LATEST NEWS

मोदी की इटली की यात्रा से पहले इटली में गांधी प्रतिमा तोड़े जाने की विदेश मंत्रालय ने की निंदा

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली की यात्रा करेंगे। इससे पहले इटली में खालिस्तानी अलगाववादियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गांधी की प्रतिमा को तोड़ने की घोर निंदा की है। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि हमने रिपोर्ट देखी है और इस मुद्दे को इतालवी अधिकारियों के सामने उठाया है। हम समझते हैं कि मूर्ति को फिर से ठीक करने का काम पहले ही किया जा चुका है। प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास निंदनीय है, इस पर कार्रवाई की गई है और जरूरी सुधार किया गया है। यह घटना पीएम नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंचने से ठीक पहले हुई है। बीते साल, खालिस्तानी अलगाववादियों ने हिरोशिमा में जी-7 और क्वाड लीडर्स समिट से ठीक पहले सिडनी के रोजहिल में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को इटली की यात्रा पर जाएंगे। यहां वो 13-15 जून तक पुगलिया में आयोजित होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के न्योते पर शुक्रवार को जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में हिस्सा लेंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी को जी7 शिखर सम्मेलन में मौजूद दूसरे विश्व नेताओं के साथ भारत और ग्लोबल साउथ के लिए कई अहम मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर प्रदान करेगी। यह 11वीं बार होगा जब भारत जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेगा और इसमें प्रधानमंत्री मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी होगी।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल उठाए

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन इस देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे। कई राष्ट्रों के अध्यक्ष आए हुए थे, उसी दिन रियासी में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 9 तीर्थयात्री मारे गए थे। उसमें कुछ बच्चे भी थे। वो नजारा देखकर हम सभी का दहल गया। उसके बाद से लगातार जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले हो रहे हैं। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि क्या यह आपका नया कश्मीर है? इस नए कश्मीर में रोज आतंकी हमले हो रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकल रहा है। वो प्रधानमंत्री जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बधाई देने पर तुरंत धन्यवाद देते हैं, लेकिन आतंंकी हमले पर एक शब्द तक नहीं बोलते हैं। देश के बड़े विपक्षी दलों के नेताओं ने शोक प्रकट की, उन्होंने इस हमले की निंदा भी की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकला। लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? आखिर क्यों प्रधानमंत्री इस विषय पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों से आपके दावों की पोल खुल रही है। खेड़ा ने कहा कि पिछले 10 साल में 2 हजार 262 आतंकी हमले हुए हैं, जिसमें हमारे 596 वीर जवान शहीद हो गए। इसका जवाब कौन देगा? किसकी जिम्मेदारी है ये? पीर पंजाल और पूंछ आतंकवादियों का गढ़ बन गया है और रियासी में भी आतंकी हमले होने लगे हैं, जबकि इसे हमेशा से ही शांत इलाका माना जाता था। अब इस पर जवाब कौन देगा? प्रधानंमत्री जी अगर आपने पटाखे छोड़ना और लड्डू बांटना बंद कर दिया हो, तो मेहरबानी करके इस पर भी बोलना शुरू कीजिए, क्योंकि देश आपको सुनना चाहता है कि आपका इन आतंकवादी हमलों पर क्या रूख है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आप मणिपुर पर चुप रहे। अब क्या आप इस पर भी चुप रहेंगे। अगर आप चुप रहेंगे तो मैं आप से कह देना चाहता हूं कि देश आपको बर्दाश्त नहीं कर सकेगा। इसके अलावा, आपको इस पर भी जवाब देना चाहिए कि जम्मू–कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी, जो अपने आपको विश्व की सबसे बड़ी पार्टी मानती है, वो इस बार वहां चुनाव नहीं लड़ी है। यह गंभीर सवाल है और प्रधानमंत्री जी आपको इसका जवाब देना होगा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर का रियासी इलाका आतंकी गतिविधियों का कभी भी केंद्र नहीं रहा है, लेकिन, बीते दिनों आतंकवादियों ने यहां से गुजर रही तीर्थयात्रियों की बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में इस हमले में संलिप्त आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया।

परसवाड़ा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 महिलाओं की मौत, शव का किया गया पोस्टमार्टम

बालाघाट परसवाड़ा से बैहर मार्ग पर बुधवार को दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच झारा गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शिक्षक ओम चंद्रे 55 वर्ष परसवाड़ा निवासी अपनी पत्नी निर्मला बाई 42 वर्ष, मां कमला बाई चंद्रे 85 वर्ष, सास चुटिया बाई 80 वर्ष और नाती के साथ कार में सवार होकर बैहर जा रहे थे।   अनियंत्रित हो गई कार इसी दौरान वे परसवाड़ा से बैहर मार्ग पर झारा गांव पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार कमला बाई चंद्रे ने मौके पर दम तोड़ दिया और अन्य तीन लोग घायल हाे गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल बैहर लेकर गए। जहां से घायलों की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन चुटिया बाई की रास्ते में मौत हो गई। शव का किया गया पोस्टमार्टम बैहर थाना प्रभारी रामकुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि परसवाड़ा से बैहर मुख्य मार्ग पर झारा गांव के समीप एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने की वजह से कमला बाई चंद्रे की मौके पर मौत हो गई। तीन घायलों को सिविल अस्पताल बैहर से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में चुटिया बाई की मौत हो गई। यहां पर एक मृतका के शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर उनके स्वजनों को सौंप दिया गया।

कुवैत में भीषण अग्निकांड, इमारत में 40 लोग जलकर मरे, पीएम मोदी ने घटना को बताया दुखद

कुवैत दक्षिणी कुवैत में एक इमारत में लगी भीषण आग में बड़ी संख्या में भारतीयों के जिंदा जलने की खबर सामने आ रही है। इसमें 40 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और 50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। कुवैत में हुए इस भीषण अग्निकांड में इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई। इस इमारत के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें मजदूर रहते थे, जिसमें से अधिकतर भारतीय थे। ऐसे में इस अग्निकांड में मरने वालों में 40 भारतीय भी शामिल हैं। यह आग बुधवार की सुबह लगी थी। इसके लिए वहां की सरकार ने रियल एस्‍टेट ऑनर को जिम्मेदार ठहराया है। यह भीषण अग्निकांड मंजफ शहर में हुई है, जो दक्षिण कुवैत में पड़ता है। कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और लोगों के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है। जिस पर बात कर अपने लोगों की जानकारी हासिल की जा सकती है। इस घटना को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक मौतें हुई हैं और 50 से अधिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारे राजदूत शिविर में गये हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना, जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई। जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों को पूरी सहायता प्रदान करेगा। इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि कुवैत शहर में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लाल किला हमला मामले में आतंकवादी मोहम्मद आरिफ की दया याचिका की खारिज

  नई दिल्ली  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 24 साल पहले दिल्ली के लाल किले पर हमले की साजिश रचने के दोषी पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद आरिफ उर्फ ​​अशफाक की दया याचिका खारिज कर दी है।  नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी और उसे मौत की खबर सुनाई गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने राष्ट्रपति सचिवालय के 29 मई के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि 15 मई को उनको आरिफ की दया याचिका  मिली थी। इसे 27 मई को खारिज कर दिया गया। जानकारी के लिए बता दें कि 22 दिसंबर 2000 को लाल किले पर हमला हुआ था। इस दौरान किले के अंदर तैनात 7 राजपूताना राइफल्स यूनिट के तीन सैन्यकर्मी मारे गए थे। हमले के 4 दिन बाद मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। आरिफ एक पाकिस्तानी नागरिक है और आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर है।

UP में बिजली की मांग का बना नया रिकार्ड, सर्वाधिक 29 हजार 820 मेगावाट पहुंच गई

लखनऊ प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश में मंगलवार रात प्रदेश के इतिहास में विद्युत मांग सर्वाधिक 29 हजार 820 मेगावाट पहुंच गई, जबकि विद्युत खपत भी लगभग 643 मिलियन यूनिट तक पहुंच गयी। पिछली 31 मई को विद्युत की मांग 29 हजार 727 मेगावाट पहुंच गई थी, जिसे पावर कारपोरेशन ने पूरा करके एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया था। 2023 में 24 जुलाई को अधिकतम मांग 28 हजार 284 मेगावाट तक पहुंच गई थी, जो रिकाडर् था। हालांकि 2024 में 22 मई को ही यह रिकॉर्ड टूट गया, जब विद्युत मांग 28,336 मेगावाट तक पहुंच गई थी। उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लगातार पड़ रही भयंकर गर्मी एवं विद्युत की मांग में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए सावधानी बरतें। सभी कार्मिक इस चुनौती पूर्ण समय में पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही विद्युत मांग के अनुरूप बिजली की व्यवस्था की जा रही है।       पावर कॉर्पोरेशन ने पूर्वानुमान के अनुरूप विद्युत उपलब्धता की पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है और मांग बढ़ने पर अतिरिक्त अरेंजमेंट भी समय पर किया जा रहा है। अध्यक्ष ने बताया है कि सिस्टम की कैपेसिटी के कारण कही भी रोस्टिंग नही हो रही है। लोकल फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति के बाधित होने की सूचनाएं आती है। इस संदर्भ में भी कड़े निर्देश दिए गए हैं कि जहां कही भी लोकल फाल्ट हो उसे कम से कम समय में ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाए। डॉ. गोयल ने विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों एवं मुख्य अभियंताओं को निर्देशित किया है कि ऐसे फीडर जहां लाइन हानियां सबसे ज्यादा हैं वहां अभियान चलाकर विद्युत चोरी रोकी जाए। इसमें विजिलेंस की भी मदद ली जाए। किसी को नाजायज परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर विद्युत आपूर्ति और व्यवस्था के लिए यह जरूरी है कि विद्युत चोरी पर प्रभावी रोक लगे। ऐसे फीडर चिन्हित किए जाएं जहां सर्वाधिक विद्युत चोरी की संभावना है। सबसे पहले वहीं अभियान चलाया जाए। अध्यक्ष ने प्रयागराज क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा में प्रयागराज (प्रथम) एवं फतेहपुर के अधीक्षण अभियंताओं को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। इनके क्षेत्र में राजस्व, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता, असिस्टेड बिलिंग, आरडीएसएस तथा बिजनेस प्लान आदि योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं थीं। अधिशाषी अभियंता कौशाम्बी तथा खागा को भी सख्त चेतावनी दी गई।  

हैदराबाद से अयोध्या फ्लाइट्स स्पाइसजेट ने समुचित मांग न आने का हवाला देते हुए बंद की

अयोध्या किफायती एयरलाइन स्पाइसजेट ने समुचित मांग न आने का हवाला देते हुए हैदराबाद से अयोध्या के लिए संचालित अपनी सीधी उड़ान सेवा दो महीने के भीतर ही बंद कर दी है। स्पाइसजेट ने इस वर्ष अप्रैल की शुरुआत में हैदराबाद-अयोध्या मार्ग पर सप्ताह में तीन बार सीधी उड़ान वाली सेवा शुरू की थी। जीएमआर समूह द्वारा संचालित हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “स्पाइसजेट ने एक जून से हैदराबाद से अयोध्या के लिए अपनी सीधी उड़ान सेवा बंद कर दी है।” एयरलाइन तेलंगाना की राजधानी से अयोध्या के लिए सप्ताह में तीन बार ये उड़ान सेवाएं संचालित कर रही थी। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “उड़ान कार्यक्रम पूरी तरह से वाणिज्यिक विचारों और मांग से प्रेरित होता है। हालांकि हम अभी भी अयोध्या से चेन्नई के लिए सेवाएं संचालित कर रहे हैं।” अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद यात्रियों का आवागमन बढ़ने की संभावना को देखते हुए उड़ान सेवाएं शुरू की गई थीं। स्पाइसजेट ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए 21 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान भी संचालित की थी।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जुलाई से स्टूडेंट वीज़ा के लिए आवेदन न लेने का फैसला किया

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई सरकार विदेशी नागरिकों के लिए “वीज़ा हॉपिंग” करना और भी मुश्किल बना रही है। ऑस्ट्रेलिया में छात्रों के लिए नए वीजा नियम लागू किए जा रहे हैं जिससे छात्रों खासकर भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सांसद गृह मंत्री साइबर सुरक्षा मंत्री  क्लेयर ओ’नील  ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने जुलाई से स्टूडेंट वीज़ा के लिए  आवेदन न लेने का फैसला किया है।  उन्होंने कहा  कि यह कदम प्रवासन प्रणाली में वीजा की होड़ को समाप्त करने के लिए उठाया गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार क्लेयर ने बताया पिछले साल जारी की गई प्रवासन रणनीति में  वीज़ा हॉपिंग को प्रतिबंधित करना और उन खामियों को समाप्त करना  हैजो छात्रों और अन्य अस्थायी वीज़ा धारकों को ऑस्ट्रेलिया में अपने प्रवास को कुछ मामलों में अनिश्चित काल तक लगातार बढ़ाने की अनुमति देते हैं। विज्ञप्ति के अनुसार छात्र वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या 2022-23 में 30 हजार से  बढ़कर 150,000 से अधिक हो गई है। प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई जनसांख्यिकी विशेषज्ञ, पीटर मैकडोनाल्ड ने हाल ही में कहा था कि देश में पहले से ही मौजूद लोगों से कम वीज़ा आवेदन स्वीकार करके वीज़ा हॉपिंग में गंभीर रूप से कटौती करने से स्थायी प्रवासन में कटौती की तुलना में जनसंख्या वृद्धि को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जा सकेगा। सबसे पहले, विज़िटर वीज़ा धारक ऑनशोर छात्र वीज़ा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। 1 जुलाई 2023 से मई 2024 के अंत तक 36,000 से अधिक आवेदनों के साथ, स्टूडेंट पाथवे का विजिटर तेजी से प्रचलित हो गया है।यह उपाय उस रास्ते को बंद कर देता है जिसका उपयोग सरकार के मजबूत अपतटीय छात्र वीज़ा विरोधी उपायों को विफल करने के प्रयास के लिए किया गया है।  सरकार के इस फैसले के तहत आगंतुक वीज़ा और अस्थायी स्नातक वीज़ा वाले लोग अब ऑनशोर छात्र वीज़ा के लिए आवेदन नहीं कर पाएँगे। ये उन अन्य बदलावों के अतिरिक्त हैं जो इस साल माइग्रेशन को कम करने के लिए लागू किए गए हैं।  गृह मामलों की मंत्री क्लेयर ने बुधवार को  घोषणा की कि इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन करने के लिए आने वाले लोगों के लिए नियमों को कड़ा करने और माइग्रेशन के स्तर को कम करने के लिए कई बदलाव किए गए थे लेकिन 1 जुलाई से सरकार दो रास्ते बंद कर देगी जिसके तहतविजिटर वीजा और अस्थायी स्नातक वीजा धारक अब ऑनशोर स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। मंत्री के कार्यालय से एक बयान में कहा गया है, “विजिटर से स्टूडेंट मार्ग का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, 1 जुलाई 2023 से मई 2024 के अंत तक 36,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।”    

बुधनी के परसवाड़ा के पास भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

बुधनी बुधनी के सागर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम परसवाड़ा में अनियंत्रित होकर एक यात्री बस पलट गई। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक दो मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे वो बस चपेट में आए और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 35 से 40 या 30 सवार थे जिनमें से करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, घायलों में 6 गंभीर घायलों को नर्मदा पुरम रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से बकतरा जा रही निजी बस बुधवार की शाम जब शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसवाड़ा के समीप पहुंची तभी चालक ने सामने से बाइक पर आ रहे युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार अभयराम और मंगलसिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस पर काबू नहीं रख पाया और वह कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। इससे बस में सवार दो महिलओं चरनी बाई और आरती बाई की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। दोनों महिलाएं ग्राम नीमटोन निवासी बताई जाती हैं। बस पलटने से लगभग एक दर्जन यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को उपचार के लिए शाहगंज और बुदनी के अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर चंद्रबाबू नायडू को मोदी ने थपथपाई पीठ

नई दिल्ली चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। चंद्रबाबू नायडू का आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी किसी मसाला फिल्म से कम नहीं थी। शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित थे, और उनके साथ ही साउथ सिनेमा के कई बड़े सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, रामचरण भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हुए थे। नायडू की पार्टी ने इस बार केंद्र सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ऐसे में भाजपा के कई बड़े नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में मंच को साझा करते हुए नजर आए। पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी और हाथ मिलाया। चंद्रबाबू नायडू को भावुक देख पीएम ने उन्हें देर तक गले लगाया और पीठ थपथपाकर उनका हौंसला बढ़ाया। कुछ समय पहले की ही बात है जब नायडू भरी प्रेस कांफ्रेस में रो पड़े थे और कहा था की वाईएसआर कांग्रेस के विधायक उन पर और उनकी पत्नी पर निजी हमले कर रहे हैं जो कि गलत है। उसी प्रेस कांफ्रेंस में नायडू ने कसम खा ली थी कि वह आंध्रा के सीएम बनकर विधानसभा जाएंगे। नायडू ने कहा था कि यह अहंकारी वाईएसआरसी के खिलाफ युद्ध है। मैं लोगों के बीच जाऊंगा और उनका समर्थन मागूंगा। अगर लोग समर्थन करेंगे तो मैं प्रदेश को इस अहंकारी वाईएसआर कांग्रेस से बचाने का काम करूंगा।  आज चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। नायडू के साथ उनके उपमुख्यमंत्री के रूप में जनसेना पार्टी के प्रमुख और साउथ सिनेमा के सुपर स्टार पवन कल्याण और नायडू के बेटे लोकेश नारा ने भी शपथ ली।

सेना के ट्रक और बाइक की टक्कर में 3 लोगों ने तोड़ा दम, राजस्थान में हुआ दर्दनाक हादसा

राजस्थान राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में सेना के एक ट्रक और बाइक की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के सूरतगढ़ कस्बे में मंगलवार देर रात उस समय हुयी, जब एक बाइक पर सवार चार लोग ईंट-भट्ठे से अपने गांव लौट रहे थे। सूरतगढ़ सदर थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विनोद बिश्नोई ने बताया कि बाइक ट्रक से टकरा गयी, जिससे बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   उन्होंने बताया कि सेना उन चारों को सेना के अस्पताल ले गई जहां उनमें से दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । एक घायल को उपचार के लिए श्रीगंगानगर भेजा गया है । उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुरदयाल सिंह (31), अंग्रेज सिंह (35) और जोगेंद्र सिंह (45) के रूप में हुई। शवों को बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के ट्रक चालक के खिलाफ सूरतगढ़ सदर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 304 (ए) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। 

पड़ोसी देश पाकिस्तान में गधों की संख्या बढ़ गई, अर्थव्यवस्था फिसड्डी पर बढ़ रहे डंकी

इस्लामाबाद पड़ोसी देश पाकिस्तान में गधों की संख्या बढ़ गई है। पाकिस्तान में पशुधन पर जारी नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल गधों की संख्या 1.72 प्रतिशत बढ़कर 59 लाख हो गई है। पाकिस्तान में जारी आर्थिक सर्वेक्षण 23-24 में बताया गया कि देश में बोझा ढ़ोने वाले जानवरों की संख्या में बढ्ढोतरी हुई है। आंकड़ों में बताया गया कि पिछले 5 सालों से गधों की संख्या में एक से ड़ेढ लाख का इजाफा होता है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब द्वारा जारी किए गए इस सर्वेक्षण में अन्य पशुधन का भी ब्यौरा दिया गया है। पशुपालन पाकिस्तान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। 80 लाख से अधिक ग्रामीण परिवार पशुधन उत्पादन में लगे हुए हैं। पाकिस्तान में क्यों है गधों की इतनी मांग पाकिस्तान दुनिया में गधों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, देश की अर्थव्यवस्था में गधों की बहुत बढ़ी भूमिका है। पाकिस्तान में गधों का उपयोग ग्रामीण स्तर पर बहुत बड़ी संख्या में किया जाता है। इसके साथ ही चीन में इनका निर्यात भी किया जाता है। पड़ोसी देश चीन में पाकिस्तानी गधों की बहुत मांग है। पाकिस्तान हर साल चीन को 5 से 7 लाख तक गधों का निर्यात करता हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था को सहारा देता है। पाकिस्तान ने चीन को जारी इस निर्यात को बढ़ाने को लिए पंजाब प्रांत के ओकारा जिले में एक फार्म भी स्थापित किया है जिसमें गधों की देखभाल की जाती है। पाकिस्तानी गधों की चीन में मांग क्यों गधों की सबसे बड़ी आबादी चीन में है, इसके बाद भी वह पाकिस्तान से गधों का आयात करता है। दरअसल चीन में गधों की खाल की डिमांड बहुत ज्यादा है। गधों की खाल में जिलेटिन प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। जिलेटिन प्रोटीन का उपयोग शक्तिवर्धक दवाईयों को बनाने में किया जाता है। चीन में गधों की संख्या 90 लाख से ज्यादा है, लेकिन डिमांड के ज्यादा होने से यहां पाकिस्तान से भी गधों का आयात किया जाता है। चीन पहले नाइजर और बुर्किना फासो से गधों का आयात करता था, लेकिन इन दोनों ही देशों ने गधों के निर्यात पर रोक लगा दी, जिसके बाद चीन पाकिस्तान से गधों का आयात करता है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की, मुंह पर जाकर दागीं ताबड़तोड़ हाइपरसोनिक मिसाइलें, US को क्यों चिढ़ा रहा रूस

नई दिल्ली रूसी नौसेना के युद्धपोत और परमाणु पनडुब्बी ने अमेरिका के निकट अटलांटिक महासागर में क्यूबा जाते समय ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी हैं।  रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। एक बयान में रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी कज़ान और युद्धपोत एडमिरल गोर्शकोव द्वारा क्यूबा के निकट अटलांटिक महासागर में किए गए युद्धाभ्यास में 600 किमी (370 मील) से अधिक की दूरी की मारक क्षमता और सटीक निशाने वाली मिसाइलें दागी गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि एडमिरल गोर्शकोव ने हाल के दिनों में हुए हवाई हमलों को टालने के लिए यह अभ्यास किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जब रूसी युद्धपोत अमेरिका के समुद्री तट से महज 25 मील दूर से गुजर रहा था, तभी हाइपरसोनिक मिसाइलें दागी गईं। अटलांटिक महासागर में रूस की यह हरकत 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट की याद दिला रहा है। वह शीतयुद्ध के इतिहास के सबसे तनाव भरे दिन थे। क्यूबा और अमेरिका के संबंध दशकों से मधुर नहीं रहे हैं लेकिन क्यूबा और रूस के संबंधों में निकटता देखी गई है। रूस अभी भी क्यूबा का प्रमुख आर्थिक मददगार देश है। क्यूबा ने रूस-जॉर्जियाई युद्ध में रूस का पुरजोर समर्थन किया था। 2008 के अंत में क्यूबा और रूस ने आर्थिक क्षेत्र में एक दूसरे के साथ संयुक्त सहयोग बढ़ाया है। क्यूबा में रूसी मूल के लगभग 55,000 लोग रहते हैं। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को क्यूबा पहुंच रहे रूसी बेड़े में उसकी सबसे एडवांस्ड फ्रिगेट एडमिरल गोर्शकोव है। यह हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस युद्धपोत है। गोर्शकोव के अलावा बेड़े में एक परमाणु संचालित पनडुब्बी और दो अन्य नौसैनिक जहाज भी हैं। रूसी बेड़ा अगले सोमवार तक क्यूबा के पास कैरिबियन सागर में रहेगा। इस दौरान दोनों देश युद्धाभ्यास करेंगे। क्यूबा ने पिछले हफ्ते कहा था कि हवाना के मित्र देशों की नौसेना इकाइयों द्वारा इस तरह की यात्राएँ और अभ्यास सामान्य सी बात है  और वे क्षेत्र के लिए कोई खतरा नहीं हैं। दूसरी तरफ अमेरिका इस युद्ध अभ्यास और रूसी बेड़े की यात्रा पर पैनी नजर बनाए हुए है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इस ड्रिल से किसी भी तरह की खतरे की आशंका से इनकार किया है। उनके मुताबिक, रूस सिर्फ यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वह विश्व शक्ति अमेरिका की बराबरी करने के लिए तैयार है। बता दें कि पिछले करीब ढाई साल से, जब से यूक्रेन-रूस युद्ध छिड़ा है, अमेरिका और रूस के रिश्ते तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं।   बता दें कि अमेरिका ने 1961 में क्यूबा में तख्तापलट की कोशिश की थी लेकिन नाकाम रहा था। फिर अक्टूबर 1962 में जो हुआ, वह कोल्ड वार के सबसे भयावह पलों में से एक है। तब दुनिया परमाणु युद्ध के मुहाने पर पहुंच गई थी। दरअसल, तब क्यूबा को सोवियत रूस का पूरा समर्थन हासिल था। अमेरिका को यह पसंद नहीं था कि उसके पड़ोस में कोई कम्यूनिस्ट देश रहे और उसे सोवियत रूस का समर्थन प्राप्त हो। तब अमेरिका ने इटली और तुर्की में न्यूक्लियर मिसाइलें तैनात कर दी थीं। इसके जवाब में रूस ने भी क्यूबा में परमाणु मिसाइलें तैनात कर दी थीं। यह संकट 13 दिनों तक चला था।  

Uttar Pradesh के Mau में गले में तख्ती दाल थाने पहुंचा बदमाश, ढाई साल से था फरार

मऊ उत्तर प्रदेश के दो हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों के अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण का रास्ता साफ हो गया है। एक साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद इन शिक्षकों की घर वापसी होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने  सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है। उधर, बाराबंकी में एनकाउंटर में इनामी लुटेरे गोविंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद करने जा रही थी। इसी दौरान अभिरक्षा से भागते हुए बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गिर पड़ा।   एक लाख सालाना आय वालों को भी शादी का अनुदान, योगी सरकार ने बढ़ाई सीमा उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण की शादी अनुदान योजना के तहत आवेदकों की आय सीमा में बड़ा बदलाव किया है। अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदकों की वार्षिक आय सीमा रुपये एक लाख रुपये तक बढ़ा दी गई है। सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने यह जानकारी दी। 40 ग्राहकों के साथ बैंक में ही जालसाजी, मैनेजर ने हड़प लिए 80 लाख गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया एसबीआई के तत्कालीन शाखा प्रबंधक श्रीकुमार भाष्कर भूषण, बैंक एकाउंटेंट अमरेंद्र कुमार सिंह, कैंटीन ब्वॉय पंकज मणि पर 80 लाख रुपये की जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीनों बैंक कर्मियों ने एफडी के भुगतान, केसीसी और क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर करीब 40 ग्राहकों से 80 लाख रुपये की जालसाजी की है। बरेली में सांड का हमला, किसान को पटक-पटक कर मार डाला; मचा कोहराम यूपी के बरेली में सांड के हमले में एक किसान की मौत के बाद आतंक फैल गया है। राधेश्‍याम नाम के इस 40 वर्षीय किसान को सांड ने पीट-पीटकर मार डाला। सांड ने किसान के सीने में नुकीले सींग घुसा दिए। इससे किसान की मौत हो गई। किसान पर सांड का हमला देख खेतों में काम कर रहे किसान वहां दौड़कर पहुंचे। उन्‍होंने सांड को किसी तरह से वहां से भगाया। घायल किसान को आनन-फानन में पीएचसी ले जाया गया वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

गेराल्ड एरासमस ने 17वीं गेंद पर अपना खाता खोला, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली मैच के दौरान टी20 इंटरनेशनल के एक अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड गेराल्ड एरासमस ने अपने नाम कर लिया। नामीबिया के कप्तान अपनी टीम की ओर से हाइएस्ट स्कोरर रहे और उन्होंने 43 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें अपने पहले रन के लिए कितना इंतजार करना पड़ा था। गेराल्ड एरासमस ने 17वीं गेंद पर अपना खाता खोला। टी20 इंटरनेशनल में खाता खोलने के लिए सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब एरासमस के नाम ही दर्ज हो गया है। इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड केन्या के तन्मय मिश्रा के नाम दर्ज था। 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ तन्मय मिश्रा ने 16 गेंद पर अपना खाता खोला था। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तीसरी जीत दर्ज कर सुपर-8 का टिकट पक्का कर लिया है। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया का टिकट पक्का हो चुका है, जबकि नामीबिया और ओमान एलिमिनेट हो चुके हैं। स्कॉटलैंड या इंग्लैंड में से कोई एक टीम सुपर-8 में पहुंचेगी।   नामीबिया की टीम 17 ओवर में महज 72 रनों पर ऑलआउट हो गई। गेराल्ड एरासमस ने 43 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। माइकल वैन लिंगेन ने 10 रन बनाए, इन दोनों के अलावा नामीबिया का कोई और बैटर दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया। एरासमस की पारी के दम पर ही नामीबिया इतने स्कोर तक पहुंच पाया। 21 रनों तक तो नामीबिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा ने चार ओवर में 12 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं जोश हेजलवुड और मार्कस स्टॉयनिस ने दो-दो विकेट निकाले। पैट कमिंस और नाथन एलिस ने एक-एक बैटर को पवेलियन भेजा।   जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 5.4 ओवर में ही एक विकेट पर 74 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। डेविड वॉर्नर ने 8 गेंदों पर 20 रन बनाए। वहीं ट्रैविस हेड 34 जबकि मिचेल मार्श 18 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी लीग मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet