LATEST NEWS

खाड़ी देशों को यूक्रेन का प्रशिक्षण, ईरान के हथियारों से निपटने के लिए होगी तैयारियां

कीव  ईरान युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खाड़ी देशों और अमेरिका को मदद भेजने की पेशकश की, लेकिन बदले में उन्होंने वित्तीय मदद और तकनीक की मांग की है, जबकि ईरान ने इसे ‘मजाक’ बताया है। ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच यूक्रेन ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को मदद देने की पेशकश की है। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने साफ कह दिया है कि यह मदद बिना शर्त नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन ड्रोन पर अपनी विशेषज्ञता साझा कर सकता है, लेकिन इसके बदले उसे रूस से लड़ने के लिए आर्थिक सहायता और नई तकनीक की जरूरत है। रूस के साथ चार साल से जारी युद्ध के दौरान यूक्रेन ने ईरान के डिजाइन वाले ‘कामिकाजे’ ड्रोन से लड़ने का बड़ा अनुभव हासिल किया है। यही अनुभव अब यूक्रेन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण सुरक्षा साझेदार बना रहा है। भारत भी करता है इस्तेमाल दरअसल ‘शाहेद ड्रोन’ कामिकाजे ड्रोन का ही एक प्रकार है जिसे ईरान और रूस इस्तेमाल करते हैं। इन्हें अमेरिका, भारत और यूक्रेन खुद भी इस्तेमाल करते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन ने खाड़ी के चार देशों में अपने विशेषज्ञ भेजे हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि हर टीम में कई दर्जन विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये टीमें ‘स्थिति का विशेष आकलन करेंगी और दिखाएंगी कि ड्रोन-रोधी सुरक्षा प्रणाली कैसे काम करनी चाहिए।’ एक्सपर्ट्स भेजे यूक्रेन का कहना है कि रूस के साथ युद्ध में उसने ईरान के ‘शाहेद’ ड्रोन के खिलाफ काफी अनुभव हासिल किया है। रूस ने इन ड्रोन का इस्तेमाल यूक्रेनी शहरों और बुनियादी ढांचे पर हमलों में बड़े पैमाने पर किया है। इसलिए यूक्रेन का कहना है कि वह उन देशों की मदद करना चाहता है जो समान खतरे का सामना कर रहे हैं। यूक्रेन के मुताबिक उसके विशेषज्ञ कतर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब में काम शुरू कर चुके हैं। यूक्रेन का कहना है कि वह अपनी एंटी-ड्रोन तकनीक और विशेषज्ञता साझा कर सकता है, लेकिन इसके बदले उसे सहयोगियों से मजबूत समर्थन चाहिए होगा। यूक्रेन की जरूरतें कीव लंबे समय से पश्चिमी देशों से वायु-रक्षा मिसाइलों और मॉडर्न तकनीक की मांग कर रहा है। यूक्रेन का मानना है कि रूस के लगातार हमलों के कारण उसे इन प्रणालियों की सख्त जरूरत है। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि अमेरिका ने इस मुद्दे पर कई बार यूक्रेन से संपर्क किया है। लेकिन इस मामले में अलग-अलग बयान सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंपने फॉक्स न्यूज रेडियो से कहा कि उनके देश को ड्रोन रक्षा के लिए ‘यूक्रेन की मदद की जरूरत नहीं है।’ इसके बावजूद यूक्रेन अपनी विशेषज्ञता को एक रणनीतिक संपत्ति के तौर पर पेश कर रहा है, जिससे उसे आर्थिक सहायता और नई सैन्य तकनीक मिल सके। ईरान की तीखी प्रतिक्रिया यूक्रेन के इस कदम पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कीव में ईरान के दूत शाह्रियार अमूजेगर ने यूक्रेन की भूमिका को खारिज करते हुए कहा, ‘जहां तक खाड़ी देशों में ड्रोन के खिलाफ यूक्रेन की कार्रवाइयों का सवाल है, हम इसे मूल रूप से मजाक और दिखावटी कदम से ज्यादा कुछ नहीं मानते।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘दुर्भाग्य से यूक्रेन अब प्रभावी रूप से हमारे साथ सीधे टकराव के चरण में प्रवेश कर चुका है; यानी उसने खुद को हमारे दुश्मनों के साथ खड़ा कर लिया है।’ अमूजेगर ने यह दावा भी किया कि ईरान रूस के आक्रमण में शामिल नहीं है और वह यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है। उनके मुताबिक कीव ने ‘पश्चिम से अधिक संसाधन हासिल करने के लिए ‘ईरान कार्ड’ खेला है।’ ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी ने भी कड़ा बयान देते हुए कहा कि अब यूक्रेन ने ‘अपने पूरे क्षेत्र को ईरान के टारगेट में बदल दिया है।’ उन्होंने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 का हवाला देते हुए इसे ‘आत्मरक्षा’ का अधिकार बताया। हालांकि यूक्रेन ने इस बयान को तुरंत खारिज कर दिया। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉर्जी तिखी ने कहा कि यह दावा ‘बेतुका’ है और यह ‘ऐसा है जैसे कोई सीरियल किलर अपने अपराधों को सही ठहराने के लिए आपराधिक संहिता का हवाला दे।’

ऑपरेशन स्पाइडर पर पुतिन की रिवेंज स्ट्राइक! यूक्रेन पर मिसाइलों की बरसात

कीव रूस ने यूक्रेन पर भीषण हवाई हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन के चार नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 40 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। हमले इतने जोरदार थे कि यूक्रेनी सेना को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इसे यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब का जवाब माना जा रहा है, जिसमें रूस को कम के कम 9 परमाणु बमवर्षक विमान खोने पड़े थे। इस हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस ने रात भर में 400 से अधिक ड्रोन और 40 से अधिक मिसाइलों से बड़े पैमाने पर हमला किया है। ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के सहयोगियों से युद्ध रोकने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने का आह्वान किया। रूसी हमले से सदमे में यूक्रेन ज़ेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “यदि कोई दबाव नहीं डालता है और युद्ध को लोगों की जान लेने के लिए और समय देता है, तो वे दोषी और जिम्मेदार हैं। हमें निर्णायक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।” यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति के आह्वान का समर्थन किया तथा सहयोगियों से अविलंब अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ाने का आग्रह किया। यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिगा ने एक बयान में कहा, “रूस द्वारा रात में नागरिकों पर किया गया हमला एक बार फिर दर्शाता है कि मॉस्को पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव यथाशीघ्र बढ़ाया जाना चाहिए।” 18 इमारतों को किया जमींदोज यह हमला रूस की ओर से यूक्रेन पर हो रहे लगातार और व्यापक हमलों की कड़ी में एक और खतरनाक कदम है. खारकीव के मेयर इगोर टेरेखोव ने बताया कि हमले में 18 बहुमंजिला इमारतें और 13 निजी मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. यूक्रेन ने मचाई थी तबाही पिछले दिनों यूक्रेन ने ड्रोन के जरिए रूस पर ताबड़तोड़ हमला किया. रॉयटर्स ने तीन ओपन सोर्स विश्लेषकों के हवाले से बताया है कि रूस के अंदर यूक्रेन द्वारा ड्रोन हमला किए जाने के तुरंत बाद ली गई रूसी एयर बेस की सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि कई बम गिराने वाले विमान नष्ट हो गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. 117 ड्रोन से किया अटैक यूक्रेन ने टारगेट के करीब कंटेनरों से लॉन्च किए गए 117 मानव रहित एरियल व्हीकल का उपयोग करके रूस भर में करीब चार एयर बेस को निशाना बनाया. रॉयटर्स की ओर से वेरिफाइड ऑपरेशन के ड्रोन फुटेज से पता चलता है कि करीब दो जगहों पर कई एयरक्राफ्ट पर हमला किया गया. चार लोगों की मौत की पुष्टि कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने पुष्टि की कि चार लोगों की मौत हो गई है और कहा कि शहर में 20 लोग घायल हुए हैं। सोलोम्यांस्की जिले में, 16 मंजिला आवासीय इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लग गई। आपातकालीन सेवाओं ने अपार्टमेंट से तीन लोगों को निकाला, और बचाव अभियान जारी है। इसके बाद एक धातु गोदाम में आग लग गई। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन प्रमुख दिमित्रो ब्रायज़िन्स्की के अनुसार, उत्तरी चेर्निहाइव क्षेत्र में, एक शाहेद ड्रोन एक अपार्टमेंट इमारत के पास फट गया, जिससे खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। उन्होंने कहा कि शहर के बाहरी इलाकों में बैलिस्टिक मिसाइलों से विस्फोट भी दर्ज किए गए। जेलेंस्की ने बताया कहां-कहां हुआ हमला हमले के बाद जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, रूस अपनी नीति नहीं बदलता – शहरों और आम जीवन पर एक और बड़ा हमला। उन्होंने लगभग पूरे यूक्रेन को निशाना बनाया – वोलिन, लविवि, टेरनोपिल, कीव, सुमी, पोल्टावा, खमेलनित्सकी, चर्कासी और चेर्निहिव क्षेत्र। कुछ मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया गया। मैं अपने योद्धाओं को उनकी रक्षा के लिए धन्यवाद देता हूं। लेकिन दुर्भाग्य से, सभी को रोका नहीं जा सका।।” 400 ड्रोन, 40 मिसाइलों से हमला उन्होंने आगे कहा, आज के हमले में कुल मिलाकर 400 से अधिक ड्रोन और 40 से अधिक मिसाइलों – बैलिस्टिक मिसाइलों सहित – का इस्तेमाल किया गया। 49 लोग घायल हुए। दुर्भाग्य से, संख्या बढ़ सकती है – लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब तक, तीन मौतों की पुष्टि हुई है – वे सभी यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के कर्मचारी थे। उनके परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। सभी आवश्यक सेवाएं अब ग्राउंड पर काम कर रही हैं, मलबे को साफ कर रही हैं और बचाव अभियान चला रही हैं। सभी नुकसान निश्चित रूप से बहाल किए जाएंगे।”

यूक्रेन के प्रधानमंत्री जेलेंस्की का दावा, ‘कुर्स्क अभियान में रूस ने खोए 38000 जवान’

कीव. रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 1000 दिनों से युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेन ने रूसी क्षेत्र कुर्स्क पर हमला किया। इस हमले पर बात करते हुए हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि इलाके में रूस ने अपने 38000 जवानों को खो दिए। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में बफर जोन और रूसी सैन्य संपत्तियों को नष्ट करने पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, “कुर्स्क क्षेत्र में हमारी कार्रवाई को आज पांच महीने पूरे हो चुके हैं। हम रूसी क्षेत्र में बफर जोन को बरकरार रखे हुए हैं। वहां उनके सैन्य ताकतों को नष्ट कर रहे हैं। कुर्स्क अभियान के दौरान दुश्मनों ने अपने लगभग 38000 सैनिकों को खो दिया।” उन्होंने आगे कहा, “रूस ने कुर्स्क में अपने सबसे मजबूत सैनिकों को तैनात किया था, जिसमें उत्तर कोरिया के सैनिक भी शामिल थे। महत्वपूर्ण बात यह है कि इन लोगों को अब अन्य मोर्चों पर पुन:निर्देशित नहीं किया जा सकता है।” जेलेंस्की ने अपने सभी सैनिकों की सराहना की। उन्होंने कहा, “मैं अपने सभी योद्धाओं का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने यूक्रेन को अधिक सुरक्षा और ताकत प्रदान की।” बता दें कि यूक्रेन ने रविवार को कुर्स्क में जवाबी हमले किए। इन हमलों के साथ रूस को चेतावनी दी गई कि मॉस्को को वह मिल रहा है, जिसका वह हकदार है। यूक्रेनी सेंटर फॉर काउंटरिंग डिसइनफॉर्मेशन के प्रमुख एंड्री कोवलेंको ने बताया कि क्षेत्र में घुसपैठ करने के कुछ दिन बाद ही यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क के विभिन्न इलाकों में हमले किए। टेलीग्राम पर साझा की गई एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “कुर्स्क क्षेत्र, अच्छी खबर है। रूस को वह मिल रहा है, जिसका वह हकदार है।” यूक्रेनी सेना ने पहली बार अगस्त में कुर्स्क में घुसपैठ की थी। इस दौरान उन्होंने अधिकांश क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। रूस ने यूक्रेनी सेनाओं को क्षेत्र से हटाने के लिए उत्तर कोरिया के सैनिकों की मदद ली। रविवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने उनकी आक्रमण को रोकने के लिए जवाबी हमले किए थे और बर्डिन गांव के पास यूक्रेनी हमले को नाकाम किया। रूस ने हवाई शक्ति का इस्तेमाल किया और कहा कि सुदज़ा जिले में सक्रिय शत्रुता थी। दुश्मन बख्तरबंद वाहनों पर मोबाइल समूहों में काम कर रहा था।

स्विट्जरलैंड में शांति सम्मेलन में होगी रूस से युद्ध रोकने में यूक्रेन के कूटनीतिक दबदबे की परीक्षा

ल्यूसेर्नी. यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए रूस पर दबाव बनाने की खातिर वैश्विक नेता शनिवार को एक शिखर सम्मेलन के लिए स्विट्जरलैंड में एकत्रित हुए हैं। हालांकि चीन जैसे मॉस्को के शक्तिशाली सहयोगियों की मौजूदगी से इसका संभावित प्रभाव कुंद होने की आशंका है। रूस ने इस कार्यक्रम में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन यूक्रेन के दर्जनों सहयोगी हिस्सा ले रहे हैं, जो उसके कूटनीतिक दबदबे की परीक्षा होगी। हालिया सैन्य उलटफेर ने कीव को बैकफुट पर ला दिया है। उधर, गाजा में इस्राइल-हमास युद्ध के चलते भी दुनिया का ध्यान यूक्रेन से हटा है। सूत्रों ने कहा कि शिखर सम्मेलन में बातचीत के दौरान युद्ध से उत्पन्न खाद्य, परमाणु सुरक्षा व नेविगेशन की स्वतंत्रता जैसी व्यापक चिंताओं पर ध्यान केंद्रित होने की संभावना है। उम्मीद है कि अंतिम घोषणा के मसौदे में रूस को आक्रामक के रूप में पहचाना जाएगा। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने इस आयोजन को महत्वपूर्ण कदम बताया है। पुतिन ने दोहराया-नॉटो की महत्वाकांक्षा छोड़े यूक्रेन सभा की पूर्व संध्या पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोहराया, युद्ध तभी खत्म होगा जब कीव अपनी नाटो महत्वाकांक्षाओं को छोड़ने और मॉस्को द्वारा दावा किए गए सभी चार प्रांतों को सौंपने के लिए सहमत हो। उधर, यूक्रेन ने रूस की मांगों को आत्मसमर्पण के बराबर मानकर खारिज कर दिया गया। पुतिन बोले भू-राजनीतिक विभाजन ने आयोजन को बाधित कर दिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet