LATEST NEWS

फेसबुक पर दोस्ती, वीडियो कालिंग प्यार, शादी करने 750 किमी दूर से भोपाल आ गई महिला, आगे क्या हुआ ?

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक तीन बच्चों की मां फेसबुक पर बने दोस्त से शादी करने के लिए 750 किमी दूर युवक के घर तक पहुंच गई । जब युवक को शक हुआ, और जांच-पड़ताल की तो पता चला, जिस महिला से वो शादी करने वाला है, उसकी पहले ही शादी हो चुकी है। युवक की शिकायत पर महिला को पुलिस के हवाले किया गया और अब उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के मामले आए दिन आते रहते हैं, लेकिन इस तरह के फ्रॉड कम ही देखने को मिलते है। बैतूल के एक गांव में रहने वाले 21 वर्षीय संदीप नाम के युवक ने बताया कि महिला से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी जिसके बाद दोनों के बीच व्हॉट्सएप, फोन और वीडियो कॉल पर बातें होने लगी। बातचीत का सिलसिला बढता गया और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। मामले में ट्विस्ट तब आया जब 4 दिन पहले यानी 9 अक्टूबर को युवती उत्तरप्रदेश के महू से 750 किलोमीटर का सफर कर मध्य प्रदेश के भोपाल आ गई। उसने युवक को भोपाल बुलाया और बैतूल जाकर शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। दो दिन तक टालने के बाद युवक ने युवती से आधार कार्ड और अन्य आईडी कार्ड मांगे, जिसे वो दिखा न सकी। फिर युवक उसे आधार कार्ड बनवाने के बहाने बैतूल लेकर आ गया और उसे सीधे महिला डेस्क को सौंप दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवती की उम्र 25 वर्ष है और वह तीन बच्चों की मां है । महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। इससे परेशान होकर वह दूसरी शादी के लिए लड़के के पास आ गई। पुलिस ने महिला के पति और पिता को इस मामले की सूचना देकर उन्हें बैतूल बुलाया है। महिला सेल के डीएसपी संतोष पटेल का कहना है कि महिला को परिजनों को सौंपा जाएगा।

कोरोना : नए साल पर मिलेगा वैक्सीन का तोहफा, देशभर में डिस्ट्रीब्यूशन की प्लानिंग पर काम शुरू

नई दिल्ली.. देश के लिए अच्छी खबर है। कोरोना वैक्सीन पर तेजी से काम हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि उम्मीद है कि जैसे ही नया साल शुरू होगा, देश में कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी, वह भी एक से ज्यादा सोर्स के जरिए। देशभर में इसके डिस्ट्रीब्यूशन की प्लानिंग पर काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि जुलाई 2021 तक हम देश में वैक्सीन के 40-50 करोड़ डोज मुहैया कराकर देश के 20-25 करोड़ लोगों को वैक्सीन दे सकेंगे। इस बीच, देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 73 हजार 565 हो गया है। 710 लोगों ने दम तोड़ा। देश में एक्टिव केस में 21 दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई है। 24 घंटे में 25 हजार केस कम हुए हैं। इससे पहले 21 सितंबर को 28 हजार 653 केस कम हुए थे। मोदी बोले- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा- ‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के मामले में लापरवाही न बरती जाए।’ मोदी ने डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल की बायोग्राफी रिलीज होने के मौके पर यह बात कही। देश में पिछले दो हफ्तों में 10 लाख मामले बढ़े हैं। हालांकि, 24 घंटे में सामने आने वाले संक्रमितों की औसत संख्या अब 72 से 74 हजार के बीच हो गई है। दो हफ्ते पहले हर दिन 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आते थे। अब तक 62.24 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 9 हजार 894 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी का आंकड़ा बढ़ने से एक्टिव केस भी कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 71 हजार 559 लोग ठीक होने के साथ एक्टिव केस की संख्या घटकर 8.61 लाख हो गई। लगातार चार दिनों से देश में एक्टिव केस की संख्या 9 लाख से नीचे रही। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

हिंदू लड़की को मुस्लिम बहू दिखाने पर तनिष्क का ऐड विवादों में, लव जिहाद के समर्थन का आरोप

नई दिल्ली. टाटा ग्रुप का मशहूर ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क अपने नए विज्ञापन के चलते विवादों में है। ब्रांड को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से लोगों के गुस्सा का शिकार होना पड़ रहा है। दरअसल, फेस्टिव सीजन करीब है। ऐसे में तनिष्क ने अपने प्रमोशन के लिए नया विज्ञापन जारी किया है। इस विज्ञापन का प्लॉट इंटरकास्ट मैरिज पर आधारित है। विज्ञापन में एक हिंदू लड़की की मुस्लिम लड़के से शादी दिखाई गई है। इसके बाद से ट्विटर पर तनिष्क को ट्रोल करना जारी है। ट्विटर पर #BoycottTanishq के साथ ज्वेलरी ब्रांड का विरोध किया जा रहा है। इस संबंध में भास्कर ने तनिष्क से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद तनिष्क ने वीडियो को यूट्यूब चैनल से हटा दिया है। क्या है इस विज्ञापन में ? तनिष्क के इस प्रमोशनल ऐड में एक हिंदू लड़की को मुस्लिम फैमिली की बहू के रूप में दिखाया गया है। हिंदू लड़की की मुस्लिम के घर में शादी हुई है और उसकी गोदभराई यानी बेबी शावर के फंक्शन को दिखाया गया है। इसमें हिंदू कल्चर को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम फैमिली सभी तरह के रस्मो-रिवाज हिंदू धर्म के हिसाब से करती है। विज्ञापन के अंत में वह प्रेग्नेंट महिला अपनी सास से पूछती है, “मां ये रस्म तो आपके घर में होती भी नहीं है न?” इस पर उसकी सास जवाब देती है, “पर बिटिया को खुश रखने की रस्म तो हर घर में होती है न?” वीडियो में हिंदू-मुस्लिम परिवार को एकजुट दिखाने की कोशिश की गई है।

नवरात्रि में जपें दुर्गा सप्तशती 6 सबसे अधिक शक्तिशाली मंत्र

नवरात्रि में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ मनोरथ सिद्धि के लिए किया जाता है; क्योंकि श्री दुर्गा सप्तशती दैत्यों के संहार की शौर्य गाथा से अधिक कर्म, भक्ति एवं ज्ञान की त्रिवेणी हैं। मार्कण्डेय पुराण में ब्रह्माजी ने मनुष्यों के रक्षार्थ परमगोपनीय साधन, कल्याणकारी देवी कवच एवं परम पवित्र उपाय संपूर्ण प्राणियों को बताया, जो देवी की नौ मूर्तियां-स्वरूप हैं, जिन्हें ‘नव दुर्गा’ कहा जाता है, उनकी आराधना आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से महानवमी तक की जाती है। यह श्री मार्कण्डेय पुराण का अंश है। यह देवी महात्म्य धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष चारों पुरुषार्थों को प्रदान करने में सक्षम है। सप्तशती में कुछ ऐसे भी स्रोत एवं मंत्र हैं, जिनके विधिवत पारायण से इच्छित मनोकामना की पूर्ति होती है। यहां पढ़ें खास 6 मंत्र- * बाधा मुक्ति एवं धन-पुत्रादि प्राप्ति के लिए- सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यों मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥ * सर्वकल्याणकारी मंत्र- सर्व मंगलं मांगल्ये शिवे सर्वाथ साधिके । शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणि नमोस्तुऽते॥ * आरोग्य एवं सौभाग्य- देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्‌। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि॥ * विपत्ति नाश के लिए- शरणागतर्दनार्त परित्राण पारायणे। सर्व स्यार्ति हरे देवि नारायणि नमोऽतुते॥ * आरोग्य, ऐश्वर्य, सौभाग्य, संपदा एवं शत्रु भय मुक्ति- ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः। शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै॥ * विघ्नहरण मंत्र- सर्वबाधा प्रशमनं त्रेलोक्यसयाखिलेशवरी। एवमेय त्याया कार्य मस्माद्वैरि विनाशनम्‌॥ जाप विधि- नवरात्रि के प्रतिपदा के दिन घटस्थापना के बाद संकल्प लेकर प्रातः स्नान करके दुर्गा की मूर्ति या चित्र की पंचोपचार या दक्षोपचार या षोड्षोपचार से गंध, पुष्प, धूप दीपक नैवेद्य निवेदित कर पूजा करें। मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें।

MP: मंच पर घुटनों के बल बैठे क्यों दिख रहे सीएम शिवराज?

भोपाल. उपचुनाव के मुहाने पर खड़े मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर पर सियासी घमासान मच गया है. इस तस्वीर में सीएम शिवराज जनता के सामने घुटने के बल बैठे दिख रहे हैं. इस तस्वीर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि काम करते तो घुटने नहीं टेकने पड़ते. जनता के सामने ऐसे घुटने टेकने की जरूरत उन्हीं नेताओं को होती है जो चुनाव से पहले लोगों के सामने झूठे वादे करते हैं. पूर्व सीएम कमलनाथ ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘यदि नेता जनता को झूठे सपने, झूठे सब्जबाग ना दिखाए, झूठी घोषणाएं ना करे, झूठे चुनावी नारियल ना फोड़े, जनता से किये अपने हर वादे को वचन समझ पूरा करे, जनता को झूठे- लच्छेदार भाषण परोसकर मूर्ख ना समझें, अपनी सत्ता लोलुपता के लिये सौदेबाजी से जनादेश का अपमान कर राजनीति को कलंकित ना करें, जनहित उसके लिये सदैव सर्वोपरि हो तो जनता उसे हमेशा सर आंखों पर बैठाती है, अपने सर का ताज बनाती है, उसको घुटने टेकने की कभी जरूरत ही नहीं पड़ती है’. वहीं बीजेपी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अपने-अपने संस्कार हैं कमलनाथ जी. कोई भारत की जनता के आगे झुकता है तो कोई इटली और चीन के आगे. हम इटली के सामने घुटने नहीं टेकते. दरअसल, मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर नवंबर महीने में उपचुनाव होना है. इसमें एक सीट मंदसौर की सुवासरा है जहां से बीजेपी ने कांग्रेस छोड़ कर आए हरदीप सिंह डंग को अपना प्रत्याशी बनाया है. डंग के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने शिवराज सिंह चौहान सुवासरा पहुंचे थे जहां भाषण देते समय वो मंच पर ही घुटनों के बल बैठ गए और शीश झुका कर जनता का अभिवादन किया था. भाषण में उन्होंने कहा कि ‘चुनाव के समय लोग कहते थे कि मंदसौर और नीमच में सूपड़ा साफ हो जाएगा, तब आपने ऐसा साथ दिया कि मैं कभी नहीं भूलूंगा और इसके लिए मैं आपका कृतज्ञ हूं. आज मेरा दिल कह रहा है कि शिवराज यहां बैठकर, शीश झुकाकर मंदसौर और नीमच की जनता को प्रणाम कर और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दे’. इसके बाद शिवराज वहीं घुटनों के बल बैठ गए और शीश झुकाकर सामने मौजूद कार्यकर्ताओं और जनता का हाथ जोड़ धन्यवाद किया. मुख्यमंत्री को अपने सामने इस तरह से देख वहां मौजूद लोग ताली बजाने लगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लांच की स्वामित्व योजना, गांवों के लोगों को आधार कार्ड जैसा प्रॉपर्टी कार्ड मिलेगा

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक प्रॉपर्टी कार्ड योजना लांच की। उन्होंने कहा कि यह कार्ड गांवों में प्रॉपर्टी के अधिकारों में स्पष्टता लाएगा। किसान इस कार्ड के जरिये अपनी प्रॉपर्टी को गिरवी रखकर वित्तीय संस्थानों से कर्ज ले सकेंगे। गांवों की स्थिति बदलने के लिए ऐतहासिक पहल देश के दो-तिहाई लोग गांवों में रहते हैं, जहां कुछ ही लोगों के पास पूरा लैंड रिकॉर्ड रहता है और प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होता रहता है। स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड वितरण की शुरुआत करते हुए एक वेबकास्ट में उन्होंने कहा कि गांवों की स्थिति बदलने के लिए यह एक ऐतिहासिक पहल है। गांवों के भूखंडों की मैपिंग करने के लिए सरकार ड्रोण टेक्नोलॉजी का उपयोग करना चाहती है। अगले चार साल में सरकार करीब 6,20,000 गांवों में यह काम करना चाहती है। अपना मकान होते हुए भी लोगों को लोन लेने में होती है कठिनाई पीएम ने कहा कि अपना मकान होते हुए भी लोगों को लोन लेने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अब ये लोग स्वामित्व योजना में दिए गए कार्ड को दिखाकर आसानी से लोन ले सकते हैं। इस महीने छह राज्यों के 750 से ज्यादा गांवों में एक लाख लोगों को डिजिटाइज्ड प्रॉपर्टी कार्ड मिलना शुरू हो जाएगा। आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम आधार कार्ड की तरह हर प्रॉपर्टी कार्ड में एक यूनीक नंबर होगा। मोदी ने सर्वे ऑफ विल्लेज एंड मैपिंग विद इंप्रोवाइज्ड टेक्नोलॉजी इन विल्लेज एरियाज (स्वामित्व) योजना के कई लाभार्थियों से बात भी की। उन्होंने कहा कि देश के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

MP: नाबालिग से रेप, पीड़िता ने लड़के के सामने ही खुद को लगाई आग

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर अतरैला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़के द्वारा एक किशोरी से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. इस घटना के बाद 14 वर्षीय पीड़िता ने स्वयं पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली. पीड़िता को गंभीर हालत में रीवा के अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने 15 वर्षीय आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है. त्योंथर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) ओपी सिंह ने शनिवार को बताया कि यह घटना सात अक्टूबर को जिले के अतरैला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई. उन्होंने पीड़िता द्वारा तहसीलदार को दिये गये बयान के हवाले से बताया, ‘‘घटना के समय किशोरी के परिजन रिश्तेदारों के यहां गये थे और उसकी बड़ी बहन बकरियां चराने गयी हुई थी. शाम को लगभग चार बजे आरोपी लड़का उसके घर में घुस आया और पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इससे आहत होकर किशोरी ने लड़के के सामने ही स्वयं पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली. यह देखकर लड़के ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक किशोरी का पूरा शरीर झुलस चुका था.’’ सिंह ने बताया कि यह देखकर लड़का मौके से फरार हो गया और पीड़िता जली अवस्था में घर में ही पड़ी रही. उन्होंने बताया कि शाम को परिजन जब वापस घर आये तो उन्हें घटना की जानकारी मिली और वह तत्काल किशोरी को उपचार के लिये अस्पताल ले गये. संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के बयान तहसीलदार के समक्ष कराये गये और उसे बेहतर उपचार के लिये शुक्रवार को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

MP : दिल दहला ..नाबालिग ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो पड़ोसी युवक ने काट दी गर्दन

भिण्ड.  जिले के अटेर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने की कोशिश की, लेकिन जब नाबालिग मना करने लगी तो आरोपी ने लड़की की गर्दन काट डाली। घायल नाबालिग को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना अटेर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां रहने वाला एक युवक पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अकेली देखकर घर में घुस आया। इसके बाद आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।

MP : प्रोबेशनरी एसआई ने मांगे डम्पर वाले से 50 हजार, एसपी ने सस्पेंड किया

सागर। सागर से देवरी पहुंचे प्रोबेशनरी एसआई विवेक शर्मा को सागर एसपी अतुल सिंह ने सस्पेंड कर दिया। एसआई देवरी से 10 किलोमीटर दूर डोंगर सलैया रोड पर रेत डंपर वालों से वसूली कर रहा था। उसने डंपर वाले से 50 हजार रुपयों की मांग कर दी, जहां डंपर वाले ने मौके से ही एसपी अतुल सिंह को फोन लगाकर एसआई की शिकायत कर दी। इसके बाद सागर एसपी अतुल सिंह ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एसआई विवेक शर्मा को जमकर फटकार लगाई। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पांच मिनट में मौका खाली करने को कहा। एसपी अतुल सिंह इतना ज्यादा नाराज हुए कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर उन्होंने 5 मिनट में मौका नहीं छोड़ा तो वे उन्हें 151 में गिरफ्तार भी करवा देंगे। साथ ही तुम्हारी रिपोर्ट पुलिस हेडक्वार्टर भेज रहा हूं और उसमें लिखा है कि प्रोबेशन पीरियड में तुम्हारी सेवाएं समाप्त की जाएं। एसपी ने कहा कि तुम पुलिस विभाग के नाम पर कलंक हो। अब एसपी ऑडियो अब वायरल हो रहा है। एसपी अतुल सिंह इस पर बात पर नाराज थे कि प्रोबेशन पीरियड में बिना किसी आदेश के वह किस आधार पर ट्रकों को रोक रहे थे। जब एसपी ने उनसे सवाल किया तो इस बात का कोई जवाब नहीं दे पाए। एसआई विवेक शर्मा का कहना था कि उनके सामने से रेत से भरे ट्रक जा रहे थे जिस पर उन्होंने कार्रवाई की है। ये था मामला देवरी में नए-नए पहुंचे प्रोबेशनरी एसआई विवेक शर्मा ने रेप के तीन डंपर रोक लिये और इनकी रॉयल्टी उन्होंने अपने पास रख ली। मौके पर एक आरक्षक अनिल कुमार को छोड़ कर चले गए। इस दौरान ट्रक मालिकों ने एसआई विवेक शर्मा से मोबाइल फोन का वीडियो चालू करके बात की। उनसे इस बात को जानना चाहा कि जब कोई आदेश नहीं है तब किस आधार पर ट्रकों को रोक रहे हैं। साथ ही तीन ट्रकों के अलावा बाकी ट्रकों को किस आधार पर जाने दे रहे हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि वह 50 हजार किस आधार पर मांग रहे हैं जिसका वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एसपी अतुल सिंह ने बताया कि बिना किसी निर्देश के देवरी के एसआई विवेक शर्मा डंपरों को रोक रहे थे। इसकी शिकायत उन्हें मिली है। इस पर उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया गया है।

MP : आईपीएल पर सट्टा, इतने नोट जब्त कि घंटों लग गए गिनने में

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक सरकारी कर्मचारी अपने भाई के साथ सट्‌टा खिलाते पकड़ा गया। आरोपियों के पास से इतने रुपए मिले कि पुलिस को गिनने में घंटों लग गए। कुल 63 लाख रुपए नकद, पिस्टल और रिवाॅल्वर भी जब्त हुई है। पूछताछ में दूसरे ठिकाने के बारे में पता चला तो वहां भी छापा मारा गया। यहां दो सटोरिए मिले, लेकिन उनके पास से नकदी नहीं मिली। यह लोग चेन्नई सुपर किंग और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस की टीम ने भीतर बाजार इलाके में क्रिकेट सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर शनिवार देर रात गौरीशंकर मंदिर के पीछे एक मकान में दबिश दी। यह मकान गौरव उर्फ वीरू साहू और रूपेश उर्फ रिप्पी साहू का निकला। मौके पर वीरू और रिप्पी दोनों भाई क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे। तलाशी के दौरान उनके कमरे से 63 लाख 9 हजार रुपए नकद, एक पिस्टल और एक रिवॉल्वर, दो कारतूस और 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए। कृषि मंडी में नौकरी करता है गौरव सरकारी कर्मचारी है। गढ़ाकोटा कृषि मंडी में पदस्थ बताया जा रहा है। इन दोनों से पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर कोतवाली पुलिस ने कटरा तीनबत्ती से दो और सटोरिए पकड़े। इनमें पवन केशरवानी और शुभम पटेल शामिल हैं। उनसे कुछ रुपए और 4 मोबाइल जब्त किए गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ सट्टा ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

रेलवे का नया प्लान- मेल और एक्सप्रेस ट्रेन से हटाए जाएंगे स्लीपर कोच, सिर्फ AC बोगी रहेंगी

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे, रेल नेटवर्क को अपग्रेड करने पर विचार कर रही है. स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से स्लीपर कोच को पूरी तरह खत्म कर दिए जाएगा. यानी इन ट्रेनों में सिर्फ एसी बोगियां ही रहेंगी. इस तरह की ट्रेन की रफ्तार 130/160 किमी प्रति घंटा होंगी. दरअसल मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें के 130 किमी प्रति घंटे या उससे अधिक की रफ्तार से चलने पर नॉन-एसी कोच तकनीकी समस्याएं पैदा करती हैं. इसलिए इस तरह की सभी ट्रेनों से स्लीपर कोच को खत्म कर दिया जाएगा. लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में फिलहाल 83 एसी कोच लगाने का प्रस्ताव है. हालांकि इस साल के अंत तक कोच की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी जाएंगी. वहीं अगले साल कोच की संख्या 200 किए जाने का प्लान है. यानी कि आने वाले समय में यात्रा और ज्यादा आरामदायक और कम समय लेने वाला होगा. अच्छी बात यह है कि इसके बदले में किराया भी सामान्य एसी कोच के मुकाबले कम ही रखे जाने का प्लान है. हालांकि इसका यह मतलब कतई नहीं है कि अब नॉन एसी कोच होंगे ही नहीं. असल में नॉन एसी कोच वाली ट्रेन की रफ्तार एसी कोच वाली ट्रेनों के मुकाबले कम होगी. जानकारी की मुताबिक ऐसी ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जाएंगी. यह सारा काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, साथ ही नए अनुभवों से सबक लेते हुए ही आगे की योजना बनाई जाएगी. इससे पहले इंडियन रेलवे ने बुधवार को 39 नई पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी है. ये सभी ट्रेनें स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी. रेलवे की तरफ से सभी 39 ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दी गई है, लेकिन अभी इन्हें कब से चलाया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. रेलवे के मुताबिक जल्द ही ये 39 नई स्पेशल ट्रेनें पटरी पर दौड़ती नजर आएंगी. सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, 9 अक्टूबर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और नागपुर, पुणे, गोंदिया और सोलापुर के बीच 10 स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों को चलाया जाएगा. इन ट्रेनों में जनरल डिब्बे नहीं होंगे. बल्कि ये पूर्ण रूप से स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें होंगी, जिसमें बिना कंफर्म टिकट के यात्रा की इजाजत नहीं होगी. साथ ही इन ट्रेनों में भी वर्तमान में चल रहीं अन्य ट्रेनों की तरह ही इन ट्रेनों में भी कोरोना वायरस से संबंधित सभी नियमों का पालन करना होगा. इसमें सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, चेहरे पर मास्क आदि शामिल है. 17 अक्टूबर से प्राइवेट तेजस ट्रेनें भी दौड़ने लगेंगी. IRCTC ने बुधवार को इस बात की घोषणा की है. तेजस ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग की शुरुआत 8 अक्टूबर से हो गई है. बता दें कि कोरोना काल में तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 7 महीने से बंद है. लेकिन अब इसे शुरू किया जा रहा है. कंपनी के मुताबिक 17 अक्टूबर से लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई रूट पर इन ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू होगा.

पिता के टेंट हाउस के गद्दों के ढेर में दबने से मासूम भाई-बहन की मौत

भोपाल. भोपाल में एक बेहद दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गयी. 5 साल के ये बच्चे गद्दों के ढेर में दब गए जिससे इनका दम घुट गया. बच्चे चचेरे भाई-बहन थे.इनके पिता का टेंट हाउस (Tent House) है. कोरोना के कारण धंधा बंद होने की वजह से पिता ने टेंट हाउस के गद्दे घर पर रखवा दिए थे. यही इस हादसे की वजह बन गए. ये दिल दहलाने वाली घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र की है.यहां बरखेड़ी कला गांव में रहने वाले विनीत मारण का टेंट एंड लाइट का धंधा है.विनीत का संयुक्त परिवार है. शुक्रवार को उनका बेटा हर्षित और भाई की बेटी अंशिका दोनों खेलते-खेलते छत पर चले गए. लेकिन घर के किसी सदस्य ने ध्यान नहीं दिया. काफी देर तक जब वो दिखाई नहीं दिए तब घरवालों को उनकी याद आयी और बच्चों को ढूंढ़ना शुरू किया. जब बच्चे कहीं नहीं दिखे तब घरवालों ने उन्हें छत पर तलाशा. गद्दों के नीचे दबे थे मासूम छत पर टेंट हाउस के गद्दे फैले पड़े थे. तब उन्हें समेटा गया तो दोनों बच्चे उस ढेर के नीचे बेसुध पड़े मिले. परिवार वाले दोनों को तत्काल अस्पताल लेकर भागे लेकिन तब तक तो बच्चों की दम घुटने के कारण मौत हो चुकी थी. खेल-खेल में गद्दों का ढेर फिसला दरअसल विनीत मारण का टेंट हाउस है और उनके भाई प्रॉपर्टी डीलर हैं. लॉक डाउन और कोरोना के कारण धंधा बंद होने की वजह से वो टेंट हाउस का सामान घर पर उठा लाए थे और करीब 1000 गद्दे रजाइयां घर की छत पर रखवा दिए थे. अनुमान है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते घर की छत पर आए और गद्दों के पास खेलने लगे. उसी दौरान गद्दों का ढेर फिसल गया और दोनों बच्चे उनके नीचे दब गए. उसी में दबकर दोनों का दम घुट गया. करीब ढाई घंटे बाद परिवार वालों ने बच्चों को वहां दबा देखा. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

MP : ‘तुम्हारे जीतने से ज्यादा खुशी बीजेपी के मंत्री की जमानत जब्त पर मिलेगी’

ग्वालियर . कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन करने वाले नेता से मतदाता इस तरह गुस्साए हैं कि वे वोट नहीं देने के साथ-साथ जमानत जब्त करने की भी प्रार्थना कर रहे हैं. दरअसल, शुक्रवार को ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए कांग्रेस नेता सुनील शर्मा प्रचार के लिए गए थे. इस दौरान वे वहां मतदाताओं से बातचीत कर रहे थें. इस दौरान एक बुजुर्ग मतदाता का बीजेपी नेता और उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला. कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा से बुजुर्ग ने कहा कि तुम 20 हजार से जीतोगे तो वो खुशी नहीं मिलेगी, जितना की प्रद्युम्न सिंह तोमर की जमानत जब्त होने पर मिलेगी. कांग्रेस प्रत्याशी से बुजुर्ग ने कहा कि प्रद्युम्न सिंह तोमर भी प्यारा था, लेकिन उसे हमारा वोट नहीं बेचना चाहिए था. वो कांग्रेस में रहता तब भी मंत्री रहता. आपको बता दें कि ग्वालियर विधानसभा सीट से प्रद्युम्न सिंह तोमर 2018 विधानसभा चुनाव में जीते थे. लेकिन बाद में वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए, जिसकी वजह से यह सीट रिक्त हो गई है. इस सीट से बीजेपी ने प्रद्युम्न सिंह तोमर को उतारा है, जबकि कांग्रेस ने सुनील शर्मा को मैदान में उतारा है.

मैं अमिताभ को नहीं छोड़ूंगी’, जब कुछ घंटों में हमेशा के लिए बदल गई रेखा की जिंदगी

मुंबई। अभिनेत्री रेखा ने कभी नहीं सोचा होगा जिस अमिताभ को पाने का सपना वह मन ही मन में संजोए बैठी हैं, वह चंद मुलाकातों के बाद से ही हमेशा-हमेशा के लिए बदलने वाला है। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि रेखा और अमिताभ बच्चन के रिलेशन की खबर जब जया बच्चन को लगी तो उन्होंने रेखा को बुरा-भला कहने की बजाए उन्हें अपने घर पर खाने पर बुलाया, जहां उन्होंने खूब सारी बातें कीं और एक-दूसरे का हालचाल पूछा। लेकिन जैसे ही रेखा अपने घर की तरफ लौटने लगीं तो जया के मुंह से ‘चाहे कुछ भी हो जाए मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी’ सुनकर हमेशा-हमेशा के लिए टूट गईं। खैर, यह तो रही रेखा और अमिताभ बच्चन की बात, लेकिन कभी सोचा है ‘पति-पत्नी और वो’ का रिश्ता दुख के सिवा कुछ नहीं देता। भले ही रेखा ने कभी भी अमिताभ की बसी-बसाई गृहस्थी को उजाड़ने का काम न किया हो, लेकिन उनकी तरफ से हुई एक चूक का हर्जाना वह आज भी चुका रही हैं। यही एक वजह भी है कि ‘पति-पत्नी और वो’ का रिश्ता उन तमाम रिश्तों को बर्बाद करता है, जिनका उन्हें एहसास तक नहीं होता। तो बच्चन परिवार की बहू होतीं रानी मुखर्जी! लव मैरेज की उम्मीद कर रहे कपल इससे लें सबक फिर कभी पहले जैसे नहीं रहती बात भले आज रेखा का अमिताभ से कोई लेना-देना नहीं हो, लेकिन उनके दामन पर कभी न मिटने वाला दाग ताउम्र रहेगा। ऐसा ही पति-पत्नी के बीच में भी होता है। पति को भले ही कुछ समय बाद अपनी गलती का एहसास हो जाए या वह अपने बिखरे परिवार को जोड़ने की लाख कोशिश कर लें, लेकिन अपनी पत्नी की नजर में पहले जैसी इज्जत वह भी दोबारा हासिल नहीं कर पाता। पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक को आमिर खान ने बताया बेहद दुखद, रिश्ते में वो बातें जो दुख के सिवा कुछ नहीं देतीं कभी नहीं मिलता पहली पत्नी का दर्जा इस बात में कोई दोराय नहीं दूसरी पत्नी को दुनियादारी हमेशा गलत नजरिए से ही देखती है। हालांकि, वो बात अलग है कि अगर आपका पार्टनर पहले से तलाकशुदा हो या वह काफी लंबे समय से सिंगल हो तो उस रिश्ते में दूसरी पत्नी को भी पहली बीवी जैसा ही दर्जा मिलता है। लेकिन अगर आप किसी रिश्ते में होने के बाद भी एक नया रिश्ता शुरू करते हैं, तो वह दुनियावालों की नजर में हमेशा खराब ही रहता है।

सीएम शिवराज आप मामा कहलाते हो, हमें भाई-बहनों समेत इच्छा मृत्यु दे दो

भोपाल। राजधानी भोपाल में मां की मौत से आहत 27 साल की प्रियंका ने अब अपने भाई बहनों समेत इच्छा मृत्यु की मांग की है। उसने एक वीडियो जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामा भांजी के नाम को बहुत प्रसिद्ध किया, लेकिन उनकी भांजी भटक रही है। उसकी मां की मौत जेपी अस्पताल में हो गई। कोरोना वार्ड में भर्ती थी। रिपोर्ट पता नहीं क्या रही, लेकिन मौत के बाद भी सुकून नहीं मिला। अस्पताल में उनकी मां की लाश को छुआ तक नहीं। वह खुद ही अपने चाचा के साथ शव को लेकर पूरे अस्पताल में भटकती रही। अंतिम संस्कार भी उन्होंने खुद ही किया। इससे पहले प्राइवेट अस्पताल में उनकी मां के इन इलाज के नाम पर 50-50 हजार रुपए भी लिए गए। मां ही हम चार भाई बहनों का सहारा थीं। उनकी मौत के बाद अब हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा है। मैं सबसे बड़ी हूं। तीनों भाई बहन उससे छोटे हैं। अब उस पर उनकी जिम्मेदारी है। जांच की बात कही गई, लेकिन आज तक किसी का फोन नहीं आया। कोरोना के नाम पर लूटा गया प्रियंका ने कहा कि वह भोपाल के कोलार रोड रहती है। प्राइवेट अस्पतालों उसकी माता संतोष रजक को कोरोना संक्रमित होने का कहकर 50-50 हजार रुपए लिए गए। भोपाल कलेक्टर से मिलने के बाद किसी तरह मां को अच्छे इलाज के लिए जेपी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन यहां तो मरीज को देखने तक वाला कोई नहीं था। ऑक्सीजन की सप्लाई अस्पताल में कभी भी रात को बंद कर दी जाती थी। 24 सितंबर 2020 की शाम मां की मौत हो गई। हमारी मां के मरने के बाद भी सुकून नहीं मिला। मां की डेड बॉडी को अस्पताल प्रबंधन ने लावारिस की तरह ऐसे ही छोड़ दिया। हम खुद अकेले अपनी मां को कपड़े पहनाते है। पीपीई किट लपेटकर स्ट्रेचर के पर मां की बॉडी को अकेले शव घर तक ले जाना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन से किसी भी प्रकार की मदद नहीं की। भाई-बहनों का क्या होगा करीब 8 साल पहले पापा की मौत के बाद हम चारों भाई बहनों का भार मां पर ही था। प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई भी सहायता नहीं की गई। मामले की जांच कर अस्पताल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज की जाना चाहिए। अगर हमें न्याय नहीं मिलता है, तो अब हमारे पास मरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। हम सभी भाई बहनों को इच्छा मृत्यु दी जाए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet