February 23, 2025

कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी, भाजपा की सरकार में विकास ही विकास

0

#image_title

ग्वालियर। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन संकल्प भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ आगे बढ़ना होगा। हमें जनता को बताना होगा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देती है। जबकि भाजपा की सरकार विकास का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय नेतृत्व और संगठन भारत के निर्माण में लगा है। देश की उन्नति और प्रगति के लिए भाजपा का संगठन जिस तरीके से काम कर रहा है, वह अद्भुत है। हमारे लिए देश और दल दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता को प्राणपण के साथ जुटना है। हमारा केंद्रीय नेतृत्व और सभी नेताओं ने पार्टी को सक्रीय बनाने के लिए जो योजना बनाई है, उसके क्रियान्वयन में पूरी पार्टी और हम सब लगे हुए हैं। हमें मिलकर पार्टी के कार्यक्रमों को नीचे तक ले जाना है।

केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह वृहद कार्यसमिति अपने आप में एक्शन प्लान वाली कार्यसमिति है। यहां पर चिंतन-मंथन के बाद हम विजय संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के तीन संकल्प भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ आगे बढ़ना होगा। हमें जनता को बताना होगा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देती है। जबकि भाजपा की सरकार विकास का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती है। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि आजकल कांग्रेस कह रही है कि हम गारंटी कार्ड लेकर आएंगे। पहले कांग्रेस, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की गारंटी दे। दिग्विजय सिंह के शासनकाल में मध्यप्रदेश बदहाल होने की गारंटी है। कमलनाथ के डेढ़ साल के शासनकाल में जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया गया। कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण लादे गए, आप सबने यह देखा है। इसलिए झूठ की गारंटी देने वाली कांग्रेस के काले कारनामों को जनता के बीच लेकर जाना होगा और बताना होगा कि यह सिर्फ झूठ, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण करने की गारंटी मात्र हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए चुनाव एक परीक्षा होता है। आज हम चुनावी योजना में हैं, यह चुनाव सिर्फ हम मध्यप्रदेश की विधानसभा का चुनाव नहीं है। यह चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय या किसी व्यक्ति के लिए नहीं है, यह चुनाव विकसित भारत को मजबूती देने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि इस राजनीतिक यात्रा में हमारे लिए देश प्रथम पार्टी द्वितीय और स्वयं को तीसरे स्थान पर रखते हैं। हमारे लिए देश और दल दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता को प्राणपन के साथ जुटना है।

उद्घाटन सत्र के पश्चात् वृहद कार्यसमिति बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों और ऐतिहासिक निर्णयों के लिए राजनीतिक प्रस्ताव रखा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के आदर्शों एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन को अपनी नीतियों के केंद्र में रखते हुए ‘प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय और पग अंत्योदय की दिशा में बढ़ रहीं है। केंद्र और राज्य के भाजपा नेतृत्व में मध्यप्रदेश भी देश की इस विकास यात्रा में एक अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त करने का अभियान छेड़ा है, जो भारत के लोकतंत्र को परिष्कृत करने वाला है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण हमारा लक्ष्य है, नारी समृद्धि और नारी सम्मान हमारा अभिमान है।

राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि किसी भी देश के पथ, आकार, भविष्य को तय करने के लिए सदियां लग जाती है, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नौ वर्षों में तय करके दिखाया है। क्षमता से शक्ति तक निर्भरता से आत्मनिर्भरता तक जो एक नई भारत की शक्ति 140 करोड़ जनता के साथ मिलकर आज भारत विश्व पटल पर एक नक्षत्र की तरह उभर चुका है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश की जो पहचान पिछले नौ वर्ष में बनी है वह सदियों तक भारत का मार्ग प्रशस्त करेगी। केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य की डबन इंजन की सरकारों ने देश और प्रदेश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर जो काम किए हैं वो कभी नहीं हुए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि राजनैतिक प्रस्ताव हमारा दस्तावेज है। वही हमारा चुनाव का एजेंडा होगा। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने की। सत्र के दौरान सहप्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी प्रो. रामशंकर कठेरिया, संसदीय बोर्ड के संदस्य सत्यनारायण जटिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम वर्मा, प्रभात झा, राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव मंचासीन थे। मंच का संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan