LATEST NEWS

उपचुनाव से पहले वसुंधरा राजे को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

जयपुर  भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे के बाद भाजपा में गहमागहमी का दौर है। आगामी दिनों में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इससे ठीक पहले डॉ. मीणा के इस्तीफे से पार्टी में खलबली मची हुई है। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे को वसुंधरा राजे से जोड़कर भी देखा जा रहा है क्योंकि 4 जुलाई को जब इस्तीफे की बात सामने आई। उस दिन डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया था। दोनों नेताओं की ओर से एक ही दिन में शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने की तस्वीरें सामने आई तो नई चर्चाएं शुरू हो गई कि क्या पार्टी में कोई नई खिचड़ी पकने जा रही है। वसुंधरा से मिलने पहुंचे भजनलाल  7 जुलाई को सीएम भजनलाल शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने के लिए उनके बंगले पर पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा की पूर्व सीएम राजे से यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले लोकसभा चुनाव से पूर्व भी जनवरी में सीएम भजनलाल शर्मा राजे से मिलने के लिए उनके बंगले पर पहुंचे थे। रविवार को भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे के बीच करीब एक घंटे तक दोनों में बातचीत हुई। मुलाकात की वजह आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव को लेकर रणनीति और बजट पर चर्चा करना बताया गया। चूंकि राजे दो बार प्रदेश की सीएम रही हैं। उनके नेतृत्व में लड़े गए चुनावों में दो बार प्रदेश में भाजपा को रिकॉर्ड सीटें मिली थी। उपचुनाव में उन्हें सक्रिय करके पार्टी फायदा लेने की कोशिशें कर रही है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दूर रही राजे नवंबर 2023 में हुए राजस्थान विधानसभा के चुनाव और अप्रैल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ज्यादा एक्टिव नहीं दिखीं। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजे को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी। ऐसे में राजे असहज सी रही। राजे के एक्टिव नहीं होने से पार्टी को नुकसान भी भुगतना पड़ा। लोकसभा चुनाव में राजे सिर्फ झालावाड़ तक सीमित रही। पार्टी को 11 सीटें खोनी पड़ी। कई लोगों का कहना है कि अगर राजे लोकसभा चुनाव में एक्टिव रहती तो पार्टी का काफी फायदा मिलता लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब पांच सीटों पर उपचुनाव हैं तो पार्टी राजे की भागीदारी फिर से बढ़ाने की कोशिश में हैं। राजे का अलग ग्लैमर है राजस्थान में राजस्थान भाजपा में वसुंधरा राजे एक ऐसी नेता हैं जिनका पूरे प्रदेश में अलग ही ग्लैमर है। वर्ष 2003 में जब राजे के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया तो प्रदेश की जनता ने दिल खोलकर राजे का समर्थन किया। 2013 में भी वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके चुनाव लड़ा गया था। दूसरी बार भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला। राजस्थान की 200 विधानसभा क्षेत्रों में राजे कहीं भी जाती है तो भीड़ खींची चली आती है क्योंकि उनका अलग ही आकर्षण है। सभी 200 विधानसभाओं में राजे के कट्टर समर्थकों की फौज खड़ी है जो उनके लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। विगत दो चुनावों में राजे एक्टिव नहीं रही तो उनके समर्थकों में भी काफी निराशा रही। उपचुनाव में फायदा लेने की कोशिश में पार्टी राजस्थान की जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। उनमें से तीन सीटें दौसा, झुंझुनूं और देवली उनियारा कांग्रेस के पास थी जबकि खींवसर आरएलपी और चौरासी बीएपी के पास थी। चूंकि पांच में से एक भी सीट भाजपा के पास नहीं थी। ऐसे में भाजपा को उपचुनाव में भी हार का डर सता रहा है। भजनलाल के सत्ता में आने के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका झेल चुकी है। अब उपचुनाव में भी खतरा नजर आ रहा है। ऐसे में चुनावी फायदे के लिए पार्टी एक बार फिर राजे को मनाने की कोशिश कर रही है। अगर राजे एक्टिव होती हैं तो निश्चित रूप से पार्टी को फायदा मिलेगा लेकिन वे कितनी एक्टिव होती हैं और पार्टी उन्हें क्या जिम्मेदारी देती है। यह गौर करने वाली बात होगी।

पाकिस्तान में पिता ने 15 दिन की मासूम बेटी को जिंदा दफनाया, जाने क्या है कारण

इस्लामाबाद  पाकिस्तान के थारूशाह से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी 15 दिन की बेटी को जिंदा ही दफना दिया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक 15 दिन की मासूम जन्म से बीमार थी। पिता इलाज करवाने में सक्षम नहीं था और इसलिए उसने इस तरह का कदम उठा लिया। पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम तैयब है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से वह बेटी का इलाज नहीं करवा पा रहा था। तैयब ने खुद बताया कि उसने नवजात को बोरी में रखा था और फिर दफना दिया। प्रशासन का कहना है कि मासूम की कब्र को खोदा जाएगा और उसके शव को बाहर निकालकर जांच की जाएगी। वहीं एक दूसरी घठना में लाहौर में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। उनपर आरोप है कि वे 13 साल की नाबालिग नौकरानी के साथ अत्याचार करते थे। वे लड़की के कपड़े उतरावकर उसे पीटते थे। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम हासम है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी की पत्नी फरार है। एफआईआर में बताया गया है कि अकसर 13 साल की तहरीम की पिटाई की जाती थी। वहीं चोरी का आरोप लगने के बाद उसके कपड़े उतरावए गए और पिटाई की गई। पीड़िता की मां ने बताया कि पिटाई की वजह से उसके एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है। वहीं नाक पर भी गंभीर चोट आई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

गाजा के स्कूल पर इजराइल का हवाई हमला, 16 की मौत, 60 से अधिक घायल, कई बच्चे मलबे में दबे

 गाजा इजराइली सेना ने गाज़ा के एक स्कूल पर हवाई हमला किया। इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई और 75 से अधिक लोग घायल हो गए। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्कूल संयुक्त राष्ट्र (UN) का था, जिसमें शरणार्थियों को रखा गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इज़राइली सेना ने पहले स्कूल को चारों ओर से घेर लिया और फिर हमला किया। इमारत के मलबे में कई स्कूली बच्चे दबे इस हमले से स्कूल की इमारत ढह गई, जिसमें वहां रह रहे बच्चे दब गए। स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं और अब तक दो बच्चों को बचाया जा चुका है। एक लड़की के हाथ में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे बच्चे के चेहरे और सिर पर कई चोटें हैं। संयुक्त राष्ट्र की बचाव टीम के अनुसार, पिछले महीने भी इज़राइली सेना ने एक स्कूल को निशाना बनाया था। पहले इस स्कूल को एक सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे आतंकवादियों का ठिकाना बताया गया है। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। 50 घायल लोगों का इलाज चल रहा है। हमले से बचने के लिए सैकड़ों शरणार्थी स्कूल के आसपास के क्षेत्र से पलायन कर चुके हैं। पिछले महीने के हमले में भी 40 से अधिक लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हुए थे। इजराइल और हमास के बीच पिछले 9 महीनों से युद्ध जारी है, जिसमें अब तक 38 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जिनमें 14,500 बच्चे शामिल हैं। नौ महीने से जारी युद्ध में 38 हजार फिलिस्तीनियों की मौत  इजराइल हमास जंग की वह से गाजा की लगभग 80% जनता बेघर हो चुकी है। यह युद्ध अब गाजा के राफा शहर तक पहुंच चुका है।  इजराइल का कहना है कि उसने अब तक हमास की 24 बटालियनों को नष्ट कर दिया है, लेकिन अभी भी 4 बटालियन राफा में छिपी हुई हैं। इजराइली सेना ने मंगलवार को राफा इलाके में  टैंकों के साथ प्रवेश किया और इजिप्ट के साथ लगी गाजा की सीमा पर कब्जा कर लिया है।

पुणे में हिट एंड रन का एक और मामला, गश्त पर निकले कांस्टेबल को कार चालक ने कुचला, मौत

पुणे महाराष्ट्र में हिट एंड रन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला पुणे से सामने आया है. पुणे पुलिस बल के एक कांस्टेबल की आधी रात को हिट एंड रन मामले में मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है. यह दुर्घटना ओल्ड पुणे-मुंबई राजमार्ग पर हैरिस ब्रिज के नीचे रात 2 बजे हुई. खड़की पुलिस स्टेशन में बीट मार्शल के रूप में कार्यरत दो पुलिस कांस्टेबल रात की गश्त के लिए अपने दोपहिया वाहन पर सवार थे, तभी उन्हें तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. इस दौरान कांस्टेबल समाधान कोली की मौत हो गई.  दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. गश्त पर थे कांस्टेबल खबर के मुताबिक, रात में बीट मार्शल गश्त पर थे.  इसी दौरान पीछे से एक चार पहिया वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी. इसमें पुलिसकर्मी समाधान कोली की मौत हो गई. पुलिस कांस्टेबल शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार की तलाश शुरू कर दी है. पहले भी सामने आया था ऐसा ही केस आपको बता दें कि कुछ दिन पुणे में एक नाबालिग ने अपनी पोर्श कार से बाइक सवार लड़के और लड़की को टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी. लड़का और लड़की पुणे की एक आईटी कंपनी में जॉब करते थे. गत 29 जून की सुबह अंधेरी ईस्ट फ्लाईओवर पर भी एक दुर्घटना हुई थी. बीएमएस सेकेंड ईयर में पढ़ने वाले विवेक यादव और अमन यादव अंधेरी स्थित फ्लाईओवर से गुजर रहे थे, इस दौरान गुंडवली मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों छात्रों को टक्कर मार दी थी. टक्कर लगने से विवेक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई और अमन गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी पिकअप ड्राइवर को परेल से गिरफ्तार कर लिया था.  

गाजीपुर में धारदार हथियार से गला रेतकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई

गाजीपुर यूपी के गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. धारदार हथियार से गला रेतकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनका 20 वर्षीय बेटा शामिल है. घटना देर रात की है. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल, जांच-पड़ताल की जा रही है. हत्या किसने की और किस वजह से की, अभी यह नहीं पता चल सका है. पूरा मामला नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव का है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा गया. स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना का पता रात करीब 2 बजे चला, जब मृतक के परिजनों ने सूचना दी. थानाध्यक्ष नंदगंज द्वारा बताया गया कि थानांतर्गत ग्राम कुसम्ही कला निवासी मुंशी बिंद (45), राम आशीष बिंद (20) और देवंती बिंद (40) की हत्या की खबर मिली थी. सूचना पाकर मौके पर टीम पहुंची. जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं. हत्यारे की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं. मौके पर पुलिस फ़ोर्स मौजूद है. फिलहाल, अज्ञात के विरुद्ध प्रार्थना पत्र लेकर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है. वर्तमान में शांति-व्यवस्था कायम है. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी ओमवीर सिंह- क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुंशी बिंद और पत्नी देवंती घर के बाहर झोपड़ी में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे. जबकि, बड़ा बेटा राम आशीष घर में सो रहा था. वहीं, छोटा बेटा गांव में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने गया था. देर रात जब वो घर आया तो देखा कि बाहर सो रहे माता-पिता लहूलुहान मृत अवस्था में पड़े हैं. जिसपर वह शोर मचाते हुए घर में सो रहे बड़े भाई को जगाने गया तो उसे भी मृत देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई.  

फोटोग्राफी, इनकम टैक्स सहित 6 ऑनलाइन कोर्स देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने किये तैयार, सितंबर से शुरू होंगी कक्षाएं

इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने 6 नए ऑनलाइन कोर्स तैयार किए हैं। ये मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस (मूक्स) के माध्यम से SWAYAM पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, जिसमें फोटोग्राफी, टैक्स और विज्ञापन पर पाठ्यक्रम आधारित है। इनके लिए अगले सप्ताह से पंजीयन शुरू हो चुके हैं। इसमें देशभर के विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। ऑनलाइन पाठ्यक्रम की कक्षाएं सितंबर से शुरू की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक ये पाठ्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड रिसर्च सेंटर (ईएमआरसी) ने बनाए हैं, जिसमें विषय विशेषज्ञों ने कंटेंट तैयार किया है।   बेसिक्स ऑफ फोटोग्राफी, इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस, कंप्यूटर फंडामेंटल्स, इंट्रोडक्शन टू एडवरटाइजिंग, सोशियोलाजी आफ किनशिप, बेसिक्स ऑफ डिजिटल मार्केटिंग पाठ्यक्रम बनाए हैं। इन्हें मिलाकर विश्वविद्यालय अभी तक 40 से ज्यादा पाठ्यक्रम बना चुका है। ये होगा शुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम के माध्यम से अध्ययन करने वाले इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल www.swayam.gov.in पर जाकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है। अधिकारियों के मुताबिक सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बाद प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग को 1000 और आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को 500 शुल्क देना होगा।   विद्यार्थियों के लिए काफी ज्यादा उपयोगी कुलगुरु प्रो. रेणु जैन का कहना है कि विश्वविद्यालय इस राष्ट्रीय स्तर की परियोजना में शामिल होकर एक महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। यह पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय व अन्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है। ईएमआरसी के निदेशक डॉ. चंदन गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन कोर्स के क्रेडिट पॉइंट भी विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। ये अंक उनके मूल पाठ्यक्रम में शामिल होंगे। बस इसके लिए छात्र-छात्राओं को अलग से परीक्षा देनी होगी। मूल पाठ्यक्रम करने के दौरान भी ये ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे।

नर्मदा के किनारे झाड़ियों के बीच लगभग 4-5 दिन का तेंदुए का शावक नजर आया, वनकर्मी कर रहे निगरानी

बड़वानी नर्मदा किनारे डूब क्षेत्र के समीप मोहीपुरा गांव में तेंदुए का एक शावक मिला। लोगों ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित किया है। वनरक्षक अनिल चोंगड़े ने बताया कि नर्मदा के किनारे झाड़ियों के बीच लगभग 4-5 दिन का तेंदुए का शावक नजर आया है, जिसकी सूचना वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। मादा तेंदुए का इंतजार मादा तेंदुए को लेकर रेस्क्यू जारी रहा। वनकर्मी दिनभर मादा तेंदुए का इंतजार करते रहे। रेंजर गुलाबसिंह बर्डे के अनुसार तेंदुए के शावक की वेनकर्मी निगरानी कर रहे हैं। मादा तेंदुए का इंतजार है। यदि एक दो दिन में मादा तेंदुआ शावक को उठाकर नहीं ले जाती है तो फिर इंदौर रालामंडल की टीम को अवगत कराकर रेस्क्यू के लिए बुलाया जाएगा, ताकि शावक को रालामंडल पहुंचाया जा सके। बड़वानी में मानसून भी मेहरबान बीते मार्च माह से लेकर जून माह की अवधि में चार माह तक भीषण गर्मी से निमाड़-अंचल का जनजीवन काफी बेहाल रहा। विशेषकर मई व जून में तो गर्मी ने बीते कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए क्षेत्र में लगातार तीन दिन तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं अब जुलाई माह के पहले सप्ताह में जिले में मानसून मेहरबान होने लगा है। पहाड़ों पर हरियाली छाने लगी है। मानसून के सीजन के पहले रविवार को पहाड़ों की हरियाली और प्रकृति के नजारों को निहारने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटन जिले के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। बावनगजा, बंधान, आमल्यापानी, राजघाट सहित अन्य स्थलों पर रविवार को पर्यटकों का जमावड़ा रहा। लोगों ने प्रकृति के नजारों के साथ सेल्फी ली और परिवार संग पिकनिक मनाई। रिमझिम व रुक-रुककर होने वाली वर्षा से शहर व क्षेत्र के आसपास पहाड़ियों पर हरियाली छाने लगी है। वहीं आसमान से लेकर पहाड़ों पर बादल उतरने के दृश्य सुकून देने लगे है। कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 30.6 और 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि इस वर्ष फरवरी माह में ही 30 डिग्री तक दिन का तापमान रहा था। इसके बाद मार्च से लेकर जून माह तक दिन का तापमान 35 से 46 डिग्री के बीच रहा। इससे जनजीवन भीषण गर्मी से जूझा। गत जून के आखिरी दिनों में तापमान में कमी आई। वहीं अब जुलाई में मानसून के सक्रिय होने पर तापमान लुढ़कने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अभी मानसून सक्रिय है, रुक-रुककर अलग-अलग स्थानों पर का दौर जारी रहेगा।

बाइडेन का गुस्सा फूटा, अब दोस्त ही उठा रहे सवाल, भगवान नीचे आकर कहे तो जिद छोड़ दूंगा

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, राजनीतिक बयानबाजी चरम पर पहुंचने लगे हैं। एक तरफ रिपब्लिक उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप सातवें आसमान पर हैं और अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। उनके समर्थक भी हालिया डिबेट में ट्रंप के जो बाइडेन पर भारी पड़ने के बाद उनकी जीत के सपने देख रहे हैं। दूसरी तरफ बाइडेन को लेकर डेमोक्रेटिंग पार्टी में ही दो फाड़ हो गए हैं। पार्टी के कई नेता मांग कर रहे हैं कि बाइडेन को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लेना चाहिए। बाइडेन की बढ़ती उम्र और डिबेट में सो जाने की घटना वाले वीडियो ने उनकी मुश्किल बढ़ा दी है। इसके उलट बाइडेन खुद को पूरी तरह फिट बता रहे हैं। उनका कहना है कि अब केवल सर्वशक्तिमान भगवान ही नीचे आकर कहे तो चुनाव न लड़ने की जिद छोड़ सकता हूं। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने बयान दिया है कि उनका लक्ष्य अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हराना है। उन्होंने कहा कि केवल “सर्वशक्तिमान भगवान” ही उन्हें राष्ट्रपति की दौड़ से हटने के लिए मना सकते हैं। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब डेमोक्रेटिंग पार्टी के एक वर्ग ने 27 जून की राष्ट्रपति पद की बहस में खराब प्रदर्शन के बाद 81 वर्षीय बाइडेन से खुद को दौड़ से बाहर करने की मांग की थी, डिबेट के दौरान बाइडेन पर आरोप लगे थे कि वे डिबेट के बीच ही सो गए थे। बाइडेन अमेरिकी इतिहास में उम्रदराज़ अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। साथ ही वो लगातार अपने मानसिक स्वास्थ्य और उम्र संबंधी परेशानियों को लेकर सवालों के घेरे में रहते हैं। उनकी पार्टी के नेता भी सवाल उठाते रहे हैं कि बाइडेन अगले चार साल के कार्यकाल के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं हैं। जबकि, बाइडेन का दावा है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनका लक्ष्य ट्रंप को हराना है।  एक साक्षात्कार में, बाइडेन ने कहा, “देखो। मेरा मतलब है, अगर सर्वशक्तिमान भगवान नीचे आए और कहे कि जो बाइडेन दौड़ से बाहर हो जाओ, तो मैं दौड़ से बाहर हो जाऊंगा। उन्होंने आगे कहा, “सर्वशक्तिमान प्रभु नीचे नहीं आ रहे हैं।” उन्होंने राष्ट्रपति पद की बहस में अपने निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जो कुछ हुआ उसकी जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने कहा, “वो रात बहुत ख़राब रही। मुझे नहीं पता क्यों।”  

सूरत इमारत हादसे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

सूरत सूरत इमारत हादसे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और इनमें से एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 15 लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक एफआईआर में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं उनमें इमारत के मालिक राज काकड़िया, जो इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं, और उनकी मां रामिलाबेन काकड़िया का नाम शामिल है। इसके अलावा इमारत में रह रहे लोगों से किराया लेने वाले अश्विन वेकरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों के खिलाफ एफआईआर एक जुलाई से लागू नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय सहिंता की  कई धाराओं के तहत दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक जर्जर हो चुकी 6 मंजिला इमारत में केवल 5 फ्लैटों में लोग रह रहे थे। बाकी फ्लैटों में रह रहे लोग रिस्क के चलते यहां से जा चुके थे। अप्रैल  में  सूरत नगर निगम ने इमारत को देखते हुए इसे खाली करने के लिए कहा था। इसके अलावा इसमें रह रहे लोगों ने भी वेकरिया से इसे ठीक कराने के लिए कहा था लेकिन उसने कहा कि मालिक अगले साल तक ठीक कराएंगे। इमारत का निर्माण साल 2016-17 में हुआ था।  एफआईआर में पीड़ितों की पहचान हीरामन केवट (40), अभिषेक (35), ब्रिजेश गोड़ (50), शिवपूजन केवट (26), अनमोल हरिजन (17), परवेश केवट (21) और लालजी केवट (40) के रूप में की गई है। मृतकों में अधिकतर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कपड़ा मजदूर थे। बता दें, हादसा सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके में शनिवार को दोपहर दो बजकर 45 मिनट के आसपास हुआ। उस समय कुछ लोग काम पर गए हुए थे जबकि कुछ अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक इमारत गिरी और चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। कई लोग मलबे में फंसे हुए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते समय मलबे से कई लोगों की आवाज आ रही थी। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के बाद जल्द ही एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चला और एक-एक कर सात शव बाहर निकाले गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बुला लिया गया था। पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया, करीब पांच फ्लैटों में लोग रहते थे, जिनमें से ज्यादातर इस इलाके के कारखानों में काम करने वाले लोग थे। जब बचाव कार्य शुरू हुआ, तो हमें फंसे हुए लोगों की चीखें सुनाई दीं। हमने मलबे से एक महिला को निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया।  

फ्रांस में दूसरे चरण का मतदान पूरा, देश में तनावपूर्ण माहौल है, जिससे निपटने के लिए 30,000 पुलिस बल की तैनाती की गई

पेरिस फ्रांस में रविवार को संसदीय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ। माना जा रहा है कि विभाजित संसद में दक्षिणपंथी पार्टी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है। इधर, चुनाव के बीच देश में तनावपूर्ण माहौल है, जिससे निपटने के लिए 30,000 पुलिस बल की तैनाती की गई है। मतदाता चिंतित हैं कि बदलते राजनीतिर परिदृश्य में चुनाव के बाद राजनीतिक भूकंप आ सकता है। स्ट्रासबर्ग के पूर्वी शहर के बाहर रोसहेम गांव में 72 वर्षीय एंटोनी श्रामेक ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि उन्हें डर है कि फ्रांस गणतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ देखेगा। राष्ट्रपति ने किया था समय से पहले चुनाव का एलान 41 वर्षीय सिविल सेवक एडेला फोरनियर ने सहमति व्यक्त की और कहा कि मैं चाहता हूं कि जनता का मूड शांत हो, लेकिन हम इससे बहुत दूर हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने जून के यूरोपीय संसद वोट में हार के बाद समय से तीन साल पहले आकस्मिक चुनाव का ऐलान किया था। उनकी ओर से खेले गए इस जुए का उल्टा असर होता दिख रहा है। पहले चरण में दक्षिणपंथी पार्टी को बढ़त धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन की राष्ट्रीय रैली (RN) ने 30 जून को हुए पहले चरण के मतदान में बढ़त बनाई थी और अब रविवार को रन ऑफ दौड़ में इस उपलब्धि को दोहराने की ओर अग्रसर हैं। संभवत: वह पूर्ण बहुमत हासिल न कर पाएं, जिससे मैक्रॉन को ले पेन के लेफ्टिनेंट, आरएन पार्टी के 28 वर्षीय नेता जॉर्डन बार्डेला को पेरिस ओलंपिक की मेजबानी से कुछ हफ्ते पहले प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी कल जायेंगे मणिपुर

नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सोमवार को मणिपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न जिलों में हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष के. मेघचंद्र के अनुसार, राहुल विमान से दिल्ली से सिलचर जाएंगे और वहां से जिरीबाम जिले में जाएंगे। वहां छह जून को हिंसा हुई थी। राहुल गांधी की तीसरी यात्रा मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद राहुल गांधी की यह तीसरी यात्रा होगी। वह पिछले साल मई में ¨हसा शुरू होने के कुछ सप्ताह बाद मणिपुर गए थे। इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी मणिपुर से निकाली थी। मेघचंद्र ने कहा कि राहुल जिले में कुछ राहत शिविरों का दौरा करेंगे। फिर वह सिलचर हवाई अड्डा लौटेंगे और वहां से इंफाल के लिए उड़ान भरेंगे। सड़क मार्ग से पहुंचेंगे मोइरंग मेघचंद्र ने कहा कि इंफाल में उतरने के बाद राहुल चुराचांदपुर जिले में पहुंचकर राहत शिविरों में रहने वाले लोगों से बातचीत करेंगे। चुराचांदपुर से गांधी सड़क मार्ग से बिष्णुपुर जिले के मोइरंग पहुंचेंगे। कुछ राहत शिविरों का दौरा करेंगे। इसके बाद वह इंफाल लौटेंगे। वहां राज्यपाल अनुसुइया उइके से उनकी मुलाकात होने की संभावना है।

कांग्रेस में बचे हिंदुओं को राहुल गांधी की मानसिकता से सावधान रहना चाहिए: विश्व हिंदू परिषद

नई दिल्ली विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि कांग्रेस में बचे हिंदुओं को राहुल गांधी की मानसिकता से सावधान रहना चाहिए। राम जन्मभूमि आंदोलन के संबंध में राहुल गांधी का ताजा बयान, झूठ का एक पुलिंदा है तथा हिंदुओं के प्रति घृणा से भरा हुआ है। लालकृष्ण आडवाणी द्वारा निकाली गई रथ यात्रा का इस संपूर्ण संघर्ष में एक महत्वपूर्ण योगदान है। परंतु, राहुल गांधी का यह कहना कि राम जन्मभूमि का संघर्ष इस यात्रा से शुरू हुआ, उनकी अज्ञानता का परिचय देता है। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने रविवार को कहा कि जन्मभूमि के लिए हिंदुओं का संघर्ष वर्ष 1528 से ही शुरू हो गया था, जब आक्रांता बाबर ने राम जन्मभूमि पर स्थित रामलला के पावन मंदिर को तोड़ा था। सुप्रीम कोर्ट के 2019 में निर्णय आने तक संपूर्ण देश के राम भक्त निरंतर संघर्षरत रहे। डॉ. जैन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने फिर एक बार हिंदू समाज का अपमान किया है, जिसने कभी विदेशी आक्रमण के समक्ष घुटने नहीं टेके। राहुल गांधी ने गुरु नानक देव, गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह जी के अमर योगदान को भुलाने का षड्यंत्र किया है, जो अयोध्या पधारे थे। उनकी स्मृति में बने गुरुद्वारों में आज भी लाखों श्रद्धालु जाकर अपने आप को धन्य समझते हैं। राहुल गांधी ने अपमानित किया है, उन लाखों बलिदानियों का, जिन्होंने राम जन्मभूमि को मुक्त करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। राहुल ने उन 60 करोड़ राम भक्तों के योगदान को भी अपमानित किया है, जिन्होंने राम जन्मभूमि के निर्माण के लिए खुले दिल से योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि महंत दिग्विजय नाथ, महंत अवैद्यनाथ, महंत रामचंद्र परमहंस, अशोक सिंघल जैसे महापुरुषों के योगदान को राहुल गांधी भुलाना चाहते हैं, जो कभी संभव नहीं है। इन सब के प्रति हिंदू समाज हमेशा कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यक्ति इस कृतज्ञता को नहीं समझ सकता, जिसकी परंपरा देश के विकास में योगदान देने वाले महापुरुषों को अपमानित करने की रही है। राहुल के परिवार के मन में हिंदुओं के प्रति कितनी नफरत भरी है, उनके इन बयानों से स्पष्ट हो जाता है। फैजाबाद में सपा उम्मीदवार की विजय का विश्लेषण हो सकता है, लेकिन बार-बार अयोध्यावासियों को निशाने पर लेना किसी भी तरह उचित नहीं है। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि संघर्ष के हर पड़ाव का केंद्र बिंदु अयोध्या रहा है। अयोध्यावासियों का योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। राहुल गांधी अपनी झूठी विजय की मृग मरीचिका में जी रहे हैं। हिंदू को अपमानित करने का जो मकड़जाल वे बुन रहे हैं, उसमें वे ही फंसेंगे।

पीयूष गोयल ने कहा- दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जिताने के लिए जनता को धन्यवाद दिया, कहा- डबल इंजन’ सरकार की दरकार

नई दिल्ली आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जिताने के लिए यहां की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत साधारण नहीं है, दिल्ली की जनता का योगदान अमूल्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय सिर्फ विकास कार्यों की विजय है, जो देशहित में लगातार देशवासियों की सेवा करते रहते हैं। अनेकों कार्यक्रम और योजनाओं से मोदी सरकार ने विकास कार्य किया है। हमारा ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि एक बालक बुद्धि नेता को समझ नहीं आ रहा है कि तीसरी बार उनकी 100 से कम सीटें रहीं और 13 राज्यों में उनका खाता तक नहीं खुला। दक्षिण भारत में अगर कोई सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो वह भाजपा है। कांग्रेस सिर्फ परजीवी पार्टी बनकर रह गई है और बैसाखी के बगैर वह किसी भी राज्य में चुनाव जीत नहीं सकती है। दिल्ली में तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा, इसके बावजूद भाजपा को 54 फीसद वोट मिला। दिल्लीवासियों ने साबित कर दिया कि वे पीएम मोदी की नीतियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में तीन गुना ऊर्जा के साथ हम आगे काम करेंगे और यह देश तीन गुना आगे बढ़ेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में हम काम करेंगे। हमारी सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के लिए आगे भी काम करती रहेगी। देश को गरीबी से मुक्ति दिलाना है। नारी सम्मान को लेकर मोदी सरकार सदैव समर्पित भाव से काम कर रही है। हमने तीन करोड़ लखपति दीदी बनने का संकल्प भी लिया है। 11 करोड़ घरों में मुफ्त में शौचालय बनाकर जीवन जीने के तरीके में हमारी सरकार ने बदलाव लाया है। पीएम मोदी ने हर घर में पाइप से गैस पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि साल 2014 में 3 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचता था, जो अब 16 करोड़ हो गया है। 2014 से काम को एक नई गति मिली है। मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई अन्य योजनाओं के साथ मोदी सरकार ने देश के विकास में लगातार अपना योगदान दिया है। देश की अर्थव्यवस्था को 10 वर्षों में 11वीं से 5वीं बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है। यह सफर आसान नहीं रहा है, कोरोना की मार को देश ने झेला है। पीयूष गोयल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरजेंसी के वक्त हुए अत्याचार के बारे में देश की जनता को और खासकर दिल्ली वालों को बताना चाहिए। उन्होंने कहा, जो आज संविधान की बात कर रहे हैं, उन्होंने कैसे इसका दुरुपयोग किया, कैसे सत्ता में रहकर विकास कार्यों में बाधा डाला और भ्रष्टाचार किया, इसकी जानकारी घर-घर तक पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जिस मेहनत के साथ आपने दिल्ली में लोकसभा की सभी सीटों को जिताने में योगदान दिया है, ठीक वही योगदान विधानसभा में भी मिलेगा। युवा और महिला कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत करनी है, ताकि दिल्ली भ्रष्टाचार मुक्त और विकास के पथ पर अग्रसर हो सके। हम एक ऐसी सरकार बनाएंगे, जो दिल्ली का कायाकल्प करेगी। 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को लाने के लिए हमें अभी से मेहनत करनी पड़ेगी। गोयल ने कहा, आज दिल्ली सरकार का बजट 80 हजार करोड़ का है। लेकिन, दिल्ली का विकास नहीं हुआ। भाजपा को मौका मिलेगा, तो हम पांच साल में दिल्ली का कायाकल्प कर देंगे। उन्होंने कहा, “दिल्ली में केजरीवाल सरकार दस साल में एक भी नया प्रोजेक्ट नहीं लाई, दूसरे राज्यों में जो काम राज्य सरकारें करती है, दिल्ली में वो काम केंद्र सरकार करती है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने आम जनता को सुविधा देने के लिए कोई काम नहीं किया। झुग्गी वालों को मकान देने के लिए कोई काम नहीं किया। हमें 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा और डबल इंजन की सरकार बनानी होगी।

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने माँ की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को किया सम्मानित

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी माता स्व. श्रीमती ज्ञानबाई सिंह की पुण्य तिथि पर रविवार को राजधानी के आसरा वृद्धाश्रम में 85 बुजुर्गों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी वृद्धजनों का हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुना। बेटे के समान स्नेह कर रहे मंत्री को अपने बीच पाकर बुजुर्गों ने भी श्री राजपूत को ढेर सारा आशीर्वाद दिया और लाड प्यार किया। इस दौरान बुजुर्गों ने आयुष्मान कार्ड बनने में दिक्कत की बात बताई। मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों को तत्काल सरलता से आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वह उन्हें बता सकते हैं या किसी के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। इससे आपकी समस्या का निराकरण किया जा सकेगा। मां के नाम रोपित किया पौधा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंत्री श्री राजपूत ने अपनी माता जी स्व. श्रीमती ज्ञानबाई सिंह की पुण्य तिथि पर आसरा वृद्धाश्रम में एक पौधा भी रोपित किया। इस दौरान अधिकारी एवं अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, दी शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने रविवार सुबह उज्जैन के जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगलकामनाएं की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परंपरा अनुसार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर बड़ा ही हर्ष और आनंद का वातावरण हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री विवेक जोशी, श्री सत्यनारायण खोईवाल, श्री संजय अग्रवाल और श्री रवि शंकर वर्मा आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet