LATEST NEWS

ऊर्जा मंत्री तोमर बोले, प्रदेश विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करना प्राथमिकता

प्रदेश विद्युत के क्षेत्र में पूर्णत: आत्म निर्भर : ऊर्जा मंत्री  तोमर भोपाल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किये जा रहे कार्यों से प्रदेश विद्युत के क्षेत्र में पूर्णतः आत्म निर्भर हो गया है। प्रदेश भविष्य में भी विद्युत के क्षेत्र में आत्म निर्भर बना रहे इसके लिये विद्युत उपलब्ध क्षमता में 1806 मेगावाट की वृद्धि का कार्यक्रम है। इसमें से 851 मेगावाट क्षमता वृद्धि हासिल की जा चुकी है। प्रदेश में गैर कृषि उपभोक्ताओं को लगभग 24 घंटे एवं कृषि उपभोक्ताओं को लगभग 10 घंटे प्रतिदिन विद्युत प्रदाय की जा रही है। रबी मौसम में मकर संक्रांति पर्व पर 19895 मेगावाट की अधिकतम विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति की गई, जो प्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक है। प्रदेश में पारेषण हानियां अब मात्र 2.60 प्रतिशत रह गई हैं, जो पूरे देश में न्यूनतम हानियों में से एक है। वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2029-2030 तक की अवधि में प्रदेश की पारेषण प्रणाली के सुदृढीकरण के लिये म.प्र. पॉवर ट्राँसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित 5163 करोड़ रुपये के पूंजीगत कार्यों का अनुमोदन प्रदान किया गया है। अटल गृह ज्योति योजना में जिनकी मासिक खपत 150 यूनिट तक है एवं पात्र उपभोक्ताओं को प्रथम 100 यूनिट की खपत के लिए अधिकतम 100 रुपये का बिल दिया जा रहा है एवं अंतर की राशि राज्य शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में वितरण कंपनियों को दी जा रही है। इस योजना में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिये वर्ष 2024-25 में सब्सिडी की मद में 6495.27 करोड़ रूपये जारी किए गए थे। अटल कृषि ज्योति योजना के अंतर्गत 10 हॉर्सपॉवर तक के अनमीटर्ड स्थाई कृषि पंप कनेक्शनों को 750 रुपये प्रति हॉर्सपॉवर प्रतिवर्ष एवं 10 हार्स पॉवर से अधिक के अनमीटर्ड स्थाई कृषि पंप कनेक्शनों को 1500 रूपये प्रति हॉर्स पॉवर प्रतिवर्ष की फ्लेट दर से विद्युत प्रदाय किया जा रहा है। शासन द्वारा 1 हैक्टेयर तक भूमि एवं 5 हार्स पॉवर तक के कृषि पंप वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कृषकों को निःशुल्क विद्युत प्रदाय किया जा रहा है। योजना लगभग 9.3 लाख कृषि उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं। समाधान योजना 2025-26″ में अद्यतन लगभग 17 लाख 15 हजार रूपये उपभोक्ताओं का 350 करोड़ 67 लाख रूपये सरचार्ज माफ हुआ हैं तथा 852 करोड़ 76 लाख रूपये के बिल जमा हुए हैं। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा-अभियान (पीएम-जनमन) में प्रदेश में लगभग 28 हजार घरों के विद्युतीकरण की कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। वितरण कंपनियों द्वारा नवम्बर 2025 तक लगभग 26,000 घरों को विद्युत कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। शासन द्वारा अति उच्चदाब ट्राँसमिशन लाईनों के निर्माण से टॉवर लगने वाले और ट्राँसमिशन लाईन के प्रभावित किसानों को पहले की कलेक्टर गाईडलाईन से दोगुना मुआवजा एकमुश्त एवं डिजिटल माध्यम से दिया जाएगा।  

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है, मध्यप्रदेश में बिजली सरप्लस

बिजली उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर ऊर्जा मंत्री ने सुनी समस्याएं  ऊर्जा मंत्री ने विद्युत वितरण केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण किया, उपभोक्ताओं से सीधे फोन पर बात कर निराकरण किया ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है, मध्यप्रदेश में बिजली सरप्लस  ग्वालियर  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार सुबह 4 बजे भोपाल एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचते ही एक्शन में नजर आए। उन्होंने रेलवे स्टेशन से महाराजपुरा विद्युत वितरण केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण किया तथा एफओसी के तहत दर्ज विद्युत शिकायतों का, उपभोक्ताओं से सीधे फोन पर बात कर निराकरण किया। तोमर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में बेवजह का विद्युत अवरोध नहीं होना चाहिए। यथासंभव उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ऊर्जा मंत्री तोमर के साथ मुख्य अभियंता अमित श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता नितिन मांगलिक, कार्यपालन अभियंता श्रीनिवास यादव के अलावा अन्य अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने महाराजपुरा विद्युत वितरण केन्द्र का निरीक्षण करने के उपरांत ग्वालियर के गोवर्धन कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, दीनदयाल नगर, शताब्दीपुरम सहित कई इलाकों में जाकर नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और सुधार के लिये तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तकनीकी खामियां समयबद्ध रूप से दुरुस्त की जाएँ, ताकि नागरिकों को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा उपलब्ध हो सके। ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस दौरान उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर विद्युत समस्याओं को सुना और उनका त्वरित निराकरण किया।  उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पंखे कूलर और एसी का उपयोग आवश्यक है, लेकिन ऐसा कोई कार्य ना करेंजिससे बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान आए। ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं से कहा कि वह ऊर्जा विभाग का सहयोग करें। सामने आ रही बिजली की समस्या के निदान के लिए यह सेवक और पूरा ऊर्जा विभाग मैदान में है। बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार से बचने का तरीका यह है कि उपभोक्ता अपनी घरेलू बिजली का लोड बढ़वाएं तथा वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है, मध्यप्रदेश में बिजली सरप्लस है, लेकिन तकनीकी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने अपील की कि अगर हम बिजली कंपनी का सहयोग करें, तो तकनीकी समस्याओं को दूर करने में काफी हद तक निजात पाई जा सकती है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण करने के उपरांत ऊर्जा मंत्री तोमर सीधे न्यू कॉलोनी कांच मील स्थित नवीन पार्क पहुंचे तथा यहां सफाई दूतों के साथ स्वर्गीय देवेन्द्र सिंह तोमर मार्ग  पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया।  

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ग्वालियर वृत्त अंतर्गत संचारण संधारण डबरा संभाग में विद्युत आपूर्ति सेवाओं के दौरान अनधिकृत रूप से अनुपस्थित होने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के कारण डबरा विद्युत संभाग में पदस्थ उप महाप्रबंधक शुभम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि गत दिवस ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये थे। निलंबन अवधि में शुभम कुमार का मुख्यालय वृत्त कार्यालय श्योपुर नियत किया गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सभी अमले को समझाइश दी है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी में जीरो टोलरेंस की नीति लागू है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें। प्रबंध संचालक ने कहा है कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कंपनी द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।  

बागी पान सिंह तोमर की पोती ने मीटर लगाने पहुंचे बिजली विभाग के इंजीनियर को 4 सेकेंड में 7 थप्पड़ मारे

झांसी झांसी में बिजली मीटर बदलने पहुंची टीम के जेई के साथ युवती द्वारा थप्पड़ मारने व अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मारपीट करने वाली युवती सपना तोमर कभी चंबल के बागी रहे पान सिंह तोमर की नातिन बताई गई है. फिलहाल पुलिस ने जेई की शिकायत पर आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर 1 मिनट 10 सेकेंट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गली नजर आ रही है और वहां भीड़ लगी हुई है. यहां कुछ बिजली विभाग के कर्मचारी भी काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तभी वहां एक युवती आती है और एक युवक को थप्पड़ मारते हुए उसे धक्का देने लगती है. यह देख मौके पर मौजूद अन्य लोग बीच बचाव करने लगते हैं. वायरल हो रहा यह वीडियो झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी का बताया गया है. वीडियो में पिट रहा युवक बिजली विभाग का जेई विभव कुमार रावत है. जेई विभव कुमार रावत ने बताया कि 33/11 केबी विद्युत उपकेन्द्र बबीना क्षेत्र में डिजिटल मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. बुधवार 4 जून को पंजाबी कॉलोनी में भी मीटर बदले जा रहे थे. इसी दौरान वहां रहने वाली सपना तोमर पुत्री शिवराम तोमर ने अभद्रता करते हुए उनके मोबाइल को तोड़ दिया. इसके बाद थप्पड़ मारते हुए धक्का देने लगी. किसी प्रकार मामले को शांत कराया गया. फिलहाल, एफआईआर दर्ज करा दी गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी सपना तोमर चंबल के कुख्यात बागी पान सिंह तोमर की नातिन है. बागी पान सिंह तोमर ने फौजी से एथलीट तक का सफर 1960 तक तय किया. इसके बाद गांव पहुंचे पान सिंह का जमीन को लेकर परिवार से विवाद हुआ और वह बागी बन गया. वह चंबल रेंज में आतंक का पर्याय बन गया. पान सिंह का बेटा शिवराम सिंह तोमर भी आर्मी में भर्ती हो गया और रिटायरमेंट के बाद वह परिवार के साथ झांसी के बबीना में रहने लगा. परिवार आज भी बबीना के पंजाबी कॉलोनी में रह रहा है. वहीं सपना तोमर की मानें तो बिजली विभाग टीम ने बिना सूचना दिए उनका मीटर बदलना शुरु कर दिया था और रुपयों की मांग कर रहे थे. जिसे देने से मना किया तो उनके साथ अभद्रता की गई, जिसके जवाब में उन्होंने मारपीट की. उधर, बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जेई की शिकायत पर आरोपी सपना तोमर के खिलाफ धारा 121 (1), 132, 115 (2), 352 और 324 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

सरकार की प्राथमिकता, प्रत्येक नागरिक को सुचारु, सुरक्षित और सुलभ विद्युत सेवा उपलब्ध कराना : ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री ने भोपाल में किया विद्युत उप केन्द्रों का औचक निरीक्षण उपयंत्री की वेतन वृद्धि रोकी ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान ट्रिपिंग, अनियमित विद्युत आपूर्ति और रखरखाव से जुड़ी चुनौतियों पर गहन चर्चा की सरकार की प्राथमिकता, प्रत्येक नागरिक को सुचारु, सुरक्षित और सुलभ विद्युत सेवा उपलब्ध कराना : ऊर्जा मंत्री भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार की सुबह भोपाल स्थित कोटरा नेहरू नगर एवं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, भदभदा (शहर संभाग दक्षिण) का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण को विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, जनहित की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल बताया। ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान ट्रिपिंग, अनियमित विद्युत आपूर्ति और रखरखाव से जुड़ी चुनौतियों पर गहन चर्चा की। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को निर्देश दिये कि किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही को तत्काल दूर किया जाए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने भदभदा विद्युत वितरण केन्द्र के निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कनिष्ठ अभियंता की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपकेन्द्र परिसरों में स्वच्छता, तकनीकी उपकरणों की स्थिति तथा उनकी कार्यक्षमता को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि उपकेन्द्रों की नियमित सफाई, तकनीकी संसाधनों का समय पर रखरखाव तथा कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करना निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मूलभूत शर्तें है ऊर्जा मंत्री तोमर ने नेहरु नगर में स्थानीय निवासियों से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता, प्रत्येक नागरिक को सुचारु, सुरक्षित और सुलभ विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है। इसके लिए कार्यकुशलता एवं त्वरित कार्रवाई को सुनिश्चित किया जाएगा।  

भरतपुर की बेटी बनेगी स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की बहू, जयपुर में आज नेता और अभिनेताओं का लगेगा जमावड़ा

जयपुर  मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह आज जयपुर में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है. प्रबल प्रताप सिंह का विवाह अरुंधति सिंह राजावत के साथ संपन्न होगा. अरुंधति भरतपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं. अरुंधति सिंह राजावत, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और भरतपुर जिला अध्यक्ष रह चुके ठाकुर भानु प्रताप सिंह राजावत की पोती है. भानु प्रताप सिंह के पुत्र राजेश राजावत की पुत्री अरुंधति और प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह जयपुर के ऐतिहासिक जयमहल पैलेस होटल में संपन्न होगा. राजनीति और बॉलीवुड की कई हस्तियां करेंगी शिरकत : विवाह समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे. इस आयोजन को राजस्थान और मध्यप्रदेश भाजपा के बीच एक मजबूत पारिवारिक संबंध के रूप में भी देखा जा रहा है. देशभर के राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी इस विवाह समारोह में शिरकत करने वाली हैं. जिसमें एक्टर अरबाज खान, सुनील शेट्टी और सोनू सूद शामिल होने वाले है. साथ ही कई राज्यों के मुख्य मंत्रियों सहित केंद्र से जाने-माने राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगे. 29 और 30 अप्रैल को जयपुर में विवाह से जुड़े विभिन्न आयोजन हो रहे हैं, जिसमें देशभर से राजनेताओं और अन्य प्रतिष्ठित लोगों के आने की संभावना है. जयपुर का जयमहल पैलेस इन आयोजनों का मुख्य केंद्र बना हुआ है, जहां सुरक्षा और आतिथ्य की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. राजधानी जयपुर में बॉलीवुड और राजनीतिक सितारों के बीच जयपुर एक खास शादी समारोह का साक्षी बनेगा। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह आज सिविल लाइनंस स्थित जय महल पैलेस में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। कौन है तोमर के बेटे की पत्नी? प्रबल सिंह तोमर भरतपुर की बेटी अरुंधति सिंह राजावत से विवाह बंधन में बंधेंगे। अरुंधति भरतपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और भरतपुर जिला अध्यक्ष रह चुके ठाकुर भानु प्रताप सिंह राजावत की पोती है। भानु प्रताप सिंह के पुत्र राजेश राजावत की पुत्री अरुंधति और प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह आज संपन्न होगा। नेता और अभिनेता करेंगे शिरकत इस राजसी शादी में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान, सुनील शेट्टी और सोनू सूद शामिल होने वाले हैं। साथ ही कई राज्यों के मुख्य मंत्रियों सहित केंद्र से राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता, मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी जाएंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा और आतिथ्य की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। अरुंधति के साथ लेंगे सात फेरे बड़े बेटे का ससुराल भी राजस्थान में : गौरतलब है कि नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे का विवाह भी पूर्व में राजस्थान में संपन्न हुआ था. उनके बड़े बेटे का विवाह भाजपा नेता और पूर्व RPS अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत की पुत्री से हुआ था. राजेंद्र सिंह शेखावत स्व. भैरोंसिंह शेखावत के भतीजे हैं, जो भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति रह चुके हैं. तोमर के छोटे बेटे के विवाह के पूर्व 26 अप्रैल को ग्वालियर में हल्दी और मेहंदी, 27 अप्रैल को संगीत नाइट आयोजित हुआ, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज और प्रसिद्ध गायक बी प्राक ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा. वहीं 4 मई को ग्वालियर में ही नवविवाहित जोड़े के लिए आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

विधानसभा अध्यक्ष तोमर एवं राजस्व मंत्री वर्मा ने मुरैना में स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

मुरैना विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मुरैना जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड पर स्वास्थ्य कैम्प की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। शिविर में देश एवं विदेश से आये बड़े चिकित्सकों द्वारा गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष तोमर एवं मुरैना जिला प्रभारी एवं राजस्व मंत्री वर्मा ने शिविर में लगाये सभी विभागों के ओपीडी जिनमें जनरल, मेडीसन, ऑर्थोपैडिक्स, पीडियाट्रिक, ईएनटी, गायनकलॉजी, सर्जीकल, ऑपथामॉलोजी, डेंटल, यूरोलॉजी, सायकिएट्री, ऑनकोलॉजी, डरमैटलॉजी, पलमुनोरी, हिमाटोलॉजी, पेन मेडीसन, कार्डियोग्राफी, एनसीडी क्लीनिक आदि का अवलोकन किया। इस अवसर पर सांसद विवेक तन्खा, कमलेश कुशवाह, समाजसेवी योगेशपाल गुप्ता, कलेक्टर अंकित अस्थाना, सीईओ जिला पंचायत कमलेश भार्गव सहित रोटरी के पदाधिकारी भूपेन्द्र जैन सहित अन्य पदाधिकारी, चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।  

बिजली के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नम्बर एक राज्य बनाना है। इसके लिये टीम भावना के साथ कार्य करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल बिजली के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नम्बर एक राज्य बनाना है। इसके लिये टीम भावना के साथ कार्य करें। बिजली कंपनियों की नवीन संगठनात्मक संरचना (ओ.एस.) स्वीकृत होते ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू करें। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश गुरूवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये। सभी कंपनियों की नीति एक जैसी हो मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी रखने की नीति सभी कंपनियों की एक समान होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की एक टीम बनायें, जो यह देखे कि कंपनियों में क्या समस्यायें हैं। साथ ही उनके निराकरण के लिए एक समान नीति बनाये। लाइन लासेस कम करें मंत्री श्री तोमर ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों के आधार पर लाइन लॉसेस कम करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बिजली बिलों की बसूली कम होती है, वहाँ वसूली बढ़ाने के लिये कार्य योजना बनायें। उपभोक्ता संतुष्टि को प्राथमिकता दें। लोक अदालतों में कराये प्रकरणों का निराकरण मंत्री श्री तोमर ने कहा कि लोक अदालतों के माध्यम से लंबित प्रकरणों का निराकरण करायें। इससे कंपनी की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि बिलिंग के सिस्टम में समानता होनी चाहिए। अवैध कनेक्शन को मीटरीकृत कर वैध करें। इससे बिलों की वसूली हो सकेगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में तत्परता से कार्यवाही करें। शासन के निर्देशों के अनुरूप नीति बनायें, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करें। जनसंवाद करें ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि जन संवाद को गंभीरता से लें। यह कंपनी और उपभोक्ता दोनों के लिये लाभकारी है। वर्ष 2021 से अभी तक 17 लाख 20 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं से संवाद हो चुका है। उन्होंने कहा कि विभाग की परिसंपत्तियों को सूचीवद्ध करवाकर उन्हें सुरक्षित करें। आवश्यकतानुसार फेंसिंग अथवा वाउण्ड्रीबाल बनवायें। बैठक में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मण्डलोई ने विभागीय योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी। बैठक में एम.डी. पूर्व क्षेत्र कंपनी श्री अनय द्विवेदी, एम.डी. मध्य क्षेत्र कंपनी श्री क्षितिज सिंघल और एम.डी. पश्चिम क्षेत्र कंपनी श्री अनूप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

ऊर्जा मंत्री तोमर ने उप नगर ग्वालियर में किया विकास कार्यों का लोकार्पण

 ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के वार्ड 2 में 60 हार्सपावर मोटर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्वालियर को स्वच्छ, सुन्दर, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आपका यह सेवक आप सभी के मान सम्मान में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेगा। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा हमारा ग्वालियर बदल रहा है, अब ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाना है। उन्होंने कहा कि आप सभी साक्षी हैं कि पहले ग्वालियर उप नगर की क्या स्थिति थी, लेकिन आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग के कारण ग्वालियर की तकदीर और तस्वीर बदली है। वह समय अब दूर नहीं है, जब ग्वालियर का नाम पूरे सम्मान के साथ विकसित शहरों की श्रेणी में लिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर उप नगर के वार्ड 2 में 22 लाख रूपये की लागत से  सत्यनारायण की टेकरी पर 60 हॉर्स पावर मोटर का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस परियोजना के माध्यम से सत्यनारायण टेकरी पहाड़ी पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पानी मिलेगा।  

प्रदेश के विकास और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है बजट : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा आज विधानसभा में वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत किया गया। बजट प्रदेश के विकास और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में बनाये गये इस बजट में ग़रीब ,युवाओं, अन्नदाता और नारी सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। ऊर्जा विभाग के लिए इस वर्ष 37 हजार 734 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है, जो गत वर्ष की तुलना में 10 हजार 343 करोड़ रूपये अधिक है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। मंत्री तोमर ने बताया कि अटल गृह ज्योति योजना के लिए 7132 करोड़ रूपये और अटल कृषि ज्योति योजना के लिए 13909 करोड़ रूपये की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। आर.डी.एस.एस. योजना के लिए 2894 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। ट्रांसमिशन एवं वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए 774 करोड़ रूपये एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 5 एच.पी. पंपों तथा एक बत्ती कनेक्शन को नि:शुल्क बिजली देने के लिए 5299 करोड़ रूपये की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है । उपरोक्त के अतिरिक्त विद्युत वितरण कंपनियों के सतत् लोन अंशपूंजी में परिवर्तित किए जाने हेतु राशि 5000 करोड रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।  

विद्युत गृहों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा

मध्यप्रदेश के तीन ताप विद्युत गृहों को फ्लाई ऐश के कुशल प्रबंधन के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन गैर लाभकारी संगठन मिशन एनर्जी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया विद्युत गृहों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा ऊर्जा मंत्री तोमर ने दी बधाई भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (एमपीपीजीसीएल)के सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी व अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई को फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन करने के लिए फ्लाई ऐश उपयोगिता-2025 विषय पर गोवा में आयोजित 14 वें अन्तर्राष्ट्रीय आवासीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। तीनों विद्युत गृह के अभियंताओं को यह पुरस्कार पूर्व केन्द्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रदान किया। यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन गैर लाभकारी संगठन मिशन एनर्जी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। सम्मेलन में एनटीपीसी, विभिन्न राज्यों की पॉवर यूटिलिटी व निजी पॉवर यूटिलि‍टी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विद्युत गृहों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पुरस्कार के लिए तीनों ताप विद्युत गृह के अभियंताओं व कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने फ्लाई ऐश के बेहतर प्रबंधन के क्षेत्र में निरंतर प्रयास और प्रतिबद्धता के माध्यम से जो मील का पत्थर स्थापित किया है, यह उपलब्धि न केवल पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास की मिसाल भी है। किस श्रेणी में मिला पुरस्कार मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी व अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई को यह पुरस्कार 500 मेगावाट स्थापित क्षमता से कम श्रेणी और सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया को 500 मेगावाट स्थापित क्षमता से अधिक श्रेणी वर्ग में प्रदान किया गया। सिंगाजी ताप विद्युत गृह ने 100 प्रतिशत से अधिक फ्लाई ऐश का सतत् व प्रभावी उपयोग किया है। फ्लाई ऐश क्या है फ्लाई ऐश कोयले की राख का सबसे महीन कण है। इसे फ्लाई ऐश इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसे दहन कक्ष से निकास गैसों द्वारा ले जाया जाता है। फ्लाई ऐश कोयले में खनिज पदार्थ से बना महीन पाउडर है, जिसमें कोयले में गैर-दहनशील पदार्थ और अधूरे दहन से बची हुई कार्बन की थोड़ी मात्रा शामिल होती है। फ्लाई ऐश आम तौर पर हल्के भूरे रंग की होती है और इसमें ज़्यादातर गाद के आकार और मिट्टी के आकार के कांच के गोले होते हैं। पर्यावरण संबंधी बढ़ती चिंता और समस्या की बढ़ती गंभीरता के कारण फ्लाई ऐश का प्रबंधन करना अनिवार्य हो गया है।  

एम.पी.ऑनलाइन से भी कर सकेंगे नए बिजली कनेक्शन का आवेदन : ऊर्जा मंत्री

एम.पी.ऑनलाइन से भी कर सकेंगे नए बिजली कनेक्शन का आवेदन : ऊर्जा मंत्री जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से मिलने लगेगी सुविधा भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कंपनी कार्यक्षेत्र के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को नए वर्ष में यह सौगात दी है कि वे अब एम.पी. ऑनलाइन से भी ऑनलाइन आवेदन कर नया बिजली कनेक्शन ले सकेंगे। इसके लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एम.पी.ऑनलाइन से अनुबंध किया है। बिजली उपभोक्ताओं को यह सुविधा जनवरी के अंतिम सप्ताह से मिलना शुरू हो जाएगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल एवं निदेषक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य) श्रीमती स्वाति सिंह एवं एम.पी.ऑनलाइन के बिजनेस हेड संदीप राजपाल द्वारा कंपनी मुख्यालय में अनुबंध हस्ताक्षरित किया गया। इसके अनुसार अब एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से भी आवेदन करने पर नया बिजली कनेक्शन मिलने के साथ ही गैर कृषि उपभोक्ताओं का ईकेवाईसी,  पीएम-सीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी का सत्यापन तथा पूर्व से विद्यमान कनेक्शन में भार वृद्धि, नाम परिवर्तन इत्यादि की सुविधा भी इसके माध्यम से मिलने लगेगी।  

मंत्री तोमर ने लोगों को डस्टबिन वितरित किए और सभी से अपने माता-पिता के नाम पर पेड़ लगाने का आह्वान किया

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुआई में उप नगर ग्वालियर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दूसरे दिन कम्यूनिटी हॉल से लेकर आनंद नगर तक सफाई अभियान चलाया। लोगों को डस्टबिन वितरित किए और सभी से अपने माता-पिता के नाम पर पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में क्षेत्र में ग्रीन कोरीडोर बनाने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान के दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने सभी से विनम्र आग्रह किया कि हम अपने शहर को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाने के लिए एक कदम और बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सीमेंट के ड्रम में गमले तैयार कर पौधे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने घरों, मोहल्लों और शहर को हरियाली से सजा कर स्वच्छ आक्सीजन का वातावरण बनाएं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हम सभी पेड़ लगाकर हरित वातावरण तैयार करेंगे। सभी से आग्रह है कि अपने माता-पिता के नाम, घर के सामने, या दुकान के सामने पौधे लगाएँ।  

मंत्री तोमर के भाई को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद अस्पताल ले जाया जा रहा था, तबियत बिगड़ने से उन्हें भोपाल उतारना पड़ा

भोपाल प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र तोमर लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आनन फानन में एयर एंबुलेंस से हैदराबाद में एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन रस्ते में उनकी तबियत बिगड़ने से उन्हें भोपाल उतारना पड़ा। बनाया ग्रीन कॉरिडोर इससे पहले उर्जा मंत्री के बड़े भाई देवेंद्र तोमर को फूलबाग स्थित एक निजी अस्पताल से एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए लगभग 12 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस ग्रीन कॉरिडोर में जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वही शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। लंबे समय से चल रहे बीमार बता दे प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र तोमर लंग्स में इन्फेक्शन होने के कारण लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, जिनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। अभी हाल ही में तबीयत में कुछ सुधार होने पर उन्हें दिल्ली से घर ग्वालियर लाया गया था और उसके बाद एक बार फिर अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। तबियत लगातार बिगड़ने पर अचानक क्रिटिकल कंडीशन में उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बना कर अस्पताल से एयरपोर्ट तक ले जाया गया और वहां से एयरलिफ्ट कर हैदराबाद के लिए रवाना किया गया। लेकिन तबियत अधिक बिगड़ने पर उन्हें भोपाल में ही उतारना पड़ा। मंत्री की आंखों में दिखे आंसू इस दौरान भाई की बिगड़ती तबियत देख ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर काफी भावुक दिखे और उनकी आंखों से आंसू झलकते दिखाई दिए। वहीं, आसपास बड़ी संख्या में शहर के लोग भी मौजूद थे, वह सभी भावुक थे।

ऊर्जा मंत्री तोमर 29 नवम्बर को करेंगे विकास कार्यों का भूमि-पूजन

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार 29 नवम्बर को ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में एक करोड़ 25 लाख रूपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। मंत्री तोमर उज्जवला योजना अन्तर्गत घरेलू गैस कनेक्शन का वितरण भी करेंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live