LATEST NEWS

सोनम -राज समेत पांच आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी, शिलांग पुलिस करेगी ये मांग

इंदौर    इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर शिलांग पुलिस आज सोनम समेत पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने वाली है. पांचों आरोपियों की 8 दिन की पुलिस रिमांड अब खत्म हो चुकी है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पुलिस कोर्ट से पांचों आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी. माना ये भी जा रहा है कि कोर्ट से उन्हें इसकी मंजूरी मिल भी सकती है. शिलांग पुलिस ने इंदौर में मंगलवार और बुधवार को सोनम, राजा और राज के परिजन समेत कई लोगों से भी इंदौर पहुंचकर पूछताछ की है. बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शिलांग पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम सोनम रघुवंशी के घर पहुंची. उसकी मां और भाई गोविंद से करीब 2 घंटे पूछताछ की थी. इसके बाद टीम विजय नगर इलाके में उनके ऑफिस और गोडाउन पर भी जांच करने पहुंची. इस दौरान गोविंद अपनी गाड़ी में अधिकारियों के साथ मौजूद रहा. यही टीम देवास नाका स्थित उस फ्लैट पर भी पहुंची, जहां सोनम 30 मई से 8 जून के बीच छिपकर ठहरी थी. फ्लैट को किराए पर देने वाले शिलोम जेम्स ने बताया कि टीम ने फ्लैट की भी तलाशी ली है. 25 साल की सोनम की 29 वर्षीय राजा से 11 मई को इंदौर में धूमधाम से शादी हुई थी. फिर दोनों 21 मई को हनीमून के लिए असम के गुवाहाटी से होते हुए मेघालय पहुंचे थे. इसके बाद दोनों 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में नोंग्रियाट गांव में एक होम स्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद ही लापता हो गए थे. 2 जून को फिर राजा का क्षत-विक्षत शव वेई साडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला था. बाद में सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी. पुलिस ने उसे अरेस्ट किया था. राज कुशवाह को इंदौर से पकड़ा गया सोनम के साथ हत्या में शामिल दो आरोपी भी गिरफ्तार हुए थे. इसके बाद राज कुशवाहा को इंदौर से पकड़ा गया. वहीं, पांचवां आरोपी सागर से गिरफ्तार हुआ. सोनम और उसके प्रेमी राज ने तीन लोगों को हत्या के लिए सुपारी दी थी. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की और पूरे मामले का खुलासा किया. अब सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस सीन रीक्रिएट कर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है. वहीं, राजा की हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं को भी जांच रही है. इंदौर में शिलॉन्ग पुलिस के 3 अधिकारी शिलॉन्ग पुलिस के 3 अधिकारी 17 जून से इंदौर में हैं। वे यहां इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों पर जाकर पूछताछ कर रहे हैं। सबसे पहले टीम राजा के घर पहुंची थी। इसके बाद बुधवार को टीम ने सोनम के घर उसकी मां और भाई से पूछताछ की। इसके अलावा अफसरों ने आरोपी राज कुशवाह के घर जाकर भी पूछताछ की है। शिलॉन्ग पुलिस के तीन अधिकारी और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार रात को राजा रघुवंशी के घर पहुंची थी। यहां पर राजा के परिवार के लोगों से पूछताछ की थी। पुलिस की टीम यहां करीब दो घंटे रुकी थी। इसके पहले टीम देवास नाका स्थित उस फ्लैट पर जांच करने पहुंची थी, जहां पर सोनम हत्याकांड के बाद रुकी थी।  

सोनम के बॉयफ्रेंड राज की दादी का हुआ निधन

 इंदौर/फतेहपुर  इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सोनम रघुवंशी ने अपने जिस प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा की हत्‍या करवाई, उसकी दादी की सदमे से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दादी को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। राजा का पैतृक गांव यूपी के फतेहपुर में है। उसकी दादी यहीं रहती थीं। राज की गिरफ्तारी पर उन्‍होंने कहा था कि पोता बेकसूर है। उसको फंसाया गया है। आपको बता दें कि राज कछवाहा मूलरूप से फतेहपुर जिले के रामपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया है। 15 साल पहल राज का परिवार इंदौर में बस गया था। गांव में दादी और परिवार के अन्‍य लोग रहते हैं। राज कछवाहा के पिता तीन भाई थे। दो भाई रामपुर सुकेति गांव में अभी भी रहते हैं। 15 साल पहले राज कछवाहा के पिता स्थिति अच्छी नहीं थी। वह इंदौर चले गए थे। वहां फल की दुकान लगाने लगे। परिवार की हालत सुधरने पर करीब 10 साल पहले परिवार को बुला लिया, जिसमें राज की मां, दो बहनें और राज कछवाहा इंदौर चला गया। राज परिवार के साथ रहने लगा। गांव में दादी के साथ रहती थी राज की बड़ी बहन बड़ी बहन दादी के साथ गांव में रहती थी। कोरोना काल में पिता परिवार के साथ गांव आ गए। कोरोना काल में राज के पिता की मौत हो गई। इसके बाद राज कछवाहा परिवार के साथ फिर इंदौर चला गया। वहां राज कछवाह प्लाईवुड का काम करने लगा। सोनम के यहां पर राज प्लाईवुड का काम करता था। काम के दौरान उसकी सोनम से मुलाकात हुई।

दोहराया गया राजा रघुवंशी के कत्ल का मंजर, क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी मेघालय पुलिस, मौके पर ले जाए जाएंगे आरोपी

इंदौर  इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या में आरोपी उसकी पत्नी सोनम समेत सभी आरोपियों को मेघालय पुलिस सोहरा लेकर जाएगी और अपराध की कड़ियों में तारतम्य बनाने के लिए घटना का नाटकीय रूपांतरण करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने यहां आए राजा की 23 मई को हत्या कर दी गई थी। हत्या के सिलसिले में सोनम, उसके कथित प्रेमी राज और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है।पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम अपराध के दृश्य को फिर से बनाने के लिए सभी आरोपियों को सोहरा ले जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें दोपहर 12 बजे के आसपास सोहरा में एक एकांत पार्किंग स्थल और एक घाटी के ऊपर ले जाया जाएगा। राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास घाटी में मिला था। सोनम की तलाश जारी रही, जो 9 जून की सुबह लगभग 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई और फिर आत्मसमर्पण किया।  पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने पीटीआई को बताया, ‘हम अपराध स्थल को फिर से बनाने के लिए सभी आरोपियों को सोहरा ले गए।’ उन्होंने बताया कि उन्हें दोपहर 12 बजे के आसपास सोहरा में एक अलग पार्किंग स्थल और एक घाटी के ऊपर ले जाया गया।’ राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेइसाडोंग जलप्रपात के पास खाई में मिला था। सोनम 9 जून की सुबह करीब 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी। यहां उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने उसके कथित प्रेमी और तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं। एसआईटी मामले की जांच कर रही है।  डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार को कहा था कि एसआईटी मामले की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है। नोंग्रांग ने पीटीआई से कहा, ‘हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कुछ और भी है। यह असामान्य है कि शादी के कुछ दिनों के भीतर ही सोनम अपने पति के खिलाफ इतनी दुश्मनी पैदा कर ले।’ उन्होंने कहा कि हम सभी संभावित कोणों की जांच कर रहे हैं। पर्याप्त सबूत हैं और सभी पहलुओं को जोड़ा जा रहा है।  इससे पहले पुलिस ने उसके कथित प्रेमी राज और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं और एसआईटी मामले की जांच कर रही है। डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार को कहा था कि एसआईटी मामले की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है। नोंग्रांग ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कुछ और भी है। यह असामान्य है कि शादी के कुछ दिन के भीतर ही वह (सोनम) अपने पति के प्रति इतनी दुश्मनी पाल ले।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी संभावित कोणों की जांच कर रहे हैं। पर्याप्त सबूत हैं और सभी पहलुओं को जोड़ा जा रहा है।’’ एक अधिकारी ने कहा कि एसआईटी ने असम पुलिस और कुछ अन्य राज्यों से भी सहायता मांगी है, जहां आरोपी व्यक्ति अपराध से पहले और बाद में रहे हैं।

राजा रघुवंशी के मर्डर के बाद सरकार ने प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई

शिलॉन्ग  मेघालय सरकार ने टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी समेत 35 लोगों को राज्य पुलिस को राजा रघुवंशी की लाश खोजने और मामले की शुरुआती जांच में सहायता करने के लिए सम्मानित किया है। पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने इन सभी को कुल 5.4 लाख रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी। इस मौके पर पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा कि मेघालय में कानूनविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बना रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इस मामले में स्थानीय लोगों, ट्रैवल गाइड्स और पर्वतारोहियों की सक्रिय भागीदारी से पुलिस को बहुत मदद मिली, जिसकी वजह से राज्य सरकार ने सभी को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया। टूरिस्ट गाइड ने पुलिस को दी थी ये जानकारी टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने 23 मई की सुबह करीब 10 बजे राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को तीन अन्य लोगों के साथ नोंग्रियाट से मावलाखियात की ओर 3,000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ते देखा था। उन्होंने पुलिस द्वारा दिए गए फोटो के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान भी की थी। बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में हनीमून मनाने आए थे, जहां वे 23 मई से लापता हो गए थे। पुलिस को 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला। इसके बाद सोनम रघुवंशी की तलाश शुरू की गई। सोनम को यूपी के गाजीपुर से किया था गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके चार साथियों को मध्य प्रदेश के इंदौर से पकड़ा गया। इन सभी पर मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनम को मंगलवार रात (10 जून) शिलॉन्ग लाया गया, जबकि अन्य आरोपियों को बुधवार (11 जून) को ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। शिलॉन्ग की एक अदालत ने सोनम रघुवंशी और उसके चार साथियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस कोर्ट से पांचों आरोपियों को इंदौर लाने की अनुमति ले सकती है

इंदौर  राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल राज-सोनम सहित पांचों आरोपियों का रिमांड जारी है। बुधवार को रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस कोर्ट से पांचों आरोपियों को इंदौर लाने की अनुमति ले सकती है।अभी तक आरोपियों के पास से कई चीजें बरामद नहीं हुई हैं, जो शिलांग पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सबूत हैं। सोनम ने हत्या के बाद 14 दिन इंदौर में फरारी काटी थी। वह पांच दिन राज के लक्ष्मणपुरा के घर में भी रुकी थी। शिलांग पुलिस दोनों घरों की तलाशी लेगी, ताकि वहां से अहम सबूत मिल सकें। सोनम अपने साथ जेवर और काफी नकद रुपये में ले गई थी। जिसे पुलिस ने अभी बरामद नहीं किया है। इसके अलावा सोनम के दोनों फोन और राजा की हत्या के बाद उसके शरीर से निकाली गई सोने की चेन, अंगूठी भी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने उसे इंदौर में छुपाकर रखा है। पुलिस गुरुवार के बाद आरोपियों को इंदौर ला सकती है। फिलहाल फ्लैट इंदौर पुलिस की निगरानी में है। केस शिलांग पुलिस ने दर्ज किया है। इस कारण इंदौर पुलिस ने फ्लैट में जाकर तलाशी नहीं ली है। हत्या के बाद जिस बुर्के को पहन कर सोनम शिलांग से भागी थी, उसे भी पुलिस अभी तक जब्त नहीं कर पाई है। इंदौर में छुपाया है सोनम ने मोबाइल फोन हत्या के बाद सोनम राज की सिम का इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस को आशंका है कि जब 7 जून को सोनम इंदौर से रवाना हुई थी। तब वह इंदौर में अपना मोबाइल फोन छुपाकर गई, क्योंकि बस में सोनम के साथ बैठी उजाला यादव नामक युवती ने भी पुलिस को बयान दिया कि सोनम ने दो युवकों से उनका मोबाइल फोन बात करने के लिए मांगा था। इसके अलावा ढाबे वाले युवक से फोन कर अपने भाई को फोन लगाया था। 

राजा का ट्रैकिंग करते हुए आखिरी VIDEO कैमरे में कैद; ‘सफेद’ शर्ट में दिखी सोनम

इंदौर  ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पकड़े गई उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके तीन साथियों के बारे में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें मेघालय में सोनम और राजा घूमते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में राजा जहां रिलेक्स मूड में नजर आ रहा है वहीं सोनम थकी हुई दिख रही है. यह वीडियो एक टूरिस्ट द्वारा बनाया गया है. हालांकि ईटीवी भारत इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. नेपाल भागने की तैयारी में थी सोनम ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग पुलिस ने उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा, विशाल, आनंद और अंकित को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. जांच में सामने आया है कि सोनम हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के बाद पूरे तरीके से गायब होना चाहती थी, इसके लिए वह नेपाल भागने की योजना बना रही थी. लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई. वहीं, आरोपियों के द्वारा किस तरह से उसकी मदद की जा रही थी इसको लेकर भी शिलांग पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है. वीडियो में तनाव में दिख रही सोनम अब सोनम और राजा का मेघालय में घूमने का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें सोनम हाथों में लकड़ी लिए आगे चल रही है. वहीं, राजा उसके पीछे चलते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में राजा रिलेक्स मूड में नजर आ रहा है. लेकिन सोनम के चेहरे पर तनाव और थकावट आसानी से देखी जा सकती है. वीडियो हत्याकांड के कुछ देर पहले का ही बताया जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक देव सिंह नामक यूजर्स के द्वारा अपलोड किया गया है. यूजर ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो देव सिंह ने लिखा, ”मैं पिछले दिनों मेघालय में डबल डेकर रूट ब्रिज पर गया हुआ था. यह वीडियो 23 मई 2025 को मेरे द्वारा रिकॉर्ड किया गया था. वीडियो तकरीबन 9:45 बजे सुबह का है.” यूजर ने आगे लिखा, ”यह कपल वहां पर नाइट स्टे किया हुआ था. साथ ही एक और वीडियो मेरे पास मौजूद है, जिसमें तीन लोग नजर आ रहे हैं. मैं वह वीडियो मेघालय पुलिस को उपलब्ध करवा दूंगा.”

उपवास का बहाना, पति के murder के बाद सोनम ने खाया लजीज खाना, जेल में मिल रहा यह सब; हालत कैसी

 इस जेल में काटेगी सोनम रघुवंशी सजा, बनेगी 20वीं महिला कैदी हत्यारों ने राजा के अलावा एक महिला की हत्या करने, उसके शव को सोनम रघुवंशी का बताने की साजिश रची थी उपवास का बहाना, पति के murder के बाद सोनम ने खाया लजीज खाना, जेल में मिल रहा यह सब; हालत कैसी इंदौर  राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी अब पुलिस कस्टडी से निकलकर शिलांग डिस्ट्रिक्ट जेल में शिफ्ट की जाएगी, जहां उसकी हर हरकत पर नजर रखी जाएगी। सोनम (Sonam Raghuvanshi) ने राजा की हत्या में शामिल होने की बात कबूल ली है लेकिन उसने इस कांड का मास्टरमाइंड अपने कथित बॉयफ्रेंड राज रघुवंशी को बताया है। उसे मेघालय के ही एक जेल में रखा जाएगा। जानिए कौनसी है वो जेल….।  शिलांग जेल में सोनम की होगी एंट्री राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को अब पुलिस कस्टडी से निकालकर शिलांग डिस्ट्रिक्ट जेल में शिफ्ट किया जाएगा। जेल प्रशासन ने उसके लिए विशेष बैरक तैयार कर लिया है, जहां उसकी सुरक्षा को लेकर सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। सोनम को जेल वार्डन ऑफिस के पास बने सुरक्षित बैरक में रखा जाएगा। साथ में दो सीनियर महिला विचाराधीन कैदियों को भी तैनात किया गया है, जो 24 घंटे उस पर नजर रखेंगी। इसके अलावा, उसकी हर हरकत CCTV कैमरे की नज़र में रहेगी। जेल में सोनम की दिनचर्या शिलांग जेल में इस समय कुल 496 कैदी हैं, जिनमें सिर्फ 19 महिलाएं हैं। सोनम यहां 20वीं महिला कैदी होगी। हत्या के केस में वह दूसरी महिला होगी, जो इस जेल में बंद की जाएगी। इससे पहले एक महिला पहले से हत्या मामले में जेल में है। सोनम को जेल में TV देखने, घरवालों से मिलने और बात करने की तयशुदा सुविधा दी जाएगी। उसे तय समय पर नाश्ता, लंच और डिनर मिलेगा। साथ ही, उसे महिला कैदियों के साथ मिलकर सिलाई, कढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट जैसे कार्यों में भाग लेना होगा। हत्या की चौथी कोशिश में सफल हुई साजिश पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सोनम और उसके साथियों ने राजा रघुवंशी पर पहले तीन बार जानलेवा हमले किए थे, लेकिन वह बच गया। चौथी बार में सोनम की साजिश कामयाब हुई और राजा की हत्या कर दी गई। अब अगली सुनवाई में यह तय होगा कि सोनम दोषी करार दी जाएगी या नहीं।  हत्यारों ने राजा के अलावा एक महिला की हत्या   …….  साजिश रची थी  इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच में एक अलग ही पहलू सामने आया है। मेघालय पुलिस ने इस मामले में हैरान करने वाला खुलासा किया है। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स सोहरा के एसपी विवेक सिम के मुताबिक, हत्यारों ने राजा के अलावा एक महिला की हत्या करने, उसके शव को जलाने और उसे राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी का शव बताने की साजिश रची थी, ताकि लोगों को लगे कि राजा के साथ सोनम की भी मौत हो गई है। कौन थी वो महिला? जानकारी के मुताबिक, राजा हत्याकांड के आरोपियों ने राजा की हत्या के बाद सोनम(Sonam Raghuvanshi) को गायब करने के कई तरीके सोचे। इसी के तहत उन्होनें किसी महिला को मारने की प्लानिंग की। आरोपी किस महिला को निशाना बनाने वाले थे इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आरोपी मेघालय में ही किसी महिला( पर्यटक या स्थानीय निवासी) का शिकार करते। हालांकि, उनकी कोई भी योजना सफल नहीं हुई। एसपी विवेक सिम के मुताबिक, “जब किसी कारणवश यह योजना कामयाब नहीं हुई तो सोनम ने शिलांग और सोहरा जाने की योजना बनाई और सहमति के अनुसार सभी नोंग्रियाट में मिले।” शादी-साजिश दोनों साथ-साथ यह भी जानकारी सामने आई है कि, सोनम शुरू से ही राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाती रही। जब पूरा परिवार सोनम के साथ शादी की तैयारियों में जुटा था, वह राजा(Raja Raghuvanshi murder case) को निपटाने की साजिश रच रही थी। राजा के परिजन के अनुसार सोनम ने राजा और हमारे परिजन के साथ मिलकर शादी की शॉपिंग की थी। उसने ही अपनी पसंद की शेरवानी और कपड़े पसंद किए थे। इन्हें ही राजा ने शादी में पहना। जानकारी मिली है कि इस वक्त भी सोनम फोन पर राज व अन्य आरोपियों के संपर्क में थी। उसी दौरान यह बात भी हुई थी कि शादी के तुरंत बाद ही इसे (राजा) निपटाना है। चैटिंग के दौरान इसकी जानकारी भी मिली है। उपवास का बहाना, पति के murder के बाद सोनम  मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रोज चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। जेल में उनके लिए डॉक्टरों की सलाह पर विशेष खाना दिया जा रहा है। बता दें कि सोनम ने पति राजा की हत्या वाले दिन अपनी सास को कहा था कि उसका व्रत है, और पुलिस जांच में पता चला था कि उसने लौटकर बढ़िया खाना खाया था। बता दें कि सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी से शिलांग पुलिस पूछताछ कर रही है। उनका खास ध्यान रखा जा रहा है ताकि पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत न बिगड़े। डॉक्टरों की सलाह पर उनके लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी आरोपियों की खानपान की आदतें पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश समुदायों से अलग हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए ये विशेष व्यवस्था की गई है।  क्या दिया जा रहा खाने में? बताया जा रहा है कि सोनम को साधारण घरेलू खाना जैसे खिचड़ी, उबली सब्जियां और फल दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य आरोपियों की डाइट भी डॉक्टरों की सिफारिश के अनुसार तय की गई है। हिरासत के दौरान सभी आरोपियों को नियमित रूप से हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि लंबी पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत खराब न हो। अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी आरोपी आमतौर पर शांत बने हुए हैं। पुलिस ने इनके कपड़ों और अन्य जरूरतों का भी इंतजाम किया है। सभी आरोपियों की आवश्यक मेडिकल जांच कराई जा चुकी है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।    

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच अब आर्थिक अपराध की दिशा में बढ़ी,मृतक का करोबार भी संदेह के घेरे में…

इंदौर चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच अब आर्थिक अपराध की दिशा में बढ़ गई है। इस केस में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री हो चुकी है। हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के साथ-साथ उसके भाई गोविंद रघुवंशी की गतिविधियां भी ईडी के रडार पर आ गई हैं। जांच एजेंसियों को हवाला नेटवर्क और संदिग्ध लेनदेन से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पूछताछ में राज ने कबूली थी हवाला की बात सूत्रों के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए राज कुशवाह के मोबाइल से हवाला ट्रांजेक्शन से जुड़े सबूत मिले हैं। पुलिस को फोन में दस रुपये के नोटों की तस्वीरें भी मिली हैं, जो एक खास कोडवर्ड के रूप में इस्तेमाल की जाती थीं। पूछताछ में राज ने कबूल किया कि वह सोनम और गोविंद के साथ मिलकर हवाला का पैसा इधर-उधर करता था। इंदौर और गुजरात में फैला है बिजनेस जानकारी के अनुसार गोविंद रघुवंशी का श्री बालाजी एक्टिरियो के नाम से प्लायवुड और लेमिनेशन का कारोबार है। उसका ऑफिस इंदौर के मंगल सिटी स्थित मॉल में है, जबकि गोदाम समरपार्क (कमल विहार) निपानिया इलाके में स्थित है। क्राइम ब्रांच ने हवाला और नकद लेनदेन से जुड़ा पूरा ब्योरा ईडी को सौंप दिया है, जिसके बाद ईडी ने विस्तृत जानकारी मांगी है। अब गोविंद से जुड़े जितेंद्र रघुवंशी के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है, जिनके जरिए सोनम ने ट्रांजेक्शन किए थे। सोनम रघुवंशी ने हत्यारों को हवाला के जरिए पहुंचाया पैसा जांच में पता चला है कि सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के लिए कथित तौर पर हवाला के जरिए हत्यारों को पैसे पहुंचाए हैं। इस मामले में जितेंद्र रघुवंशी का नाम भी सामने आ रहा है, जिसके बैंक खाते से 23 मई 2025 को हत्यारों को शुरुआती पेमेंट की गई थी। सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। गोविंद का कहना है कि जितेंद्र उनके चचेरे भाई हैं और पारिवारिक बिजनेस में जूनियर कर्मचारी की भूमिका निभाते हैं। उनका बैंक खाता सिर्फ सामान्य व्यावसायिक लेनदेन के लिए इस्तेमाल किया जाता है न कि हवाला के लिए। गोविंद ने हवाला के दावों को कोरी और बनावटी कहानियां बताया है। सोनम और कथित प्रेमी राज के फोन में मिलीं नोटों की तस्वीरें बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पुलिस को सोनम के कथित प्रेमी और सह-आरोपी राज कुशवाह के फोन में टूटे हुए नोटों की तस्वीरें मिली हैं। जो हवाला लेनदेन की ओर इशारा करती हैं।खबर है कि राज ने मध्य प्रदेश के पीथमपुर में एक हवाला डीलर से 50,000 रुपए लिए थे, जो हत्यारों तक पहुंचाए गए। ऐसे में हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के चलते इस मामले में ईडी की जांच की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।पुलिस इस केस में सोनम के परिवार के एचपीएल शीट्स बिजनेस की भी छानबीन कर रही है, जिसमें राज कुशवाह कथित तौर पर पैसे का लेनदेन देखता था। सोनम के भाई ने उसके खाते में 15 लाख रुपए, कहां से आए ये पता नहीं बता दें कि सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो सोनम के खाते में पड़े 15 लाख रुपए की बात कह रहे हैं। गोविंद ने बताया कि पिछले एक महीने से सोनम के खाते में 15 लाख रुपए हैं। लेकिन वो कहां से आए हैं, इस बारे में उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है। दंपति के खातों से असामान्य लेन-देन दर्ज बताया जा रहा है कि मामले की जांच में दंपति के खातों में असामान्य लेन-देन की बात सामने आई है। इस लेन-देन में अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिक्शन भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक राजा रघुवंशी के कारोबार में पिछले कुछ महीनों में बड़ी मात्रा में कैश का फ्लो नजर आया है। जो संदेह को गहरा कर रहा है। तीन राज्यों की पुलिस उलझी राज रघुवंशी की हत्या और सोनम रघुवंशी की प्रेम कहानी का ये मामला अब उलझता जा रहा है। तीन राज्यों मेघालय, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस मिलकर इस हत्याकांड की परतें खोलने में जुटी हैं।राजा-सोनम रघुवंशी के इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है, अब देखना होगा कि ईडी कब इस मामले की आधिकारिक जांच शुरू करती है और क्या नये खुलासे हो सकते हैं। सोनम के नार्को टेस्ट की उठी मांग इस बीच, राजा रघुवंशी के परिजनों ने सोनम के नार्को टेस्ट की मांग की है। भाई सचिन और विपिन रघुवंशी का कहना है कि मामले की परतें खुलनी बाकी हैं और सोनम कई सच्चाइयों को छिपा रही है। शिलांग पुलिस ने गोविंद रघुवंशी को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। शुक्रवार को उसे ईस्ट खासी हिल्स थाने से कॉल आया, जिसमें जल्द शिलांग पहुंचने को कहा गया है। राजा के परिजन लगा रहे गंभीर आरोप परिजनों का यह भी आरोप है कि सोनम की मां को प्रेम प्रसंग की पूरी जानकारी थी, फिर भी उसने चुप्पी साधे रखी। वहीं सोनम के पिता देवीसिंह भी कई अहम जानकारी छिपाते रहे। सगाई के बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों को तो मिलवाया, लेकिन राज को कभी सामने नहीं लाए। अब परिजनों को उम्मीद है कि नार्को टेस्ट से सच सामने आएगा।

बुर्का पहन मेघालय से भागी सोनम, फरवरी में ही बना लिया था राजा रघुवंशी की हत्या का प्लान,पुलिस का खुलासा

इंदौर जा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हत्या के बाद सोनम बुर्का पहनकर मेघालय से भाग गई थी। वह टैक्सी, बस और ट्रेन से मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंची। हत्या की योजना फरवरी में ही बननी शुरू हो गई थी। साजिश को अंतिम रूप इंदौर में शादी से ठीक पहले दिया गया, जिसमें सोनम भी शामिल थी। पुलिस ने राज कुशवाहा के तीन दोस्तों विशाल, आकाश और आनंद को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोनम 26 मई से आठ जून तक इंदौर में रही है। सुपारी किलर नहीं थे ये पुलिस के अनुसार, ये सुपारी किलर नहीं थे, बल्कि राज के दोस्त थे और दोस्ती के लिए हत्या करने को तैयार हो गए थे। राजा को मारने के बाद, आरोपियों ने एक और महिला की हत्या करके उसे सोनम के रूप में पेश करने की योजना बनाई थी। हालांकि, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गहराई से कर रही जांच मेघालय पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने इस मामले में कई अहम जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया कि हत्या की साजिश कैसे रची गई और कैसे आरोपियों ने इसे अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि राजा की हत्या की योजना बहुत पहले से बन रही थी। आरोपियों ने 19 मई को असम में राजा को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद सोनम ने शिलॉन्ग और सोहरा जाने का सुझाव दिया। सभी आरोपी नोंग्रियात में मिले। वहां से वाई वेसाडोंग फॉल्स के लिए निकले। पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राजा की हत्या की साजिश 11 मई को सोनम के साथ उसकी शादी से ठीक पहले इंदौर में रची गई थी तथा इसका मास्टरमाइंड राज कुशवाह है, जबकि सोनम ने इस साजिश के लिए सहमति जताई थी. पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने कहा, “तीनों युवक दोस्त थे और उनमें से एक राज का चचेरा भाई है. यह हत्या की सुपारी देने का कोई मामला नहीं है. हां, योजना हत्या की थी और उन्होंने अपने दोस्त राज की मदद करने के लिए ऐसा किया.” पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज ने उन्हें खर्च के लिए 50,000 रुपये दिए थे. उन्होंने बताया कि वारदात की योजना फरवरी में इंदौर में शुरू हुई थी और उन्होंने राजा की हत्या के बाद सोनम के वहां से फरार होने के तरीके सोचे थे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपियों की एक योजना यह थी कि लोगों को विश्वास दिलाया जाए कि वह झरने में बह गई होगी. दूसरी योजना यह थी कि किसी अनजान महिला की हत्या कर दी जाए, उसके शव को दोपहिया वाहन पर लाद दिया जाए, शव को जला दिया जाए और दावा किया जाए कि यह सोनम का शव है. हालांकि, कोई भी योजना सफल नहीं हुई.” 18 मिनट में कर दी हत्या विवेक सिएम के अनुसार, दोपहर 2:00 बजे से 2:18 बजे के बीच तीनों ने राजा पर माचेते (चाकू जैसे हथियार) से हमला कर दिया। सोनम के सामने ही राजा की हत्या कर दी गई। फिर लाश को खाई में फेंक दिया गया। हत्या के बाद सोनम ने अपना रेनकोट आकाश को दिया, क्योंकि उसकी शर्ट पर खून के धब्बे थे। बाद में उस रेनकोट और टू-व्हीलर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने सोनम के ‘लापता’ होने के दौरान इसे बरामद किया था। बुर्का पहनकर भागी थी सोनम सोनम की फरारी की कहानी भी काफी दिलचस्प है। राज ने अपने दोस्त विशाल को एक बुर्का दिया, जिसे सोनम ने पहना। वह पुलिस बाजार से टैक्सी लेकर गुवाहाटी गई। फिर बस से सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), फिर पटना और आरा, फिर ट्रेन से लखनऊ और वहां से बस से इंदौर पहुंची। गाइड की बात से खुलासा हुआ पूरा मामला तब खुला जब मेघालय मीडिया ने एक गाइड से बात की। उस गाइड ने राजा और सोनम को तीन अन्य लोगों के साथ देखा था। राज ने सोनम से कहा था कि वह सिलीगुड़ी जाकर खुद को अगवा बताकर पेश करे। लेकिन 8 जून को सोनम जब इंदौर से निकली, तभी मेघालय पुलिस की दो टीमें यूपी और मध्यप्रदेश पहुंच चुकी थीं। जब पहली गिरफ्तारी (आकाश) हुई, तब राज घबरा गया। उसने सोनम से कहा कि वह अपने परिवार को फोन कर दे और कहे कि वह किसी गैंग से बचकर निकली है। यहीं से यह पूरा मामला उजागर हुआ और सोनम गाज़ीपुर में पुलिस के सामने आई। सोनम और राज को लगा था कि राजा की लाश जल्दी नहीं मिलेगी क्योंकि जगह बहुत दुर्गम थी और जांच में महीने भर का वक्त लग सकता था। इसी वजह से सोनम खुद को अगवा दिखाकर सहानुभूति पाना चाहती थी। 90 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल कर देंगे एसपी सिएम ने कहा कि आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि 90 दिनों की समयसीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। सभी पांच आरोपियों को बुधवार को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

चौथी कोशिश में हुई राजा रघुवंशी की हत्या, तीन बार फेल रहे सोनम, राज कुशवाहा और साथी

इंदौर इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में मेघालय की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मेघालय पुलिस ने कहा है कि सोनम, राज कुशवाहा और अन्य आरोपी चौथी कोशिश में राजा रघुवंशी की हत्या के अपने नापाक इरादों में कामयाब हुए, इससे पहले तीन बार इनकी कोशिश फेल हो गई।पुलिस ने कहा है कि राजा रघुवंशी की हत्या कोई कांट्रेक्ट किलिंग नहीं थी और इसका मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाहा था।पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज कुशवाहा के दोस्त आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी तीनों सोनम और राज कुशवाहा से पहले गुवाहाटी पहुंच गए।  ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके साथियों ने मिलकर यह काम किया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या का चौथा प्रयास था। यह घटना 23 मई को चेरापूंजी के पास वेई सावडोंग झरने के पास हुई। उस समय राजा और सोनम हनीमून पर थे। ईस्ट खासी हिल्स के SP विवेक सिएम ने गुरुवार को बताया कि सोनम समेत सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा था। सुपारी लेकर हत्या नहीं की गई पुलिस ने यह भी बताया कि यह सुपारी लेकर की गई हत्या नहीं थी। राज के तीन दोस्तों – आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी – ने उसकी मदद की थी। ये तीनों सोनम और राजा से पहले गुवाहाटी पहुंच गए थे। राजा को मारने का पहला प्रयास गुवाहाटी में विफल रहा। इसके बाद शिलॉन्ग और ईस्ट खासी हिल्स के माव्लाखियात गांव के पास भी दो बार कोशिश की गई, लेकिन वे नाकाम रहे। आखिरकार 23 मई को दोपहर 2 बजे से 2.18 बजे के बीच, आरोपियों ने वेई सावडोंग झरने के पास राजा को मार डाला। सभी ने बारी-बारी राज पर हमला किया SP अभिषेक सिएम ने कहा कि उन सभी ने बारी-बारी से राजा पर हमला किया। उन्होंने यह भी बताया कि आकाश ने अपने खून से सने शर्ट को फेंक दिया और सोनम का रेनकोट पहन लिया। DIG (पूर्वी रेंज) डेविस एनआर मार्क ने बताया कि सोनम सारा दोष राज पर डाल रही है, जबकि राज उसे दोषी ठहरा रहा है। मारक ने कहा कि हां, उसने साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है। 11 मई को हुई थी शादी सोनम, जिसकी उम्र 24 साल थी, और राजा, जिसकी उम्र 28 साल थी, ने 11 मई को शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद वे कामाख्या मंदिर जाने के लिए गुवाहाटी रवाना हो गए। 21 मई को वे मेघालय पहुंचे। तीन दिन बाद, दोनों गायब हो गए। 2 जून को राजा का शव झरने के पास एक गहरी खाई में मिला। सूत्रों के अनुसार, सोनम ने राजा के शव को खाई तक ले जाने में मदद की थी। नौ जून को गाजीपुर में मिली सोनम सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर दोबारा दिखाई दी। उसे गिरफ्तार कर शिलांग लाया गया। बुधवार को मेघालय की एक अदालत ने सभी पांच आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) उनसे अलग-अलग और एक साथ पूछताछ कर रही है। राज निकला मास्टरमाइंड 11 मई को 28 साल के राजा और 24 साल की सोनम की शादी हुई। दोनों हनीमून के लिए गुवाहाटी और फिर मेघालय रवाना हुए। लेकिन सोनम का दिल तो कहीं और धड़क रहा था। पुलिस के मुताबिक, राज कुशवाहा ही इस खौफनाक साजिश का मास्टरमाइंड निकला। कॉल रिकॉर्ड्स बताते हैं कि शादी के चार दिन बाद से ही सोनम और राज के बीच लगातार बातचीत शुरू हो गई थी। खूनी साजिश का खुलासा पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सियेम ने बताया कि सभी आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात कबूल की है। सोनम और राज एक-दूसरे पर इल्जाम मढ़ रहे हैं, लेकिन सबूत उनके खिलाफ हैं। हत्या के बाद आकाश ने खून से सनी शर्ट फेंक दी और सोनम का रेनकोट पहन लिया। डीआईजी डेविस मारक ने कहा, ‘सोनम ने साजिश में शामिल होने की बात स्वीकारी है।’ राजा के शव को सोनम ने भी खाई में फेंकने में मदद की थी। राज के साथ लगातार संपर्क में थी सोनम UP पुलिस ने बताया कि सोनम हत्या से पहले राज के साथ लगातार संपर्क में थी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) से पता चला कि 16 मई से 23 मई के बीच उनके बीच 30 बार फोन पर बात हुई, जिसमें देर रात की बातचीत और ऐप-आधारित मैसेज भी शामिल हैं। सर्विलांस डेटा से पता चला कि साजिश 15 मई को ही शुरू हो गई थी, जब दोनों कथित तौर पर इंदौर में सोनम के घर के पास एक कैफे में मिले थे। डिजिटल फोरेंसिक टीमें अब GPS लॉग, बैकअप और डिलीट की गई फाइलों की जांच कर रही हैं ताकि साजिश का पता लगाया जा सके। जांच आगे बढ़ने पर और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।  

राजा के हत्या हत्यारों ने महिला की हत्या कर शव को सोनम का बताने की थी प्लानिंग

इंदौर  राजा रघुवंशी के हत्यारों की योजना किसी महिला की हत्या कर उसके शव को जलाने की थी, ताकि उसे राजा की पत्नी सोनम का शव बताया जा सके और सोनम सच्चाई सामने आने तक कुछ और दिनों तक छिपी रहे। मेघालय पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मेघालय पुलिस को यह भी पता चला कि सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाह हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड था और वह सह-साजिशकर्ता थी। सोनम से पूछताछ के पहले दिन उसके कथित प्रेमी राज और तीन अन्य ने यह भी खुलासा किया कि वह (सोनम) बुर्का पहनकर मेघालय से भागी थी और टैक्सी, बस और ट्रेन जैसे विभिन्न परिवहन साधनों का उपयोग करके मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंची थी। पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने को बताया कि राजा की हत्या की साजिश 11 मई को सोनम के साथ उसकी शादी से ठीक पहले इंदौर में रची गई थी तथा इसका मास्टरमाइंड राज कुशवाह है, जबकि सोनम ने इस साजिश के लिए सहमति जताई थी। राज का चचेरा भाई भी शामिल पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने कहा, ‘‘तीनों युवक दोस्त थे और उनमें से एक राज का चचेरा भाई है। यह हत्या की सुपारी देने का कोई मामला नहीं है। हां, योजना हत्या की थी और उन्होंने अपने दोस्त राज की मदद करने के लिए ऐसा किया।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज ने उन्हें खर्च के लिए 50,000 रुपये दिए थे। उन्होंने बताया कि वारदात की योजना फरवरी में इंदौर में शुरू हुई थी और उन्होंने राजा की हत्या के बाद सोनम के वहां से फरार होने के तरीके सोचे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों की एक योजना यह थी कि लोगों को विश्वास दिलाया जाए कि वह झरने में बह गई होगी। दूसरी योजना यह थी कि किसी अनजान महिला की हत्या कर दी जाए, उसके शव को दोपहिया वाहन पर लाद दिया जाए, शव को जला दिया जाए और दावा किया जाए कि यह सोनम का शव है। हालांकि, कोई भी योजना सफल नहीं हुई।’’ गुवाहाटी में ही राजा की हत्या करने की योजना बनाई अधिकारी के मुताबिक, आरोपी नव-विवाहित जोड़े के 19 मई को असम पहुंचने से कुछ दिन पहले गुवाहाटी आए थे और उन्होंने पहले गुवाहाटी में ही राजा की हत्या करने की योजना बनाई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वे लोग एक साथ वेइसाडोंग वाटरफॉल के लिए निकले और वहां तीनों ने असम से खरीदी गई कुल्हाड़ी से राजा पर हमला कर दिया तथा अपराह्न दो बजे से 2.18 बजे के बीच सोनम के सामने राजा की हत्या कर दी और शव को एक खाई में फेंक दिया। अधिकारी के अनुसार, सोनम ने अपना रेनकोट आकाश को दे दिया, क्योंकि उसकी शर्ट पर खून के धब्बे थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी स्कूटर से वीसावडोंग के लिए निकले और आकाश ने बाद में रेनकोट फेंक दिया, क्योंकि उस पर भी खून के धब्बे थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने सोनम और राजा द्वारा किराए पर लिया गया दोपहिया वाहन भी एक स्थान पर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जब सोनम के लापता होने की बात सामने आई, तो पुलिस ने रेनकोट और दोपहिया वाहन बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘राज ने विशाल को एक बुर्का दिया था, जिसे उसने सोनम को सौंप दिया। वह उसे पहनकर पुलिस बाजार पहुंची और टैक्सी लेकर गुवाहाटी चली गई। गुवाहाटी से वह बस से सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) पहुंची। वहां से वह पटना और आरा जाने के लिए बस लेती हुई लखनऊ के लिए ट्रेन में सवार हुई। लखनऊ से सोनम बस लेकर इंदौर पहुंचीं।’’ राज घबरा गया और उसने सोनम से कहा… इस बीच, मेघालय की मीडिया ने एक पर्यटक गाइड से बातचीत की, जिसने बताया कि उसने सोनम और राजा को तीन लोगों के साथ देखा था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, राज ने सोनम से कहा कि वह इंदौर छोड़कर सिलीगुड़ी में कहीं चली जाए और खुद को अपहरण का शिकार बताए, लेकिन आठ जून को जब सोनम इंदौर से निकली, तो मेघालय से दो पुलिस टीम सादे कपड़ों में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश पहुंच गईं। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘जब उत्तर प्रदेश में पहली गिरफ्तारी (आकाश) हुई, तो राज घबरा गया और उसने सोनम से कहा कि वह जहां भी हो, अपने परिवार को फोन करके बताए कि वह अपहरण गिरोह से बचकर भागी है। इस तरह, गाजीपुर में यह पूरा मामला सामने आया।’’ उन्होंने सोचा था कि राजा का शव नहीं मिलेगा, क्योंकि वह बहुत दूर था और पुलिस जांच में एक से दो महीने लग जाएंगे, इसलिए सोनम ने खुद को पीड़ित बताने के बारे में सोचा। 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम उनके बयान दर्ज कर रहे हैं। हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं। एक बार जब हमें स्पष्ट तस्वीर मिल जाएगी-जैसा कि आरोपियों ने अलग-अलग बात कही है-तो हम सबूत इकट्ठा करेंगे और अपराध स्थल पर अपराध के दृश्य को दोहराएंगे।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पुलिस इस मामले में अनिवार्य 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल कर देगी। सोनम (25) को मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोनम पर आरोप है कि उसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) के साथ मिलकर भाड़े के तीन हत्यारों के जरिये अपने पति की हत्या कराई, ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके। राजा रघुवंशी हत्याकांड के पांचों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ के जरिये इस वारदात की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए राजा राजा और सोनम 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए थे। राजा का शव दो जून को एक खड्ड में मिला था, जबकि सोनम घटना के बाद से लापता थी। सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने आठ जून को देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाहा समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया … Read more

राज कुशवाह बस एक प्यादा , सोनम का प्यार कोई और… राजा रघुवंशी केस में अब नए किरदार की एंट्री

इंदौर  मेघालय में पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई इंदौर की सोनम रघुवंशी के राज बहुत गहरे हैं। हनीमून कपल के मेघायल में लापता होने की कहानी हर दिन नए मोड़ लेते हुए मर्डर मिस्ट्री तक पहुंच गई। अब तक यह तो साफ हो चुका है कि राजा का कत्ल हुआ और इसे अंजाम दिया सोनम, राज और उसके तीन दोस्तों ने। लेकिन अब भी कई अनसुलझे सवाल जिनकी तलाश पुलिस आरोपियों से पूछताछ के जरिए कर रही है। अभी यह साफ होना बाकी है कि इस हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड कौन है, राज कुशवाहा या सोनम रघुवंशी?  रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों से बातचीत के आधार पर बताया गया है कि सोनम ही इस पूरे मामले की असली मास्टरमाइंड है और संभव है कि राजा का इस्तेमाल एक मोहरे के रूप में ही किया गया। सभी आरोपियों से पूछताछ की निगरानी कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सोनम ने सभी को झांसे में लेकर इस्तेमाल किया। राज को प्यार का वादा दिया तो अन्य को पैसों का लालच। अब तक यह माना जा रहा था कि राज इस पूरे मामले का असली साजिशकर्ता है। उसे सोनम का प्रेमी बताया जा रहा था। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस मामले में और भी बड़े खेल का खुलासा हो सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि राज का इस्तेमाल मोहरे के रूप में हुआ। उन्हें शक है कि सोनम किसी तीसरे के साथ भागने की फिराक में थी और राज इस बड़े खेल से अनभिज्ञ था और इसलिए वह सोनम रघुवंशी की मदद करता रहा। वहीं, सोनम का परिवार और प्लाईवुड कंपनी में काम करने वाले लोग यह बार-बार दोहरा रहे हैं कि सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध नहीं था. सोनम के भाई गोविंद ने भी कहा- राज सोनम को दीदी बोलता था और तीन साल से सोनम उसे राखी बांध रही थी. ऐसे में सवाल अब ये उठ रहा है कि अगर सोनम और राज के बीच सच में कोई ऐसा रिश्ता नहीं था तो उसने किसके लिए अपने पति की जान ली? क्राइम सीन रीक्रिएट करवाया जाएगा शिलॉन्ग पुलिस अब घटनास्थल पर सोनम और अन्य आरोपियों को ले जाएगी. फिर वहां क्राइम सीन रीक्रिएट करके सबूत जुटाएगी. इसके बाद आरोपियों को इंदौर भी लाने की योजना है। राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर में कहां रुकी और किस-किस से मिली, इसकी तहकीकात के बाद नए पहलू सामने आ सकते हैं. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि सोनम की जब जेल में राज के साथ वीडियो कॉल करवाई पर बात करवाई गई तो वो रोने लगी. एक टक राज को देखती रही. फिर उसने गुनाह कबूल कर लिया. अब यह तीसरा शख्स कौन था यह खुलासा होना बाकी है। लेकिन ध्यान देने लायक बात यह है कि सोनम का परिवार और प्लाईवुड कंपनी में काम करने वाले लोग यह बार-बार दोहरा रहे हैं कि सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध नहीं था। राज सोनम को दीदी बोलता था और सोनम उसे कई बार राखी बांध चुकी थी। यदि सोनम और राज के बीच सच में कोई ऐसा रिश्ता नहीं था तो उसने किसके लिए अपने पति की जान ली, यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शिलॉन्ग पुलिस जहां घटनास्थल पर सोनम और अन्य आरोपियों को ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट करके सबूत जुटाएगी तो दूसरी तरफ आरोपियों को इंदौर भी लाने की योजना है। राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर में कहां रुकी और किस-किस से मिली, इसकी तहकीकात के बाद नए पहलू सामने आ सकते हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। बुधवार को सूत्रों के हवाले से खबर आई कि सोनम ने सबूतों को देखकर अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सोनम रघुवंशी ने सूटकेस में क्यों छोड़ा मंगलसूत्र मेघालय पुलिस ने रहस्यमय हनीमून हत्याकांड को सुलझा लिया है। इस केस को सुलझाने में मंगलसूत्र ने अहम भूमिका निभाई है। यह मंगलसूत्र एक सूटकेस में मिला था। मेघालय डीजीपी आई नोंगरंग ने यह जानकारी दी है। 22 मई को होमस्टे में पहुंचा था जोड़ा राजा रघुवंशी (29) और उनकी पत्नी सोनम (25) की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए निकले थे। 22 मई को यह जोड़ा पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा पहुंचा और एक होमस्टे में कमरा लेने की कोशिश की। लेकिन, पहले से बुकिंग न होने के कारण उन्हें कमरा नहीं मिल पाया। दो जून को मिला शव 2 जून को राजा का शव वेइसवडोंग वाटरफॉल के पास एक खाई में मिला। सोनम की तलाश जारी थी। आखिरकार, 9 जून की सुबह सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में, जो कि लगभग 1,200 किलोमीटर दूर है, आत्मसमर्पण कर दिया। उसी दिन उसके कथित प्रेमी, राज कुशवाहा और तीन भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोनम ने मंगलसूत्र क्यों छोड़ा? सोनम रघुवंशी ने अपना मंगलसूत्र क्यों छोड़ा? इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने एक अंगूठी और सोनम का मंगलसूत्र बरामद किया। मंगलसूत्र एक पवित्र हार होता है जिसे विवाहित हिंदू महिलाएं पहनती हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह जोड़ा 22 मई को सोहरा में एक होमस्टे पर बिना बुकिंग के पहुंचा था। कमरा उपलब्ध नहीं होने के कारण, उन्होंने अपना सूटकेस होमस्टे में छोड़ दिया। उन्होंने सोचा कि 3,000 से अधिक सीढ़ियों वाली नोंग्रियाट गांव की ट्रेकिंग पर इसे ले जाना मुश्किल होगा। वे वहां डबल-डेकर रूट ब्रिज देखने जा रहे थे। सूटकेस में मिला मंगलसूत्र और अंगूठी मेघालय डीजीपी ने बताया कि हमने सोहरा में एक होमस्टे में जोड़े द्वारा छोड़े गए सूटकेस से सोनम का ‘मंगलसूत्र’ और एक अंगूठी बरामद की। डीजीपी ने आगे कहा कि एक विवाहित महिला का गहने छोड़कर जाना, हमें इस मामले में उसे संदिग्ध के रूप में देखने का एक सुराग दे गया। दूसरे होमस्टे में बिताई रात उनका सूटकेस सोहरा होमस्टे में ही रहा, जबकि उन्होंने नोंग्रियाट में एक होमस्टे में रात बिताई और 23 मई को सुबह जल्दी ही वहां से निकल … Read more

हत्यारे चूक जाते तो इस तरीके से देती पति को दर्दनाक मौत, राजा रघुवंशी के लिए तैयार था सोनम का प्लान-B

इंदौर  इंदौर की सोनम रघुवंशी की साजिश के तार अब धीरे-धीरे खुल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपनी शादी के पांच दिन बाद ही राजा की हत्या का प्लान तैयार कर लिया था। हत्यारों को उसने 15 हजार रुपये कैश दिए और 20 लाख रुपये बाद में देने का वादा किया। इतना ही नहीं, राजा की हत्या होते हुए उसने अपनी आंखों से देखा। अब एक और अहम जानकारी निकलकर सामने आई है। दरअसल, अपने पति राजा रघुवंशी को मौत की नींद सुलाने के लिए सोनम ने एक प्लान बी भी तैयार कर रखा था। पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए दो प्लान तैयार किए थे। इनमें पहला प्लान हत्यारों के जरिए उसे मरवाने का था। वहीं, प्लान बी के तहत अगर हत्यारे उसे मारने से चूक जाते तो सोनम खुद इस हत्या को अंजाम देती। वह राजा को सेल्फी लेने के बहाने पहाड़ के किनारे पर लेकर जाती और मौका देखकर उसे धक्का दे देती। सोनम के दोनों प्लान ऐसे थे, जिनमें राजा रघुवंशी के बचने की कोई गुंजाइश नहीं थी। राजा की लाश 2 जून को खाई में मिली थी। माना जा रहा है कि 23 मई को उनकी हत्या की गई थी। तीनों हत्यारे राज के दोस्त पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि राजा की जान लेने वाले तीनों हत्यारे, सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा के दोस्त हैं। सोनम ने जब राजा की हत्या की योजना के बारे में राज को बताया तो उसने ही इन तीन लोगों को हायर किया था। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए तीनों हत्यारे शिलॉन्ग गए, लेकिन राज इंदौर में ही रुका रहा। इतना ही नहीं, वह राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ। दरअसल, सोनम का प्लान था कि राज पर किसी भी तरह से कोई शक ना कर पाए। राजा की हत्या के इस प्लान में अगर कोई चूक हो जाती है तो इसके लिए उसकी पत्नी सोनम ने एक और ‘प्लान बी’ भी तैयार कर रखा था। इस प्लान के मुताबिक अगर प्लान ए कहीं से भी फेल होता नजर आए तो सोनम अपने पति को खुद ही खाई में धकेल कर हत्या कर देती। राजा रघुवंशी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, और अब इस केस में हर दिन एक नया और चौंकाने वाला एंगल सामने आ रहा है। अब हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों के कबूलनामे के साथ-साथ हवाला कारोबार से जुड़ा एक संदिग्ध सुराग सामने आया है, जो इस साजिश को और बड़ा व गहरा बना रहा है। पुलिस को पूछताछ के दौरान राज कुशवाहा के मोबाइल से कुछ ऐसे नंबर मिले हैं, जो सामान्य नहीं थे। ये नंबर ₹10 के नोटों के सीरियल नंबर थे। सूत्रों के मुताबिक, इस तरह की नंबरिंग का इस्तेमाल अक्सर हवाला लेन-देन की ट्रैकिंग में किया जाता है। आरोपियों ने कबूला जुर्म, बताई हत्या की पूरी कहानी खुली राजा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चारों आरोपियों- राज कुशवाहा, विशाल उर्फ विक्की, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या उन्होंने पहले से तय किए गए प्लान के मुताबिक की गई। राजा की हत्या के बाद शव को मेघालय के शिलांग क्षेत्र में खाई में फेंक दिया गया। आरोपियों ने इस बात का भी खुलासा किया कि यह साजिश सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा ने मिलकर रची थी। इंदौर क्राइम ब्रांच ने भी आरोपियों के कबूलनामे की विधिवत पुष्टि की है। अब पुलिस उनके बयानों के आधार पर सबूतों को क्रॉस-चेक कर रही है, जिससे कोर्ट में मुकदमा मजबूत हो सके। राजा रघुवंशी हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे साजिश की परतें खुलती जा रही हैं। अब यह लगभग साफ होता जा रहा है कि इस खौफनाक हत्या की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ही थी। पिछले दो दिनों से लगातार पूछताछ में आरोपियों के कबूलनामों और डिजिटल साक्ष्यों ने सोनम की भूमिका को केंद्र में ला खड़ा किया है। एसीपी पूनम यादव ने बताया हत्या का मास्टरमाइंड कौन इंदौर की ACP पूनम चंद यादव ने इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिससे साफ होता है कि यह कोई अचानक हुई क्राइम नहीं थी, बल्कि शादी से भी पहले से सोच-समझकर रचा गया प्लान था। ACP पूनम चंद यादव ने बताया, ‘चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है।’ सोनम रघुवंशी और उसका कथित प्रेमी राज कुशवाहा, पहले से राजा की हत्या की तैयारी में जुटे थे। दोनों ने तय किया कि राजा को शादी के बाद हनीमून ट्रिप पर मार डालना सबसे आसान और ‘साफ-सुथरा’ तरीका होगा। जैसे ही राजा और सोनम हनीमून के लिए शिलांग रवाना हुए, उससे पहले ही तीनों सुपारी किलर्स विशाल (विक्की), आकाश और आनंद शिलांग पहुंच चुके थे। इस दौरान इनका काम था, सोनम और राजा की लोकेशन ट्रैक करना, राजा की हत्या का मौका देखना और हत्या करने के बाद उसकी डेडबॉडी को ठिकाने को लगाना। यह सब इतनी चुपचाप और बारीकी से किया गया कि किसी को शक न हो। इंदौर आई थी सोनम पुलिस की जांच में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। राजा की हत्या के बाद, सरेंडर करने से पहले सोनम छिपकर इंदौर भी आई थी। यहां उसके प्रेमी राज ने एक किराए के कमरे का इंतजाम किया, जिसमें सोनम रही। हालांकि, मेघालय पुलिस से जब तीनों कॉन्ट्रैक्ट किलर को मध्य प्रदेश और यूपी से गिरफ्तार कर लिया तो सोनम गाजीपुर पहुंची और सरेंडर कर दिया। इसके बाद मेघालय पुलिस सोनम को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आखिरी वक्त पर प्लान से हटा राज वहीं, मेघालय पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की तफ्तीश में जुटे इंदौर के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आखिरी वक्त पर राज प्लान से हटना चाहता था। पूछताछ में राज ने दावा किया कि वह इस साजिश में सोनम का साथ नहीं देना चाहता था और आखिरी वक्त पर उसने मेघालय जाने का अपना प्लान कैंसल … Read more

सोनम रघुवंशी ने SIT के सामने कबूल किया अपना जुर्म, सोनम और राज कुशवाह के साथ वाली फोटो आई सामने

इंदौर सोनम रघुवंशी ने आखिरकार यह कबूल कर लिया कि उसने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी। शिलॉन्ग में पुलिस पूछताछ के दौरान सोनम टूट गई और उसने रोते-रोते यहब कबूल कर लिया है कि हां उसने ही अपने पति की जान ली है।सोनम रघुवंशी ने आखिरकार यह कबूल कर लिया कि उसने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी। शिलॉन्ग में पुलिस पूछताछ के दौरान सोनम टूट गई और उसने रोते-रोते यह कबूल कर लिया है कि हां उसने ही अपने पति की जान ली है। इस बीच खास बात यह है कि सोनम का राज कुशवाहा से भी आमना-सामना कराया गया है। मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह का आमना-सामना करवाया, जिसके बाद सोनम टूट गई और उसने अपने पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने पुख्ता सबूतों के साथ दोनों को आमने-सामने बिठाया, जिसके बाद सोनम के पास छिपाने को कुछ नहीं बचा. मेघालय पुलिस के ‘ऑपरेशन हनीमून’ के तहत 23 मई को शिलांग के सोहरा में हुई राजा रघुवंशी की हत्या की जांच में बड़ा खुलासा हुआ. पुलिस ने सोनम और राज कुशवाहा को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की. 42 सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट, और अन्य सबूतों को सामने रखा गया. सबूतों के दबाव में सोनम टूट गई और उसने कबूल किया कि उसने राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर, और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची.   पुलिस जांच में पता चला कि सोनम ने हनीमून के बहाने राजा को सोहरा के सुनसान इलाके में ले जाकर हत्यारों को उसकी लोकेशन भेजी. उसने अपनी सास को झूठ बोला कि वह अपरा एकादशी का व्रत रख रही है, जबकि होटल रिकॉर्ड से पता चला कि उसने खाना खाया था. हत्या के बाद सोनम ने राजा के सोशल मीडिया अकाउंट से ‘सात जन्मों का साथ है’ पोस्ट कर जांच को भटकाने की कोशिश की. पुलिस को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी मिला.   मेघालय पुलिस ने सोनम, राज कुशवाह और तीनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है. सोनम ने 9 जून को गाजीपुर (UP) में सरेंडर किया था. पुलिस के मुताबिक, सोनम का मकसद राजा को रास्ते से हटाकर राज कुशवाह के साथ नई जिंदगी शुरू करना था.    राजा के भाई सचिन और पिता अशोक रघुवंशी ने सोनम के लिए फांसी की सजा और उसके परिवार के सामाजिक बहिष्कार की मांग की है. सोनम के भाई गोविंद ने भी हत्यारों के लिए फांसी की मांग की, लेकिन दावा किया कि उसे साजिश की जानकारी नहीं थी.   मुझे अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए- राजा रघुवंशी की मां राजा रघुवंशी की मां उमा ने कहा, ‘मुझे अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए. दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. मेरे बेटे ने क्या किया था? उसकी क्या गलती थी? उसे क्यों मारा गया?’ कामाख्या मंदिर क्यों गई सोनम, क्या नरबलि की थी इच्छा…’ राजा की मां का सोनम पर आरोप राज उससे प्यार नहीं कर सकता- सोनम की बॉयफ्रेड की मां राज कुशवाह की मां ने भी बातचीत में कहा कि राज उससे प्यार नहीं कर सकता. सोनम क्यों राज को पसंद करेगी? मेरा  बेटा सोनम से कभी बात नहीं करता था. हमारा एक कमरा है, ऊपर राज सोता है और नीचे हम.अगर वो किसी से बात करता तो हमें तो सुनाई देता. किसी को तो पता चलता. वहां गोविंद भी काम करता था. ऐसा नहीं सकता है कि किसी को इस बारे में कुछ पता चले. मैंने तो सोनम को आजतक देखा नहीं, ना ही मैंने उनके घरवालों को देखा. मेरे बच्चे को मारा उनकी इतनी हिम्मत कैसे हुई- राजा की मां राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि राजा की मौत के बाद हमारे यहां जब राज आया तो मेरे मन में यही ख्याल आया कि जिन्होंने मेरे बच्चे को मारा उनकी हिम्मत कैसे हुई मेरे यहां आने की. हनीमून पर गोल्ड पहनकर आने के लिए सोनम ने राजा से कहा था राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि राजा ने कामख्या जाने के बाद कोई फोटो नहीं डाली. मुझे एक फोटो में राजा की चैन दिखी तो मैंने बोला तुमने चैन क्यों पहनी? जिस पर राजा ने कहा कि सोनम ने पहनने के लिए बोला है. हमें अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहिए.   बेटे की हत्या में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए- राजा रघुवंशी की मां बातचीत में राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि वो चाहती हैं कि उनके बेटे की हत्या में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. उन्होंने कहा कि सोनम पर हमारा ध्यान कभी ज्यादा नहीं गया. सोनम शादी के बाद चली गई थी तब उसके घरवालों ने बोला कि अमावस्या के बाद आना. सोनम के शिलांग पहुंचने से पहले ही सुलझ गई राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी  मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी गुवाहाटी पहुंच चुकी हैं। रात करीब दो बजे तक सोनम रघुवंशी के शिलांग पहुंच जाने की संभावना है। मंगलवार को मेघालय पुलिस पटना से लेकर कोलकाता और फिर कोलकाता से लेकर गुवाहाटी पहुंची। गुवाहाटी से सोनम रघुवंशी को सड़क मार्ग से शिलांग के लिए निकाला गया। उधर, राजा रघुवंशी की हत्या में गिरफ्तार सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा समेत तीन अन्य आरोपियों को भी मेघालय पुलिस इंदौर से लेकर शिलांग के लिए रवाना हो गई है। इंदौर एयरपोर्ट एक आरोपी की एक व्यक्ति ने गुस्से में थप्पड़ भी मारा। गुवाहाटी से शिलांग की कुल दूरी 100 किलोमीटर की है। सोमवार की देर रात को मेघालय पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की कोर्ट ट्रांजिट रिमांड हासिल की थी। इंदौर में कबूले सुपारी किलर्स मेघालय पुलिस के दबाव के बाद गाजीपुर में इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के सरेंडर किया था। इतना ही नहीं इंदौर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तार किया गया था। मेघालय पुलिस ने इस केस को सुलझाने … Read more

विशाल ने किया पहला वार, फिर लाश खाई में फेंकी… पति राजा की मौत का जश्न मनाती रही सोनम!

राजा को शादी के बाद सोनम ने छूने तक नहीं दिया, बोली थी कामाख्या में दर्शन के बाद ही करीब आएंगे सोनम का घातक इश्क, साजिश को प्यार समझता रहा राजा… जो-जो सोनम कहती गई चुपचाप करता गया विशाल ने किया पहला वार, फिर लाश खाई में फेंकी… पति राजा की मौत का जश्न मनाती रही सोनम!  इंदौर  राजा रघुवंशी की शादी को चंद दिन ही हुए थे. प्यार में भरोसा था, अपनापन था, लेकिन एक अजीब सी दूरी भी थी. जो उसकी पत्नी सोनम ने खुद बनाई थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने शादी के बाद राजा से साफ कह दिया था कि वह तब तक उसके पास नहीं आएगी जब तक वे दोनों कामाख्या देवी के दर्शन नहीं कर लेते. सोनम ने तो शादी के बाद राजा को छूने तक नहीं दिया था. राजा अपनी पत्नी की हर बात को आस्था और सम्मान का विषय समझता रहा, उसकी इस बात को भी मान गया.  मायके से बनी हत्या की साजिश राजा की हत्या की पूरी योजना सोनम ने अपने मायके से रहते हुए बनाई थी. 15 मई को वह मायके चली गई और वहीं रहकर गुवाहाटी की टिकट बुक करवाई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम फोन पर अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ लगातार संपर्क में थी. सोनम और राज ने मिलकर प्लान तैयार किया कि राजा को मेघालय ले जाकर रास्ते से हटा दिया जाएगा. राजा को नहीं मार पाए तो मैं खुद धक्का दे दूंगी क्राइम ब्रांच को मिले इनपुट्स के मुताबिक, सोनम ने राज कुशवाहा से कहा था कि अगर उसके दोस्त विशाल, आनंद और आकाश राजा को नहीं मार पाए तो वह खुद ही फोटो खींचने के बहाने राजा को खाई में धक्का दे देगी. इतना ही नहीं, अगर साजिश खुल जाती है तो वे नेपाल भागने की भी योजना बना चुके थे. कामाख्या से मेघालय की ओर सोनम ने राजा को कामाख्या मंदिर ले जाने के बाद मेघालय घूमने का सुझाव दिया. राजा को पहाड़ पसंद नहीं थे, लेकिन पत्नी के कहने पर वह चल पड़ा. सोनम ने न सिर्फ गंतव्य तय किया, बल्कि ट्रैवल प्लान से लेकर रहने की व्यवस्था तक खुद की. इंदौर क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, सोनम ने राजा की हत्या की पूरी योजना शादी के बाद के एक हफ्ते में तैयार कर ली थी. जब मेघालय पुलिस ने इंदौर में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू की तो इंदौर पुलिस ने कुछ इनपुट साझा करते हुए दावा किया कि सोनम ने पहले ही ठान लिया था कि उसे राजा को हर हाल में मारना है. वारदात का दिन 23 मई को राजा और सोनम मेघालय के नोंगरीहाट गांव के पास पहुंचे. सोनम के कहने पर राजा को सुनसान रास्ते पर ले जाया गया. वहीं पर तीनों आरोपियों  विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने उस पर हमला किया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, राजा के सिर पर दो धारदार हथियार से वार किए गए एक आगे से और एक पीछे से. हत्या के बाद सोनम हुई गायब हत्या के बाद सोनम लापता हो गई. लेकिन अब खुलासा हुआ है कि 25 से 27 मई तक वह इंदौर के देवास नाका इलाके में एक किराए के फ्लैट में छिपी रही. मंगलवार को पुलिस ने यह भी बताया कि हत्याकांड में शामिल आरोपी विशाल के घर से उसके खून लगे कपड़े बरामद किए गए हैं, जिन्हें अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. सोनम का घातक इश्क, साजिश को प्यार समझता रहा राजा…  सोनम और राजा की नई-नई शादी हुई थी. रिश्ते में नयापन था, भरोसा था, और था ऐसा प्यार जिसमें ना शब्द की कोई जगह नहीं थी. पत्नी जो-जो कहती गई, वही राजा की दुनिया बनता गया. राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम की हर बात बिना किसी सवाल के मानता चला गया. और शायद यही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा या कहें अंतिम फैसला साबित हुआ. हनीमून पर कब जाना है, कौन-सा रास्ता चुनना है, क्या पहनना है, कितने पैसे साथ ले जाने हैं हर फैसला सोनम लेती रही और राजा सिर झुकाकर मंजूरी देता रहा. लेकिन राजा को क्या पता था कि उसकी पत्नी क्यों हर बात में उससे हां करवा रही है.सोनम तो एक ऐसी साजिश रच रही थी, जो उसे सीधा मौत की घाटी तक ले जाने वाली थी.  रिश्ता जो परिचय पुस्तिका से शुरू हुआ राजा रघुवंशी इंदौर का ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर का था. उसके परिवार में माता-पिता और दो भाई और भाभी हैं. सोनम का परिवार इंदौर के ही कुशवाह नगर में रहता है, जहां पिता का प्लायवुड का कारोबार है. राजा और सोनम का रिश्ता रघुवंशी समाज की परिचय पुस्तिका में दर्ज विवरणों से जुड़ा था. फिर दोनों परिवारों में संपर्क हुआ और रिश्ता तय हुआ. राजा  के घर वाले बकायदा सोनम के घर जाकर उसे पसंद कर आए थे. इसके बाद शादी तय हुई.  राजा की मां उमा रघुवंशी बताती हैं कि हमने अपनी बहू को बहुत स्नेह से स्वीकार किया था. उनकी मां से बातें होती रहती थीं, सब ठीक लग रहा था. शादी, और 4 दिन बाद विदाई 11 मई 2025 को राजा और सोनम की शादी पूरे समाज की उपस्थिति में धूमधाम से हुई. उसी रात सोनम अपने ससुराल पहुंच गई. लेकिन मात्र चार दिन बाद वह अपने मायके लौट गई. उस वक्त जेठ का महीना चल रहा था, इसलिए पगफेरे की रस्म भी नहीं हुई थी. उमा रघुवंशी कहती हैं, हमने कहा था कि बहू को बुला लें, लेकिन उनकी मां ने कहा – जून में बुलाएंगे. सोनम की कौन कौन सी बात मानता गया राजा  राजा का मन हनीमून पर जाने का नहीं था. परिवार ने बताया कि पगफेरे के बाद जून में जाने की योजना थी. लेकिन सोनम ने फोन पर जिद की शिलांग चलते हैं. राजा मान गया. उसने किसी से कुछ नहीं कहा. यह पहला संकेत था कि सोनम की बात राजा टाल नहीं पाता था. परिवार वालों के मुताबिक, राजा को पहाड़ पसंद नहीं थे, लेकिन सोनम ने उसे शिलांग की हरियाली और वादियों का सपना दिखाया. वह तैयार हो गया. इसके बाद हनीमून ट्रिप का प्लान बना, और 20 मई को दोनों मेघालय के लिए रवाना हो गए. … Read more

न हनीमून की फोटो, न वीडियो कॉल… सास की मांग को बार-बार ठुकरा रही थी वेबफ़ा सोनम

इंदौर मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की बिहार में एंट्री सोमवार को रात करीब 12 बजे बक्सर से हुई। बक्सर के आदर्श नगर थाने में मेघालय पुलिस टीम आधे घंटे तक रुकी। सिक्योरिटी को लेकर अफसरों से बात हुई। फिर वहां से मेघालय पुलिस की गाड़ी को बिहार पुलिस ने एस्कॉर्ट करना शुरू किया। इसके बाद पटना एयरपोर्ट तक एस्कॉर्ट मिलती रही। अहले सुबह करीब तीन-साढ़े तीन बजे सोनम रघुवंशी को पटना के फुलवारी शरीफ थाने में लाया गया। फिर यहां से कोलकाता और फिर शिलॉन्ग लेकर मेघालय पुलिस पहुंचेगी। सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। ये पूरी घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जिसमें प्यार, शादी, हनीमून और फिर एक खौफनाक साजिश शामिल है। गाजीपुर से पटना: रात भर जागती रही सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस की पांच सदस्यीय टीम सड़क मार्ग से पटना लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि गाजीपुर से रात में शुरू हुई ये यात्रा सोनम के लिए तनाव भरी रही। बक्सर के आदर्श नगर थाने में लगभग आधे घंटे के ठहराव के दौरान भी सोनम ने न तो कुछ खाया और न ही किसी से बात की। वो पूरी रात चुपचाप जागती रही, जैसा कि ड्राइवर ज्ञानंजय कुमार ने मीडिया को बताया। सोनम ने सिरदर्द की शिकायत की, लेकिन भोजन से इनकार कर दिया और लगातार पानी मांगती रही। पटना में भोजन और हवाई अड्डे तक एस्कॉर्ट सुबह करीब तीन-साढ़े तीन बजे सोनम को पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस थाने लाया गया, जो हवाई अड्डे के पास स्थित है। यहां उसे भोजन कराया गया और थोड़ी देर आराम करने का मौका मिला। इस दौरान सोनम रघुवंशी टेबल पर माथा रखकर कुछ देर के लिए सो गई। ये सबकुछ बिहार पुलिस और मेघालय पुलिस की संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था में हुई। बक्सर के बाद मेघालय पुलिस वाहनों से अलग हो गई, जबकि बिहार पुलिस ने एस्कॉर्ट किया। ये सुनिश्चित किया गया कि सोनम कड़ी निगरानी में रहे। गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग के लिए उड़ान फुलवारी शरीफ थाने से सुबह करीब 11:30 बजे सोनम को पटना हवाई अड्डे के लिए रवाना किया गया। मेघालय पुलिस की टीम उसे 12:40 बजे की फ्लाइट से गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग ले जाना चाह रही थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनम का टिकट अभी तक कन्फर्म नहीं था और समय-सारणी में बदलाव की संभावना बनी हुई थी। यात्रा के दौरान सोनम की निगरानी में मेघालय से बिहार पुलिस तक संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था रही, और गाजीपुर से बक्सर सीमा तक यूपी पुलिस एस्कॉर्ट में थी। राजा की हत्या के बाद सोनम ने इंदौर जाकर राज के साथ बिताया था वक्त इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्याकांड में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि सोनम ने अपने सामने ही राजा की हत्या कराई थी। सोनम राज को फोटो शूट के बहाने पहाड़ी पर ले गई जहां सुपारी किलर्स ने राजा को मौत के घाट उतारकर खाई में फेंक दिया गया। यह भी पता चला है कि वारदात वाली जगह पर खुद सोनम भी मौजूद थी और उसने आरोपियों से कहा- इसे मार डालो। इस बीच शिलॉन्ग के एसपी ने बताया है कि राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भी गई थी। शिलॉन्ग के एसपी विवेक श्याइम ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि राजा हत्याकांड को अंजाम देने वालों को दबोचने के लिए पूरे ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया था, जिसमें 120 पुलिसकर्मी शामिल थे। उन्होंने बताया कि 3 बड़ी टीमों को इस काम में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि 3-4 दिन की तहकीकात के बाद ही उन्हें पता चल गया था कि इस पूरे कांड में सोनम शामिल है। सभी तथ्यों को वेरिफाई करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की गई। हत्या के बाद इंदौर गई थी सोनम: SP एसपी ने बताया कि राजा की हत्या के बाद सोनम की आरोपियों के साथ होम स्टे के पास मुलाकात भी हुई थी, जोकि घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में मेघालय पुलिस के अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भी गई थी। वह सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर गई थी। वह वहां एक किराये के कमरे में रही। सोनम की इंदौर में राज से भी मुलाकात हुई थी। फिर वह एक किराये की गाड़ी से इंदौर से गाजीपुर गई थी जहां उसने सरेंडर किया। मेघालय पुलिस से सोनम के इस दावे का भी खंडन हो गया है जिसमें उसने कहा था कि उसे अपहरण कर लिया गया था और आरोपी गाजीपुर में उसे छोड़कर फरार हो गए। सोनम ने गाजीपुर पुलिस के साथ पूछताछ में यह भी कहा कि आरोपियों ने गहनों की लूट के लिए राजा की हत्या की थी। गौरतलब है कि 11 मई को शादी के बाद राजा और सोनम हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए थे। यहां दोनों अचानक लापता हो गए। बाद में पता चला कि राजा की हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोप में राजा की पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट रिमांड और विस्तृत पूछताछ की तैयारी मेघालय पुलिस को सोनम की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है। इस दौरान पुलिस सोनम से गहन पूछताछ करेगी और पति राजा की हत्या की साजिश के हर पहलू को उजागर करने की कोशिश करेगी। इसी दौरान, मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपी- राज कुशवाहा, आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान को भी शिलॉन्ग लाकर उनसे पूछताछ की तैयारी है। पुलिस हत्या स्थल, हथियारों की आपूर्ति और पूरी साजिश के नेटवर्क जैसी जानकारियों को जुटाने का प्रयास करेगी। राजा के भाई का आरोप: और भी लोग शामिल राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस साजिश में पांच से ज्यादा आरोपी हैं और सोनम ने खुद को केवल मोहरा बना कर रखा है। विपिन ने दावा किया है … Read more

अब राज से भी सोनम की बेवफाई! अपनी गर्दन बचाकर कबूल की आधी बात

प्रेग्नेंट है सोनम रघुवंशी? मेडिकल रिपोर्ट ने और उलझाई राजा मर्डर केस की गुत्थी सोनम नेपाल भागने वाली थी ? फिर क्यों किया सरेंडर, सिर्फ रात में करती थी सफर अब राज से भी सोनम की बेवफाई! अपनी गर्दन बचाकर कबूल की आधी बात इंदौर इंदौर कपल केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से सोमवार को सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पूरे मामले ने यू-टर्न ले लिया। जिसे अब तक विक्टिम माना जा रहा था वो ही सोनम अब मुख्य आरोपी बताई जा रही है। वहीं राजा रघुवंशी के मर्डर में सोनम के बॉयफ्रेंड राज कुशवाह समेत अन्य तीन लोगों का नाम सामने आया है। अब इस केस में एक नया मोड़ सामने आया है- सोनम की प्रेग्नेंसी की खबर। मेडिकल जांच ने इस केस को और रहस्यमयी बना दिया है। प्रेग्नेंसी टेस्ट: सच या सस्पेंस? 9 जून 2025 को सोनम की मेडिकल जांच तीन महिला डॉक्टरों की टीम ने की। सोनम की शारीरिक और मानसिक स्थिति कमजोर पाई गई। वह डरी हुई थीं, लेकिन उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। प्रेग्नेंसी टेस्ट के नतीजे असंतोषजनक रहे, जिसका मतलब है कि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सोनम गर्भवती हैं या नहीं। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि सात दिन बाद अल्ट्रासाउंड किया जाए ताकि स्थिति साफ हो सके। यह असमंजस जांच को और जटिल बना रहा है। अगर सोनम प्रेग्नेंट हैं, तो यह बच्चा राजा का है या किसी और का? यह सवाल नई उलझन बन गया है। नेपाल भागने वाली थी सोनम ? फिर क्यों किया सरेंडर, सिर्फ रात में करती थी सफर इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पत्नी सोनम रघुवंशी को भी रिमांड पर भेजा गया है। इसी बीच खबरें हैं कि मेघालय के शिलॉन्ग में पति राजा को मौत के घाट उतारने के बाद सोनम ने देश छोड़ने का ही प्लान बना लिया था। हालांकि, इसे लेकर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हत्यारों ने सोनम के सामने ही राजा को मौत के घाट उतारा था। यह वारदात सोहरा में की गई थी। हत्यारों ने शव को खाई में फेंका और अलग-अलग हो गए। फिलहाल, पुलिस ने सोनम की प्लानिंग और शिलॉन्ग से गाजीपुर आने को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन खबरें हैं कि वह नेपाल भागने की तैयारी कर रही थी। इतना ही नहीं वारदात के बाद वह सिर्फ रात में ही सफर करती थी। कैसे चलाया खर्च एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शादी में मिले गहने और करीब 9 लाख रुपये लेकर सोनम शिलॉन्ग गई थी। हत्या के बाद वह इनकी मदद से ही सफर तय कर रही थी और नेपाल भागने की तैयारी में थी। कहा जा रहा है कि दो युवकों ने सोनम के छिपने और रहने में मदद की थी। पूरी प्लानिंग थी तो क्यों कर दिया सरेंडर खबरें हैं कि हनीमून ट्रिप के दौरान सोनम लगातार हत्यारों के संपर्क में बनी हुई थी। जब मीडिया में तीनों के पकड़े जाने की खबरें आईं तो सोनम ने भी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि सोनम ने शिलॉन्ग से गाजीपुर तक का सफर कैसे तय किया। 2 जून को खाई में राजा की लाश मिली थी और इसके बाद से ही सोनम की तलाश जारी थी। एक दिन पहले ही आईएएनएस से बातचीत में IG पुलिस पी मारक ने कहा, ‘सोनम ने बीती रात दबाव में आकर सरेंडर किया है, जिसके बाद गिरफ्तारियों की संख्या 4 पर पहुंच गई है। एक आरोपी अब भी फरार है। कोर्ट कार्यवाही के लिए सोनम को वापस मेघालय लाया जाएगा।’ राजा के बाद राज से भी सोनम की बेवफाई अपनी दुल्हन को लेकर हनीमून मनाने इंदौर से मेघालय गए राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया गया है। मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने आशिक राज के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रची और सुपारी देकर राजा की हत्या कराई। गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस ने सोनम रघुवंशी से शुरुआती पूछताछ की जिसमें उसने खुद को बेकसूर बताया। हालांकि, सोनम ने राज और उसके दोस्तों को कातिल माना पर वजह कुछ और बताई। टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट में बताया है कि गाजीपुर पुलिस ने सोनम को हिरासत में लेने के बाद कुछ देर पूछताछ की जिसमें उसने दावा किया कि लूटपाट के लिए राजा की हत्या की गई है। उसने राज और उसके दोस्तों पर लगे हत्या के इल्जाम को सही माना। सोनम ने राज और उसके दोस्तों की ओर इशारा करते हुए गाजीपुर पुलिस से कहा, ‘मैंने अपने पति की हत्या नहीं की। उन्होंने (राज और उसके दोस्त) गहनों के लिए उसे मार डाला।’ कई सवालों के जवाब नहीं दे पाई सोनम सोनम ने जोर देकर बार-बार दोहराया कि राजा रघुवंशी की हत्या में उसकी कोई भूमिका नहीं है। हालांकि, वह कई अहम सवालो के जवाब नहीं दे सकी है। मसलन, वह पिछले 16 दिनों से कहां थी, वह कैसे वारदात वाली जगह से निकली, वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर काशी ढाबे तक कैसे पहुंची, जोकि घटनास्थल से 1200 किलोमीटर से अधिक दूर है। सोनम को अब शिलॉन्ग पुलिस अपने साथ ले गई है जहां उसका आरोपियों से आमना-सामना कराया जाएगा। सोनम, राज और अन्य तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद मेघालय पुलिस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा सकती है। क्या-क्या हुआ है अभी तक 11 मई को शादी के बाद 20 को सोनम और राजा हनीमून के लिए मेघालय गए थे। यहां अचानक दोनों लापता हो गए। 2 जून को राजा की लाश शिलॉन्ग में एक गहरी खाई में बरामद की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि धारदार हथियार से राजा की हत्या की गई है। करीब 16 दिनों तक लापता रहने के बाद सोनम अचानक यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। मेघालय और इंदौर की पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर सोनम उसके कथित प्रेमी राज को मुख्य साजिशकर्ता बताया है। वहीं, राज … Read more

सोनम 3 दिन की रिमांड पर, मेघालय ले जाएगी पुलिस,अब खुलेगा राजा रघुवंशी हत्याकांड का राज

इंदौर सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस पटना पहुंची। पति राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में संदिग्ध सोनम रघुवंशी को पटना के फुलवारीशरीफ थाने में सुरक्षा के दृष्टिकोण से रखा गया है। इससे पहले सोमवार की रात मेघालय पुलिस सड़क मार्ग से लेकर सोनम को लेकर पटना के लिए रवाना हुई थी। बक्सर के रास्ते पुलिस पटना पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बक्सर टू पटना के सफर में सोनम रघुवंशी शांत नजर आई और यह भी कहा जा रहा है कि उसने खाना मांगा था। पटना लाकर सोनम को फुलवारीशरीफ थाने में रखा गया है। बताया गया है कि यहां से एयरपोर्ट नजदीक है, संभवतः इसी कारण उन्हें सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां रखा गया है। फिलहाल बिहार पुलिस की ओर से इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पटना से लेकर गुवाहाटी जाएगी मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी दोपहर 12.40 बजे पटना एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की फ्लाइट से मेघालय पुलिस उसे गुवाहाटी लेकर जाएगी। हालांकि यह भी संभावना है कि 12.40 बजे के फ्लाइट में टिकट की व्यवस्था नहीं होने पर शाम के फ्लाइट से उसे गुवाहाटी लेकर जाया जा सकता है। सुबह 11 बजे पुलिस पटना एयरपोर्ट पहुंचेगी। सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया था। 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर सोनम 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर सोनम को लेकर चार सदस्यीय दल गाजीपुर से पटना के रास्ते शिलांग जा रही है। सोनम को लेकर जिस गाड़ी (बीआर01पीआर 6242) से रवाना किया गया और वो सुबह-सुबह पटना पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफर हुआ दोबारा शुरू इससे पहले बक्सर जिले के आदर्श नगर थाने में काफिला कुछ देर के लिए रुका था। यहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद काफिला पटना की ओर रवाना हुआ। रास्ते में शिलांग पुलिस को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी बिहार पुलिस पर थी, लेकिन बक्सर के शहरी इलाके तक तो एस्कॉर्ट मिला, ग्रामीण इलाके में पहुंचते ही सुरक्षा गाड़ियां गायब हो गईं। लिहाजा शिलांग पुलिस को वापस बक्सर के आदर्श नगर थाने लौटना पड़ा। करीब एक घंटे बाद, रात दो बजे, फिर से शिलांग पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करवाई और यह सफर दोबारा शुरू हुआ। बिहार पुलिस की गाड़ियों की एस्कॉर्ट में सोनम रघुवंशी को पटना लाया गया। पटना से गुवाहाटी होते हुए उसे शिलांग पहुंचाया जाएगा। इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में हुई है गिरफ्तारी मेघालय में हनीमून के लिए गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजा की पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राजा के सिर पर दोनों तरफ से धारदार हथियार से वार किए गए थे। पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया कि रघुवंशी का शव खाई से बाहर निकालने के बाद जांच के दौरान पुलिस ने उसके सिर पर दो कट के निशान देखे।पोस्टमार्टम पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान में किया गया। सायम ने कहा कि संस्थान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मृतक के सिर पर दो गहरे घाव है, जिसमें एक पीछे और एक सामने घाव मिला है। वारदात का सीन रीक्रिएट करने घटनास्थल पर जाएंगे आरोपी? 23 मई को मेघालय के शिलांग से गायब हुई सोनम रघुवंशी ने 9 जून की रात यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। सोमवार देर शाम उसे मेघालय पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे 3 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। मेघायल पुलिस सोनम को सड़क के रास्ते पटना ले जा रही है जहां से आज दोपहर फ्लाइट से मेघालय लेकर जाएगी। वहीं, इस मामले में दूसरे आरोपियों सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा और दो कॉन्ट्रैट किलर विशाल चौहान, आकाश राजपूत को भी मेघालय पुलिस ने सोमवार को इंदौर कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने तीनों को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। वहीं तीसरे किलर आनंद कुर्मी को आज पुलिस कोर्ट में पेश करेगी इसके बाद मेघालय पुलिस चारों आरोपियों को फ्लाइट से मेघालय लेकर जाएगी। सभी आरोपियों को शिलॉन्ग लाने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से आरोपियों की रिमांड मांगेगी, इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। वारदात का सीन रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया जा सकता है। किसने किया था राजा पर पहला वार?   इस बीच, सोमवार को राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई जिससे पता चला है कि राजा रघुवंशी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके सिर में दो चोटें आई थीं। पुलिस सूत्रों की मानें तो शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि चार आरोपियों में से एक विशाल चौहान ने राजा के सिर पर हमला किया था। उस दौरान सोनम भी वहां मौजूद थी। उसी ने राजा के सिर पर हमला करने के लिए सुपारी किलर्स को उकसाया था। एक और आरोपी आकाश राजपूत इस दौरान एक दूसरी किराए की बाइक से वहां निगरानी कर रहा था। आकाश बार-बार उस रूट पर ये देख रहा था कि वहां कोई आ तो नहीं रहा है। राजा को मारने से पहले उसकी किराए की बाइक भी छीन ली गई थी। अब तक क्या-क्या हुआ?     राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई। दोनों पति-पत्नी 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए।     मेघालय से 23 मई को लापता हुई सोनम रघुवंशी। 9 जून को रात करीब डेढ़ बजे गाजीपुर-वाराणसी हाइवे के काशी ढाबे पर पहुंची।     ढाबे वाले से सोनम ने मोबाइल फोन मांगा और अपने घर फोन किया। घर वालो के कहने पर ढाबे वाले ने पुलिस बुलाई।     गाजीपुर पुलिस रात करीब 2 बजे ढाबे पर पहुंची। पुलिस ने सोनम से जानने की कोशिश की कि वो गाजीपुर कैसे आई।     सोनम बार-बार कहती रही कि उसकी तबियत खराब है। गाजीपुर पुलिस सवा दो बजे के पास सोनम को मेडिकल कालेज ले गई, मेडिकल कराया।     सुबह पांच बजे सोनम को पुलिस वन स्टॉप सेंटर ले गई। शाम छह बजके दस मिनट पर मेघालय पुलिस सोनम के पास वन स्टॉप सेंटर पहुंची।     शाम 7 बजे मेघालय पुलिस सोनम को मेडिकल कराने ले गई। … Read more

गाइड ने सोनम के साथ 3 पुरुषों को देखने का किया दावा

इंदौर। हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के जोड़े राजा और सोनम रघुवंशी को लेकर शनिवार को वहां के एक गाइड़ ने बड़ा दावा किया। इस टूरिस्ट गाइड का कहना है कि जिस दिन यह कपल सोहरा क्षेत्र से लापता हुआ था, उस दिन उनके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे और उसने उन चारों को सीढ़ियां चढ़कर जाते हुए देखा था। उस गाइड ने पुलिस के पास भी अपना बयान रिकॉर्ड करा दिया है और एक पुलिस अधिकारी ने भी उसके बयान देने की पुष्टि की है। इंदौर का रहने वाला यह कपल 23 मई को लापता हुआ था, जबकि इसके 11 दिन बाद राजा का शव 2 जून को एक खाई में क्षत-विक्षत हालत में मिल गया था, जबकि उनकी पत्नी अबतक लापता है। यह नया दावा शिलांग के करीब मावलाखियात इलाके में गाइड का काम करने वाले अल्बर्ट पीडी ने किया है। पीडी ने पीटीआई को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसने इस जोड़े को तीन पुरुष पर्यटकों के साथ 23 मई की सुबह करीब 10 बजे नोंग्रियात से मावलाखियात तक 3,000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा था। अल्बर्ट ने बताया कि वह उस दंपति को पहचानता है, क्योंकि उनके लापता होने से एक दिन पहले उसने उन्हें नोंग्रियात तक चढ़ने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया था और एक अन्य गाइड को नियुक्त कर लिया था। अल्बर्ट ने कहा, ‘चारों पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि महिला पीछे थी। चारों पुरुष हिंदी में बातचीत कर रहे थे, लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि वे क्या बोल रहे थे, क्योंकि मैं केवल खासी और अंग्रेजी ही बोलना जानता हूं।’ अल्बर्ट ने कहा कि ‘मैंने 22 मई को उस कपल को नोंग्रियाट ले जाने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन वो भा-वान्साई नाम के एक अन्य गाइड से बात कर चुके थे। इसके बाद उन्होंने शिपारा होमस्टे में रात बिताई और अगले दिन बिना गाइड के ही लौट आए।’ गाइड ने दावा किया, ‘जब मैं मावलाखियात पहुंचा, तब तक उनका स्कूटर वहां नहीं था।’ उसने अपना बयान पुलिस के पास भी दर्ज करा दिया है। इस नवविवाहित जोड़े ने जो स्कूटर किराये पर लिया था, वह मावलाखियात के पार्किंग स्थल से कई किलोमीटर दूर, सोहरारिम में पाया गया था, और उसमें चाबी भी लगी हुई थी। इस बीच सोनम के बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। ऐसे में उनके भाई गोविंद ने फिलहाल शिलांग में ही डेरा डाल रखा है, साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर सोनम की तलाश के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने और उसकी तलाश ऐसे करने का आरोप लगाया, जैसे वह मर चुकी हो। गोविंद ने कहा, ‘हमें पूरा विश्वास है कि सोनम जीवित है, लेकिन वे उसे ऐसे खोज रहे हैं जैसे वह मर चुकी हो।’ इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से इस मामले की जांच में सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से मदद लेने का आग्रह भी किया। उधर राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड संगना ने आश्वासन दिया है कि सरकार लापता महिला को खोजने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। फिलहाल NDRF, SDRF, पर्वतारोहियों की टीम खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से सोनम की तलाश कर रही है। बता दें कि राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेइसाडोंग झरने के पास एक घाटी में पाया गया था। हालांकि उसके शरीर से सोने की अंगूठी और गले की चेन गायब पाई गई थीं, जिससे उसकी हत्या का शक गहराने लगा था, बाद में पीएम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई। एक दिन बाद, पास में ही खून से सना एक चाकू मिला और दो दिन बाद, दंपति द्वारा पहना गया एक रेनकोट के समान एक रेनकोट भी सोहरारिम और उस घाटी के बीच में मावक्मा गांव में पाया गया, जहां राजा का शव मिला था।

Indore’s Raja Raghuvanshi Murder: राज कुशवाहा भी अरेस्ट, सोनम के जरिए पहुंची पुलिस

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सहित 3 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पहली बार इंदौर पुलिस का बयान सामने आया है। इंदौर एसपी ने बताया कि इस केस में राज कुशवाहा भी गिरफ्तार हो गया है। राज वही शख्स है जिसका सोनम के साथ अफेयर चल रहा था। इंदौर पुलिस ने सोनम के बारे में कहा कि पूछताछ में सब पता चल जाएगा। राजा की मां ने क्या सजा मांगी? पुलिस का आरोप है कि सोनम ने इंदौर के तीन हमलावरों को पति की हत्या के लिए हायर किया था, हालांकि सोनम के पिता ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है। इस मामले में मृतक राजा की मां का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए हत्यारों के लिए सजा की मांग की है। राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा है कि इसके जिम्मेदार लोगों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमको जरा सी भी भनक नहीं है कि कौन था कौन नहीं था। राजा तक को भनक नहीं थी। अगर कुछ ऐसा होता तो राजा हमें बता देता। अगर राजा को सोनम ने मरवाया है तो मैं कड़ी से कड़ी सजा चाहती हूं। फांसी। इसके बाद राजा की मां ने कहा कि मैं कुछ बोलना नहीं… और फिर इतना कहते कहते रुक गईं। 23 मई को लापता हुए कपल में राजा रघुवंशी का शव सोमवार दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी। सोनम समेत तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी पर मेघालय मुख्यमंत्री कोनराड के सांग्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा- राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। बहुत बढ़िया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet