LATEST NEWS

MP : बदमाशों ने ऑटो चालक को सरेराह पीटा,इसके बाद पेट्रोल डालकर जलाया

इंदौर। जूनी थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में कुछ बदमाशों ने एक ऑटो चालक को सरेराह पेट्रोल डालकर जला दिया। राहगीरों ने जलते देख उस पर पानी डाला और गीले कपड़े से आग बुझाकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। सिंधी काॅलोनी में देर रात एक रिक्शा चालक सड़क किनारे जल रहा था। उसकी चीख सुन रहवासी मौके पर पहुंचे और तत्काल उस पर पानी डाला और गीला कपड़ा लपेटकर आग बुझाई। उसके मोबाइल से परिजन और एंबुलेंस 108 को सूचना दी। जब तक एंबुलेंस पहुंची उसके परिजन भी पहुंच गए। उसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अस्पताल लेकर जाया गया। मौके पर पहुंचे भाई अमर ने बताया कि गंभीर घायल संतोष खुबानी है। वह ऑटो चलाता है और किसी टिफिन सेंटर के लिए काम करता है। वह रात में सिंधी कॉलोनी में ऑटो लेकर टिफिन छोड़ने गया था। गली नंबर 7 के पास उसका ऑटो खड़ा हुआ था। सिंधी कॉलोनी बगीचे के पास जैसे ही वह पहुंचा तीन-चार लोगों ने उसे घेर लिया और जमकर मारपीट की। जैसे-तैसे वह खुद को बचाकर ऑटो की ओर भागा तो बदमाशों ने उसका पीछा किया और गली के आखिरी छोर पर ऑटो के पास उसे गिराकर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद उन्होंने उसे आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गए।

मुरैना की जनसभा में शिवराज – BJP हारी तो उन्हें झोला टांगना पड़ेगा

मुरैना। शुक्रवार को मुरैना विस खरगपुर भर्राड़ में चुनावी सभा शिवराज सिंह ने कहा, ‘उपचुनाव में चुनाव प्रत्याशियों की जीत-हार का नहीं बल्कि सरकार को स्थायित्व देने का है. इसलिए 3 तारीख को आप मुरैना विधानसभा से भाजपा को जिताएं.भाजपा नहीं जीती तो मैं भी सीएम नहीं रहूंगा और मुझे झोला टांगना पड़ेगा.’ सीएम शिवराज सिंह ने जनता से कहा कि मुरैना में जितना भी विकास हुआ है, वह भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल में हुआ है. सीएम ने कहा कि पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने अपने कार्यकाल में जितने विकास कार्य कराए हैं, उतने किसी ने नहीं कराए. साथ ही मुख्यमंत्री ने पुर्व मुख्यमंत्री पर भी कटाक्ष करने का मौका नहीं छोड़ा. सीएम ने कहा कमलनाथ ने 15 महीने में जो गरीबों की योजनाएं बंद की, हमने कोरोना काल के रहते हुए भी उन्हें नए सभी योजनाएं नए सिरे से चालू करवाईं.

MP : शिक्षा विभाग में कार्यरत 6000 कर्मचारियों की नौकरी गयी

भोपाल: मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की नौकरी जायेगी। कई साल से नौकरी पर तैनात इन लोगों रोजी रोटी छिन जायेगी। वित्त विभाग ने सभी विभागों को खर्चों में कटौती करने के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद प्रदेश में स्कूली शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर ऑपरेटर्स के कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने के आदेश जारी किए हैं. बता दें कि अलग-अलग विभागों में करीब 60 हजार से ज्यादा कंप्यूटर ऑपरेटर्स काम कर रहे हैं. इससे पहले भी जिला-जनपद पंचायत, मंडी बोर्ड से कंप्यूटर ऑपरेटर्स को हटाया गया है.पंचायतों में करीब 2200 वहीं कृषि मंडियों के 3 हजार से ज्यादा ऑपरेटर निकाले जा चुके हैं.अब शिक्षा विभाग के करीब 6000 कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी. आपको बता दें कि वित्त विभाग ने इससे पहले मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को भी बड़ा झटका दिया था. साल 2020 में उन्हें इन्क्रीमेंट नहीं मिलेगा. वित्त विभाग ने बाकायदा आदेश जारी करके कहा था कि इन्क्रीमेंट काल्पनिक दिया जाएगा. कोरोना के हालात सामान्य होने के बाद इस काल्पनिक इन्क्रीमेंट की वास्तविक अदायगी की जाएगी. यह आदेश 1 जुलाई 2020 को जारी किया था जो 1 जनवरी 2021 तक लागू रहेगा.

MP : 26 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश घोषित, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश में 26 अक्टूबर को दशहरे के दिए अवकाश घोषित किया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा कर दी है। पहले 25 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया था। सीएम शिवराज ने इस पर बयान दिया है कि 25 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। 26 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश तय किया गया है। प्रदेश में दशहरे की छुटटी पहले 25 अक्टूबर को तय थी। सीएम ने कहा है कि विजयादशमी 25 अक्टूबर को भी मनाई जा रही है और 26 अक्टूबर को भी मनाई जा रही है। 25 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी है। अब दशहरे का अवकाश सोमवार को भी रहेगा।

कमलनाथ बोले – शिवराज इतने बड़े एक्टर हैं कि सलमान और शाहरुख खान को भी नीचा दिखा दें

प्रदेश की सबसे हाॅट सीट सांवेर में शुक्रवार काे एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। ग्राम पाल काकरिया में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू के लिए वोट मांगने पहुंचे कमलनाथ ने सीएम शिवराज को चुनौती देते हुए कहा कि वो बताएं कि मेरा कौन सा उद्योग है। साथ ही कमलनाथ ने कहा कि जब मैं केंद्रीय मंत्री था, तब सबसे ज्यादा पैसा मध्यप्रदेश को दिया, जिसके लिए शिवराज ने खुद मुझे धन्यवाद दिया। शिवराज ही तो झूठ की अच्छी एक्टिंग कर लेंगे। अच्छे एक्टर हैं, शिवराज जी इतने बड़े एक्टर हैं कि सलमान और शाहरुख खान को भी नीचा दिखा दें। जाएं मुंबई मप्र का नाम रोशन कर लें। मंच पर लेट जाएंगे, घुटने टेक देंगे और कहेंगे जनता मेरी भगवान है। कमलनाथ ने शिवराज के उन आरोपों पर जवाब दिया, जिसमें वो कमलनाथ को बड़ा उद्योगपति कहते हैं। कमलनाथ ने कहा शिवराज कहते हैं कि कमलनाथ बहुत बड़े उद्योगपति हैं। उनके उद्योग देशभर में हैं, मप्र में नहीं हैं। शिवराज ही एक हद होती है झूठ बोलने की। आप बता सकते हैं कौन सा उद्योग मेरा है। देशभर में एक उद्योग का नाम बता दीजिए। मैं केंद्र में मंत्री था तो आप कितनी दफा आए थे। आपने ही धन्यवाद देते हुए कहा था कि देशभर में सबसे ज्यादा पैसा आपने मप्र को दिया है। शिवराज ही कहां तक आप झूठ बोलेंगे, ये जो 4 और 8 लेन सड़क बन रही है, इसका पैसा भी मैंने ही दिया था। इसे आप इनकार करिए ना। ये सब रिकॉर्ड में है। 2014 में भाजपा की सरकार बनी, उसके बाद कितना पैसा आया है, शिवराज ही इसका खुलासा करिए। इनसे कहिए ये सबूत मीडिया के सामने रखें। जब मैंने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया तो शिवराज के पेट मे दर्द होने लगा। कमलनाथ ने कहा कि एक उद्योग लगता है तो पांच नौजवानों को मौका मिलता है। शिवराज जी मंच पर आइए और पिछले 15 साल के साथ इन 7 महीनों का भी हिसाब दीजिए, जिसमें आपने मप्र का कबाड़ा किया है। आपने किसान विरोध कानून लाए हैं। शिवराज जी को पता है कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो वह कानून बनाएगी कि यदि कोई समर्थन मूल्य से कम में खरीदेगा तो वह अपराध होगा।

MP : दिग्विजय सिंह के घर में बहू पहले आई, सास बाद में: मंत्री गिर्राज दंडोतिया

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजे कुछ भी हो परंतु यह चुनाव मर्यादाओं को तोड़ने के लिए हमेशा जाना जाएगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आम सभा को संबोधित कर रहे शिवराज सिंह सरकार की मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी गिर्राज दंडोतिया ने कहा कि “दिग्विजय सिंह बढ़े बढ़िया आदमी हैं, जिनके घर में बहू पहले आ गई और सास बाद में।” ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक एवं भाजपा प्रत्याशी गिर्राज दंडोतिया के साथ कमथरी गांव में आम सभा को संबोधित करने के लिए गए थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी ने यह बयान दिया। गिर्राज डंडौतिया ने कहा दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि मैंने गद्दारी की है। उन्होंने खुद अपने बेटा-भतीजा को मंत्री बनवा दिया। दिग्विजय कितने अच्छे आदमी हैं, वो यहां आ जाएंगे तो क्या हाल होगा उनका। दस साल रहे जनता कितनी दुखी रही। श्री दंडोतिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह बढ़े बढ़िया आदमी हैं, जिनके घर में बहू पहले आ गई और सास बाद में आ रही है। 75 साल की उम्र के विवाह किया है। हमारे यहां 75 साल का बुुजुर्ग विवाह कर लाएगा तो उससे दूर से हाथ जोड़ लेंगे। शर्म नहीं आ रही विवाह कर लिया। घर में जवान बेटा-बहू हैं।

MP : ग्वालियर व चम्बल में प्रियंका गाँधी और सचिन पायलट करेंगे कांग्रेस का प्रचार, बीजेपी में खलबली

भोपाल: प्रियंका गांधी और सचिन पायलट को ग्वालियर व चंबल क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इन दोनों नेताओं को बुलाने की रणनीति से बीजेपी खेमे में खलबली मच गयी है. प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी और राजस्थान के युवा नेता सचिन पायलट मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगे और उनका रोड शो ग्वालियर होते हुए दतिया पहुंचेगा. इस दौरान ग्वालियर चंबल की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव प्रचार किया जाएगा और दतिया में विश्व प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ के दर्शन किए जाएंगे. इसके बीच में दो या तीन चुनावी सभाएं भी आयोजित की जाएगी. प्रियंका गांधी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो भी करेंगी. साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात का भी उनका कार्यक्रम रखा है. प्रियंका की छह सीटों पर रोड शो करने की खबर है. इस रोड शो की तैयारी भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से कर ली गई है. ग्वालियर-चंबल ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ है. जहां सचिन पायलट उत्तरप्रदेश की सीमा से लगी ग्वालियर-चंबल की विधानसभा सीटों पर पायलट वोटों पर सेंध मारते नजर आएंगे. यहां वो सीटें हैं जहां पर गुर्जर वोट बहुल है जो सचिन कांग्रेस के पक्ष में ला सकते है. बता दें कि नवंबर 2015 में, कांग्रेस ने मालवा-निमाड़ में रतलाम लोकसभा चुनाव जीता था, जहां पायलट ने बड़े पैमाने पर प्रचार किया था. जिसके बाद कांतिलाल भूरिया ने जीत के बाद सचिन पायलट को एक धन्यवाद नोट भी भेजा था.

मध्यप्रदेश में सिपाही के लिए 4 हजार पदों पर भर्तियां निकाली, 24 दिसंबर से भरे जाएंगे फार्म

भोपाल। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने पुलिस विभाग में आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पदों एवं आयु संबंधी विस्तृत जानकारी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। आरक्षक संवर्ग के लगभग 4 हजार पदों पर भर्ती होना है। पीईबी द्वारा जारी सूचना के अनुसार आरक्षक संवर्ग की भर्ती प्रक्रिया चुनाव बाद 25 नवंबर से प्रारंभ होगी। ऑनलाईन आवेदन पत्र 24 दिसंबर से प्राप्त किए जाएंगे। आनलाईन आवेदन पत्र भरे जाने की अंतिम दिन 7 जनवरी, 2021 रखी गई है। आवेदन पत्र 12 जनवरी, 2021 तक संशोधन किए जा सकेंगे। आरक्षक संवर्ग की परीक्षा 6 मार्च, 2021 से प्रारंभ होगी। बोर्ड ने आदेश में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि तारीख और पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। पदों की आयु सीमा के लिए वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर पूरी जानकारी दी गई है। इसमें रेडियो और सामान्य सिपाही के पदों पर भर्ती होना है।

MP : उपचुनाव में संभावित करारी हार से बीजेपी में हड़कंप, सरकार कैसे बचे ? इस पर बन रही रणनीति

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर चल रहे उपचुनाव को लेकर बीजेपी खेमे में हड़कंप की स्थति है. जनता के मूड को देखते हुए बीजेपी नेताओं ने उपचुनाव के बाद के हालातों पर चिंतन शुरू कर दिया है. यही कारण है कि बीजेपी ने निर्दलीयों को मनाना शुरू कर दिया है। कमलनाथ बार-बार दोहरा रहे हैं कि यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। वहीं गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उपचुनाव से कोई खतरा नहीं है। यदि एक भी सीट जीत गए तो सरकार हमारी बनी रहेगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान दिया है कि भाजपा को जोड़-तोड़ की जरूरत नहीं है। हमारे पास 114 विधायक पहले से हैं, एक और जीतेंगे तो 115 हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम ओवरलोड नहीं होना चाहते हैं, संपर्क में तो और भी बहुत विधायक हैं। राजनीति के पंडित नए गुणा भाग में लग गए हैं। वह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि नरोत्तम मिश्रा ने जो 114 का आंकड़ा बताया है, वह किस तरह से पूरा होता है। वर्तमान में मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से भाजपा के पास 107 विधायक हैं, दो निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है। ऐसे में 109 सीटें हो जाती हैं। नरोत्तम मिश्रा के अनुसार भाजपा- 107, बसपा-2, सपा 1 और निर्दलीय-4 मिलाकर 114 विधायक। कमलनाथ सरकार के दौरान कांग्रेस के पास 114 सीटें थीं, उसके बाद बसपा-2, सपा 1 और निर्दलीय-4 मिलाकर कुल 221 सीटें हो रही थीं। राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि नरोत्तम मिश्रा, जिन बाकी 7 विधायकों की बात कर रहे हैं, दरअसल उन्होंने पार्टी ज्वाइन नहीं की है। वह तो जिधर दम, उधर हम वाली बात पर चलते हैं। इसके पहले कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे थे। उपचुनाव के बाद अगर कांग्रेस की स्थिति ठीक रही तो ये फिर से पाला बदल सकते हैं और निर्दलीय विधायकों पर दलबदल कानून भी लागू नहीं होता है। एक निर्दलीय विधायक के साथ मंत्री का प्रेस कॉन्फ्रेंस करना बताता है कि सब कुछ भाजपा के फेवर में नहीं है। उन्हें भी इस बात की आशंका है कि उप चुनाव के बाद स्थितियां अगर गड़बड़ाएगी तो उसके लिए पहले से ही निर्दलीयों को साध कर रखा जाएगा।

बिहार कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में इनकम टैक्स की रेड, गाड़ी से बड़ी नकदी बरामद

पटना। बिहार कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक गाड़ी में बड़ी नकदी बरामद होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स के ऑफिसर पार्टी कार्यालय में रेड कर रहे हैं। वहां पर मौजूद कई नेताओं से इनकम टैक्स के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस दफ्तर में गाड़ी के अंदर से लाखों रुपए बरामद किए गए, जिसके बाद रेड चल रही है। पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर नोटिस भी चिपकाया है। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक सदाकत आक्षम में इनकम टैक्स की यह रेड चली है। जिसमें रुपये के लेनदेन को लेकर कई नेताओं से पूछताछ की गई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी से जुड़े कुछ बिहार मूल के स्थानीय नेता इनकम टैक्स विभाग के राडार पर हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दि के अंदर हुए संदिग्ध लेनदेन के सिलसिले में आयकर विभाग की टीम उनसे पूछताछ करने वाली है। हालांकि अभी तक आयकर विभाग की ओर से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि गाड़ी से कितनी नगदी बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार चुनाव के मद्देनजर गलत तरीके से ब्लैक मनी के लेनदेन का आरोप है। सदाकत आश्रम में हुई छापेमारी पर बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार मेंजेडीयू-भाजपा गठबंधन चुनाव हार रहा है। मैं जानता हूं कि जब भी वो हार देख लेते हैं तो ऐसे तरीके करते हैं, जिनका लोकतंत्र से कोई लेना देना नहीं है। गोहिल ने कहा कि सदाकत आश्रम से कुछ नहीं मिला है। कम्पाउंड के बाहर से किसी गाड़ी में पैसा मिला है, ऐसा कह कर यहां इनकम टैक्स की टीम ने नोटिस दिया है। फिर भी हमने कहा है कि हम सहयोग करेंगे क्योंकि हमारे परा कोई काला धन नहीं है, काला धन तो भाजपा के पास है।

कोरोना वैक्सीन के लिए करीब 52 हजार करोड़ का फंड, हर डोज पर 500 से 600 रु. खर्च होंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि देश के हर नागरिक को वैक्सीन लगाई जाएगी। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने 130 करोड़ की आबादी तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए खाका तैयार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने वैक्सीन खरीदने और पूरे देश में इसके डिस्ट्रीब्यूशन के लिए करीब 51 हजार करोड़ रुपए का फंड निर्धारित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, करंट फाइनेंशियल ईयर में वैक्सीन के लिए पैसों की कमी न आए, इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासनिक अफसरों का अनुमान है कि देश में हर व्यक्ति पर वैक्सीन का करीब 500 से 600 रुपए (6 से 7 डॉलर) का खर्च आएगा। ऐसी है सरकार की तैयारी देश में हर व्यक्ति को दो बार वैक्सीन लगाया जाएगा। एक डोज का खर्च करीब 2 डॉलर यानी लगभग 147 रु. आएगा। एक व्यक्ति के वैक्सीन के रख-रखाव और उसके ट्रांसपोर्टेशन पर 2 से 3 डॉलर यानी लगभग 219 रु. का खर्च आएगा। सरकार समर्थित पैनल ने भविष्यवाणी की है कि भारत संक्रमण के चरम पर है, फरवरी तक इसका प्रसार जारी रह सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि वैक्सीन देश के सभी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। ऐसा अनुमान है कि सरकार ने वैक्सीन के लिए पर्याप्त रकम जुटा ली है और आगे भी इसमें कोई कमी नहीं आएगी। मोदी सरकार ठोस कदम उठा सकती है सरकार के पैनल ने अनुमान लगाया है कि भारत में कोरोना का एक पीक आ चुका है। संक्रमण अभी फरवरी तक फैलेगा। कोरोना के चलते देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है। इसलिए, मोदी सरकार आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई ठोस कदम उठा सकती है।

MP : युवती से गैंगरेप, 20 दिनों तक पीड़िता को रखा बंधक बनाकर

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में महिला के साथ सामूहि​क दुष्कर्म की वारदात सामने आयी है । दरिंदगी की हद तब हो गई, जब आरोपियों ने पीड़िता को लगभग 20 दिनों तक बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 4 आरोपियों की तलाश जारी है। युवती के साथ रेप के मुख्य आरोपी को पुलिस की टीम ने दमोह रेल्वे स्टेशन के पास टिकट खरीदते हुए धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली भागने के फिराक में था, इससे पहले पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने रेप के बाद पीड़िता को 20 दिनों तक पन्ना में किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा था । वहीं, दूसरी ओर झाबुआ से भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां 5 लोगों ने मिलकर 35 साल की महिला के साथ दरिंदगी की है। मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

MP : हाईकोर्ट की सख्ती , सीएम शिवराज की अशोकनगर और भांडेर में होने वाली चुनावी सभाओं पर रोक

अशोकनगर। मध्यप्रदेश में उपचुनाव केलिए कांग्रेस-बीजेपी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी थमती नहीं दिख रही है। प्रचार के दौरान संक्रमण फैलने का खतरे को देखते हुए हाईकोर्ट की ग्वालियर बैंच ने अशोकनगर और भांडेर में होने वाली चुनावी सभाओं पर रोक लगा दी है। वहीं इस मामले में सीएम शिवराज का बयान भी सामने आया है, जिसमें सीएम शिवराज ने हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए अपनी सभाएं निरस्त करने की जानकारी दी, वहीं उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की भी बात कही है।

MP : घोषणावीर सीएम शिवराज बोले – मध्यप्रदेश के गरीबों को फ्री में कोरोना की वैक्सीन

ग्वालियर। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को चुनावी सभा में कहाकि मध्यप्रदेश के गरीबों को फ्री में कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। बता दें कि एनडीए ने बिहार में अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेशवासियों को फ्री में कोरोना वैक्सीन देने का ऐलान किया है। सीएम शिवराज ने कहा है कि मैं 1 लाख बार अपनी जनता के लिए घुटने टेककर उन्हें प्रणाम करूंगा। विकास के अभी ट्रेलर है, पिक्चर बाकी है। हम तो मुख्यमंत्री कड़की के दौर में बने, कोरोना का दौर है, फिर भी तुलना करके देखें तो कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कुछ नहीं दिया। आपने मेरा छह महीने का कार्यकाल भी देखा। अवैध कॉलोनी को वैध करने में कोई कसर नही छोडूंगा, पट्टे देने में भी कोई कसर नहीं छोडूंगा। कोरोना की वैक्सीन आने दो, मध्यप्रदेश के एक-एक गरीब को फ्री में मिलेंगी वैक्सीन। गौरतलब है कि बिहार चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने बृहस्पतिवार को संकल्प पत्र ‘आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप 2020-25′ जारी किया जिसमें तीन लाख शिक्षकों की नियुक्ति करने सहित शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों में 19 लाख नए रोजगार देने, कोरोना वायरस से बचाव के लिए नि:शुल्क टीका लगाने, महिलाओं के लिए माइक्रो फाइनेंस की नयी योजना लाने और बिहार को आईटी हब बनाने सहित 11 संकल्प व्यक्त किए गए हैं।

MP : अब इमरती के बिगड़े बोल, कमलनाथ की मां और बहन को बोला बंगाल की आइटम

भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से मंत्री इमरती देवी को आइटम कहने की बात अब तूल पकड़ती जा रही है. एक तरफ चुनाव आयोग ने इस मामले में कमलनाथ को नोटिस भेज कर 48 घंटे में जवाब तलब किया है, वहीं अब इमारती देवी भी हमलावर होती दिख रही हैं. उन्होंने एक बयान के दौरान कमलनाथ को बंगाली बताया और कहा कि वे बाहर से आए हैं और इस राज्य के मुख्यमंत्री बने. अब कुर्सी छिन गई है तो उनका दिमाग खराब हो गया है और कुछ भी बोल रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कमलनाथ की मां और बहन के लिए कहा कि क्या कह सकते हैं उनकी मां और बहन होंगी बंगाल की आइटम. वायरल हुआ वीडियो इमरती देवी का कमलनाथ की मां और बहन को लेकर ‌ दिए गए इस बयान का वीडियो अब वायरल हो गया है. उनके इस बयान को लेकर लोग उनकी कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने इमरती देवी के इस बयान की निंदा की है. साथ ही इसे अपमानजनक करार दिया है. हालांकि अभी तक इस संबंध में कमलनाथ की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet