LATEST NEWS

सनातन संस्कृति से जोड़ने पर होगा समुचित विकास, राजस्थान-सिरोही में ब्रह्माकुमारीज के सम्मलेन में पहुंचे मप्र के डिप्टी CM

सिरोही. सिरोही के आबूरोड में ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय शांतिवन में आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का सोमवार को समापन हो गया। इसमें भारत सहित विश्व के 15 से अधिक देशों की पांच हजार से अधिक जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। कला, धर्म, संस्कृति, अध्यात्म, राजनीति, विज्ञान, चिकित्सा और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों के विद्वानों ने आध्यात्मिकता द्वारा  स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज विषय पर अलग-अलग सत्रों में विचार रखे। सम्मेलन के दौरान दस सत्र आयोजित किए गए। सभी ने चिंतन-मंथन कर निष्कर्ष निकाला कि यदि समाज, राष्ट्र और विश्व को स्वस्थ, सुखी, संपन्न बनाना है, मानसिक-शारीरिक-आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाना है तो एकमात्र उपाय अध्यात्म ही है। जीवन में आध्यात्मिकता के समावेश के बिना मानव जाति का कल्याण संभव नहीं है। अध्यात्म से ही विश्व शांति आएगी। अध्यात्म भारत की धरोहर और संस्कृति है। समापन सत्र में मप्र के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि यदि देश का समुचित विकास करना है तो लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ना पड़ेगा। हमें समाज और देश के लिए समर्पित लोगों की फौज खड़ी करनी पड़ेगी। जब जाकर हम उस विकास को संभाल पाएंगे। तब यह सस्टेनेबल डेवलपमेंट कहलाएगा। इसके लिए हमें मनुष्य के अंदर की आध्यात्मिक शक्ति को जागृत करना पड़ेगा। उसे सनातन धर्म से जोड़ना पड़ेगा। हमारी जो सांस्कृतिक विरासत और सनातन है, उसे पुनर्जीवित-पुनर्स्थापित करने की लहर पूरे देश में चल रही है। यह भी हमारे देश के लिए अच्छा संकेत है। आज लोग सनातन को समझने लगे हैं। सनातन की ओर जुड़ने लगे हैं। सनातन और अध्यात्म ही हमारी आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। जब आत्मा, परमात्मा से जुड़ती है तो हमारे अंदर मानवीय गुण विकसित होते हैं। हम वसुधैव कुटुम्बकम् के मंत्र पर चलते हैं। हमें सभी के कल्याण के बारे में सोचना है। ये पवित्र भाव, ईश्वर भाव है, जो मानव जाति के कल्याण के लिए है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भगवान राम का मंदिर, उसमें भी विवाद है कि बनना चाहिए या नहीं बनना चाहिए। क्यों नहीं बनना चाहिए। जहां भगवान राम का जन्म हुआ है, वहां मंदिर नहीं बनेगा तो क्या मक्का और मदीना में बनेगा। लेकिन इसे लेकर भी विवाद हम लोगों ने अपने देश में देखा है। क्या ये गलत दिशा में ले जाने वाले लोगों का षड़यंत्र नहीं था। युद्ध नहीं रुके तो आने वाली पीढ़ी हमें दोष देगी उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने कहा कि रुस और यूक्रेन की लड़ाई चल रही है। मिसाइलें दागी जा रही हैं। हजारों की संख्या में लोग मौत की नींद में सुलाए जा रहे हैं। मानवता के सामने गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इस खतरे का सामने कैसे होगा, यह यक्श प्रश्न है। ऐसे समय में ब्रह्माकुमारीज ने अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए ग्लोबल समिट का आयोजन किया है। यह प्रासांगिक है, समय की मांग है। यदि दुनिया इस बारे में विचार नहीं करेगी तो आने वाली पीढ़ी इसका दोष भुगतेगी और इसका दोष वर्तमान पीढ़ी, हम लोगों पर आएगा कि हम लोगों ने समाज को जागृत नहीं किया। हमने शांति का पाठ नहीं पढ़ाया। यदि विज्ञान और अध्यात्म का सदुपयोग होगा तो मानव के लिए सभी प्रकार की सुख-शांति और खुशी जीवन में मिलेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। कुछ ही वर्षों में जर्मनी और जापान हमसे पीछे हो जाएंगे और हम उनसे आगे निकल जाएंगे। वर्ष 2027 में जब आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तो चाइना और अमेरिका भी हमसे पीछे हो जाएंगे और भारत फिर से विश्व गुरु बनके दुनिया का नेतृत्व करेगा। ऐसे सपनों के भारत के निर्माण का महायज्ञ हमारे देश में चल रहा है। हमारा भविष्य बहुत बेहतर है। ब्रह्माकुमारीज जैसे संस्थान देश को खुशहाली के लिए हैं उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 1937 से लेकर आज तक ब्रह्माकुमारीज संगठन लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। रास्ते से भटके हुए लोगों को रास्ते पर लाने का काम ब्रह्माकुमारीज जैसे संगठन कर रहे हैं। लोग आपको आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। अध्यात्म मनुष्य की आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। यदि आत्मा का शुद्धिकरण नहीं होगा तो न मनुष्य स्वयं सही रास्ते पर चलेगा, न समाज को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित कर सकेगा। ब्रह्माकुमारीज़ जैसे संस्थान देश को खुशहाली के लिए हैं। आज मैं सुबह 3.30 बजे उठ गया था और 45 मिनट मेडिटेशन किया। मैं प्रयास करता हूं कि जब गाड़ी में चलता हूं तो आंख बंद करके मेडिटेशन कर लूं। शरीर की बहुत व्याधियां भी मेडिटेशन से दूर हो जाती हैं। मेडिटेशन हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है।  इन्होंने भी संबोधित किया महासचिव राजयोगी बीके बृजमोहन भाई ने कहा कि विज्ञान की शक्ति को प्रयोग करने वाली आध्यात्मिक शक्ति है। मानव ही विज्ञान की शक्ति का प्रयोग करता है। सम्मेलन के आयोजक व संस्थान के कार्यकारी सचिव डॉ. मृत्युंजय भाई ने कहा कि देश-विदेश से आए विद्वानों ने समिट में अपने महान विचार रखे। निश्चित रूप से इससे समाज को नई दिशा मिलेगी। संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी, युवा प्रभाग की उपाध्यक्ष बीके चंद्रिका दीदी, पुणे से आई यूथ एम्पॉवरिंग सेंटर एंड लिविंग वैल्यूज की फाउंडर साक्षी कमलापुरे ने भी विचार व्यक्त किए। आभार वैल्यु एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ. बीके पांड्यामणि भाई ने माना। संचालन बीके चंदा बहन ने किया।

लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण कर नियमित मॉनिटरिंग, राजस्थान-सिरोही के कलेक्टर ने दिए निर्देश

सिरोही. डीओआईटी सभागार में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें संपर्क पोर्टल तथा अन्य कार्यालयों से प्राप्त लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर विभिन्न मुद्दों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला कलेक्टर चौधरी द्वारा विभागवार लंबित प्रकरणों की चर्चा की और कहा कि राज्य स्तर पर लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न बैठकों में भी संपर्क पोर्टल से संबंधित आंकड़ों के सुधार के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। इसलिए सभी अधिकारी प्रकरणों का निस्तारण करते हुए संतुष्टि प्रतिशत में बढ़ोतरी लाने, औसत निस्तारण समय में कमी लाने तथा आंकड़ों में प्रगति लाने के लिए समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि प्रकरण निस्तारण के बाद रिलीफ प्रकरणों में संबंधित अधिकारी परिवादियों से संपर्क कर निस्तारण होने के पश्चात राहत मिली या नहीं इसका भी सत्यापन करें। उन्होंने 30 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों को शीघ्रता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए एवं  जिले से संबंधित विभागीय मुख्यालयों पर लंबित प्रकरणों के संबंध में भी समन्वय स्थापित कर निस्तारण करवाने की बात कही। बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं और लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए संपर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, अंतर्विभागीय मुद्दे, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार, सानिवि के एसई एसएम वर्मा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम बिश्नोई, उद्यान विभाग के उपनिदेशक हेमराज मीणा, डीटीओ रजनीश विद्यार्थी, संयुक्त निदेशक कृषि संजय तनेजा, प्रवर्तन निरीक्षक सहीराम बिश्नोई, शिक्षा विभाग से अजय माथुर मौजूद रहे।

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का विशेष अभियान, राजस्थान-सिरोही में गांजा सप्लायर गिरफ्तार

सिरोही. मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वांछित गांजा सप्लायर को जिले की रोहिड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि जुलाई महीने में मादक पदार्थों की धरपकड़ के दौरान आरोपी तस्कर और उसका साथी फरार होने के बाद पुलिस गिरफ्त में आ गए थे लेकिन पुलिस को गांजा सप्लायर की तलाश थी, जो कि अब पकड़ में आया है। रोहिड़ा पुलिस थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट पीएस सरूपगंज में वांछित गांजा सप्लायर बकाराम पुत्र दीताराम उर्फ हिताराम गमेती भील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बीती 28 जुलाई की रात नाकाबंदी के दौरान पुलिस थाना सरूपगंज के सामने थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में नाकाबंदी की गई थी। तलाशी के दौरान वहां से गुजर रही एक ईको कार से 31.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था लेकिन कार चालक मुकेशचंद चौधरी पुत्र लक्ष्मण चौधरी और उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए थे। कार के अंदर मुकेश चौधरी के नाम का आधार कार्ड पाया गया, जिस पर गांजा व वाहन को बरामद कर थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज द्वारा एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मामले की जांच रोहिड़ा थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह को सौंपी गई थी। मामले में आरोपी मुकेश चौधरी के साथ में गांजा लेने आए हंसराज मीणा पुत्र मदनलाल व गांजा की सप्लाई प्राप्तकर्ता एवं  गांजा पकडे जाने के बाद मुकेश चौधरी को भगाने में सहयोग करने वाले रविन्द्र शर्मा पुत्र मोहनलाल को ट्रेस आउट व नामजद कर पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि जिले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

लखनऊ जीशान रहे चैंपियन, राजस्थान-सिरोही में आउटडोर खेलों का हुआ गोल्फ टूर्नामेंट

सिरोही। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवा खिलाड़ियों के बीच आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस टैलेंट आइडेंटिफिकेशन गोल्फ टूर्नामेंट में कैडीज़ और बच्चों ने अपने गोल्फ कौशल का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदरसिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी गोल्फ खिलाड़ियों को उनकी खेल भावना और कौशल के लिए बधाई दी। भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिक मेजर डीपी सिंह, भारतीय ब्लेड रनर विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रतिभागियों को प्रेरित किया। टूर्नामेंट तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया था, जिसमें  पहला वर्ग- 17 वर्ष आयु वर्ग से कम आयु के बालक और 20 वर्ष आयु वर्ग से कम आयु की बालिकाएं, दूसरा वर्ग 16-25 वर्ष आयु वर्ग के बीच के कैडी और तीसरा वर्ग 26-29 वर्ष आयु वर्ग के बीच के सीनियर कैडी शामिल थे। बच्चों के वर्ग की विजेता 81 ग्रॉस स्कोर के साथ शिक्षा जैन रहीं। जूनियर कैडी वर्ग के विजेता 74 ग्रॉस स्कोर के साथ कैडी शिवम गुप्ता रहे। सीनियर कैडी के विजेता जीशान रहे, जिन्होंने 64 ग्रॉस स्कोर हासिल किया। ओवरऑल टूर्नामेंट के चैंपियन लखनऊ गोल्फ कोर्स के जीशान रहे। यह टूर्नामेंट उभरती प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें निखारने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।

डांस और फैंसी प्रतियोगिताएं बनीं आकर्षण, राजस्थान-सिरोही में अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू

सिरोही. सिरोही में अग्रसेन जयंती महोत्सव के 6वें दिन विष्णु धर्मशाला परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 400 से ज्यादा बच्चो ने सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालकों की 4 से 6 वर्ष आयुवर्ग में जलेबी दौड़ एवं 20 मीटर दौड़, 6 से 10 वर्ष में जलेबी दौड़ एवं 50 मीटर दौड़, 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग में चम्मच दौड़ एवं 75 मीटर दौड़,15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बोरी दौड़, 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग में गोला फेंक, व 40 वर्ष से ऊपर में गोला फेक प्रतियोगिता कराई गई। बालिकाओं में 4 से 6 वर्ष तक जलेबी दौड़ और 20 मीटर दौड़, 6 से 10 वर्ष में जलेबी 50 मीटर की दौड़, 10 से 15 वर्ष में सुई धागा और चम्मच दौड़, 15 से 18 वर्ष तक सुई धागा दौड़ और 50 मीटर की दौड़ कराई गई। खेलकूद प्रतियोगिता के सभी सांत्वना पुरस्कार पवन सतीश अग्रवाल सांतपुर की तरफ से दिए गए। इन दौरान अनुज गर्ग कृष्णा मेडिकल, सुभाष ऐरन, धीरज अग्रवाल, अमित बंसल, आशुतोष गर्ग, टिटू मंगल, कमल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल छोटू भाई, महावीर टैनी, कृष्णा अग्रवाल, दीपांशु विजेंद्र अग्रवाल, हिमांशु गर्ग, राकेश सांतपुर इन सभी अग्रबंधुओं ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई। कार्यक्रम संयोजक मुकेश अग्रवाल के अनुसार निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 3 चरणों मे किया गया। सर्वप्रथम कक्षा 6 से 8 में 36 बच्चों ने भाग लिया। कक्षा 9 से 12वीं में 24 बच्चों ने भाग लिया तथा 12वीं से ऊपर में 10 बच्चों ने भाग लिया। सांत्वना पुरुष्कार तरुण कुमार शंकरलाल की तरफ से दिए गए। कार्यक्रम में रामगोपाल, मनीष सिंघल, महावीर टेनी, शैलेश ओरिया एवं अरविंद गर्ग आदि ने व्यवस्था संभाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। समाज महामंत्री उमा ओरिया ने बताया कि इसमें अग्रवाल की महिलाओं एवं बालिकाओं ने बड़ी ही शानदार प्रस्तुतियां दी। महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता जैन ने बताया कि डांस और फैंसी ड्रेस के साथ नाटक की प्रस्तुतियों में बालिकाओं ने नाटक के माध्यम से हमें यह दर्शाया कि आज की महिलाएं व बालिकाएं कोमल जरूर है, लेकिन कमजोर नहीं हैl साथ ही माता-पिता अपने बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर बनने पर जोर न देकर जो वो करना चाहे,उसी को बढ़ावा देकर उनके उत्साहवर्धन करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष ममता ने बताया कि प्रोग्राम में जज के रूप में योगिता एवं नीता रहे। एकल डांस में अविवाहित में देवासी प्रथम, लक्षिका द्वितीय एवं  दीपिका तीसरे स्थान पर रही। युगल में अक्षय व चार्मी प्रथम साथ ही विवाहित में रूपल अग्रवाल प्रथम, अंकित हितेश अग्रवाल दुसरे स्थान एवं अनीता गोयल तीसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ फैंसी मैं अविवाहित में सुहानी फर्स्ट, एकता सेकेंड तथा आरती व भवया थर्ड पर रहे l विवाहित में अन्नपूर्णा ग्रुप फर्स्ट सोनाली ग्रुप सेकेंड और रिंकू ग्रुप थर्ड पर रहे।

पत्थर की पटियों को हटाकर घर में घुसे चोर, राजस्थान-सिरोही में 6 लाख की ज्वैलरी चोरी

सिरोही. पिंडवाड़ा पुलिस थानांतर्गत अजापुरा में चोर पटियों को हटकर बंद मकान में घुसे और 6 लाख की ज्वैलरी चोरी कर ले गए। चोरी की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा पुलिस थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चोरी की ये वारदात पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के अजापुरा में सिरोही रोड में जनापुर सर्किल जाने वाले मार्ग स्थित पकाराम पुत्र भोमाराम के मकान में हुई। यहां चोर पत्थर की पटियों को हटाकर मकान के अंदर घुसे। मकान मालिक के घर लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनके मकान में चोरी हुई है। मकान के अंदर बने कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में रखा हुआ सारा सामान बिखरा पड़ा था। मकान मालिक ने इस घटना की सूचना पिंडवाड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

चोरी गया माल बरामद, राजस्थान-सिरोही में चार नकबजन गिरफ्तार

सिरोही. पुलिस के अनुसार इस मामले में बरलूट थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक वगताराम, हेड कांस्टेबल सुरेशदान, हर्षण रेबारी एवं डीसीआरबी सिरोही के कांस्टेबल रमेश कुमार की टीम द्वारा वराडा, पुलिस थाना बरलूट, जिला सिरोही निवासी जगदीश घांची उर्फ रेक्सी उर्फ राकेश पुत्र मगनलाल घांची, दीपक हीरागर उर्फ दीपु पुत्र गलबाराम हीरागर, मुकेश घांची पुत्र सवाराम घांची एवं महिपाल उर्फ महिपालसिंह पुत्र खीमाराम पुरोहित को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर चुराया गया माल जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में गत 5 जून 2024 को मनोरा निवासी कमलेश कुमार पुत्र शंकरलाल सुथार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 3 जून 2024 की रात को उसके बड़े भाई लकमाराम इलाज के लिए गुजरात गए हुए थे। उस दौरान रात को उनके घर पर अज्ञात चोर घर की छत की रोशनदानी का ताला तोड़कर अंदर उत्तरे। चोरों ने वहां ताले तोड़े और फिर घर में चोरी कर ली। चोरी में 25000 रूपए कैश जो तिजोरी में रखे हुए थे, गुल्लक में लगभग 4000-5000 रुपए के करीब, कंदोरा चांदी का 7-8 तोले का लगभग, 8-10 चांदी के सिक्कों की चोरी करके ले गए।

कार सवार लोग बाल-बाल बचे, राजस्थान-सिरोही में अज्ञात बदमाशों ने किया पथराव

सिरोही. आबूरोड-रेवदर मार्ग पर तलवरनाका-मुंगथला के बीच बीती रात अज्ञात बदमाशों ने रोड पर अवरोध लगकर एक कार पर अंधाधुंध पथराव किया। गनीमत यह रही कि कार के सवार लोग समीप के ही गांव के बाशिंदे होने से वे रुके नहीं, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे गिरवर निवासी दो दोस्त अपने रिश्तेदार को अहमदाबाद-दिल्ली (आश्रम एक्सप्रेस) ट्रेन में बिठाकर अपने घर लौट रहे थे। तलवरनाका-मुंगथला के बीच रोड पर पत्थर डालकर किए गए अवरोध को देखते ही जैसे ही उन्होंने कार की स्पीड थोड़ी कम की, रोड के आसपास अंधेरे में छिपे अज्ञात बदमाशों ने कार पर अंधाधुंध पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद भी दोनों दोस्तों ने सूझबूझ एवं हिम्मत दिखाते हुए रुकने की बजाय साइड में से कार को निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर गिरवर चौकी पुलिस के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा आसपास में बदमाशों की तलाश ली। गिरवर चौकी प्रभारी नरेंदसिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे वहां पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश वहां से भाग गए थे। बदमाशों की तलाश कर रहे हैं।

राजस्थान-सिरोही में गला काटकर नाले में शव फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

Shri Krishna's birth anniversary was celebrated with great pomp at Srishti School Jambada.

सिरोही. आबूरोड सदर पुलिस थाना टीम ने गिरवर गांव में एक हफ्ते पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी राजीव भादू की अगुवाई में में टीम ने जिला सिरोही निवासी भीखा पुत्र सुकाराम भील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में गत 12 जून 2024 की रात में सूचना मिली थी कि गिरवर गांव में झाबुआ बरसाती नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर आबूरोड सदर थानाधिकारी राजीव भादू ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया। शव का गला काटकर निर्मम हत्या की गई थी। मृतक की पहचान भीलवास, गिरवर निवासी दीताराम पुत्र मंशाराम भील के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के बड़े भाई श्रवण ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का दौरा कर मौका मुआयना किया गया तथा मौके पर जोधपुर से डॉग स्कवॉयड की टीम व एमओबी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने गिरवर और आस-पास के गांवों के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इस घटना के रोज मृतक के चाचा के पुत्री की शादी होने के चलते शादी में बाहर के काफी लोग भी आए थे। पुलिस ने अलग-अलग व्यक्तियों से पूछताछ की। 18 जून 2024 को सूचना मिली कि घटना के रोज झाबुआ नदी और भीलवास में भीखा पुत्र सुका को घूमते हुए देखा गया था। जिस पर भीखा को दस्तयाब कर प्रकरण की घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो भीखा ने हत्या का खुलासा किया। जिस पर भीखा को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

राजस्थान-सिरोही में एडमिशन फॉर्म जमा न होने पर आयुक्त से मांगा अतिरिक्त समय

सिरोही/उदयपुर. मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर अंतर्गत कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर रेगुलर एडमिशन फार्म जमा करवाने का कल अंतिम दिन हैं। मंगलवार को आबूरोड में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सेठ मंगलचंद चौधरी राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अंशु सक्सेना से मुलाकात कर इसमें आवेदन जमा करवाने की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की। इसको लेकर कॉलेज शिक्षा आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर रेगुलर एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए बुधवार को आवेदन फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि है। बीते दिनों कई अवकाशों एवं अन्य कारणों से काफी छात्र-छात्राएं आवेदन जमा करवाने से वंचित रह गए हैं। ज्ञापन में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन फार्म जमा करवाने की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी इकाई अध्यक्ष शिवराज सिंह देवड़ा, विशाखा सिंह लोधा, राहुल मेहरा, रोहन चौधरी, प्रेरणा, पलक, यश गहलोत एवं भावेश मौजूद रहे।

राजस्थान-सिरोही में कार से 845 ग्राम अफीम का दूध जब्त

Supreme Court's order: Government should withdraw APAR related order or else we will initiate contempt proceedings

सिरोही. बरलूट पुलिस थाना टीम ने अल्टो कार में ले जाया जा रहा 845 ग्राम अफीम का दूध जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरलूट पुलिस थाना के थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में टीम ने बीती रात जावाल में खेतलाजी मंदिर के पास नाकाबंदी की। देर रात 12.50 बजे वहां से तेज गति से गुजर रही उदयपुर पासिंग अल्टो कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो चालक साइड के फाटक को खोलने पर अफीम की गंध आई। कार की जांच की गई तो उसमें एक लाल और नीले कलर की कपड़े की थैली पाई गई। थैली में एक सफेद प्लास्टीक की थैली जिसमें 845 ग्राम अफीम का दूध भरा हुआ था। इस पर अफीम का दूध जब्त कर कैलाश तेली पुत्र प्यारचंद तेली एवं सोहनलाल पुत्र गोपीलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। कार्रवाई के बरलूट पुलिस थाना के उपनिरीक्षक भारूराम, कांस्टेबल मघाराम, भीखाराम, मांगीलाल एवं बालाराम सम्मिलित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88