LATEST NEWS

महाराष्ट्र में बड़ा खेल होना अभी बाकी है! NCP के साथ रिश्ता खत्म कर सकती है बीजेपी

मुंबई  महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महायुति को मिली कम सीटों को लेकर बयानबाजी जारी है. बीजेपी, एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी कारणों की तलाश में जुटी है. साथ ही तीनों ही दल विपक्ष पर संविधान को लेकर झूठा प्रचार करने का आरोप लगा रही है. इस बीच आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में कहा गया है कि महाराष्ट्र में बीजेपी की लोकसभा चुनाव में हार का एक कारण उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के साथ गठबंधन था. ऐसे में अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या बीजेपी अजित पवार के साथ संबंध तोड़ देगी. बीजेपी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ सकती है. दी न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि आरएसएस बीजेपी नेतृत्व के एनसीपी को तोड़ने और लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के साथ गठबंधन करने के फैसले से खुश नहीं है. नाम न बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, “आरएसएस-बीजेपी कार्यकर्ताओं को पवार विरोधी नारे के साथ तैयार किया जा रहा है. सिंचाई और महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटालों से जुड़े होने के कारण वे अजित पवार के विरोधी हैं. लेकिन जूनियर पवार के बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद पवार विरोधी बयान पीछे छूट गया. घाव पर नमक छिड़कते हुए उन्हें महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री बना दिया गया.” नेता ने आगे कहा, “लोकसभा चुनावों में यह स्पष्ट था कि आरएसएस-बीजेपी के कार्यकर्ता एनसीपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए तैयार नहीं थे और कई जगहों पर आत्मसंतुष्ट रहे. नतीजतन, 2019 में बीजेपी की सीटों की संख्या 23 से घटकर 2024 में नौ रह गई.” आजीवन आरएसएस कार्यकर्ता रतन शारदा ने ऑर्गनाइजर में अपने लेख में कहा कि अजित के साथ गठबंधन करने से “बीजेपी की ब्रांड वैल्यू” कम हो गई और यह “बिना किसी अंतर वाली एक और पार्टी” बन गई. सूत्रों ने कहा कि बीजेपी नेतृत्व इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में अजित के साथ गठबंधन न करने के प्रभाव पर विचार-विमर्श कर रहा है. “अगर हमारी पार्टी अजित को छोड़ देती है और विधानसभा चुनावों में शिंदे के साथ आगे बढ़ती है, तो ऐसा लग सकता है कि बीजेपी ने अजित का इस्तेमाल किया और बाद में उन्हें फेंक दिया. यह इस्तेमाल करो और फेंको की नीति उल्टी पड़ सकती है. लेकिन एक और परिदृश्य यह है कि अजित को सहयोगी के रूप में रखना फायदेमंद नहीं हो सकता है.”

छिंदवाड़ा के कबीर दास शहीद का पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार, नागपुर से लाई जा रही पार्थिव देह

 छिंदवाड़ा जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान कबीर दास उईके की पार्थिव देह आज छिंदवाड़ा लाई जा रही है। पैतृक गांव पुलपुलडोह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मंगलवार रात 8 बजे जम्मू – कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल कबीर दास गोली लगने से घायल हो गए थे। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली थी। शहीद की पार्थिव देह हवाई मार्ग से गुरुवार सुबह नागपुर लाई गई। यहां से सड़क मार्ग से पुलपुलडोह (मरजातपुर) लाई जा रही है। स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। गोली लगने से घायल हुए थे कबीर बता दें कि मंगलवार रात 8 बजे जम्मू-कश्मीर के कठुआ के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। सीआरपीएफ के  Constable कबीर दास गोली लगने से घायल हुए थे। बुधवार सुबह इलाज के दौरान कबीर ने अंतिम सांस ली थी। बता दें कि शहीद हुए कबीर चार भाई-बहन में सबसे बड़े थे। कबीर के शहीद होने की खबर सुनकर सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 2011 में जॉइन की थी सीआरपीएफ जानकारी के मुताबिक, 35 साल के कबीर दास उईके छिंदवाड़ा की बिछुआ तहसील के पुलपुलडोह के रहने वाले थे। 2011 में उन्होंने सीआरपीएफ जॉइन की थी। 4 साल पहले उनकी शादी हुई थी। परिवार में मां इंदरवति उईके, पत्नी ममता उईके और दो भाई हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता का निधन हो चुका है। 8 दिन पहले ही 20 दिन की छुट्टी के बाद वे ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी पोस्टिंग भोपाल में होने वाली थी। कबीर की सैलरी पर पूरा परिवार आश्रित रहता था। मोहन यादव, नकुलनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद छिंदवाड़ा के जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शोक व्यक्त करे हुए एक्स पर Tweet किया कि देशसेवा में आपके सर्वोच्च बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और महापौर विक्रम अहाके शहीद के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। 2020 में हुई थी शहीद कबीर दास की शादी कबीर दास की 4 साल पहले 2020 में शादी हुई थी. शहीद के परिवार में पत्नी, एक छोटा भाई, मां और दो शादीशुदा बहने हैं. शहीद की अभी कोई संतान नहीं है. वो 10 दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे.  

लोकसभा चुनावों में भारतीय वायु सेना की अहम भूमिका रही, 1700 से अधिक उडान भरी

नई दिल्ली  लोकसभा चुनावों के दौरान भारतीय वायु सेना की भी अहम भूमिका रही है। युद्ध और शांति काल में विभिन्न कार्य करने वाले वायु सेना के परिवहन और हेलीकॉप्टर बेड़े को चुनावों के बीच प्रशासनिक मशीनरी को एयरलिफ्ट करने के लिए तैनात किया गया था। वायु सेना के मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टरों (एमआई-17 वेरिएंट), लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टरों (चेतक) और स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव ने इस दौरान पर्याप्त उड़ान भरकर पोलिंग पार्टी को दूरस्थ स्थानों तक पहुंचाने और वापस लाने का कार्य किया है। वायु सेना का हवाई बेड़ा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय अभ्यासों के दौरान लड़ाकू सैनिकों को हवाई मार्ग से ले जाने और शांतिकालीन भूमिका के अलावा राष्ट्र निर्माण की दिशा में कई कार्य करता है। नागरिक शक्ति की सहायता में भारतीय वायुसेना विशेष रूप से सबसे आगे रही है। हाल ही में हुए लोकसभा आम चुनाव के दौरान मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टरों (एमआई-17 वेरिएंट), लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टरों (चेतक) और स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव ने पर्याप्त उड़ान भरी हैं। वायु सेना इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को पोलिंग पार्टी के साथ एयरलिफ्ट करने और चुनाव ड्यूटी पर भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के कर्मियों को तैनात करने के कार्य में सक्रिय रूप से शामिल रही है। आम चुनावों के दौरान भारतीय वायु सेना ने देश के दूरदराज के इलाकों तक चुनाव कर्मियों की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां सड़क मार्ग से आवाजाही एक सुरक्षा चिंता का विषय थी। यह कार्य समयबद्ध था, क्योंकि मतदान अधिकारियों को चुनाव तिथि से दो दिन पहले प्रत्येक दूरस्थ मतदान केंद्र तक पहुंचाने के साथ ही मतदान के बाद वापस लाना था। भारतीय वायु सेना ने आम चुनाव के सात चरणों में से पांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें 1750 से अधिक उड़ानों में 1000 घंटे से अधिक की उड़ान भरी। सुरक्षा, मौसम, सड़क संपर्क आदि को ध्यान में रखते हुए परिसंपत्तियों के उपयोग को अनुकूलित करने के लिए नोडल अधिकारियों के माध्यम से ईसीआई और विभिन्न राज्यों के मुख्य चुनाव आयुक्तों (सीईसी) के साथ घनिष्ठ समन्वय के माध्यम से यह कठिन कार्य पूरा किया गया। आम चुनाव के सुचारू संचालन की दिशा में समग्र योजना में भारतीय सेना और बीएसएफ की हेलीकॉप्टर परिसंपत्तियों को भी शामिल किया गया।  

सिंधिया की जगह पर प्रदेश से कौन जाएगा राज्यसभा? केपी यादव की दावेदारी पर भारी पड़ सकते ये तीन नाम

भोपाल लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर में बड़ा बदलाव हो गया है। कहीं विधानसभा सीटें रिक्त हो गई हैं, तो कहीं राज्यसभा सीटों पर भी निर्वाचन होगा। सत्तारूढ़ भाजपा सहित कांग्रेस भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। ऐसे में एक सीट काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। वह है मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट, जो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हो गई है। अब इस रिक्त सीट पर उपचुनाव होना है। ऐसे में सवाल है कि भाजपा की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया की जगह कौन लेगा? दावेदारों के नाम सामने आने लगे है। भाजपा के खाते में तय है यह सीट मध्य प्रदेश में वर्तमान में विधानसभा में सदस्य संख्या के हिसाब से देखा जाए तो खाली होने वाली राज्यसभा की सीट फिर भाजपा के खाते में जाना तय मानी जा रही है। भाजपा इस सीट से किसी वरिष्ठ नेता को राज्यसभा भेजने का मन बना रही है। इससे पहले फरवरी 2024 में मध्य प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने दलित, ओबीसी और महिला कार्ड खेला था। इस बार भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश के किसी सामान्य वर्ग के नेता को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। ऐसे में इस बार संभावना जताई जा रही है कि ठाकुर या ब्राह्मण कोटे से यह पद भरा जा सकता है। पूर्व सांसद केपी यादव रेस में आगे हालांकि गुना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद केपी यादव का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया गया था। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अशोक नगर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह एक सभा में पूर्व सांसद केपी यादव को दिल्ली ले जाने का संकेत दे चुके हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा यादव को राज्यसभा का टिकट दे सकती है। ऐसे में सबसे पहली दावेदारी केपी के नाम की है, लेकिन वे ओबीसी वर्ग से आते हैं। अप्रैल में ये गए हैं राज्यसभा गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के 5 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 को समाप्त हुआ था। इसमें भाजपा के चार सांसद धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. एल मुरुगन, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी थे, जबकि कांग्रेस के राजमणि पटेल राज्यसभा सांसद थे। तब भाजपा ने 4 सीटों में से 3 पर ओबीसी से बंशीलाल गुर्जर, दलित समाज से उमेश नाथ महाराज और महिला कोटे से माया नारोलिया को उम्मीदवार बनाया और राज्यसभा में भेजा। डॉ मुरुगन को फिर से मध्यप्रदेश के कोटे से राज्यसभा में भेजा था। इस बार जातीय समीकरण के हिसाब से अब ठाकुर या ब्राह्मण को मौका दिया जा सकता है। यह नाम सबसे उपर पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राम मंदिर अभियान के प्रमुख नाम पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और शिवराज सिंह चौहान के लिए विदिशा से सीट छोड़ने वाले पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का नाम सबसे उपर है। अगर सामान्य कार्ड नहीं चला तो पूर्व सांसद केपी यादव के नाम पर विचार किया जाएगा।   जातीय समीकरण पर होगा ध्यान माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की खाली लोकसभा सीट पर बीजेपी जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ही अपने प्रत्याशी का चयन करेगी. क्योंकि हाल ही में तीन राज्यसभा सीटों पर भी बीजेपी जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा था. पार्टी ने तीन राज्यसभा सीटों पर ओबीसी, अनुसूचित जाति और महिला प्रत्याशी को मौका दिया था. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार किसी सवर्ण को मौका देगी. इसके अलावा बीजेपी किसी नए और चौंकाने वाले चेहरे को भी मौका दे सकती है. पवैया और भार्गव भी दावेदार इसके अलावा पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव भी दावेदार हैं. क्योंकि सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में भाजपा में आए थे. ऐसे में जयभान सिंह पवैया लंबे समय से न तो कोई चुनाव लड़ पाए और न ही उन्हें पार्टी में कोई दूसरा मौका मिला था. जबकि वह बीजेपी के फॉयरब्रांड नेता माने जाते हैं. पवैया बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं  और राम मंदिर आंदोलन के दौरान सक्रिए थे. ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है. वहीं एक और दावेदार विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव हैं, भार्गव ने अपनी सीट पूर्व सीएम के लिए खाली की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी सर्वण चेहरे के तौर पर उन्हें भी भेज सकती है. 

आयुषी पटेल की याचिका में ‘3’ और ‘8’ का अंतर, हाई कोर्ट ने एनटीए को दिया आदेश..

लखनऊ फटी ओएमआर शीट को लेकर छात्रा आयुषी पटेल की दायर याचिका पर लखनऊ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है. सुनवाई के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से आयुषी के सभी दस्तावेज और आयुषी की तरफ से मेल आईडी का प्रूफ जमा करवाया गया है, जिसपर एनटीए ने छात्रा को फटी हुई ओमआर शीट की तस्वीर भेजी थी. वहीं, एनटीए को भी कोर्ट ने ऑरिजनल ओएमआर शीट पेश करने के लिए कहा है. लखनऊ हाईकोर्ट से एनटीए ने अन्य दस्तावेज जमा करने के लिए तीन दिन का समय मांगा है. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 18 जून तय की है. बता दें कि नीट रिजल्ट आने के बाद आयुषी पटेल ने एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी थी कि एनटीए ने उसका रिजल्ट रोक दिया है क्योंकि उसकी ओएमआर शीट फटी हुई है. आयुषी का कहना था कि एनटीए ने फटी हुई ओएमआर शीट का मेल भी भेजा है, लेकिन उसमें मेरी कोई गलती नहीं है. इसको लेकर छात्रा ने लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दायर करवाई थी. 18 जून को होगी अगली सुनवाई वायरल वीडियो पर जवाब देते हुए एनटीए ने कहा था कि हमने आयुषी पटेल को ऐसा कोई मेल भेजा ही नहीं है. इसके बाद एनटीए की तरफ से यह जानकारी भी सामने आई कि आयुषी पटेल का रिजल्ट किसी और एप्लीकेशन नंबर पर अपलोड हो गया है. पुराने एप्लीकेशन नंबर से आयुषी का परिणाम नहीं दिखा रहा है, दूसरे एप्लीकेशन नंबर पर आयुषी की मार्कशीट खुलकर आ रही है. इस पूरे मामले में हाईकोर्ट द्वारा सभी दस्तावेजों को चेक किया जाएगा. अगली सुनवाई पांच दिन बाद 18 जून को होनी है. आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी आज ग्रेस मार्क्स की याचिका को लेकर सुनवाई होनी है. जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ के सामने आज दलीले रखी जाएंगी. इससे पहले कोर्ट में हुई सुनवाई में यह फैसला आया था कि एनटीए की काउंसलिंग नहीं रोकी जाएगी साथ ही री-एग्जाम भी नहीं होगा. दिल्ली हाईकोर्ट ने भी यही फैसला सुनाया है कि काउंसलिंग रोकी नहीं जाएगी.

सशस्त्र संघर्ष में बच्चों के खिलाफ हिंसा के मामलों में 21 प्रतिशत की चौंकाने वाली वृद्धि

संयुक्त राष्ट् दुनियाभर में संघर्ष की बढ़ती घटनाओं में फंसे बच्चों के खिलाफ हिंसा 2023 में ‘चरम स्तर’ पर पहुंच गई। इजराइल और फलस्तीन के क्षेत्रों से लेकर सूडान, म्यांमा और यूक्रेन में बड़ी संख्या में हत्याएं हुईं और कई लोग घायल हुए। संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को सशस्त्र संघर्ष में बच्चों के संबंध में एक वार्षिक रिपोर्ट  प्राप्त हुई जिसमें कहा गया है कि एक के बाद एक युद्ध में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के खिलाफ हिंसा के मामलों में 21 प्रतिशत की चौंकाने वाली वृद्धि हुई है, जिसमें कांगो, बुर्किना फासो, सोमालिया और सीरिया के मामलों का भी हवाला दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार इजराइली सेना को पहली बार बच्चों की हत्या और उन्हें दिव्यांग बनाने और स्कूलों तथा अस्पतालों पर हमला करने तथा बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन करने वाले देशों की काली सूची में डाला। रिपोर्ट में पहली बार हमास और फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद आतंकवादियों को भी बच्चों की हत्या करने, उन्हें घायल करने और उनका अपहरण करने के कारण सूचीबद्ध किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिणी इजराइल में सात अक्टूबर को हमास के हमले और गाजा में इजराइल की जबरदस्त सैन्य जवाबी कार्रवाई के कारण बच्चों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने रूसी सशस्त्र बलों और संबद्ध सशस्त्र समूहों को यूक्रेन में बच्चों की हत्या और उन्हें दिव्यांग बनाने तथा स्कूलों और अस्पतालों पर हमला करने के लिए दूसरे वर्ष भी अपनी काली सूची में रखा। रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र ने पिछले वर्ष रूसी सेना और उसके सहयोगियों द्वारा 80 यूक्रेनी बच्चों की हत्या और 419 अन्य को अपंग बनाने की पुष्टि की है। महासचिव गुतारेस ने कहा कि 2023 के अंत तक संयुक्त राष्ट्र ने 1,526 बच्चों के खिलाफ अपराध के 1,721 मामलों की पुष्टि की है। इसमें कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र ने 2,093 बच्चों के खिलाफ 2,799 अपराधों की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, “उनके द्वारा सभी पक्षों से बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के उपायों को लागू करने के लिए बार-बार आह्वान करने के बाद भी गाजा पट्टी, इजराइल, पूर्वी यरुशलम और पश्चिमी तट में बच्चों के खिलाफ अपराधों में बड़े पैमाने पर अचानक वृद्धि होने से वह स्तब्ध हैं।”            

आम महोत्सव में खास नूर जहां और सुंदरजा आम रहेंगे, सीजन करीब 18 टन आम आने की संभावना

भोपाल  राजधानी भोपाल में एक बार फिर आम महोत्सव का आगाज होने वाला है। शुक्रवार, 14 जून से शुरू होने वाले इस आम महोत्सव में आम की कई किस्में मिलेंगी। यहां से आप आम खरीद भी सकते हैं। इसमें शहडोल का आम्रपाली और मल्लिका के अलावा सतना का सुंदरजा आम भी मौजूद रहेगा। यह पांच दिवसीय आम महोत्सव 18 जून तक चलेगा। यह आम प्रदर्शनी व सेल बिट्टन मार्केट स्थित नाबार्ड कार्यालय में रहेगी। बता दें कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) देश में कृषि और ग्रामीण विकास मैं निरत राष्ट्रीय स्तर का संस्थान है। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि इस आम महोत्सव का उद्देश्य यही है कि आदिवासियों को हम बाजार उपलब्ध कराएं। इस वर्ष आम महोत्सव का आठवां संस्करण है। इस बार महोत्सव 11 जिलों से विक्रेता आएंगे, इसमें नर्मदापुरम, अलीराजपुर, रीवा, छिंदवाड़ा और झाबुआ शामिल है। पिछले बार इन जिलों से करीब 10 टन आम लाए गए थे वहीं इस सीजन करीब 18 टन आम आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आम महोत्सव में खास नूर जहां और सुंदरजा आम रहेंगे। सुंदरजा आम की बात की जाए तो यह एक जीआई टैग आम है। इसमें फाइबर्स नहीं होते हैं, इसकी अपनी कई तरह की खूबियां होती हैं, यह आम शुगर मरीजों के लिए भी सुरक्षित माना जाता है। इसके अलावा हर बार की तरह इस बार भी नूर जहां प्रदर्शनी के लिए आएगा, इस आम की खासियत यह है कि यह आम दो से तीन किलो का होता है, इसका छिलका काफी पतला होता है वहीं इसकी गुठली भी बहुत छोटी होती है। नाबार्ड के अधिकारियों के अनुसार इस आम महोत्सव में जो आम आएंगे उनकी कीमत सामान्य बाजार में बिकने वाले आमों से 10 से 20 प्रतिशत ज्यादा होगी। इसके कारण यह है कि इन्हें किसी भी प्रकार के केमिकल से नहीं पकाते। इन्हें पकाने के लिए भूसे के अलावा कागज का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, कई वैराइटी ऐसी भी हैं, जो कि प्राकृतिक तौर पर पेड़ पर ही पकाई जाती हैं। बता दें कि इस मेले में विभिन्न किस्मों जैसे सुंदरजा, केसर, चौंसा, लंगड़ा व दशहरी आम उपलब्ध रहेगा। गौरतलब है कि देश-विदेश में विंध्य को पहचान दिलाने वाले सुंदरजा आम को जीआई टैग मिल गया है। रीवा में 237 वैरायटी वाले आम के बागान है, पर सबसे खास गोविंदगढ़ का सुंदरजा आम है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जबलपुर के अधीन कृषि महाविद्यालय का फल अनुसंधान केंद्र कुठुलिया 32 हेक्टेयर में फैला है।  

अनिमेष देबबर्मा ने ‘मुझे आवंटित विभागों से मैं खुश नहीं हूं, वन विभाग तो ठीक है, लेकिन ……

अगरतला/कोझिकोड  लोकसभा चुनाव से पहले, त्रिपुरा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में बनी सरकार में मंत्री बने टिपरा मोथा नेता अनिमेष देबबर्मा ने कहा कि वह उन्हें आवंटित विभागों से नाखुश हैं और इस मुद्दे को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाने पर विचार कर रहे हैं।संवाददाताओं से बातचीत में अनिमेष देबबर्मा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मणिक साहा के सामने इस मुद्दे को उठा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे आवंटित विभागों से मैं खुश नहीं हूं। वन विभाग तो ठीक है, लेकिन प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (टीआरईडीए को छोड़कर)… इससे मैं खुश नहीं हूं। मैंने कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और उनसे कुछ महत्वपूर्ण विभाग आवंटित करने का आग्रह किया था, ताकि मैं ग्रामीण लोगों की मदद कर सकूं। इसमें कुछ भी छिपाने जैसा नहीं है।’ देबबर्मा ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाकर गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे और उन्हें दोबारा गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालने के लिए बधाई देंगे। उन्होंने कहा कि अपने मुद्दे को भी शाह के सामने उठाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले 22 साल से राजनीति में हूं। कई विधायकों को राजनीति में केवल पांच वर्ष पूरे करने के बाद ही कई चीजें मिल जाती हैं। अगर मुझे (महत्वपूर्ण विभाग) नहीं मिलता तो कोई बात नहीं है। मैं सरकार के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन मुझे काम करना है।’ अनिमेष देबबर्मा ने आगे कहा, ‘अगर कोई मेरे अनुभव को देखे तो मैं कई साल पहले विधायक चुना गया था और उसके बाद मैंने त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) में कार्यकारी सदस्य के रूप में काम किया। इसके साथ ही विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी मैंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि वे मुझे महत्वपूर्ण विभाग प्रदान करें और मैं उस विभाग के लिए कुशलता से काम करूंगा।’ मार्च में टिपरा मोथा पार्टी के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद विपक्ष के नेता अनिमेष देबबर्मा और बृषकेतु देबबर्मा को मंत्री बनाया गया है। बृषकेतु देबबर्मा को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, अनिमेष देबबर्मा को वन विभाग के साथ साथ प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मुझे बड़ी जिम्मेदारी मिली, सभी के समर्थन की बदौलत यहां पहुंचा हूं : सुरेश गोपी  केंद्रीय मंत्री और त्रिशूर लोकसभा सीट से सांसद सुरेश गोपी ने  कहा कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और क्षेत्र के सभी लोगों के समर्थन के कारण उन्हें नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सदस्य के रूप में एक नई भूमिका मिली है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में गोपी को पर्यटन एवं पेट्रोलियम राज्य मंत्री का पद सौंपा गया है। मंत्री बनने के बाद पहली बार केरल लौटे गोपी ने आज (बुधवार) सुबह कोझिकोड शहर में थली महादेव मंदिर में पूजा की। अभिनेता से राजनेता बने सुरेश ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मंदिरों और लोगों के साथ खास संबंध है और उन्होंने इन सब बातों को ध्यान में रखा है। उन्होंने कहा, ”सभी वर्ग के लोगों ने मेरा साथ दिया। मैं किसी को भी नहीं छोड़ सकता। मैंने एक जिम्मेदारी ली है। सबके समर्थन से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं।” सुरेश गोपी ने कहा कि जनता की उन्हें अपने करीब रखेगी। गोपी ने भारत के पर्यटन राज्य मंत्री का पद संभालने पर कहा कि उनके पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन गतिविधियों के लिए देश में प्रमुख स्थानों की पहचान करना उनका अहम कार्य होगा। सांसद गोपी ने कहा कि फिलहाल प्रधानमंत्री ने उनसे केवल केरल के बारे में ही बात की है। गोपी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की एक पुजारी पर की गई टिप्पणी और कांग्रेस सांसद एम के राघवन की कोझिकोड में एम्स अस्पताल की मांग सहित किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि वह ऐसी किसी भी चर्चा का हिस्सा नहीं बनेंगे। राघवन की एम्स अस्पताल की मांग पर गोपी ने कहा कि कांग्रेस सांसद को यह मांग करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा, ”मेरे भी कुछ अधिकार हैं। मैंने अपने अधिकार और इच्छाएं बता दी है।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर सुरेश गोपी ने त्रिशूर सीट पर जीत हासिल करते हुए केरल में पार्टी के लिए इतिहास रचा है।

वर्ल्ड कप सुपर-8 में भारतीय टीम, इंडिया की जीत से पाकिस्तान भी खुश

न्यूयॉर्क रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में एंट्री कर ली है. बुधवार (12 जून) को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने अमेरिका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह भारत की लगातार तीसरी जीत है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जा रहा है. यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 111 रनों का टारगेट दिया. जवाब में भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाकर यह मैच अपने नाम कर लिया. सूर्या ने जमाई मैच विनिंग फिफ्टी एक समय भारतीय टीम ने 39 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने जुझारुपन दिखाया और अमेरिका को ढेर कर दिया. सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी चौथी फिफ्टी भी जमाई. मैच में सूर्या ने 49 गेंदों पर नाबाद 50 और दुबे ने 35 गेंदों पर नाबाद 31 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. सूर्या और शिवम ने चौथे विकेट के लिए 65 गेंदों पर नाबाद 67 रनों की पार्टनरशिप की. इनके अलावा ऋषभ पंत ने 18 और रोहित शर्मा ने 3 रन बनाए. जबकि विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके. अमेरिका के लिए सौरभ नेत्रवलकर ने 2 और अली खान ने 1 विकेट लिया. भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: (111/3, 18.2 ओवर) बल्लेबाज     रन     गेंदबाज     विकेट पतन विराट कोहली     0     सौरभ नेत्रवलकर     1-1 रोहित शर्मा     3     सौरभ नेत्रवलकर     2-10 ऋषभ पंत     18     अली खान     3-39 अर्शदीप-पंड्या के सामने अमेरिकी टीम पस्त मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अमेरिकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने किया, जिसमें अमेरिका ने 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद टीम संभली और उसने 8 विकेट पर 110 रन बनाए. टीम के लिए नीतीश कुमार ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. उनके अलावा स्टीवन टेलर ने 24 रन बनाए. जबकि कोरी एंडरसन 15 रन ही बना सके. भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप ने 9 रन देकर 4 विकेट झटके. जबकि हार्दिक पंड्या को 2 सफलताएं मिलीं. एक विकेट स्पिनर अक्षर पटेल ने लपका. इस मैच से ठीक पहले अमेरिकी टीम को एक तगड़ा झटका लगा. रेग्युलर कप्तान मोनांक पटेल चोट के कारण बाहर हुए. उनकी जगह एरॉन जोन्स कप्तानी संभाली. दूसरी ओर भारतीय कप्तान ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया. अमेरिकी टीम का स्कोरकार्ड: (110/8, 20 ओवर) बल्लेबाज     रन     गेंदबाज     विकेट पतन शयन जहांगीर     0     अर्शदीप सिंह     1-0 एंड्रीज गौस     2     अर्शदीप सिंह     2-3 एरॉन जोन्स     11     हार्दिक पंड्या     3-25 स्टीवन टेलर     24     अक्षर पटेल     4-56 नीतीश कुमार     27     अर्शदीप सिंह     5-81 कोरी एंडरसन     14     हार्दिक पंड्या     6-96 हरमीत सिंह     10     अर्शदीप सिंह     7-98 जसदीप सिंह     2     रनआउट     8-110 भारत की इस जीत से पाकिस्तान टीम भी खुश मुश्किल स्थिति में घिरी पाकिस्तान टीम ने भी इस मुकाबले में भारत की जीत की दुआ की थी. दरअसल, पाकिस्तान को क्वालिफाई करना है, तो उसे अपना बाकी बचा एक मैच जीतना होगा, साथ ही दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने बाकी बचे सभी मुकाबले गंवा दे. फिलहाल, इस ग्रुप-ए में भारतीय टीम 6 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि दूसरे नंबर पर अमेरिका के 4 अंक हैं. भारत की जीत से पाकिस्तान की उम्मीद जगी है. टी20 इंटरनेशनल में कोहली को 14 साल पूरे विराट ने 12 जून 2010 के दिन ही जिम्बाब्वे के ख‍िलाफ हरारे में टी20 डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में विराट ने 21 गेंदों पर 26 रन बनाए थे. टी20 में विराट को 14 साल हो गए हैं. इस मैच में किंग कोहली के पास एक और इत‍िहास रचने का मौका था. बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में 122 मैच खेलकर सबसे ज्यादा 4113 रन बनाए हैं. जबकि कोहली के 120 मैचों में 4042 रन हैं. ऐसे में अब आगे कोहली के पास बाबर को पछाड़ने का मौका रहेगा. कोहली अब बाबर आजम से 71 रन पीछे हैं. अमेरिकी-भारतीय ख‍िलाड़ी साथ में खेल चुके अमेरिका की टीम में कई भारतीय मूल के ख‍िलाड़ी हैं. अमेरिकी गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह भारत के कई ख‍िलाड़‍ियों के साथ खेल चुके हैं. सौरभ और हरमीत तो भारत के कप्तान रोहित शर्मा के साथ भी खेल चुके हैं. वहीं नेत्रवलकर सूर्यकुमार यादव संग भी खेल चुके हैं. यदि इन कमियों को ठीक नहीं किया गया, तो सुपर-8 या फिर सेमीफाइनल में भारतीय टीम को यह भारी पड़ सकती हैं. कप्तान रोहित, कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट को इन 4 गलतियों पर सजग होकर काम करना होगा. आइए जानते हैं क्या हैं ये 4 गलतियां… 1. ओपनिंग में बदलाव IPL की तर्ज पर ही टी20 वर्ल्ड कप में भी विराट कोहली से ओपनिंग कराई जा रही है. मगर वो अब तक सफल होते नहीं दिखे हैं. इसका असर टीम पर पड़ रहा है. कोहली की जगह स्क्वॉड में शामिल यशस्वी जायसवाल से भी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कराई जा सकती है. जबकि कोहली पहले की तरह नंबर-3 पर मोर्चा संभाल सकते हैं. 2. कोहली का खराब फॉर्म ओपनिंग में कोहली का फॉर्म लगातार खराब ही नजर आ रहा है. वर्ल्ड कप में कोहली ने अब तक 3 मैचों में ओपनिंग की है, जिसमें वो सिर्फ 5 ही रन बना सके हैं. एक बार (मौजूदा मैच में) जीरो पर भी आउट हुए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 4 ही रन बनाए थे. ऐसे में कोहली के खराब फॉर्म ने भी टीम की टेंशन बढ़ा रखी है. 3. पंत को नंबर-3 पर उतारना बेजा प्रयोग इन सबके अलावा टीम मैनेजमेंट ने एक नया और बेजा प्रयोग भी किया है. उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को नंबर-3 पर उतारा है. इस नंबर पर पंत ने रन जरूर बनाए हैं, लेकिन उनमें वो आत्मविश्वास नहीं दिखा है, जो नंबर-5 या 6 पर दिखता है. पंत ने प्रैक्टिस मैच में फिफ्टी जमाई थी. इसके … Read more

अमेरिका यूक्रेन को एक और पैट्रियट मिसाइल प्रणाली भेजेगा

अमेरिका : वर्ष 1971 से लापता विमान का मलबा वर्मोन्ट की चैम्पलेन झील में मिला अमेरिका यूक्रेन को एक और पैट्रियट मिसाइल प्रणाली भेजेगा यूएसआईएसपीएफ ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी वर्मोन्ट/वाशिंगटन  वर्मोंन्ट में 53 वर्ष पहले पांच लोगों को ले जा रहा एक निजी विमान लापता हो गया था, जिसका मलबा चैम्पलेन झील से बरामद किया गया है। विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी। यह वाणिज्यिक विमान 27 जनवरी 1971 को बर्लिंगटन हवाई अड्डे से रोड आइलैंड के प्रोविडेंस के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लापता हो गया था। विमान में जॉर्जिया विकास कंपनी कजन प्रॉपर्टीज के तीन कर्मचारी और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। कंपनी के कर्मचारी बर्लिंगटन में एक विकास परियोजना पर काम कर रहे थे। शुरुआत में जब खोज की गयी तो 10 सीट वाले इस विमान का मलबा नहीं मिला और विमान के लापता होने के बाद चार दिनों तक झील जमी रही। विमान का पता लगाने के लिए कम से कम 17 बार खोज अभियान चलाया गया। खोजकर्ता गैरी कोजाक और एक टीम ने पिछले महीने पानी के भीतर एक रिमोट से संचालित वाहन का उपयोग कर झील में उसी जगह विमान का मलबा पाया, जहां रेडियो कंट्रोल टॉवर ने विमान के लापता होने से पहले उसे आखिरी बार ट्रैक किया था। जूनिपर द्वीप के निकट 200 फुट (60 मीटर) पानी में मिले विमान के मलबे की सोनार तस्वीरें ली गईं। कोजाक ने सोमवार को कहा, ”इन सभी सबूतों के साथ, हम 99 फीसदी पूरी तरह से आश्वस्त हो चुके हैं।” उन्होंने कहा कि विमान का मलबा मिलने से पीड़ित लोगों के परिवारों को थोड़ी राहत और उनके कई सवालों के जवाब मिलेंगे। पायलट जॉर्ज निकिता की संबंधी बारबरा निकिता ने मंगलवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से एक साक्षात्कार में कहा, ”विमान का मलबा मिलना एक सुखद अहसास है लेकिन यह उतना ही दिल को झकझोर कर रख देने वाला अहसास भी है| हम जानते हैं कि क्या हुआ था। हमने कुछ तस्वीरें देखी हैं।”     अमेरिका यूक्रेन को एक और पैट्रियट मिसाइल प्रणाली भेजेगा  रूस के शक्तिशाली हमलों से जूझ रहे उत्तरपूर्वी खार्किव क्षेत्र में जवाबी हमलों के लिए हवाई सुरक्षा संबंधी मदद मांग रहे यूक्रेन को अमेरिका एक और पैट्रियट मिसाइल प्रणाली देगा। दो अमेरिकी अधिकारियों ने  यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। अमेरिका की ओर से यूक्रेन को दी जाने वाली यह दूसरी पैट्रियट प्रणाली होगी। इस निर्णय की हालांकि सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। इस निर्णय के बारे में सबसे पहले ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने खबर दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पिछले महीने के अंत में अमेरिका से पैट्रियट प्रणाली मांगी थी। मिसाइल प्रणाली भेजने का यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों के रक्षा विभाग से जुड़े नेता यूक्रेन की सुरक्षा आवश्यकताओं पर अपनी मासिक बैठक की तैयारी में जुटे हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन बृहस्पतिवार को ब्रसेल्स में बैठक की मेजबानी करेंगे।   यूएसआईएसपीएफ ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी  नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देते हुए अमेरिका के एक प्रमुख भारत-केंद्रित व्यापार समूह ने मंगलवार को कहा कि मंत्रियों को सौंपे गये नये विभागों से ऐसा प्रतीत होता है कि नीति और सुधार एजेंडा पहले की तरह ही जारी रहने वाला है। मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की अगुवाई करते हुए रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। ‘यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम’ (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश अघी ने शपथ ग्रहण समारोह के एक दिन बाद कहा, ”मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने और राजग सरकार का नेतृत्व करने पर बधाई देता हूं।” उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के कुछ ही दिनों के भीतर शपथ ग्रहण से ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार जल्द ही काम शुरू करने वाली है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार होने के बावजूद, जिस तरह से विभागों का बंटवारा किया गया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि नीति और सुधार एजेंडा पहले की तरह ही दजारी रहने वाला है। उन्होंने कहा, ”इससे न केवल निवेशकों का डर कम होगा बल्कि उनमें निवेश की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।”    

ULB ने नगर निकाय चुनाव के लिए 669 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये

कोहिमा  नगालैंड में 26 जून को होने वाले शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के चुनाव के लिए कुल 669 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 238 महिलाओं सहित 669 उम्मीदवारों ने तीन नगर पालिका परिषदों और 36 नगर परिषदों के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। आयोग ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच आज बृहस्पतिवार को की जाएगी और 18 जून को नाम वापस लेने की आखिरी तिथि है। राज्य में 20 साल बाद शहरी स्थानीय निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। यह चुनाव इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि यह राज्य में पहला ऐसा नगरपालिका चुनाव होगा जिसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) के चुनाव से दूर रहने के आह्वान को दरकिनार करते हुए सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। राज्य के छह पूर्वी जिलों में रहने वाली सात नगा जनजातियों का शीर्ष संगठन ईएनपीओ ‘सीमांत नगालैंड क्षेत्र’ की मांग कर रहा है। संगठन का दावा है कि इस क्षेत्र की वर्षों से उपेक्षा की गई है। शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतगणना 29 जून को होगी।  

अब प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले शिक्षकों की राह नहीं होगी आसान, विभाग ने लिया बड़ा फैसला

भोपाल मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला किया है। अब ऐसे शिक्षक जो प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभागों में जाने का सोच रहे हैं, तो उनके लिए आगे की राह आसान नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने अब ऐसे शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर उनकी पदस्थापना विभाग में खत्म करने का निर्देश दे दिया है। विभाग नए शिक्षक की पदस्थापना करेगा शिक्षा विभाग के अनुसार जो शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभाग में जाएंगे तो उनकी जगह विभाग नए शिक्षक की पदस्थापना करेगा। इसके साथ ही विभाग द्वारा यह भी कहा गया है कि इस तरह के पदों की क्या स्थिति है, इसका वेरिफिकेशन किया जाना अनिवार्य है। पदों की स्थिति को संबंधित पोर्टल पर भी जारी कर दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालक शिक्षा को निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि  प्रतिनियुक्ति जो शिक्षक जायेंगे, अब उनके नाम और पदनाम के साथ ही स्थाई तौर पर वेतन रोकने का उल्लेख किया जायेगा। अब शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति शिक्षा विभाग ने अब ऐसे शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति ला दी है कि अगर वह किसी अन्य विभाग में पदस्थापना पर जाते हैं और बाद में अपने मूल विभाग में वापस आते हैं तो उन्हें किस तरह से आपसी सहमति बनानी पड़ेगी। शिक्षा विभाग में इस पूर्व भी प्रतिनियुक्ति और विभाग में वापसी की प्रक्रिया होती रही है। अब नए सिरे से जारी हो रहे निर्देशों को लेकर सरकार की आगामी क्या रणनीति रहेगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पक्षियों की जान लेना वाला बर्ड फ्लू अब इंसानों के लिए भी खतरनाक हुआ, WHO ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली.  पक्षियों की जान लेना वाला बर्ड फ्लू अब इंसानों के लिए भी खतरनाक बनता दिख रहा है और भारत में इसने खतरे की घंटी भी बजा दी है. यहां पश्चिम बंगाल चार साल का एक बच्चा H9N2 वायरस से संक्रमित पाया गया है विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी तस्दीक करते हुए मंगलवार को बताया कि बर्ड फ्लू से किसी इंसान के बीमार पड़ने का यह पहला मामला है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि मरीज (4 साल का बच्चा) को सांस लेने में लगातार दिक्कत आ रही थी. उसे तेज बुखार और पेट में ऐंठन की भी शिकायत थी. जिसके बाद फरवरी में उसे अस्पताल की बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था. करीब 3 महीनों तक जांच और इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. विश्व स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि मरीज के घर और आस-पास के इलाके में मुर्गे-मुर्गियां थीं, उनके संपर्क में आने से ही वह बर्ड फ्लू की चपेट में आ गया. WHO ने उसके परिवार या इलाके के किसी दूसरे व्यक्ति में सांस से जुड़ी बीमारी का कोई लक्षण नहीं मिला है. डब्ल्यूएचओ ने इसके साथ ही बताया कि बच्चे में जब यह लक्षण पाए गए तब वैक्सीनेशन और इलाज को लेकर कोई डिटेल मौजूद नहीं था. एजेंसी ने यह कहा कि यह इंसानों में H9N2 बर्ड फ्लू का भारत से दूसरा मामला है. 2019 में पहला मामला सामने आया था. एच9एन2 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस में से एक है. वैसे तो यह वायरस आमतौर पर हल्की बीमारी का ही कारण बनता है. हालांकि संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि कई इलाकों में पोल्ट्री फॉर्म फैले होने के कारण यह वायरस इंसानों के लिए भी खतरनाक बन सकता है.

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे बांग्लादेश और नीदरलैंड

इंग्लैंड के अरमानों पर पानी फेर सकती है बारिश उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे बांग्लादेश और नीदरलैंड करो या मरो मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना वेस्टइंडीज से नॉर्थ साउंड  अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब इंग्लैंड के अरमानों पर ओमान के खिलाफ यहां होने वाले टी20 विश्व कप के मैच में बारिश पानी फेर सकती है। पूर्व चैंपियन इंग्लैंड को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए ग्रुप बी के अपने बाकी बचे दोनों मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। उसका दो मैच में केवल एक अंक है जो उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ बारिश के कारण मैच नहीं हो पाने के कारण मिला था। जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम के लिए खबर अच्छी नहीं है क्योंकि मौसम विभाग ने ओमान के खिलाफ मैच के दिन बारिश की संभावना व्यक्त की है। इंग्लैंड को ओमान के बाद अपना आखिरी लीग मैच इसी मैदान पर नामीबिया के खिलाफ खेलना है। इन दोनों मैच में जीत के बावजूद भी इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले मैच में अनुकूल परिणाम के लिए दुआ करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया लगातार तीन मैच में जीत से सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है। स्कॉटलैंड तीन मैच में पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर है और अगर वह अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो उसके सात अंक हो जाएंगे और वह सुपर 8 में जगह बना देगा। इसलिए इंग्लैंड इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत की दुआ करेगा। जहां तक ओमान का सवाल है तो उसने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं और वह अगले दौर में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है। टीम इस प्रकार हैं: इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले और मार्क वुड। ओमान: आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले, अयान खान, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, नसीम खुशी, मेहरान खान, बिलाल खान, रफीउल्लाह, कलीमुल्लाह, फैयाज बट, शकील अहमद और खालिद कैल। मैच शुरू: भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 12.30 बजे से। उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे बांग्लादेश और नीदरलैंड  बांग्लादेश और न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप के सुपर आठ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाने के लिए गुरुवार को यहां एक दूसरे का सामना करेंगे। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी से शीर्ष पर रहकर पहले ही अगले दौर में जगह बना चुका है। बांग्लादेश इस ग्रुप में अभी दूसरे स्थान पर है। उसके और नीदरलैंड के समान दो दो अंक हैं। बांग्लादेश की टीम हालांकि बेहतर नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर है। नेपाल और श्रीलंका के एक-एक अंक हैं लेकिन उनके पास भी ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर सुपर 8 में जगह बनाने का मौका है। बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को दो विकेट से हराया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके बल्लेबाज अपेक्षाकृत छोटा लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहे थे और उसे चार रन से हार का सामना करना पड़ा था। नीदरलैंड की टीम भी पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार गई थी और वह भी वापसी करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। टीम इस प्रकार हैं: बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तनजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम और तनजीम हसन साकिब। नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), आर्यन दत्त, बास डी लीडे, काइल क्लेन, लोगन वैन बीक, मैक्स ओ’डॉड, माइकल लेविट, पॉल वैन मीकेरेन, रयान क्लेन, साकिब जुल्फिकार, सिब्रांड एंजेलब्रेच, तेजा निदामनुरु, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह, विव किंगमा और वेस्ले बैरेसी। मैच शुरू: भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से।   करो या मरो मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना वेस्टइंडीज से न्यूजीलैंड को अगर टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां होने वाले करो या मरो मैच में बेहतर प्रदर्शन करके हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नहीं चल पाए थे और उसकी पूरी टीम 15.2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई जिससे उसे 84 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे उसका नेट रन रेट भी गड़बड़ा गया और वह ग्रुप सी में सबसे निचले स्थान पर है। न्यूजीलैंड का विश्व कप में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। वह पिछले तीन वनडे विश्व कप और तीन टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है लेकिन इस बार उसके लिए चुनौती आसान नहीं है। अफगानिस्तान के खिलाफ उसके केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंच पाए थे। केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम को अब उस प्रदर्शन को भूलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा खेल दिखाना होगा। पिछले मैच में न्यूजीलैंड को केवल बल्लेबाजी में ही नहीं क्षेत्ररक्षण में भी निराशा हाथ लगी। उसने आसान कैच टपकाए और स्टंप आउट करने के मौके गंवाए। अफगानिस्तान ने इसका फायदा उठाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं है और लगातार तीसरी जीत से वह सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगा। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ वेस्टइंडीज को आसान जीत नहीं मिली लेकिन पिछले मैच में युगांडा को उसने 39 रन पर आउट करके 134 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी । टीम इस प्रकार हैं: वेस्टइंडीज : रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओबेद मैककॉय, शमर जोसेफ, शिमरॉन हेटमायर और शाई होप। न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम और रचिन रवींद्र। मैच शुरू: भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे।  

धार जिले में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 हजार की रु की रिश्वत लेते पकड़ा

धार धार जिले में बुधवार को दोपहर दो बजे लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 हजार की रु की रिश्वत लेते हुए कामन सर्विस सेंटर ई-गवगवर्नेंस के जिला प्रबंधक व जिला समन्वय को धार में रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई यहां सर्किट हाउस में की गई। इसमें अरविंद पुत्र तुलाराम वर्मा जिला प्रबंधक सीएससी सेंटर ई – गवर्नेंस धार व रवि सिंह पुत्र सुरेश सिंह गहलोत जिला समन्वयक सीएससी सेंटर ई गवर्नेंस धार को गिरफ्तार कर लिया है। आधार केंद्र संचालन के लिए मिलने वाले सामान कम्प्यूटर, प्रिंटर, बायोमैट्रिक मशीन के लिए इन दोनों ने 40 हजार रु की मांग की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक विजय पुत्र रामेश्वर कुमावत निवासी बरमंडल तहसील सरदारपुर जिला धार ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। इसमें बताया था कि सरदारपुर में एक आधार केंद्र चालू करना था। इसके लिए जिला प्रबंधक एवं समन्वयक से मिलकर उसने आधार पंजीयन केंद्र चालू करने के लिए आवेदन दिया था।   यह आवेदन मान्य हो गया था। आधार केंद्र संचालन के लिए आवेदक को मिलने वाला सामान इसमें कम्प्यूटर, प्रिंटर, बायोमैट्रिक मशीन आदि मिलना था। इसके लिए जिला प्रबंधक अरविंद वर्मा एवं जिला समन्वयक रवि गहलोत द्वारा विजय कुमावत से 40 हज़ार रु की रिश्वत मांगी गई थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet