LATEST NEWS

अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की धमकी, मिला धमकी भरा ई-मेल, जांच में जुटा प्रशासन

अयोध्या  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजा गया है. इसमें राम मंदिर की सुरक्षा को चुनौती दी गई है. ट्रस्ट की ओर से इसकी जानकारी अफसरों को दी गई है. इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं. मंदिर परिसर में गश्त बढ़ा दी गई है. हालांकि अभी तक मामले में किसी प्रशासनिक अफसर का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.  रात को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजा गया. इसमें मंदिर की सुरक्षा को चुनौती देते हुए इसे खतरे में डालने की बात कही गई थी. इसके बाद इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई. सीटीवी कैमरों के जरिए आसपास के इलाकों में भी नजर रखी जा रही है. यह मेल तमिलनाडु से भेजा गया है. अयोध्या से लेकर तमिलनाडु तक सभी साइबर क्राइम एक्सपर्ट को एक्टिव कर दिया गया है. अयोध्या जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट को एक संदिग्ध ईमेल मिलने के बाद जांच शुरू हो गई है. ईमेल में ट्रस्ट को राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर खतरे की चेतावनी दी गई है. सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट पर इस मेल के बाद अयोध्या में सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर विस्तृत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. साथ ही बाराबंकी, चंदौली जैसे अन्य जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया, क्योंकि इन जिलों के डीएम को भी मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये धमकी भरे मेल तमिलनाडु से भेजे गए हैं. अब साइबर सेल इन मेल्स की जांच में जुट गई है, ताकि मेल भेजने वाले की पहचान की जा सके. फिलहाल अयोध्या, बाराबंकी, चंदौली और अन्य संबंधित जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चंदौली कलेक्ट्रेट को बम से उड़ने की धमकी से हड़कंप चंदौली जिलाधिकारी के ऑफिशियल मेल आईडी पर चंदौली के कलेक्ट्रेट आफिस को बम से उड़ा देने की धमकी भरा मेल आया. यह मेल तमिलनाडु के रहने वाले गोपाल स्वामी नाम के किसी व्यक्ति के द्वारा भेजा गया था. कलेक्ट्रेट आफिस में विस्फोट करने के धमकी भरे मेल के आने के बाद तत्काल प्रभाव से तमाम सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं. आनन फानन में पुलिस फोर्स और बम स्क्वायड टीम को भी बुला लिया गया और पूरी बिल्डिंग की तलाशी कराई गई. लेकिन राहत की बात यह रही की तलाशी के दौरान किसी भी तरह का कोई विस्फोटक या अन्य कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला. तब जाकर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली. चंदौली के जिलाधिकारी का आया बयान चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टी. फूंडे के अनुसार गोपाल स्वामी नाम के किसी व्यक्ति ने यह मेल किया था. जिसमें यह बताया गया था कि तमिलनाडु में वहां की किसी समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है और इसी कारण चंदौली के कलेक्ट्रेट को बम से उड़ा दिया जाएगा. फिलहाल कलेक्ट्रेट में पूरी तरह से तलाशी और जांच पड़ताल के बाद किसी भी तरह का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं पाया गया है. सुबह ईमेल के जरिए दी गई धमकी निखिल टी. फूंडे ने कहा कि सुबह ईमेल के माध्यम से वार्निंग दी गई कि आज चंदौली के कलेक्ट्रेट में कोई बम विस्फोट हो सकता है. उसके पीछे उन्होंने तमिलनाडु से रिलेटेड कुछ कारण बताया था. उसे व्यक्ति ने जो एड्रेस दिया था वह भी तमिलनाडु का था और जो इशू था वह भी तमिलनाडु का कोई पॉलिटिकल इशू था. लेकिन फिर भी एहतियात बरतते हुए हम लोगों ने कप्तान साहब की मदद से पूरे कलेक्ट्रेट को चेक कराया. बम स्क्वॉड की टीम भी आई और उन्होंने चेक किया. चेकिंग के दौरान कुछ भी नहीं पाया गया. मेल के जो कंटेंट थे उसको पढ़ने से ही बात हल्की लग रही थी. लेकिन फिर भी हम लोगों ने सतर्कता बरतते हुए समय से चेकिंग कर ली और किसी भी तरह की कोई भी चीज नहीं मिली है. अलीगढ़ जिला मुख्यालय को भी बम से उड़ने की धमकी अलीगढ़ जिला मुख्यालय को भी बम से उड़ने की धमकी मिली है. ईमेल के माध्यम से दी गई धमकी के बाद पुलिस प्रशासन के लोग अलर्ट हो गए हैं. जिला मुख्यालय पर भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ ही डॉग स्क्वायड और अन्य उपकरणों के साथ जांच कराई जा रही है. फोन पर पुष्टि करते हुए डीएम ने बताया कि इस संबंध में एक मेल आया है जिसकी जांच की जा रही है.

राम मंदिर पर हमले का पूरा ब्लूप्रिंट था तैयार, अब्दुल रहमान के ठिकाने से मिली, किया गया था उसका ब्रेनवॉश

अयोध्या  फरीदाबाद के पाली से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को राम मंदिर पर हमले का टारगेट दिया गया था. 19 वर्षीय अब्दुल रहमान को इस हमले के लिए पूरी तरह तैयार किया गया था. पूरे महीनों तक ब्रेनवॉश और ट्रेनिंग के बाद, अब्दुल को दो ग्रेनेड देकर नापाक मंसूबे को अंजाम देने के लिए भेजा जा रहा था. हालांकि, अयोध्या के लिए निकलने से पहले ही गुजरात एटीएस ने उसे दबोच लिया. अयोध्या के मिल्कीपुर में दुकान चलाता था अब्दुल पूछताछ में यह बात सामने आई है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आरोपी को आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए उसका ब्रेनवॉश किया गया था. अब्दुल रहमान, जो अयोध्या के मिल्कीपुर में दुकान चलाता था, लंबे समय से राम मंदिर की रेकी कर रहा था. गुजरात एटीएस के हत्थे चढ़े अब्दुल ने खुलासा किया कि राम मंदिर को उड़ाने की साजिश आतंकी संगठनों ने रची थी. वह इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था और नाम बदलकर बड़ी साजिश रच रहा था.   वीडियो कॉल पर ली थी ट्रेनिंग अब्दुल ने वीडियो कॉल पर ट्रेनिंग ली थी और दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में भी काफी समय बिताया था. एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस दौरान वह किस-किसके संपर्क में रहा. राम मंदिर के अलावा, अब्दुल रहमान के निशाने पर अन्य कई धार्मिक स्थल भी थे. उसके मोबाइल में कई अन्य धार्मिक स्थलों की फोटो और वीडियो मिले हैं, जिसके चलते उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. आईएस के इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस मॉड्यूल से जुड़ा अब्दुल रहमान नाम बदलकर बड़ी साजिश रच रहा था। उसने वीडियो कॉल पर ट्रेनिंग ली थी। वह दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में भी काफी समय बिताया था। एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि इस दौरान वह किस-किसके संपर्क में रहा। मोबाइल में कई धार्मिक स्थलों के फोटो और वीडियो मिले निशाने पर राम मंदिर के अलावा भी अन्य कई धार्मिक स्थल भी थे। अब्दुल रहमान के मोबाइल में कई अन्य धार्मिक स्थलों की फोटो और वीडियो मिले हैं। जिसे लेकर उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। राम मंदिर और आसपास के फुटेज खंगाल रहीं एजेंसियां सूत्रों ने बताया है कि सुरक्षा एजेंसियां राम मंदिर और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगालेगी। पता किया जा रहा है कि राम मंदिर की रेकी के अलावा वह जहां-जहां गया उसके साथ कौन-कौन मौजूद था। अब्दुल रहमान के फरीदाबाद पहुंचने का राज सीसीटीवी कैमरा खोलेगा। जांच में जुटी गुजरात एटीएस और पलवल एसटीएफ की टीम अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अलावा पाली में मौका स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी की जांच कर रही पुलिस सुरक्षा एजेंसियां राम मंदिर और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही हैं. सूत्रों के अनुसार, यह पता किया जा रहा है कि राम मंदिर की रेकी के अलावा वह जहां-जहां गया, वहां कौन-कौन मौजूद था. अब्दुल रहमान के फरीदाबाद पहुंचने का राज सीसीटीवी कैमरा खोलेगा. जांच में जुटी गुजरात एटीएस और पलवल एसटीएफ की टीम अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अलावा पाली में मौका स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.  

अयोध्या में राम मंदिर के प्रवेश मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में लावारिस जूते-चप्पलें जुट रहे, नगर निगम ने अब तक 20 ट्रॉलियाँ हटवाई

अयोध्या  राम मंदिर के प्रवेश मार्ग के पास करीब एक माह से रोजाना बड़ी संख्या में लावारिस जूते-चप्पलें जमा हो रहे हैं। नगर निगम अब तक 20 ट्रॉली जूते-चप्पलें यहां से हटवा चुका है। ये लावारिस जूते-चप्पलें अयोध्या व अयोध्या कैंट में बने नगर निगम के रिड्यूज, रिसाइकल, रियूज (RRR) सेंटर पर डंप जा रहे हैं। असल में महाकुंभ शुरू होने के बाद से प्रयागराज पहुंचने वाले श्रदालु स्नान के बाद बालकराम के दर्शन करने के लिए अयोध्या का रुख कर रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक श्रद्धालुओं की अप्रत्‍याशित भीड़ को सुलभ दर्शन हो सकें व अफरातफरी न हो इसके लिए पिछले 30 दिन से व्यवस्था में यह बदलाव किया गया है। मंदिर परिसर का गेट नंबर-3 खोला गया है। बालकराम के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को इसी गेट से बाहर निकाला जा रहा है। दर्शन के बाद श्रद्धालु श्रीराम हास्पिटल के आगे निकलते हैं। रामपथ पर वन-वे ट्रैक होने के कारण श्रद्धालुओ को पुन: 5-6 किमी पैदल चलने के बाद उतारे गए जूता स्‍थल पर आना पड़ता है। इतनी लंबी दूरी के कारण बाहर से आने वाले ज्यादातर लोग जूते-चप्पलें लेने नहीं लौट रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्था में बदलाव दरअसल, अयोध्या में भक्तों की उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्थागत बदलाव के चलते राम मंदिर के प्रवेश द्वार के पास करीब एक महीने से रोजाना बड़ी संख्या में लावारिस जूते-चप्पल एकत्र हो रहे हैं। नगर निगम पहले ही वहां से बड़ी संख्या में जूते-चप्पल हटा चुका है। ये जूते-चप्पल तीर्थयात्रियों के हैं, जिन्होंने इन्हें राम पथ पर स्थित मुख्य प्रवेश द्वार गेट संख्या एक पर उतार दिया था। जूते-चप्पल वापस लेने के लिए तय करनी पड़ती है लंबी दूरी शुरुआत में, लगभग आधा किलोमीटर का गोलाकार मार्ग पूरा करने के बाद, तीर्थयात्री उसी द्वार (गेट संख्या एक) से बाहर निकलते थे और अपने जूते-चप्पल लेते थे। हालांकि, बढ़ती भीड़ के कारण, अयोध्या प्रशासन ने गेट संख्या तीन और अतिरिक्त द्वारों के माध्यम से निकास को पुनर्निर्देशित किया। इससे प्रवेश बिंदु से अपने जूते-चप्पल वापस पाने के लिए तीर्थयात्रियों को पांच से छह किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती, जिस कारण वे अपने जूते-चप्पल छोड़ दे रहे हैं और नंगे पैर अपने वाहनों या आवास की ओर जा रहे हैं। महाकुंभ की शुरुआत से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ की शुरुआत से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। मिश्रा ने कहा, “पिछले 30 दिन से व्यवस्थाओं में बदलाव किए गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भक्तों की अप्रत्याशित भीड़ को बिना किसी अव्यवस्था के आसानी से दर्शन मिल सके।” रोजाना लाखों की संख्या में लावारिस जूते-चप्पल हटा रहा नगर निगम उन्होंने कहा, “मंदिर परिसर का गेट संख्या तीन खोल दिया गया है। दर्शन के बाद भक्तों को इस गेट से बाहर निकाला जा रहा है। इसलिए भक्त श्रीराम सरकारी अस्पताल से आगे बढ़ते हैं। रामपथ पर एक-तरफा मार्ग होने के कारण, भक्तों को जूता उतारने वाले क्षेत्र तक पहुंचने के लिए फिर से पांच-छह किलोमीटर चलना पड़ता है।” निगम के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम रोजाना लाखों की संख्या में लावारिस जूते-चप्पल हटा रहा है, उन्हें जेसीबी मशीनों का उपयोग करके इकट्ठा कर रहा है और ट्रॉलियों पर लाद रहा है।  

राममंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्‍येंद्र दास का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस

  अयोध्‍या अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्‍येंद्र दास का निधन हो गया है। 85 वर्ष की उम्र में पीजीआई लखनऊ में बुधवार को उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उन्हें गंभीर हालत में स्ट्रोक के कारण तीन फरवरी को पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुछ दिन पहले पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा था। पीजीआई निदेशक डाॅक्टर आरके धीमान के मुताबिक डॉक्‍टरों की निगरानी में लगातार उनका इलाज चल रहा था। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने आचार्य सत्‍येंद्र दास के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर सीएम योगी ने अपने शोक संदेश में लिखा- ‘परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’ आचार्य सत्‍येंद्र दास ने अपना पूजा जीवन रामलला की सेवा में समर्पित कर दिया था। अयोध्‍या में जन्‍मभूमि पर रामलला जब टेंट में थे तब से आचार्य सत्‍येंद्र दास उनकी सेवा में थे। अस्‍पताल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आचार्य सत्‍येंद्र दास ने आज यानी बुधवार को अंतिम सांस ली। वह पीजीआई के न्‍यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में भर्ती थे। एसजीपीजीआई ने एक बयान में कहा कि ‘श्री सत्येंद्र दास जी को स्ट्रोक हुआ है. उन्हें मधुमेह और उच्च रक्तचाप है और वे फिलहाल न्यूरोलॉजी आईसीयू में भर्ती थे पीजीआई प्रशासन के अधिकारी PRO ने बताया कि सुबह उन्होंने पीजीआई में अंतिम सांस ली। आचार्य सत्‍येंद्र दास रामजन्‍मभूमि आंदोलन से भी जुड़े रहे। राममंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने और उसके बाद राममंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्‍ठा तक आचार्य सत्‍येंद्र दास हर मौके पर महत्‍वपूर्ण भूमिका में नजर आए। राममंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के समय तबीयत खराब होने के बावजूद उन्‍होंने समारोह में न सिर्फ मार्गदर्शन किया बल्कि पूरी भागीदारी भी निभाई। आचार्य सत्‍येंद्र दास के निधन से उनके शिष्‍यों के बीच शोक की लहर है। आचार्य सत्‍येंद्र दास के एक शिष्‍य ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर पीजीआई लखनऊ से अयोध्‍या लाया जा रहा है। अयोध्‍या में कल यानी 13 फरवरी को सरयू तट पर उनका अंतिम संस्‍कार होगा।

भगवान राम के दर्शन के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ा, दीपोत्सव के बाद 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं पहुंचे

अयोध्या  भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का आगमन दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। भगवान राम के दर्शन के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है। अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव के बाद से प्रतिदिन एक लाख से ज्याजा श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं और भगवान राम के सामने शीश नवाते हैं। मंदिर की गणना के अनुसार दिवाली के एक दिन बाद अन्नकूट से 5 नवंबर तक लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने भगवान राम के दर्शन पूजन किए। अयोध्या के भव्य मंदिर में प्रभु राम के विराजमान होने के बाद पहली दिवाली धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। दिवाली के तीन दिन बाद भी भीड़ कम नहीं हुई। दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की वजह से पुलिसकर्मियों को भी कड़ा परिश्रम करना पड़ा और जन्मभूमि पथ पर थोड़ी-थोड़ी देर में उन्हें रोकना पड़ा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा- श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी आंकड़ों के मुताबिक पिछले सप्ताह भर में लगभग 5 लाख से ज्यादा रामभक्तों ने प्रभु राम के दरबार में हाजिरी लगाई है। इसके अलावा 4 हजार से अधिक विशिष्ट जन भी राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य गोपाल ने बताया कि अयोध्या में दीपोत्सव के बाद से लगातार श्रद्धालुओं में इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।

न्यूयॉर्क में ‘भारत दिवस’ पर राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की जाएगी

न्यूयार्क राम मंदिर की झलक अमेरिका में भी देखने को मिलेगी।  न्यूयॉर्क में ‘भारत दिवस’ के मौके पर 18 अगस्त को होने वाली परेड में राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की जाएगी। इस आयोजन में न्यूयॉर्क और उसके आसपास से हजारों भारतीय अमेरिकी शामिल होंगे। विश्व हिन्दू परिषद अमेरिका (विहिप) के महासचिव अमिताभ मित्तल के अनुसाऱ मंदिर की प्रतिकृति 18 फुट लंबी, नौ फुट चौड़ी और आठ फुट ऊंची होगी। यह पहली बार होगा जब राम मंदिर की प्रतिकृति अमेरिका में प्रदर्शित की जाएगी। न्यूयॉर्क में हर वर्ष ‘भारत दिवस’ पर होने वाली यह परेड भारत के बाहर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सबसे बड़ा आयोजन है। यह परेड हर साल मिडटाउन न्यूयॉर्क में ‘ईस्ट 38 स्ट्रीट’ से ‘ईस्ट 27 स्ट्रीट’ तक निकाली जाती है जिसे 1,50,000 से अधिक लोग देखने आते हैं। ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन’ (एफआईए) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परेड में विभिन्न भारतीय अमेरिकी समुदायों और उनकी संस्कृति की विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाली ढेर सारी झांकियां न्यूयॉर्क की सड़कों पर देखने को मिलेंगी। विहिप-अमेरिका ने हाल में राम मंदिर रथ यात्रा का आयोजन किया था जिसने 60 दिन में 48 राज्यों के 851 मंदिरों को कवर किया था।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live