LATEST NEWS

सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान और परिवार के अन्य सदस्यों ने की मुलाकात

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही सलमान खान भी तुरंत ही अस्पताल पहुंचे हैं। हालांकि, सलीम की सेहत को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। चिंतित दिखे सलमान पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल से सलमान खान का वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान का चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा है और वो काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं। इसके बाद फैंस सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर और भी चिंतित हैं। सलमान खान के चारोंओर भारी सुरक्षा भी दिखाई दे। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई है। अलवीरा और आयुष समेत परिवार के कई सदस्य पहुंचे सलीम खान की तीबयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही अब परिजनों का अस्पताल पहुंचना जारी है। सलमान खान के बाद अब बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों ही उदास नजर आए। जबकि अलवीरा इस दौरान काफी जल्दी में दिखीं और कार से उतरकर भागते हुए अस्पताल पहुंचीं। बेटे अरबाज समेत परिवार के कई सदस्य भी अस्पताल पहुंचे।   सलीम खान की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज लेखकों में होती है। जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम-जावेद की जोड़ी ने कई कल्ट फिल्में दी हैं। इनमें ‘शोले’ से लेकर ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’ और ‘सीता और गीता’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। सलीम खान ने इससे पहले बतौर अभिनेता भी कुछ फिल्में की हैं। हेलन से की दूसरी शादी, अर्पिता खान को लिया गोद सलमान खान के अलावा सलीम खान के तीन और बच्चे भी हैं, इनमें अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्पिता को गोद लिया है। सलीम खान ने सलमा खान से पहली शादी की थी। जबकि वेटरन एक्ट्रेस हेलन सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं। उन्होंने साल 1981 में हेलन से शादी की थी। पहले उनकी दूसरी शादी से उनका परिवार नाराज था, हालांकि बाद में हालात सुधर गए। अब सभी एकसाथ रहते हैं।

ब्लैकबक केस अपडेट: सलमान खान के पक्ष में राहत, HC ने पुटअप अनादर बेंच को दिए निर्देश

जोधपुर बहुचर्चित कांकाणी काला हिरण शिकार प्रकरण में सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई. राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू ने सुनवाई से किया इनकार. कोर्ट ने पुट अप अनादर बेंच के दिए निर्देश. अब मामले में किसी अन्य बेंच में होगी सुनवाई. अभिनेता सलमान खान की भूमिका से जुड़ी अपील पर अदालत को विचार करने के लिए याचिका दायर की गई थी. जोधपुर की निचली अदालत ने 5 अप्रैल 2018 को सलमान खान को पांच साल के जेल की सजा सुनाई थी. इस फैसले के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दायर कर रखी है, जिस पर अब सुनवाई होनी है. इससे पहले उनके अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने सभी संबंधित अपीलों पर एक साथ सुनवाई की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था. इसी प्रकरण में सह-अभियुक्त सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह को ट्रायल कोर्ट ने बरी कर दिया था. राज्य सरकार ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. सरकार की ओर से दायर ‘लीव टू अपील’ याचिका पर भी सुनवाई निर्धारित की गई थी. अब अदालत राज्य की अपील को अस्वीकार कर लिया है. इसके अतिरिक्त, 15 अक्टूबर 1998 को लूणी थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले की अपील भी 21 मार्च 2022 को हाईकोर्ट में स्थानांतरित की जा चुकी है. क्या है काला हिरण शिकार का पूरा मामला? साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग जोधपुर के आसपास ग्रामीण इलाकों में चल रही थी. इसी दौरान आरोप लगा कि सलमान खान समेत अन्य कलाकारों ने काले हिरणों का शिकार किया. इस घटना के बाद सलमान खान के खिलाफ हिरण शिकार के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए, जबकि एक मामला अवैध हथियार रखने से संबंधित था. निचली अदालत ने दो मामलों में उन्हें पांच-पांच वर्ष की सजा सुनाई, जबकि एक अन्य मामले में एक वर्ष का कारावास दिया गया. अब हाईकोर्ट में एक साथ होने वाली सुनवाई से इस लंबे समय से चल रहे मामले में अहम मोड़ आने की उम्मीद की जा रही है.

राजपाल यादव की रिहाई पर बड़ा अपडेट: सलमान खान और अजय देवगन ने संभाला मोर्चा, मैनेजर का बयान

मुंबई राजपाल याद इस वक्त 5 करोड़ रुपये को लेकर चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे हैं। साल 2010 का ये मामला धीरे-धीरे ऐसा नासूर बना कि अब उन्होंने घुटने टेक दिए। तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव ने सीधे और साफ शब्दों में कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है इसलिए कोई और उपाय नहीं है। वहीं उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं जो उनकी मदद कर सके। अब घटना ने जहां फैन्स को दुखी किया वहीं बॉलीवुड सितारे भी उनकी मदद के लिए सामने आ रहे हैं। सबसे पहले सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए आवाज उठाई और अब सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक जैसे एक्टर्स ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ा दिया है। राजपाल यादव के मैनेजर ने बताया 9 करोड़ रुपये कर्ज और उसके निपटारे और जमानत पर बातें कीं। राजपाल यादव अपनी कुछ गलतियों की वजह से पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में जिस बुरे दौर से गुजर रहे हैं, अब उनकी मदद के लिए इंडस्ट्री ने हाथ बढ़ा दिया है। एक्टर के मैनेजर गोल्डी ने इस खास बातचीत में बताया कि उन्हें मदद करने वालों में अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन और कई अन्य सितारे शामिल हैं। गोल्डी बोले- बहुत से लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया गोल्डी ने सलमान और अजय देनगन से मिले सपोर्ट पर बातें करते हुए कहा, ‘बहुत से लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने उन्हें सपोर्ट दिया है। मेरी अभी डेविड धवन से बात हुई थी, उन्होंने भी सम्पर्क किया है। रतन नैन, वरुण धवन… इस बार कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने दिल से सराहना की है।’ राजपाल यादव के मैनेजर बोले- कल तक हो सकते हैं रिहा उन्होंने कहा, ‘अच्छी बात ये है कि उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया है और इसकी सराहना की जानी चाहिए।’ उन्होंने बताया कि घर में सभी चाह रहे हैं कि राजपाल तब तक रिहा हो जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वो कल तक रिहा हो जाएंगे।

मंदिर में मांगो माफी या 5 करोड़ दो … सलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद से लगातार खबरों में हैं. कुछ वक्त पहले एक युवक ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान को धमकी दी थी. साथ ही उसने पांच करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी थी. इस युवक को पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था. अब एक बार फिर से सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी गई है. एक बार फिर से धमकी के साथ 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है. धमकी देने वाले ने दावा किया है कि वो लॉरेंस बिश्नोई का भाई है. सलमान को फिर मिली धमकी जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरा मैसेज मिला है. पुलिस ने आगे बताया, ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए मैसेज में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई का भाई बोल रहा है. धमकी में कहा गया कि ‘अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपये देने चाहिए. ऐसा न करने पर उन्हें जान से मार देंगे, हमारी गैंग आज भी सक्रिय है.’ पुलिस ने आगे बताया कि उन्हें इस धमकी भरे मैसेज की जानकारी कल मिली, जब आधी रात को ट्रैफिक कंट्रोल रूम में काम करने वाले अधिकारी ने यह पढ़ा. पुलिस फिलहाल मैसेज भेजने वाले शख्स की तलाश कर रही है. एक धमकी देने वाले को किया जा चुका है अरेस्ट अक्टूबर में भी सलमान को इसी तरह की एक धमकी मिली थी, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने जमशेदपुर से 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने जानकारी में बताया था कि धमकी देने वाला शख्स सब्जी बेचने का काम करता है. उसने हाल ही में टीवी पर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान की हत्या की धमकी की खबरें देखी थी. इसके बाद उसे रंगदारी मांगने का विचार आया. शख्स ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजा और इसके बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिल रही धमकी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत की वजह से सलमान खान की सिक्योरिटी को और भी टाइट कर दिया गया है. एक्टर को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है. लेकिन जान पर बने खतरे के बावजूद सलमान अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदास की फिल्म ‘सिकंदर’ का शूट शुरू किया है. सलमान ने इसी बीच अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के लिए एक कैमियो भी शूट किया है.  

अनूप जलोटा बोले ‘बिश्नोई समाज से माफी मांग लें सलमान खान’

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर काले हिरण शिकार मामले में सवालों के घेरे में आ गए हैं. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ चल रहे विवाद की वजह से एक्टर मुश्किल में हैं. अब गायक अनूप जलोटा ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी की है, उनका कहना है कि सलमान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांग लेनी चाहिए, जिससे ये मामला रफा दफा हो सके. अनूप जलोटा की रिक्वेस्ट सलमान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, इतना ही नहीं उनके घर पर भी गोलियां बरसाई जा चुकी हैं. इसके बाद से उनकी सिक्योरिटी हद से ज्यादा टाइट कर दी गई है. इन हमलों की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली. हाल ही में एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी की हत्या के भी तार सलमान खान से जोड़े गए. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कहा गया कि सलमान बिश्नोई समाज के मंदिर में जाएं और काले हिरण को मारने के लिए माफी मांगे. गैंगस्टर की इस डिमांड और सलमान को मुश्किल में देख सिंगर अनूप जलोटा ने एक रिक्वेस्ट की है. एबीपी न्यूज से अनूप ने कहा- मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ये समय इस बात पर विचार करने का नहीं है कि किसने मारा और किसने नहीं…. आपको ये समझना चाहिए कि सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की भी कथित तौर पर इसी वजह से हत्या की गई थी. अब, ध्यान इस विवाद को सुलझाने पर होना चाहिए. गलती किसने की सोचने का समय नहीं “मैं सलमान से एक छोटा सा अनुरोध करना चाहता हूं कि वो मंदिर में जाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए माफी मांगे और अपने परिवार और करीबी दोस्तों की रक्षा करें. मुझे यकीन है कि वो उनकी माफी स्वीकार करेंगे. सलमान को जाना चाहिए और फिर एक सुरक्षित जीवन जीना चाहिए. ये मामले को जटिल बनाने का समय नहीं है. चाहे उन्होंने हत्या की हो या नहीं, सलमान को माफी मांगनी चाहिए. झगड़े में फंसने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा.” बता दें, सलमान और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच का विवाद 1998 से शुरू हुआ. जब एक्टर पर काला हिरण शिकार का मामला दर्ज हुआ था. लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर में कोर्ट में पेशी के दौरान अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी थी. तब से सलमान को जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं. शिकार की ये घटना राजस्थान में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान हुई थी, जब लॉरेंस बिश्नोई उर्फ ​​बलकरन बरार पांच साल का था. इस इंसीडेंट ने बिश्नोई समुदाय को नाराज कर दिया, जो काले हिरण को पूजते हैं, उसका सम्मान करते हैं. सलमान इस मामले में मुख्य आरोपी थे और उन्हें 2018 में दोषी ठहराया गया था. हालांकि कोर्ट ने उन्हें बरी भी कर दिया था.  

पुलिस ने दावा किया कि सलमान खान को मारने की साजिश रची गई थी, 25 लाख रुपये में कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था

नई दिल्ली बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने गुरुवार को दावा किया कि सलमान खान को महाराष्ट्र के पनवेल स्थित उनके फार्महाउस के पास मारने की साजिश रची गई थी। इसके लिए 25 लाख रुपये में कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। यह सुपारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी। इस केस में पुलिस ने 5 लोगों के नाम चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए एके-47, एके-92 और एम-16 जैसे खतरनाक हथियार पाकिस्तान से लेने की तैयारी में थे। इसके अलावा तुर्की मेड जिगना पिस्तौल भी इन लोगों के पास थी, जिसका इस्तेमाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में किया गया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी ने 18 साल से भी कम के कई लड़कों को हायर किया था। ये लोग पुणे, रायगड़, नवी मुंबई, ठाणे और गुजरात में छिपे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि सलमान खान पर 60 से 70 लोग नजर रख रहे थे। बांद्रा हाउस, पनवेल फार्म हाउस से लेकर गोरेगांव फिल्म सिटी तक में उनकी मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी। चार्जशीट के अनुसार सलमान खान की हत्या की साजिश अगस्त 2023 से अप्रैल 2024 के दौरान रची गई। इस केस में गुरुवार को ही पुलिस ने इस केस में सुक्खा को पानीपत से अरेस्ट किया है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर बताया जा रहा है। उसने ही शूटर अजय कश्यप उर्फ एके और 4 अन्य लोगों को सलमान खान को मारने की सुपारी दी थी। इसके बाद कश्यप और उसकी टीम ने सलमान खान की रेकी की थी। इन लोगों ने तय किया था कि सलमान खान की सुरक्षा टाइट रहती है। बुलेटप्रूफ वाहन भी उनके साथ रहते हैं। ऐसे में उनकी हत्या के लिए मारक क्षमता वाले हथियारों की जरूरत होगी। इसके चलते ये लोग हाई रेंज वाली बंदूकों की तलाश में जुट गए थे। पुलिस का कहना है कि इन हथियारों की तलाश में सुक्खा ने पाकिस्तान के हथियार तस्कर डोगर से संपर्क किया था। उससे वीडियो कॉल पर बात की थी। इस दौरान पाकिस्तान के तस्कर ने एके-47 समेत कई हथियार दिखाए थे और डील पर बात की थी। डोगर ने हथियारों की सप्लाई पर सहमति जताई थी। इसके लिए सुक्खा ने 50 पर्सेंट एडवांस देने को कहा था। इसके अलावा बाकी पेमेंट हथियारों की भारत में डिलिवरी होने के बाद देने को कहा था। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी आगे के ऐक्शन के लिए कनाडा में बसे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई से ऑर्डर का इंतजार कर रहे थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet