LATEST NEWS

सरकारी अस्पताल में मिला नवजात का शव, फ्रीजर में रखकर भूला स्टाफ

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय अस्पताल के मुर्दाघर में हाल ही में एक लावारिस शव के स्ट्रैचर में ही सड़ जाने और कंकाल बन जाने का मामला सामने आया था. जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं. ऐसे में जहां एक तरफ मामले की जांच भी पूरी नहीं हो पायी वहीं गुरुवार को एक अज्ञात बच्चे का शव मुर्दाघर में एक बक्से में बंद मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि यहां बीते पांच दिन से एक बच्चे का शव मर्चुरी रूम के फ्रीजर में रखा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवजात बच्चे की मौत 5 दिन पहले यानी कि 12 सितंबर हो चुकी थी. ऐसे में पांच दिन से शव उसी हालत में फ्रीजर में पड़ा रहा. ऐसे में माना जा रहा है कि अस्पताल प्रशासन बच्चे का शव फ्रीजर में रखकर भूल गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि बच्चे को 11 सितंबर को किसी ने अलीराजपुर में छोड़ दिया था. जिसे एक सोशल वर्कर उठाकर अस्पताल में भर्ती कर गया. उन्होंने बताया कि उसी दिन इस बच्चे की मौत भी हो गयी थी जिसे सीएमओ को भी बताया गया था. लावारिस शव के सड़ जाने पर आयोग ने मांगी रिपोर्ट वहीं स्ट्रैचर पर शव के सड़ जाने और कंकाल बन जाने के मामले में एक अधिकारी ने बताया कि मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन ने महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के मुर्दाघर में स्ट्रैचर पर रखे गये लावारिस शव के सड़ जाने को लेकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और इस सरकारी अस्पताल के अधीक्षक से चार हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है. ‘लापरवाही के चलते लावारिस शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका’ अधिकारी ने बताया कि आयोग ने मीडिया की खबरों पर इस घटना का संज्ञान लिया है. खबरों में कहा गया है कि सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों की कथित लापरवाही के चलते लावारिस शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका जिससे यह मुर्दाघर में स्ट्रैचर पर पड़े-पड़े सड़ गया और कंकाल बन गया. प्रबंधन ने दिये जांच के आदेश इस बीच, सोशल मीडिया के जरिये मामले का खुलासा होने पर सकते में आये एमवायएच प्रबंधन ने जांच के आदेश दिये हैं. अस्पताल के अधीक्षक प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया, “हमने लावारिस शव सड़ने के मामले की जांच के लिये समिति बनायी है. जांच में एमवायएच का जो भी कर्मचारी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.”

अवैध खनन से अकूत साम्राज्य बनाने वाले पूर्व MLC इकबाल की संपत्तियां जब्त करेगा ईडी

लखनऊ . खनन के कारोबार से अकूत संपत्ति बनाने वाले बसपा के पूर्व एमएलसी मो. इकबाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके विरुद्ध मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही उनकी कई संपत्तियां जब्त कर सकता है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार ईडी को इकबाल की दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का पता चला है। अवैध खनन के आरोपों से घिरे रहे इकबाल की सहारनपुर जिले में यूनिवर्सिटी भी है, जो लगभग 700 एकड़ में फैली है। इसी तरह इकबाल के होटल भी हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर नामी-बेनामी संपत्तियों का भी पता चला है। सपा सरकार में इकबाल की गिनती बेहद प्रभावशाली लोगों में होती थी। वह तत्कालीन खनन मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के भी बेहद करीब थे। बसपा शासनकाल में हुए बहुचर्चित एनआरएचएम और खनन घोटाले के अलावा चीनी मिलों की बिक्री में हुए घोटाले में भी इकबाल का नाम आया था। माना जाता है कि इकबाल ने अपनी काली कमाई विश्वविद्यालय के निर्माण और होटल के कारोबार में लगाई। सीबीआई के बाद उन पर ईडी ने भी शिकंजा कसा। गहन जांच में आय से अधिक संपत्ति का मामला पाए जाने के बाद अब संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से की 60 करोड़ की ठगी, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

लखनऊ . उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलास्का रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड, अलास्का कमोडिटीज व अलास्का इंटरप्राइजेज के माध्यम से 60% प्रतिवर्ष लाभ यानी प्रतिमाह 5% का लाभांश देने का प्रलोभन देकर सैकड़ों लोगों से लगभग 60 करोड़ रूपये इनवेस्ट कराकर, हड़पने वाले गिरोह के सरगना अभियुक्त हरिओम यादव को लखनऊ से एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है. पिछले काफी समय से मल्टी लेवल मार्केटिंग के माध्यम से जनता से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले इस गिरोह की सूचना एसटीएफ को प्राप्त हो रही थी. जिसके चलते एसटीएफ की एक टीम को कार्रवाई हेतु पीछे लगाया गया था. जानकारी के मुताबिक एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया हरिओम यादव अलास्का रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड का एमडी है. उसकी कंपनी अलास्का कमोडिटीज और अलास्का इंटरप्राइजेज के जरिए लगभग 600 लोगों से 60 करोड़ रुपए हड़प लिए गए थे. जिसके कारण अभी हाल ही में लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मुकदमा पंजीकृत किया गया था. मुकदमा पंजीकृत करने के बाद गोसाईगंज पुलिस को इस कंपनी में काम करने वाले सभी लोगों की तलाश थी और 9 लोगों की गिरफ्तारियां भी की गई थी. लेकिन मुख्य आरोपी हरिओम यादव फरार हो गया था. शनिवार को मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ की टीम द्वारा इसे धर दबोचा गया है. दरअसल राजधानी लखनऊ में फर्जी रियल एस्टेट कंपनी खोलकर लोगों से 59 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाभोड़ करते हुए कंपनी से जुड़े 9 लोगों को बीते 15 तारीख को गिरफ्तार किया गया था. वहीं मुख्य आरोपी हरिओम यादव पुलिस की गिरफ्त से दूर था. अलास्का रियल स्टेट के नाम से बनाई गई कंपनी के एजेंट्स लोगों को गुमराह कर पैसे ऐंठ लिया करते थे. 15 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने कहा था कि तकरीबन साढ़े पांच सौ लोग इस कंपनी में पैसा इंवेस्ट किए हुए थे जो कुल 59 करोड़ रुपए के आसपास का इंवेस्टमेंट है. प्रेस वार्ता के दौरान डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस साउथ, रईस अख्तर ने बताया था कि इन लोगों का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा गुजरात के सूरत तक फैला हुआ है. ये लोग गुजरात के सूरत में भी लोगों को गुमराह करके पैसा इंनेस्ट करवाकर गबन कर लिया करते थे और वहीँ देश के बाहर दुबई में भी ये लोग पैसा इंवेस्ट किए थे और वहां के लोगों को भी इंवेस्टमेंट करवा कर उनको गुमराह करके पैसा हड़प लेते थे. पुलिस के मुताबिक कंपनी के एजेंट लोगों से कहते थे कि इनकी रियल स्टेट की कंपनी काफी बड़ी है जो ट्रेडिंग करती है. एजेंट लोगों को बताते थे कि कंपनी का मालिक हरिओम यादव, एशिया के टॉप 20 ट्रेडर्स में एक है. इनको प्रतिमाह 20 प्रतिशत लाभ मिलता है. उसी लाभ के चलते वह आप सभी को अलास्का रियल स्टेट कंपनी में इंवेस्ट करने पर 5% देते हैं. शुरुआत के 2-3 महीने कंपनी ने लोगों को 5% प्रॉफिट पर रुपए भी दिए, जिसके कारण कई लोगों ने झांसे में आकर करोड़ों रुपए इस कंपनी में लगा दिए थे. जिसके कुछ महीने बाद ये लोग कंपनी बंद करके फरार हो गए थे.

इस गणेश मंदिर को माना जाता है चमत्कारी, उल्टा स्वास्तिक से पूरी होती हैं इच्छाएं

इंदौर . मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित खजराना गणेश मंदिर के चमत्कार की कहानी दूर दूर तक फैली है. भक्तों की आस्था का ये वो पावन स्थान है जहां चप्पे-चप्पे पर भगवान के चमत्कार मौजूद हैं. संतान की कामना, धन की ख्वाहिश, नौकरी की जरूरत से लेकर विद्या और बुद्धि तक का वरदान भक्तों को इस मंदिर में आकर मिलता है. इस चमत्कारी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर में स्वयंभू गणपति अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं. बस भक्तों को यहां आकर उल्टा स्वास्तिक बनाना होता है. खजराना मंदिर में भगवान गणेशजी के मंदिर के पीछे दीवार यानी गणेशजी की पीठ पर लोग उल्टा स्वस्तिक चिह्न बनाते हैं और मन्नत पूरी होने के बाद दोबारा आकर सीधा स्वस्तिक बनाते हैं. कहते हैं ये चलन यहां पर कई सालों से चला आ रहा है. माना जाता है कि इस मंदिर में उल्टा स्वस्तिक बनाने से हर मुराद पूरी हो जाती है. एक अन्य मान्यता है कि मंदिर की तीन परिक्रमा लगाते हुए धागा बांधने से भी इच्छापूर्ति होती है. मंदिर का इतिहास खजराना गणेश मंदिर का निर्माण 1735 में तत्कालीन होल्कर वंश की शासक अहिल्याबाई होल्कर ने करवाया था. कहा जाता है कि खजराना गणेश मंदिर के निर्माण के लिए गणेश भगवान ने एक पंडित को स्वप्न दिया था. स्वप्न आया कि यहां पर भगवान गणेश की मूर्ति जमीन में दबी हुई है, उसे वहां से निकालो. इस सपने के बारे में पंडित ने सभी को बताया. रानी अहिल्या बाई होलकर ने स्वप्न के अनुसार उस जगह खुदाई करवाई और खुदाई में ठीक वैसी ही भगवान गणेश की प्रतिमा प्राप्त हुई, जिसके बाद यहां मंदिर निर्माण करवाया गया. गणपति जी का यह मंदिर देश के सबसे धनी गणेश मंदिरों में से एक माना जाता है. श्रद्धालू अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद यहां आकर दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाते हैं. यूं तो रोजाना पूरे विधि विधान से इस मंदिर में पूजा की जाती है मगर बुधवार के दिन गणपति जी को विशेष तौर पर लड्डूओं का प्रसाद चढ़ाया जाता है. इस दिन यहां विशेष पूजा और आरती आयोजित की जाती है.

जल्द आएंगे WhatsApp के ये पांच फीचर्स, अपडेट करते रहें अपना ऐप

नई दिल्ली . अगर आप लगातार मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल अपने जीवन में कर रहे हैं तो आप उसमें आने वाले हर फीचर पर अपनी पैनी नजर बनाए रखते होंगे. व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है. मैसेजिंग ऐप पहले नए फीचर्स की टेस्टिंग बीटा वर्जन में करने के बाद सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराता है. व्हाट्सएप मोबाइल ऐप के अलावा डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी नए अपडेट्स लेकर आ रहा है. आने वाले कुछ दिनों में आपको व्हाट्सएप को ये पांच फीचर्स मिल सकते हैं. कॉलिंग के लिए नया बटन व्हॉट्सऐप वेब’ की ओर से जारी तस्वीरों से पता चलता है कि ऑडियो और वीडियो कॉल के बटन ‘सर्च’ आइकन के बगल में मिलेंगे। यूजर इनका इस्तेमाल फोन मिलाने और उठाने के लिए कर सकेगा। इसके अलावा व्हॉट्सऐप अपने अटैचमेंट आइकन के डिजाइन में भी बदलाव ला रहा है। वह कैमरा और गैलरी आइकन को लाल व बैंगनी रंग को मिलाकर ज्यादा आकर्षक लुक देने की कोशिशों में जुटे है। यही नहीं, ‘सर्च’ और ‘न्यू चैट’ का विकल्प भी अब ब्लैक एंड व्हाइट नजर नहीं आएगा। कंपनी उन्हें रंगीन लुक में ढालने का मन बना चुकी है। नए ऐनिमेटिड स्टिकर पैक WABetaInfo के अनुसार व्हॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा ऐंड्रॉयड वर्ज़न 2.20.200.6 में नया स्टिकर पैक आया है। इस पैक को ऐप में दी गई डिफॉल्ट स्टिकर लिस्ट में ऐड किया जाएगा। नए स्टिकर पैक का नाम Usagyuuun है और Quan Inc नाम की एक कंपनी ने इसे बनाया है। असल में ये एक ऐनिमेटेड स्टिकर पैक है। इससे पहले भी बीटा ऐप में ऐनिमेटेड स्टिकर पैक फीचर देखा गया था। स्टिकर में सफेद रंग के कुछ के कार्टून होंगे जो joy, anxiety, sadness, love, जैसी भावनाओं को जाहिर करेंगे, अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने का एक बेहतर और क्रिएटिव तरीका होगा। फिंगरप्रिंट के जरिए व्हाट्सएप वेब अभी जब आप डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप खोलते हैं तो क्यूआर कोर्ड के जरिए व्हाट्सएप ये सुनिश्चित करता है कि डेस्कटॉप पर भी आप ही मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब ये प्रक्रिया फिंगरप्रिंट के जरिए पूरी की जा सकेगी। हालांकि अभी भी आपके पास वह स्मार्टफोन होना जरूरी है जिसमें व्हाट्सएप चालू हो। जैसे ही ये नया फीचर सभी यूजर्स के लिए आ जाएगा उसके बाद क्यूआर कोड की जरूरत नहीं होगी और फिंगरप्रिंट के जरिए ही व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कैटलॉग शॉटकट WABetaInfo ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि कंपनी बिजनस चैटिंग को आसान करने के लिए एक शॉर्टकट लाने जा रही है। बताया जा रहा है कि ये फीचर अभी डिवेलप किया जा रहा है और इसके बन जाने के बाद कॉल बटन के साइड में एक शॉर्टकट ऐड हो जाएगा। अभी इस फीचर से जुड़ी ज्यादा जानकारी का इंतजार है उसी के बाद पूरी जानकारी सामने आ पाएगी। डूडल ऐसा बताया गया है कि अपने वॉलपेपर को बेहतर करने के लिए कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है इसी क्रम में कंपनी डूडल को अपने वॉलपेपर में जोड़ने की सुविधा लेकर आ रही है।

नाक बहने, छींक आने का मतलब कोरोना नहीं, जानें किस आयु में दिखाई देते हैं कौन लक्षण

नई दिल्ली . बच्चे को नाक बहने, बार-बार छींक आने या सीने में जकड़न की शिकायत हो तो घबराएं नहीं। जरूरी नहीं कि ये लक्षण आपके जिगर के टुकड़े के कोरोना संक्रमण की जद में आने का संकेत हों। मुमकिन है कि वह साधारण सर्दी-जुकाम या फ्लू से जूझ रहा हो। किंग्स कॉलेज लंदन के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने ‘कोविड सिम्पटम स्टडी ऐप’ से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर यह दावा किया है। स्पेक्टर ने अभिभावकों से अपील की है कि वे सर्दी-जुकाम से परेशान होकर बच्चे को कोरोना जांच के लिए अस्पताल लेकर न दौड़ें। इससे न सिर्फ टेस्टिंग की प्रक्रिया में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है, बल्कि संक्रमितों की समय रहते पहचान कर वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने की कोशिशें भी प्रभावित हो रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक ब्रिटेन में कोरोना जांच करवाने वाले कुल संदिग्धों में 25 फीसदी ऐसे हैं, जिन्हें टेस्टिंग की जरूरत ही नहीं थी। मामूली सर्दी-जुकाम होने पर भी उन्होंने मन की तसल्ली के लिए कोरोना जांच करवाई। हर आयुवर्ग में अलग लक्षण -स्पेक्टर ने बताया कि सार्स-कोव-2 वायरस से संक्रमित अलग-अलग उम्र के मरीजों में अलग-अलग लक्षण उभर सकते हैं। 18 साल से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों में बुखार, खांसी और सूंघने-स्वाद चखने की क्षमता कमजोर पड़ जाए, यह जरूरी नहीं जबकि इन तीनों ही लक्षणों को व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने की मुख्य निशानी करार दिया जाता है। ऐसे में नाक बहने या छींक आने मात्र पर कोरोना जांच के लिए दौड़ने का कोई फायदा नहीं है। यह समय और संसाधनों की बर्बादी भर है। 52% बच्चों को बुखार-जुकाम नहीं -‘कोविड सिम्पटम स्टडी ऐप’ से मिले आंकड़ों पर नजर डालें तो ब्रिटेन में 18 साल से कम उम्र के 52 फीसदी संक्रमितों में सर्दी-जुकाम, बुखार और सूंघने की शक्ति कमजोर पड़ने जैसे लक्षण नहीं पनपे। वहीं, 33 प्रतिशत बच्चों में तो ऐप में दर्ज 20 में से एक भी लक्षण नहीं दर्ज किए गए। इसका मतलब यह है कि वे ‘एसिम्टोमैटिक’ थे। उनकी पहचान संक्रमित के संपर्क में आने के बाद हुई जांच के चलते की जा सकी। ‘कोविड सिम्पटम स्टडी ऐप’ पर ढाई लाख बच्चों का डाटा दर्ज है। इनमें 198 में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 90% स्वैब जांच के नतीजे नेगेटिव -ब्रिटिश सरकार की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो देश में रोजाना दो लाख से अधिक संदिग्धों के स्वैब नमूने इकट्ठे किए जा रहे हैं। इससे जांच प्रक्रिया में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों का काम धीमा पड़ रहा है और रिपोर्ट में देरी की शिकायत लगातार बढ़ती जा रही है। खास बात यह है कि लगभग 90 फीसदी मामलों में स्वैब जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आती है। यानी लोग जल्दबाजी में कोरोना जांच करवा रहे हैं। इससे जो वास्तविक रूप में संक्रमित हैं, उन लोगों की पहचान में देरी हो रही है और कोरोना की रोकथाम में मुश्किल आ रही है। बच्चों में सबसे आम लक्षण- -55% बच्चों को थकान, सुस्ती की शिकायत होती है -54% में सिरदर्द और चक्कर जैसे लक्षण उभरते हैं -49% तेज बुखार और बदनदर्द का सामना करते हैं -38% के गले में खराश होती है, 35% की भूख मिट जाती है व्यस्कों में संक्रमण की निशानी -87% वयस्कों में थकान, सुस्ती की समस्या पनपती है -72% को सिरदर्द और चक्कर की शिकायत सताती है -60% की सूंघने, स्वाद महसूस करने की क्षमता खो जाती है -54% लगातार खांसी तो 49% गले में खराश की समस्या से परेशान रहते हैं

खुशखबरी: धीमी गति से रूप बदल रहा कोरोना अब और ज्यादा संक्रामक नहीं होगा

लंदन . दुनियाभर में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस अब धीमी गति से अपना रूप बदल रहा है। ब्रिटेन की प्रतिष्ठित रॉयल सोसायटी ऑफ लंदन के शोध से यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अब तक वायरस के आनुवांशिक तत्वों में हुआ एक भी बदलाव उसे और ज्यादा संक्रामक नहीं बनाता। इससे साफ है कि वायरस फैलने की गति और घातक क्षमता में कमी आई है। जबकि पूर्व के शोध में कहा गया था कि भले वायरस धीमी गति से फैल रहा हो पर ज्यादा घातक हो गया है। टीका बनने पर असरकारी होगा- शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर कोविड-19 वायरस में म्यूटेशन या रूप परिवर्तन बहुत धीमा हो रहा है तो इसका फायदा कोविड का टीका तैयार होने पर मिलेगा। यह टीका ज्यादा लंबे वक्त तक लोगों को वायरस से सुरक्षा दे सकेगा क्योंकि वायरस समय गुजरने के साथ और शक्तिशाली नहीं हो रह पाएगा। वायरस अब स्थायी रूप में मौजूद- कैंब्रिज विश्वविद्यालय से जुड़े और शोध के अग्रणी वैज्ञानिक डॉ. जेफ्री स्मिथ का कहना है कि वायरस रफ्तार और क्षमता के लिहाज से अब ज्यादा स्थायी है। इसकी आसानी से पहचान के साथ सही ढंग से उपचार हो सकता है। रॉयल सोसायटी के साइंस इन इमरजेंसी टास्क फोर्स ने इस अध्ययन को प्री-प्रिंट के रूप में ऑनलाइन प्रकाशित किया है। घातक नहीं बन रही बीमारी- शोधकर्ताओं ने जीनोम शृंखला का अध्ययन कर पाया कि धीमी गति से हो रहे रूप परिवर्तन के बावजूद वायरस के अंदर ऐसे गुण विकसित नहीं हो रहे हैं, जिससे वायरस का नया स्ट्रेन किसी दवा के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर ले। ऐसे में शोधकर्ताओं का भरोसा है कि यह वायरस अब बीमारी को और ज्यादा संक्रामक और जानलेवा नहीं बना रहा है। प्रयोगशाला में तैयार नहीं हुआ वायरस- वैज्ञानिकों ने वायरस की उत्पत्ति का भी अध्ययन किया। उनका कहना है कि वायरस किसी प्रयोगशाला में तैयार नहीं हुआ। सार्सकोव-2 व अन्य वायरसों की आनुवांशिक प्रकृति के बीच इतना अंतर है कि इसे प्रयोगशाला में बनाना असंभव है। वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन में फैले कोविड-19 वायरस के स्ट्रेन की ट्रेसिंग की। उन्होंने पाया कि वायरस के 97 प्रतिशत निकटतम गुण वाला एक अन्य वायरस ‘आरएटीजी13’ चीन के चमगादड़ों में मौजूद था। हालांकि दोनों वायरस के आनुवांशिक तत्वों की जांच में काफी भिन्नता मिली। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोविड-19 और कोरोना प्रजाति के अन्य वायरस में इतना ज्यादा अंतर है कि इसे लैब में तैयार करना संभव नहीं है। पहले का दावा- नौ गुना तेजी से फैल रहा संक्रमण- जुलाई में सेल पत्रिका में छपे शोध में कहा गया कि वायरस का नया रूप ‘जी614’ पूरी दुनिया में तेजी से संक्रमण फैला रहा है, हालांकि यह संक्रमण पहले के स्ट्रेन की तुलना में ज्यादा घातक नहीं है। कैलिफोर्निया के ला जोला इंस्टीट्यूट फॉर इम्यूनोलॉजी के शोध में कहा गया कि नया स्ट्रेन नौ गुना तेजी से दुनिया में वायरस को फैला रहा है। मार्च की शुरूआत में इसकी मौजूदगी यूरोप में थी और मार्च के अंत तक यह अमेरिका तक फैल चुका था। फरवरी में शुरू हुआ था म्यूटेशन – कोरोना के आनुवांशिक तत्वों में आंशिक बदलाव या म्यूटेशन सबसे पहले फरवरी में देखा गया। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि यूरोप से अमेरिका में वायरस का बदला हुआ स्वरूप फैला। रॉयल सोसायटी के शोध का महत्व- रॉयल सोसायटी ऑफ लंदन की स्थापना 1660 में हुई थी, यह ब्रिटेन की सबसे पुरानी वैज्ञानिक संस्था है। कोरोना संक्रमण के इस आपातकाल में रॉयल सोसायटी एक विशेष टास्क फोर्स बनाकर इस वायरस से जुड़े अध्ययन कर रहा है। इस ताजा शोध की अभी समीक्षा होना बाकी है, जिसके बाद इसे जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा। पर सोसायटी से जुड़े प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के अध्ययन को इस क्षेत्र से जुड़े अन्य वैज्ञानिक उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं। सोसायटी ने सबसे पहले बताई थी मास्क की जरूरत- रॉयल सोसायटी उन वैज्ञानिक संस्थाओं में से एक है, जिससे सबसे पहले कहा था कि सिर्फ तालाबंदी से संक्रमण नहीं रोका जा सकता। इसके लिए जरूरी है कि सार्वजनिक जगहों पर लोगों को फेसमास्क लगाने को प्रेरित किया जाए और वे शारीरिक दूरी अपनाएं।

IPL : चेन्नई ने मुंबई को शिकस्त दी; रायडू ने 71 रन की पारी खेली

चेन्नई . चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने आईपीएल के 13वें सीजन के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। अबु धाबी में खेले गए मैच में टॉस हारकर मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में सीएसके ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए और मैच जीत लिया। चेन्नई ने आईपीएल के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई को दूसरी बार शिकस्त दी है। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें… 163 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने शुरुआती 2 ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे। पारी को अंबाती रायडू (71) और फाफ डु प्लेसिस (58) ने संभाला और तीसरे विकेट के लिए 115 रन की पार्टनरशिप की। इस जीत के साथ सीएसके 2 पॉइंट्स हासिल कर टैली में टॉप पर है। मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिया। सीएसके और मुंबई ने चौथी बार आईपीएल का ओपनिंग मैच खेला है। इसमें दोनों टीमें 2-2 मैच जीती हैं। मुंबई-चेन्नई के बीच आईपीएल का पिछला ओपनिंग मैच 2018 में हुआ था। तब भी चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुंबई ने अब तक सबसे ज्यादा 7 बार ओपनिंग मैच खेला है। धोनी ने बतौर कप्तान चेन्नई को 100 मैच जिताए धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा 105 मैच जीते हैं। इसमें सबसे ज्यादा 100 मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए जीते, जबकि 5 मैच राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को जिताए हैं। दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर का नाम है, जिन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए 129 में से 71 मैच जीते हैं। मुंबई के सौरभ ने 42 और डिकॉक ने 33 रन बनाए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे। सौरभ तिवारी ने सबसे ज्यादा 42, क्विंटन डिकॉक ने 33, कीरोन पोलार्ड ने 18 और सूर्यकुमार यादव ने 17 रन की पारी खेली। वहीं, सीएसके के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। उन्होंने जेम्स पैटिंसन (11), कीरोन पोलार्ड (18) और क्रुणाल पंड्या (3) को आउट किया। वहीं, सीएसके के रविंद्र जडेजा और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए। जडेजा ने सौरभ तिवारी (42) और फिर हार्दिक पंड्या (17) को आउट किया। फाफ डु प्लेसिस ने दोनों खिलाड़ियों के बाउंड्री पर शानदार कैच लिए। वहीं, दीपक ने सूर्यकुमार यादव (17) और ट्रेंट बोल्ट (0) को पवेलियन भेजा। टूर्नामेंट की शुरुआत के इंट्रेस्टिंग फैक्ट्सडु प्लेसिस की पारी टर्निंग पॉइंट रही शुरुआती दो ओवरों में दो विकेट गंवाने के बाद फाफ डु प्लेसिस ने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को संभाला। फाफ ने अंबाती रायडू के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़े। फाफ ने एक छोर को संभाले रखा और अंत तक नॉटआउट रहे। मैन ऑफ द मैच: अंबाती रायडू गेमचेंजर ऑफ द मैच: फाफ डू प्लेसिस सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच: क्विंटन डिकॉक लेट्स क्रैक ए सिक्स: अंबाती रायडू पावर प्लेयर ऑफ द मैच: क्विंटन डिकॉक दोनों टीमों के बीच चौथी बार ओपनिंग मैच हुआ

देवरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष की 16 करोड़ की संपत्ति कुर्क, लगा सरकारी बोर्ड

लखनऊ . उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने शुक्रवार को काली कमाई से अर्जित गैंगस्टर और सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की शाम पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट अमित किशोर के आदेश पर सपा नेता की 16 करोड़ की संपत्ति पर ताला जड़ा है। इसमें मकान, ईंट भट्ठा, खेत, वाहन और पोल्ट्री फार्म शामिल है। लोगों का कहना है कि जिले में पहली बार किसी राजनीतिक व्यक्ति की संपत्ति कुर्क हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस कार्रवाई को राजनीतिक षडयंत्र करार दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमेठी (देवरिया खास) गांव के रहने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव पर तीन मामले दर्ज हैं। साल 2018 में अपहरण कर जमीन बैनामा करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। 20 मार्च को देवरिया खास के रहने वाले दीपक मणि का सलेमपुर रेलवे स्टेशन से अपहरण हुआ था। एक माह 12 दिन बाद दीपक को पुलिस ने मुक्त कराया था। जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी नेपाल से हुई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने उसे भूमाफिया घोषित करते हुए उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। पुलिस ने गैंगस्टर के रुप में अर्जित कमाई को कुर्क करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अमित किशोर के यहां रिपोर्ट सौंपी थी। शुक्रवार की शाम एएसपी शिष्यपाल और एसडीएम सदर सौरभ सिंह फोर्स के साथ अमेठी गांव पहुंचे। सबसे पहले पैतृक आवास को कुर्क किया गया। इसके बाद अन्य संपत्तियों पर सरकारी ताला लगाया गया। ये संपत्तियां हुई कुर्क 21 अदद भूमि/प्लॉट, जिसकी कीमत 11,75,13,000 रुपए है। देवरिया खास अमेठी में 5351213 रुपए का मकान, जिसके भूमि की कीमत 22,32,000 रुपए है। जय मां अमेठी ब्रिक फील्ड नाम से ईंट भट्ठा, जिसकी कीमत 62,94,000 रुपए है। पोल्टीफार्म की कीमत 1,95,38,000, जमीन की कीमत 65,21,000 रुपए है। फारच्यूनर, स्कॉर्पियो, ट्रैक्टर-ट्राली, चार दोपहिया वाहन जिसकी कीमत 43,12,027 रुपए है।

पत्नी के चरित्र पर शक, कुल्हाड़ी से मार डाला; 7 साल के बेटे को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज . प्रयागराज में पति ने पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना कोरांव थाना इलाके के बड़ाेखर कस्बे की है। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था। घटना के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी पुष्पराज पेशे से ट्रक ड्राइवर है। वह खेत में घर बनाकर रहता था। गुरुवार रात उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने पत्नी सुनीता (32) और दोनों बेटों रतन (10) व राज (7) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए। कोरांव थाने की पुलिस के साथ एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा मौके पर पहुंचे। घायलों को पहले नजदीक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटे बेटे राज को मृत घोषित कर दिया। सुनीता और बड़े बेटे रतन को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर बाद सुनीता की भी मौत हो गई।

इन स्टॉक ने किया निवेशकों को मालामाल, 6 महीने में दोगुना से बढ़ी शेयरों की कीमतें

मुंबई . अगर आपने सोच समझ कर निवेश किया होता तो आप की निवेश की गई राशि आज दोगुनी हो जाती। पिछले 5-6 महीनों में शेयर बाजार में ढेर सारे अच्छे और खराब स्टॉक रहे हैं जिन्होंने दोगुना से भी ज्यादा बढ़त हासिल की है। हालांकि यह एक अलग मामला है कि इसका बहुत ज्यादा ताल्लुक कोरोना से रहा है। लेकिन बिना कोरोना के जिन शेयरों ने हमेशा अच्छा रिटर्न दिया है वे क्वालिटी वाले शेयर हैं। विप्रो के शेयर में दोगुना का रिटर्न- यह आईटी सेक्टर की बेहतरीन कंपनी है। इसका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है। इसके शेयर ने हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया है। क्वालिटी स्टॉक्स में यह शेयर शामिल है। इसका शेयर एनएसई पर 19 मार्च को 159 रुपए पर था। आज यह शेयर 316 रुपए पर बंद हुआ है। यानी 6 महीनों में इस शेयर ने निवेशकों की संपत्ति को दोगुना कर दिया है। आपका एक लाख रुपए आज दो लाख रुपए हो गया है। इंफोसिस का शेयर- यह भी आईटी कंपनी है। बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड और क्वालिटी वाला शेयर है। इंफोसिस का गाइडेंस आईटी इंडस्ट्री के लिए एक दिशा तय करता है। बीच में इसके शेयरों पर थोड़ा दबाव जरूर था, लेकिन हाल में इस शेयर ने दोगुना का मुनाफा दिया है। मार्च में इसका शेयर 511 रुपए पर था। आज यह एनएसई पर एक हजार रुपए पर बंद हुआ है। यानी दोगुना के करीब फायदा मिला है। आपका एक लाख रुपए दो लाख रुपए हो गया है। डॉ. रेड्‌डीज का शेयर- यह फार्मा सेक्टर की कंपनी है। बेहतरीन क्वालिटी वाला शेयर है। चार दिनों से इसका शेयर बढ़ रहा था और आज एक साल के सर्वोच्च स्तर पर है। आज इसने एनएसई पर धमाल मचाया। एनएसई पर 10 प्रतिशत बढ़कर 5,306 रुपए पर बंद हुआ। 4 दिन में 20 प्रतिशत बढ़ा है। 6 महीने में यह 112 प्रतिशत बढ़ा है। यानी आपका एक लाख रुपए 2.12 लाख रुपए हो गया है। 19 मार्च को डॉ रेड्डीज का शेयर 2,495 रुपए पर आ गया था। आज यह 5,326 रुपए के भाव पर पहुंच गया। 6 माह में निवेशकों की दौलत 41,521 करोड़ से बढ़कर 88,109 करोड़ हो गई। लौरा लैब्स का शेयर-लौरा लैब्स फार्मा सेक्टर की कंपनी है। हालांकि यह उतनी फेमस तो नहीं है, पर क्वालिटी स्टॉक है। शुक्रवार को यह 6 प्रतिशत बढ़कर 1,491 रुपए पर बंद हुआ है। जनवरी से लेकर अब तक इसका शेयर तीन गुना बढ़ा है। एक जनवरी को इसके शेयर की कीमत 368 रुपए थी। अब यह 1,491 रुपए है। आईटी और फार्मा बिजनेस अच्छा चल रहा है दरअसल आईटी और फार्मा शेयर इसलिए बढ़े हैं क्योंकि लॉकडाउन में दोनों का बिजनेस अच्छा चला है। एक ओर जहां घर से काम करने की वजह से इंटरनेट के साथ-साथ पीसी, लैपटॉप, मोबाइल जैसे संसाधनों की मांग बढ़ी, वहीं लोगों ने इस पर खर्च भी अच्छा किया। फार्मा कंपनियों की तो चांदी ही रही। कोरोना की दवा भले नहीं आई, पर जो वर्तमान दवाएं हैं, उन्हीं के जरिए फार्मा कंपनियों ने अच्छी कमाई की है। लौरा लैब्स का 2018 में एपीआई बिजनेस 5 करोड़ का था। अब यह 825 करोड़ रुपए का हो गया है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इसका लक्ष्य 1,620 रुपए रखा है। यानी अभी भी इसमें तेजी की उम्मीद बनी है।

रानी चटर्जी की मस्तराम वेब सीरीज 2 में फिर होगा सेक्स, हॉटनेस का तड़का

मस्तराम वेब सीरीज का सीजन 2 पहले से ज्यादा सेक्सी तड़का लेकर एक बार फिर आपके फोन और लैपटॉप में एमएक्स प्लेयर के जरिए वापस आ रहा है. इसमें अंशुमन झा के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक बार फिर अपनी हॉटनेस का जलवा दिखाएंगी. पिछले काफी दिनों से फैन्स मस्तराम 2 का इंतजार कर रहे हैं जो अब शायद जल्द खत्म होने जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, एडल्ट वेबसीरीज मस्तराम की जल्द शूटिंग शुरू होने जा रही है. शूटिंग पूरी होने के बाद जल्द से जल्द नए एपिसोड रिलीज कर दिए जाने की उम्मीद. बताया जा रहा है कि इस बार मस्तराम में और ज्यादा कामुकता दिखाने की कोशिश की गई. रानी चटर्जी पहले से ज्यादा हॉट किरदार में नजर आएंगी. मस्तराम के पहले सीजन में 10 एपिसोड रिलीज किए गए थे. इस सीरीज में अंशुमान झा लीड रोल में हैं. अंशुमन झा के अलावा भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी, जगत रावत, केनिशा अवस्थी, तारा अलीशा बेर, गरिमा जैन, ईशा छाबड़ा और आकाश दभाड़े भी अहम भूमिका में हैं.

पति ने होटल में रेड मारकर आशिक संग रंगरेलियां मनाती बीवी को रंगे हाथ पकड़ा

आगरा . शहर के ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में पति ने पत्नी को उसके आशिक के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया जिसके बाद आशिक तो वहां से भाग खड़ा हुआ. पति ने होटल में तमाशा खड़ा कर दिया. चप्पल से पत्नी को धुन डाला. उसके मुंह पर कई बार चप्पलों से प्रहार किया.दो दिन पुरानी इस घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया वारयल हो गया. ताजगंज पुलिस महिला से संपर्क का प्रयास कर रही है. घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.आरोप यह भी है कि महिला का आशिक कोई और नहीं उसके पति का ही एक दोस्त है. जानकारी के मुताबिक ताजगंज क्षेत्र के होटल अंबिका पैलेस ताजगंज क्षेत्र के ही एक गांव की निवासी महिला मंगलवार को अपने पति के दोस्त के साथ होटल में आई थी. होटल से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने बिना आईडी दिखाए घंटों के हिसाब से कमरा लिया था. पति को पहले से पत्नी पर शक था. कुछ ही देर में कमरे के दरवाजे पर दस्तक हुई. जिसके बाद महिला के आशिक ने दरवाजा खोला. दरवाजे पर महिला के पति को देखकर वह हड़बड़ा गया. मौके पर पति को धक्का देकर आशिक ने दौड़ लगा दी. पति ने कमरे में आकर पत्नी को पहले तो गालियां दी. उसके बाद महिला के ससुरालीजन भी पति के साथ आ आए थे. होटल में हंगामा खड़ा हो गया. शोर सुनकर होटल कर्मचारी भी वहां आ गए और उन्होंने सभी को बाहर जाने के लिए कहा. यह सुनते ही पति ने चप्पल उतार कर पत्नी को बेरहमी से पीटा. पति के कहने पर परिवार के ही किसी सदस्य ने घटना का वीडियो बनाया. इस दौरान किसी कर्मचारी ने भी वीडियो बना लिया. मारपीट के बाद मामला ताजगंज थाने की बसई चौकी पर पहुंचा. पुलिस के हस्तक्षेप बाद महिला के मायके वालों को भी बुलाया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है. महिला ने पति के खिलाफ कुछ भी लिखकर देने से इनकार कर दिया. गौरतलब है कि गुरुवार को पति द्वारा पत्नी की चप्पल से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस एक मिनट से अधिक के वीडियो में कई लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पति ने कई बार पत्नी के चेहरे पर चप्पलों से मारा है. वीडियो वायरल होने की जानकारी पुलिस को भी मिली. पुलिस ने बताया कि महिला और उसके मायके वालों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.अगर महिला चाहेगी तो उसके पति के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा. इसके साथ ही होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है.

शिवराज मेरे भाई, उनके CM रहने के लिए कहीं से चुनाव लड़ने को तैयार: उमा भारती

भोपाल . मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों तरह-तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं. मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजनीति में कभी एक दूसरे के घोर विरोधी रहे शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती एक दूसरे की तारीफ के पुल बांधते नजर आए. इतना ही नहीं, रायसेन की सभा के बाद मध्यप्रदेश में उमा भारती के सक्रिय राजनीति में दोबारा आने की भी अटकलें अब तेज हो गई हैं. रायसेन में आयोजित आम सभा में उमा भारती ने स्वयं चुनाव लड़ने की इच्छा जताई. उन्होंने चुनावी सभा में कहा कि शिवराज सिंह उनके भाई हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए अगर कहीं से मुझे चुनाव लड़ना पड़ा तो मैं इसके लिए तैयार हूं. दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उमा भारती की खूब तारीफ की. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के कार्यकाल के समय पंचज्ज (जल, जमीन, जंगल) योजना को दोबारा शुरू करने का भी ऐलान किया. उन्होंने उमा भारती के त्याग, तपस्या और बलिदान की जमकर तारीफ की. यह चुनावी सभा सांची विधानसभा में आने वाले उपचुनाव को लेकर आयोजित की गई थी. इस सभा में मध्यप्रदेश की भविष्य की राजनीति किस दिशा में जाएगी, इसका भी एक इशारा देखने को मिल गया. अब जब ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी की राजनीति में प्रदेश में सक्रिय हैं, ऐसे में शिवराज सिंह अपने वर्चस्व को बचाने के लिए उमा भारती की मदद लेते दिख रहे हैं. मंगलवार को प्रदेश में उन्होंने दो सभा एक साथ की और दोनों ही जगह उन्होंने एक दूसरे की कार्ययोजनाओं की जमकर प्रशंसा की. हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उमा भारती को चुनाव लड़ाए जाने के सवाल को टाल गए लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आरोप पर उन्होंने तीखा कटाक्ष किया. ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी के कोरोना से मौत के मामले में कमलनाथ के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इस तरह की गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने रायसेन जिले में 292 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास और भूमि पूजन भी किए. इस दौरान उनके साथ हाल ही में कोरोना को मात देकर घर लौटे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार, रामपाल सिंह सहित क्षेत्रीय सांसद उमाशंकर भार्गव भी मौजूद रहे. कार्यक्रम से पहले तेज बारिश ने आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना दिया. इस बिगड़े मौसम के दौरान मुख्यमंत्री को अपना हेलीकॉप्टर लैंड कराना पड़ा जिसका जिक्र मुख्यमंत्री ने खुद मंच से किया.

रवि किशन ने बताया नाम से क्यों हटाना पड़ा था शुक्ला? सुनाई संघर्ष की कहानी

नई दिल्ली . बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे को लोकसभा में उठाने वाले बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन ने मुंबई में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है. रोजी रोटी के लिए उन्हें किस दौर से गुजरना पड़ा इसकी कहानी उन्होंने आजतक से साझा की है. यूपी में फिल्म सिटी बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद वे आजतक से बात कर रहे थे. बता दें कि जौनपुर में जन्मे रवि किशन ने पिता की पिटाई के बाद मुंबई का रूख किया था. जब उनसे पूछा गया कि रवि किशन शुक्ला गोरखपुर में अपनी पहचान बताते हैं मुंबई में क्यों छिपाते हैं, क्या डर था? इस पर रवि किशन कहते हैं, ‘सिनेमा में अलग नजर से देखा जाता है. भैया, दूध वाला, ठेला वाला समझा जाता था. भोजपुरी हिंदी के लोगों को नीचा समझा जाता है. एक लड़ाई में बोला गया कि शुक्ला तो हटाना पड़ेगा. मेरे पास पैसा नहीं था. अपने पिता का नाम हटाना इससे दुखद क्या होगा. रोजी रोटी के लिए ऐसा करना पड़ा, क्योंकि एक बड़े परिवार को देखना पड़ रहा था. प्रभु मुझे रास्ता दिखा रहे थे. मुझे लगा कि सिनेमा का एक नाम होगा इसलिए ऐसा करना पड़ा. पैदल, बस से चला. ये एक लंबी कहानी है.’ फिल्म सिटी से हिंदी पट्टी के लोगों को होगा फायदा रवि किशन ने कहा,’देश तो समझ ही गया होगा कि मैं क्या कहना चाह रहा हूं. मैं जो चाह रहा था कि फिल्म सिटी यहां बने, सम्मान के साथ लोग यहां काम करें. वैसा माहौल बन रहा है यहां. अपनी भाषा-अपनी इंडस्ट्री पर लोग काम करें.’ जया बच्चन ने आप पर तंज कसा, बॉलीवुड दो खेमे में बंटा हुआ है, खेमेबाजी होगी तो बॉलीवुड से ड्रग का खात्मा कैसे होगा? इस सवाल के जवाब में बीजेपी सांसद ने कहा, ‘खेमेबाजी नहीं होनी चाहिए, मेरा समर्थन करना चाहिए. सबके बच्चे का भविष्य है. गंदी मछलियों को पकड़ना पड़ेगा, सिनेमा एक बहुत बड़ा माध्यम है. क्रिकेट-सिनेमा बहुत बड़ा माध्यम है. ये पहले नहीं था लेकिन आठ दस साल में ये बहुत बढ़ा. गाने, फिल्मों में ये बड़ी तेजी से आया.’ उन्होंने कहा, ‘हमारा युवा एक अलग दिशा में जा रहे थे, देश को कमजोर, खोखला किया जा रहा था. नशे से देश को कमजोर करने की साजिश.बड़े नाम हों या छोटे, जो गलत किया होगा वो पकड़ा जाएगा. किसी ने गलत नहीं किया होगा तो क्यों पकड़ा जाएगा.’ जया बनाम रवि किशन का तो मामला नहीं है? रवि किशन ने कहा, ‘एनसीबी, सीबीआई, पुलिस प्रशासन, हमारी सरकार बहुत मजबूत हैं. वो एक-एक को चुन-चुन के निकालेंगे. जो भी बर्बाद कर रहा है, ऐसे लोगों को संरक्षण दे रहा है, उन्हें एजेंसियां चुन के निकालेंगे. जो निर्दोष हैं उनके लिए मैं वादा करता हूं कि उन्हें कुछ नहीं होगा. लॉकअप ऑप्शन नहीं है, रिहैब ऑप्शन है.’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet