LATEST NEWS

हिमाचल प्रदेश में भीषण शीतलहर, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों में माइनस में तापमान

शिमला हिमाचल प्रदेश में इस समय भीषण सर्दी की लहर चल रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भयंकर सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे गिर गया है और बिना बारिश-बर्फबारी के लोगों को कड़ी शुष्क ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों में माइनस में तापमान हिमाचल के उच्च पर्वतीय इलाकों में रात का तापमान माइनस में बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक लाहौल-स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकार्ड किया गया। शिमला शहर का पारा इस सीजन में पहली बार 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। लाहौल-स्पीति के ताबो में सीजन की सबसे सर्द रात रही, जहां पारा -13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी जिला के कुकुमसेरी में -6.9 डिग्री, किन्नौर के रिकांगपिओ में -1 डिग्री और शिमला के नारकंडा में -0.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दर्जन शहरों का पारा शून्य व इसके करीब पहुंच गया है। भुंतर व सियोबाग में शून्य डिग्री, बजुआरा में 0.1 डिग्री, मनाली में 0.2 डिग्री, कुफ़री में 0.4 डिग्री, सोलन व बरठीं में 0.5 डिग्री, भरमौर में 0.8 डिग्री, ऊना में 1 डिग्री, सुंदरनगर में 1.9 डिग्री, हमीरपुर में 2.1 डिग्री, शिमला में 2.8 डिग्री, बिलासपुर में 3.1 डिग्री, मंडी में 3.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 3.8 डिग्री, कांगड़ा में 4.5 डिग्री औऱ धर्मशाला में 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान, आज से बादलों के बरसने की उम्मीद मौसम विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा और पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानों में बारिश होगी। विभाग ने आठ मैदानी व मध्यवर्ती जिलों में बादलों के गरजने व आसमानी बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। नौ दिसम्बर को भी बारिश व बर्फबारी होने की सम्भावना है। 10 दिसम्बर को मध्यपर्वतीय व उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा, जबकि मैदानी भागों में मौसम साफ रहेगा। 11 से 14 दिसम्बर तक पूरे राज्य में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। विभाग ने 10 व 11 दिसम्बर को मंडी और बिलासपुर जिलों के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। बारिश-बर्फबारी से तापमान में और ज्यादा गिरावट आने से सर्दी का असर तेज़ होगा। इस बीच राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को मौसम साफ बना हुआ है। हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में धूप खिली है जिससे लोगों को ठंड से निजात मिल रही है।  

हिमाचल प्रदेश में 97 नए मंडल बने, अब प्रदेश में भाजपा के 74 की जगह 171 मंडल हो गए हैं

शिमला हिमाचल प्रदेश में संगठन चुनाव से पहले भाजपा ने 97 नए मंडलों का गठन कर दिया है। अब प्रदेश में भाजपा के 74 की जगह 171 मंडल हो गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को इस फैसले की घोषणा की और कहा कि यह बदलाव पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। डॉ. बिंदल ने बताया कि प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कूपर की अध्यक्षता में एक डिलिमिटेशन कमेटी का गठन किया गया था जिसने इन नए मंडलों का गठन किया। केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के बाद भाजपा ने प्रदेश में 171 संगठनात्मक मंडल बनाए हैं। जो पहले केवल 74 मंडल थे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को अधिक प्रभावी ढंग से काम करने के लिए एक मजबूत और सुसंगठित ढांचा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को नया बल मिलेगा। यह कदम भाजपा के संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही आगामी चुनावों के लिए भी पार्टी को तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि जिला चंबा में पूर्व में छह मंडल थे। अब कुल 16 मंडल होंगे जिनके नाम माँ बैरा, भंजराडू, कोटी, पांगी, त्रिलोचन महादेव, होली, भरमौर, खजियार, करीयां, साहू, सलूणी, भलेई, बनीखेत, मेल, चुवाडी और सिहुनता होंगे। इसकी प्रकार जिला नूरपुर पूर्व में चार मंडल थे औऱ अब कुल 12 मंडल होंगे जिनके नाम सदवां, भडवार, जसूर, गंगथ, इंदौरा, डमटाल, राजा का तालाब, फतेहपुर, रे, ज्वाली, कोटला और नगरोटा सुरियाँ हैं। जिला देहरा में पहले तीन मंडल थे। अब कुल छह मंडल होंगे जिनका नाम हरिपुर, ढलियारा, जसवां, प्रागपुर, ज्वालामुखी और खुन्ड़ियाँ होगा। जिला पामलपुर में पहले चार मंडल थे और अब 10 मंडल होंगे जिसका नाम पंचरुखी, जयसिंहपुर, आलमपुर, सुलह, थुरल, भवारना, पालमपुर ग्रामीण, पालमपुर शहरी, बैजनाथ अप्पर और बैजनाथ लोअर होगा। जिला कांगड़ा में पहले चार मंडल थे, अब नौ मंडल होंगे जिनका नाम नगरोटा वगवां, बड़ोह, वृजेश्वरी, जयंती, धारकंडी मंडल, शाहपुर मंडल, लदवाडा, धर्मशाला शहरी और धर्मशाला ग्रामीण होगा। जिला लाहौल स्पीति में तीन मंडलों को ही रखा गया जिनका नाम केलांग, उदयपुर और स्पिति ही रहा। जिला कुल्लू में पहले चार थे अब 12 मंडल होंगे जिसका नाम मनाली, नग्गर, कुल्लू सदर, पार्वती, भुंतर, बजौरा, सैंज, मंगलोर, बंजार, आनी, दलाश और निरमंड होगा। सुंदरनगर में पांच मंडल की जगह अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम बगशाड, सराहन, करसोग, निहरी, डैहर, शहरी, नाचन, महादेव, नौंण, धर्मपुर, टीहरा, बल्डवाड़ा और सरकाघाट होगा। मंडी जिला में पांच की जगह अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम थुनाग, बाली चौकी, जंजैहली, पद्धर, दरंग, सनौर, लड़भड़ोल, जोगेंद्र नगर, चौंतडा, कोटली, मंडी, बल्ह और नेर चौक होगा। ज़िला हमीरपुर में पहले पांच मंडल थे, अब 10 मंडल होंगे जिसका नाम समीरपुर, भोरंज खास, सुजानपुर टीहरा, बमसन (टोनी देवी), हमीरपुर शहरी, हमीरपुर ग्रामीण, धतवाल (बिझड़ी), बड़सर, नादौन और गलोड़ होगा। जिला ऊना में पहले पांच मंडल थे औऱ अब 10 मंडल होंगे जिनका नाम चिंतपूर्णी अप्पर, चिंतपूर्णी लोअर, दौलतपुर, गगरेट, हरोली खास, हरोली बीत, ऊना, बसदेहडा, कुटलैहड और डेरा बाबा रुद्रानन्द होगा। जिला बिलासपुर में पहले पांच मंडल थे अब आठ मंडल होंगे जिनका नाम झण्डुता, शाहतलाई, घुमारवीं, भराडी, बिलासपुर सदर, बिलासपुर, श्री नैना देवीजी (अप्पर) और श्री नैना देवीजी (लोअर) होगा। ज़िला सोलन में पहले पांच मंडल थे और अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम अर्की, दाडला, जयनगर, नालागढ़ शहर, नालागढ़, पंजैहरा, राम शहर, पट्टा, दून, कंडाघाट, सोलन ग्रामीण, सोलन शहरी, धर्मपुर और कसौली होगा। ज़िला सिरमौर में पहले पांच मंडल थे, जो अब 12 मंडल होंगे जिनका नाम राजगढ़, सराहाँ, धारटी नाहन मण्डल, माता त्रिलोकपुर नाहन, माता कटासन नाहन, नौहरा धार, संगडाहा, ददाहू, पांवटा-साहिब, गिरीपार आंजभोज, शिलाई और नेडापार होगा। जिला महासू के पहले पांच मंडल थे अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम बलसन, चौपाल, नेरवा, कुपवी, कुमारसेन, मत्याना, ठियोग, कोटखाई नावर, जुब्बल, रामपुर, ननखडी, सराहन, रोहडू मण्डल और छोहारा मण्डल होगा। ज़िला शिमला में पहले तीन मंडल थे अब छह मंडल होंगे जिनका नाम कसुम्पटी शहरी मण्डल, कसुम्पटी ग्रामीण मण्डल, शिमला, संजौली, शिमला ग्रामीण और शिमला ग्रामीण सुन्नी होगा। ज़िला किन्नौर में पहले तीन मंडल थे अब पांच होंगे जिसका नाम पुह, मुरंग, कल्पा, सांगला और निचार होगा।  

बीजेपी नेता वैशाली डालमिया के घर गए धमाका, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल

कोलकाता बीजेपी नेता वैशाली डालमिया के घर के सामने बम धमाका हुआ है. देर रात अचानक बम की आवाज से इलाका दहल उठा, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है, सूचना मिलने के बाद ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस मौके पर गयी. बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 12 बजे कुछ बदमाशों ने अचानक बीजेपी नेता बैसाखी डालमिया के घर के गेट के सामने बम फेंक दिया. तेज आवाज से क्षेत्रवासी भयभीत हो गए। कई लोगों को लगा कि किसी घर में रसोई गैस का सिलेंडर फट गया है ,एक पड़ोसी के मुताबिक, “मैं रात को सोने जा रहा थी. तभी ज़ोर की आवाज़ आई. ऐसा लगा जैसे किसी घर में गैस सिलेंडर फट गया हो. फिर मैंने बाहर आकर देखा तो लोगों की बड़ी भीड़ थी.” ठाकुरपुकुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बम की सुतली और पत्थर के टुकड़े बरामद किए हैं. इस संबंध में स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, पुलिस को अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया। अपराधियों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी की जांच की जा रही है. पता चला है कि बीजेपी नेता अब ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन के पास एक घर में रहती हैं. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना की वजह क्या है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं। बीती रात की घटना के बाद रविवार सुबह से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. इस बीच, सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके में ठाकुरपुकुर थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर में हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया, खुलेगा मेडिकल कॉलेज, मिली सौगात

शाजापुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर दौरे पर थे, जहां उन्होंने हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सीएम ने बस स्टैंड का शिलान्यास किया और इसका लोकार्पण किया। साथ ही शाजापुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात भी दी। साथ ही शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा की। सीएम ने आयुर्वेदिक कॉलेज और एलोपैथिक महाविद्यालय की दी सौगात कार्यक्रम के दौरान शाजापुर विधायक अरुण भीमावत ने पांच मुख्य मांगें रखी। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज और शाजापुर में एलोपैथिक महाविद्यालय की सौगात देने की घोषणा की। सीएम ने कहा, अब तो शाजापुर में विकास की नदियां बहेंगी। जहां देखो, वहां पानी ही पानी होगा, क्योंकि एक तरफ मां नर्मदा शाजापुर जिले के लोगों के कंठों की प्यास बुझाएगी। वहीं आसपास की कालीसिंध, लखुंदर, पार्वती जैसे नदियों से खेती किसानी के लिए पानी दिया जाएगा। कांजी हाउस का नाम बदलकर किया जाएगा गौशाला इसके बारे में भी जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवता विराजमान है। अब कांजी हाउस का नाम बदलकर वह गौशाला का नाम करने जा रहे हैं। प्रदेश के कोने-कोने में गौशाला निर्मित होगी। हर घर में एक गाय पालने का निवेदन भी उन्होंने किया। शाजापुर विधायक की आलू प्याज मंडी और शहर के लिए एक और बाईपास की मांग पर कहा कि जल्द ही दिल्ली में प्रस्ताव रखकर इसे भी पूरा किया जाएगा।

अब असम के श्रीभूमि जिले में एक मंदिर का निर्माण कार्य बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के हस्तक्षेप के बाद अस्थायी रूप से रोक दिया

ढाका हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर उतारू बांग्लादेश की हिमाकत दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अब असम के श्रीभूमि जिले में एक मंदिर का निर्माण कार्य बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बांग्लादेशी सैनिक) के हस्तक्षेप के बाद अस्थायी रूप से रोक दिया गया। हालांकि, श्रीभूमि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि यह केवल भ्रम की स्थिति थी, और चर्चा के बाद इसे सुलझा लिया गया। श्रीभूमि के जिला आयुक्त प्रदीप कुमार द्विवेदी ने एचटी को बताया कि भ्रम की वजह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंदिर के पुनर्निर्माण स्थल के पास एक काले रंग का प्लास्टिक कवर था। उन्होंने कहा, “सीमा के पास मनसा मंदिर का पुनर्निर्माण हो रहा था और श्रमिकों ने वहां एक छोटा सा तम्बू बनाया, जिससे बीजीबी के जवान वहां आए। बीजीबी के हस्तक्षेप के कारण, निर्माण कुछ समय के लिए रोक दिया गया और शाम को फ्लैग-मीटिंग के बाद भ्रम दूर हो गया।” श्रीभूमि जिला (पूर्व में करीमगंज) बांग्लादेश के साथ लगभग 95 किलोमीटर की सीमा साझा करता है और इसमें से लगभग 40 किलोमीटर नदी की सीमा है, जिसमें श्रीभूमि शहर के पास का एक बड़ा क्षेत्र शामिल है। गुरुवार दोपहर को, बांग्लादेश के सिलहट डिवीजन से बीजीबी की एक टीम कथित तौर पर नदी की सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गई, जहां निर्माण कार्य हो रहा था। उन्होंने बीएसएफ को एक पत्र भी लिखा और श्रमिकों से अपनी गतिविधियां बंद करने को कहा। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह कोई असामान्य प्रयास नहीं था और दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बल एक-दूसरे से बात करते रहते हैं। उन्होंने कहा, “नदी यहां की सीमा है, इसलिए इसका आधा हिस्सा बीजीबी और आधा हिस्सा हमारे द्वारा कवर किया गया है। जब भी हमें कुछ असामान्य दिखाई देता है, हम एक-दूसरे के पक्ष के बारे में पूछताछ करते रहते हैं। वे भारतीय क्षेत्र में निर्माण के बारे में बात करना चाहते थे और हमने चर्चा करके भ्रम को दूर कर दिया।” अधिकारी ने कहा कि वे फ्लैग मीटिंग के संकेत दिखाने के बाद कुशियारा नदी के बीच में गए और बीजीबी ने इसका जवाब दिया, वहीं इस मामले पर चर्चा हुई। श्रीभूमि जिला प्रशासन में असम पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि मंदिर कुशियारा नदी के किनारे स्थित है और इसके पुनर्निर्माण के लिए सरकार ने 3 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। श्रीभूमि जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पार्थ प्रतिम दास ने कहा कि मामले के बारे में कुछ अधूरी जानकारी साझा की गई थी। उन्होंने कहा, “ये चर्चाएं बहुत आम हैं। इस बारे में कुछ अधूरी जानकारी साझा की गई थी, लेकिन अब सब ठीक है।” इस सप्ताह की शुरुआत में, असम की बराक घाटी के हजारों स्थानीय लोग बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित हमलों के विरोध में श्रीभूमि में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एकत्र हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान, एक बिंदु पर पुलिस और बीएसएफ पर हमला किया गया और उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- महाकुंभ हमारी संस्कृति की बहुत बड़ी धरोहर, रेलवे व्यवस्था का लिया जायजा

वाराणसी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। वह महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारी का जायजा लेने आए। अयोध्या और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि पवित्र महाकुंभ हमारी संस्कृति की बहुत बड़ी धरोहर है। हमारी संस्कृति का बहुत बडा महापर्व है। महाकुंभ को देखते हुए रेलवे की तरफ से विस्तृत तैयारी की गई है, उस तैयारी का आज जायजा लेंगे। पिछले तीन साल से तैयारी चल रही है। कई नए ब्रिज वेटिंग एरिया, डबलिंग के काम, स्टेशन का सुसज्जित करण स्टेशन के सारे काम कंप्लीट हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि इस बार चार बड़े स्नान वाले दिन हैं। चारों दिन बड़ी संख्या में देशभर से भक्त आएंगे। उनके लिए एक बढ़िया व्यवस्था की गई है। इस बार अयोध्या से और प्रयागराज से एक रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। चार रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। बहुत बड़े-बड़े होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ के 45 दिन में 13,000 सर्विसेज कुल चलेंगी। ज्ञात हो कि महाकुंभ को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार सक्रिय मोड में है। केंद्र सरकार ने विशेष अनुदान भी प्रदेश में दिया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हों और उन्हें सभी सुविधाएं मिलें। ऐसे में रेल सुविधाओं की जांच के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी पहुंचे। ट्रेन से कैबिनेट मंत्री वैष्णव वाराणसी से प्रयागराज की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वह बनारस स्टेशन से झूसी तक रेल मार्ग का निरीक्षण करेंगे और कुंभ की तैयारियां का जायजा लेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे के पहले देर रात रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) वाराणसी जंक्शन पहुंचे थे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा कल, राहुल नार्वेकर ने भरा नामांकन

मुंबई भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 9 दिसंबर (सोमवार) को होगा। वहीं, नामांकन की प्रक्रिया 8 दिसंबर (रविवार) से शुरू हो चुकी है। हालांकि, विधानसभा में महायुति के संख्या बल को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुनाव होगा। राहुल नार्वेकर ने कहा कि मुझे पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मैं आश्वस्त करता हूं कि उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष के पद को लेकर जो भी फैसले लिए जाएंगे, वो मुझे सहर्ष स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताते हुए कई मौके दिए और इस बार भी मुझे जो मौका दिया जाएगा, मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं उसी के मुताबिक काम करूंगा। बता दें कि राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र की कोलाबा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने शनिवार को विधानसभा में पद की शपथ ली। महायुति की ढाई साल की सरकार में भी वह विधानसभा स्पीकर चुने गए थे। राहुल नार्वेकर कोलाबा में बड़े मार्जिन से जीते हैं। उन्हें कांग्रेस के हीरा नावजी देवासी के 32,504 वोटों की तुलना में 81,085 वोट मिले, जबकि 2019 में उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेता भाई जगताप को हराया था। नार्वेकर को 57,420 और भाई जगताप को 41,225 वोट मिले थे। राहुल नार्वेकर ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत शिवसेना से की थी। इसके बाद वह 2014 में शिवसेना छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए थे। जून 2016 में वह विधानसभा पार्षद निर्वाचित हुए थे। उन्हें गवर्नर ने मनोनीत किया था। इसके बाद 2019 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वहीं, 2022 में महायुति की सरकार आने के बाद भाजपा ने उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष भी बनाया था।

दिल्ली में 20 सिटिंग विधायकों के कट सकते हैं टिकट, सत्ता विरोधी लहर से निपटने को केजरीवाल का प्लान

नई दिल्ली दिल्ली में सत्ता विरोधी लहर और लोगों के गुस्से को कम करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) एक तिहाई मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है। इनमें वो विधायक भी शामिल हैं जिन्होंने 2015 के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी। मगर 2025 की चुनावी दौड़ से इन्हें बाहर किया जा सकता है। यह जानकारी पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने दी है। 20 विधायकों के कट सकते हैं टिकट पार्टी की चुनावी रणनीति में शामिल नेताओं ने बताया कि 20 से अधिक विधायकों को टिकट न देने का फैसला जमीनी सर्वे और विधायकों के विभिन्न मानदंडों जैसे कि संबंधित क्षेत्रों में किए गए विकास कार्य, लोकप्रियता, पहुंच और सत्ता विरोधी भावना के आधार पर किया गया है। पार्टी ने पिछले महीने जारी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची से तीन मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया। विधायक से जनता नाराज एक नेता ने कहा, ‘सर्वे और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर टिकटों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई विधायक काफी लोकप्रिय बने हुए हैं, वहीं कई विधायकों के खिलाफ गुस्सा है, लेकिन स्थानीय लोग कह रहे हैं कि वे अरविंद केजरीवाल से संतुष्ट हैं। हमारे अनुमान के मुताबिक, करीब 20 विधायकों को हटाया जा सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।’ फरवरी 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटें जबकि आठ सीटों पर भाजपा को विजय मिली थी। आप के चार नेताओं, जिनमें हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत शामिल हैं, ने या तो इस्तीफा दे दिया या उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इससे विधानसभा में पार्टी की ताकत घटकर 58 रह गई। सत्तारूढ़ पार्टी अब चुनावों के लिए कमर कस रही है और इस उम्मीद में है कि वह भ्रष्टाचार के आरोपों से ऊपर उठ जाएगी, जिसके कारण पिछले कुछ सालों में आप में कई बदलाव हुए हैं। एक नेता ने स्वीकार किया कि लोगों में ‘काम न करने वाले कई विधायकों’ के खिलाफ भी गुस्सा पनप रहा है।

गुजरात कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष ‘शक से परे मामले को साबित नहीं कर सका, पूर्व IPS संजीव भट्ट को मिली बड़ी राहत

पोरबंदर गुजरात की एक अदालत से पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को बड़ी राहत मिली है। पोरबंदर की एक अदालत ने 1997 के हिरासत में यातना देने के मामले में उन्हें बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष ‘शक से परे मामले को साबित नहीं कर सका।’ एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मुकेश पंड्या ने पोरबंदर के तत्कालीन पुलिस सुपरिटेंडेंट (एसपी) भट्ट को उनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज मामले में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। आरोपी का कबूलनामा हासिल करने के लिए गंभीर चोट पहुंचाने और अन्य प्रावधानों के तहत पूर्व आईपीएस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। भट्ट को इससे पहले जामनगर में 1990 में हिरासत में हुई मौत के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा पालनपुर में राजस्थान के एक वकील को फंसाने के लिए ड्रग्स रखने के 1996 के मामले में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। वह वर्तमान में राजकोट सेंट्रल जेल में बंद है। वहीं 1997 के मामले में अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष ‘शक से परे मामले को साबित नहीं कर सका’ कि शिकायतकर्ता को अपराध कबूल करने के लिए मजबूर किया गया। उसे खतरनाक हथियारों और धमकियों का उपयोग करके उसे स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया गया था। कोर्ट ने आदेश सुनाते हुए कहा कि आरोपी, जो उस समय अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा एक लोक सेवक था, के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी इस मामले में नहीं ली गई थी। भट्ट और कांस्टेबल वजुभाई चाऊ, जिनके खिलाफ उनकी मृत्यु के बाद मामला समाप्त कर दिया गया था, पर भारतीय दंड संहिता की धारा 330 (स्वीकारोक्ति करवाने के लिए चोट पहुंचाना) और 324 (खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) के तहत आरोप लगाए गए थे। यह आरोप नारन जाधव नामक व्यक्ति ने लगाए थे। उसका कहना था कि आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम, 1987 (टाडा) और शस्त्र अधिनियम के मामले में पुलिस हिरासत में उसे शारीरिक और मानसिक यातना देकर कबूलनामा लिया गया था। 6 जुलाई, 1997 को मजिस्ट्रेट अदालत में जाधव की शिकायत पर अदालत के निर्देश के बाद, 15 अप्रैल, 2013 को पोरबंदर शहर बी-डिवीजन पुलिस स्टेशन में भट्ट और चाऊ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जाधव 1994 के हथियार लैंडिंग मामले के 22 आरोपियों में से एक था।

फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 13 लोगों की सोने की चेन, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी, पुलिस में शिकायत दर्ज

मुंबई महाराष्ट्र में जब नई सरकार का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम चल रहा था, तब चोरों ने हाथ साफ करने का मौका नहीं छोड़ा। समारोह के दौरान 13 लोगों की सोने की चेन, नकदी और अन्य कीमती सामान खो गई। लोग शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। इन घटनाओं में करीब 12.4 लाख का सामान चोरी हुआ है। आपको बता दें कि 7 दिसंबर को आजाद मैदान में यह समारोह आयोजित किया गया था। इसमें देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। इस कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। उनमें कई फिल्मी सितारे और बड़े रैंक के अधिकारी भी थे। पुलिस के अनुसार, कई उपस्थित लोग चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे। अब तक 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। ये चोरी की घटनाएं शपथ ग्रहण समारोह के दौरान के अव्यवस्था और भीड़-भाड़ के कारण हुईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब और शिकायतें आ रही हैं और मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है। इस घटनाक्रम में शामिल एक पीड़ित 64 वर्षीय शिवाजी गावली थे, जिन्होंने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, “जब मैं गेट नंबर 2 से बाहर निकल रहा था तब जगह बहुत भीड़-भाड़ वाली थी। बाहर आने के बाद मुझे महसूस हुआ कि मेरी 30 ग्राम सोने की चेन गायब है। मैंने काफी खोजबीन की लेकिन बाद में पता चला कि किसी ने चोरी कर ली थी।” इसी तरह के अन्य मामलों में 50 साल के जयदेवी उपाध्याय की 20 ग्राम सोने की चेन चोरी हो गई, संतोष लछके की 17 ग्राम के सोने की चेन चोरी हो गई। इसके अलावा विलास चौहान की 20 ग्राम चेन की चेन और मोहन कामत की 35 ग्राम की चेन चोरी हो गई थी। इसके अलावा नकदी चोरी के मामले भी सामने आए। आनंद कोली की 20,000 और नितिन काले से 57,000 रुपये की चोरी की गई। इस समारोह में बॉलीवुड सितारे शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हुई थीं। हालांकि भीड़-भाड़ के कारण चोरों ने इसका फायदा उठाया और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि इस तरह की चोरी की घटनाएं सार्वजनिक कार्यक्रमों, संगीत समारोहों, त्योहारों और राजनीतिक रैलियों में आम हो गई हैं। यहां तक कि ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने भी अपनी बैग चोरी होने की शिकायत की है। पुलिस चोरी की घटनाओं के आरोपियों को पकड़ने और चोरी गए सामान को बरामद करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि वे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अपने सामान को सुरक्षित रखें और सतर्क रहें।

एडिलेड टेस्ट हारते ही टीम इंडिया को भारी नुकसान, खोया नंबर-1 का ताज, टॉप-2 से भी हुए बाहर

नई दिल्ली रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ 5 मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। एडिलेड टेस्ट का WTC पॉइंट्स पर बहुत तगड़ा असर पड़ा है। कंगारुओं ने भारत से नंबर-1 का ताज छीन लिया है। ऑस्ट्रेलिया 60.71 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गया है। वहीं इस हार से टीम इंडिया को भारी नुकसान हुआ है। भारत ने नंबर-1 का ताज तो खाया ही, साथ ही टीम टॉप-2 से भी बाहर हो गई है। जी हां, रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड इस हार के साथ 57.29 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गई है। साउथ अफ्रीका 59.26 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट जारी है। अगर मेजबान टीम उस मैच को भी जीतने में कामयाब रहती है तो वह ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ WTC पॉइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल कर लेगी। बात एडिलेड टेस्ट की करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बोर्ड पर लगाए थे, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्रेविस हेड के शतक के दम पर 337 रन बनाने में कामयाब रही थी। ऑस्ट्रेलिया की 157 रनों की बढ़त तो भारत उतारने में कामयाब रहा, मगर पूरी टीम 175 रनों पर सिमट गई और भारत ने मेजबानों के सामने 19 रनों का टारगेट दिया था। इस स्कोर को ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए हासिल किया।

पिंक बॉल टेस्ट में एडिलेड में भारत एक बार फिर से चारों खाने चित नजर आया, ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता मैच

नई दिल्ली एडिलेड के ओवल में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट मैच खेला गया। पिंक बॉल टेस्ट मैच का नतीजा तीसरे दिन के पहले ही सेशन में निकल आया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 10 विकेट से जीता और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-1 की बराबरी कर ली। जीत के लिए सिर्फ 19 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने था। ओपनर नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा ने चौथे ओवर में ही इस टारगेट को हासिल कर लिया। पिंक बॉल टेस्ट में एडिलेड में भारत एक बार फिर से चारों खाने चित नजर आया। इस मैच में ट्रैविस हेड ने शतक जड़ा और पैट कमिंस ने दूसरी पारी में पंजा खोला। पहली पारी में 6 विकेट मिचेल स्टार्क को मिले थे। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक इस मैच में नहीं जड़ पाया। हेड को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। भारत ने तीसरे दिन 128/5 से आगे खेलना शुरू किया था, लेकिन टीम 175 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड के तूफानी शतक की बदौलत 337 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 157 रनों की बढ़त पहली पारी के आधार पर मिली। इसके जवाब में भारत की दूसरी पारी में 175 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया को 19 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे मेजबान टीम ने 3.2 ओवर में हासिल कर लिया और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बराबर इस समय इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज बराबरी पर खड़ी है। पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी दो मैचों के बाद 1-1 से बराबर है। पर्थ में भारत को और एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 10 विकेट के अंतर से जीता। मेजबान टीम के सामने महज 19 रनों का लक्ष्य था, जिसे 20 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया ने हासिल कर लिया। भारत को दूसरी पारी में कोई सफलता नहीं मिली।

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही ज्यादती पर भारत के मुस्लिम उलेमाओं ने अपने गुस्से का किया इजहार, दी बड़ी चेतावनी

मुंबई बांग्लादेश इन दिनों हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर सुर्खियों में है और इस्लामी कट्टरपंथी लगातार अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहें। ऐसा शायद ही कोई दिन बीत रहा है जब वहां से हिंदुओं पर हमले और मंदिरों को तोड़े जाने की खबरें न आ रही हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही ज्यादती पर भारत के मुस्लिम उलेमाओं ने अपने गुस्से का इजहार किया है। मुंबई की हांडी वाली मस्जिद में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के मुद्दे पर आल इंडिया सुन्नी जमीयत उल्मा, रजा अकादमी और जमीयत उल्मा ए अहले सुन्नत ने संयुक्त रूप से उलेमाओं की आपात बैठक बुलाई, जिसमें स्थानीय उलेमा और शेखों ने हिस्सा लिया। ‘हम सड़कों पर उतरने के लिए तैयार’ बैठक की अध्यक्षता करते हुए रजा अकादमी के संस्थापक और प्रमुख हाजी मुहम्मद सईद नूरी ने कहा, ‘अत्याचार और ज़्यादती किसी भी देश में हो, वह न केवल दुखद, बल्कि निंदनीय है। अब जबकि बंग्लादेश, जो एक मुस्लिम बहुसंख्यक देश है, में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, यह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। यह न केवल इस्लामी शिक्षाओं के खिलाफ है, बल्कि मानवाधिकारों का भी उल्लंघन है। बंग्लादेश सरकार को अपने देश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों को तुरंत रोकने और उनके मंदिरों की सुरक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता, तो भारत के उलेमा ए सुन्नत बंग्लादेश के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं।’ हाजी नूरी ने बांग्लादेश को दी चेतावनी रजा अकादमी के संस्थापक ने आगे कहा, ‘शेख हसीना के शासन में जो अशांति फैली, उसमें बंगाली मुस्लिम युवाओं को मंदिरों की सुरक्षा करते देखा गया था। अब ऐसा क्या हुआ कि वहां अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं?’ उन्होंने अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूसुफ से अपील की कि वह दंगाइयों पर कड़ी नजर रखें और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय करें। हाजी नूरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बंग्लादेश सरकार ने इस पर कार्रवाई नहीं की, तो रजा अकादमी और अन्य संगठनों के सहयोग से भारतभर में बंग्लादेश के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। ‘बंग्लादेश की छवि पर असर पड़ेगा’ बैठक में शामिल शहज़ादा शेर मिल्लत मौलाना इज्ज़ाज़ अहमद कश्मीरी ने कहा, ‘अगर बंग्लादेश में उत्पन्न हालात को जल्दी नहीं रोका गया, तो इसके कारण दुनिया भर में बंग्लादेश की छवि पर असर पड़ेगा और वह कई समस्याओं में उलझ जाएगा। मुहम्मद यूसुफ को चाहिए कि वह हिंदुओं पर हो रहे हमलों को तुरंत रोकें और जिन संगठनों का इसमें हाथ हो, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, ताकि अल्पसंख्यक समुदाय अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके। हम हर हाल में बंग्लादेशी अल्पसंख्यकों के साथ खड़े हैं। यदि हमले नहीं रुकते, तो हम दिल्ली में बंग्लादेशी दूतावास का घेराव करेंगे।’ ‘अत्याचार किसी भी रूप में अस्वीकार्य है’ मौलाना खलीलुर्रहमान नूरी ने कहा, ‘अत्याचार किसी भी रूप में अस्वीकार्य है, चाहे वह हमारे देश में हो, बंग्लादेश में हो या फिलिस्तीन में। हम हमेशा ज़ुल्म के खिलाफ और पीड़ितों के साथ खड़े रहेंगे। यह इस्लाम का सशक्त संदेश है, जिस पर अमल करके हम पीड़ितों की मदद कर सकते हैं।’ मौलाना अमानुल्ला रजा ने भारत सरकार से अपील की कि हिंदुओं पर हमले की घटनाओं की जांच कराए, ताकि वहां के हालात का फायदा हमारे देश के शरपसंद तत्व न उठा सकें। उन्होंने कहा, ‘भारत के सभी मुसलमान बंग्लादेशी अल्पसंख्यकों के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।’  

उधमपुर जिले में मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले, आखिर कैसे हुई मौत?

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार तड़के दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोलियां लगने के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने संदेह जताया कि यह साथी पुलिसकर्मी की हत्या करने और आत्महत्या करने का मामला है। अधिकारियों ने बताया कि ये पुलिसकर्मी उत्तरी कश्मीर के सोपोर से जम्मू क्षेत्र में रियासी जिले के तलवाड़ा स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तड़के करीब साढ़े छह बजे जिला मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘आज तड़के करीब साढ़े छह बजे रहमबल पुलिस थाने को सूचना मिली कि सोपोर से विभाग के एक वाहन में एसटीसी तलवाड़ा जा रहे दो पुलिसकर्मी गोलियां लगने से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह सहकर्मी को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।’’ अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में वाहन चालक कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वाहन में यात्रा कर रहा चयन ग्रेड का एक कांस्टेबल सुरक्षित बच गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

सीरिया में विद्रोहियों ने कर दिया ऐलान, जेल से छोड़े जाएंगे कैदी, राष्ट्रपति बशर अल असद का शासन खत्म हुआ

दमिश्क सीरिया में विद्रोहियों ने ऐलान कर दिया है कि उन्होंने दमिश्क पर भी कब्जा कर लिया है और इसके साथ ही राष्ट्रपति बशर अल असद का शासन खत्म हो गया है। दमिश्क की सड़कों पर बहुत सारे लोग जश्न मनाते हुए नजर आए। विद्रोहियों ने कहा कि असद भाग गए हैं और अब दमिश्क स्वतंत्र हो गया है। वहीं टीवी पर जारी एक बयान में विद्रोहियों ने कहा कि जेलों में बंद सभी कैदियों को रिहा कर दिया जाए। दमिश्क की सड़कें अल्लाह-हु-अकबर के नारों और गोलियों की आवाज से गूंज उठीं। विद्रोही हवा में फायरिंग करके जश्न मनाते हुए नजर आए। कुछ विद्रोही असद के पिता की प्रतिमा पर चढ़ गए और इसके साथ तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा, हम इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज सीरिया में नए युग की शुरुआत हो रही है। बता दें कि विद्रोही गुट इस्लामिस्ट हयात तहरीर अल शाम (HTS) को तुर्की का समर्थन प्राप्त है। इसने दो दिन पहले ही सबसे पहले अलेप्पो पर कब्जा किया था। इसके बाद एक-एक कर शहरों को फतह करते हुए दमिश्क तक पहुंच गए। विद्रोही गुट ने टेलीग्राम पर कहा, 50 साल के अत्याचार के बाद बाथ का शासन खत्म हो गया। इन सालों में बहुत सारे लोगों को अपना घरबार छोड़ना पड़ा। हम ऐलान करते हैं कि काले दिन खत्म हो गए हैं और अब सीरिया में नए युग की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री मोहम्मद अल जलाली ने कहा कि सीरिया के लोग जिस सरकार को चुनेंगे, वह उसके साथ सहयोग करने को तैयार हैं। इसके अलावा सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स रामी अब्देल रहमान ने कहा, दमिश्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रास्ते सीरिया से निकल गए हैं। हालांकि एएफपी ने भी इस रिपोर्ट पर मुहर नहीं लगाई है। रिपोर्ट के मुताबिक एचटीएस ने कहा कि उनके लड़ाके जेलों से कैदियो को रिहा कर रहे हैं। इससे पहले विद्रोहियों ने होम्स पर कब्जा किया था। होम्स से दमिश्क की दूरी मात्र 140 किलोमीटर थी। सीरियाई विपक्षी युद्ध निगरानी संस्था के प्रमुख ने दावा किया कि असद देश छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। वहीं सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी जलाली ने एक वीडियो बयान जारी करके कहा कि वह शासन की बागडोर शांतिपूर्ण तरीके से विपक्ष को सौंपने को तैयार हैं। जलाली ने कहा, ‘‘ मैं अपने आवास पर ही हूं और कहीं नहीं गया हूं और यह इसलिए क्योंकि मुझे अपने देश से प्रेम है।’’ उन्होंने कहा कि वह सुबह काम करने के लिए अपने कार्यालय जाएंगे। उन्होंने सीरियाई नागरिकों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने का आग्रह किया। यह 2018 के बाद पहली बार है जब विद्रोही दमिश्क के भीतर पहुंच गए हैं। सीरियाई सैनिकों ने वर्षों की घेराबंदी के बाद 2018 में राजधानी के बाहरी इलाकों पर फिर से कब्जा कर लिया था। सरकार समर्थक ‘शाम एफएम रेडियो’ ने बताया कि दमिश्क हवाई अड्डे को खाली करा लिया गया है और सभी उड़ानें रोक दी गई हैं। विद्रोहियों ने यह भी घोषणा की कि वे राजधानी के उत्तर में स्थित सैदनाया सैन्य जेल में घुस गए हैं और उन्होंने वहां से कैदियों को ‘‘मुक्त’’ करा लिया है। इससे एक रात पहले सरकारी बल सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स से पीछे हट गए जिसके बाद विपक्षी बलों ने इस पर कब्जा कर लिया। यह शहर, राजधानी दमिश्क और सीरिया के तटीय प्रांतों लताकिया और टारटस के बीच स्थित है। ये प्रांत सीरियाई नेता का गढ़ हैं और यहां रूस का नौसैनिक अड्डा भी है। इस बीच, सरकार ने असद के देश छोड़कर जाने की अफवाहों का खंडन किया। सरकार समर्थक ‘शाम एफएम’ ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि सरकारी बलों ने सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर के बाहर मोर्चा संभाल लिया है। अब्दुर्रहमान ने कहा कि सीरियाई सैनिक और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के कर्मी शहर से हट गए हैं तथा विद्रोही शहर के कुछ हिस्सों में घुस गए हैं। सीरिया के विद्रोही गुट ‘जिहादी हयात तहरीर अल-शाम’ समूह (एचटीएस) प्रमुख अबू मोहम्मद अल-गोलानी ने बृहस्पतिवार को सीरिया से ‘सीएनएन’ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा था कि इस हमले का उद्देश्य असद की सरकार को सत्ता से बेदखल करना है। सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गीर पेडरसन ने सीरिया में ‘‘व्यवस्थित ढंग से राजनीतिक बदलाव’’ सुनिश्चित करने के लिए जिनेवा में तत्काल वार्ता का आह्वान किया है। इस बीच, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका को सीरिया में सैन्य कार्रवाई से बचना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह हमारी लड़ाई नहीं है।’’ अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कैलिफोर्निया में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका सीरियाई गृहयुद्ध के बीच सैन्य हस्तक्षेप नहीं करेगा।’’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet