LATEST NEWS

एफएसएल जांच के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही के जावाल नगर पालिका में बांटे फर्जी पट्टे

सिरोही. नगर पालिका जावाल में फर्जी पट्टा प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरलूट पुलिस द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यह गिरफ्तारी की गई। मामले में सहवाग पुत्र दिनेश कुमार राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस इस मामले में अग्रिम जांच कर और जानकारियां जुटा रही है। इससे पूर्व जांच के दौरान प्रार्थी व गवाहों से पूछताछ कर रिकॉर्ड प्राप्त किया गया तथा जारी फर्जी पट्टों के संबंध में एफएसएल जांच करवाई गई, जिसमें उक्त पट्टे फर्जी पाए गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में 10 मई 2024 को नगर पालिका शिवगंज, जिला सिरोही के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी महेन्द्र कुमार राजपुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वे उस समय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जावाल के पद पर कार्यरत थे। इस अवधि में उसके द्वारा अन्य कार्यों के साथ-साथ अलग-अलग कानूनों में पट्टे भी जारी किए थे, उनके द्वारा अंतिम पट्टा स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत 6 अक्टूबर 2023 को जारी किया था। उसके बाद राजस्थान विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण 6 अक्टूबर 2023 के बाद कोई पट्टा जारी नहीं किया था। इसके बाद उनका स्थानांतरण नगर पालिका शिवगंज में हो गया, जहां उन्होंने अपना कार्य ग्रहण किया था। वह अब तक नगर पालिका शिवगंज में कार्यरत हैं। 8 मई 2024 को वर्तमान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जावाल के एक पत्र के माध्यम से पता चला कि विकास पुत्र मोहनलाल माली निवासी जावाल को जारी पट्टा संख्या 355 दिनांक 13 अक्टूबर 2023 पर अध्यक्ष एवं महेंद्र राजपुरोहित के हस्ताक्षर झूठे होने बाबद तथ्य अंकित किए गए थे। इस पर उन्होंने नगर पालिका कार्यालय जावाल जाकर रिकॉर्ड का अवलोकन किया तो पता चला कि उक्त पट्टे की पत्रावली व अन्य दस्तावेज नगर पालिका जावाल में दर्ज नहीं हैं एवं पट्टे पर उसके हस्ताक्षर फर्जी एवं कूटरचित किए हुए हैं। इसके अलावा यह पट्टा न तो उन्होंने जारी है न ही उस पट्टे पर उन्होंने कभी हस्ताक्षर किए हैं। उसके कार्यकाल में स्टेट ग्रांट एक्ट में प्रस्तुत आवेदन पत्रावलियों का तथा इस एक्ट में जारी पट्टों का इन्द्राज नगर पालिका जावाल के संधारित रजिस्टरों में किया हुआ है। उसके बावजूद इस व्यक्ति एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा उसकी जानकारी व सहमति के बिना फर्जी व कूटरचित तरीके से हस्ताक्षर कर पट्टे प्राप्त किए हैं। इस पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी द्वारा जांच की गई थी।

दो महिलाओं सहित 8 लोग घायल, राजस्थान-सिरोही में जमीन के विवाद में चले लट्ठ और कुल्हाड़

सिरोही. सिरोही सदर पुलिस थानांतर्गत राजपुर गांव में आपसी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियों एवं कुल्हाड़ियों से मारपीट हो गई। इस घटना में दो महिलाओं सहित 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह मामला सिरोही पुलिस थाना के राजपुरा बालदा गांव का है। गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों पक्षों में विवाद फिर गरमा गया। देखते ही ये दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान ऑटो में सवार होकर आए लोगों ने दूसरे पक्ष के ऊपर कुल्हाड़ियों एवं लाठियों से मारपीट करना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक चले इस घटनाक्रम कई लोग घायल हो गए। इस दौरान वहां मौजूद आसपास के अन्य लोग भी पहुंचे तथा दोनों पक्षों में बीचबचाव का प्रयास किया। ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेस एवं सिरोही सदर पुलिस थाना को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सिरोही स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। मारपीट की इस घटना में विक्रम पुत्र सदाराम देवासी, वेनाराम पुत्र चेनाराम देवासी, धनाराम पुत्र चनाराम देवासी एवं लक्ष्मी पत्नी सदा राम देवासी के गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के किशन पुत्र बाबूलाल बंजारा, कानाराम पुत्र बाबूलाल बंजारा, दीपक पुत्र बाबूलाल बंजारा और ममता पत्नी किशन बंजारा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सिरोही सदर पुलिस थाना के पुलिसकर्मी ट्रॉमा सेंटर पर पहुंचे तथा घायलों के बयान लेकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम आवश्यक कारवाई शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आवश्यक कारवाई की जाएगी।

सर्दी ने दी दस्तक, राजस्थान-सिरोही के माउंट आबू में पारा गिरकर 12 डिग्री पहुंचा

जयपुर. राजस्थान में मौसम का मिजाज अब बदलना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए तापमान में सिरोही प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, चूरू में 16.9 डिग्री, फतेहपुर में 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य के मुकाबले 4.1 डिग्री ज्यादा है। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। राजधानी जयपुर की बात करें तो बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में यहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आ सकती है।

खेल-खेल में दिल दहलाने वाला झगड़ा, राजस्थान-सिरोही में नाबालिग ने चाकू घोंपकर दोस्त की आंतें निकालीं

सिरोही. राजस्थान के सिरोही जिले के देलदर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेल के दौरान हुए विवाद में एक 14 वर्षीय किशोर ने अपने 10 वर्षीय साथी पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि बच्चे की आंतें बाहर आ गईं। गंभीर हालत में बच्चे को अहमदाबाद रेफर किया गया है। बता दें कि बरलूट थाना क्षेत्र के देलदर गांव में दो नाबालिग बच्चे खेल के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ गए। जिसके बाद एक 14 साल के नाबालिग बच्चे ने गुस्से में आकर दूसरे 10 साल के तुषाल पुत्र केराराम मेघवाल के पेट में चाकू से जोरदार वार कर दिया। जिससे मासूम बच्चे के पेट की आंत तक बाहर निकल गई। हादसे के बाद परिजन तुरंत घायल बच्चे को लहूलुहान हालत में लेकर बरलूट अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने उन्हें सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया। परिजन घायल बच्चे को लेकर सिरोही अस्पताल पहुंचे तो, वहां के डॉक्टरों ने घायल बच्चों को बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन बच्चे को गुजरात के अस्पताल ले गए, जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बरलूट थाना क्षेत्र के देलदर गांव मे सुबह एक 10 साल के तुषाल पुत्र केराराम मेघवाल अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान खेल को लेकर किसी बात से नाराज वराड़ा निवासी चिराग पुत्र शंकरलाल मेघवाल (14) ने गुस्से में आकर चाकू लेकर पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी नाबालिग दो दिन पहले दोस्तों के साथ सुंधा माता के दर्शन करने गया था। वहां से चाकू और टॉर्च खरीदकर लाया था। नाबालिग के पिता की मौत हो चुकी है। नाबालिग 3 दिन पहले मौसी के यहां आया हुआ था।

मोबाइल फोन लूटने के लिए की थी हत्या, राजस्थान-सिरोही में ब्लाइंड मर्डर के दो वांछित नाबालिग पकड़े

सिरोही. आबूरोड पुलिस द्वारा सोमवार को शहर में 5 दिन पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर केस में वांछित 2 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। मामले में 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि मृतक से मोबाइल लूटने के प्रयास का विरोध करने पर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद वे मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शहर पुलिस सहित 5 टीमें गठित की गईं, जिसने कई जगहों पर दबिश देकर इन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल की अगुवाई में आज टीम द्वारा इस मामले में वांछित 2 नाबालिगों को को निरुद्ध किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें बाल सुधार गृह, सिरोही भेज दिया गया। इस मामले में अब तक राजाराम उर्फ राजू पुत्र नोनाराम गरासिया, लक्ष्मा उर्फ श्रवण पुत्र हरा गरासिया एवं मीठाराम पुत्र कानाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया था। इससे पूर्व पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्रोतों से घटना से संबंधित सूचना एकत्रित की गई और पुलिस मित्रों एवं सीएलजी सदस्यों से समन्वय स्थापित कर अज्ञात बदमाशों को नामजद कर गिरफ्तारी करने एवं गिरफ्तारी के लिए आबूरोड में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसके बाद संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर उन्हें नामजद कर उनके घरों पर दबिश दी गई। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी राजराम उर्फ राजू को ग्राम क्यारियां, लक्ष्मा उर्फ श्रवण को जलोईयाफली, सियावा एवं मीठाराम को रबारिया, गुजरात से दस्तयाब कर पूछताछ की गई। इस पर इन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मोबाइल लूटने का विरोध करने पर की थी हत्या पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी मृतक ओटसिंह से मोबाइल लूटना चाह रहे थे, जिसका उसने विरोध किया था। इससे नाराज होकर आरोपियों ने चाकू एवं छूरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वे मोबाइल लूटकर वहां से भाग खड़े हुए थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल एकांत जगह पर होने और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने एवं घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं होने से आरोपियों को नामजद करना बड़ी चुनौती था।

नेशनल हाइवे पर ट्रक चालकों से रात में करता है लूट, राजस्थान-सिरोही में लुटेरा गिरफ्तार

सिरोही. सिरोही जिले में सरूपगंज पुलिस द्वारा नेशनल हाइवे पर रात में ट्रक चालकों के साथ लूट की वारदात में सम्मिलित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी जिलास्तर पर टॉप-10 अपराधियों में सम्मिलित था तथा उस पर दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में कारवाई की गई। इसमें सिलवाफली, वालोरिया, पुलिस थाना रोहीडा, जिला सिरोही निवासी किरीया पुत्र मंछीराम गमेती भील को गिरफ्तार किया गया। आरोपी घटना के बाद से पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। कई बार आरोपी के घर दबिश दी गई। लेकिन, वह नहीं मिला। दीपावली के त्योहार पर आरोपी के घर आने की संभावना होने पर पुलिस टीम मुखबिरी तंत्र के संपर्क में रही। जैसे ही आरोपी के घर आने की सूचना मिली पुलिसकर्मियों द्वारा उसके घर के चारो ओर घेरा डालकर गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भिजवाए जा चुके हैं। आरोपी के खिलाफ सरूपगंज थाने में विभिन्न धाराओं में तीन मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में पुलिस थाना सरूपगंज के कांस्टेबल गोविंदराम, दिनेश कुमार, वागाराम, बखतराम, पुखराज, बजरंगलाल, रामलाल, दिनेश कुमार, पुनाराम, सुरेश कुमार, तेजाराम, मोरमुकुट सिंह एवं दलपत सिंह की टीम सम्मिलित रही। गौरतलब है कि आरोपी द्वारा अपने सहयोगी के साथ मिलकर आठ मई 2024 की रात को उडवारिया के पास खाना बना रहे एक ट्रेलर ड्राइवर पर पत्थरबाजी करते हुए डीजल चोरी कर भाग गए था। इस मामले में ड्राइवर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

4744 रोजगार के आए प्रस्ताव, राजस्थान-सिरोही में ‘राइजिंग इन्वेस्टर्स मीट’ में 1569.64 करोड़ के 80 एमओयू

सिरोही. आबूरोड स्थित सन होटल एवं रिसोर्ट में बुधवार को जिलास्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में 1569.64 करोड़ के निवेश के 80 एमओयू हुए। इसके साथ ही 4744 बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने का भी प्रस्ताव किया गया है। इस दौरान सिरोही जिला प्रभारी एवं उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई मुख्य अतिथि, पंचायतीराज राज्य मंत्री  ओटाराम देवासी एवं जिले की प्रभारी सचिव पूनम विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ 4 लाख 90 हजार करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार एवं प्रत्येक जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए राइजिंग राजस्थान के माध्यम से शानदार कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विकसित राजस्थान के संकल्प को पूर्ण करने में उद्योगपतियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जिसके तहत सरकार उद्योगपतियों की समस्याओं के निसिरोही स्तारण के लिए सकारात्मक रूप से कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं विभिन्न मंत्रियों द्वारा विश्व भर में विभिन्न देशों की यात्रा कर उद्योगपतियों को प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे प्रदेश में निवेश करें और राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकें। विकसित राजस्थान सबकी सामूहिक संकल्पना उन्होंने बताया कि विकसित राजस्थान सबकी सामूहिक संकल्पना है और हम सभी को इसमें सहयोग करना है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में किए गए विभिन्न प्रयासों से राज्य में शानदार निवेश होने वाला है। साथ ही रोजगार के विभिन्न अवसर भी सृजित होने वाले हैं। वहीं, स्किल्ड युवाओं के लिए विदेश में नौकरियों के भी अवसर मिलने वाले हैं। उन्होंने जिले में हुए विभिन्न एमओयू के लिए सभी निवेशकों का धन्यवाद दिया। साथ ही विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उद्योगपतियों की सुविधा और सहयोग के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर हैं। साथ ही इन्वेस्टमेंट समिट जैसे कार्यक्रमों से क्षेत्र में विकास एवं रोजगार के विभिन्न अवसर पैदा होंगे। निवेशकों को दी शुभकामनाएं उन्होंने जिला स्तरीय इन्वेस्टमेंट समिट के बेहतरीन आयोजन के लिए प्रशासन की प्रशंसा की। साथ ही बताया कि उद्योगों की स्थापना, निवेश सहित विभिन्न प्रक्रियाओं में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार गंभीरता से प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा है राज्य को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने की, जिसकी दिशा में सभी सामुहिक रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने सभी निवेशकों को शुभकामनाएं दी। पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने उद्योगपतियों को जनप्रतिनिधियों के साथ सदैव संवाद करने एवं समस्याएं बताने की बात कही ताकि उनका निस्तारण हो सके।उन्होंने उद्योगपतियों को विभिन्न उद्योगों के माध्यम से लोगों को रोजगार देने के लिए धन्यवाद दिया तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने जिले में निवेश के लिए किए गए एमओयू के लिए उद्योगपतियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप सकारात्मक विचारों के साथ कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया।पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने अपने संबोधन में उद्योगपतियों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की बात की। वहीं सुरेश कोठारी ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास के संबंध में निवेशकों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए बताया कि इससे विकास को गति मिलेगी। विभिन्न क्षेत्रों में हुए 80 एमओयू जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सहीराम ने बताया कि राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट के तहत 23 अक्तूबर तक विभिन्न क्षेत्रों में 80 एमओयू हुए है, जिसके तहत एग्रोप्रोसेसिंग और फुड प्रोसेसिंग में 5, बायोएनर्जी में 1, केमिकल और पेट्रोकेमिकल में 3, काॅमर्शियल काॅम्पलेक्स में 1, शिक्षण संस्थओं में 3, इलेक्ट्रोनिक में 1, रिन्यूएबल तथा नाॅन रिन्यूएबल में 5, आयरन और स्टील में 12, मेडिकल और हेल्थ केयर में 3, मांईन्स और मिनरल में 10, फार्मास्यूटिल में 1, प्लास्टिक में 2, रियल स्टेट में 1, रिन्यूएबल एनर्जी में 1, रिटेल में 1, टेक्स टाइल में 2, टूरिजम में 27 तथा वेस्ट मेनेजमेंट में 1 एमओयू के साथ कुल 80 एमओयू किए गए है जिसमें 4744 लोगों को रोजगार के अवसर तथा 1569.64 करोड़ का निवेश प्रस्तावित हैं। दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उसके पश्चात आदर्श विद्या मंदिर की छात्राओं के नेतृत्व में सभी ने वन्देमातरम का गान किया। कार्यक्रम के दौरान सिरोही जिले पे आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। उन्होंने जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट की जानकारी दी। साथ ही जिले में निवेश की संभावनाओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान एनआरआई उद्योगपति रमेश पाटीदार, आबू मार्बल एसोसिएशन के प्रतिनिधि भगवान अग्रवाल, मावल स्टील एसोसिएशन के नरपतसिंह, आबू चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रहलाद  चौधरी, लघु उद्योग भारती के वाइस प्रेसिडेंट रमन बंसल एवं केसरपुरा उद्योग संघ के प्रेजिडेंट दिनेश बिंदल ने भी संबोधित किया। वही चार्टर्ड अकाउंटेंट रौनक ओरिया ने टैक्स की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान नगरपालिका चैयरमेन मगनदान चारण, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनिवाल, माउंट आबू उपखंड अधिकारी गौरव रविन्द्र सांलुखे, रीको के ईकाई प्रभारी मनोज त्यागी, उप प्रबंधक वित्त भरत सुथार, क्षैत्रिय प्रबंधक संदीप पंवार, क्षैत्रिय प्रबंधक चेतनराम, वरिष्ठ प्रारूपकार पवनेश आर्य, निजी सचिव दीपक शर्मा सहित उद्योगपति, जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। 

पुलिस कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, राजस्थान-सिरोही में मनाया पुलिस शहीद दिवस का आयोजन

सिरोही. सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन सिरोही में सवेरे पुलिस के अमर शहीदों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इसमें साल 2023-24 में शहीद हुए पुलिस शहीदों के नामों को पढ़कर सुनाया गया। अपने कर्तव्यों की पालना करते हुए प्राणों की आहुती देने वाले पुलिस शहीदों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं का कहना था कि प्रशिक्षण के दौरान ही पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य पालन एवं संविधान की रक्षा के लिए कार्य करने की शपथ दिलवाई जाती है। चाहे परिस्थिति कैसी भी रहे पुलिस के जवान डटकर मुकाबला करते हुए अपनी ड्यूटी करते रहते है। शहीदों की शहादत को भी याद करते हुए कहा कि विभाग में सदैव उनकी कमी खलेगी। इसके बाद पुलिस शहीद दिवस के उपलक्ष में पुलिस लाइन सिरोही में पौधारोपण किया। इसमें पुलिसकर्मियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर रक्तदान महादान अभियान में अपनी आहुति दी गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्लू करे प्रभुदयाल धानिया, मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही,  दिनेश कुमार उपअधीक्षक पुलिस एससी, एसटी सैल सिरोही, कैलाशदान थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली, हंसाराम थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर, लक्ष्मणसिंह संचित निरीक्षक पुलिस लाइन सिरोही, श्रीमति सजना बेनिवाल थानाधिकारी महिला पुलिस थाना सिरोही व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एक को किया गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही में ट्रेलर से पकड़ी 65.50 लाख रुपये की शराब

सिरोही. समीपवर्ती गुजरात की अमीरगढ़ पुलिस द्वारा ट्रेलर में छिपाकर ले जाई जा रही 65.50 लाख रुपये की विदेशी शराब को जब्त किया गया है। इस मामले में शराब एवं ट्रेलर को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। गुजरात पुलिस द्वारा शराब तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमीरगढ़ पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वहां से गुजर रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। उस दौरान राजस्थान की ओर से आए एक ट्रेलर को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें विदेशी शराब के 850 बॉक्स पाए गए। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर रेस, तिलोती, लाडनूं, जिला नागौर निवासी जीवराजसिंह उर्फ हनुमंतसिंह पुत्र उगमसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर शराब एवं ट्रेलर को जब्त कर लिया गया। अब तक की पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार यह शराब जयपुर में भरी गई थी। अब पुलिस जयपुर में शराब कहां से भरी गई थी तथा इसे गुजरात में कहां सप्लाई किया जाना था इसका पता लगाने की कवायद की जा रही है। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक एसके.परमार, एएसआई चेनाजी वर्शीजी, एचसी दीपकभाईनानजीभाई, पीसी गिरभाई अशोकभाई, पीसी महेशभाई शंभूजी, पीसी अमरतभाईखोदाभाई एवं डॉ.पीसी जितुदानभिखुदान सम्मिलित रहे। पुलिस को चकमा विदेशी शराब से भरा यह ट्रेलर सिरोही जिले के शिवगंज, पालडी एम, सिरोही, पिंडवाड़ा, सरूपगंज, आबूरोड सदर, रीको पुलिस थाना के सामने तथा सीमावर्ती मावल चौकी होते हुए गुजरात सीमा में प्रवेश कर गया, लेकिन किसी भी थाने को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि, गुजरात सीमा में घुसते ही पुलिस ने पकड़ लिया।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने दिए निर्देश, राजस्थान-सिरोही में त्योहारों से पहले कराएं सड़कों की मरम्मत और सजावट

सिरोही. आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर परिषद सिरोही क्षेत्र के विकास के संबंध में राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राज्यमंत्री देवासी का कहना था कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी विभाग एवं निर्माण एजेंसीज आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपेयरिंग करवाएं। शहर में बेहतरीन सजावट करने, लाइटिंग करने, मुख्य चौराहों की सजावट करने, शहर के मुख्य मार्गों पर सजावटी प्रवेश द्वार लगवाने के भी आदेश दिए। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य ने सड़कों की रिपेयरिंग एवं रखरखाव संबंधी अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही आगामी दिनों में तैयार की जाने वाली सड़कों के बारे में भी बताया। उन्होंने शहर में वार्डवार चल रहे सफाई अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि शहर में विभिन्न वार्ड में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा अन्य साफ सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। राज्यमंत्री देवासी ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ शहर का दौरा करने की भी बात कही एवं दीवाली से पूर्व सभी सड़कों को सही स्थिति में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में सीवरेज संबंधी कार्यों को भी पूर्ण गुणवत्तापूर्ण करने एवं सड़कों के लेवल को देख कर करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण एजेंसीज सड़कों में किसी भी प्रकार की तोड़ फोड़ करने के बाद त्वरित गति से उनकी मरम्मत करें ताकि आमजन को परेशानी ना हो। उन्होंने विभिन्न सड़कों पर छोटे छोटे खड्डों को भी पेचवर्क कर सड़क को बेहतर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सिरोही को खूबसूरत एवं विकसित बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता के साथ सड़कों के रखरखाव से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करें व आमजन को राहत प्रदान करें साथ ही उन्होंने आगामी दिनों में पुनः सड़कों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए भी पाबंद किया।बैठक में आरयूआईडीपी, सानिवि, नगर परिषद, एलएंडटी सिरोही तथा गुजरात गैस लिमिटेड के अधिकारियों व प्रतिनिधियों सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बाइक सवार को गिराकर ले भागा था मोबाइल, राजस्थान-सिरोही में चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार

सिरोही. सिरोही की सरूपगंज पुलिस टीम ने पेशुआ नदी के पास अंधेरे में मोबाइल चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चुराया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने थाना सरूपगंज जिला सिरोही निवासी हरीश पुत्र हीराराम गरासिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से चुराया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित के भाई की ओर से 26 जुलाई को सरूपगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। जिसमें बताया गया था कि उसका भाई रात करीब 8:30 बजे मोटरसाइकिल लेकर बनास से अपने घर पेशुआ जा रहा था। जैसे ही वह पेशुआ नदी से आगे पीपल के पेड़ के पास एनीकट तक पहुंचा, वहां पहले से मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने अपनी मोटरसाइकिल से उसके भाई की मोटरसाइकिल के आगे आकर जानबूझकर उसे रोकने की कोशिश की। इस वजह से उसका भाई मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गया, जिससे उसके हाथ, पैर और कमर में चोटें आईं। उसके गिरते ही मोबाइल और पर्स भी रोड पर गिर गए, जिन्हें अज्ञात व्यक्ति लेकर भाग गए। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

ऑपरेशनल और तकनीकी मुद्दों पर की चर्चा, राजस्थान-सिरोही में दो दिन चला फॉर्मेशन कमांडर सम्मेलन

सिरोही/जयपुर. सप्त शक्ति कमांड जयपुर में दो दिवसीय फॉर्मेशन कमांडर सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने की। जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) जयपुर, राजस्थान के कर्नल अमिताभ शर्मा के अनुसार, इस दो दिवसीय सम्मेलन में फोर्स मल्टीप्लायर्स, साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देना, सैनिकों को सशक्त बनाना, उभरते खतरों से निपटना और संगठनात्मक लक्ष्यों के समन्वय में कमांड के विकास के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती है, इससे निपटना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं।  साइबर सुरक्षा के लिए अपनाई जा रही तकनीक और प्रक्रियाओं को तैयार करने के बारे में भी जानकारी दी गई। सम्मेलन में आर्मी कमांडर ने कहा कि वर्तमान दौर में सेना को ऑपरेशनल और तकनीकी रूप से अत्याधुनिक बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रौद्योगिकी के विकास और निरंतर आत्म-मूल्यांकन पर विशेष जोर दिया गया है।

मध्यप्रदेश से लाए थे 4 पिस्टल-3 मैग्जीन एवं 12 जिंदा कारतूस, राजस्थान-सिरोही में दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

सिरोही. माउंटआबू पुलिस ने शहर के देलवाड़ा क्षेत्र स्थित एक मकान पर दबिश देकर अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में माउंट आबू थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। देलवाड़ा के बापू बस्ती स्थित किराए के एक मकान पर दबिश के दौरान पुलिस ने  4 पिस्टल, 3 मैग्जीन एवं 12 जिंदा कारतूस जब्त कर माउंटआबू निवासी राहुल एवं दिपेश बैरवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से अब तक की गई पूछताछ में ये हथियार मध्यप्रदेश से लाए जाने की जानकारी सामने आई है। ये हथियार यहां क्यों लाए गए थे और आरोपी यहां किस वारदात को अंजाम देने वाले थे, इस संबंध में पूछताछ करके पुलिस इन हथियारों को लाने के पीछे का उद्देश्य पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

बहन को गलत नजर से देखने पर दोस्त ने मारे थे चाकू, राजस्थान-सिरोही में हत्या का खुलासा

सिरोही. मंडार पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मृतक का दोस्त है। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी को अपने दोस्त पर अपनी बहन को गलत नजर से देखने का शक था। इसी के चलते अपने दोस्त को सबक सिखाने की मंशा से उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। रेवदर उपअधीक्षक रूपसिह इंदा की अगुवाई में टीम द्वारा यह कारवाई की गई। इस मामले में भांडोत्रा, पुलिस थाना पांथावाडा, जिला बनासकांठा, गुजरात निवासी करसनभाई पुत्र नोनजीभाई प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में गत 9 अक्टूबर 2024 को सूचना के आधार पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो गांव सोरडा से भांडोत्रा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास बंद पड़े स्कूल में एक शव मिला था। मृतक की पहचान रानीवाडा निवासी कृष्ण उर्फ करसन पुत्र पुराराम सुथार के रूप में हुई। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बहन को गलत नजर से देखने का शक होने से की थी हत्या पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को उसके दोस्त मृतक कृष्ण उर्फ करसन सुधार पर उसकी बहन को गलत नजर से देखने का शक था। इसलिए आरोपी को उसके दोस्त से बदला लेने की बात सूझी। तब उसने उसके दोस्त से बदला लेने के लिए दोस्त कृष्ण सुथार को बुलाकर मारने की योजना बनाई थी। आरोपी द्वारा योजना के अनुसार 7 अक्टूबर 2024 को उसके दोस्त मृतक कृष्ण उर्फ करसन सुथार को विश्वास में लेकर सुनसान जगह पर स्थित बंद स्कूल में ले गया। वहां उसने मौका पाकर दोस्त का सिर दीवार पर पटका, जिससे युवक घायल हो गया। उसके बाद नीचे गिर गया। आरोपी द्वारा गई। मामले में अग्रिम जांच जारी है।

प्रवेश द्वार पर होने से पड़ा यह नाम, राजस्थान-सिरोही में आबूरोड की तलेटी में विराजीं मुखरी माता

सिरोही. सिरोही में शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन आज हम आपको आबूरोड के तलेटी क्षेत्र स्थित मुखरी माता मंदिर के दर्शन करवा रहे हैं। मंदिर में चामुंडा माता विराजमान है। इस मंदिर के नाम के साथ मोर-मोरनी की तपस्या को लेकर भी इतिहास है। इस मंदिर में वैसे तो सालभर श्रद्धालुओं की आवजाही लगी रहती है। लेकिन जब बात नवरात्रि की हो तो भीड़भाड़ और बढ़ जाती है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने तथा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन करने की भी सुविधा उपलब्ध है। सिरोही जिले से करीब 70 किलोमीटर दूर आबूरोड के तलेटी में पहाड़ी के ऊपर गुफा में चामुंडा माता (मुखरी माता) विराजमान हैं। आबूरोड रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेंड से पांच किलोमीटर सड़क मार्ग का सफर तय कर यहां पहुंचा जा सकता है। अगर आप माउंटआबू जा रहे हैं तो तलेटी तिराहा से महज 500 मीटर के बाद मुख्य रोड के समीप ही मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार नजर आ जाएगा। यहां से अंदर की ओर जाने के बाद संपर्क सड़क मंदिर तक ले जाएगी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। इसके लिए पहाड़ी पर सीढ़ियों तक सड़क बनी है, जहां तक वाहन जाते हैं। ऐसे में हर उम्र के श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के यहां तक पहुंच सकते हैं। मंदिर के पास ही श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए करीब एक दर्जन कमरे एवं बरामदा भी बना हैं। जहां पर श्रद्धालु अपने धार्मिक, पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजन करते हैं। प्रवेश द्वार पर नाम पड़ा मुखरी माता गौरतलब है कि आबूरोड के तलेटी से माउंटआबू की चढ़ाई शुरू होती है। इसलिए इसे माउंटआबू का मुख या प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। चामुंडा माता के यहां विराजमान होने से इस मंदिर का नाम मुखरी माता हो गया। मंदिर की दूसरी खासियत यह है कि यहां मोर-मोरनी की तपस्या की भी कहानी है। मंदिर पुजारी सीताराम का कहना है कि सालों पहले शाम होते ही एक मोर-मोरनी का जोड़ा मंदिर में रात्रि विश्राम करने आता था। ये मोर-मोरनी बड़े तपस्वी थे। उनकी इच्छा थी अंतिम समय इसी मंदिर में व्यतीत हो सके। एक दिन सवेरे दोनों मोर मोरनी मृत अवस्था में मिले। तत्कालीन पुजारी द्वारा मोर मोरनी की इच्छानुसार जहां उनकी मौत हुई थी, वहीं पर समाधि बना दी गई। पास ही है गुफा मंदिर पुजारी सीताराम के अनुसार, पहाड़ी की एक शिला के नीचे चामुंडा माता के विराजमान स्थल के पास ही एक गुफा भी है, जो माउंटआबू में अधरदेवी (अर्बुदा देवी) मंदिर के समीप तक जाती है। यह करीब 22 किलोमीटर लंबी गुफा है। हालांकि, बीते लंबे समय से यह गुफा बंद है। यहां बकायदा लोहे का भी गेट है। सवेरे शाम दोनों समय इसकी भी पूजा अर्चना की जाती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88