LATEST NEWS

मामा ने मंगवाया पिज्जा, जोमैटो ने नहीं की डिलीवरी, 342 का ऑर्डर पड़ गया भारी!

 ग्वालियर  ग्वालियर में एक ऑनलाइन फूड ऑर्डर को लेकर जोमैटो और परम फूड्स को उपभोक्ता फोरम का सख्त फैसला झेलना पड़ा। उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने आदेश दिया कि दोनों कंपनियां मिलकर उपभोक्ता को 342 रुपए 6% ब्याज सहित लौटाएं और मानसिक पीड़ा के लिए 10 हजार रुपए का हर्जाना दें। इसके अलावा केस लड़ने का खर्च 5 हजार रुपए भी चुकाना होगा। यदि 45 दिनों में यह राशि नहीं दी गई तो अतिरिक्त 5 हजार रुपए और भरने होंगे। ऑनलाइन फूड ऑर्डर बना परेशानी की वजह टीकमगढ़ निवासी संदीप कुमार रिछारिया ने 9 फरवरी 2024 को अपने भांजे के जन्मदिन के लिए ग्वालियर में परम फूड्स से पनीर टिक्का और पिज्जा ऑर्डर किया था। इस ऑर्डर के लिए उन्होंने ऑनलाइन 342 रुपए 11 पैसे का भुगतान किया। डिलीवरी 30 मिनट में होनी थी, लेकिन एक घंटे बाद भी पिज्जा नहीं पहुंचा। जब उन्होंने जोमैटो हेल्पलाइन पर कॉल किया तो पता चला कि उनका ऑर्डर रद्द कर दिया गया है, जिसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई थी। न ही भुगतान की गई राशि वापस की गई। पिज्जा न मिलने की वजह से संदीप के भांजे का बर्थडे सेलिब्रेशन बिगड़ गया। इस धोखाधड़ी के खिलाफ उन्होंने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद फोरम ने जोमैटो और परम फूड्स को नोटिस जारी किया। कंपनियों ने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन फोरम ने ठहराया दोषी परम फूड्स ने दलील दी कि वे सीधे ऑर्डर नहीं लेते, बल्कि जोमैटो के जरिए ही बुकिंग स्वीकार करते हैं। उनके अनुसार, जोमैटो ने ऑर्डर कैंसिल किया और इसकी सूचना उन्हें भी नहीं दी गई। इसलिए वे इसमें जिम्मेदार नहीं हैं।जोमैटो की तरफ से कहा गया कि वे केवल फूड डिलीवरी का काम करते हैं, खुद खाना नहीं बेचते। उन्होंने यह भी बताया कि गलत पता या रेस्टोरेंट की समस्या के कारण ऑर्डर रद्द किया गया। हालांकि, उपभोक्ता फोरम ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पाया कि सेवा में कमी हुई है और उपभोक्ता को मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी है। इसी आधार पर फोरम ने जोमैटो और परम फूड्स दोनों को जिम्मेदार ठहराते हुए कुल 15,342 रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया।

GST ने जोमैटो को दिया 803 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, शेयर बाजार में क्यों चढ़ गए इसके शेयर?

मुंबई  फूड और ग्रोसरी डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) को वस्तु एवं सेवा कर (GST) डिपार्टमेंट से 803.4 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी। इसके एक दिन बाद यानी शुक्रवार को सुबह ही बीएसई सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा गिरा था। तब भी इसके शेयर एक दिन पहले के बंद भाव के मुकाबले ऊपर ट्रेड हो रहे थे। क्या है माजरा जोमैटो को जीएसटी विभाग से जो टैक्स नोटिस मिला है, उसमें 401.7 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड और इतनी ही राशि का जुर्माना (Penalty) और ब्याज शामिल है। यह डिमांड 29 अक्टूबर, 2019 से 31 मार्च, 2022 की अवधि के लिए बकाया कर से संबंधित है। जोमैटो ने क्या बताया जोमैटो ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, “हमारा मानना है कि हमारे पास योग्यता के आधार पर एक मजबूत मामला है, जो हमारे बाहरी कानूनी और कर सलाहकारों की राय से समर्थित है। कंपनी उचित प्राधिकारी के समक्ष आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी।” कंपनी को जो टैक्स डिमांड नोटिस मिला है, वह जोमैटो और स्विगी जैसे एग्रीगेटर्स द्वारा एकत्र किए गए डिलीवरी शुल्क पर टैक्स एप्लिकेबिलिटी से संबंधित है। प्लेटफ़ॉर्म ने तर्क दिया है कि गिग वर्कर डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करते हैं और उन्हें ऑर्डर के आधार पर भुगतान किया जाता है। यूजर्स से इस डिलीवरी के लिए शुल्क लिया जाता है, सिवाय लॉयल्टी प्रोग्राम के, जहां प्लेटफ़ॉर्म शुल्क माफ करते हैं। यह डिलीवरी शुल्क गिग वर्कर को दिया जाता है। जीएसटी कानून क्या कहता है जीएसटी कानूनों के तहत, फूड की डिलीवरी एक ऐसी सेवा है जिस पर 18% की दर से टैक्स लगाया जा सकता है। सरकार का मानना है कि चूंकि प्लेटफ़ॉर्म सेवा शुल्क एकत्र कर रहे हैं, इसलिए उन्हें टैक्स का भुगतान करना चाहिए। पिछले साल दिसंबर में इस मुद्दे पर जीएसटी अधिकारियों ने ज़ोमैटो को कारण बताओ नोटिस भेजा था। लाभ कमा रही है कंपनी जोमैटो ने बीते जुलाई-सितंबर की तिमाही में 4,799 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया था। इसी महीने कंपनी को 176 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। शेयर बाजार में क्या है शेयर का हाल बीते गुरुवार को, बीएसई पर ज़ोमैटो का शेयर मूल्य 2.4% गिरकर 284.90 रुपये पर बंद हुआ था। लेकिन आज यानी शुक्रवार को सुब 10:20 बजे बीएसई सेंसेक्स 791 अंक डाउन था। लेकिन उस समय जोमैटो 286.55 रुपये पर ट्रेड हो रहा था। यह कल के बंद के मुकाबले 1.65 रुपये या 0.58% अधिक है।

Zomato का नया फीचर, बेहद कम दाम पर मिलेगा कैंसल आर्डर! जाने क्या है प्लान

मुंबई ऑनलाइन फूड डिलीवरी जोमैटो के सीईओ दीपेंद्र गोयल ने नए फीचर का ऐलान किया है. इस फीचर का नाम Food Rescue है. इस फीचर के तहत यदि किसी ने अपना ऑर्डर कैंसिल किया, तो जोमैटा आसपास के ग्राहकों को ऑफर देगा कि वो इस ऑर्डर को किफायती दर पर ले सकते हैं. दीपेंद्र गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘जोमैटो पर हम ऑर्डर कैंसिल करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते, क्योंकि इससे बहुत सारा खाना बर्बाद होता है.’  चार लाख से ज्यादा ऑर्डर हो रहे कैंसिल जोमैटो के सीईओ दीपेंद्र गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘सख्त नियमों और कैंसिलेशन पर नो रिफंड पॉलिसी होने के बावजूद, चार लाख से ज्यादा अच्छे-खासे ऑर्डर कस्टमर द्वारा अलग-अलग वजहों से जोमैटो में कैंसिल कर दिए जाते हैं. हमारे लिए सबसे बड़ी चिंता है कि, रेस्टोरेंट इंडस्ट्री और यहां तक कि ऑर्डर कैंसिल करने वाले ग्राहकों की भी सबसे बड़ी चिंता है कि किसी तरह खाने की बर्बादी को रोका जाए.आज, हम एक नया फीचर ला रहे हैं (जिसे अभी लागू किया जा रहा है) – फूड रेस्क्यू!’ आस-पास के ग्राहकों को दिखेंगे कैंसिल किए ऑर्डर   दीपेंद्र गोयल ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘कैंसिल किए गए ऑर्डर अब आस-पास ग्राहकों को दिखाई देंगे. ये ऑर्डर उन्हें बेहद कम दाम पर, उनकी असली पैकेजिंग और कुछ ही मिनटों में डिलीवर होंगे. कैंसिल किया गया ऑर्डर उस डिलीवरी पार्टनर के तीन किमी दायरे में कस्टमर के ऐप पर दिखाई देगा, जो ऑर्डर लेकर जा रहा है. हालांकि, खाने की ताजगी बनी रहे, इसके लिए ऑर्डर लेने का ऑप्शन केवल कुछ ही मिनटों के लिए उपलब्ध होगा. सरकारी टैक्स को छोड़कर जोमैटो इस पर कोई भी मुनाफा नहीं कमाएगा.’   इन आइटम्स में नहीं लागू होगा फीचर   दीपेंद्र गोयल ने बताया कि आइसक्रीम, शेक, स्मूदी जैसे ऑर्डर और खराब होने वाली चीजें जैसे दूरी या टेंपरेचर के प्रति संवेदनशील प्रोडक्ट्स, इस फीचर के लिए योग्य नहीं होंगे. वहीं, रेस्टोरेंट के मालिकों को मूल कैंसिल किए गए ऑर्डर का मुआवजा पहले की तरह मिलते रहेगा. इसके साथ ही यदि नए फीचर के तहत ऑर्डर लिया जाता है तो नए कस्टमर द्वारा किए गए पेमेंट का एक हिस्सा भी मिलेगा.’ डिलीवरी पार्टनर को मिलेगा पूरा भुगतान बकौल दीपेंद्र गोयल, ‘अभी तक ज्यादातर रेस्टोरेंट ने इस सुविधा को चुन लिया है. वे जब चाहें अपने कंट्रोल पैनल से इसे आसानी से बंद कर सकते हैं. डिलीवरी पार्टनर को शुरुआती पिकअप करने से लेकर नए ग्राहक के लोकेशन पर ड्रॉप ऑफ तक पूरा भुगतान कियाजाएगा. यदि आपके लिए कोई कैंसिल किया ऑर्डर उपलब्ध है, फूड रेस्क्यू आपके होम पेज पर अपने आप दिखाई देगा. बचाए जाने वाले किसी भी नए उपलब्ध ऑर्डर की जांच के लिए अपने होम पेज को रिफ्रेश करें.’

लिस्टिंग के बाद जोमेटो पहली बार जुटाएगी फंड

नई दिल्ली  फूड डिलीवरी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में से एक जोमैटो 30 सितंबर को समाप्त होने वाली वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा से पहले क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के माध्यम से धन जुटाने पर विचार कर रही है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह कितनी राशि जुटाने की योजना बना रही है। एक्सचेंज फाइलिंग में जोमैटो ने कहा ‎कि यह सूचित किया जाता है कि कंपनी के निदेशक मंडल की एक बैठक मंगलवार, 22 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें अन्य विषयों के साथ-साथ, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट के माध्यम से धन जुटाने पर विचार किया जाएगा। धन जुटाने की यह कवायद शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। यदि इसे मंजूरी मिलती है, तो यह फूड डिलीवरी कंपनी द्वारा तीन साल पहले शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद पहली बार फंड जुटाने की प्रक्रिया होगी। इसके अतिरिक्त बोर्ड 22 अक्टूबर, 2024 को वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की भी घोषणा करेगा। बीएसई पर गुरुवार को जोमैटो के शेयर 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 270.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म जोमैटो द्वारा फंड जुटाने की यह कवायद एक ऐसे समय शुरू करने की जा रही है जब फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है। जोमैटो की प्रतिद्वंद्वी स्विगी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने की तैयारी कर रही है। बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने खुलासा किया है कि वह आईपीओ के माध्यम से 45 करोड़ डॉलर तक की नई पूंजी जुटाने की योजना बना रही है।  

जोमैटो से अब 10 मिनट में ‘चखने’ के साथ होगी शराब की भी होम डिलीवरी

Now home delivery of liquor along with 'tasting' will be available from Zomato in 10 minutes

Now home delivery of liquor along with ‘tasting’ will be available from Zomato in 10 minutes Liquor Home Delivery: ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी के बढ़ते क्रेज के साथ उसका दायरा भी बढ़ता जा रहा है. अब स्विगी, जोमैटो और बिग बास्केट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आप सिर्फ फल-सब्जी या ग्रॉसरी का ऑर्डर नहीं कर सकेंगे बल्कि अब आप घर बैठे शराब भी मंगवा सकेंगे. अब 10 मिनट में आपके घर तक शराब की होम डिलीवरी होगी. अल्कोहल की होम डिलीवरी को लेकर फिलहाल विचार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि अधिकारी इसके नफा-नुकसान का आंकलन कर रहे हैं. शराब की होम डिलीवरी जोमैटो, बिग बास्केट जैसे ऑनलाइन ऐप आपके घर पर शराब की डिलीवरी करेंगे. फिलहाल इसे कुछ चुनिंदा शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा. धीरे-धीरे इसका विस्तार देश के दूसरे शहरों में किया जाएगा. हालांकि शराब की ऑनलाइन डिलीवरी इतनी भी आसान नहीं है. अगर इसे लागू किया जाता है तो इसके लिए व्यवस्था बनानी होगी. केवाईसी , लिमिट, नियम आदि तय करने होंगे और उनका सख्ती से पालन भी करना होगा. किन शहरों में ऑनलाइन मंगवा सकते हैं शराब अगर आप दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, गोवा और केरल जैसे राज्यों में रहते हैं तो आपके घर पर शराब की होम डिलीवरी होगी. स्विगी, बिग बास्केट, जोमैटो जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म के जरिए शराब की होम डिलीवरी करवाने पर विचार किया जा रहा है. इन राज्यों में शराब की होम डिलीवरी की अनुमति देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट का खाका खींच रहे हैं. शुरुआती दौर में बीयर, वाइन और लिकर जैसे कम अल्कोहल वाले ड्रिंक की होम डिलीवरी होगी. हालांकि बता दें कि इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. फायदे-नुकसान का आकंलन शराब की होम डिलीवरी को लेकर फिलहाल नफा-नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. इसके लिए ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म, शराब कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब शराब की होम डिलीवरी की जा रही है. इससे पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में पहले से ई कॉमर्स कंपनियां अल्कोहल की होम डिलीवरी करती है. दरअसल बड़े शहरों में लोगों के बदलते लाइफस्टाइल, बढ़ती आबादी और उकी जरूरतों को देखते हुए अल्कोहल की होम डिलीवरी पर विचार किया जा रहा है. जहां होम डिलीवरी, वहां बढ़ी सेल ओडिशा, पश्चिम बंगाल में शराब की होम डिलीवरी होती है. ऑनलाइन तरीके से इन राज्यों में शराब की बिक्री और डिलीवरी हो रही है. देखा गया कि ऑनलाइन बिक्री के बाद से इन राज्यों में अल्कोहल के सेल्स में 20 से 30 फीसदी का इजाफा हुआ है. खासकर प्रीमियम ब्रांड्स की सेल बढ़ी है.

देशभर में जोमैटो ने अपनी हाइपरलोकल प्रोडक्ट डिलीवरी सर्विस ‘एक्सट्रीम’ को निलंबित किया

नई दिल्ली ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो ने अपनी हाइपरलोकल प्रोडक्ट डिलीवरी सर्विस ‘एक्सट्रीम’ (Xtreme) को निलंबित कर दिया है। कंपनी ने Xtreme ऐप को गूगल प्ले स्टोर से भी हटा दिया है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर महीने में जोमैटो ने यह सर्विस शुरू की थी। Xtreme को लगभग उन सभी 750-800 शहरों में लॉन्च किया गया जहां जोमैटो फूड डिलीवरी प्रोवाइड करती है। इसने शैडोफैक्स, पोर्टर, लोडशेयर द्वारा प्रोवाइड की जाने वाली सर्विसेज की तर्ज पर छोटे इंट्रासिटी पैकेज देने के लिए छोटे और बड़े दोनों व्यापारियों को टारगेट किया। हालांकि, अब एक साल के भीतर यह सर्विस बंद हो रही है। हालांकि, जोमैटो की ओर से इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। कंपनी ने कहा- यह प्रयोग था खबर के मुताबिक कंपनी एक अधिकारी ने कहा, “यह एक प्रयोग था और किसी भी दिशा में जा सकता था। बता दें कि Xtreme लॉजिस्टिक्स सर्विस है जो व्यापारियों को पार्सल भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देती थी। यह सर्विस केवल इंट्रासिटी पैकेज के लिए थी, जिसका अधिकतम वजन 10 किलोग्राम तय था। पैकेज की शुरुआती कीमत ₹35 थी। सुस्त पड़ा था डंजो का कारोबार जोमैटो का हाइपरलोकल डिलीवरी में प्रवेश ऐसे समय में हुआ जब इस सेक्टर की दिग्गज कंपनी डंजो का कारोबार मंदी से गुजर रहा था। बता दें कि डंजो रिलायंस रिटेल समर्थित कंपनी है। डंजो के संचालन में मंदी के कारण सॉफ्टबैंक समर्थित ओला ने हाइपरलोकल डिलीवरी सेगमेंट में प्रवेश किया। जोमैटो द्वारा एक्सट्रीम लॉन्च करने से कुछ समय पहले ओला पार्सल पिक-अप और ड्रॉप सेवा बेंगलुरु में लॉन्च की गई थी। जोमैटो के शेयर का हाल इस बीच, जोमैटो ने अपनी इंटरसिटी फूड डिलीवरी पेशकश ‘लीजेंड्स’ को एक बार फिर लॉन्च किया है। वहीं, जोमैटो के शेयर की बात करें तो यह 207.30 रुपये पर था। यह पिछले कारोबारी दिन से 0.41% टूटकर बंद हुआ है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live