कंटेनर पुलिस ने जब्त किया

केकड़ी. केकड़ी जिले के सरवाड़ क्षेत्र में एक गोवंश से भरा कंटेनर पुलिस ने जब्त किया। कंटेनर में 77 गोवंश इतनी बुरी तरह से ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे, दम घुटने से 19 की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, केकड़ी जिले के सरवाड़ थाना क्षेत्र में ग्राम खीरिया के पास शनिवार रात पुलिस ने अवैध रूप से भरा गया एक कंटेनर जब्त किया। इसमें 58 गोवंश जीवित और 19 मृत अवस्था में पाए गए। आरोपी रात का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीवित गोवंश को सरवाड़ की नंदी गोशाला में रखवाया गया है। थाना प्रभारी जगदीश चौधरी ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल मोहनलाल को मुखबिर से सूचना मिली कि खीरिया चौराहे पर एक कंटेनर में अवैध रूप से गोवंश भरा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कंटेनर खड़ा मिला। कंटेनर के आस-पास कोई चालक मौजूद नहीं था। ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे गोवंश अंधेरा होने के कारण कंटेनर को सरवाड़ की नंदी गोशाला लाया गया। वहां जांच करने पर पशुओं के साथ हुई क्रूरता का हृदयविदारक दृश्य सामने आया। कंटेनर में गोवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि कुल 77 गोवंश भरे गए थे, जिनमें 45 बछड़े, 6 बैल, 4 गायें और 3 बछड़ियां जीवित थीं, जबकि 18 बछड़े और एक बछड़ी मिलाकर 19 गोवंश मृत पाए गए।  दम घुटने से 19 की मौत जीवित गोवंश का मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें नंदी गोशाला को सौंप दिया गया। मृत गोवंश का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों अशोक सुवालका, अनिल जांगिड़ और पंकज झारोटिया की टीम ने किया। इसके बाद मृत पशुओं का अंतिम संस्कार किया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सुवालका ने बताया कि 19 गोवंश की मौत दम घुटने से हुई है। वहीं, 8 गोवंश घायल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक कंटेनर को जब्त कर बिना लाइसेंस और बिना परमिट के गोवंश का परिवहन करने के मामले में गौवंश अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर मालिक की तलाश कर रही है। बंद वाहनों में अवैध गोवंश परिवहन गौ तस्करों द्वारा अब बंद वाहनों का उपयोग किया जा रहा है ताकि किसी को शक न हो। पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की नियमित जांच नहीं किए जाने के कारण तस्करों के हौसले बुलंद हैं। तस्कर बंद वाहनों में गोवंश को भरकर धड़ल्ले से इनका परिवहन कर रहे हैं।

नोटों से शृंगार कर 108 किलो के मिल्क केक का लगाया भोग, राजस्थान-केकड़ी में श्री श्याम बाबा का मना जन्मोत्सव

केकड़ी. लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र खाटू श्याम के प्रतिरूप माने जाने वाले केकड़ी के सुप्रसिद्ध श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर मंगलवार को सुबह मंदिर में मंगला आरती के बाद दर्शन आरंभ किए गए। उसके बाद मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। दर्शनों का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बाबा श्याम को श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में मिल्क केक अर्पित किए गए तथा मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मोत्सव का यह कार्यक्रम श्याम प्रेमी सेवा समिति व पोकी नाड़ी विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ। सुबह से ही विभिन्न इलाकों से महिला-पुरुष जयकारों के साथ पदयात्रा करते हुए श्याम मंदिर पहुंचे। श्री श्याम मित्र मंडल कमेटी द्वारा दर्शनार्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं तथा सभी को प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर दिन भर बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार के सामने भजनों व नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मंगलवार को सुबह शहर के प्राचीन चारभुजा मंदिर से निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में शहरवासियों सहित आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। इस निशान यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में महिला-पुरुष, आबाल-वृद्ध हाथों में बाबा श्याम का ध्वज लेकर चल रहे थे। यात्रा के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। 6 लाख के नोटों का शृंगार श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर उनके विग्रह का नोटों से अनूठा शृंगार किया गया। इसके अंतर्गत दस, बीस, पचास, सौ, दो सौ व पांच सौ के नोटों को कलात्मक ढंग से गूंथकर रंग-बिरंगी मालाएं बनाई गईं और फिर उन मालाओं को करीने से श्याम बाबा के विग्रह पर सजाया गया। साथ ही मंदिर परिसर में विराजमान भगवान लक्ष्मीनारायण व बालाजी का भी शृंगार किया गया, इसके लिए कुल 6 लाख रुपयों के नोट उपयोग हुए। 108 किलो मिल्क केक का लगाया भोग बाबा के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने काजू, बादाम, पिस्ता से बनाया गया 108 किलो मिल्क केक का भोग लगाया। भोग लगाने के पश्चात केक का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण किया गया।

कई लोगों से की लाखों की धोखाधड़ी, राजस्थान-केकड़ी में वांछित जालसाज गिरफ्तार

केकड़ी. केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी कर कई लोगों के लाखों रुपये हड़प करने के मामले में दो साल से फरार चल रहे एक आरोपी सीताराम उर्फ शैतान तेली को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी हो रखे थे। केकड़ी सीटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि रेखा धनजानी पत्नी भोजराज धनजानी ने न्यायालय के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि तेली मोहल्ला केकड़ी निवासी सीताराम उर्फ शैतान तेली (39) पुत्र छीतरमल तेली ने मकान बेचान में बेईमानी की व 20 लाख रुपए हड़प कर लिए। जबकि सीताराम उर्फ शैतान तेली ने उक्त मकान मुकेश ताथेड़ को भी बेच रखा था। पुलिस ने रेखा धनजानी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। लेकिन आरोपी फरार हो गया। बताया जाता है कि शैतान तेली अब तक कई लोगों को ब्याज का लालच देकर लाखों रुपए हड़प कर चुका है। देनदारों द्वारा रुपए का दबाव बनाने पर पूर्व में बेचान की हुई प्रोपर्टी को ही बार बार बेचान कर देता है अथवा इकरारनामा या मुख्त्यारनामा निष्पादित करवा कर धोखाधड़ी कर रुपए हड़प लेता है। शैतान पिछले दो साल से फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। विशेष टीम ने सीताराम उर्फ शैतान तेली की तलाश में जयपुर, दिल्ली, हरियाणा, भीलवाड़ा, माण्डल, उदयपुर सहित छिपने के अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। गत दिनों मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सीताराम उर्फ शैतान तेली को भीलवाड़ा से केकड़ी आते समय डिटेन कर लिया। पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद शैतान को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरूद्ध सिटी थाना पुलिस में धोखाधड़ी के संबंध में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है तथा इसके खिलाफ न्यायालय ने स्थायी वारंट भी जारी कर रखा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, एएसआई राकेश कुमार, हैड कांस्टेबल रामफूल व कालूराम, कांस्टेबल शुभकरण, पंकज कुमार, राजेन्द्र आचार्य व राकेश कुमार शामिल थे।

दमकलों ने दो घंटे में पाया काबू, राजस्थान-केकड़ी में चारे से भरा ट्रक बिजली तार से टकराकर जला

केकड़ी. केकड़ी जिले के सरवाड़ क्षेत्र में चारे से भरा ट्रक जल गया। ग्राम बिड़ला में रविवार देर रात बिजली के तारों के संपर्क में आने से चारे से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे में ट्रक में भरा लाखों रुपये का चारा और ट्रक पूरी तरह से जल गया। सरवाड़ और केकड़ी से आई दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, सरवाड़ क्षेत्र में ग्राम स्यार से चारा लेकर एक ट्रक अजमेर जा रहा था। ट्रक में चारा काफी ऊंचाई तक भरा हुआ था। रास्ते में बिड़ला गांव से होकर गुजरते समय ट्रक में भरा चारा ऊपर से जा रहे बिजली के तारों को छू गया। तारों के संपर्क में आते ही चारे में आग लग गई। चारा धू-धू कर जलने लगा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक में भरे चारे में आग की लपटें देखकर तुरन्त दौड़कर ट्रक चालक को चिल्लाकर बताया और ट्रक रुकवाया। जैसे ही ट्रक में आग लगने का पता चला, माजरा समझकर ट्रक चालक अपनी सूझबूझ व साहस का परिचय देते हुए तुरंत जलते हुए ट्रक को गांव की आबादी सीमा से बाहर ले गया, ताकि आग की चपेट में आकर कोई बड़ा हादसा न हो। बता दें कि तब तक आग ट्रक में भरे पूरे चारे में फैल गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों से घिर गया। आग की घटना को लेकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना मिलने पर सरवाड़ व केकड़ी से दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल की सहायता से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक ट्रक में भरा चारा व ट्रक पूरी तरह से जल कर खाक हो चुके थे। गनीमत रही कि आग फैलकर इधर उधर नहीं लगी और न ही कोई जन हानि हुई। बताया गया कि ट्रक में लगी आग इतनी विकराल थी कि गांव में एक बारगी दहशत हो गई। मगर ट्रक चालक के समझदारी से काम लेकर जलते ट्रक को गांव से बाहर ले जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

विधिवत पूजा-अर्चना कर सिंचाई का छोड़ा पानी, राजस्थान-केकड़ी के बिसुन्दनी व नाहर सागर बांध की नहरें खोलीं

केकड़ी. केकड़ी क्षेत्र में इस बार औसत से अधिक बारिश से तकरीबन सभी बांध व तालाब लबालब भरे हुए हैं, जिससे खेत में बोई गई फसल व आने वाली अगली फसलों की सिंचाई के लिए किसानों में निश्चिंतता व्याप्त है। अब अच्छी बारिश के प्रतिफल के रूप में बांधों में जमा पानी का उपयोग खेतों में खड़ी फसलों को उन्नत बनाने में शुरू किया गया है। इन दिनों फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है, जिसके मद्देनजर बांधों से नहरों में पानी छोड़ने का सिलसिला शुरू किया गया है। गत 30 अक्तूबर को लसाड़िया बांध की नहरों में पानी छोड़ा गया था। अब बुधवार को बिसुन्दनी व नाहर सागर बांध से नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। बिसुन्दनी बांध पर सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र कुमार खाती और बांध की जल वितरण कमेटी के सदस्यों द्वारा बुधवार को सुबह सवा नौ बजे विशेष पूजा अर्चना के बाद बांध के हेड रेगुलेटर को खोलकर बांध की दांई मुख्य नहर व बांई नहर में पानी का प्रवाह शुरू किया गया। पानी छोड़ने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा नहरी क्षेत्र का निरीक्षण कर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रथम पाणत में नहर 30 दिन तक खुली रहेगी। इसके बाद द्वितीय एवं तृतीय पाणत में पानी छोड़ने का निर्णय जल वितरण कमेटी एवं ग्राम वासियों के अनुसार लिया जाएगा। बिसुन्दनी बांध की नहर खोलने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार व्यक्त किया तथा इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कनिष्ठ अभियता महेंद्र कुमार खाती व महीशिखा, बिसुन्दनी बांध के दाई मुख्य नहर के अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा, बिसुन्दनी बांध के बाई नहर के अध्यक्ष गोपाल बलाई, जल वितरण कमेटी के सदस्य शंकर लाल मीणा, कालूराम खारोल, भोजाराम मीणा, भेरू लाल लोधा, उदाराम मीणा, बजरंग कुमावत, ग्राम पंचायत कुशायता के सरपंच रसाल देवी खारोल, ग्राम पंचायत गोरधा के सरपंच पपिता देवी मीणा, वार्ड पंच सुरेश बलाई, आशा देवी वैष्णव, संजू देवी सेन, उपसरपंच लादूराम मीणा, रवि वैष्णव, ओम प्रकाश मीणा, हंसराज खारोल, सोहन मीणा, गोपाल मीणा, सुरेंद्र मीणा, महावीर मीणा, शंकर लाल मीणा, गोपाल मीणा, मानसिह मीणा, रामसिंह मीणा, गणपत मीणा, मनोज मीणा, ठेकेदार हैदर अली, नसीरुद्दीन, लतीफ, चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद थे। कनिष्ठ अभियंता खाती ने बताया कि नहरों में पानी छोड़े जाने के बाद अवैध तरीके से पानी का दुरुपयोग करने व नहर को किसी भी प्रकार से क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ सिंचाई अधिनियम के अनुसार कड़ी कारवाई करने की चेतावनी दी गई है। बताया गया कि दोनों नहरें 24 घन्टे खुली रहेगी और देखरेख की जिम्मेदारी नहर समिति के अध्यक्ष की रहेगी। उल्लेखनीय है कि बिसुन्दनी बांध का कुल भराव गेज 3.27 मीटर अर्थात 10.8 फीट है तथा भराव क्षमता 295 मीटर घन फिट है। इसी प्रकार केकड़ी क्षेत्र के पिपलाज ग्राम पंचायत मुख्यालय के नाहर सागर बांध की नहर भी बुधवार को दोपहर खोल दी गई। बताया गया कि कनिष्ठ अभियंता महिशिखा व जल वितरण कमेटी के सदस्यों सहित ग्रामीणों द्वारा बांध पर दोपहर सवा दो बजे पूजा अर्चना कर नहर मे पानी छोड़ा गया। नाहर सागर बांध में कुल भराव गेज 3.10 मीटर अर्थात 10.2 फिट है तथा भराव क्षमता 160 मीटर घन फिट है। नहरों में पानी छोड़ने की शुरुआत होने से किसानों में खुशी का माहौल है, क्योंकि पर्याप्त वर्षा के बाद बांध से छोड़े गए पानी से न केवल किसान लाभान्वित होंगे, बल्कि क्षेत्र की फसलें भी समृद्ध होंगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सफेद घोड़े ने जीता अश्व पालकों का दिल, राजस्थान-केकड़ी के पुष्कर पशु मेले में ‘बादल’ का जलवा

केकड़ी. देश के सुप्रसिद्ध पुष्कर मेले में देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के बीच पशुओं की खरीद-फरोख्त भी मेले के मुख्य आयोजनों में से एक है। इसमें सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहते हैं विभिन्न प्रजातियों के घोड़े, जिन्हें हासिल करने के लिए कई बड़े आसामी पुष्कर पहुंचते हैं। कई अश्वपालक भी अपने शौक व जुनून के चलते घोड़ों को तैयार करते हैं, इनमें कई तो ऐसे भी होते हैं, जो अपने अश्वों को पुष्कर मेले में केवल प्रदर्शनी के लिए लाते हैं। प्रदर्शनी के लिए मेले में लाया गया ऐसा ही एक घोड़ा है बादल, जिसे देखकर हर कोई उसे खरीदने के लिए मचल रहा है। केकड़ी के अश्वपालक राहुल जेतवाल का यह घोड़ा पुष्कर में आए मेलार्थियों, खासतौर पर अन्य अश्वपालकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चार साल का बादल पुष्कर मेले में दूसरी बार आया है। नुकरा नस्ल व अबोर लाइन के इस घोड़े की खासियत यह है कि इसकी ऊंचाई 66 इंच प्लस है तथा इसका रंग बिल्कुल सफेद है। अश्व मालिक राहुल ने बताया कि उसने यह घोड़ा पंजाब से खरीदा था। मेले में वे इसे बेचने के लिए नहीं बल्कि प्रदर्शित करने के लिए लेकर आए हैं। बताया गया है कि यह घोड़ा काफी सुंदर है तथा इसके बच्चे भी खूबसूरत होते हैं। इस अश्व का 15 दिन का बच्चा 3 से 5 लाख रुपये में बिकता है। उल्लेखनीय है कि पुष्कर मेले में इस बार भी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों से आकर्षक कद-काठी के कई पशु शामिल हो रहे हैं। सोमवार तक मेले में 700 अश्वों की आवक दर्ज की गई है और इनके आने का सिलसिला अब भी जारी है।

बोरिंग मशीन के हाई टेंशन लाइन में छुबने से लगा करंट, राजस्थान-केकड़ी में तमिलनाडु के युवक की मौत

केकड़ी. रोजी रोटी की तलाश में तमिलनाडु प्रांत से केकड़ी आकर मजदूरी कर रहे एक युवक की 11 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। परिजनों से सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर उसे उसके भाई के सुपुर्द किया जाएगा। केकड़ी शहर में सापण्दा रोड स्थित मंगल विहार कॉलोनी में सोमवार शाम को बोरवेल मशीन चलाते समय वहां से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज विद्युत लाइन से करंट की चपेट में आ जाने से एक 48 वर्षीय मजदूर मुरुगेसन पुत्र गणेशन की मौत हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने मजदूर को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप मय पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तमिलनाडु प्रांत के ग्राम कोराकाडू पोस्ट पुलियार जिला पुदूकोट्टई निवासी 48 वर्षीय मुरूगेसन पुत्र गणेशन बोरवेल मशीन पर काम करता है। सोमवार को वह साथी मजदूरों के साथ केकड़ी की मंगल विहार कॉलोनी में बोरवेल मशीन चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मशीन चलाते समय बोरवेल मशीन का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही 11 केवी लाइन को छू गया, जिससे मशीन में करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आने से मुरूगेसन अचेत हो गया। मुरूगेसन को वहां काम कर रहे अन्य मजूदरों ने गंभीर हालत में राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप मय जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार परिवार की और से सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद मृतक के पंचनामा, पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव यहां मौजूद उसके भाई के सुपुर्द किया जाएगा।

खेत में जा रहे युवक की मौत, राजस्थान-केकड़ी में कार ने बाइक को मारी टक्कर

केकड़ी. केकड़ी जिले के सावर थाना क्षेत्र में मोटालाव मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को ग्राम घटियाली निवासी 18 वर्षीय मुकेश पुत्र कालूराम माली मानपुरा स्थित अपने खेत पर फसल की पिलाई के लिए बाइक पर रवाना हुआ। रास्ते में ग्राम कुशायता से आगे निकलने के बाद वह जैसे मोटालाव मोड़ पर पहुंचा। उसी समय पंडेर की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। टक्कर से बाइक दूर तक उछल गई और बाइक सवार युवक मुकेश बाइक के साथ घिसट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारकर कार चालक कार सहित फरार हो गया। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना सावर थाना पुलिस और परिजनों को दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और राहगीरों की मदद से तुरंत युवक को अचेतावस्था में सावर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची सावर पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सावर थाना पुलिस ने मृतक के चाचा पप्पू लाल माली की रिपोर्ट पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

खेत में सिंचाई करते समय बोरवेल से लगा करंट, राजस्थान-केकड़ी में किसान की मौत

केकड़ी. बिजली किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे किसानों को कृषि कार्यों में काफी आसानी रहती है, लेकिन यही बिजली, उपकरणों के समुचित रखरखाव के अभाव में तकनीकी गड़बड़ी से जानलेवा भी बन जाती है। ऐसा ही एक हादसा केकड़ी जिले के ग्राम सूरजपुरा में सोमवार को सामने आया। इन दिनों खेतों में फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है, जिससे किसान लोग अपने खेतों में फसलों की सार संभाल आदि कृषि कार्यों में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को सूरजपुरा निवासी संपत सिंह पुत्र किशन सिंह भी फसल की देख रेख के लिए अपने खेत पर गया था। इस दौरान फसल को पानी देने के लिए उसने अपने खेत में स्थित बोरवेल को स्टार्ट करने की कोशिश की तभी स्टार्टर का बटन दबाते समय उसमें फाल्ट होने से उसे करंट लग गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह छिटककर दूर जा गिरा और अचेत हो गया। आस पास के खेतों में काम कर रहे लोगों को पता चलने पर वे दौड़ कर मौके पर पहुंचे। बाद में संपत सिंह को गंभीर हालत में केकड़ी के जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया हैं। हादसे से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

दर्जनों डीपी को बना दिया कबाड़, राजस्थान-केकड़ी में ट्रांसफार्मर से तेल चुरा रहा गिरोह

केकड़ी. केकड़ी जिले के भिनाय उपखण्ड क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चुराने वाले चोरों का गिरोह सक्रिय हैं। यह गिरोह पिछले दो माह से दर्जनों ट्रांसफार्मर से तेल चुराने के साथ-साथ उसमें लगी कीमती धातु भी चुरा रहे हैं, जिससे ट्रांसफार्मर अब कबाड़ बन चुके हैं। चोरों की इन कारगुजारियों से बिजली विभाग को लाखों रुपयों का नुकसान हो चुका है। वहीं किसान भी परेशान हैं। केकड़ी जिले के भिनाय उपखण्ड क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग की नाक में दम कर दिया है। पिछले दो माह में दर्जनों ट्रांसफार्मर को निशाना बना कर ये चोर उनमें भरा तेल व अन्य कीमती धातु निकालकर रफूचक्कर हो जाते हैं। यह चोरों का कोई गिरोह है, जो तकनीकी रूप से बिजली सप्लाई के मैकेनिज्म के भी जानकार हैं। ये चोर चलती लाइन में यह कारगुजारी कर डालते हैं। बताया गया कि एक ट्रांसफार्मर की कीमत उसकी क्षमता के अनुसार करीब 80-90 हजार से 2 लाख रुपये तक होती है। आये दिन डीपी से तेल और धातु चोरी होने की वारदात हो रही हैं, जिससे विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी परेशान हैं। उनकी रातों की नींद हराम हो गई है। दूसरी ओर इन दिनों किसान फसलों की बुवाई के लिए सिंचाई कर रहे हैं। आये दिन वारदात होने से निगम सहित किसानों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रविवार रात को भी ग्राम बनेडिया में चोर दो डीपी की ब्रशिंग तोड़कर तेल चोरी कर ले गए। चोरी से पहले उन्होनें दोनों डीपी के जम्पर काटे, उसके बाद आसानी से तेल चोरी कर लिया। जिसका खामियाजा नई डीपी लगाने अथवा डीपी में तेल भरने तक बनेड़िया के किसानों को उठाना पड़ेगा। उधर स्थानीय पुलिस के पास इस तरह के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। मगर जांच के दावे करने के बावजूद पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई, जिससे भिनाय क्षेत्र में डीपी तेल चोरों के हौंसले बुलंद है। उधर, निगम की भी मजबूरी है कि बिना मुकदमे के उन्हें निगम मुख्यालय से नई डीपी, तेल अथवा अन्य सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाती।

अच्छे जमाने का संकेत, राजस्थान-केकड़ी के मेले में गोपाल महाराज के बेवाण के नीचे से निकली लाल गाय

केकड़ी. अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत केकड़ी के सांपला धाम पर प्रदेश का प्रसिद्ध गाय मेला शनिवार को धूमधाम से भरा। भगवान गोपाल महाराज की सवारी निकाली गई। इस दौरान शाम को भगवान के बेवाण के नीचे से लाल गाय निकली, जिससे आने वाले समय को अच्छा होने का संकेत मानकर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त हो गया। केकड़ी जिले के सांपला ग्राम में सुप्रसिद्ध गाय मेला शनिवार को सम्पन्न हुआ। मेले में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान गोपाल महाराज की भक्ति की। मंदिर के पंडित प्रहलाद चंद्र त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के सभी पुजारियों को हवन यज्ञ के माध्यम से जनेऊ धारण कराया गया। मंदिर को गोमूत्र पंचामृत से पवित्र कर सुबह 11 बजे ढोल नगाड़ों के साथ भगवान गोपाल महाराज का बेवाण निकाला गया, जो राम चौक मुख्य बाजार होता हुआ रावला चौक पहुंचा, जहां भगवान गोपाल महाराज के अनन्य भक्त अहिल्या बाई को एक चमत्कारी झांकी के माध्यम से दर्शन कराए गए। इस चमत्कारी झांकी के दर्शन के लिए अजमेर सहित जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा और कई जिलों के हजारों श्रद्धालु उमड़े। दोपहर को भगवान के बेवाण को कीर्ति स्तंभ पर लाया गया, जहां ठीकरे को लेकर गायों के बीच में पूजा अर्चना की गई और उसे गंगाजल छिड़क कर गायों के बीच घुमाया गया। शाम को करीब पौने पांच बजे ठीकरे के माध्यम से एक लाल रंग की गाय भीड़ में से होती हुई बेवाण के पास पहुंची और नीचे से निकल गई। इस दौरान पूरा वातावरण द्वारकाधीश के जयकारों से गूंज उठा। बेवाण के नीचे से निकली गाय को भगवान की परिक्रमा लगवाकर लड्डू खिलाया गया। भजन गायक रतन लाल पीपलवा व हरिराम चौधरी आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। सांपला का गाय मेला एक अनोखा अनुष्ठान है, जिसमें जिस रंग की गाय ठीकरे के माध्यम से बेवाण के नीचे से होकर निकलती है, उसी से आसपास के क्षेत्र में भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जाता है। इस बार लाल गाय निकलने को अच्छे जमाने के संकेत माना जा रहा है। किसान लोग भी अब इसके आधार पर ही खेतों में फसल की बुवाई करेंगे। यह मेला पिछले 600 सालों से भरता आ रहा है, जिसमें आसपास के क्षेत्र के अलावा देशभर से श्रद्धालु शामिल होते हैं। अन्नकूट के दिन यहां गांव में भगवान की सवारी निकाली जाती है तथा बड़ी संख्या में गांव के कीर्ति चौक में गायों को इकट्ठा किया जाता है। इन गायों में से कोई एक गाय खुदबखुद भगवान की सवारी के नीचे से निकलकर मंदिर के अंदर तक जाती है। इसी दृश्य को देखने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं। पिछले सैकड़ों सालों से निभाई जा रही इस परम्परा में सबसे पहले भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर उनके बेवाण को पूरे गांव में घुमाते हुए गायों के झुंड से करीब आधा किलोमीटर दूर रोककर भजन कीर्तन किए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर, हजारों गायों के झुंड में भगवान के घोटानुमा दडे को घुमाया जाता है, जिसके बाद इन हजारों गायों में से कोई एक गाय दौड़ती हुई भगवान के बेवाण तक पहुंचती है और बेवाण के नीचे से निकलकर मंदिर के अंदर तक जाती है। इस परंपरा के अनुसार गाय के रंग से आने वाली फसल कैसी होगी, इसका आकलन किया जाता है। सांपला गांव में आयोजित होने वाला द्वारिकाधीश गोपाल महाराज का यह गाय मेला ऐतिहासिक है। मान्यता है कि पुरातन काल में यहां स्वयं द्वारकाधीश पधारते थे। उनके यहां आने की स्मृति में ही बरसों से यह मेला भरता आ रहा है। कहा जाता है कि गांव के दामोदर दास महाराज भगवान कृष्ण के भक्त थे, उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर संवत 1474 में द्वारका से भगवान द्वारकाधीश गोपाल महाराज गांव के बाहर से निकलने वाले रेवड़ में बैल की पैठ (गाड़ी) पर सवार होकर आए और मूर्तियों के रूप में सांपला गांव में आकर दर्शन दिए, तभी से यह मेला भर रहा है। मेला ग्राउंड में सैकड़ों गायों के झुंड के बीच चांदी के ठिकरे को गायों के बीच घुमाया जाता है, जिसके बाद कोई एक गाय सवारी के नीचे से निकलकर मंदिर में जाती है। इसके विपरीत यदि कोई गाय नहीं आती है तो इसे पुजारी द्वारा भगवान की सेवा और पूजा-अर्चना में लापरवाही माना जाता है, जिसे लेकर सभी पुजारियों के हाथ बंधवाकर द्वारकाधीश गोपाल महाराज के भक्त दामोदरदास के चरणस्थल पर जाकर क्षमा याचना कराई जाती है और चांदी के सवा रुपये का अर्थदंड भी लगाया जाता है।

लोगों ने एक-दूसरे पर फेंके जलते पटाखे, राजस्थान-केकड़ी में निकली घास भैरू की परंरागत सवारी

केकड़ी. दिवाली पर्व पर केकड़ी शहर में पटाखे जलाकर एक दूसरे पर फेंकने की विकृत परंपरा हर साल की तरह इस बार भी बदस्तूर जारी रही है। पुलिस के तमाम बड़े-बड़े दावों के बावजूद शुक्रवार रात केकड़ी के मुख्य बाजार में शरारती तत्त्व एक दूसरे पर पटाखे फेंकने से बाज नहीं आए। पटाखेबाजी का यह रूप आज शनिवार को घास भैरू की सवारी के दौरान कई गुना अधिक विकराल होकर सामने आने का अनुमान जताया जा रहा है। जलते पटाखे फेंकने का यह सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो जाता है, जो देर रात तक चलता है। दिवाली मनाने के दिन को लेकर इस बार अन्य स्थानों की तरह केकड़ी शहर में भी असमंजस बना रहा, जिसके चलते कई लोगों ने गुरुवार को लक्ष्मी पूजन किया, तो कई ने शुक्रवार को। पूजन भले ही अलग-अलग दिन किये हो, मगर सभी लोगों ने दो दिन तक दिवाली के त्योहार की खुशी मनाई। गुरुवार को तो शहर में पटाखेबाजी नहीं होने से शांति बनी रही, मगर शुक्रवार को यहां रात्रि आठ बजते-बजते युवाओं की कुछ टोलियों ने शहर के हृदय स्थल घंटाघर व इससे जुड़ी गलियों के साथ-साथ अजमेरी गेट व तीन बत्ती चौराहे पर मोर्चा जमाकर पटाखा युद्ध शुरू कर दिया। जो रात 11 बजे तक रह-रह कर चलता रहा। हालांकि, माहौल भांपकर लोगों ने जल्दी ही पर्व से संबंधित पूजा-अनुष्ठान आदि निपटा लिए, जिससे उस समय तक बाजारों में चहल-पहल भी कम हो गई। पुलिस थाने से कुछ ही कदम दूर स्थित यह इलाका शरारती तत्त्वों के सक्रिय होते ही कुछ घण्टों तक अंगारों की बारिश व धुएं के गुबार से भरा रहा, पर पुलिस प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। यहां तक कि इस दौरान पर्व के मद्देनजर एहतियातन मौके पर तैनात किए गए। पुलिस के जवान भी मूकदर्शक की तरह खड़े दिखाई दिए। इससे पूर्व अजमेर रोड़ पर कल्याण कॉलोनी के समीप भी इस तरह की पटाखेबाजी दोपहर को ही शुरू कर दी गई, जो रात होने तक चलती रही। बहरहाल, शुक्रवार को हुई पटाखेबाजी तो सिर्फ एक बानगी थी, असली अग्नि परीक्षा आज शनिवार को है, पुलिस व प्रशासन की भी और शहरवासियों की भी। गोवर्धन पर्व पर शाम होने के बाद शहर में निकाली जाने वाली घास भैरू की सवारी कई बरसों से इस तरह की पटाखेबाजी का मुख्य निशाना बनती आई है, जिसमें शरारती तत्त्व पटाखें जलाकर एक-दूसरे पर फेंकते हैं और जमकर तांडव मचाते है। यह सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो जाता है, जो देर रात्रि घास भैरू की नगर परिक्रमा पूरी होने तक चलता है। इस बार भी फेंकने में प्रयोग किये जाने वाले प्रतिबंधित पटाखे शहर में जमकर बिके हैं, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि घास भैरू की सवारी के दौरान हमेशा की तरह ही पटाखेबाजी का वही मंजर देखने को मिलेगा, जिसे अंगारों की होली कहा जाए, तो अतिशियोक्ति नहीं होगी। कहने को तो पुलिस प्रशासन ने इस बार भी कमर कसी है और शहर में एक-दूसरे पर पटाखे फेंककर उपद्रव मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। मगर धरातल पर पुलिस के ये इरादे व जज्बा कितना असर दिखायेगा, यह देखने वाली बात होगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी रामचंद्र सिंह ने कहा है कि बैल पूजन व घास भैरू की सवारी के दौरान परंपरा की आड़ में एक-दूसरे पर पटाखे फेंकने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर की शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के हर संभव प्रयास करेगी। गोवर्धन पूजा के दिन एक-दूसरे पर पटाखे फेंकने की दूषित परंपरा है। इसे रोकना जरूरी है ताकि किसी प्रकार की जनहानि ना हो। उन्होंने कहा कि बैल पूजन के दिन किसी भी प्रकार का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गत शनिवार को केकड़ी शहर थाना प्रांगण में आयोजित सीएलजी व शांति समिति की बैठक में भी गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम सुभाष चंद्र हेमानी, डीएसपी हर्षित शर्मा, थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, डिस्कॉम एईएन मुकेश मीणा, नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक आशीष खैराल आदि ने भी इस संबंध में सुझाव दिए थे। अब देखना ये है कि पुलिस पटाखे जलाकर लोगो पर फेंकने वाले तत्त्वों से निपटने के लिए क्या रणनीति अपनाएगी।

लड़ते-लड़ते दुकान में घुसकर मचाई तबाही, राजस्थान-केकड़ी में आवारा गौवंशों की लड़ाई में एक व्यक्ति घायल

केकड़ी. शहर में दो आवारा गौवंशों ने सदर बाजार में कोहराम मचा दिया। वे आपस में लड़ते-लड़ते अचानक एक दुकान में जा घुसे, जिससे न केवल दुकान के सारे सामान व कांच के काउंटर आदि तहस-नहस हो गए, बल्कि उनकी चपेट में आकर वहां खड़ा एक युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार शाम सदर बाजार गणेश प्याऊ के पास विचरण कर रहे एक गाय और सांड आपस में भिड़ गए। दोनों पशु लड़ाई करते-करते अचानक नजदीक स्थित पवन कुमार सोनी की दुकान में रखे कांच के काउंटर पर गिर गए। अचानक हुए घटनाक्रम में दुकान के काउंटर के पास खड़ा केकड़ी निवासी सत्यप्रकाश सोनी सांड की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सत्यप्रकाश सोनी के शरीर मे कांच के टुकड़े फंस गए। लोगों ने जैसे-तैसे दोनों पशुओं को दूर खदेड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और घायल को लहूलुहान हालात में तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल सत्यप्रकाश सोनी के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना में पवन सोनी की दुकान का काउंटर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और सड़क पर कांच ही कांच हो गए। काउंटर में रखे चांदी का सामान भी सड़क पर फैल गया।

लुटेरों में एक महिला भी शामिल, राजस्थान-केकड़ी में युवक से नौ लाख की लूट

केकड़ी. बाइक पर श्रीनगर (अजमेर) से छान (टोंक) जा रहे एक युवक के साथ केकड़ी में नौ लाख रुपयों की लूट हो गई। पहले एक युगल उसे चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाकर इस युवक की बाइक पर बैठे, फिर केकड़ी पहुंचने के बाद इस युवक को बाइक से धक्का देकर वह लुटेरा युगल यह रकम ले उड़ा। मामला छह अक्तूबर का है। अजमेर क्षेत्र के भूडोल (अजमेर) गांव का रहने वाला जितेंद्र सांसी बुधवार को श्रीनगर (अजमेर) से छान (टोंक) जाने के लिए मोटर साइकिल पर निकला था। यह युवक किसी को देने के लिए नौ लाख रुपयों की रकम अपने साथ लेकर जा रहा था। रास्ते में अजमेर-केकड़ी मार्ग पर ग्राम लोहरवाड़ा के समीप माताजी के मंदिर के यहां वह चाय पीने रुका। इसी दौरान एक महिला व एक युवक इसके साथ हो लिए और मीठी-मीठी बातों से नजदीकियां बढ़ाने लगे। युवक के वहां से रवाना होते ही ये युगल भी उसके पीछे लग गया। उन्होंने चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाकर इसे रास्ते में एक जगह चाय भी पिलाई और शराब भी। इस बीच उसने लुटेरे युगल के सामने ही छान में रहने वाले अपने मामा से फोन पर बात भी की थी। शाम को युवक केकड़ी पहुंचा। छान जाने के लिए जैसे ही युवक आगे रवाना हुआ, अचानक उसका पीछा कर रहे दोनों लुटेरों उसके पास पहुंचे और उसे रोककर जान पहचान निकालने लगे। लुटेरे युवक ने कहा कि उसके मामा भी छान में ही रहते है तथा वह भी वहीं जा रहा है। इसलिए एक ही बाइक पर चलते है। दोनों की लच्छेदार बातों में आकर वह उनके साथ एक ही बाइक पर रवाना हो गया। केकड़ी में पुराना कोटा रोड पर ज्योतिबा फूले सर्किल के समीप लुटेरे युवक ने बाइक रोकी व उसे धक्का मारकर नौ लाख रुपए से भरा बैग व मोबाइल आदि लूट कर महिला के साथ रफूचक्कर हो गया। वारदात के बाद जैसे तैसे उसने अपने घर वालों को लूट की सूचना दी। बाद में इस संबंध में पीड़ित जितेन्द्र सांसी पुत्र गुमान सांसी निवासी भूडोल थाना गेगल जिला अजमेर ने मंगलवार रात को केकड़ी सिटी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है।

निलंबन की लटकी तलवार, राजस्थान-केकड़ी की सरवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष को डीएलबी का नोटिस

केकड़ी. जिले की सरवाड़ नगर पालिका में काबिज कांग्रेस बोर्ड की अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ पर निलंबन की तलवार लटक गई है। स्वायत शासन विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पालिकाध्यक्ष को नियम विरुद्ध तरीके से पट्टे जारी करने के आरोप में नोटिस देकर सात दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले में स्वायत शासन विभाग द्वारा सरवाड़ एसडीएम गुरुप्रसाद तंवर से मामले की जांच कराई गई थी, जिसमें उनके विरुद्ध आरोप तय किए गए हैं। 15 अप्रैल 2008 को नगर पालिका सरवाड़ ने आवेदक फारूख सिलावट के पक्ष में 200 रुपये प्रति वर्गगज की दर से भूखंड का पट्टा 99 वर्ष की लीज पर जारी किया था। उस समय स्थानीय निकाय विभाग को इसकी शिकायत की गई थी, जिस पर कार्यालय उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग अजमेर ने उक्त अवैध पट्टों को अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका सरवाड़ को निरस्त करवाने की कार्रवाई कर भूमि को नगर पालिका के कब्जे में लेने के निर्देश दिए थे। नोटिस में बताया गया कि पार्षद अतीक तंवर ने पट्टाकर्ता फारूख सिलावट से भूखंड खरीद लिया। नगर पालिका के अध्यक्ष व भूमि शाखा के कार्मिक व तत्कालीन अधिकारी द्वारा वर्तमान पार्षद अतीक तंवर को लाभ पहुंचाने की नीयत से अवैध लीज डीड के आधार पर पंजीबद्ध विक्रय पत्र का नामांतरण किया गया है, जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है। नोटिस में बताया गया कि तंवर ने नामांतरण अपने पक्ष में होने के उपरांत नगर पालिका सरवाड़ में धारा 69 ए के तहत पट्टा जारी करने के लिए आवेदन किया था। जिस पर नगर पालिका की एम्पावर्ड कमेटी की मीटिंग में आवेदक को फ्री होल्ड पट्टा जारी करने का निर्णय किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा की गई। इस प्रकार उक्त पट्टा वैध नहीं होने की जानकारी होते हुए भी आवेदक को अनुचित लाभ पहुंचाने की नीयत से नियम विरुद्ध फ्री होल्ड पट्टा जारी कर दिया, जो पूर्णतः अवैध है, जिसके लिए पालिका अध्यक्ष उत्तरदायी हैं। डीएलबी का कहना है कि यह आचरण नगर पालिका में अध्यक्ष पद की हैसियत के दुरुपयोग एवं कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार तथा पद के अन्यथा आचरण की श्रेणी में आता है। मामले में 7 दिवस में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।

पुलिस से मारपीट कर राजकार्य में डाली थी बाधा, राजस्थान-केकड़ी में दस महीने से फरार चार आरोपी गिरफ्तार

केकड़ी. केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने नोटिस तामील कराने गए पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने एवं राजकार्य में बांधा पहुंचाने के मामले में पिछले 10 महीने से फरार चल रहे चार इनामी वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर पुलिस द्वारा दो-दो हजार रुपयों का इनाम घोषित था। प्राप्त विवरण के अनुसार, गत वर्ष नौ दिसम्बर को थाने के कांस्टेबल छोटूराम मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह स्थायी वारंटी राम सिंह पुत्र भंवर सिंह एवं करण सिंह पुत्र अमर सिंह को अदालती नोटिस तामील करवाने के लिए उनके गांव लसाड़िया गया हुआ था। राम सिंह के घर के बाहर एक व्यक्ति मिला, जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राम सिंह पुत्र भंवर सिंह बताया। इस पर कांस्टेबल छोटूराम ने राम सिंह को बताया कि वह कई थानों में स्थायी वारंटी है। इसके बाद वह उसे लेकर रवाना होने लगा। इसी दौरान रतन सिंह पुत्र बाल सिंह, प्रताप सिंह पुत्र राम सिंह, भगवान सिंह पुत्र अमर सिंह एवं एक अन्य लड़के व दो लड़कियों ने रास्ता रोककर उसके साथ धक्का मुक्की की तथा स्थायी वारंटी रामसिंह को छुड़वा लिया। इसके बाद रामसिंह ने अन्दर से तलवार लाकर मारकाट करने की एलानियां धमकियां दी तथा कांस्टेबल को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने रामसिंह, रतन सिंह, प्रताप सिंह एवं भगवान सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। घटना के बाद चारों आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 2-2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने रामसिंह पुत्र भंवरसिंह जाति राजपूत उम्र 54 वर्ष, रतन सिंह पुत्र बाल सिंह जाति राजपूत उम्र 56 वर्ष, प्रतापसिंह पुत्र रामसिंह जाति राजपूत उम्र 28 वर्ष एवं भगवान सिंह पुत्र अमर सिंह जाति राजपूत उम्र 35 वर्ष को जिले के ग्राम जूनियां के समीप गिरफ्तार कर लिया। ये चारों आरोपी केकड़ी जिले के ग्राम लसाड़िया के निवासी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी अयूब खान, वृत कार्यालय के रीडर एवं एएसआई रामसिंह, हैड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल राकेश कुमार, वृत कार्यालय के कांस्टेबल जीवराज व सांवरलाल एवं सिटी थाना पुलिस के कांस्टेबल शुभकरण, मुकेश कुमार व शिवचरण शामिल रहे।

बजरी माफियाओं में मचा हड़कंप, राजस्थान-केकड़ी में 800 टन बजरी का अवैध स्टॉक जब्त

केकड़ी. सदर थाना पुलिस व खनन विभाग ने शुक्रवार को केकड़ी जिले के मीणों का नयागांव में अवैध बजरी खनन एवं भंडारण के खिलाफ संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 टन बजरी के आठ स्टॉक जब्त किए। कार्रवाई का पता चलते ही बजरी माफिया के बीच हड़कंप मच गया। जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा एवं खनन विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.के. गुरुबक्षानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह, पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा एवं सहायक खनिज अभियंता संजय शर्मा की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में पुलिस व खनन विभाग की टीम को मीणों का नयागांव में बजरी के अवैध रूप से पड़े करीब 800 टन के आठ बड़े स्टॉक मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। प्रशासन अब इस बजरी को जेसीबी व डम्पर की सहायता से उठवा कर अपने कब्जे में ले रहा है। उल्लेखनीय है कि केकड़ी क्षेत्र में आए दिन अवैध बजरी खनन के मामले सामने आते रहते हैं, जिन पर प्रशासन का कोई प्रभावी अंकुश नहीं होने से खननकर्ताओं के हौसले बुलंद बने रहते हैं। केकड़ी क्षेत्र से गुजर रही बनास नदी के कई इलाके अवैध बजरी खनन के मुख्य केंद्र बने हुए हैं, जहां से रात के अंधेरों में अवैध रूप से बजरी निकालकर प्रदेश के कई इलाकों में चुपचाप सप्लाई कर दी जाती है। यही गोरखधंधा यहां लंबे समय से चल रहा है। अक्सर प्रशासन व कानून व्यवस्था से जुड़े बड़े अधिकारियों द्वारा इस संबंध में अपने महकमों की बैठकें लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं, मगर उनके ये निर्देश महज औपचारिकता बनकर रह जाते हैं और बजरी के अवैध खनन को रोकने के लिए कोई कड़ी कार्रवाई सामने नहीं आने से नदियों से बजरी का दोहन करने का सिलसिला जारी रहता है। लेकिन इस बार जिले में पुलिस व खनन विभाग सक्रिय नजर आ रहा है और बजरी के अवैध भंडारण पर एक के बाद एक छापामार कार्रवाई कर ऐसे बजरी के ढेरों को जब्त करने में लगा हुआ है। इससे पूर्व भी दोनों विभागों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के टोडारायसिंह क्षेत्र में छह अलग-अलग स्थानों से 2640 टन बजरी जब्त की थी।

दो युवकों की मौत और दो घायल, राजस्थान-केकड़ी में कार और ट्रक की भिड़ंत

केकड़ी. केकड़ी के दो परिवारों पर गुरुवार की दोपहर कहर टूट पड़ा। एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। अजमेर कोटा मार्ग पर ग्राम कोहड़ा के समीप एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय भेजा गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। कार में सवार ये चारों युवक दोस्त बताए गए। अजमेर-कोटा मार्ग पर केकड़ी से करीब तीन किमी दूर ग्राम कोहड़ा के समीप एक कार और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब केकड़ी के चार युवक एक कार में देवली की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक बुरी तरह से फंस गए। टक्कर के बाद कार कई पलटियां खाकर सड़क के किनारे झाड़ियों में फिसल गई। दुर्घटना में केकड़ी शहर के अजमेरी गेट निवासी 18 वर्षीय हार्दिक अग्रवाल पुत्र अरविंद अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बाकी तीनों हमउम्र दोस्त घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने जैसे तैसे घायलों को कार से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से चारों युवकों को केकड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हार्दिक को मृत घोषित कर दिया। घायलों में से एक युवक अजमेर रोड़ निवासी अभिजीत कानावत पुत्र हेमराज कानावत की हालत ज्यादा गंभीर होने से उसे तुरंत अजमेर रेफर किया गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। अभिजीत की अजमेर उपचार के दौरान अभी रात्रि को मृत्यु हो गई, जबकि हादसे के दो अन्य घायल युवक अजमेर रोड़ निवासी सार्थक जैन पुत्र महेन्द्र जैन व जालिया हाल केकड़ी निवासी आदित्यसिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह राठौड़ का केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल राकेश मीणा भी मय पुलिस जाब्ते के अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक हार्दिक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि हादसे में दूसरे मृतक के शव का अजमेर के जेएलएन अस्पताल में पोस्टमार्टम किया। दुर्घटना की खबर फैलते ही यहां हर कोई स्तब्ध रह गया और केकड़ी जिला अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा। जिससे वहां भारी भीड़ हो गई। हादसे का शिकार हुए चारों युवकों के परिजन व समाजबंधु मौके पर जमा हो गए। अस्पताल में इनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस दुर्घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। बताया गया कि हार्दिक अग्रवाल अपने दोस्तों के साथ अपने हाथ के फ्रेक्चर का इलाज करवाने देवली जा रहा था। वह अपने दोस्तों केकड़ी निवासी अभिजीत कानावत, सार्थक जैन व आदित्यसिंह के साथ एक कार में केकड़ी से रवाना हुआ, तभी शहर से निकलते ही यह हादसा हो गया।

तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजस्थान-केकड़ी में 1020 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

केकड़ी. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिनाय थाना पुलिस की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से करीब 1020 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद की है। पुलिस के अनुसार केकड़ी जिले की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम राजपुरा (सरवाड) के पास केकड़ी रोड पर एक संदिग्ध वाहन खड़ा है। जिसमें अवैध मादक पदार्थ भरे होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली और उसमें से 1019 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद की।  RJ 01 GC 8698 नंबर की बोलेरो गाड़ी में यह अवैध पदार्थ ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी मुकेश गुर्जर व गोपाल गुर्जर लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया संवाद, राजस्थान-केकड़ी में कबाड़ से बनाये आकर्षक मॉडल

केकड़ी. गांधी जयंती के अवसर पर केकड़ी में अजमेर रोड़ पर कृष्णा नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्वच्छता प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें क्षेत्र के कई उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कबाड़ के सामानों से जुगाड़ करते हुए कलात्मक कृतियों का निर्माण कर प्रेरणादायी संदेश दिया। प्रदर्शनी में बच्चों ने कई आकर्षक चार्ट व मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने अवलोकन किया और बच्चों से संवाद कायम कर उनकी सृजनात्मक प्रतिभा की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा, सीएमओ केकड़ी सीमा नरवरिया, यूसीईओ केकड़ी कालूराम सामरिया, खवास स्कूल के प्रधानाचार्य हेमेंद्र चौधरी, कादेड़ा बालिका स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश आचार्य व भाजपा केकड़ी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार राठी सहित कई शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रारम्भ में मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य कैलाश चंद झारोटिया व स्कूल स्टॉफ ने अतिथियों का स्वागत किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online