LATEST NEWS

MP : भोपाल में व्यापारी को लव मैरिज के बाद पता चला पत्नी तो 3 शादियां कर चुकी है

भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल में छोला मंदिर पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला ने खुद को बेसहारा बताकर युवक से शादी की और बाद में उसे परेशान कर रही थी। आरोपी महिला पहले भी कई लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में रिपोर्ट दर्ज करवा चुकी है। छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय युवक हार्डवेयर की दुकान चलाता है। लॉकडाउन के दौरान वह जरूरतमंद लोगों को खाना पहुंचाया करता था। इसी बीच उसकी मुलाकात शबाना नामक महिला से हुई। उसने खुद को बेसहारा बताते हुए मदद करने को कहा तो युवक उसे खाना पहुंचाने लगा। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। सहारा पाने के लिए शबाना ने युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने मान लिया और दोनों ने शादी कर ली। बाद में पता चला कि महिला के घर परिचितों का आना-जाना रहता है। इसको लेकर जब उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि शबाना इसके पहले तीन लोगों के साथ शादी कर चुकी है, इसके बाद उसने महिला के घर जाना बंद कर दिया। महिला पिछले दिनों युवक की दुकान पर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। वह उससे मोबाइल और पैसे छीन ले गई तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। परेशान होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि शबाना ने झूठ बोलकर उससे शादी की थी। जांच के बाद शबाना के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

MP : सिंधिया के सिपाह सलाहकार ही उपचुनाव में बढ़ाएंगे मुश्किलें, जानें क्यों ?

भोपाल. मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर रण सज चुका है. कांग्रेस के 24 तो बीजेपी के अनौपचारिक तरीके से 25 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं. लेकिन सबसे दिलचस्प मुकाबला ग्वालियर चंबल की 16 विधानसभा सीट पर होने वाला है. मुकाबला इस लिहाज से भी दिलचस्प होगा कि इस बार आठ विधानसभा सीटों पर सिंधिया समर्थक आमने-सामने होंगे. दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने ग्वालियर चंबल की जिन सीटों पर अब तक अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, उनमें से आठ चेहरे ऐसे हैं जो कभी सिंधिया के कट्टर समर्थक थे. लेकिन सिंधिया के दल बदलने के बाद सिंधिया के यह समर्थक कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में नहीं गए, जिसके इनाम पर कमलनाथ ने आठ सीटों पर सिंधिया समर्थक को ही कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. कांग्रेस में जिन 8 सीटों पर सिंधिया समर्थकों को चुनाव मैदान में उतारा है, उनमें दिमनी से रविंद्र सिंह तोमर, अंबाह से सत्य प्रकाश सखवार, ग्वालियर से सुनील शर्मा, डबरा से सुरेश राजे, अशोकनगर से आशा दोहरे, जोरा से पंकज उपाध्याय, पोहरी से हरीवल्लभ शुक्ला और मुंगावली से कन्हैया राम लोधी शामिल हैं. बीजेपी ने कसा तंज वहीं, ग्वालियर चंबल की 8 सीटों पर सिंधिया समर्थकों को चुनाव मैदान में उतारने के कांग्रेस के ऐलान पर बीजेपी ने तंज कसा है. प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर अरविंद सिंह भदोरिया ने कहा है कि कांग्रेस के पास उपचुनाव में उतारने के लिए उम्मीदवार नहीं है और यही कारण है कि इधर-उधर से तलाश कर कांग्रेस प्रत्याशी तय कर रही है. वहीं, आठ सीटों पर सिंधिया समर्थकों को चुनाव मैदान में उतारने पर कांग्रेस ने कहा है कि जिनका डीएनए कांग्रेस का है, उन्हे ही कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया गया है. सिंधिया का साथ नहीं देने का फैसला किया पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि सिंधिया ने दल बदल कर बीजेपी का भगवा रंग ओड़ा है, लेकिन कांग्रेस की मूल विचारधारा से जुड़े लोगों ने सिंधिया का साथ नहीं देने का फैसला किया और मूल कांग्रेसियों को ही उपचुनाव में पार्टी ने टिकट देने का काम किया है. बहरहाल, इस बार का उपचुनाव बेहद दिलचस्प रहने वाला है. कभी ग्वालियर, चंबल इलाके में सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस का झंडा उठाने वाले चेहरे अब सिंधिया के खिलाफ उपचुनाव में मैदान में हैं. यानी कि ग्वालियर चंबल की 8 सीटों पर सिंधिया के पुराने कांग्रेसी समर्थक और सिंधिया के मौजूदा भाजपाई समर्थकों के बीच मुकाबला होगा.

कांग्रेस से भाजपा में आए नारायण पटेल बोले- वोट डालते समय केवल पंजा दिखना चाहिए

खंडवा। मध्यप्रदेश खंडवा के मंधाता से संभावित भाजपा विधानसभा प्रत्याशी नारायण पटेल की जुबान फिसल गई। एक सभा को संबोधित करते उनसे निकल गया कि कांग्रेस को दिल खोलकर वोट दें। वोट देते समय कांग्रेस का पंजा दिखना चाहिए। यह सुनते ही सभा में जमकर ठहाके लगने लगे। हालांकि उन्हें तत्काल ही अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने भूल सुधार कर ली, लेकिन कैमरों में पकड़े गए। उसके बाद से उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बोले- अरे माफी चाहता हूं हाथ का पंजा दिखाते हुए बोले- जैसे ही आप मतदान करने जाएं, तो उसमें सीधे पंजा ही दिखना चाहिए। कांग्रेस को ही वोट डालना है। लोग जोर-जोर से हंसने लगे। इतना कहते ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने बगल में बैठक एक व्यक्ति से बात की। अरे पंजा नहीं फूल दिखना चाहिए। वह भी हंसते हुए बोले अरे अरे माफी चाहता हूं। गलती हो गई। पंजा नहीं फूल दिखना चाहिए। उन्होंने अपने दिमाग की तरफ हाथ करते हुए कहा अरे कंप्यूटर में फिट है क्या करें।

कोरोना : जुलाई 2021 तक देश के 25 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी वैक्सीन, 40 से 50 करोड़ डोज बनाने पर फोकस

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार देश के हर एक नागरिक तक वैक्‍सीन पहुंचाने की तैयारियां कर रही है। इस पर एक हाई लेवल कमेटी काम कर रही है। उन्होंने कहा, ”सरकार का लक्ष्य है कि जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ भारतीयों तक कोविड-19 वैक्सीन पहुंचाई जा सके। इसके लिए हमारा फोकस है कि हम तब तक वैक्सीन की 40 से 50 करोड़ डोज हासिल कर सकें। इसकी प्लानिंग पर काम चल रहा है। जरूरतमंदों को पहले मिलेगी वैक्सीन डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ”वैक्सीन तैयार होने के बाद, टीकाकरण का काम होगा। हेल्थ मिनिस्ट्री इसके लिए एक फॉर्म तैयार कर रही है। इसमें सभी स्टेट ऐसे लोगों की डिटेल्स देंगे, जिन्हें वैक्सीन की पहले जरूरत है। खासतौर पर कोविड-19 के मैनेजमेंट में लगे हेल्थ वर्कर्स, पुलिस स्टाफ आदि शामिल हैं। अक्टूबर तक इसकी प्लानिंग पर काम हो जाएगा। वैक्सीन के स्टोरेज के लिए स्टेट से कोल्ड चेन के अलावा वैक्सीन स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है। देश में अब तक 65 लाख 53 हजार केस आ चुके हैं। इनमें 55 लाख 9 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 लाख 37 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

इंदौर में वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा:इंडेक्स अस्पताल में बीएलओ फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ रहे थे, प्रेमचंद गुड्डू ने पकड़ा

इंदौर. मध्य प्रदेश में सभी उपचुनाव वाले जिलों में आदर्श आचार संहिता लगा दी गई है। दोनों ही दल प्रचार में लगे हैं। उप चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण सीट इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा मानी जा रही है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू भी पूरी ताकत से चुनाव में उतर गए हैं। प्रेमचंद गुड्डू ने रविवार को इंडेक्स मेडिकल काॅलेज पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी और बीजेपी के नेताओं पर नकली मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने का आरोप लगाया। गुड्डू ने कहा कि पटवारी और बीएलओ द्वारा चुनाव में बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए करीब 850 फर्जी मतदाताओं को जोड़ने का काम कर रहे थे, जिन्हें उन्होंने रंगे हाथ पकड़ा है। पूरे मामले की शिकायत खुड़ैल थाने में की गई है। गुड्डू का आरोप है कि इंडेक्स हॉस्पिटल के अंदर फर्जी मतदाताओं को जोड़ने का काम चल रहा था। बीएलओ करीब दो हजार फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ रहे थे। गुड्डू ने बताया कि हमने उन्हें इंडेक्स कॉलेज में रंगे हाथों पकड़ा। उन्होंने बीजेपी और प्रशासन पर मतदाता सूची में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। दरअसल, प्रेमचंद गुड्डू को सूचना मिली थी कि कॉलेज में अधिकारियों के साथ बैठकर बीजेपी नेता मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ रहे हैं। गुड्डू ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग और जिले के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से करने की बात कही है।

शर्मनाक : दलित बच्चियों से रेप के मामले में देश में मध्य प्रदेश नंबर-1, छेड़छाड़ भी सबसे ज्यादा

भोपाल. मध्य प्रदेश के लिए नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के शर्मिंदा करने वाले आंकड़े सामने आए हैं. दलित बच्चियों से रेप , छेड़छाड़ के मामले में एमपी देश में पहले नंबर पर है. एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार दलित बच्चियों के साथ रेप और छेड़छाड़ की घटना में प्रदेश देश में नंबर वन है. ये खुलासा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 2019 आंकड़ों में हुआ है. 2019 में मध्य प्रदेश में दलित बच्चियों के साथ रेप की 214 घटनाएं हुई, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र, तीसरे नम्बर पर हरियाणा है. महाराष्ट्र में दलित बच्चियों के साथ रेप की 181 घटनाएं और हरियाणा में 101 घटनाएं हुईं. देशभर में दलित बच्चियों के साथ रेप की कुल 1116 घटनाएं हुईं. दलित बच्चियों से छेड़छाड़ के मामले में भी देश में नंबर वन एमपी है. प्रदेश में 114 दलित बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हुई. यूपी दूसरे, महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर है. यूपी में बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं 98 औऱ महाराष्ट्र में 81 घटनाएं हुईं. देशभर में दलित बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की 437 घटनाएं हुईं. कमलनाथ सरकार ठहराया जिम्मेदार एनसीआरबी के आंकड़ों पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश शर्मा का बयान जारी किया है. राकेश शर्मा ने दलित बच्चियों से रेप और छेड़छाड़ के मामलों में कमलनाथ सरकार को दोषी ठहराया है. उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट कमलनाथ सरकार के दौरान की है. सरकार ने दलितों आदिवासियों और किसान के लिए कुछ नहीं किया. कांग्रेस ने रेप की घटना में कमी का किया दावा एनसीआरबी की रिपोर्ट पर कांग्रेस मीडिया सेल के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार में रेप की घटनाएं 54 प्रतिशत कम हुई. एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 2018 में रेप की घटना 5433 थी, जबकि 2019 में 2490 हुई। बीजेपी सरकार में महिलाओं पर ज्यादा अत्याचार होते थे, हमारी सरकार ने 15 महीने में इसमें कमी लाई. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता पूरी रिपोर्ट नहीं पड़ते हैं,सिर्फ रिपोर्ट के एक-दो पन्ने हाथ में लेकर घूमते हैं.

नवरात्रि : 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक देवी पूजा, 58 साल बाद शनि-गुरु अपनी राशियों में रहेंगे

BHOPAL > शनिवार, 17 अक्टूबर से देवी पूजा का नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। ये पर्व 25 अक्टूबर तक रहेगा। इस बार नवरात्रि की शुरुआत में 17 तारीख को ही सूर्य का राशि परिवर्तन भी होगा। सुर्य तुला में प्रवेश करेगा। तुला राशि में पहले से वक्री बुध भी रहेगा। इस कारण बुध-आदित्य योग बनेगा। इसके साथ ही 58 साल बाद शनि-गुरु का भी दुर्लभ योग बन रहा है। इस नवरात्रि में शनि मकर में और गुरु धनु राशि में रहेगा। ये दोनों ग्रह 58 साल बाद नवरात्रि में एक साथ अपनी-अपनी राशि में स्थित रहेंगे। 2020 से पहले 1962 में ये योग बना था। उस समय 29 सितंबर से नवरात्रि शुरू हुई थी। इस बार पूरे नौ दिनों की रहेगी नवरात्रि इस साल नवरात्रि पूरे नौ दिनों की रहेगी। इसी दिन सूर्य तुला राशि में प्रवेश करके नीच का हो जाएगा। 17 तारीख को बुध और चंद्र भी तुला राशि में रहेंगे। चंद्र 18 तारीख को वृश्चिक में प्रवेश करेगा। लेकिन सूर्य-बुध का बुधादित्य योग पूरी नवरात्रि में रहेगा। नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आएंगी देवी शनिवार से नवरात्रि शुरू होने से इस बार देवी का वाहन घोड़ा रहेगा। नवरात्रि जिस वार से शुरू होती है, उसके अनुसार देवी का वाहन बताया गया है। अगर नवरात्रि सोमवार या रविवार से शुरू होती है तो देवी का वाहन हाथी रहता है। शनिवार और मंगलवार से नवरात्रि शुरू होती है तो वाहन घोड़ा रहता है। गुरुवार और शुक्रवार से नवरात्रि शुरू होने पर देवी डोली में सवार होकर आती हैं। बुधवार से नवरात्रि शुरू होती है तो देवी का वाहन नाव रहता है।

कमलनाथ का शिवराज पर बड़ा हमला, कहा-बड़ा सौदा छिपता नहीं, 15 साल का मांगा हिसाब

हाटपिपल्या। मध्य प्रदेश में उप चुनाव की सरगर्मियाें से गरमाये सियासी पारे को पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शनिवार को और गरमा दिया। कमलनाथ ने हाटपिपल्या में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘ये आम चुनाव नहीं हैं, ये उप चुनाव भी नहीं हैं। …इन उप चुनाव में हम घसीटे गये हैं।’ यही नहीं कमलनाथ ने यहां तक कहा कि, छोटा सौदा तो छिप जाता है लेकिन बड़ा सौदा छिपता नहीं है। आप समझ जाइये कैसे सौदा किया। और शिवराज जी अब आकर मेरे से 15 महीनों को हिसाब मांगते हैं।’ बिकाऊ राजनीति और बड़ा सौदा कमलनाथ ने अपने भाषण में बिकाऊ राजनीति और बड़े सौदे के नाम पर भी बीजेपी सरकार पर जमकर कटाक्ष किये। उन्होंने कहा कि, संविधान में ऐसा प्रावधान नहीं था। प्रावधान था कि कोई सांसद विधायक गुजर जाये तो उपचुनाव होता है। संविधान बनाने वालों ने ऐसा नहीं सोचा था कि इस देश में इस तरह की बिकाऊ राजनीति भी होगी। लेकिन इन उप चुनाव में हम घसीटे गये। छोटो सौदा तो छिप जाता है बड़ा सौदा छिपता नहीं है। आप समझ जाइये कैसे सौदा किया। ‘मैं देता हूं हिसाब, आप 15 साल का हिसाब दीजिये’ उन्होंने कहा, ‘शिवराज जी अब आकर मेरे से 15 महीनों को हिसाब मांगते हैं। मैं हिसाब देने को तैयार हूं। 15 महीने थे मेरे पास? ढाई महीने लोकसभा चुनाव और आचार संहिता में गये। एक महीना इनकी सौदे बाजी में गया। मेरे पास तो साढे़ ग्यारह महीने थे। आइये मैं आपको हिसाब देता हूं, आप 15 साल का हिसाब किताब दीजिये। आप 15 साल की बात नहीं करते मेरे से हिसाब मांगते हैं। उपचुनाव से पहले आरक्षण की मांग पर जल सत्याग्रह, जबलपुर में रजक समाज ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

MP : सीएम साहब- कई बड़े अफसरों के आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो वायरल, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं

भोपाल.. निलंबित स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने ऊपर हुई कार्रवाई को गलत बताया है. अपने बचाव में शर्मा ने कहा कई बड़े अफसरों के महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो सामने आ चुके हैं, फिर उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गयी. निलंबित स्पेशल डी जी पुरुषोत्तम शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, डीजीपी विवेक जौहरी और आईपीएस एसोसिएशन को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने अपने बचाव में दूसरे आईएएस और आईपीएस का उदाहरण देते हुए लिखा है कि अब तक कितने आईएएस और आईपीएस के आपत्तिजनक वीडियो आ चुके हैं, लेकिन उन पर आज तक कार्रवाई नहीं की गई. मैंने तो अपनी रक्षा में पत्नी का सामना किया. मेरे खिलाफ गलत कार्रवाई पुरुषोत्तम शर्मा ने पत्र में अपने ऊपर हुई कार्रवाई को गलत बताया है. उन्होंने लिखा मामले में जांच तक नहीं की गई है. मेरे जवाब को सही तरीके से पढ़ा भी नहीं गया और बिना तथ्यों की जांच के इतना बड़ा फैसला सुना दिया गया. यह गलत है. मेरी छवि खराब करने के लिए सब कुछ किया जा रहा है. इससे पहले भी कई अफसरों के वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट सामने आ चुकी हैं लेकिन किसी पर ऐसी कार्रवाई नहीं की गयी. बिना शिकायत कार्रवाई पुरुषोत्तम शर्मा ने अपनी चिट्ठी में यह भी बताया कि उनकी छवि खराब करने की साजिश है. उन्होंने इस मामले को महिला प्रताड़ना का ना बताते हुए पुरुष प्रताड़ना का बताया है. उन्होंने इस बात का भी जिक्र अपने पत्र में किया है कि हाल ही में कई बड़े अफसरों के रिश्वत लेते वीडियो और महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो आ चुके हैं,लेकिन उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई क्यों नहीं की गई.

MP : भोपाल में गर्भवती महिला रातभर भटकती रही, पुलिस से लेकर सीएम हेल्पलाइन में सुबह तक इंतजार करने को कहा

भोपाल। भोपाल में पति के बुरी तरह पिटाई करने के बाद एक गर्भवती महिला रातभर टीला जमालपुरा थाने से लेकर महिला थाने तक भटकती रही। टीला में उससे सिर्फ आवेदन लिया गया तो महिला थाना से जवाब मिला कि रात को यहां एफआईआर नहीं होती सुबह आना। भाइयों के साथ मिलकर महिला ने सीएम हेल्पलाइन तक में शिकायत की, लेकिन सुबह कार्रवाई किए जाने का आश्वासन मिलता रहा। बड़ी मुश्किल से घंटों भटकने के बाद सुबह पुलिस ने एफआईआर की। अब दोपहर बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुतली घर निवासी रुबीना ने बताया उन्होंने गत वर्ष जुलाई में 20 वर्षीय बेटी की टीला जमालपुरा में रहने वाले सोहेल से शादी की थी। उन्होंने उन्हें साफ कह दिया था कि वे दहेज नहीं दे सकते हैं। इस पर भी उन्होंने जबरन शादी की थी। उनका कहना था कि उन्हें सिर्फ लड़की चाहिए है। उन्होंने कर्जा लेकर और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पूरा दहेज दिया, लेकिन एक दो महीने बाद ही बेटी को और दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगे। हद तो शुक्रवार रात हो गई। दामाद सोहेल ने अपनी मां के कहने पर उनकी बेटी से मारपीट कर दी। उसने कहा कि तू दिन भर सोती रहती है। तेरे पेट में बेटी है। इसे गिरा दे। हम इसका खर्चा नहीं उठा सकते हैं। उन्होंने उसके पेट में भी लात मारी। बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर डायल-100 को कॉल किया। पुलिस आई तो वह उनसे नाटक करने लगे। मेरी बेटी के कहने पर पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गए। इस दौरान बेटी का फोन आने पर बेटे भी थाने पहुंच गए। हाथ पैर जोड़ने पर गई ससुराल ससुराल वालों के हाथ जोड़ने और पुलिस के समझाने पर बेटी उनके साथ जाने को तैयार हो गए। उनके बेटे उसे लेकर ससुराल पहुंचे तो सुसराल वाले वहां हंगामे करने लगे। उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वे दोबारा टीला जमालपुरा थाने आ गए। पुलिसकर्मियों ने कहा कि लिखित में शिकायत दे दो। इसके बाद उन्होंने चलता कर दिया। परेशान होकर वे महिला थाने आ गए। शिकायत दर्ज कराने सीढ़ीयों पर बैठी रही महिला यहां दो घंटे तक सीढ़ियों पर बेटी बैठी रही, लेकिन थाने का दरवाजा तक नहीं खुला। गार्ड ने कहा कि सुबह आना। मैडम के आने पर एफआईआर होगी। रुबीना ने आरोप लगाए कि रात को ही सीएम हेल्पलाइन को शिकायत की। वहां से भी सुबह कार्रवाई करने की बात कहकर महिला थाने जाने को कहा। बड़ी मुश्किल से टीला जमालपुरा पुलिस ने सुबह 6 बजे एफआईआर की। दोपहर बाद मेडिकल के लिए भेजा दोपहर बाद बेटी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इधर, सीएसपी जहांगीराबाद अब्दुल अलीम का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। वैसे थाने में 24 घंटे एफआईआर दर्ज की जाती है। अगर महिला थाने में रात को महिला की शिकायत नहीं ली गई है, तो जांच करवाएंगे।

MP : ब्यावरा सीट से टिकट के दावेदारों के सैकड़ों समर्थकों ने सीएम हाउस के गेट पर धरना दिया

भोपाल। मध्य प्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लेकर हंगामा हो गया है। शनिवार को टिकट के दावेदारों के सैकड़ों समर्थकों ने भोपाल आकर विधानसभा का घेराव किया। वह 2018 में हारे भाजपा प्रत्याशी रहे नारायण सिंह पवार का विरोध कर रहे हैं। सीएम हाउस के गेट पर धरना देकर नारेबाजी की जा रही है। ब्यावरा में नए प्रत्याशी की मांग की जा रही है। लोग हाथों में पोस्टर और तख्तियां लिए हैं। इसमें लिखा है- ‘ब्यावरा मांगे नया चेहरा।’ इससे पहले शुक्रवार को ब्यावरा में मुख्यमंत्री के काफिले को दो बार रोका गया था। समर्थकों ने भाजपा कैंडिडेट बदलने की मांग की थी। इन लोगों का कहना था कि हमें भाजपा से नया प्रत्याशी चाहिए। पांच किलोमीटर के अंदर दो बार काफिला रोके जाने पर शिवराज नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि ये कल्चर बंद करो, भाजपा में ऐसे तमाशे से टिकट नहीं मिलता है। सितंबर में कांग्रेस विधायक के निधन से सीट खाली हुई ब्यावरा के सैकड़ों कार्यकर्ता आज सीएम हाउस के बाहर पहुंच गए। समर्थकों का कहना है कि लोग यहां नए चेहरे को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। 2018 के चुनाव में भाजपा के नारायण सिंह पवार सिंह कांग्रेस के गोवर्धन दांगी से चुनाव हार गए थे। सितंबर में दांगी को कोरोना हो गया था। बाद में उनका निधन होने से ब्यावरा सीट खाली हो गई थी। विधानसभा का उपचुनाव: 3 नवंबर को मतदान, 10 को नतीजे मध्य प्रदेश 28 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। चुनाव की अधिसूचना 9 अक्टूबर को जारी हो जाएगी। 16 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख है। 28 में से 27 पर पहले कांग्रेस का कब्जा था 28 सीटों में से 27 पर पहले कांग्रेस का कब्जा था। प्रदेश में 230 सदस्यीय राज्य विस में बहुमत के लिए 116 सीटें होना जरूरी हैं। अगर भाजपा उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करती है तो उसकी सरकार और स्थिर होगी। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की कोशिश है कि वह 20 या उससे ज्यादा सीटें जीत ले, जिससे की एक बार फिर प्रदेश में सत्ता पलट सकती है। मप्र की इन 28 सीट पर विधानसभा का उपचुनाव ग्वालियर, डबरा, बमोरी, सुरखी, सांची, सांवेर, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर पूर्व, भांडेर, करैरा, पोहरी, अशोकनगर, मुंगावली, अनूपपुर, हाटपिपल्या, बदनावर, सुवासरा, बड़ामलहरा, नेपानगर, मंधाता, जोरा, आगर, ब्यावरा।

MP : नरसिंहपुर में हाथरस जैसी घटना,दलित महिला से गैंगरेप, पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी, सुसाइड कर ली

नरसिंहपुर। जिले के चीचली थानांतर्गत एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ि‍ता की तीन दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो उसने शुक्रवार को सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में लापरवाही बरते जाने पर दो पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी राजेश तिवारी और गाडरवारा के एसडीओपी सीताराम यादव को पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच कर दिया गया है। रिपोर्ट न लिखने और लापरवाही बरतने के कारण चिचली थाना प्रभारी अनिल सिंह और गोटिटोरिया चौकी प्रभारी मिश्रीलाल कुड़ापे को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, दुष्कर्म के तीन मुख्य आरोपी परसू, अरविंद, अनिल के साथ ही पीड़िता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को शुक्रवार को रात ही निलंबित कर दिया गया था। मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान के एक्शन में आने के बाद ये कार्रवाई की गईं। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इसकी रिपोर्ट लिखाने के लिए 3 दिन से पुलिस के चक्कर लगा रहे थे। आरोपितों को गिरफ्तार करने की जगह उन्हें ही लॉकअप में डाल दिया गया था। 28 सितंबर को हुआ सामूहिक दुष्कर्म पति ने एसडीओपी गाडरवारा सीताराम यादव को बताया कि उसकी पत्नी 28 सितंबर को गांव स्थित खेत में चारा काटने गई थी। जहां पर परसू, अरविंद और अनिल नाम के तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घर आने पर पत्नी ने घटना के बारे में बताया। सभी रात को ही गोटिटोरिया पुलिस चौकी पहुंचे, जहां उनसे आवेदन लेकर सुबह मेडिकल कराने की बात कही गई। आरोप है कि जब दूसरे दिन 29 सितंबर को वे चौकी पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। 30 सितंबर को वह चीचली थाना पहुंचे, जहां उनकी फरियाद सुनने के बजाय पुलिसकर्मियों ने महिला के पति, जेठ को ही लॉकअप में बंद कर दिया। पीड़िता के साथ गाली-गलौज की गई। आरोप है कि महिला के परिजन को छोड़ने के एवज में पुलिस ने उनसे रुपए लिए। इससे व्यथित महिला ने आत्महत्या कर ली। मामला संज्ञान में आने के 18 घंटे में आरोपी गिरफ्तार एसपी अजय सिंह ने भास्कर को बताया कि मामले में दुष्कर्म के आरोपी तीन लोग, आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पीड़िता की रिपोर्ट नहीं लिखने और लापरवाही बरतने वाले चिचली थाना प्रभारी और गोटिटोरिया चौकी प्रभारी को भी गिरफ्तार किया गया है। उन पर क्रिमिनल लॉ की धारा 166-ए लगाई गई है। जिसके अनुसार अगर कोई पुलिस अधिकारी महिला की एफआईआर नहीं लिखता है तो उसके खिलाफ एफआईआर की जाती है। मामला संज्ञान में आने के बाद हमने 18 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुशांत केस : एम्स के पैनल ने सुशांत की हत्या की आशंका को खारिज किया, यह खुदकुशी का मामला

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 110 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है। एम्स के पैनल ने अपनी रिपोर्ट में हत्या की आशंका से इनकार किया है। इंडिया टीवी से बातचीत में एम्स के फॉरेंसिक विभाग के हेड डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा, ‘यह क्लियर कट खुदकुशी का मामला है। सुशांत का मर्डर नहीं हुआ था।’ हालांकि, अभी तक सीबीआई की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट की जांच के लिए 21 अगस्त को डॉ. सुधीर गुप्ता की लीडरशिप में एम्स के पांच डॉक्टर्स की टीम बनाई गई थी। इसने 28 सितंबर को अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम को विसरा में किसी तरह का जहर नहीं मिला। कूपर हॉस्पिटल को नहीं दी गई क्लीनचिट सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में सुशांत की बॉडी का पोस्टमॉर्टम करने वाले मुंबई के कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को क्लीन चिट नहीं दी गई है। दरअसल, कूपर अस्पताल के डॉक्टर्स ने सुशांत की ऑटोप्सी की थी। बाद में इसके तरीके पर सवाल उठे थे। सुशांत के गले के निशान पर रिपोर्ट में कुछ भी नहीं बताया गया था। यहां तक की मौत की टाइमिंग का भी जिक्र नहीं था। इसके बाद सीबीआई ने इसकी जांच एम्स से कराने का फैसला किया था। मुंबई पुलिस की जांच में फाउल प्ले नहीं मिला था करीब तीन महीने पहले मुंबई पुलिस ने भी विसरा रिपोर्ट जारी की थी। पोस्टमॉर्टम के बाद सुशांत का विसरा जांच के लिए कालीना फॉरेंसिक लैब को दिया गया था। लैब ने अपनी रिपोर्ट में दिवंगत अभिनेता के शरीर में किसी भी तरह का संदिग्ध केमिकल या जहर पाए जाने की बात से इनकार किया था। रिया के वकील ने कहा- सत्यमेव जयते एम्स की रिपोर्ट पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा, ‘हम सीबीआई के ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। रिया की ओर से हम लगातार यही कहते आ रहे हैं कि

पीएम मोदी ने किया 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी अटल टनल का उद्घाटन

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोहतांग में अटल टनल का उद्घाटन किया। करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी यह दुनिया की सबसे लंबी टनल है। इसकी लंबाई 9.2 किमी है। इसे बनाने में 10 साल का वक्त लगा। हिमालय की पीर पंजाल पर्वत रेंज में रोहतांग पास के नीचे लेह-मनाली हाईवे पर इस बनाया गया है। इससे मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और चार घंटे की बचत होगी। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। उद्घाटन के बाद टनल में पहला सफर बस से लाहौल स्पीति जिले के 15 बुजुर्गों ने किया। प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाकर एचआरटीसी की बस को रवाना किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज सिर्फ अटल जी का ही सपना पूरा नहीं हुआ है। आज हिमाचल प्रदेश के करोड़ों लोगों का भी दशकों पुराना इंतजार खत्म हुआ है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज अटल टनल के लोकार्पण का अवसर मिला। राजनाथ जी ने बताया कि मैं यहां संगठन का काम देखता था। पहाड़ों-वादियों में बहुत उत्तम समय बिताता था। जब अटल जी मनाली में आकर रहते थे, तो उनके साथ गप्पें लड़ाता था। मैं और धूमल जी जिसे लेकर अटल जी से जो बात करते रहते थे, वो आज सिद्धी बन गया है।’ ‘लोकार्पण की चकाचौंध में वे लोग पीछे रह जाते हैं जिनकी मेहनत से ये पूरा होता है। उनकी मेहनत से इस संकल्प को आज पूरा किया गया है। इस महायज्ञ में पसीना बहाने वाले, जान जोखिम में डालने वाले मेहनतकश जवानों, मजदूर भाई-बहनों और इंजीनियरों को मैं प्रणाम करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘ये टनल भारत के बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी नई ताकत देने वाली है। हिमालय का ये हिस्सा हो, पश्चिम भारत में रेगिस्तान का विस्तार हो या फिर दक्षिण और पूर्वी भारत का तटीय इलाका। हमेशा से यहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की मांग उठती रही है। लेकिन लंबे समय से बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट या तो प्लानिंग के लेवल से ही नहीं निकल पाए या फिर अटक गए, लटक गए या भटक गए।’ ‘एक्सपर्ट बताते हैं कि जिस रफ्तार से 2014 में अटल टनल का काम हो रहा था, अगर उसी रफ्तार से काम चला होता तो ये सुरंग साल 2040 में जाकर पूरा हो पाती। आपकी आज जो उम्र है, उसमें 20 वर्ष और जोड़ लीजिए, तब जाकर लोगों के जीवन में ये दिन आता।’ इससे क्या फायदा होगा? टनल से मनाली और लाहौल-स्पीति घाटी 12 महीने जुड़े रहेंगे। भारी बर्फबारी की वजह से इस घाटी का छह महीने तक संपर्क टूट जाता है। टनल का साउथ पोर्टल मनाली से 25 किमी है। वहीं, नॉर्थ पोर्टल लाहौल घाटी में सिसु के तेलिंग गांव के नजदीक है। टनल से गुजरते वक्त ऐसा लगेगा कि सीधी-सपाट सड़क पर चले जा रहे हैं, लेकिन टनल के एक हिस्से और दूसरे में 60 मीटर ऊंचाई का फर्क है। साउथ पोर्टल समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जबकि नॉर्थ पोर्टल 3060 मीटर ऊंचा है। पहले यह रिकॉर्ड चीन के नाम था अटल टनल से पहले यह रिकॉर्ड चीन के तिब्बत में बनी सुरंग के नाम था। यह ल्हासा और न्यिंग्ची के बीच 400 किमी लंबे हाईवे पर बनी है। इसकी लंबाई 5.7 किमी है। इसे मिला माउंटेन पर बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 4750 मीटर यानी 15583 फीट है। इसे बनाने में 38500 करोड़ रुपए खर्च हुए। यह 2019 में शुरू हुई। 24 दिसंबर 2019 को इस टनल का नाम दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल टनल रखने का फैसला किया था। टनल की विशेषताएं : इस टनल का निर्माण 2010 में शुरू हुआ था। 10.5 मीटर चौड़ी, 10 मीटर ऊंची टनल की खासियत 2958 करोड़ रुपए खर्च आया। 14508 मीट्रिक स्टील लगा। 2,37,596 मीट्रिक सीमेंट का इस्तेमाल हुआ। 14 लाख घन मीटर चट्टानों की खुदाई हुई। हर 150 मीटर की दूरी पर 4-जी की सुविधा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet