LATEST NEWS

टी20 विश्व कप में निकोलस पूरन ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, की बड़ी उपलब्धि हासिल

अमेरिका वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 ग्रुप सी मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पूरन वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गुरुवार 13 जून को त्रिनिदाद के तारोबा स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जोकि टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थी। वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 13 रन से हराया और सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया। न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 79 मैच में 1899 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 27.92 और स्ट्राइक रेट 137.50 का रहा। उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 14 अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। वह वर्तमान में युवराज सिंह, उसैन बोल्ट और युवराज सिंह के साथ विश्व कप के एंबेसडर में से एक हैं। काफी समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलने के बावजूद गेल क्रिकेट जगत में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं।   न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले निकोलस पूरन को ये उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ दो रन की जरूरत थी। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट के ओवर में चौका लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने वाले पूरन न्यूजीलैंड के खिलाफ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। टिम साउदी ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। पूरन ने 12 गेंद में तीन चौके की मदद से 17 रन बनाए। 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पूरन ने 25.52 की औसत से 1914 रन बनाए हैं। पूरन टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरा करने के करीब हैं। वह इस आंकड़े को छूने वाले पहले बल्लेबाज होंगे।  

2022-23 सत्र में शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए 66 हज़ार स्टूडेंट्स ने दी थी प्रवेश परीक्षा, अब सड़कों पर उतरी

That dark day in the history of India

भोपाल मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेज घोटाले का मामला अभी थमा ही नहीं था कि एक और मामला निकल के सामने आ गया है मध्यप्रदेश के कई जिलों से एनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व राजधानी भोपाल के जेपी हास्पिटल पहुंच कर छात्राओं ने प्रदर्शन किया वहीं प्रदर्शन करने वाली छात्राओं ने बताया कि वह शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए 2023 में पीएनएसटी का एग्जाम दे चुके हैं मगर उसका परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया । एनएसयूआई नेता रवि परमार ने बताया कि 2022-23 सत्र में प्रवेश के लिए पीईबी ( व्यापम ) के द्वारा प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट ( PNST ) की परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित करवाई गई थी परीक्षा देने के बाद 1 से 2 महीने के अंतराल में रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है मगर रिजल्ट अभी तक नहीं घोषित किया गया है । रवि परमार ने कहा कि 66 हज़ार स्टूडेंट्स ने पीईबी के माध्यम से परीक्षा दी थी करोड़ों रुपए परीक्षा शुल्क के रूप में पीईबी द्वारा लिए गए लेकिन 1 साल से रिजल्ट जारी नहीं किया वहीं प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में धड़ल्ले से प्रवेश हो रहें ‌इससे सरकार कि मंशा स्पष्ट हो चुकी हैं कि प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को मुनाफा पहुंचाने के लिए ही शासकीय नर्सिंग कॉलेजों के लिए प्रवेश परीक्षा के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए जिसकी वजह से 2022 से मध्यप्रदेश के शासकीय नर्सिंग कालेजों में एक भी छात्राओं के प्रवेश नहीं हुई । परमार ने चेतावनी दी कि अगर प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट ( पीएनएसटी ) परीक्षा का रिजल्ट तत्काल जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे ।  

लोकसभा में एकसाथ आएंगे नजर, अखिलेश-डिंपल की जोड़ी के नाम रिकॉर्ड

लखनऊ यूपी में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने बढ़िया प्रदर्शन किया है. सपा की इस जीत में खास बात यह कि इस बार पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव दोनों ही चुनाव जीत गए हैं. अब दोनों एक साथ ससंद में नजर आएंगे. इस तरह अखिलेश और डिंपल उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे जोड़े होंगे जो एक साथ लोकसभा में पहुंचे हैं. अखिलेश और डिंपल इससे पहले 17वीं लोकसभा के सदस्य थे, लेकिन अलग-अलग समय पर. 2019 में अखिलेश ने आजमगढ़ से जीत दर्ज की थी, जबकि डिंपल को कन्नौज में बीजेपी के सुब्रत पाठक से हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीत रंजन बिहार से दो बार 2004 और 2014 में एक साथ लोकसभा पहुंचे थे, लेकिन अलग-अलग पार्टियों के सिंबल पर. इसके अलावा धर्मेंद्र और हेमा मालिनी भी एक साथ ससंद पहुंच चुके हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग सदनों में थे. धर्मेंद्र लोकसभा में और हेमा मालिनी राज्यसभा में थीं. बता दें कि यूपी की 80 सीटों में सपा ने 37 पर जीत दर्ज की है. जबकि, बीजेपी को 33 सीटें मिली हैं. वहीं, कांग्रेस को 6 सीट, रालोद को 2 सीट, आजाद समाज पार्टी और अपना दल (एस) को एक-एक सीट हासिल हुई है. मायावती की पार्टी बसपा का खाता नहीं खुला है. कन्नौज से जीते अखिलेश कन्नौज लोकसभा सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी के सुब्रत पाठक को 170922 वोटों से हराया है. अखिलेश को 642292 वोट मिले, वहीं सुब्रत को 471370 मत प्राप्त हुए. इससे पहले (2019) इस सीट पर सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल को चुनाव हरा दिया था. डिंपल ने मैनपुरी से हासिल की जीत मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा की डिंपल यादव ने 221639 वोटों से जीत दर्ज की है. उन्हें 598526 वोट मिले. जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के जयवीर सिंह को 376887 मत प्राप्त हुए हैं. 2019 के चुनाव में मैनपुरी सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने जीत हासिल की थी. इस चुनाव में सपा-बसपा-आरएलडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. मुलायम सिंह ने इस चुनाव में 94 हजार वोटों से जीत हासिल की थी और उन्हें 53.75 फीसदी वोट मिले थे. इस सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है.  

1563 नीट में ग्रेस मार्क्स वाले उम्मीदवारों स्कोर-कार्ड रद्द, फिर से देना होगी परीक्षा

नई दिल्ली नीट यूजी धांधली मामले में आज छात्रों की बड़ी जीत हुई है. सुप्रीम ने नीट परीक्षा परिणाम में अनियमितता को देखते हुए एनटीए को 1563 छात्रों का ग्रेस मार्क्स रद्द करके फिर से नीट एग्जाम आयोजित करने का निर्देश दिया है. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की बेंच ने मामले की सुनवाई की. ग्रेस मार्क्स पर सुप्रीम कोर्ट का यू-टर्न! 67 छात्रों को 720 में से 720 मार्क्स मिलने पर जब एनटीए से सवाल पूछा गया था तो एनटीए इसके पीछे की वजह ग्रेस मार्क्स बताया था. एनटीए ने अपनी सफाई में कहा था कि कुछ एग्जाम सेंटर्स पर लॉस ऑफ टाइम की वजह से कुल 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं जिसकी वजह से 44 छात्रों के मार्क्स 720 हुए. हालांकि आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद एनटीए को ग्रेस मार्क्स रद्द करने का निर्देश दिया गया. ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्रों के पास ये दो ऑप्शन जिन स्टूडेंट्स को एनटीए की तरफ से ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं उन्हें दो ऑप्शन दिए हैं. ये छात्र या तो 23 जून को री-एग्जाम में बैठ सकते हैं या फिर बिना ग्रेस मार्क्स वाले पुराने स्कोर के साथ ही काउंसलिंग की तरफ आगे बढ़ सकते हैं. जिन कैंडिडेट को कॉन्फिडेंस है कि वे दोबारा परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं तो वे री-एग्जाम में शामिल होने का फैसला ले सकते हैं. केवल 1563 छात्रों का ही नीट एग्जाम दोबारा होगा NEET रिजल्ट के बाद दाखिल की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों का ही री-एग्जाम कराया जाएगा. इससे पहले एनटीए ने कहा था करीब 24 लाख छात्रों में से केवल 1563 छात्रों के परीक्षा परिणाम तक समस्या सीमित है. बाकी स्टूडेंट्स को कोई परेशानी नहीं है. नीट यूजी काउंसलिंग पर रोक नहीं सुप्रीम कोर्ट ने आज फिर दोहराया है कि नीट यूजी की काउंसलिंग पर कोई रोक नहीं लगाई जाएगी. स्टूडेंट्स काउंसलिंग राउंड में शामिल हो सकते हैं. 23 जून को दोबार नीट एग्जाम होगा और 30 जून को इसका रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है. ताकि जुलाई में नीट की काउंसलिंग शुरू हो सके. NTA की तरफ से कहा गया कि छात्रों का डर दूर करने के लिए यह निर्णय लिया जा रहा है. ग्रेस मार्क्स देने से क्या नुकसान हुआ? दरअसल, पांच मई को देशभर में हुई नीट परीक्षा कराने वाली एनटीए ने 4 जून को जब रिजल्ट जारी किया तो देश भर में हंगामा खड़ा हो गया. वजह 67 बच्चों को जहां 720 में 720 नंबर मिले थे, वहीं इससे भी ज्यादा 1563 बच्चों को ग्रेस मार्किंग दी गई थी. यह ग्रेस मार्किंग 10, 20 या 30 नंबर की नहीं 100 से 150 नंबर तक की दी गई थी, जिसकी वजह से कई बच्चे जो मेरिट में बाहर थे वो मेरिट में आ गए और जो मेरिट वाले बच्चे थे उनके लिए गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन पाना मुश्किल हो गया. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीट एग्जाम में क्या-क्या होंगे बदलाव? मेरिट लिस्ट में परिवर्तन: 1563 स्टूडेंट्स के ग्रेस मार्क्स रद्द होने के बाद, तीन बड़े बदलावों में सबसे बड़ा मेरिट लिस्ट में परिवर्तन होगा. क्योंकि इस साल लॉस ऑफ टाइम की वजह से एनटीए द्वारा दिए गए ग्रेस मार्क्स की वजह से नीट की एवरेज मेरिट लिस्ट में अचनाक चार गुना ऊपर पहुंच गई थी. इससे जो छात्र सरकारी मेडिकल कॉलेज की रेस से बाहर हो गए थे, वे वापस इस मेरिट लिस्ट में आ सकते हैं.

पेमा खांडू तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के CM बने, चाउना मीन फिर डिप्टी CM; 10 मंत्रियों ने भी शपथ ली

ईटानगर अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करने वाली बीजेपी के नेता पेमा खांडू ने आज तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल केटी परनाइक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ दिलाई। एक दिन पहले ही खांडू को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। गौरतलब है कि बीजेपी आलाकमान द्वारा केंद्रीय केंद्रीय प्रर्यवेक्षक नियुक्त किए गए बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद और तरुण चुघ बुधवार को ईटानगर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई और विधायक दल का नेता चुना गया था। शाम को खांडू चुघ और कई विधायकों के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) केटी परनायक से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान सरकार बनाने का दावा पेश किया था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने रखा था प्रस्ताव राज्यपाल केटी परनाइक ने पेमा खांडू और उनके मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आज आमंत्रित किया था। इसकी जानकारी बीजेपी नेता तरुण चुघ ने दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बियुराम वाघ ने मुख्यमंत्री के रूप में खांडू के नाम का प्रस्ताव रखा था। पार्टी के सभी 46 विधायकों ने इसका समर्थन किया। वहीं पेमा खांडू ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की सराहना करते हुए उन्हें तीसरी बार सीएम बनाने के लिए धन्यवाद दिया था। चाउना मीन बने डिप्टी सीएम बता दें कि राज्यपाल केटी परनाइक ने राज्य के सीएम के तौर पर पेमा खांडू को शपथ दिलाई इसके अलावा उप मुख्यमंत्री के तौर पर चाउना मीन को भी शपथ दिलाई गई है। सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा बीजेपी के दस विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली है। कल विधायक दल के नेता चुने गए थे बुधवार 12 जून को ईटानगर में हुई बैठक में खांडू को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। मीटिंग में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और तरुण चुघ शामिल थे। इसके बाद खांडू सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल केटी परनायक से मिले थे। पेमा खांडू 2016 से अरुणाचल के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने नबाम तुकी के इस्तीफे के बाद पहली बार पदभार संभाला था। जब खांडू पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, तब वे कांग्रेस के साथ थे। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा में शामिल हो गए। पेमा खांडू के पिता दोरजी खांडू भी अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ये है पेमा खांडू सरकार में मंत्री चाउना मीन – उपमुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री     बियुराम वाघगे     न्यातो दुकम     गेब्रियल डेनवांग वांगसू     वांगकी लोवांग     पासंग दोरजी सोना     मामा नटुंग     दसांगलु पुल (निर्विरोध)     बालो राजा     केंटो जिनी     ओजिंग तासिंग अरुणाचल प्रदेश: भाजपा को 2019 से 5 सीटें ज्यादा मिलीं अरुणाचल में इस बार भाजपा को 60 में से 46 सीट पर जीत मिली है। पेमा खांडू ​​​​​​सहित ​पार्टी के 10 प्रत्याशी निर्विरोध विधायक चुने गए थे। इसलिए चुनाव 50 सीटों पर ही हुए थे। राज्य में भाजपा का नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ गठबंधन है। NPP को 5 सीटें मिलीं। इस लिहाज से अरुणाचल में NDA के पास 51 सीटें हैं। अरुणाचल में भाजपा गठबंधन ने सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे थे।   2014 चुनाव के बाद अरुणाचल में सियासी संकट आया 2014 के चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया था। भाजपा को 11, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) को 5 और दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलीं। हालांकि, 2016 में अरुणाचल प्रदेश में लंबे समय के लिए सियासी संकट देखने को मिला। राज्य में एक साल के भीतर 4 बार मख्यमंत्री बदले गए। सबसे पहले दिसंबर 2015 में कांग्रेस के 42 में से 21 विधायकों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री नबाम तुकी के खिलाफ बगावत की। इसके आधार पर राज्यपाल ने CM तुकी को बर्खास्त कर दिया। जनवरी 2016 के दौरान राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा। इसके एक महीने के अंदर फरवरी में भाजपा ने पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) को समर्थन देकर कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ सरकार बना ली। कांग्रेस के बागी गुट के नेता कालिखो पुल CM बने। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने नबाम तुकी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को फिर से बहाल कर दिया। 13 जुलाई को कांग्रेस सरकार बहाल हुई, लेकिन 16 जुलाई को कांग्रेस विधायकों ने तुकी की जगह पेमा खांडू को विधायक दल का नेता चुन लिया। पेमा खांडू को 44 विधायकों का समर्थन मिला। वे कांग्रेस की सरकार में राज्य के नए CM बने। हालांकि, 16 सितंबर 2016 को CM पेमा खांडू कांग्रेस के 42 विधायक के साथ भाजपा की सहयोगी पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) में शामिल हो गए। 21 दिसंबर को खांडू समेत 7 विधायकों को PPA अध्यक्ष ने निलंबित कर दिया। दिसंबर 2016 में खांडू ने PPA का साथ छोड़कर 43 विधायकों में से 33 के साथ भाजपा जॉइन की और बहुमत साबित किया। भाजपा के पहले से ही 11 विधायक थे। उसने दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन से आंकड़ा 46 कर लिया। पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के दूसरे मुख्यमंत्री बने। उनसे पहले 2003 में 44 दिनों के लिए गेगोंग अपांग के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी थी।

सूर्यकुमार ने दिखाया कि वे अलग शैली में भी खेल सकते है : रोहित

Fraud in Bhopal Municipal Corporation,

न्यूयॉर्क भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में अनुभवी खिलाड़ी की तरह एक अलग शैली का खेल दिखाया है। मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत में रोहित ने सूर्यकुमार की बल्लेबाजी को लेकर कहा, “उन्होंने दिखाया कि वह एक अलग तरह की शैली के साथ भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। आप अनुभवी खिलाड़‍ियों से यही उम्मीाद करते हैं। मैदान पर उतरने के बाद अक्सर आप परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी करने का प्रयास करते हैं। सूर्यकुमार ने आज कुछ वैसा ही किया। सूर्यकुमार और शिवम दुबे के बीच हुई, 67 रनों की साझेदारी हमारे लिए अहम थी। अंत में वह हमें जीत तक लेकर गए और यह एक शानदार प्रयास था।” उन्होंने कहा, “हम जानते थे कि ये 111 रन हमारे लिए मुश्किल चुनौती है, लेकिन इसका श्रेय हमें जाता है। अंत में हमनें संयम बरता और साझेदारी भी की। शुरुआत में हमने विकेट खोए लेकिन इसका श्रेय सूर्यकुमार और शिवम को जाता है जिन्होंीने परिपक्ववता दिखाई और हमें जीत तक लेकर गए।” रोहित ने दुबे के ऑलराउंड प्रदर्शन पर कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे पास इसी तरह के विकल्प मौजूद हों। हालांकि एक बात यह भी है कि हमें पता होना चाहिए कि हमें कहां उनका प्रयोग कर सकते हैं। आज मुझे लगा कि हम उनका उपयोग कर सकते हैं, क्यों्कि पिच उस तरह की ही थी।” उन्होंने कहा, “हम जानते थे कि गेंदबाजो को सामने से हमारी टीम को नेतृत्व करना होगा। हम पता था कि इस पिच पर रन बनाना मुश्किल है। दोबारा कहूंगा कि हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया। जिस तरह से उन्हें रन बनाने से रोका वह देखना शानदार था। यहां पर क्रिकेट खेलना आसान नहीं है। यह किसी भी मैच में किसी के साथ भी हो सकता है।”उन्होंने कहा, “तीनों ही मैचों में यहां पर हमें अंत तक डटे रहना था और खेल को गहराई तक लेकर जाना था। हम खु़शकिस्मंत रहे कि तीनों ही मैच जीते, जिससे हमें बहुत आत्मतविश्वाीस मिला है।” उन्होंने कहा, “कई लड़के हैं जिनके साथ हमने काफी क्रिकेट खेला है। लेकिन मैं उनको देखकर काफी खुश हूं। पिछले साल हमने उनको मेजर क्रिकेट लीग में भी देखा, वह ताकत के साथ आगे बढ़े हैं और मैं उम्मीाद कर सकता हूं कि इससे बेहतर उनके लिए कुछ नहीं है। वे कड़ी मेहनत करके ही अमेरिका में अपनी पहचान बना पाए हैं।”  

इजरायल- हमास जंग में भीषण भुखमरी का खतरा, 8000 बच्चे भयंकर कुपोषण के शिकार

गाजा हमास और इजरायल के बीच पिछले 250 दिनों से जारी जंग ने गाजा के निवासियों की जिंदगी को नरक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. गाजा की सरकार का कहना है कि गाजा पर इजराइल के युद्ध के 250 दिनों के बाद 15,694 बच्चे मारे गए हैं और 17,000 बच्चे माता-पिता से दूर हैं. डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने गाजा में भयावह भुखमरी की चेतावनी दी है. उनके मुताबिक जंग से तबाह इलाकों में पांच साल से कम उम्र के 8,000 बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित हैं. गाजा पट्टी के उत्तर में एक सरकारी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया कि खाद्यान्न की कमी संकट के चरम बिंदु पर पहुंच गई है क्योंकि अधिकांश खाने-पीने का सामान खत्म हो गया है. हमास ने कहा कि उसने इजराइल के साथ युद्धविराम समझौते पर पहुंचने के प्रयासों में पूरी सकारात्मकता दिखाई है. जबकि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का कहना है कि हमास ने जिस समझौते का प्रस्ताव दिया है उसमें कुछ बदलाव व्यावहारिक नहीं हैं. गौरतलब है कि 7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायल के हमले में कम से कम 37,202 लोग मारे गए हैं और 84,932 घायल हुए हैं. वहीं हमास के हमलों में इजरायल में मरने वालों की संशोधित संख्या 1,139 है, और दर्जनों लोग अभी भी गाजा में बंदी हैं. इजरायली-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी पर इजरायली सुरक्षाबलों के हमलों में फिलिस्तीनियों की मौत की संख्या बढ़कर 36,731 हो गई है, जबकि 83,530 लोग घायल हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सुरक्षाबलों के हमलों में 77 लोगों की मौत हो गई और 221 अन्य को घायल कर दिया, जिससे पिछले साल अक्टूबर में फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 36,731 हो गई और 83,530 लोग घायल हो गए हैं. सुरक्षाबलों द्वारा की गई भारी बमबारी और बचाव दल की कमी होने के कारण कुछ लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं. हमास द्वारा संचालित सरकार के मीडिया कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, गाजा शहर में अल-शती शरणार्थी शिविर में फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए द्वारा संचालित एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए.  7 अक्टूबर से अब तक कब्जे वाले पश्चिमी तट और पूर्वी यरुशलम में 126 से अधिक बच्चों सहित कुल 521 लोग मारे गए हैं. जिनमें से अधिकांश मौतें फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों, कस्बों, गांवों और शहरों पर इजरायली सैन्य छापों के दौरान हुई हैं.  संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर से अब तक इजरायली सेना द्वारा मारे गए लोगों में से 34 प्रतिशत लोग दो फिलिस्तीनी शहरों और उनके शरणार्थी शिविरों- जेनिन और तुलकरम में मारे गए. अक्टूबर से अब तक हमलों में 5,200 से अधिक फिलिस्तीनी घायल भी हुए हैं, जिनमें 800 बच्चे शामिल हैं. हमास ने अमेरिका से गाजा में स्थायी युद्धविराम के लिए इजरायल पर ‘दबाव’ डालने की अपील किया है. हमास ने एक बयान में कहा कि उसने इजरायल के साथ युद्धविराम समझौते पर पहुंचने के प्रयासों में पूरी सकारात्मकता दिखाई है. हमास ने कहा कि जबकि अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि इजरायल ने 31 मई को राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा बताए गए युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. फिर भी हमने किसी भी इजरायली अधिकारी को इस स्वीकृति की पुष्टि करते नहीं सुना है.

केरल यूनिवर्सिटी में होना सनी लियोनी का डांस शो, वाइस चांसलर ने कर दिया स्टूडेंट्स का प्रोग्राम कैंसिल

मुंबई बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ सनी लियोनी को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सनी लियोनी का केरल की एक यूनिवर्सिटी में शो होना था. मगर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. मोहनन कुन्नुमल ने कार्योवत्तोम कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग में इसकी अनुमति नहीं दी है. बता दें, सनी लियोनी का यहां 5 जुलाई को शो होने जा रहा है. इधर, कॉलेज प्रशासन ने बिना अनुमति के प्रोग्राम तय करने के चलते कॉलेज यूनियन को लताड़ लगाई है. गौरतलब है कि इस कॉलेज के परिसर में डीजे नाइट का पूरी इंतजाम है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कोचीन साइंस और प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में आयोजित एक प्रोग्राम में भगदड़ के बाद ऐसे किसी भी प्रोग्राम को करने पर प्रतिंबध लगा दिया गया है. इस घटना में 4 लोग की जान गई थी और 50 घायल हुए थे. वहीं, कॉलेज के वीसी ने अपने आदेश में कहा है कि कॉलेज कैंपस और इसके बाहर यूनियन के नाम पर ऐसे किसी भी प्रोग्राम को अनुमति नहीं दी जाएगी. बता दें, सनी लियोनी का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा रुतबा है और इसलिए एक्ट्रेस के फैंस की साउथ में भी कमी नहीं है. वहीं, सनी को पिछली बार साउथ फिल्म ‘मृदु भावे ध्रुदा क्रुथ्ये’ में देखा गया था. इधर, सनी अपने न्यू सॉन्ग पेटा रैप की तैयारी कर रही हैं. इसमें वह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर प्रभुदेवा के साथ नजर आएंगी. सनी इस गाने की प्रैक्टिस के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं.

राज्यसभा जाएंगी अजित पवार की पत्नी सुनेत्र, NCP ने बनाया उम्मीदवार

मुंबई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार की पत्नी सुनेत्र पवार राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन करने वाली हैं। वह मुंबई में विधान भवन में अपना पर्चा दाखिल करेंगी। राज्यसभा चुनाव के लिए आवेदन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। सुनेत्र पवार हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बारामती से एनसीपी उम्मीदवार और अपनी ननद सुप्रिया सुले से 1.5 लाख से अधिक मतों से हार गई थीं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। प्रफुल्ल पटेल के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई है। एनसीपी की ओर से सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारा जाएगा। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, एनसीपी विधायकों ने सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजने की मांग की थी। इसके बाद सुनेत्रा पवार के नाम पर मुहर लगी। प्रफुल्ल पटेल ने दिया था इस्तीफा महाराष्ट्र में राज्यसभा की दो सीटें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के इस्तीफे से खाली हुई हैं। प्रफुल्ल पटेल ने राज्यसभा की एक सीट से इस्तीफा दिया था। पटेल ने राज्यसभा की जिस सीट से इस्तीफा दिया था। उस सीट के कार्यकाल में चार साल बाकी थे। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने फरवरी में पटेल द्वारा खाली की गई राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की घोषणा की। नए राज्यसभा सांसद का चुनाव राज्य के विधायकों द्वारा किया जाएगा और एनसीपी के पास दो सत्तारूढ़ सहयोगियों भाजपा और शिवसेना की मदद से सीट जीतने की पूरी ताकत है। राज्यसभा सीट के लिए 25 जून को मतदान होना है। पवार परिवार के अलावा तीसरा नाम छगन भुजबल का है। सूत्रों की मानें तो सुनेत्रा पवार को अजित पवार दिल्ली भेज सकते हैं। क्या है एनसीपी की ताकत? अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के पास लोकसभा में अभी सिर्फ एक सांसद है। पार्टी के महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे इस बार जीते हैं। प्रफुल्ल पटेल राज्यसभा में इकलौते सांसद हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में पार्टी के पास 40 विधायक है। इसके अलावा 6 विधान परिषद् सदस्य महाराष्ट्र में हैं। 3 विधायक हाल ही में संपन्न हुए अरुणाचल प्रदेश के चुनाव में जीते हैं। लोकसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग अजित पवार के अगुवाई वाली एनसीपी के गुट को असली एनसीपी माना था। इसके बाद उन्हें पार्टी के सिंबल घड़ी का भी इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी थी।  

रेलवे ने कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं के लिए खंडवा और सनावद के बीच मेमू ट्रेन के फेरे बढ़ाए

खंडवा ओंकारेश्वर के करीब थापना गांव में कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव पुराण कथा चल रही है। इसके लिए खंडवा क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आना-जाना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को सुविधा हो इसके लिए खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सेंट्रल रेलवे के जीएम आरके यादव और भुसावल डीआरएम इति पांडे को पत्र भेजकर 15 जून तक मेमू ट्रेन को नियमित चलाने की मांग की थी तथा इसके समय में परिवर्तन की मांग भी की थी, इसे रेलवे ने स्वीकृति दे दी है। पूर्व रेल समिति सदस्य सुनील जैन और मनोज सोनी ने बताया कि कथा के समय को देखते हुए सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे ने स्वीकृति देकर इस ट्रेन के 13, 14 और 15 जून को दो फेरे परिचालन का निर्णय लिया है। 16 जून से पूर्व निर्धारित समय से संचालित रहेगी। पहला फेरा – खंडवा से सुबह नौ बजे रवाना होकर 10:30 बजे सनावद पहुंचेगी। – सनावद से वापसी दोपहर एक बजे निकलकर खंडवा 14:30 बजे आएगी। दूसरा फेरा – खंडवा से दोपहर तीन बजे निकलकर सनावद 4:30 बजे पहुंचेगी। – वापसी में सनावद से शाम पांच बजे निकलकर 06:30 बजे खंडवा आएगी। ओंकारेश्वर में लग रहा जाम कथा स्थल के अलावा ओंकारेश्वर-ममलेश्वर मंदिर में भी सुबह-शाम दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को 70 हजार से अधिक श्रद्धालु ओंकारेश्व पहुंचे। मोरटक्का से ओंकारेश्वर तक मुख्य मार्ग से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने से सनावद-ओंकारेश्वर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से बार-बार जाम लग रहा है।

MP में तेजी से आ रहा मानसून, आज 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में इन दिनों कई जिलों में भारी बारिश तो कहीं जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. देश के कई हिस्सों को कवर कर चुका मानसून अब मध्य प्रदेश में 3-4 दिन की देरी से पहुंचेगा. इसके पीछे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम कमजोर होने की वजह मानी जा रही है. मौसम विभाग की माने तो 19 तारीख तक प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है, तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इन जिलों में किया बारिश का अलर्ट जारी मौसम विभाग की माने तो बालाघाट, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, और सिवनी के लिए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी भापोल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन और रतलाम के लिए आंधी और गरज चमक के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी प्रदेश भर में इन दिनों मौसम के दो मिजाज देखने मिल रहे हैं. कई जिलों में बारिश के बाद गर्मी से राहत देखी गई है, तो कई जिलों में अभी भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. बीते दिन खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म जगह रही यहां 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. विजावर- 45.3, निवाड़ी-45.0, ग्वालियर-44.6, नौगांव-44.6, सिंगरौली-44.4, रीवा-44.2, सतना-44.1, सीधी- 43.8, दमोह-43.5 तापमान दर्ज किया गया है.

विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी करने वालों से 26 करोड़ रुपये की वसूली की

भोपाल मध्य प्रदेश  (Madhya Pradesh) में इन दिनों बिजली चोरों की शामत आई हुई है. दरअसल, प्रदेश की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Central Region Electricity Distribution Company) ने बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चला रखा है. इस मुहिम के तहत अब तक बिजली चोरी करने वालों से 26 करोड़ रुपये की राशि वसूली गई है.   अब तक वसूले गए 15 करोड़ रुपये आधिकारिक सूचना के मुताबिक, कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में बिजली चोरी की रोकथाम की दिशा में चालू वर्ष में कारगर कदम उठाए गए हैं. कंपनी की कार्यक्षेत्र में 21,850 परिसरों की जांच की गई. इस दौरान कनेक्शन में अनियमितता पाए जाने पर 29 करोड़ की बिलिंग कर 15 करोड़ की राशि वसूल कर ली गई है. बिजली चोरी के 12,324 प्रकरण पकड़े गए इसी प्रकार विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-135 के अंतर्गत सीधे बिजली चोरी के 12,324 प्रकरण पकड़े गए हैं, जिनमें 23 करोड़ से अधिक की बिलिंग कर 11 करोड़ की राशि वसूल की गई है. इसी प्रकार कंपनी के जांच दलों द्वारा 52 करोड़ से अधिक की बिलिंग की गई है. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सतर्कता विभाग ने अपने बिलिंग डाटा का विश्लेषण कर 5,379 बिजली चोरी वाले संदेहास्पद प्रकरण विजिलेंस टीम को सौंपे हैं. इनमें अनियमितता पाए जाने पर 50 लाख रुपये से अधिक की बिलिंग कर अब तक करीब 6 लाख की वसूली कर ली गई है. बिजली चोरी पारितोषिक योजना के अंतर्गत कंपनी कार्यक्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से 241 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें भिंड, मुरैना, बैतूल एवं ग्वालियर से सर्वाधिक हैं. अब तक इन शिकायतों पर कार्रवाई करके 12 लाख रुपये के बिल जारी किए गए हैं.

अनिल अंबानी की कंपनी खरीदने हिंदूजा ग्रुप का छूट रहा पसीना, NCLT से मांगा और टाइम

नई दिल्ली  कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) को खरीदने के लिए हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रुप ने एनसीएलटी में एक आवेदन देकर लेंडर्स को अंतिम भुगतान करने के लिए और समय मांगा है। हिंदुजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IIHL) ने अक्टूबर 2023 में रिलायंस कैपिटल के लिए ₹9,850 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई थी। IIHL को इस अधिग्रहण को पूरा करने के लिए इंश्योरेंस रेगुलेटर समेत सभी अहम मंजूरियां मिल चुकी हैं। रिलायंस कैपिटल की इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग को पूरा करने और भुगतान करने की समय सीमा 27 मई थी। हिंदुजा ग्रुप का कहना है कि डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड से विदेशी निवेश के लिए मंजूरी मिलने में देरी हुई है, इसलिए उसे इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए और समय चाहिए। रिलायंस कैपिटल के लेंडर्स का आरोप था कि आईआईएचएल द्वारा आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने में विफलता का खामियाजा कॉरपोरेट देनदार और उसके वित्तीय लेनदारों को नहीं उठाना चाहिए। मंजूरी मिलने में देरी पूरी तरह से आईआईएचएल के आचरण के कारण है। आईआईएचएल ने अपने आवेदन में दावा किया है कि सभी मंजूरियां प्राप्त करना उसकी अकेले की जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि अधिकांश मंजूरियों के लिए प्रशासक या कॉर्पोरेट देनदार की परिचालन सहायक या सहयोगी कंपनियों के माध्यम से आवेदन करना आवश्यक है, इसलिए यह ग्रुप के हाथ में नहीं है। ₹2,750 करोड़ की इक्विटी निवेश के बारे में आवेदन में कहा गया है कि ग्रुप ने अपने ऑडिटर्स डी एंड जी एसोसिएट्स एलएलपी के जरिए एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है। यह इस बात का प्रमाण है कि ग्रुप इक्विटी पूंजी निवेश करने के अपने दायित्व को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प है। कितना है कर्ज कंपनी ने कहा कि सर्टिफिकेट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इक्विटी भागीदारी के लिए $300 मिलियन (लगभग ₹2,500 करोड़) की धनराशि निर्धारित की गई है। आवेदक के निदेशक मंडल द्वारा पारित प्रस्ताव द्वारा भी इसका समर्थन किया गया। रिलायंस कैपिटल में करीब 20 फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियां हैं। इनमें सिक्योरिटीज ब्रोकिंग, इंश्योरेंस और एक एआरसी शामिल है। आरबीआई ने भारी कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को 30 नवंबर 2021 को भंग कर दिया था और इसके खिलाफ इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग शुरू की थी। रिलायंस कैपिटल पर 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है।

जयपुर में कार-ट्रक भिड़े, 5 साल की मासूम समेत 3 की मौत, 4 घंटे ट्रक के नीचे दबा रहा परिवार, पुलिस क्रेन का इंतजार करती रही

जयपुर  जयपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 साल की मासूम भी है। एक्सीडेंट के दौरान कार ट्रक के नीचे दब गई। पूरा परिवार करीब 4 घंटे तक कार में ही फंसा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस अगर रेस्क्यू में देर नहीं करती तो सभी की जान बच सकती थी। हादसा बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे रायसल थाना इलाके में हुआ। सीआई महेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवार हाथरस (यूपी) का रहने वाला है। मृतकों में अंकित (34),अंकित का साला रवि (32), अंकित की बेटी देवती (5) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंकित की पत्नी रिंकी (28) गम्भीर रूप से घायल है। जिसका निम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। खाटूश्याम से घर जाने के लिए निकले थे मृतक अंकित अपने परिवार के साथ बुधवार शाम 6 बजे खाटूश्याम जी से दर्शन कर घर लौट रहा था। रात करीब साढे 12 बजे वह रायसल थाना इलाके के बाकी माता कट पर सामने आ रहे ट्रक से कार की भी भिड़ंत हो गई। इसी दौरान कार ट्रक के नीच घुस गई। ट्रक चालक कार को घसीटता हुआ खेत में ले गया जहां पर एक गड्डे में कार जाकर फंसी तो ट्रक रुका। एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। रायसल, चंदवाजी और मनोहरपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार में फंसे घायलों को एक्सीडेंट के चार घंटे बाद कार से निकाला जा सका। पुलिस की अमानवीय करतूत स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट की जानकारी के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन घायलों को बाहर नहीं निकाला। सभी पुलिसवाले क्रेन आने का इंतजार करते रहे। जबकि कार में फंसी महिला मदद के लिए अंदर से पुकारती रही। क्रेन मौके पर एक्सीडेंट के करीब तीन घंटे बाद पहुंची। इसके बाद अंदर फंसे लोगों को निकाला जा सका। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मेजबान विंडीज 13 रनों की जीत के साथ ही सुपर-8 में पहुंची

त्रिनिदाद  टी20 विश्व कप 2024 में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। न्यूजीलैंड को सह-मेजबान वेस्टइंडीज ने 13 रनों से हराते हुए न केवल सुपर-8 में एंट्री मार ली, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर दिया कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन न्यूजीलैंड लगभग सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो जाए। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए खराब शुरुआत की, लेकिन वह शेरफेन रदरफोर्ड थे, जिनकी विध्वंसक 39 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्के के दम पर खेली गई नाबाद 68 रनों की पारी के दम पर टीम 9 विकेट पर 149 रनों तक पहुंची। जवाब में न्यूजीलैंड टीम बड़ी मुश्किल से 136 रनों तक पहुंच सकी। इस तरह उसे 13 रनों से हार मिली। इसलिए भारत का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान को भारतीय टीम का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है, लेकिन असल में ऐसा है नहीं। न्यूजीलैंड ने जितना दर्द दिया है उसके आगे पाकिस्तान कुछ भी नहीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का 100% हार का रिकॉर्ड है। माना जा रहा था कि इस टूर्नामेंट में आगे चलकर न्यूजीलैंड से उसकी भिड़ंत हो सकती है। क्रिकेट फैंस इस बात को लेकर चिंता में थे, लेकिन अब वे राहत महसूस कर रहे होंगे। न्यूजीलैंड को पहले मुकाबले में अफगानिस्तान से हार मिली थी, जबकि अब उसे विंडीज ने हरा दिया है। गिर चुके थे 9 विकेट, रदरफोर्ड ने फिर आखिरी 2 ओवरों में ठोके 37 रन वेस्टइंडीज की टीम को शुरुआती झटके लगे। ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन और जिमी नीशम बेहद हमलावर थे। विंडीज का स्कोर देखते ही देखते 30 रन पर 5 विकेट, जबकि 112 रन पर 9 विकेट हो गया। लेकिन एक छोर पर खड़े शेरफेन रदरफोर्ड ने 19वें ओवर में डेरिल मिचेल को 3 छक्के उड़ाए और 19 रन कूट डाले। इसके बाद आखिरी ओवर करने आए मिचेल सेंटनर को दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 18 रन ठोके। इस तरह से आखिरी दो ओवरों में उनके बल्ले से 37 रन निकले और टीम पहुंच गई 149 रन पर। न्यूजीलैंड की टीम ताश के पत्ते की तरह ढह गईलक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम वेस्टइंडीज के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गई। उसे पहला झटका अकील हुसैन ने डेवॉन कोन्वे को 5 रन पर आउट करते हुए दिया। इसके बाद तो विकेटों की झड़ी लग गई। बाद में हालांकि, ग्लेन फिलिप्स ने जरूर कुछ अच्छे शॉट खेले और 33 गेंदों में सबसे अधिक 3 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 40 रन बनाए, लेकिन यह टीम के लिए काफी नहीं था। उसके आखिरी 3 विकेट 10 रन के अंदर गिर गए। अल्जारी जोसेफ ने 4 और मोती ने 3 विकेट अपने नाम किए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet