LATEST NEWS

टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करना देश में ‘तीसरे या चौथे सबसे प्रभावशाली व्यक्ति’ होने जैसा है: बटलर

नई दिल्ली  जोस बटलर का मानना ​​है कि भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल कप्तान के रूप में रोहित शर्मा और विराट कोहली का मिश्रण हैं लेकिन जब वह शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में राष्ट्रीय टीम की अगुवाई करेंगे तो मैदान पर वह अपने दम पर टीम का नेतृत्व करेंगे। बटलर ने ये भी कहा है कि टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करना देश में ‘तीसरे या चौथे सबसे प्रभावशाली व्यक्ति’ होने जैसा है। इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के पूर्व कप्तान बटलर इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गिल की कप्तानी में खेले थे। उन्होंने कहा कि इस 25 वर्षीय खिलाड़ी को कप्तानी की भूमिका और अपनी बल्लेबाजी के बीच संतुलन बनाना होगा। बटलर ने इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ अपने पॉडकास्ट ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पर कहा, ‘‘वह वास्तव में प्रभावशाली खिलाड़ी है। जब वह बोलते हैं तो काफी शांत और संतुलित रहते हैं। मुझे लगता है कि मैदान पर खुद के लिए चुनौती पेश करते हैं। उनमें काफी जुनून होता है। मुझे लगता है कि कप्तान के रूप में वह कोहली और रोहित का मिश्रण होंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोहली वास्तव में बहुत आक्रामक थे। उन्होंने भारतीय टीम को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने उसे मुकाबले के लिए तैयार किया। रोहित थोड़े अलग थे। थोड़े शांत और संयमित, लेकिन उनमें गजब का जुझारूपन था।’’ बटलर ने कहा, ‘‘गिल ने इन दोनों से काफी कुछ सीखा है लेकिन वह मैदान पर पूरी तरह से अलग नजर आएंगे।’’ बटलर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करना देश में ‘तीसरे या चौथे सबसे प्रभावशाली व्यक्ति’ होने जैसा है। उन्होंने कहा, ‘‘गिल ने बल्लेबाजी और कप्तानी को अलग-अलग करने की बात की। इसलिए जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो वह सिर्फ बल्लेबाज बने रहना चाहते हैं। इसके बाद वह अपने कप्तानी कौशल पर काम करेंगे और दोनों भूमिकाओं को अलग-अलग तरह से निभाने का प्रयास करेंगे।’’ बटलर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हम इन लोगों के स्टारडम के स्तर को समझ सकते हैं। आप इसे आईपीएल में देखते हैं। वे इस स्टारडम में जीते हैं। मुझे लगता है कि भारतीय टेस्ट कप्तान भारत में प्रधानमंत्री के बाद तीसरा या चौथा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।’’  

एक ही मुकाबले में अंपायर से दो बार भिड़े, शुभमन गिल पर अब चलेगा बीसीसीआई के न्याय का कोड़ा?

अहमदाबाद  शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2025 में 7वीं जीत के साथ 14 अंक जुटा लिए हैं। गुजरात ने इस सीजन अपने 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से मात दी। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की। कप्तानी में भी शुभमन गिल पूरी तरह से एक्टिव दिखे, लेकिन मैच के दौरान शुभमन से कुछ ऐसी चीजें हो गई, जिसके कारण उन्हें सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। दरअसल शुभमन गिल जब बल्लेबाजी के दौरान रन आउट हुए तो वह अंपायर पर बुरी तरह से भड़क गए। आउट होने के बाद डग आउट पहुंचते ही वह टीवी अंपायर पर चिल्लाने लगे, क्योंकि शुभमन को ऐसा लगा कि हेनरी क्लासेन ने गेंद को सही तरीके से कलेक्ट नहीं किया था, लेकिन थर्ड अंपायर ने शुभमन गिल को आउट करार दिया। शुभमन गुजरात टाइटंस के लिए 38 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए थे। फील्डिंग के दौरान भी अंपायर से गिल की हुई बहस रन आउट की निराशा के बाद जब शुभमन गिल फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरे तो एक बार फिर उन्हें आपा खोते हुए देखा गया। पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल और अंपायर के बीच बहस हुई। दरअसल डगआउट में बैठे आशीष नेहरा बार-बार टीम के लिए मैसेज भेज रहे थे। इसी दौरान अभिषेक शर्मा के लिए गुजरात के गेंदबाज ने एक जोरदार अपील की। गेंद सीधे अभिषेक के जूते पर जाकर लगी, लेकिन अंपायर उस अपील को नकार दिया। इसी बात को लेकर शुभमन अंपायप से भिड़ गए। इस वजह से खेल में रुकावट हुई और जब गिल को अंपायर ने रोकना चाहा तो दोनों के बीच गरमा-गर्मी देखने को मिली। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या शुभमन गिल को इस हरकत पर बीसीसीआई सजा सुनाएगी। बता दें कि आईपीएल में खिलाड़ियों के व्यवहार के लिए फेयर प्ले का रेटिंग दिया जाता है। इसके साथ मैच रेफरी की भी पैनी नजर होती है। क्योंकि शुभमन कप्तान होते हुए अंपायर के साथ बहसबाजी की है। ऐसी स्थिति में उन्हें मैच फीस का जुर्माना लग सकता है।

ICC अवॉर्ड जीतकर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने रचा इतिहास, मिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की बांछें खिल गई हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नवाजा। उन्हें फरवरी महीने में शानदार प्रदर्शन की वजह से सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पछाड़कर अवॉर्ड जीता। वह तीसरी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने हैं और इतिहास रच डाला। दरअसल, गिल सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार हासिल करने वाले वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने ओवरऑल लिस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम की बराबरी कर ली है। बाबर ने भी अब तक तीन बार पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया है। 25 वर्षीय गिल ने पिछले महीने पांच वनडे मैचों में 101.50 की औसत और 94.19 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए। उन्होंने फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो अर्धशतक और एक शतक लगाकर भारत को 3-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने नागपुर में खेले गए पहले वनडे में 87, कटक में खेले गये दूसरे मैच में 60 और अहमदाबाद में तीसरे वनडे में 112 रन की पारी खेली। उन्होंने अहमदाबाद में 102 गेंद की पारी में 14 चौके और तीन छक्के जड़कर वह प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। उन्होंने इस शानदार लय को चैंपियंस ट्रॉफी में भी जारी रखा। गिल ने दुबई में भारत के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 101 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 46 रनों का योगदान दिया। बता दें कि भारत के उपकप्तान और नंबर वन वनडे बल्लेबाज गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी में पांच मैचों में 47.00 की औसत से कुल 188 रन बटोरे। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, जिसमें गिल के बल्ले से 31 रन निकाले। गिल ने इससे पहले 2023 में दो बार (जनवरी और सितंबर) आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता था। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अभी तक दो बार यह अवॉर्ड हासिल किया है। गिल ने कहा, ”मैं फरवरी के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतकर बहुत खुश हूं। बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने और अपने देश के लिए मैच जीतने से ज्यादा मुझे कुछ प्रेरणा नहीं देता।” वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर अलाना किंग फरवरी 2025 की आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गईं।

ये जनरेशन यह नहीं सोचती कि कौन गेंदबाजी कर रहा है, बल्कि सिर्फ गेंद को देखती है, गाबा टेस्ट से पहले गिल ने चेताया

गाबा ये जनरेशन यह नहीं सोचती कि कौन गेंदबाजी कर रहा है, बल्कि सिर्फ गेंद को देखती है…टीम इंडिया के उभरते सितारे शुभमन गिल ने गाबा टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को चेताते हुए ये बात कही। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार, 14 दिसंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जाना है। मैच से पहले शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उन्होंने बताया कि 2021 में गाबा में जीत दर्ज करने के बाद जब वह और साथी खिलाड़ी दोबारा इस मैदान पर उतरे तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। गाबा की विकेट के बारे में गिल ने कहा कि खिलाड़ियों को एक बार खेलने के बाद पता चल जाएगा कि विकेट कैसा है, उन्होंने साथ यह भी कहा कि देखने में विकेट काफी अच्छा लग रहा है। टीम इंडिया को एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। गुलाबी गेंद के बारे में पूछे जाने पर गिल ने कहा, “गुलाबी गेंद अलग होती है। यह थोड़ी कठिन होती है। हम लाल गेंदों के ज्यादा आदी हैं। रात में खेलने से इसकी स्पीड, सीम और हाथ की स्थिति का अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल होता है।” मानसिक फिटनेस पर जोर देते हुए गिल ने कहा, “मुझे लगता है कि जिस तेजी के साथ यहां खेल खेले जाते हैं, वही इसे चुनौतीपूर्ण बनाता है। यहां मानसिक और फिटनेस की जरूरत है। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन मुझे लगता है कि दूसरी नई गेंद तक 35 ओवर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।” गाबा में अहम टेस्ट खेलने के बारे में गिल ने कहा, “अगर आप नहीं जीते हैं तो आपको डर लगेगा। हम पिछली बार जीते हैं और भारत में भी। यह पीढ़ी यह नहीं सोचती कि कौन गेंदबाजी कर रहा है और सिर्फ गेंद को देखती है।”

अंगूठे की चोट के बाद शुभमन गिल ने फिट होने के बाद टीम के साथ नेट्स पर अभ्यास किया

कैनबरा अंगूठे की चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से बाहर रहे शुभमन गिल ने फिट होने के बाद शुक्रवार को भारतीय टीम के साथ नेट्स पर अभ्यास किया। पहले टेस्ट में गिल की कमी महसूस नहीं हुई क्योंकि भारत ने 295 रन से जीत दर्ज की। पिछले दौरे पर उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए हालांकि टीम को उसकी जरूरत है। शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने नेट्स पर यश दयाल और आकाश दीप की गेंदों का सामना किया। भारत को कल से ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। गिल ने अभ्यास सत्र के बाद बीसीसीआई द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘मैं देख रहा था कि चोट से कितना उबर गया हूं । किसी तरह की सूजन तो नहीं है लेकिन मैने और कमलेश भाई (कमलेश जैन, फिजियो) की अपेक्षा से बेहतर रिकवरी है। मैं बहुत खुश हूं।’ पहले टेस्ट से बाहर रहने से निराश गिल ने कहा, ‘हर गेंद को बल्ले से पीटने का अनुभव शानदार होता है और मैं उसी के लिए खेलता हूं। जब मुझे चोट के बारे में पता चला तो पहले कुछ दिन काफी निराशाजनक रहे।’ उन्होंने कहा, ‘पर्थ में हमने पिछली बार 2020-21 के दौरे पर नहीं खेला था। यह शानदार मैदान है और टीम के प्रदर्शन से मैं काफी खुश था।’ गिल की गैर मौजूदगी में तीसरे नंबर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल प्रभाव नहीं छोड़ सके। गिल हालांकि शीर्ष क्रम की बजाय मध्यक्रम में उतर सकते हैं क्योंकि रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में केएल राहुल ने पारी की शुरूआत करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। रोहित अब यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेंगे जिससे राहुल तीसरे और गिल पांचवें नंबर पर उतर सकते हैं।

भारत ने मेजबान जिम्बाब्वे के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा, शुभमन गिल ने ठोकी फिफ्टी

नई दिल्ली आज इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीम हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने हैं। भारत ने मेजबान जिम्बाब्वे के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।  कप्तान शुभमन गिल ने 66 रन का योगदान दिया। भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 183 रन का लक्ष्य भारत ने जिम्बाब्वे को 183 रन का लक्ष्य दिया है। मुजाराबानी ने 20वें ओवर में 12 रन दिए और गायकवाड़ (49) का शिकार किया। सैमसन 12 और रिंकू 1 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया पहुंची 150 रन के पार भारत का तीसरा विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा है। उन्होंने 49 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और तीन छक्के जड़े। गिल को ब्लेसिंग मुजाराबानी ने 18वें ओवर की पांचवी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। उन्होंने सिकंदर को कैच थमायाय।  

टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम हरारे पहुंची

हरारे कप्तान शुभमन गिल की अगुआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए)के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा भारतीय क्रिकेट टीम छह जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए यहां पहुंच गई। जिम्बाब्वे क्रिकेट द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में टीम को अपने सामान के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया। टीम मंगलवार को मुंबई से रवाना हुई थी जबकि अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जुड़े हुए गिल ब्रेक के बाद न्यूयॉर्क से यहां पहुंचे। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने मंगलवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘हम टी20 विश्व कप चैंपियन भारत का स्वागत करते हैं।’’ श्रृंखला के दौरान भारत के लिए पदार्पण करने वाले शीर्ष क्रम के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि उनका बचपन से ही इस तरह (राष्ट्रीय टीम के साथ) यात्रा करने का सपना था। पराग ने कहा, ‘‘भारत की जर्सी पहनने और टीम के साथ यात्रा करने का अनुभव अलग होता है। असम से आने के कारण मेरा सपना भारत के लिए खेलना था। मैं वाकई बहुत खुश हूं। जब मैं अपना पहला मैच खेलूंगा तो जिम्बाब्वे के साथ मेरा एक खास रिश्ता होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उस मैदान और मेरे लिए एक खास पल होगा, जो बहुत पवित्र होगा।’’ पराग ने कहा, ‘‘मेरा पासपोर्ट खोने के बाद हम आखिरकार 20 घंटे की यात्रा के बाद यहां पहुंचे हैं। अब मैं इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’’ एक और नए खिलाड़ी मध्यम गति के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है और देश के लिए खेलना बहुत खास बात है। देशपांडे ने कहा, ‘‘टीम के साथ यात्रा करना सबसे महत्वपूर्ण है और उन्हें जानना, टीम के माहौल को जानना और मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान होने वाली मौज-मस्ती है।’’ बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि जिस दिन से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया उनका सपना देश के लिए खेलने का था। अभिषेक ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि अगर मैं कड़ी मेहनत करता रहा तो मुझे मौका मिलेगा लेकिन मुझे नहीं पता था कि मुझे भारत के बाहर जिम्बाब्वे में मौका मिलेगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘टीम में मेरा नाम घोषित होने के बाद मुझे (कप्तान) शुभमन का फोन आया। सभी ने मुझे बहुत प्यार दिया। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी।’’ अभिषेक ने कहा, ‘‘जब मेरा नाम घोषित होने के बाद मैं घर पहुंचा तो मैंने अपने परिवार के सदस्यों को साक्षात्कार देते देखा। इसलिए मुझे लगता है वह एक ऐसा पल था जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।’’ भारत हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर सिकंदर रजा की कप्तानी वाले जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच छह जुलाई को खेलेगा। बाकी चार मैच भी इसी मैदान पर खेले जाएंगे। श्रृंखला का समापन 14 जुलाई को होगा। टी20 विश्व कप टीम में शामिल संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे को जिम्बाब्वे आने वाली टीम में शामिल होना था लेकिन वे तूफान बेरिल के कारण बारबडोस में फंस गए हैं। साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को मंगलवार को सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल तीनों खिलाड़ियों की जगह टीम में शामिल किया गया। सैमसन, जायसवाल और दुबे अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ गुरुवार सुबह चार्टर विमान से भारत पहुंचेंगे। खिलाड़ियों को बाद में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जुड़े तेज गेंदबाज खलील अहमद और बल्लेबाज रिंकू सिंह भी इस समय बारबडोस में हैं। बीसीसीआई ने इन दोनों के विकल्प की घोषणा नहीं की है, हालांकि वे जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए टीम में हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live