LATEST NEWS

योग दिवस की थीम एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य के लिये योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में होगा सामूहिक योग 21 जून के लिये लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किये दिशा निर्देश योग दिवस की थीम एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य के लिये योग भोपाल  प्रदेश में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून 2025 को प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक योग प्रदर्शन के लिये लोक शिक्षण संचालनालय ने दिशा निर्देश जारी किये है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य के लिये योग” रखी गई है। दिये गये निर्देशों में कहा गया है कि शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक योग प्रदर्शन के लिये आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के आयोजन से संबंधित अतिरिक्त जानकारी, जिसमें ब्रांडिंग किट, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित आवश्यक सहायक सामग्री, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10 प्रमुख कार्यक्रमों से संबंधित व्यापक पाठ्य सूचना और लिंक की जानकारी दिशा निर्देश के साथ भेजी गयी है। संपूर्ण प्रदेश में योग कार्यक्रम के लिये निर्धारित पल प्रतिपल समय सारणी के अनुसार आयोजित किया जायेगा।  मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के उद्बोधन कार्यक्रमों का सीधा प्रसार प्रसारण एनआईसी द्वारा प्रदाय लिंक के माध्यम से किया जायेगा। दिशा निर्देश में कहा गया है कि योग के मूल सिद्धांतों और इसके लाभों को बताने के लिये विद्यालयों में कार्यक्रम स्थल पर योग विशेषज्ञों को आमंत्रित कर योग व्याख्यान करायें। स्कूल शिक्षा विभाग के सामूहिक योग कार्यक्रम के ‍लिये राज्य नोडल अधिकारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री एचएन नेमा को बनाया गया है। उनका मोबाईल नबंर 9406952232 है।  

11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को आयोजित करने के संबंध मे समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किये

भोपाल  राज्य शासन द्वारा 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को आयोजित करने के संबंध मे समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किये गये है। जारी आदेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए जिले की समस्त संस्थाओं को प्रेरित किया जायेगा, सभी कार्यक्रम आयोजकों को अपना पंजीयन कराना होगा। इसका पंजीयन लिंक https//yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर होगा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम जिले के पंचायत मुख्यालयों तथा पंचायत के अन्य ग्रामों एवं सभी नगरीय निकायों मुख्यालय एवं समस्त वार्डो में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कराया जायेगा। योग दिवस के कार्यक्रम के लिए भारत सरकार द्वारा योग निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के लिए जिले में पंतजलि योग संस्थान, श्रीरामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान, जन अभियान परिषद, म.प्र. योग आयोग एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं से संबद्ध योग इन्स्ट्रक्टर/योगा वालेंटियर उपलब्ध है जिनकी सूची पृथक से आयुष विभाग द्वारा प्रदाय की जायेगी। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव का 21 जून के योग दिवस कार्यक्रम में उद्धबोधन का सीधा प्रसारण प्रदेश के समस्त ग्रामों एवं वार्डो में कराया जायेगा। कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 7.45 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसका प्रसारण लिंक म.प्र. जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदाय किया जायेगा। सभी जिलों में उपलब्ध योग प्रशिक्षक एवं वालेंटियर्स को ट्रेंनिग कराने के लिए आयुष विभाग द्वारा ट्रेनिंग मॉडयूल तैयार किया गया है जिसके माध्यम से दिनांक 19 एवं 20 जून को ऑनलाइन ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिसकी लिंक आयुष विभाग द्वारा प्रेषित की जायेगी। योग दिवस कार्यक्रम के लिए जिले में योग आयोजन कराने वाली संस्थाओं का अधिकाधिक पंजीयन कराया जाना है। इस हेतु जिले में एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया जाये, नोडल अधिकारी योग दिवस कार्यक्रम उपरांत जानकारी एवं फोटो भारत सरकार के पोर्टल पर भेजने के लिए उत्तरदायी होगा। जिले के समस्त शासकीय सेवको को योग दिवस के नजदीकी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाये। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को जिले भर में भव्य और उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी

एमसीबी : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन ने दिए निर्देश योगा संगम और हरित योग के संदेश के साथ हर गांव-हर शहर में आयोजित होंगे विशेष योग शिविर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को जिले भर में भव्य और उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी एमसीबी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को जिले भर में भव्य और उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला समाज कल्याण विभाग, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा समस्त संबंधित कार्यालय प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। समाज कल्याण संचालनालय, रायपुर के मार्गदर्शन में इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा संगम“ और “हरित योग“ पर आधारित रहेगी। कार्यक्रमों का आयोजन प्रातः 6 बजे से शुरू होकर जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत/नगरीय निकायों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा। जिला कार्यालय समाज कल्याण द्वारा जारी आदेश में नगर निगम आयुक्त, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायत अधिकारी गण एवं अन्य विभाग प्रमुखों से आग्रह किया गया है, कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनसहभागिता सुनिश्चित करें। वहीं सभी आयोजन स्थलों पर फोटो एवं वीडियो दस्तावेजीकरण अनिवार्य होगा, जिसे dpsw.mcb@gmail.com पर ईमेल या विशेष वाहक के माध्यम से जिला कार्यालय समाज कल्याण को भेजना होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष शुभकामना संदेश भी साझा किया जाएगा, जिसमें उन्होंने योग को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का गौरव बताया है। प्रधानमंत्री ने “योगः एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य“ थीम को वैश्विक स्वास्थ्य, पर्यावरणीय संतुलन और सर्वांगीण मानव कल्याण से जोड़ते हुए इसे सामूहिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे बच्चे, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सभी सक्रिय भागीदारी कर सकें।

प्रदेश में 4 हजार ग्रामों और 356 शहरी वार्डों में हुआ योग समितियों का गठन

भोपाल प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा योग के प्रति जागरूकता और प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। इसके लिये मध्यप्रदेश योग आयोग का गठन भी किया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह योग आयोग के अध्यक्ष हैं। प्रदेश के 52 जिलों में जिला योग समितियां और 313 विकासखंडों में विकासखंड योग समितियों के गठन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इन जिलों में लगभग 4 हजार ग्रामों में और शहरी क्षेत्र के 356 वार्डों में योग समितियों का गठन किया गया है। योग आयोग पोर्टल मध्यप्रदेश योग आयोग का पोर्टल www.mpyogaayog.in तैयार कर एनआईसी पर संचालित किया जा रहा है। पोर्टल पर योग आयोग की समस्त जानकारियां, जिला योग प्रभारियों एवं विकासखंड योग प्रभारियों की व्यक्तिगत जानकारी, योग से निरोग कार्यक्रम में सहयोग देने वाले योग शिक्षकों की जानकारी को प्रदर्शित है। मुख्यमंत्री जिला योग प्रशिक्षण केन्द्रों के सुव्यवस्थित संचालन के लिये उपयुक्त भवन और भूमि उपलब्ध कराने के लिये कलेक्टर्स को पत्र लिखा गया है। वर्तमान में 14 जिलों ग्वालियर, मुरैना, दतिया, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, देवास, नीमच, सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह और शहडोल में मुख्यमंत्री जिला योग प्रशिक्षण केन्द्र संचालित हो रहे हैं। स्कूल छात्र-छात्राओं के लिये तैयार किया गया प्रोटोकॉल स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिये 10 मिनट का प्रोटोकॉल मध्यप्रदेश योग आयोग द्वारा तैयार किया गया है। इसमें आसन, प्राणायाम एवं ध्यान शामिल किये गये हैं। प्रोटोकॉल जिला योग प्रभारियों को विद्यालयों में प्रार्थना सत्र के दौरान अभ्यास कराने के लिये उपलब्ध करा दिया गया है। जिलों में गठित योग समितियों द्वारा संचालित निशुल्क योग कक्षा के लिये एक घंटे का योगाभ्यास प्रोटोकॉल तैयार कर संबंधित एजेंसी को उपलब्ध कराया गया है, जिसके आधार पर योग समितियों द्वारा संचालित निशुक्ल योग कक्षाओं में आम नागरिकों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। संस्था की पूरे वर्ष की योग गतिविधियों का वार्षिक योग पंचांग आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा प्रति वर्ष जारी किया जाता है। जारी कैलेण्डर के अनुसार प्रदेश में योग गतिविधियां संचालित हो रही हैं। प्रदेश में 21 जून 2025 को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।  

आतंकी हमलों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, डल झील किनारे योग दिवस मनाएंगे PM मोदी

River blocked the way, Kudmur river in spate due to heavy rains

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में बीते करीब एक सप्ताह से आतंकवादी हमलों की संख्या बढ़ गई। वैष्णो देवी के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हमला हुआ तो उसके बाद तीन और अटैक हुए थे। इन आतंकी हमलों के बाद हालात की समीक्षा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने हाईलेवल मीटिंग भी की थी। इस बीच खबर है कि 21 जून यानी योग दिवस के मौके पर वह श्रीनगर में डल झील के किनारे आयोजन में शामिल होंगे। पीएम के तौर पर अपना तीसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद नरेंद्र मोदी का यह पहला कश्मीर दौरा होगा। अब तक पीएम मोदी की विजिट की आधिकारिक सूचना नहीं है। 20 जून को श्रीनगर पहुंचेंगे पीएम एक अधिकारी ने बताया, प्रधानमंत्री 20 जून को श्रीनगर आने वाले हैं ताकि 21 जून की सुबह योग दिवस कार्यक्रम में भाग ले सकें। इस कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागियों के रहने की उम्मीद है। योग दिवस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल को सैनिटाइज किया जाएगा और एसपीजी की एक टीम इस हफ्ते के आखिर में श्रीनगर पहुंचेगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम को सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जाए। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद को निर्देश दिया गया है कि वे कार्यक्रम के लिए एथलीटों और खिलाड़ियों को लाएं। सूत्रों का कहना है कि डल झील के किनारे आयोजन की तैयारियां होने लगी हैं। अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आयोजन के इंतजाम तक में जुटे हुए हैं। डल झील के पास ही बने इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। एक अधिकारी ने बताया, ‘पीएम नरेंद्र मोदी 20 जून की शाम को ही श्रीनगर पहुंच जाएंगे। इसके बाद वह 21 तारीख को सुबह योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। हमें उम्मीद है कि इसमें सैकड़ों लोग शामिल होंगे। पीएम मोदी की मौजूदगी के चलते यह हाईप्रोफाइल इवेंट है, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।’ इसी सप्ताह एसपीजी की टीम श्रीनगर पहुंचेगी और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था चेक की जाएगी। एलजी मनोज सिन्हा ने प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद रखने का आदेश दिया है। इस आयोजन में जम्मू-कश्मीर से जुड़े कुछ बड़े खिलाड़ी और एथलीट भी शामिल हो सकते हैं। इस आयोजन के लिहाज से भाजपा भी तैयारियों में जुटी है। भाजपा के एक नेता ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि पीएम मोदी कश्मीर में योग दिवस में शामिल होंगे। बता दें कि इस साल मार्च में भी पीएम मोदी श्रीनगर गए थे, जब उन्होंने बख्शी स्टेडियम में एक रैली को संबोधित किया था। क्यों अहम है योग दिवस पर पीएम मोदी का कश्मीर जाना पीएम नरेंद्र मोदी के श्रीनगर में योग दिवस मनाने के प्लान को एक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। वह कश्मीर में आयोजन का हिस्सा बनकर यह संदेश देंगे कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है और आतंकवादी हमलों का कोई खास असर नहीं है। दरअसल बीते कुछ दिनों में कश्मीर की बजाय जम्मू से लगते इलाकों को आतंकियों ने निशाना बनाया है। इस ट्रेंड पर संसदीय कार्य़ राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह का कहना है कि यह आतंकवादियों की बौखलाहट है क्योंकि कश्मीर में वह कोई हरकत नहीं कर पा रहे हैं। क्यों अहम है PM मोदी का कश्मीर दौरा? 21 जून को योग दिवस पर प्रधानमंत्री का कश्मीर दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे के जरिए मोदी जम्मू-कश्मीर के लोगों को एक संदेश देना चाह रहे हैं कि घाटी मोदी राज में सुरक्षित है। पीएम कार्यक्रम में हिस्सा लेकर ये संदेश देंगे कि कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौंबद है। वहीं आतंकियों को भी कड़ा संदेश मिलेगा कि भारत आतंकी साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। मोदी का ये दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब पिछले कुछ दिनों में जम्मू के इलाकों में कई आतंकी हमले हुए। यहां गौर करने वाली बात ये है कि आतंकी अब जम्मू के इलाकों में एक्टिव दिख रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का कहना है कि आतंकियों की बौखलाहट है क्योंकि वे कश्मीर में कोई हरकत नहीं कर पा रहे हैं। कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर राज्य में कई पर्यटक स्थल हैं। लेकिन आतंकी गतिविधियों के चलते जम्मू-कश्मीर का पर्यटन प्रभावित होता रहा है। अब मोदी सरकार फिर से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने की रणनीति बना रही है। डल झील के पास बड़े स्तर पर योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित करना भी इसी रणनीति का हिस्सा है। पिछले साल बॉटनिकल गार्डन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था, जिसमें एलजी मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर के अन्य शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया था। इस बार खुद पीएम मोदी यहां पहुंचेंगे। जम्मू-कश्मीर बीजेपी ने भी शुरू की तैयारियां कश्मीर में बीजेपी इकाई ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा के मुहम्मद आरिफ ने कहा, ‘यह हमारे लिए एक विशेष अवसर और सम्मान की बात है कि हम कश्मीर में पीएम मोदी की मेजबानी कर रहे हैं, जो तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।’ मोदी की आखिरी यात्रा इस साल मार्च में श्रीनगर हुई थी, जब उन्होंने बख्शी स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए थे, जिनमें सरकारी कर्मचारी भी थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live