LATEST NEWS

विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक में भारत दो पायदान नीचे खिसककर 129वें स्थान पर

नई दिल्ली  विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक में भारत दो पायदान नीचे खिसककर 129वें स्थान पर आ गया जबकि आइसलैंड ने सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। बुधवार को प्रकाशित रैंकिंग में यह जानकारी सामने आयी है। दक्षिण एशिया में भारत वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक में बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और भूटान के बाद पांचवें स्थान पर है जबकि पाकिस्तान सबसे निचले पायदान पर है। वैश्विक स्तर पर 146 देशों की इस सूची में सूडान सबसे निचले स्थान पर है जबकि पाकिस्तान तीन स्थान नीचे खिसककर 145वें पायदान पर आ गया है। बांग्लादेश, सूडान, ईरान, पाकिस्तान और मोरक्को के साथ भारत कम आर्थिक समानता वाले देशों में शामिल है। इन सभी देशों में अनुमानित अर्जित आय में 30 प्रतिशत से कम लैंगिक समानता दर्ज की गई। डब्ल्यूईएफ के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा में नामांकन के मामले में भारत ने सबसे अच्छी लैंगिक समानता दिखाई है जबकि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के मामले में देश वैश्विक सूची में 65वें स्थान पर है। पिछले 50 वर्षों में महिला/पुरुष राष्ट्राध्यक्षों के साथ समानता के मामले में भारत 10वें स्थान पर है। डब्ल्यूईएफ के मुताबिक, 140 करोड़ से अधिक की आबादी वाले भारत का 2024 में लैंगिक अंतर 64.1 प्रतिशत रहा। भारत पिछले वर्ष 127वें स्थान पर था और सूची में दो पायदान नीचे जाने की मुख्य वजहों में ‘शिक्षा प्राप्ति’ और ‘राजनीतिक सशक्तिकरण’ मापदंडों में आई मामूली गिरावट है। वहीं ‘आर्थिक भागीदारी’ और ‘अवसर’ मापदंडों में थोड़ा सुधार हुआ है। डब्ल्यूईएफ ने कहा कि भारत में आर्थिक समानता पिछले चार वर्षों से ऊपर की ओर बढ़ रही है।  

सुपर-8 के लिए भारत को अमेरिका को हराना होगा, बुमराह को पहला ओवर ना देने पर कपिल देव ने सवाल खड़े किए

अमेरिका वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजों ने निराश किया था और टीम सिर्फ 119 रन पर सिमट गई थी। इसके अलावा टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करके टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी। सुपर-8 में जगह बनाने के लिए भारत को अमेरिका को हराना होगा। हालांकि भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर ना देने पर सवाल खड़े किए हैं। दिग्गज कपिल देव का मानना है कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या कड़ीशन हैं, बुमराह को पहले ओवर में गेंदबाजी करने की आवश्यकता है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में जसप्रीत बुमराह को मैच के दौरान पहले या दूसरे बदलाव के बाद गेंदबाजी का मौका मिलता है। कपिल देव ने कहा, ”अगली बार जब मैं जाऊंगा तो कप्तान से ये सवाल करूंगा क्योंकि उनकी विचार प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए। मुझे उनके बीच होने की जरूरत है। हम बाहर से अंदाजा लगा सकते हैं लेकिन मैंने जो भी क्रिकेट खेला है या देखा है, उसे पहले ओवर में गेंदबाजी करने की आवश्यकता है। वह विकेट लेने वाला गेंदबाज है। यदि आप उसे दूसरा या तीसरा बदलाव करते हैं या उसे पांचवें और छठे ओवर में गेंदबाजी करते हैं, तो मैच आपके हाथों से फिसल सकता है।” बुमराह का नई गेंद से गेंदबाजी ना करना नई बात नहीं है। पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान रोहित शर्मा ने कुछ मौकों पर बुमराह को नई गेंद से गेंदबाजी करवाई थी। ज्यादातर समय मोहम्मद सिराज ने बुमराह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की थी। यहां पर भी अर्शदीप सिंह के साथ सिराज गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह पहले बदलाव के बाद आए थे।  

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि नरेंद्र मोदी पहले नेता नहीं जो मुस्लिमों के खिलाफ बोलते हैं

मुंबई बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि नरेंद्र मोदी पहले नेता नहीं जो मुस्लिमों के खिलाफ बोलते हैं। यह माहौल पहले से ही चला आ रहा है। वहीं उन्होंने मुस्लिमों की गलतियां भी बताईं। नसीर ने कहा कि मुस्लिमों का फोकस हमेशा गलत चीजों पर रहता है। वह शिक्षा के बजाय सानिया मिर्जा की स्कर्ट की लंबाई पर ध्यान देते हैं। गलती मुसलमानों की है, उन्हें अब जागना चाहिए। नसीरुद्दीन शाह एक इंटरव्यू के दौरान लोकसभा इलेक्शन के रिजल्ट और देश में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति पर बात कर रहे थे। मोदी का विरोध रना आसान नसीरुद्दीन शाह ने मीडिया से बातचीत में इस लोकसभा इलेक्शन में भाजपा को बहुमत ना मिलने पर बात की। वह बोले, हम सबको सोचना चाहिए कि चीजें कैसे ठीक हों। हम सबके लिए मोदी का विरोध करना आसान है। देश में जो गलत हो रहा है उसका ब्लेम मोदी पर लगाना आसान है, सच तो यह है कि मोदी के पावर में आने से पहले भी देश में काफी कुछ गलत था। मोदी ने तो बस उन गलत चीजों को फिर से छुआ है जो पहले से ही कहीं दबी थीं। मुझे मुस्लिम होने पर ताना मारा जाता था नसीर बोले, मुझे याद है बचपन में मुझे मुस्लिम होने पर ताना मारा जाता था और मैं भी दूसरों के धर्म पर टॉन्ट करता था। मुझे लगता है कि ये सब चीजें पहले से ही थीं। मोदी बहुत चालाक हैं कि उन्होंने इन चीजों को ही छेड़ा। यह कहना आसान है कि पहले सब कुछ सही था। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि बॉलीवुड के गाने तू हिंदू बनेगा ना मुसलमान बनेगा सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित हैं। सानिया की स्कर्ट और हिजाब पर फोकस नसीरुद्दीन ने मुस्लिमों की गलतियां भी बताईं। बोले, सच तो यह है मुस्लिम भी पाक-साफ नहीं हैं। मुस्लिमों ने हमेशा गलत चीजों पर ध्यान लगाया। वे हिजाब, सानिया मिर्जा की स्कर्ट की लंबाई पर फोकस करते रहे जबकि उन्हें शिक्षा और अपनी कौम का ज्ञान बढ़ाने पर करना चाहिए था। जब मॉडर्न बातें सिखाई जानी थीं तब मदरसों में ढकेलने का काम किया गया। मुस्लिमों की गलती है। बहुत हो गया मुस्लिमों को अब जागना चाहिए। मुस्लिमों का विरोध करने वाले पहले नेता नहीं हैं मोदी एंटी मुस्लिम कमेंट्स पर नसीर बोले, ऐसा करने वाले वह पहले नेता नहीं हैं। वह बस मौके पर आ गए। मुस्लिम लीग के जवाब में हिंदू महासभा 1915 में बनी थी। दो बंगाली लोगों का नाम मुझे याद नहीं आ रहा लेकिन उन लोगों ने 2 नेशन थिअरी की बात शुरू की थी। स्वतंत्रता की लड़ाई आखिरी वक्त था जब हिंदू-मुस्लिम पूरी तरह से एक थे। मोदी एक परंपरा पर चल रहे हैं जो कि कई नेता शुरू कर गए हैं। योगी आदित्यनाथ आज भी कहते हैं कि हिंदू-मुस्लिम साथ नहीं रह सकते।

संजय शुक्ला को मिला प्रदेश के प्रमुख सचिव का पदभार तो राजेश राजौरा अपर मुख्य सचिव नियुक्त

भोपाल  लोकसभा चुनाव पूरे होते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक कसावट शुरू कर दी है। उन्होंने बड़ा निर्णय लेते हुए डॉ. राजेश कुमार राजौरा को अपना अपर मुख्य सचिव बनाया है। इसके साथ ही संजय कुमार शुक्ला भी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव होंगे। बता दें कि राघवेंद्र कुमार सिंह पहले से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं। प्रदेश में यह पहला अवसर है, जब अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ किया गया है। अपर मुख्य सचिव स्तर का अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ मंगलवार को मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक कार्यों की शुरुआत कर दी। 1990 बैच के अधिकारी डॉ. राजौरा के पास अभी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नर्मदा घाटी विकास और जल संसाधन विभाग का दायित्व है। वह यह जिम्मेदारी पहले की तरह निभाते रहेंगे। इस निर्णय को आने वाले दिनों में होने वाले मंत्रालय और मैदानी स्तर के परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है। डॉ. राजौरा की गिनती परिणाम देने वाले अधिकारियों में होती है। वह उज्जैन में कलेक्टर भी रह चुके हैं। वहीं, 1994 बैच के अधिकारी संजय कुमार शुक्ला महिला एवं बाल विकास जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके पास योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार है। अब उन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। MP के 2 IAS को बड़ी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के दो IAS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.  लंबे समय के बाद  मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसर की पदस्थापना हुई है. IAS डॉ. राजेश राजौरा को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय का भी जिम्मा सौंपा गया है. मध्य प्रदेश शासन ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके आलावा IAS डॉ. संजय शुक्ला को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है. महिला एवं बाल विकास विभाग व प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग संजय कुमार शुक्ला को CM कार्यालय में मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. दोनों ही अधिकारियों को वर्तमान कार्य के साथ-साथ ये दायित्व सौंपा गया है. रश्मि अरुण शमी को अतिरिक्त प्रभार इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.  इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है.

एमपी में प्री-मानसून एक्टिविटी, छिंदवाड़ा-सिवनी, मंडला-बालाघाट में आज आंधी-बारिश

भोपाल मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आंधी, बारिश का दौर है। मंगलवार को धार में तेज बारिश हुई, जबकि 10 से ज्यादा जिलों में आंधी चली। बुधवार को भी आंधी-बारिश होने का अनुमान बुधवार को श्योपुरकलां, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी और अनूपपुर में आंधी, गरज-चमक की स्थिति भी रहेगी। बुधवार को भी आंधी-बारिश होने का अनुमान है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट है। दूसरी ओर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली में गर्म हवा भी चलेगी। बुधवार को श्योपुरकलां, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी और अनूपपुर में आंधी, गरज-चमक की स्थिति भी रहेगी। प्रदेश में दो तरह का मौसम     मंगलवार को प्रदेश में दो तरह का मौसम देखने को मिला। दोपहर में धार में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं, रतलाम, झाबुआ, आगर, बैतूल, आलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, बालाघाट, उज्जैन, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, इंदौर, मंडला, डिंडोरी में भी मौसम बदला रहा। इससे पहले कई शहरों में गर्मी का असर भी रहा।     सबसे गर्म रीवा रहा। यहां दिन का टेम्प्रेचर 44.6 डिग्री रहा। प्रदेश के टॉप-10 सबसे ज्यादा तापमान वाले शहर में सिंगरौली, सीधी, सतना, ग्वालियर, शहडोल, खजुराहो, शिवपुरी, जबलपुर और उमरिया शामिल हैं। सिंगरौली में 44.3 डिग्री, सीधी में 44 डिग्री, सतना में 43.3 डिग्री, ग्वालियर में 42.8 डिग्री, शहडोल में 42.4 डिग्री, खजुराहो में 41.4 डिग्री, शिवपुरी में 41 डिग्री, जबलपुर में 40.7 डिग्री और उमरिया में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा।     बड़े शहरों में भोपाल में 39.3 डिग्री, इंदौर में 36.6 डिग्री, ग्वालियर में 42.8 डिग्री, जबलपुर में 40.7 डिग्री और उज्जैन में पारा 37.8 डिग्री दर्ज किया गया।

भिंड में दूषित पानी पीने से तीन की मौत, 70 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत, अस्पतालों में भर्ती

भिंड  मध्यप्रदेश के भिंड में बड़ी खबर है। फूप कस्बे के तीन वार्डों में बदबूदार दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तीन दिन में 80 से ज्यादा मरीज मिल गए हैं। हर दूसरे घर में कोई न कोई बीमार है। वार्ड 5, 6 ‎और 7 में 3 दिन ‎में 2 बुजुर्गों और 1 लड़की की मौत हो चुकी है। परिजन का कहना ‎है कि दूषित पानी पीने के बाद ‎उल्टी-दस्त हुए और मौत हो‎ गई। हालांकि अधिकारी और डॉक्टर बुजुर्गों की मौत का‎ कारण पुरानी बीमारी को ‎बता रहे हैं।‎ जानें क्या कह रहे लोग स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी पाइपलाइन से पानी आ रहा है। जो देखने में साफ है, लेकिन पीते समय बदबू ‎आती है। वार्ड 5, 6 और 7 में पानी की सप्लाई चालू करने‎ और बंद करने के लिए पाइपलाइन का वॉल्व नाले के पास ‎मौजूद है। हर समय नाले का गंदा पानी भरा ‎रहता है। लोगों का कहना है कि इसी नाले का पानी‎ पाइप लाइन से हमारे घरों में पहुंच रहा है। घरों में नलों की सप्लाई आने वाले पानी का सेवन किया और लोग बीमार हो गए। 9 मरीजों को ग्वालियर किया रेफर मंगलवार शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे के ‎बीच 2 घंटे में 9 एंबुलेंस ‎बुलवाकर 9 मरीजों को ग्वालियर रेफर कराना पड़ा है। अब तक कुल 20 मरीजों को ग्वालियर रेफर करने की बात सामने आई है। मुरैना और ग्वालियर से 6‎ एंबुलेंस और बुलाकर भिंड जिला अस्पताल में खड़ा कराया है। 3 एंबुलेंस को फूप में भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इनकी हुई मौत जानकारी के मुताबिक, वार्ड 6 निवासी बैजनाथ चौधरी (80) की मौत ‎मंगलवार को हुई। मंगलवार को बैजनाथ की तबीयत खराब होने‎ पर कस्बे के शासकीय अस्पताल लेकर‎ पहुंचे। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार सीधे ‎ग्वालियर लेकर जाने लगे। रास्ते में मौत हो गई। ‎वार्ड 7 में मुस्कान (17) की ‎‎मौत रविवार को हुई। मुस्कान नानी ‎‎शकीला के पास रहती थी। रविवार को उल्टियां होने पर मुस्कान को ‎‎जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने ‎दम तोड़ दिया।  वार्ड 6 के ‎आशाराम श्रीवास (75) की मौत 9 जून ‎को हुई थी। दूषित पानी पीने से पेट में फैला इंफेक्शन बीएमओ डॉ सिद्धार्थ सिंह चौहान का कहना है कि वार्ड क्रमांक छह और सात से हमारे पास काफी ज्यादा उल्टी और दस्त के मरीज आए हैं। दूषित पानी पीने से लोग बीमार हुए हैं। हमने मरीजों को जरूरी दवाइयां दे दी हैं। बीमारी मुख्य वजह दूषित पानी है। जिसके सेवक के कारण पेट में इंफेक्शन फैला और लोग बीमार हुए हैं। हमारे यहां कोई कैजुअल्टी नहीं हुई है। दो मरीजों को हमने जिला अस्पताल लेकर किया था।  उनमें से एक बैजनाथ जी जिनकी जो काफी बुजुर्ग थे। उन्हें पहले से किडनी की बीमारी थी। उनकी मौत की सूचना मिली है। जांच के लिए भेजे गए सैंपल अधिकारियों का कहना है कि तीनों वार्ड से पानी के सैंपल जांच के ‎लिए भेजे गए हैं, अब जांच रिपोर्ट ‎आने के बाद आगे की कार्रवाई की‎ जाएगी। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि फूप में हालात पर काबू पा लिया गया है। एक मरीज की मौत हुई है, जो दूसरी बीमारी से पीड़ित थे। फूप बीएमओ सिद्धार्थ चौहान का कहना है कि दूषित पानी के कारण यह समस्या बनी है। मृतक बैजनाथ चौधरी ट्यूबरक्लोसिस‎ और किडनी समस्या से पीड़ित थे। पुरानी बीमारी के ‎चलते मौत हुई है। 

बीजेपी 240 सीट से घटकर 237 हो जाएगी बीजेपी, इस पार्टी के नेता का बड़ा दावा, टेंशन में भाजपा !

कोलकत्ता ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के सांसद साकेत गोखले ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि भाजपा के तीन सांसद टीएमसी के संपर्क में हैं और लोकसभा में जल्दी ही भाजपा की ताकत घटकर 237 ही रह जाएगी। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 240 सीटों पर ही जीत मिली है और वह फिलहाल टीडीपी, जेडीयू जैसे कई दलों के साथ मिलकर केंद्र में गठबंधन सरकार चला रही है। ऐसे में यदि उसके ही तीन सांसद पाला बदल लेते हैं तो फिर मुश्किल होगी। वहीं साकेत गोखले के बयान पर बंगाल भाजपा ने जवाब दिया है और कहा कि ऐसे दावे बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई एकजुट है। लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 42 सीट में से 29 पर जीत दर्ज की। वहीं राज्य में भाजपा की सीट संख्या 2019 के 18 से घटकर 12 हो गई। टीएमसी के राज्यसभा मेंबर गोखले ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘अभी लोकसभा में भाजपा का संख्या बल 240 और INDIA अलायंस का 237 है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के तीन सांसद हमारे संपर्क में हैं और जल्द ही एक सुखद आश्चर्य होगा। उसके बाद भाजपा का संख्या बल घटकर 237 रह जाएगा जबकि INDIA गठबंधन के सांसदों की संख्या बढ़कर 240 हो जाएगी।’ उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का गठबंधन टिकाऊ नहीं है। यह ज्यादा दिन चल नहीं पाएगा। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा 240 सीट पर जीत दर्ज करने के साथ बहुमत के आंकड़े से चूक गई, लेकिन एनडीए ने 293 सीट के साथ बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया। कांग्रेस ने 99 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन ने 234 सीट हासिल की। चुनाव के बाद दो विजेता निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी कांग्रेस को समर्थन देने का वादा किया, जिससे विपक्षी गठबंधन का संख्या बल बढ़कर 236 हो गया है। एग्जिट पोल से शेयर बाजार में नुकसान का दावा, सेबी से शिकायत गोखले के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल दिन में सपने देख रही है। उन्होंने कहा, ‘2014 से ही तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण ताकत बनने के दिन में सपने देखती रही है। लेकिन एक बार नहीं बल्कि तीन बार उसकी उम्मीदें टूट गईं। भाजपा और राजग एकजुट है। बंगाल से भाजपा का कोई सांसद तृणमूल के संपर्क में नहीं है।’ गौरतलब है कि साकेत गोखले ने एग्जिट पोल के दावों और वास्तविक नतीजों में अंतर को लेकर सेबी से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों की ओर इशारा करते हुए लोगों से शेयर में निवेश करने के लिए कहा गया था। इसलिए भाजपा नेताओं के बयानों की जांच होनी चाहिए। इससे निवेशकों का पैसा डूबा है।  

जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल सरकार को फटकार लगाई

नई दिल्ली दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची अरविंद केजरीवाल सरकार को बुधवार को अदालत के कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। पानी की बर्बादी और टैंकर माफिया को लेकर फटकार लगाते हुए कोर्ट ने पूछा कि आखिर सरकार ने इन्हें रोकने के लिए क्या ऐक्शन लिया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि टैंकर माफिया पर यदि सरकार ऐक्शन नहीं ले रही है तो दिल्ली पुलिस को इसके लिए आदेश दिया जाएगा। पानी की बर्बादी रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए, यह बताते हुए एक हलफनामा दाखिल करने को कहा गया है। भीषण गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली में लाखों लोग जल संकट का सामना कर रहे हैं। पड़ोसी राज्यों से अधिक पानी दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हिमाचल और हरियाणा को दिल्ली के लिए अतिरिक्त पानी भेजने का आदेश दे चुकी अदालत ने बुधवार को दिल्ली सरकार से पानी की बर्बादी और टैंकर माफिया को लेकर सवाल पूछे। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और प्रसन्ना बी वराले ने दिल्ली सरकार से कहा कि यदि आप टैंकर माफिया से नहीं निपट सकते हैं तो हम दिल्ली पुलिस से इस मामले में ऐक्शन लेने के लिए कहेंगे। कोर्ट ने कहा, ‘इस अदालत में झूठे बयान क्यों दिए गए। पानी हिमाचल प्रदेश से आ रहा है दिल्ली में कहां जा रहा है? बहुत ज्यादा लीकेज, टैंकर माफिया आदि है… आपने इसको लेकर क्या किया है।’ कोर्ट ने कहा, ‘लोग परेशान हैं। हम हर न्यूज चैनल पर विजुअल देख रहे हैं। यदि गर्मियों में बार-बार पानी की समस्या होती है तो आपने बर्बादी रोकने के लिए क्या कदम उठाए।’ दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए वीकल शादान फरासत ने कहा कि ऐक्शन लिया गया है। बड़ी संख्या में आपूर्ति को कटा गया है ताकि अतिरिक्त पानी की बर्बादी रुके। सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली सरकार को इस पर रिपोर्ट पेश करने को कहा कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए। मामले की आगे की सुनवाई गुरुवार को होगी।  

सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में तेजी, 0.21% चढ़कर 76,615.92 पर खुला

मुंबई  शेयर बाजार एक बार फिर से इतिहास रच सकता है।सेंसेक्स आज 12 जून को इंट्रा डे कारोबार में करीबन 600 अंक चढ़कर 77,050.53 पर पहुंच गया। यह रिकॉर्ड हाई 77079.04 अंक के बेहद ही नजदीक है। बता दें कि बाजार ने 10 जून को रिकॉर्ड हाई को छुआ था।  9 जून को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद के लिए लगातार तीसरी बार शपथ ली थी। वहीं, निफ्टी 141.70 अंक (0.61%) चढ़ 23,406.55 पर ट्रेड कर रहा है। शेयर बाजार की आज बुधवार को मजबूत शुरुआत रही। सेंसेक्स 159.33 अंक यानी 0.21% चढ़कर 76,615.92 पर खुला। वहीं, निफ्टी 54.25 अंक (0.23%) चढ़कर 23,319.10 पर ओपन हुआ। आज BPCL, HCL टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो समेत के शेयरों में 3% तक की तेजी है। वहीं, एशियन पेंट, टाइटन के शेयर में सबसे अधिक 1% तक की गिरावट है। मंगलवार को बाजार का हाल शेयर बाजार मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच किसी खास उत्प्रेरक के अभाव में लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए थे। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स अधिकांश समय तक सकारात्मक दायरे में रहने के बाद अंत में 33.49 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 76,456.59 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 370.45 अंक यानी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 76,860.53 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी अस्थिरता से भरे कारोबार में 5.65 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 23,264.85 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, इसके एक दिन पहले सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छुआ था। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। एशियाई मार्केट का हाल एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत गिरकर 81.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,572.38 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

TCS के छूते ही BSNL की बदल जाएगी सूरत, यह है प्‍लान नंबर-1,₹150000000000 की डील!

नई दिल्‍ली टाटा ग्रुप की दिग्‍गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ 15,000 करोड़ रुपये का 4G नेटवर्क सौदा किया है। इस सौदे का ऐलान अप्रैल में हुआ था। यह TCS और सरकारी एजेंसी C-DOT के बीच एक पार्टनरशिप है। इसका उद्देश्य देशभर में BSNL के सेवा क्षेत्रों में भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित 4G नेटवर्क समाधान स्थापित करना है। टीसीएस के सीओओ एन गणपति सुब्रमण्यम के अनुसार, टाटा समूह की कंपनी बीएसएनएल के साथ इस सौदे के तहत देश के चार क्षेत्रों में डेटा सेंटर स्थापित कर रही है। सी-डॉट के साथ मिलकर टीसीएस बीएसएनएल परिसर में अलग-अलग क्षमताओं के 38 डिप्लॉयमेंट स्थापित करेगी। बीएसएनएल के ल‍िए क्‍या कर रही है टीसीएस? सुब्रमण्यम ने डिप्‍लॉयमेंट की जटिलता का जिक्र करते हुए बताया कि चारों जोन में दो बड़े डेटा सेंटर होंगे। एक प्राइमरी सर्वर (पीआर) के लिए और दूसरा डिजास्टर रिकवरी (डीआर) के लिए। उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा प्रत्येक टेलीकॉम सर्किल में हम उस सर्किल की लोड आवश्यकताओं के आधार पर 30 डेटा सेंटर तैनात करेंगे।’ इस तरह कुल 38 डिप्‍लॉयमेंट किए जाएंगे। टीसीएस हार्डवेयर आपूर्ति साझेदारों के साथ मिलकर जून तक कार्यान्वयन पूरा करने के लिए काम कर रही है। मई 2023 में टाटा समूह की टीसीएस ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था कि उसने 1,00,000 4जी साइटें स्थापित करने के लिए बीएसएनएल से 19,000 करोड़ रुपये का अग्रिम खरीद ऑर्डर हासिल किया है। आईटीआई लिमिटेड के साथ सुरक्षित किए गए इस ऑर्डर में लगभग 20 फीसदी आईटीआई को पूरा करना है, जबकि टीसीएस बड़ा हिस्सा संभालेगी। 1 लाख 4जी साइट्स की नींव टीसीएस, सरकारी दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास संगठन सी-डॉट सहित अपने कंसोर्टियम भागीदारों के साथ मिलकर बीएसएनएल के लिए लगभग 1 लाख 4जी साइटें स्थापित करेगी। टीसीएस ने कहा था, ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को देशभर में 4जी नेटवर्क की तैनाती के लिए बीएसएनएल से 15,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का अग्रिम खरीद आदेश मिला है। बीएसएनएल 100 फीसदी भारत सरकार के स्वामित्व वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।’ कार्य के विस्तृत दायरे में बीएसएनएल नेटवर्क के पश्चिमी क्षेत्र में 23,633 साइट्स कवर करने वाले 4जी मोबाइल नेटवर्क के लिए योजना, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग के साथ वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) शामिल हैं।

वर्ल्ड कप से इंग्लैंड-पाकिस्तान हो सकते हैं बाहर, दोनों ने खेला था पिछला फाइनल

नई दिल्ली T20 World Cup Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 19वें मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) ने पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया। इस जीत ने जहां भारतीय टीम के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत कर दिया है तो पाकिस्तान पहले राउंड से ही बाहर होने के कगार पर खड़ी है। भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला भी लो स्कोरिंग रहा लेकिन अंत में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। ग्रुप A से भारत के साथ अमेरिका (IND vs USA) के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है तो ग्रुप B में स्कॉटलैंड 2 जीत और एक ड्रॉ के सहारे पहले स्थान पर है और ऑस्ट्रेलिया के साथ दूसरे दौर में पहुंच सकता है।   Babar Azam की टीम पहले दौर से बाहर? डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड बाहर होने के कगार पर है तो ग्रुप C से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद ज्यादा है। दोनों टीमों ने अपने दो दो मैच जीत लिए हैं और एक एक जीत से अगले दौर का सफर तय कर सकती हैं हालांकि न्यूजीलैंड की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई है और वो भी तीनों बचे हुए मैच बड़े अंतर से जीतकर अगले दौर में जा सकती है लेकिन अफगानिस्तान से शिकस्त खाने के बाद उनके हौसले पस्त जरूर हुए होंगे। ग्रुप D से 2014 की चैंपियन श्रीलंका बाहर हो चुकी है तो साउथ अफ्रीका के साथ बांग्लादेश के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। ग्रुप A से सुपर 8 की दावेदार टीमें टीम    जीत    हार    अंक भारत    2    0    4 USA    2    0    4 कनाडा    1    1    2 पाकिस्तान    0    2    0 आयरलैंड    0    2    0 ग्रुप B से सुपर 8 की दावेदार टीमें टीम    मैच    जीत    हार    अंक स्कॉटलैंड    3    2    0    5 ऑस्ट्रेलिया    2    2    0    4 नामीबिया    2    1    1    2 इंग्लैंड    2    0    0    1 ओमान    3    0    3    0 ग्रुप C से सुपर 8 की दावेदार टीमें टीम    मैच    जीत    हार    अंक अफगानिस्तान    2    2    0    4 वेस्टइंडीज    2    2    0    4 युगांडा    3    1    2    2 पापुआ न्यू गिनी    2    0    2    0 न्यूजीलैंड    1    0    1    0 ग्रुप D से सुपर 8 की दावेदार टीमें टीम    मैच    जीत    हार    अंक साउथ अफ्रीका    2    2    0    4 बांग्लादेश    1    1    0    2 नीदरलैंड्स    2    1    1    2 नेपाल    1    0    1    0 श्रीलंका    2    0    2    0

घाटी में आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का जवान शहीद, कल आएगी पार्थिव देह

छिंदवाड़ा जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा के जवान कबीर दास उईके शहीद हो गए। मंगलवार रात 8 बजे कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ। हमले में सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल कबीर दास उईके गोली लगने से घायल हो गए थे। बुधवार सुबह वे शह 35 साल के कबीर दास उईके छिंदवाड़ा की बिछुआ तहसील के पुलपुलडोह के रहने वाले थे। 2011 में उन्होंने सीआरपीएफ जॉइन की थी। 4 साल पहले उनकी शादी हुई थी। परिवार में मां इंदरवति उईके, पत्नी ममता उईके और छोटा भाई है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता का निधन हो चुका है। सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल कबीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव पुलपुलडोह में होगा। शव विशेष वाहन से नागपुर से गांव लाया जाएगा। मां ने बताया कि 8 दिन पहले ही 20 दिन की छुट्‌टी के बाद वे ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी पोस्टिंग भोपाल में होने वाली थी। कठुआ में आतंकी से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल कबीर दास को गोली लगी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। कठुआ में आतंकी से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल कबीर दास को गोली लगी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। चार भाई – बहन में सबसे बड़े थे, सांसद-महापौर मिलने पहुंचे शहीद हुए कबीर चार भाई – बहन में सबसे बड़े थे। उनसे छोटे भाई खेती करते हैं। अभी शादी नहीं हुई है। मुख्य तौर पर कबीर की सैलरी पर पूरा परिवार आश्रित रहता था। परिवार के पास करीब 6 एकड़ ही खेती है। जवान के शहीद होने की खबर पर परिवार में शोक छा गया। छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और महापौर विक्रम अहाके शहीद के घर पहुंचे। परिवार को ढांढस बंधाया। नकुलनाथ ने शोक जताया छिंदवाड़ा से पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शोक व्यक्त करे हुए ट्वीट किया, ‘देशसेवा में आपके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। समस्त छिंदवाड़ा वासियों को आप पर गर्व है।​​​​​’

पाक की सुपर-8 की उम्मीदें कायम, कनाडा को दी करारी शिकस्त

  न्यूयॉर्क  अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पहली खुशखबरी सामने आई है. मंगलवार (11 जून) को न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने कनाडा को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ पाकिस्तान की अब सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें बरकरार हैं. बता दें कि बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा दिए थे. अब तीसरे मैच में जीत का खाता खोला है. सुपर-8 के लिए पाकिस्तान का समीकरण पाकिस्तान को पहले मैच में अमेरिका ने करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के हाथों 6 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. अब पाकिस्तान टीम को ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. सुपर-8 में एंट्री के लिए पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा. साथ ही दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने बचे हुए बाकी दोनों मुकाबले गंवा दे. यदि अमेरिकी टीम के अगले दोनों मैचों में से कोई भी मुकाबला बारिश से धुलता है, तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा. कनाडाई जॉनसन ने जमाई फिफ्टी इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा टीम ने 7 विकेट पर 106 रन बनाए थे. टीम के लिए एरॉन जॉनसन ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 44 गेंदों पर 52 रन जड़ दिए. जॉनसन ने 4 छक्के और 4 ही चौके जमाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर और हारिस रउफ ने 2-2 विकेट लिए. रिजवान ने जमाया मैच विनिंग अर्धशतक 107 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम ने 7 विकेट से यह मैच जीत लिया. पाकिस्तान ने 17.3 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर मुकाबला जीता. विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने दमदार फिफ्टी जमाई. उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान बाबर आजम ने 33 गेंदों पर 33 रन बनाए. दोनों ने 1-1 छक्का जमाया. कनाडा के लिए गेंदबाज अपना कमाल नहीं दिखा सके. सिर्फ डिलन हेलिगर ने 2 और जेरेमी गॉर्डन ने 1 विकेट लिया.  

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी नए थल सेना प्रमुख नियुक्त, मध्य प्रदेश से है खास नाता

नईदिल्ली  लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले सेना प्रमुख होंगे। वह वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का स्थान लेंगे। उनके नाम की घोषणा सरकार की ओर से मंगलवार रात की गई। जनरल पांडे 30 जून को रिटायर होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की नियुक्ति में सरकार ने वरिष्ठता क्रम का पालन किया है। सरकार ने कुछ ही दिन पहले जनरल पांडे की रिटायरमेंट से पहले उनका कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ा दिया था। जनरल पांडे को 31 मई को पहले रिटायर होना था। रक्षा मंत्रालय ने कहा सरकार ने वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 30 जून से अगले सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।  एक जुलाई 1964 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सैनिक स्कूल, रीवा के पूर्व छात्र हैं। वह 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की 18-जम्मू कश्मीर राइफल्स में शामिल हुए थे। बाद में उन्होंने यूनिट की कमान संभाली।  लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने 19 फरवरी को उप सेना प्रमुख का पदभार संभाला था। उप सेना प्रमुख का पदभार संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 2022-2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे।  लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर कार्य करने व्यापक अनुभव है। वह वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।  देश के नए आर्मी चीफ के पास आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का अनुभव है। उनके पास उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर काम करने का शानदार अनुभव है। उन्हें उत्तरी पूर्वी राज्यों में उग्रवाद से निपटने वाले ऑपरेशन में भी महारत हासिल है। नए आर्मी चीफ सेना के आधुनिकीकरण प्रक्रिया में भी शामिल रह चुके हैं। मेक इन इंडिया के तहत सेना में स्वदेशी हथियारों को शामिल कराने में उनकी अहम भूमिका रही।  उपेंद्र द्विवेदी नेशनल डिफेंस कॉलेज और यूएस आर्मी वॉर कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज, महू से भी पाठ्यक्रम पूरा किया है। उनके पास रक्षा और प्रबंधन अध्ययन में एम फिल और सामरिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्री है।  उपेंद्र द्विवेदी को 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की इन्फैंट्री(जम्मू और कश्मीर राइफल्स) में कमीशन मिला था। 40 वर्षों की लंबी सेवा के दौरान लेफ्टिनेंट द्विवेदी ने विभिन्न कमांड, स्टाफ, इंस्ट्रक्शनल और विदेशी नियुक्तियों में काम किया है। 3 भाई और एक बहन, सैनिक स्कूल से पढ़े हैं मध्य प्रदेश के रीवा के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के पिता श्रीकृष्ण द्विवेदी माइनिंग अफसर और मां मानवती गृहिणी थीं। तीन भाइयों में सबसे छोटे उपेंद्र ने रीवा सैनिक स्कूल में 1973 से 1980 तक पढ़ाई की। 6ठी से 12वीं तक नर्मदा हाउस के छात्र रहे। ग्रेजुएशन के बाद 15 दिसंबर 1984 को उनका सेना में कमीशन हो गया। सबसे बड़े भाई डॉ. पीसी द्विवेदी रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन रहे हैं। दूसरे भाई पीएस द्विवेदी भोपाल में सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। बहन डॉ. पुष्पा पाण्डेय जबलपुर जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। आतंकवाद से निपटने में महारथी देश के नए आर्मी चीफ के पास उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर काम करने का शानदार अनुभव है। वे कश्मीर और राजस्थान में भी यूनिट की कमान संभाल चुके हैं। उनके पास न सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ लड़नेका अनुभव है बल्कि उनको उत्तरी पूर्वी राज्यों में उग्रवाद से निपटने वाले ऑपरेशन में महारत भी हासिल हैं। नए सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सेना के आधुनिकीकरण प्रक्रिया में भी शामिल रह चुके हैं। आत्मनिर्भर भारत के तौर पर सेना में स्वदेशी हथियारों के शामिल कराने में भी लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की अहम भूमिका रही है। यहां जानें कौन हैं नए इंडियन आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी     लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी फिलहाल उप सेना प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।     उन्होंने 19 फरवरी को उप सेना प्रमुख का पदभार संभाला था।     इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 2022-2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में सेवाएं दे रहे थे।     उन्होंने पूर्वी लद्दाख को लेकर चीन के साथ चल रही बातचीत में अहम भूमिका निभाई थी।     सेना के उत्तरी कमान का काम चीन से लगने वाले बॉर्डर की सुरक्षा और पाकिस्तान से लगने वाली भारत की सरहद की हिफाजत करना है।     लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का जन्म 1 जुलाई 1964 को हुआ था।     वे सैनिक स्कूल, रीवा के पूर्व छात्र हैं।     वे 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की 18-जम्मू कश्मीर राइफल्स में शामिल हुए थे।     बाद में उन्होंने यूनिट की कमान संभाली।     करीब 40 साल के कॅरियर में वे कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

वर्ल्‍ड कप में ऑस्‍ट्रेलिया ने जीत की हैट्रिक के साथ सुपर-8 में की धांसू एंट्री, नामीबिया को दी करारी शिकस्‍त

एंटीगा ऑस्ट्रेल‍िया (Australia) ने आज (12 जून) नामीबिया (Namibia) को टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को 9 विकेट से रौंद दिया. खास बात यह रही कि इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेल‍िया ने सुपर 8 में अपनी  सीट बुक कर ली है. इस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ एडम जाम्पा ने नामीबिया के ख‍िलाफ शानदार गेंदबाजी की. ग्रुप बी के मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेल‍िया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैच में नामीबिया की टीम महज 72 रनों पर लुढ़क गई. जवाव में ऑस्ट्रेल‍िया ने इस टारगेट को महज 5.4 ओवर्स में प्राप्त कर लिया. एंटीगा के सर व‍िव‍ियन रिचर्ड्स स्टेडियम (Sir Vivian Richards Stadium) में हुए इस मुकाबले में नामीबिया की शुरुआत बेहद खराब रही. उनकी टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते गए. कप्तान गेरार्ड एरासमुस ने सर्वाध‍िक 36 रन बनाए. दूसरा सबसे योगदान माइकल वान लिंगन का रहा, ज‍िन्होंने 10 रन बनाए. इसके बाद सबसे ज्यादा 9 रनों का योगदान एक्स्ट्रा का रहा. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ एडम जाम्पा रहे, ज‍िन्होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हास‍िल किए. वहीं एडम जाम्पा ने इस मैच में टी20 फॉर्मेट में भी 100 विकेट पूरे कर लिए. जाम्पा के अलावा जोश हेजलवुड, मार्कस स्टोइन‍िस को दो-दो विकेट मिले. वहीं पैट कम‍िंस और नाथन इल‍ियस को एक-एक सफलता मिली. जवाब में रनचेज करने उतरी ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम ने महज 34 गेंदों में रनचेज पूरा कर लिया. डेव‍िड वॉर्नर (20) आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे. वहीं ट्रेव‍िस हेड (34), और म‍िचेल मार्श (18) दोनों ही नॉट आउट लौटे. ऑस्ट्रेल‍िया की टीम साउथ अफ्रीका के बाद सुपर 8 राउंड में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. आज (12 जून) को यद‍ि भारतीय टीम अमेरिका को हरा देती है तो वह भी सुपर 8 राउंड में पहुंच जाएगी. टी20 वर्ल्ड में पावरप्ले में स्कोर में सबसे ज्यादा अंतर 57 नामीबिया (17/3) बनाम ऑस्ट्रेलिया (74/1) नॉर्थ साउंड (एंटीगा) 2024 55 स्कॉटलैंड (27/2) बनाम नामीबिया (82/2) दुबई 2021 48 ऑस्ट्रेलिया (35/3) बनाम वेस्टइंडीज (83/0) द ओवल 2009 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर 74/1 ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, एंटीगा, 2024 74/2 बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन 2024 67/2 बनाम बांग्लादेश, दुबई 2021 63/0 बनाम श्रीलंका, दुबई 2021 62/0 बनाम बांग्लादेश, केपटाउन 2007 62/1 बनाम वेस्टइंडीज, कोलंबो आरपीएस 2012 टी20 वर्ल्ड में सबसे ज्यादा शेष गेंद रहते हुए जीत 90 श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स, चटगांव, 2014 86 ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, एंटीगा, 2024 82 ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, दुबई 2021 81 भारत बनाम स्कॉटलैंड, दुबई 2021 77 श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स, शारजाह 2021

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet