LATEST NEWS

MP : सिंधिया की जेब में पैसे के बदले बिच्छू, हर पीढ़ी गद्दार’, कांग्रेस का जोरदार हमला

भोपाल. मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है. इन सबके बीच कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने के लिए उनपर सीधा हमला बोला. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सिंधिया परिवार पर कई आरोप लगाये. सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सिंधिया ने अपनी सम्पत्ति के बारे में कहा है कि 300 साल पुरानी मेरे परिवार की सम्पत्ति है. लेकिन बच्चा-बच्चा जानता है कि सिंधिया परिवार ने ये जमीन कैसे हड़पी. जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि सिंधिया ट्रस्ट की जांच होना चाहिए. हर एक सम्पत्ति की जांच होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी नेता प्रभात झा सिंधिया की शिकायत कर चुके हैं और झा ने सिंधिया को भूमाफिया बताया था. जीतू पटवारी और सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यदि हमारी सरकार आएगी, तो सबसे पहले सिंधिया के ट्रस्ट की जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाएंगे. सिंधिया परिवार को बताया गद्दार सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सिंधिया कह रहे हैं कि कांग्रेस में कुछ नए महाराज हो गए हैं. सिंधिया कह रहे हैं कि मेरी क्या गलती मैं राज परिवार में पैदा हुआ? मगर सिंधिया की एक भी पीढ़ी ऐसी नहीं, जिसने गद्दारी न की हो. सिंधिया की जेब में तो बिच्छू है. कभी जेब से पैसे निकले नहीं. माधव राव सिंधिया ने भी कांग्रेस से गद्दारी कर अलग पार्टी बनाई थी. सिंधिया ट्रस्ट की जांच की मांग जीतू पटवारी ने कहा कि सिंधिया परिवार ने झांसी की रानी को मरवा डाला था. कांग्रेस मांग करती है कि सिंधिया ट्रस्ट की जांच होना चाहिए. कमलनाथ जी आने वाले हैं, शिवराज जी जाने वाले हैं. अगर हमारी सरकार आएगी, तो सिंधिया ट्रस्ट की जांच कराई जायेगी. यदि जमीन ठीक होगी, तो कोई कार्रवाई नहीं होगी. और यदि जमीन को लेकर हेराफेरी की गई होगी तो किसी को छोड़ा नहीं जाएगा.

MP : सीएम हाउस के सामने पॉलिटेक्निक चौराहे पर बने मोबाइल टावर चढ़ी लड़की

भोपाल .  भोपाल में छेड़छाड़ से परेशान एक युवती सीएम हाउस के सामने पॉलिटेक्निक चौराहे पर बने एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती का आरोप है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस उस पर और उसके परिवार पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को टावर से सुरक्षित उतारा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. युवती ने बताया कि मैंने अपने साथी जमाल खान के कहने पर आकाश नाम के युवक को 60 हजार उधार दे दिए थे. जब मैंने पैसे मांगे तो आकाश ने मेरे पैसे नहीं लौटाए. एक दिन आकाश ने मुझे पैसे लौटाने के बहाने वीआईपी रोड पर बुलाया और मेरे साथ अश्लील हरकत की. मेरी शिकायत पर पुलिस ने आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. घटना की सूचना मिलने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा और सदस्य संगीत शर्मा भी थाने पहुंचीं. रिपोर्ट वापस लेने का दबाव युवती ने बताया कि पुलिस कई दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई. आरोपी खुद होमगार्ड में जवान है और उसकी मां पुलिस मुख्यालय में सब इंस्पेक्टर. इसलिए पुलिस हम पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रही है. जहांगीराबाद पुलिस और कोहेफिजा पुलिस बार-बार पूछताछ के बहाने हमें धमका रही है. इस मामले की जांच करने वाली अधिकारी सब इंस्पेक्टर भी फोन करके हमें रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमका रही है. हमें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है. युवती ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर मैं मोबाइल टावर पर न्याय के लिए चढ़ गई. मां के इलाज के लिए रखे थे पैसे एडिशनल एसपी राम सनेही मिश्रा ने बताया कि इस मामले में सभी पक्षों की बात सुनी जा रही है. किसी के साथ अन्याय नहीं होगा. युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसने मां की डायलिसिस के लिए 60 हजार रुपए रखे थे. इन्हीं पैसों को उसने आरोपी आकाश को दिया. पुलिस सभी तत्वों को जांच करेगी. मिश्रा ने यह भी कहा कि मामला कोहेफिजा थाने का है. इसलिए इस पूरे मामले की जांच में कोहेफिजा पुलिस की मदद ली जाएगी. किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा. महिला आयोग की अध्यक्ष भी पहुंचीं थाने महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा और सदस्य संगीता शर्मा ने बताया कि पुलिस महिला अपराधों को गंभीरता से नहीं ले रही है. सीएम हाउस के सामने एक युवती टावर पर चढ़कर खुदकुशी की कोशिश करती है. यह सरकार के लिए शर्मसार करने वाली घटना है. पुलिस को तत्काल इस मामले में एक्शन लेना चाहिए. शोभा ओझा ने बताया कि हमने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए.

MP : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निकली 30 लाख की आसामी

श्योपुर. ग्वालियर की लोकायुक्त टीम ने श्योपुर शहर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के घर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान कार्यकर्ता के घर आय से 30 लाख रुपये ज्यादा की संपत्ति मिली है. टीम ने आरोपी महिला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.अभी कार्रवाई जारी है. मामला शहर के आईडीबीआई बैंक के पीछे वाली गली का है.यहां ग्वालियर की लोकायुक्त टीम ने सुबह करीब 06 बजे शहर के 0.2 आंगनवाड़ी केंद्र पर पदस्थ कार्यकर्ता ईवा चौहान के घर छापा मारा. टीम ने मौके पर देखा है कि, बेहद कम वेतन पर नौकरी करने वाली कार्यकर्ता का शहर में मुख्य जगह पर दो मंजिला आलीशान घर है. इसके साथ लाखों रुपये की अन्य प्रॉपर्टी और सोने-चांदी के जेवरात भी टीम को मिले हैं. इस महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ लोकायुक्त टीम ने केस दर्ज कर लिया है. आय से अधिक संपत्ति ग्वालियर लोकायुक्त टीम के सब इंस्पेक्टर कविंद्र सिंह चौहान का कहना है, महिला द्वारा अब तक अपने वेतन से महज 12 लाख 70 हजार रुपये कमाए हैं लेकिन, उसके पास 43 लाख 700 रुपये की प्रॉपर्टी मिली, जो आय से अधिक संपत्ति की श्रेणी में आ रही है. इसे लेकर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

MP : मांधाता सीट पर BJP प्रत्याशी का विरोध, सत्ता रहा हार का खतरा

खंडवा. खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट पापर बीजेपी को पसीना छूट रहा है। पार्टी प्रत्याशी नारायण पटेल का पार्टी के लोग ही विरोध कर रहे हैं. इससे भाजपा को हार का खतरा सता रहा है. जगह-जगह नारायण पटेल का विरोध होने के कारण भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का मुद्दा बन गयी है. सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के लिए भी इस सीट को जिताना चुनौतीपूर्ण है. यहां आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री की 4 सभाएं करवाने का प्लान है. दरअसल इस विरोध को सियासी कह लें या जनता के दिए जनाधार का आक्रोश, दोनों ही बात फिट बैठती है. मांधाता के मोहद गांव में रात्रि सभा करने गए सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के भाषण और वादों को जनता सुनना नहीं चाह रही थी. नौबत ये आ गयी की कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी जैसी स्थिति पैदा हो गयी. सांसद नंद कुमार को अपना भाषण बीच में ही खत्म करना पड़ा. महिलाओं ने किया था विरोध इसके पहले भी कई गांव में महिलाओं ने नारायण पटेल को घेर कर विरोध किया था. इतना ही नहीं सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के सामने गुराडिया गांव में कमलनाथ के जयकारे भी लोगों ने लगाए. इन घटनाक्रम से साफ प्रतीत हो रहा है कि सांसद और नारायण पटेल के खिलाफ लोगों में किस कदर आक्रोश है. हालांकि, नारायण पटेल ने इन विरोधों को दरकिनार कर दिया है.

MP : सीएम शिवराज का अनोखा अंदाज, घुटनों के बल नीचे बैठकर हुए नतमस्तक

मंदसौर। मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। बीजेपी की ओर से खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान मैदान में हैं। आज उन्होंने मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के कयामपुर में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह का अनोखा अंदाज देखने को मिला। सीएम शिवराज सिंह ने मंच पर घुटनों के बल नीचे बैठ गए और मंदसौर-नीमच जिले की जनता को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व की कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा, सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने ये भी कहा कि 2018 के चुनाव में बीजेपी को ज्यादा वोट मिले थे। बस कुछ सीटों से पीछे रह गए थे उन्होंने कहा कि अगर वो चौथी बार सीएम बने हैं तो मंदसौर-नीमच जिले की जनता की वजह से, उन्होंने उपचुनाव में बीजेपी को जिताने की अपील की।

MP : फिर मैदान में ‘माई के लाल’, बीजेपी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

भोपाल। एमपी में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी सपाक्स माई के लाल नारे को बुलंद कर रही है, जिससे बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी माई के लाल से बीजेपी को बहुत नुकसान हुआ था और प्रदेश से बीजेपी की सरकार चली गई थी। सपाक्स ने अब एक बार फिर बीजेपी के मंसूबे पर पानी फेरने की रणनीति बना ली है। मध्यप्रदेश में साल 2018 के चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर कराने में माई के लालों की बड़ी भूमिका रही थी वो माई के लाल। जो आरक्षण के खिलाफ है और आरक्षण खत्म नहीं करने के शिवराज सिंह चौहान के भाषण के बाद खफा हो गए थे। और फिर सामान्य पिछड़ा वर्ग का संगठन बनाकर राजनीतिक पार्टी बना ली थी जिसकी वजह से बीजेपी को ग्वालियर चंबल में हार का सामना करना पड़ा था। सपाक्स ने अब फिर हुंकार भरी है। सपाक्स उपचुनाव में अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। पार्टी का दावा है कि सपाक्स के प्रत्याशियों ने क्षेत्र में अपना काम भी शुरू कर दिया है। सपाक्स पार्टी उपचुनाव में एट्रोसिटी एक्ट और आरक्षण को फिर से मुद्दा बनाएगी। सपाक्स देश के सभी वर्गों और समुदायों के गरीबों को आरक्षण देने की बात करती है, जबकि जो दशकों से ऊंचे पदों पर बैठकर आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। उनका विरोध करती है। सपाक्स ने सत्ता में आने पर अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसद आरक्षण देने का वादा किया है। साथ ही जनता से बीजेपी और कांग्रेस का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। सपाक्स की सक्रियता से बीजेपी में चिंता है तो कांग्रेस को 2018 की तरह फायदा मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। साल 2018 में वोटों के ध्रुवीकरण होने का फायदा कांग्रेस को मिला था। अब जबकि उपचुनाव में भी सपाक्स ने हुंकार भरी है। तो बीजेपी के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई है। खासकर तब… जब उपचुनाव की 28 सीटों में से 16 सीटें ग्वालियर–चंबल संभाग से है। ऐसे में अगर माई के लाल सक्रिय हो गए तो वे बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है।

MP : बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन के साथ कोलकाता में मारपीट

भोपाल। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व संगठन मंत्री अरविंद मेनन के साथ कोलकाता में मारपीट हो गई है। अरविंद मेनन ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर मारपीट का आरोप लगाया है। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को पश्चिम बंगाल में चुनाव की जिम्मेदारी मिली है। इसी सिलसिले में वे कार्यकर्ताओं के साथ कोलकाता में चुनावी रणनीति पर काम कर रहे हैं। वहीं सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन भी किए हैं। जिसके बाद उनके साथ मारपीट हुई हैं। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बीजेपी नेता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने मारपीट की घटना से इनकार कर दिया है।

MP : BHOPAL के होटल में स्कूल टीचर का रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

भोपाल। बच्चों को गुड टच – बैड टच सिखाने वाली 26 वर्षीय महिला शिक्षक खुद एक धोखेबाज के जाल में फंस गई। सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। चैटिंग के दौरान बातों में फंस गई और विश्वास कर बैठी। जालसाज ने उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया और रेप किया। इस दौरान उसने अंतरंग फोटो और वीडियो भी बनाए। और इसके बाद शुरू हुआ ब्लैक मेलिंग सिलसिला। रेप करने के बाद बदमाश उसके गले में पहना हुआ सोने का हार भी छीन ले गया। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय शादीशुदा महिला मिसरोद इलाके में रहती है। डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी पहचान मंदसौर निवासी देवेन्द्र जोशी से हुई थी। दो दिन पहले देवेन्द्र ने महिला को बताया कि वह भोपाल आ रहा है। वह उससे मिलना चाहता है। बुधवार सुबह भोपाल आने के बाद वह शाहपुरा के भरत नगर स्थित होटल में ठहरा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला देवेंद्र से मिलने के लिए होटल पहुंची। यहां पर देवेन्द्र ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने जब विरोध किया तो बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद देवेन्द्र ने महिला के फोटो उसके पति को दिखाने की धमकी देकर सोने का हार ले लिया। महिला को जब समझ में आया कि ब्लैक मेलिंग का सिलसिला अब कभी नहीं रुकेगा और उसका शोषण लगातार होता रहेगा तो महिला शाहपुरा थाने पहुंची तथा शिकायत दर्ज करा दी।

MP : अपर कलेक्टर ने महिला कर्मचारी से छुट्टी के बदले चुम्मा मांगा

भोपाल। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं अपर कलेक्टर एसएन राजावत पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला कर्मचारी का छुट्टी का आवेदन स्वीकृत करने के बदले उससे चुम्मा मांगा। महिला कर्मचारी ने कलेक्टर से यौन प्रताड़ना की शिकायत की है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर श्री राजावत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया एवं ज्ञापन सौंपा। आगर मालवा के कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी ने कलेक्टर अवधेश शर्मा को दिए आवेदन में बताया कि वह छुट्टी की एप्लीकेशन लेकर अपर कलेक्टर एसएन राजावत के पास गई थी। शिकायत के अनुसार अपर कलेक्टर श्री राजावत ने महिला कर्मचारी के सामने शर्त रखी कि यदि छुट्टी चाहिए तो उन्हें किस करना होगा। उक्त घटना के बाद महिला कर्मचारी रोते हुए अपर कलेक्टर के कक्ष से बाहर निकल गई. तभी साथी महिला कर्मचारियों ने महिला से रोने का कारण पूछा तब मामले का खुलासा हुआ। जैसे ही इसकी जानकारी आगर मालवा के पत्रकारों को लगी, वह अपर कलेक्टर का पक्ष जानने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए परंतु मीडिया को देखकर अपर कलेक्टर श्री राजावत निर्वाचन कक्ष में जाकर बैठ गए। पत्रकार भी उनका पक्ष जानने के लिए निर्वाचन कार्यालय के बाहर डटे रहे। निर्वाचन कक्ष में अंधेरा था। लंबे इंतजार के बाद अपर कलेक्टर श्री राजावत कक्ष से बाहर निकले लेकिन अधीक्षक भू-अभिलेख की गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। जाते-जाते उन्होंने केवल इतना कहा कि मैं वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखूंगा। आज शुक्रवार को महिला कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर श्री राजावत के खिलाफ प्रदर्शन किया एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर श्री शर्मा का कहना है कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कमिश्नर श्री आनंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पूरी जानकारी कलेक्टर से मांगी है।

सोसाइटी के फ्लैट में दंपति ने किया सुसाइड, शेयर का काम करते थे पति-पत्नी

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक सोसाइटी में रहने वाली दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि अभी तक खुदकुशी की वजह साफ नहीं है. पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि दंपति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया? घटना नोएडा के सेक्टर 120 की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि आम्रपाली जोडिक सोसाइटी के फ्लैट में एक दंपति की लाश पड़ी है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि दंपत्ति ने सुसाइड किया है. पति-पत्नी ने छत में लगे पंखे के हुक से लटक कर आत्महत्या की है. इसके बाद पुलिस ने दोनों शव नीचे उतारे. कमरे की छानबीन की गई. वहां तमाम सबूत जमा किए गए. लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. फिर पंचनामे की कार्रवाई को अंजाम देने के बाद पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. स्थानीय पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी दोनों ही शेयर का काम करते थे. दोनों का प्रोफाइल भी अच्छा था. लेकिन अचानक उन्होंने मौत को गले क्यों लगा लिया, इसी सवाल का जवाब पुलिस तलाश कर रही है.

गहरी साजिश : न 11 लाख रुपए लुटे , न क्रॉकरी कारोबारी जिंदा जला, वह जिंदा है, गिरफ्तार

हिसार ( हरियाणा) . राममेहर ने कहा था, ‘जल्दी आ जाओ मेरी जान खतरे में है…दो बाइकों पर सवार लोग मुझे मार डालेंगे…’। ये डायलॉग ड्रामे के निकले। खबर आई है कि मृतक राममेहर जिंदा है…। अगर थोड़ा फ्लैशबैक में जाएं तो हकीकत कुछ और ही दिखाई गई थी। दरअसल, पिछले दो दिन से इस शख्स को 11 लाख रुपए लूटे जाने के बाद लुटेरों द्वारा कार में ही जिंदा जला दिए जाने की बातें सुर्खियों में है। इसी मामले को पुलिस ने 72 घंटे के अंदर सुलझा लिया। उसे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब सवाल उठता है कि उसने यह सारा ड्रामा क्यों रचा, इसका खुलासा भी पुलिस जल्द ही करने वाली है। साथ ही, कार में जो जला हुआ कंकाल मिला था। वह किसका था? बताते चलें कि 6 अक्टूबर की रात को हांसी के बरवाला रोड पर पुलिस को एक कार में किसी व्यक्ति के जिंदा जल रहे होने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार जल रही थी और उसमें कंडक्टर सीट पर बैठा व्यक्ति पूरी तरह से राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। कार की नंबर प्लेट के आधार पर इसमें जिंदा जले व्यक्ति की शिनाख्त गांव डाटा निवासी राममेहर के रूप में हुई थी, जो बरवाला में डिस्पोजल कप-प्लेट की फैक्ट्री चलाता है। परिजनों के मुताबिक, राममेहर बुरी तरह से घबराया हुआ था। उसने रात को अपने भांजे को मदद के लिए फोन भी किया था, जिसकी ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। शुक्रवार को इस मामले में खुलासा हुआ है कि राममेहर जिंदा है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में हांसी के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि लूट के बाद जिंदा जलाने की थ्योरी पहले दिन से हजम नहीं हो रही थी। पुलिस मानकर चल रही थी कि किसी नजदीकी का इसमें सारा खेल है। पुलिस को उस समय इस केस में लीड मिली, जब व्यापारी के मरने के बाद भी उसका फोन एक्टिव रहा। व्यापारी ने अपने नंबर से एक महिला को दिन में कई बार कॉल किया और घंटों तक बात हुई। इसके बाद कड़ी से कड़ी जुड़ी। वहीं सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि पुलिस ने महिला का नंबर ट्रेस किया और उसकी लोकेशन पर जाकर उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की। उसने बताया कि व्यापारी राममेहर जिंदा और वह बिलासपुर में रह रहा है। हांसी पुलिस ने तुरंत बिलासपुर पुलिस से संपर्क किया और व्यापारी के जिंदा होने वाली बात कन्फर्म करवाई। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में ले लिया।

बॉलीवुड : रेखा को बिना बताए डाला था किसिंग सीन, बिश्वजीत ने 5 मिनट तक जबरन किया था किस

मुंबई। 10 अक्टूबर को रेखा 65 साल की हो रही हैं। उनकी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव रही। फिल्म इंडस्ट्री में रेखा को 54 साल हो चुके हैं लेकिन उनका सफर कभी आसान नहीं रहा। इंडस्ट्री में बतौर बाल कलाकार रेखा ने 11 साल की उम्र में कदम रखा था। इसके बाद वह 15 साल की उम्र में फिल्म ‘अंजाना सफर’ में भी दिखी थीं। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा आज भी मशहूर है। बिश्वजीत ने जबरन किया था किस फिल्म के सेट पर हुई एक घटना ने रेखा को अंदर तक झंझोड़ कर रख दिया था। इस घटना का जिक्र उनकी बायोग्राफी रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में भी किया गया है। यासेर उस्मान की लिखी इस किताब में बताया गया है कि 1969 में आई ‘अंजाना सफर’ की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में चल रही थी। राजा नवाथे डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर थे। एक दिन फिल्म के हीरो बिश्वजीत और हीरोइन रेखा पर एक रोमांटिक सीन फिल्माया जाना था। यूनिट के लोग बजा रहे थे सीटियां सीन की शूटिंग से पहले इसे लेकर सारी स्ट्रेटजी बना ली गई। जैसे ही डायरेक्टर ने ‘एक्शन’ कहा, बिश्वजीत ने रेखा को बाहों में भरा और उन्हें किस करने लगे। यह देखकर रेखा सन्न रह गईं। उन्हें सीन में इस किस के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। कैमरा चलता रहा, ना डायरेक्टर ने कट कहा और ना ही बिश्वजीत रुके। लगातार पांच मिनट तक वह रेखा को किस करते रहे। यूनिट मेंबर्स यह देखकर सीटियां बजा रहे थे। रेखा की आंखें बंद थीं और उनमें आंसू भरे हुए थे। बिश्वजीत ने झाड़ लिया था पल्ला इस घटना के बारे में बिश्वजीत ने बाद में कहा था, यह डायरेक्टर का आइडिया था। उनकी कोई गलती नहीं थी क्योंकि वह तो डायरेक्टर के निर्देशों का पालन कर रहे थे। यह एन्जॉयमेंट के लिए नहीं था, बल्कि सीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। रेखा इस सीन के बाद खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही थीं और बेहद गुस्सा भी थीं। इस घटना ने उन्हें बेहद डरा दिया था।

MP : कमलनाथ की कार रोकने की कोशिश; भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पथराव किया, काले झंडे दिखाए

अनूपपुर। अनूपपुर दौरे पर गए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के काफिले को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की। उन्हें काले झंडे दिखाए और विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व सीएम की सुरक्षा में लगे गार्डों ने उन्हें रोका, लेकिन उनसे भी भाजयुमो कार्यकर्ता भिड़ गए और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद पीछे से काफिले पर पथराव भी किया गया। कांग्रेस ने इस पर सख्त आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिले पर पथराव किया है। इसे लेकर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और पीसी शर्मा भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बुधवार को अनूपपुर में पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। यहां भाजयुमो कार्यकर्ता उनके काफिले के सामने आ गए और काले झंडे दिखाने लगे। बीच में चल रही कमलनाथ की इनोवा कार को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सुरक्षा गार्ड आए तो उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। जब काफिला निकलने लगा तो वह पीछे से काले झंडे दिखाकर भाजपा कार्यालय के पास पथराव किया गया। इसके बाद कमलनाथ अनूपपुर पहुंचे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर भाजपा प्रत्याशी और मंत्री बिसाहू लाल सिंह हैं, जो मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने यहां से विश्वनाथ सिंह कुंजाम को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस नेता अरुण यादव का ट्वीट- मान.कमलनाथ जी (Z प्लस सुरक्षा) की कार पर अनूपपुर यात्रा के दौरान हुए पथराव/विरोध प्रदर्शन उसकी पराजय, हताशा का प्रतीक, हिंसा के गर्भ से उत्पन्न विचारधारा से यही उम्मीद,ध्यान रहे हम अंग्रेजों से लड़े हैं।

MP : कृषि मंत्री पटेल की विवादास्पद टिप्पणी, कमलनाथ सत्ता जाने के बाद सठिया गए

उज्जैन । मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने उज्जैन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। वे अपने जन्मदिन पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि सत्ता जाने के बाद कमलनाथ और जीतू पटवारी समेत पूरी कांग्रेस सठिया गई है। कमलनाथ छिंदवाड़ा के कुएं के मेंढक हैं। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में बैंड बजाने का काॅलेज, ढोर चराने का ट्रेनिंग सेंटर खोला है। अब सभी कांग्रेसी बेरोजगार हो गए हैं, इसलिए कमलनाथ के साथ छिंदवाड़ा जाकर बैंड बजाने और ढोर चराने की ट्रेनिंग लेकर अपनी बेरोजगारी को दूर करें। मंत्री पटेल 59 जन्मदिन पर उज्जैन पहुंचे। यहां नागझिरी स्थित होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर का जायजा लिया। ट्रेनिंग सेंटर में प्रदेशभर से महिला होमगार्ड सैनिक ट्रेनिंग लेने आईं हैं। होमगार्ड सैनिकों को सेवा भावी बताते हुए कहा- बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया था। बाबा से प्रार्थना की है कि मैं स्वस्थ रहूं, जिस जिम्मेदारी को मुख्यमंत्री ने मुझे दिया है, उसे अच्छे से निभा सकूं। जो महिलाएं आपदा प्रशिक्षण का प्रशिक्षण लेने आई हैं। उन्हें शुभकामनाएं देने आया हूं। अपने और अपने परिवार के लिए तो जीव-जंतु, पशु-पक्षी भी जीते हैं। जो समाज और राष्ट्र के लिए जीए, उसी का जीवन सार्थक होता है। ये महिलाएं यहां अपना जीवन सार्थक करने आई हैं। पटेल ने कहा कि सबसे अधिक मेहनत अगर कोई करता ही तो हमारे होमगार्ड के भाई और बहन हैं। कमलनाथ और पटवारी पर साधा निशाना पटेल ने कहा कि कमलनाथ किसानों के रुपए पर नाग की तरह बैठे थे, उनके बीमे की रकम जमा नहीं की थी, इसलिए किसानों को 2018 के बीमे की राशि नहीं मिल रही थी। शिवराज सरकार ने एक सप्ताह में रुपए जमा कर 30 लाख किसानों के खातों में 3100 करोड़ रुपए डाले। पटेल ने कहा – जब से सत्ता गई जीतू पटवारी सठिया गए हैं। जीतू क्या कमलनाथ भी सठिया गए हैं। पूरे कांग्रेसी सठिया गए हैं। कमलनाथ ने 15 महीने में क्या किया। कमलनाथ मप्र के मुख्यमंत्री कभी नहीं रहे। वे सिर्फ छिंदवाड़ा के कुएं के मेंढक हैं। उन्हें छिंदवाड़ा के अलावा कुछ नहीं दिखता था। इसलिए बैंड बजाने का कॉलेज छिंदवाड़ा में खोला, ढोर चराने की ट्रेनिंग छिंदवाड़ा में दी जा रही है। मंत्री बोले – मैं कमलनाथ, जीतू पटवारी से कह रहा हूं कि सभी कांग्रेसी एकत्रित हों। तुम सब बेरोजगार हो गए हो, तुम्हें सिर्फ कमलनाथ की कंपनी ही रोजगार देगी। इसलिए सब कांग्रेसी छिंदवाड़ा जाओ बैंड बजाने और ढोर चराने की ट्रेनिंग लो और अपनी बेरोजगारी दूर करो। अब तुम्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं है। तुम्हें जनता गलती से भी वोट नहीं देगी। तुमने किसानों, महिलाओं, युवाओं, दैनिक वेतनभोगी के साथ ही बुजुर्गों तक को नहीं छोड़ा, सभी को धोखा दिया। इसलिए सबने मिलकर तुम्हें धक्का दिया। राहुल गांधी ने तुम्हें 10 दिन में हटाने का कहा था, वे तो नहीं कर पाए, लेकिन सिंधिया ने कर दिया। राहुल से ज्यादा सच्चे नेता तो सिंधिया हैं। इसलिए मैं सिंधिया और जो मंत्री पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सभी विधायकों का स्वागत करता हूं। जनता उन सभी को आशीर्वाद देगी, 28 की 28 सीटों पर कमल खिलेगा।

MP : मध्य प्रदेश के वीर सपूत शहीद जवान धीरेंद्र का गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के पड़िया निवासी सीआरपीएफ जवान धीरेंद्र त्रिपाठी का बुधवार को उनके गृह ग्राम में राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान वीर सपूत धीरेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ हो गई। इससे पहले शहीद का शव सुबह गांव पहुंचा। यहां लोगों ने शहीद अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए। अंतिम विदाई देने सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पड़िया गांव पहुंचे। उन्हें देखते ही शहीद की मां उनसे लिपट कर रोने लगी। बोलीं- मेरा बेटा लौटा दो और लिपटकर फफक पड़ीं। जिन्होंने मेरे लाला को मारा है, उन्हें मरवाओ। सीएम शिवराज ने कहा कि उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी और 1 करोड़ की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ गांव में शहीद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सीएम चौहान ने कहा कि CRPF के वीर जवान धीरेंद्र त्रिपाठी ने भारत माता की सुरक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। ऐसे अमर शहीद के चरणों में मध्यप्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता की ओर से मैं श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। उनका परिवार अब हमारा और मध्य प्रदेश का परिवार है। अमर शहीद धीरेंद्र अपना परिवार छोड़कर गए हैं। हम इस परिवार के साथ खड़े हैं। हम धीरेंद्र को तो वापस नहीं ला सकते लेकिन सम्मानस्वरूप उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की श्रद्धा निधि भेंट करेंगे। गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित करेंगे और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत पर हम सभी प्रदेशवासियों को गर्व है। अमर शहीद धीरेंद्र हम सभी की स्मृतियों में जीवित रहें, इसके लिए हम चर्चा करके उनके नाम पर एक संस्थान का नाम भी रखेंगे। शहीद धीरेंद्र की पत्नी, मेरी बहन अब सिर्फ पड़िया की बेटी नहीं, पूरे मध्य प्रदेश की बेटी है। धीरेंद्र के नाम पर पड़िया के शासकीय विद्यालय का नामकरण किया जाएगा और उनके परिवार व ग्रामवासियों से चर्चा कर एक सड़क का नामकरण भी उनके नाम पर किया जाएगा। एक बार फिर उनके चरणों में नमन करता हूं। सीएम शिवराज ने अंतिम विदाई देने के बाद पत्नी को सरकारी नौकरी, एक करोड़ की आर्थिक मदद और गांव में शहीद की मूर्ति लगाने का ऐलान किया। सीएम शिवराज ने अंतिम विदाई देने के बाद पत्नी को सरकारी नौकरी, एक करोड़ की आर्थिक मदद और गांव में शहीद की मूर्ति लगाने का ऐलान किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet