LATEST NEWS

पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस, विदिशा जिले के अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट

विदिशा। जिले के गंजबासौदा जनचिकित्सालय में डॉक्टर से मारपीट और नर्स के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने डॉक्टर को थप्पड़ मारे और नर्स के साथ दुर्व्यवहार किया। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया। हमलावरों ने अस्पताल के बाहर एक युवक पर चाकू से हमला भी किया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनका जुलूस निकाला। डॉ. चेतन बामोरिया ने बताया कि शुक्रवार को उनकी ड्यूटी इमरजेंसी में थी। वे रूम नंबर एक में बैठे थे, तभी 5-6 युवक आए और एक वॉर्डबॉय के बारे में पूछताछ की। डॉक्टर द्वारा जानकारी नहीं होने की बात कहने पर वे युवक नर्स के पास पहुंचे। नर्स ने भी जानकारी से इनकार किया, जिसके बाद आरोपी दोबारा डॉक्टर के केबिन में आए और मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर की आवाज सुनकर अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। अस्पताल प्रबंधन और घायल युवक सोनू छाबड़ा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। देहात थाना प्रभारी हरकिशन लोहिया ने बताया कि आरोपी जतिन और नितेश, जो राजेंद्र नगर जेल रोड के निवासी हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट के बाद आरोपियों ने अस्पताल के बाहर सोनू नामक युवक पर चाकू से हमला भी किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की कड़ी निंदा की है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस थाना हैदरगढ द्वारा जुऑ खेलते 13 आरोपी गिरफ्तार

13 gambling accused arrested by police station Haidergarh विदिशा ! श्री दीपक कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक महोदय जिला विदिशा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान समीर यादव जिला विदिशा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ जुंआ, सट्टा शराब आदि बैचंने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना हैदरगढ, ने अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना हैदरगढ श्री राजेश मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 04/01/24 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ग्राम मोहम्मदगढ के पास जुआं खेल रहे हैं । मुखबिर सूचना पर मौके पर पहुँचे जहाँ जुंआ खेलते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते 6 हजार 170 रुपये नगदी जब्त किये गये हैं ।आरोपीगण-1.प्रदीप पिता दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी उम्र 50 साल2.जितेन्द्र पिता हल्के मोंगिया उम्र 26 साल3.नहीम पिता सलीम खां उम्र 40 साल4.मुवीन पिता शरीफ खां उम्र 30 साल5.दीपेश पिता बृन्दावन सेन उम्र 23 साल6.मुसेफ पिता बाबू खां उम्र 26 साल7.राहुल पिता किशनलाल अहिरवार उम्र 19 साल8.नरेश पिता शिव प्रशाद अहिरवार उम्र 25 साल9.इरफान पिता रहीश खां उम्र 25 साल10.असोक पिता मिट्ठूलाल सिलावट उम्र 31 साल11.हुकुम पिता शंकरलाल अहिरवार उम्र 33 साल12.शिवराज पिता कैलाश अहिरवार उम्र 31 साल सर्व निवासी गण ग्राम मोहम्मदगढ13.अजय उर्फ मचल पिता बालकिशन किरार उम्र 35 साल नि.ग्राम चीकली थाना हैदरगढआरोपीगणों का उक्त कृत्य 13 जुआ एक्ट के तहत पाया अपराध क्र.04/24 धारा 13 जुआं एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना हैदरगढ उनि.राजेश मिश्रा ,सउनि रघुवीर सिंह राय, प्र.आर 251 केवल कुमार,प्र.आर 05 उदयवीर सिंह , आर.1000 रोहित पटेल ,आर976 पंकज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रहीमनोज मिश्रअनुविभागीय अधिकारीपुलिसगंज बासौदा विदिशा

करुणोदय फाउंडेशन ने कड़कड़ाती सर्दी में ठिठुर रहे यात्रियों को बांटे कंबल

Karunodaya Foundation distributed blankets to the travelers shivering in the harsh winter. विदिशा ! करुणोदय फाउंडेशन विदिशा जो समय समय पर अपनी सामाजिक गतिविधियों द्वारा विदिशा शहर में चर्चा में रहती है। अपने ही कार्यक्रम के अंतर्गत फाउंडेशन ने विदिशा रेलवे स्टेशन पर इस कड़कड़ाती सर्दी में ठिठुर रहे यात्रियों और वहा सो रहे लोगो को फाउंडेशन ने कंबल बांटे। इसी मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अमित ठाकुर ने बताया कि हाड़कांप सर्दी के बीच ठंड से बेहाल जरूरतमंदों को विदिशा रेलवे स्टेशन परिसर में सामाजिक सरोकारों में संस्था करुणोदय फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा कंबल वितरित किए गए। अपने विशेष कार्यक्रम के इस अवसर पर संस्था के सदस्य एवम वॉलंटियर मनीष सिंघई, परमिंदर सेठी, अमोल अग्रवाल, अभिषेक माहेश्वरी , प्रमोद ठाकुर, किशोर पमनानी , विवेक अरोरा ,अनिर्बान दत्ता ,रंजीत कुशवाह, निरंजन सिंह लोधी, राजेश राय , ब्रह्मा लोधी, रघुवर दांगी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम में सभी का विशेष सहयोग रहा l

सतर्क सक्रिय और जागरूक, नागरिक बनाने की दिशा में एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न।

One day orientation program was conducted towards making Alert, Active and Aware citizens. सीताराम कुशवाहा, सहारा समाचार विदिशा ! देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था में एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ ! जिसमें विदिशा विकासखंड के 46 हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी स्कूल से शिक्षकों ने भाग लिया। फाउंडेशन के विदिशा जिले के प्रभारी अधिकारी श्री अशोक पांचाल ने बताया कि देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन द्वारा विदिशा जिले में विद्यार्थियों के बीच नागरिकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक्टीजन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी अपने परिवेश के बारे में सर्तक रहें, समस्याओं और समाधान के बारे में सटीक और सही जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्सुक और समर्थ हो तथा समुदाय के साथ व्यक्तिगत या सामूहिक रूप में समाज और देश की उन्नति में सहायता कर सकें।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गोविंद राठी (DEO विदिशा), श्री RK ठाकुर (डाइट प्राचार्य विदिशा), RK जैन (BEO विकासखंड विदिशा), श्री चक्रेश जैन (नोडल अधिकारी विदिशा), संस्था से श्री जीतेश शेल्के, सुश्री अन्नपूर्णा तिवारी, विनीता पंवार, श्री अविनाश सोनी उपस्थित रहे।

पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी माला देवी सड़क हुई जर्जर.

The negligence of the PWD department has led to the deterioration of Mala Devi road. Sitaram Kushwaha, Sahara Samachaar, Vidishaविदिशा, ग्यारसपुर पुरातात्विक नगरी जहां पर कई ऐतिहासिक विरासत आज भी मौजूद है जिनमें से एक माला देवी मंदिर विश्व प्रसिद्ध जहां पर नए साल में एक जनवरी को सैकड़ो की संख्या में सैलानी अपने परिवार जनों के साथ नया साल मनाने के लिए आते हैं उसी रास्ते पर हिंडोला तोरण है जहां पर भगवान विष्णु के 10 अवतारों का वर्णन तोरणद्वार पर अंकित है । ग्यारसपुर मेंन रोड से लगभग 1 किलोमीटर की सड़क चौमासा बीत जाने के बाद जगह-जगह से टूट गई है बड़े-बड़े गड्ढे होने लगे हैं । देश और विदेश के आने वाले पर्यटकों को इस रास्ते से गुजरते वक्त काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । पर्यटकों के वाहन रास्ते में अनियंत्रित होकर बहक जाते हैं वहीं दो पहिया चालक इस रास्ते में चोटिल हो जाते हैं परंतु कई बार ग्रामीणों के द्वारा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों इस सड़क के खस्ता हाल से अवगत करा चुके हैं । इसके बावजूद भी पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों अधिकारियों की कानों पर जू तक नहीं रहक रही है । पीडब्ल्यूडी विभाग की उपेक्षाओं का शिकार होने के चलते यह सड़क अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है । 1 जनवरी 2024 को आने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, यदि यह सड़क समय से दुरुस्त नहीं की गई तो आने वाले पर्यटकों को काफी असुविधा होगी, एक तरफ केंद्र सरकार लगातार अपनी देश की ऐतिहासिक विरासतों को संवारने में लगे हुई है ,वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कर्मचारी सड़क की मरम्मत नहीं कर पा रहे हैं ।

सिरोंज ब्लॉक में 28,169 के निर्धारित लक्ष्य में से 27,548 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई.

In the Sironj block, 27,548 out of the targeted 28,169 children have been administered polio medicine. सीताराम कुशवाहा, सहारा समाचार विदिशा.विदिशा/ सिरोंज, तीन दिन तक राज्यस्तरीय पल्स पोलियो अभियान में सिरोंज ब्लॉक में ग्रामीण एवं शहरी खेत्र में बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी सिरोंज के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ विकास सिंह बघेल ने बताया है 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी । वही शहर एवं ग्रामीण अधिकांश जगहों पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई जिससे की 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को भी दवाई पिलाई जा सके । इसी अभियान के तहत विदिशा के सिरोंज ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया गया. जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई गयी, यह अभियान 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलाया जा रहा है जिसमें सिरोंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 28,169 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा। जिसमें से पहले दिन 27,548 बच्चों को दवाई पिलाई गई । रविवार से मध्य प्रदेश के 16 जिलों में राज्यस्तरीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई । इस अभियान के तहत लगभग 36 लाख, पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा हैं।

11793 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई, पहले दिन 68% टारगेट पूरा किया.

11,793 children were administered polio medicine, achieving 68% of the target on the first day. सीताराम कुशवाहा, सहारा समाचार विदिशा.विदिशा/गंज बासोदा, रविवार से मध्य प्रदेश के 16 जिलों में राज्यस्तरीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई । जिला स्वास्थ्य प्राधिकृतियां इस अभियान के तहत लगभग 36 लाख, पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा हैं। जिलों को उनकी संक्रामक संक्रमण के प्रति संवेदनशीलता के आधार पर चयनित किया गया है. इसी अभियान के तहत विदिशा के गंज बासोदा ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया गया. जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई, यह अभियान 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलाया जा रहा है जिसमें गंज बासोदा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17756 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा। जिसमें से पहले दिन 11793 बच्चों को दवाई पिलाई गई । तीन दिन तक गंज बासोदा ब्लॉक में सभी गांव में बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी गंज बासोदा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रमोद कुमार दीवान ने बताया है 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी । वही शहर के अधिकांश जगहों पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई जिससे की जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को भी दवाई पिलाई जा सके ।

भारत माता कॉन्वेंट स्कूल द्वारा, पत्रकार पर झूठी शिकायत करने का हुआ विरोध.

Bharat Mata Convent School faces opposition for filing a false complaint against a journalist. Sitaram Kushwahaविदिशा, ग्यारसपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्यारसपुर के प्रेस क्लब अध्यक्ष के नेतृत्व में समस्त पत्रकार साथियों के द्वारा कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा बुधवार को गंजबासौदा शहर के स्थानीय शैक्षणिक संस्था भारत माता कॉन्वेंट स्कूल के खिलाफ पत्रकार पर निराधार और झूठी शिकायत करने के विरोध में , एसडीएम मनोज उपाध्याय को एक ज्ञापन सोपा ज्ञापन में कहा गया कि शहर के पत्रकार गगन दुबे पर भारत माता कॉन्वेंट स्कूल के स्थानीय शिक्षकों के माध्यम से आरोप लगाकर, शिकायती आवेदन अनुविभागीय अधिकारी के नाम सौपा था जिसमें पत्रकार पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। स्कूल द्वारा की गई शिकायत पर पत्रकारों ने एकजुट होकर एसडीएम ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच करने व घटना के समय सीसी टीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग निकलवाने की मांग की है। बता दे की कॉन्वेंट स्कूल ने जो शिकायती आवेदन पत्रकार गगन दुबे के खिलाफ दिया है उसमे बताया गया है की गगन दुबे स्कूल में आकर धमकता है धार्मिक उन्माद फैलाता है और अपशव्द बोलता है। जबकि पत्रकार गगन दुबे स्कूल में कवरेज के लिए गया हुआ था और उनका कहना है की भारत माता कॉन्वेंट स्कूल ऐसे कई विवादों से आए दिन घिरा रहता है स्कूल के ऊपर कई जांच भी चल रही हैं अब स्कूल ने पत्रकारों को निशाना बना लिया है देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर किस प्रकार कार्रवाई करता है। ज्ञापन देने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष मजीद खान, महाराज सिंह सूर्यवंशी, संजीव सोनी, देवेंद्र किरार, त्रिलोक सेन, नरेंद्र सेन, सीताराम कुशवाहा, रवि रघुवंशी, पवन सोनी, रामबाबू सोलंकी, अमित जैन ,कमल कुशवाहा, रितेंद्र अहिरवार , विवेक नामदेव, सहित क्षेत्र के समस्त पत्रकार मौजूद रहे ।

नगर पालिका अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत, वार्डों में डाले गऐ रोडों में घटिया सामग्री का किया गया इस्तेमाल.

Collusion between municipal officials and contractors, substandard materials used in the roads laid in the wards. अलताफ खान सिरोंजविदिशा, सिरोंज नगर के वार्डों में आचार संहिता के लगते ही रोड़ों के कामों का अंबार लग गया मानो जैसे आचार संहिता के बाद निर्माण कार्य की ही नहीं जाएंगे कुछ व्यक्तियों का ध्यान इस और आकर्षित हुआ तो इन्होंने इसकी शिकायत भी कई बार मौखिक नगर पालिका अधिकारियों से की नगर पालिका अधिकारी रोड निर्माण कार्य स्थान पर देख दिखावे के लिए तो आए लेकिन घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहे रोड़ों पर रोक ना लगा सके कई बार मीडिया कर्मियों द्वारा भी खबरों में प्रकाशित किया गया लेकिन नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इस और ध्यान नहीं दिया मीडिया कर्मियों ने कई बार टिएस की कॉपी की मांग भी की नगर पालिका सीएमओ के आदेश के बाद भी कर्मचारियों ने टिएस की कॉपी नहीं दी जिससे इसका अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि कहीं ना कहीं सीएमओ की भी मिली भगत से सिरोंज नगर के रोड का निर्माण किया गया वहीं रोडो की स्थिति आज भी देखी जाए तो अभी से ही रोड चटकने लगे आज भी अगर जांच की जाएगी तो रोड़ों में घटिया सामग्री मौजूद मिलेगी सिरोंज के रहवासी इस बात से ना खुश है कि कई वर्षों में रोड डाले वह भी घटिया सामग्री से नालियों का भी किया गया निर्माण घटिया स्तर पर अगर आज भी वार्डों में चेक किया जाए तो कई वार्ड में नालियां आव्यवस्थित तरीके से पड़ी हुई है और वार्ड वासी परेशान हो रहे हैं लेकिन इस और नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही ठेकेदारों का मनचाहा काम और नगर पालिका की मिली भगत से सरकार के लाखों रुपयो का दुरुपयोग किया गया है और लगातार किया जा रहा है कब होगा सुधार.

माइनिंग विभाग की लापरवाही से अवैध उत्खनन करने वाले भू माफिया निडर, दौड़ा रहे डंपर.

Boldly running dumpers, engaged in illegal excavation due to the Mining Department’s negligence, the land mafia is fearless. अलताफ खान सिरोंज सिरोंज – आरोन रोड पर स्थित एवं इमलानी रोड पर स्थित गिट्टी क्रेशर मशीनों की आड़ में अवैध कोपरे मुरम का धड़ले से चल रहा कारोबार 24 घंटे आरोन रोड की घाटी से कोपरे मुरम से भरे हुए डंपर क्षेत्र में कॉलोनी ओर प्लांटो में बगे़र रॉयल्टी के बेझिझक डाल रहे हैं माइनिंग विभाग सिरोंज से लगभग 90 किलोमीटर दूर विदिशा जिले में बैठी हुई है लेकिन निष्क्रिय नजर आती है माइनिंग विभाग द्वारा कभी भी क्रेशर मशीनों पर जाकर चेक नहीं किया जाता कि उनके आसपास की जमीन को क्रेशर मशीनों के मालिकों ने बड़े-बड़े गढ़ों में तब्दील कर दी है कुछ जमीन राजस्व विभाग की भी है तो कुछ जमीन वन विभाग की भी है क्या कभी इन्होंने इतनी रॉयल्टी दी माइनिंग विभाग के अधिकारी कभी ऐसा नहीं करते कई बार मीडिया कर्मियों द्वारा अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है फिर भी वह इस ओर ध्यान नहीं देते हां सूत्र बताते हैं कि कभी-कभी माइनिंग विभाग सिरोंज क्षेत्र में आता है तो कभी छोटा-मोटा रेता केमट्रैक्टर ट्राली को पड़कर कैस बना देते हैं और गिट्टी क्रेशर मशीनों पर घूम कर वापस आ जाते हैं जिससे मॉर्निंग विभाग की मिली भगत भी इसमें शामिल हो सकती है लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद भी प्रशासन इन भू माफियाओं पर कार्रवाई करने से बच रहा है इस विषय मैं जब हमारे प्रतिनिधि की बात सिरोंज अनुविभागी अधिकारी हषर्ल चौधरी से हुई तो उनका कहना है कि जैसे ही हमें भनक लगेगी के क्षेत्र में अवैध कोपरे के डंपर पर आ रहे हैं हम इन पर कार्रवाई करेंगे

सरकारी विभागों में आम नागरिक को नहीं मिल पाती सुविधा, छोटे-छोटे कामों के लिए होना पड़ता है परेशान.

Citizens often face difficulties in availing government services for minor tasks 3 तारीख को मतगणना के बाद बनने वाली सरकार क्या दे पाएगी आम नागरिक को सुविधा अलताफ खानविदिशा, सिरोंज का आम नागरिक सरकारी विभागों से संतुष्ट नहीं रहता छोटे-छोटे कामों के लिए आम नागरिक को कई बार चक्कर लगाना पड़ते हैं अगर बात की जाए तो आम नागरिक का सबसे ज्यादा काम नगर पालिका से पड़ता है या ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक का काम जनपद से पड़ता है लेकिन दोनों ही विभागों में आम नागरिक को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए कई चक्कर लगाना पड़ते हैं यहां तक के कुछ कर्मचारी अधिकारी आम नागरिक से सीधे तौर पर बात भी नहीं करते वहीं कई बार सरकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिक नहीं उठा पाता हालांकि जिसकी जिम्मेदारी जिस विभाग का जो अधिकारी है उसकी और विभाग के कर्मचारियों की रहती है कि वह सरकार द्वारा दी गई योजनाओं को आम नागरिक तक पहुंचाएं लेकिन यहां तो आमनागरिक तक योजना पहुंचना तो बहुत दूर की बात है छोटे कामों के लिए विभागों द्वारा आम जनता को परेशान किया जाता है बात यहां नगर पालिका या जनपद की नहीं है इनके अलावा भी जिन विभागों में आम नागरिक को अपने कामों के लिए जाना होता है चाहे वह बिजली विभाग हो तहसील कार्यालय हो शासकीय अस्पताल हो या कोई अन्य विभाग हर जगह जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है अब जनता इसके बाद सबसे ज्यादा विश्वास उस व्यक्ति पर करती है जिस व्यक्ति को जनता ने अपने क्षेत्र का प्रतिनिधि चुना हो और जिस सरकार का सोच के जनता ने वोट दिया हो आम जनता अपने वोट के आधार के दम पर विभागों में अपने छोटे काम करने के लिए चक्कर लगाना नहीं चाहती बार-बार परेशान नहीं होना चाहती इस बार आम जनता चाहती है कि सरकार जिसकी भी बने वह सरकारी विभागों पर मजबूती से अपनी पकड़ रखे ताकि आम नागरिक को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार परेशान ना होना पड़े योजनाओं के लाभ हो या कोई आम नागरिक के दस्तावेजों का काम यह सब आसानी के साथ हो सके

बरसों से चली आ रही परंपरा आज भी जिंदा, कार्यक्रम में सम्मिलित गांव के लोग.

The tradition that has been ongoing for decades is still alive today, with the people from the participating village in the program. Sitaram Kushwahaविदिशा, ग्यारसपुर के औलिजा ग्राम के लोग आज भी वर्षों पुरानी परंपरा को निभा रहे हैं ग्राम के सभी लोग ठाकुर बाबा के यहां पर पहुंचकर ढाल चढ़ाते हैं । ग्राम के सभी लोग धूमधाम से यह उत्सव मनाते हैं पूरा गांव इस कार्यक्रम में उमड पड़ता है जंगल के बीचो-बीच ठाकुर बाबा का स्थान है जहां पर लोग, आसपास से भी पहुंचते हैं और सैकड़ो लोग अपनी मन्नत लेकर ठाकुर बाबा के स्थान पर पहुंचते हैं और लोगों की यहां से मन्नत पूरी होती है ऐसा मानते हैं कि जो भी ढाल चढ़ते हैं बाबा उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं, गांव की सरपंच प्रतिनिधि किशोर कुशवाहा ने बताया है कि वर्षों से हम इस परंपरा को मनाते आ रहे हैं हमारे पूर्वज भी यहां पर आकर ग्यारस के बाद बारस को चबूतरा पर पहुंचकर पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं , और सभी ग्रामीण इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रसाद चढ़ाते हैं और सभी के कल्याण की कामना करते हैं । और सभी को प्रसाद वितरण करते हैं ।

दलित और मुस्लिम बाहुल्य है सिरोंज विधानसभा की ये सीट! फिर भी रहा है शर्मा परिवार का दबदबा.

The seat of Sironj Vidhan Sabha is a stronghold of Dalits and Muslims! Still, the Sharma family maintains its dominance. 17 नवंबर को मतदान पूर्ण हुआ और दोनों ही पार्टियों के बागीयों पर चर्चा हुई तेज अलताफ खान सिरोंजसिरोंज विधानसभा में इस बार मुकाबला कांग्रेस बीजेपी में कांटे का देखने में आया है 17 नंबर को मतदान होने के बाद दोनों ही पार्टियों के कार्यकरता एवं पदाधिकारी अपने-अपने हिसाब से समीकरण लगाने में लगे हुए हैं और अपने पार्टी के प्रत्याशी को जीता हुआ घोषित कर रहे हैं सबसे महत्वपूर्ण इस बार सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में यह देखने में आया है कि दोनों ही ओर से टिकट मांगने वाले उम्मीदवारों को पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिया गया तो कहीं ना कहीं इन्होंने या तो पार्टी के लिए बिल्कुल काम नहीं किया या फिर खामोश बैठे रहे या फीर यह कहा जाए की अंदर से पार्टी के लिए दगाबाजी की या पार्टी के कई बड़े नेता सामने वाली पार्टी के उम्मीदवार से मिल गए यह सब तो 3 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम आने के बाद मालूम चल ही जाएगा की किस पार्टी के नेता ने अपनी पोलिंग को अच्छे बहुमत से जिताया या दगाबाजी करके पोलिंग हरबादी अब एक बात यहां पार्टी के छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को सता रही है कि हमने पार्टी के लिए वफादारी से काम किया और इसका पूरा फायदा पार्टी के वरिष्ठ नेता जो चुनाव के समय विरोध जाता रहे थे वह ले जाएंगे या फिर पार्टी इन्हें दरकिनार करेगी इस बात की चर्चा भी क्षेत्र में आम है सिरोंज विधानसभा वैसे तो दलित मुस्लिम बहुमूल्य क्षेत्र है दलित मुस्लिम वोट ज्यादातर कांग्रेस पक्ष का माना जाता है लेकिन सिरोंज विधानसभा में 1990 के बाद से शर्मा परिवार का दबदबा रहा है और लगातार चार बार से भाजपा के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा यहां से विजय होते हुए आए थे फिर उन्हें कांग्रेस के गोवर्धन उपाध्याय ने 2013 में चुनाव हरा दिया इसके बाद भाजपा के हाथ से यह सीट चली गई और चर्चा फिर आम बनी कि इस बार भी ब्राह्मण के हाथ में ही सिरोंज लटेरी की कमान आ गई क्योंकि गोवर्धन उपाध्याय भी ब्राह्मण समाज से आते हैं फिर 2018 में भाजपा से उम्मीदवार उमाकांत शर्मा थे जिसको सिरोंज लटेरी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपना बहुमूल्य बोट देकर लगभग 35000 के अंतराल से कांग्रेस से उम्मीदवार रही मसर्रत शाईद को चुनाव हराया अब इस बार कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार गगनेंद्र रघुवंशी को बनाया है जिनके सामने भारतीय जनता पार्टी ने इस बार फिर दिग्गज नेता उमाकांत शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है सिरोंज लटेरी का चुनाव तो शांतिपूण रहा और मतदान भी शांतिपूर्वक हो ही गया लेकिन जीत की उम्मीद तो दोनों ही ओर से लगाई जा रही है मगर अभी इस सीट से कौन विजय होगा यह कहना आसान नहीं है इस बार कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गगनेंद्र रघुवंशी को जनता ने वोट दिया है लेकिन उनके सामने भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवारी कर रहे उमाकांत शर्मा का प्रभाव क्षेत्र में जबरदस्त तरीके से है और चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े लगन के साथ मेहनत की है तो दूसरी ओर गगनेंद्र रघुवंशी का चुनाव मानो जनता ने लड़ा हो ऐसी क्षेत्र में चर्चाएं आम है किसके सर पर बनेगा सेहरा और कौन रह जाएगा रुका यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा.

भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने इतिहासिक इमारतों का किया अवलोकन.

The inspector of the Election Commission of India conducted an inspection of historical buildings. निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक माला देवी का अवलोकन करते हुए Sitaram Kushwaha. विदिशा, ग्यारसपुर में भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक के द्वारा ग्यारसपुर की ऐतिहासिक इमारतों का अवलोकन किया गया आपको बता दें की मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव संपन्न हो गए हैं चुनाव संपन्न होने के पश्चात भोपाल लौटते समय ग्यारसपुर की नवी और दसवीं सदी मैं निर्मित ऐतिहासिक इमारतें माला देवी मंदिर, हिंडोला तोरण ,आठ खम्मा, बाजारा मठ का भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक के द्वारा अवलोकन किया गया उन्होंने बताया है कि ग्यारसपुर एक ऐतिहासिक और विरासत नगरी है जहां पर आज भी 9वी और 10वीं की इमारते खड़ी हुई हैं, पुरातत्व सर्वेक्षण इंडिया को इन इमारत के संरक्षण करने की आवश्यकता है माला देवी मंदिर के पत्थर जगह-जगह से गिर रहे हैं, माला देवी की रखवाली कर रहे गार्ड से उन्होंने माला देवी के विषय में जानकारी ली वहीं उन्होंने बताया है कि 8 साल से माला देवी का मुख्य द्वार बंद है सुरक्षा कारणों के चलते पर्यटकों को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाता । माला देवी के अंदर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है वहीं गलियारे में 12 फीट की भगवान महावीर की खड़ी हुई प्रतिमा स्थापित है मुख्य द्वार के ऊपर माला देवी की प्रतिमा है द्वार के दोनों तरफ गंगा और जमुना की प्रतिमा अंकित है ।

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर, पुलिस द्वारा निकला गया फ्लैग मार्च.

Vidisha; Sahara Samachaar; Flag March;

In relation to the 2023 state assembly elections, a flag march was conducted by the police. Special Corrospondent विदिशा, थाना कोतवाली पुलिस विदिशा द्वारा विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव के मार्गदर्शन में नगर विदिशा में SSB 12th बटालियन 732-B कंपनी एवं जिला पुलिस बल विदिशा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव के दौरान आसामाजिक तत्वों में भय, निष्पक्ष चुनाव एवं आम जनों का निडरता से वोट डालने हेतु नगर विदिशा के थाना कोतवाली एवं थाना सिविल लाइन क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र एवं महत्वपूर्ण स्थानो में फ्लैग मार्च निकाला गया फ्लैग मार्च में डीएसपी महिला प्रकोष्ठ सुश्री प्रतिभा शर्मा, असिस्टेंट कमांडेंट 12वीं बटालियन एसएसबी श्री कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाइन शाहबाज खान, थाना प्रभारी कोतवाली आशुतोष सिंह, थाना प्रभारी महिला थाना उर्मिला सिंह व थाना कोतवाली एवं सिविल लाइन का बल एवं एसएसबी बटालियन रही एवं आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी महत्वपूर्ण स्थान एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जारी रहेगा । पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। यह सिविल लाइन से शुरू होकर शेरपुरा, सागर पुलिया, बंटी नगर ब्रिज होते हुए गल्ला मंडी से मोहन गिरी, रामलीला, बक्सरिया, तोपपुरा सहित कई इलाको में निकला।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login