LATEST NEWS

MP : बारातियों से भरी बस पलटी , दो की मौत, 40 घायल

इंदौर। सिरोल्या मार्ग पर बरखेड़ा के पास आज तड़के एक बारातियो से भरी बस पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि, बस में सवार 40 से अधिक यात्री हुए घायल हो गए हैं। घायलों में से 7 की गंभीर हालत होने से उन्हें उपचार के लिए इंदौर रिफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई थी , जिसे सुनकर आसपास के लोगों ने आकर घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा और पुलिस को सूचना दी। हादसा बरोठा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा- सिरोलिया मार्ग पर हुआ। बताते है कि ग्राम जैतपुरा से यह यात्री बस चापड़ा के समीप किसी गांव में गई थी। वहीं से वापस लौटते हुए बस ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई और अनियंत्रित होकर पलट गई सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

MP : मानदेय कटौती के विरोध में 8 कॉलेजों के अतिथि विद्वान हुए लामबंद

सागर। जिले के 8 सरकारी कॉलेजों के करीब 50 से अधिक अतिथि विद्वानों का मानदेय काट लिया गया। जिसके विरोध में शुक्रवार को अतिथि विद्वान एकत्रित होकर उच्च शिक्षा विभाग के एडिशनल डायरेक्टर के पास पहुंच गए। अतिथि विद्वानों ने मानदेय काटे जाने का जोरदार विरोध किया और जमकर बहस भी हुई। अतिथि विद्वानों का कहना है कि नवम्बर माह में प्राचार्य ने पहले दिपावली का 6 दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया और फिर दिसम्बर माह में मानदेय की रिकवरी कर ली गई। प्रत्येक अतिथि विद्वान के मानदेय से 4500 रुपए काटे गए हैं। अतिथि विद्वान शिक्षक डॉ. स्वदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नवम्बर माह में 23 कार्य दिवस सिर्फ ग्रंथपाल अतिथि विद्वान के ही होते हैं। अन्य अतिथि विद्वानों के कार्य दिवस 17 ही होते हैं। मप्र के अधिकांश कॉलेजों में अतिथि विद्वानों को 30 हजार रुपए मानदेय दिया गया। डॉ. उमाकांत स्वर्णकार ने बताया कि जिले में भी सिर्फ आठ सरकारी कॉलेज, मकरोनिया, शाहगढ़, केसली, बांदरी, खिमलासा, मालथौन, नरयावली और ढाना को छोड़कर शेष सभी कॉलेजों में पूरा मानदेय दिया गया है। इन अाठ कॉलेजों में ही यह कटौती की गई है। अतिथि विद्वान डॉ. अशोक पन्या ने बताया कि नवम्बर माह में तो पूरा मानदेय दिया और फिर दिसम्बर माह में 4 हजार 500 रुपए की रिकवरी कर ली गई। जो कि गलत है। अतिथि विद्वानों ने एडिशनल डायरेक्टर डॉ. एलएल कोरी को ज्ञापन देकर मांग करते हुए कहा कि यदि सात दिन के अंदर यह विसंगति दूर नहीं की गई और पूरा मानदेय नहीं मिला तो सभी अतिथि विद्वान उच्च न्यायालय से न्याय की मांग करेंगे। एडिशनल डायरेक्टर डॉ. एलएल कोरी का कहना है कि आठों कॉलेजों के प्राचार्यों से इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा कि वेतन की कटौती किस आधार पर की है? अतिथि विद्वानों की काट ली वृत्तिकर की राशि शहर के शासकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अतिथि विद्वानों सैलरी से वृत्तिकर की राशि काट ली गई है। अतिथि विद्वानों ने बताया कि वृत्तिकर के नाम पर प्रत्येक अतिथि विद्वान के मानदेय में से दो से ढाई हजार रुपए काटे गए हैं। जो कि नियम के मुताबिक गलत है।

शिव के राज में हावी माफिया, माफिया ने वन अमले को घेरा, गोलियां चलायीं

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाहे जितने दावे कर लें, लेकिन माफियाराज हावी है। तिघरा के जंगल में पत्थर के अवैध उत्खनन को रोकने पहुंचा वन अमला खुद ही घिर गया। अचानक झाड़ियों से गोलियां बरसने लगीं। माफिया ने 20 मिनट तक रुक-रुक कर गोलियां चलाईं। वन विभाग और SAF के जवानों ने बमुश्किल छिपकर जान बचाई। इस दौरान पत्थर माफिया JCB मशीन के साथ बंधक बने अपने साथी को भी छुड़ा ले गए। घटना गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात 1.40 बजे की है। बताया जा रहा है कि जवान से कार्बाइन छीन ली गई थी। बाद में वह घटनास्थल पर ही पड़ी मिल गई तो पुलिस ने राहत की सांस ली। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। SDO घाटीगाव सर्किल संजीव कुमार ने बताया कि रात को करीब 12.50 बजे सूचना मिली थी कि तिघरा थाना क्षेत्र के लखनपुरा इलाके में खनन माफिया द्वारा पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर रेंजर विकास मिश्रा के साथ ही तिघरा चौकी प्रभारी सुनील जेवियर, गेमरेंज सुपरवाइजर शंकर खलको के साथ ही वन विभाग का अमला निकला। साथ में SAF का बल भी था। यह सभी लखनपुरा के जंगल में पहुंचे, जहां एक JCB मशीन से पत्थर का उत्खनन करती मिला। वन विभाग व SAF के बल ने JCB मशीन को घेर लिया और JCB चला रहे ऑपरेटर को अपनी निगरानी में ले लिया। झाड़ियों से बरसने लगीं गोलियां, छिपकर बचाई जान वन अमले ने मशीन जब्त कर एक ऑपरेटर को पकड़ा ही था कि तभी अचानक जंगल की झाड़ियों से फायरिंग शुरू हो गई। वन अमले को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जवान अपनी राइफल तक नहीं निकाल पाए। किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। रुक-रुक माफिया गोली चला रहे थे। इसी दौरान वे अपनी JCB मशीन और ऑपरेटर को छुड़ा ले गए। गोलीबारी की सूचना पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस पहुंची माफिया सामान समेटकर भाग चुके थे। कार्बाइन गन लूटने की खबर माफिया ने हमला करने के बाद एक SAF जवान से कार्बाइन लूट ली है। यह खबर पुलिस के पास पहुंची थी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की तो कार्बाइन वहीं पड़ी मिल गई है। पुलिस को आशंका है कि अचानक हमले से जवान छिपने के लिए भागे होंगे तो गन छूट गई होगी। लगातार हमले कर रहे माफिया तिघरा के जंगल में लखनपुरा के पास 15 दिन में दूसरी बार वन विभाग के अमले पर हमला हुआ है। इससे पहले पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए थे। इससे पहले घाटीगांव में भी वन अमले पर हमला हुआ था। एक महीने पहले पुरानी छावनी में रेत माफिया ने TI पुरानी छावनी को कुचलने का प्रयास किया था।

MP : डीजे पर डांस में जूते से उड़ी मिट्‌टी खाने की प्लेट में गिरी; जमकर चले लात घूंसे

ग्वालियर। डीजे पर डांस कर रहे युवक के जूते से उड़ी मिट्‌टी पास ही खाना खा रहे युवक की प्लेट में जा गिरी। इसके बाद डीजे पर डांस नहीं लात-घूंसे चले हैं। मैरिज एनिवर्सरी पार्टी में कुछ ही पल में हंगामा मच गया। घटना शुक्रवार रात कोठारी मार्केट के पास मुरार की है। घायल युवक मुरार थाना पहुंचा है। पुलिस ने चार युवकों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। मुरार के सूरी नगर निवासी 21 वर्षीय सौरभ सिंह पुत्र बृजराज सिंह परमार के मौसा वीरू चौहान की शुक्रवार को मैरिज एनिवर्सरी थी। मैरिज एनिवर्सरी पर एक कार्यक्रम रखा था। इसमें शामिल होने के लिए सौरभ मुरार मॉडल स्कूल के सामने कोठारी मार्केट वाली गली में आया था। रात 10 बजे वह डीजे पर तमंचे पर डिस्को गाने पर अपने चचेरे भाई छत्रपाल सिंह के साथ डांस कर रहा था। डांस करते समय उसके जूते से मिट्‌टी उड़ी और पास ही खाना खा रहे आयुष गुर्जर की खाने की प्लेट में जा गिरी। इस पर आयुष नाराज हुआ और गालियां देने लगा। तभी आयुष के साथी संदीप गुर्जर, हरिओम गुर्जर व गिर्राज गुर्जर वहां आ गए। इन्होंने डीजे पर सौरभ को लात घूंसों से मारना शुरू कर दिया। बेल्ट से पीटने लगे। सौरभ को बचाने आए मौसा वीरू चौहान को भी इन बदमाशों ने पीटा। रास्ते में भी पीटा जब सौरभ पार्टी से निकलकर थाने जा रहा था तो गली में आयुष के साथी कौशल गुर्जर ने घेर लिया। उसने भी उसे पीटा और ईंट सिर में मार दी। एक महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसको धक्का दे दिया। जिससे महिला भी गिरकर घायल हो गई है। घटना की शिकायत सौरभ ने मुरार थाना में की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

MP : मंत्री बंगलों की सजावट पर 10 महीने में खर्च हुई ‌4.58 करोड़ की राशि

भोपाल। मंत्रियों के बंगले सजाने में 10 महीने में 4.58 करोड़ से ज्यादा खर्च किए गए हैं। सबसे ज्यादा एक करोड़ रुपए सीएम हाउस पर खर्च हुए हैं। इसके बाद सबसे अधिक 56 लाख रुपए पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बंगले की साज-सज्जा में लगे हैं। यह जानकारी विस में पांचीलाल मेड़ा के एक प्रश्न के उत्तर में सामने आई है। पीडब्ल्यूडी मंत्री भार्गव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों के बंगलों में 1 अप्रैल 2020 से 31 जनवरी 2021 तक साज-सज्जा में किए गए खर्च का ब्यौरा दिया। सीएम हाउस में बिजली के काम में 81 लाख से ज्यादा खर्च किए गए। वहां 18.52 लाख का सिविल वर्क हुआ है। मुख्यमंत्री के 74 बंगला स्थित एक अन्य बंगले बी-8 में 13.41 लाख का काम हुआ है। केवल सिविल वर्क देखा जाए तो मुख्यमंत्री निवास से ज्यादा काम गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बंगले पर हुआ है। इस दौरान सबसे कम मात्र 1495 रुपए का व्यय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया व पूर्व मंत्री इमरती देवी के बंगलों पर हुआ।

MP : कोरोना के इलाज पर 724 करोड़ रुपए खर्च:173 करोड़ प्राइवेट अस्पतालों को दिए

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के इलाज पर 724 करोड़ रुपए खर्च हुए, जिसमें 173 करोड़ रुपए की राशि 8 प्राइवेट अस्पतालों में बंटी। इसमें खास यह है कि निजी अस्पतालों में बंटी राशि का 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सा (125 करोड़ रुपए) भोपाल और इंदौर के दो अस्पतालों को मिला। इसमें भोपाल के चिरायु चैरिटेबल फाउंडेशन को 70 करोड़ रुपए और इंदौर के सर अरविन्दो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस को 55 करोड़ रुपए दिए। बकाया बची 53 करोड़ रुपए की राशि इंडेक्स, अमलतास, RD गार्डी, LN मेडिकल काॅलेज, पीपुल्स मेडिकल काॅलेज में बंटी। यह जानकारी बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने दी है। प्रदेश के आठ निजी अस्पतालों को 173 करोड़ रुपए की राशि 28964 कोरोना मरीजों के इलाज के एवज में दी गई। इलाज के दौरान इन अस्पतालों में 956 लोगों की मौत हो गई। काढ़े की पैंकिंग में ही लग गए 8 करोड़ रुपए सरकार द्वारा दी गई खर्च की जानकारी से यह भी साफ हो गया कि प्रत्येक मरीज के इलाज पर करीब 61 हजार रुपए का खर्चा आया। इधर, 30 करोड़ रुपए के त्रिकटू काढ़े की पैकिंग पर 8 करोड़ रुपए खर्च होने की जानकारी सामने आई। कोरोना इलाज में खर्च हुई राशि के बारे में कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, जीतू पटवारी, मनोज चावला और हर्ष गहलोत ने सवाल पूछे थे। जनता इलाज के लिए भटकती रही, सरकार ने चहेतों को रेवड़िया बांटी कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना जैसी आपदा में भी अवसर तलाशने में पीछे नहीं रही। व्यापमं कांड के दो कर्ताधर्ताओं चिरायु और अरविंदो को 70% से ज्यादा राशि बांट दी गई। जब जनता इलाज के लिए भटक रही थी तब सरकार चहेतों को रेवड़ियां बांटने में लगी थी। पैसा मरीजों के इलाज पर खर्च हुआ जरूरत हुई तो आगे भी जारी रखेंगे संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दे है नहीं, इसलिए बेवजह आरोप लगाती रहती है। कोरोना के मरीजों को इलाज की जरूरत थी तब क्या सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती। हमने मरीजों के इलाज में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मरीजों के इलाज पर खर्च हुआ है। आगे भी जारी रहेगा। कांग्रेस की सरकार तो जैकलीन के ठुमकों और फोटोशूट में व्यस्त थी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रदेश में जब कोरोना पैर पसार रहा था, तब तत्कालीन कांग्रेस सरकार तो जैकलीन के ठुमकों में व्यस्त थी। कमलनाथ, सलमान खान और जैकलीन के साथ फोटो सूट में व्यस्त थे। भाजपा की सरकार बनते ही हमने कोरोना के मरीजों के इलाज की व्यवस्था की।

उमा भारती बोलीं- राजस्व गया भाड़ में, शराबी भले ही भूखे मर जाएं लेकिन MP में शराबबंदी हो

ग्वालियर. मध्‍य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने फिर दोहराया है कि वो शराबबंदी नशामुक्ति अभियान चलाएंगी. यह मेरा सपना है जो जल्द पूरा भी होगा. वो यहां तक कह गयीं कि शराबी भले ही भूखा मर जाए लेकिन शराब बंद होना चाहिए. ग्वालियर आयी उमा भारती बोलीं, ‘मैंने कहा था यह आंदोलन नहीं अभियान है. मैंने कभी नहीं कहा कि 8 मार्च से अभियान शुरू करेंगे. बल्कि मैंने कहा था कि 8 मार्च को छोटी बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी.’ उन्होंने कहा कि शराबबंदी में स्वचेतना का जागरण होना चाहिए. मैं शिवराज और वीडी शर्मा से सहमत हूं और वह मुझसे सहमत हैं. अवैध शराब बंद हो प्रदेश में शराबबंदी ही नहीं नशाबंदी होनी चाहिए जो जागरण अभियान से भी अच्छा है. उमा ने सलाह देते हुए कहा कि सरकार को यह करना है नियम विरुद्ध दुकानें न खोली जाएं. आबकारी नियमों का पालन किया जाए, क्योंकि दो नम्बर की जो शराब बनती है वही अधिकतर जहरीली होती है. वह पूरी तरह से बंद हो. शराब से सख्त नफरत- भले ही शराबी भूखा मर जाए उमा भारती यहां तक कह गयीं कि मैंने शिवराजजी से कहा है जैसे ही राजस्व का रास्ता निकल आये आप शराबबंदी और नशाबंदी दोनों की तरफ आइए.मुझे शराब से इतनी नफरत है कि मेरा बस चले तो लोग भूखों मरते हैं तो मर जाएं राजस्व गया भाड़ में बस शराब बंद करो. उमा भारती ने दलील दी कि कोरोना में साबित हो गया शराब नहीं पीने से एक भी आदमी नहीं मरा.जैसे ही दुकानें खुलीं लोग मरना शुरू हो गए. इसका मतलब है कि शराब मृत्यु की कारक है शराब बंद करना मृत्यु का कारण नहीं है. शराब बंदी मेरी आस्था का विषय ये सपना जल्द पूरा होगा उमा भारती ने कहा मैं यह अभियान जरूर चलाऊंगी. यह मेरी आस्था है कि शराबबंदी हो. राममंदिर निर्माण में भी मेरी आस्था थी, हालांकि उसमें 30 साल लग गए थे. लेकिम शराब बंदी में सभी का समर्थन है और कम समय लगेगा. उमा का मानना है शराबखोरी से महिलाएं ज्यादा पीड़ित होती हैं.शराब पीकर मारपीट-अत्याचार और ज़ुल्म उन्हीं पर ढाए जाते हैं.दूसरी विचारणीय बात ये है कि गरीब वर्ग के लोग ही दो नंबर यानि अवैध शराब पीते हैं.अवैध शराब से राजस्व भी नहीं मिलता. राजस्व सिर्फ एक नंबर की शराब से मिलता है. उमा भारती ने कहा-वो शराबबंदी के बारे में इसलिए बोल पा रही हैं क्योंकि सीएम शिवराज और VD शर्मा संस्कारशील और संस्कृतिवान व्यक्ति हैं.दोनों ही बहुत अनुशासित व्यक्ति हैं.

आशिक निकला दो बच्चों का बाप, युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रहा था बर्खास्त पुलिसकर्मी

GWALIOR . जिसे कुंवारा समझकर प्यार किया और अपना सब कुछ सौंप दिया वह बर्खास्त पुलिसकर्मी दो बच्चों का बाप निकला है। बर्खास्त पुलिसकर्मी, युवती के साथ कई महीनों तक लिव इन रिलेशन में रहा। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसे छोड़कर भाग गया। घटना थाटीपुर के कुम्हारपुरा पर अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 की है। युवती ने मामले की शिकायत थाटीपुर थाना में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी नहीं पकड़ा गया है। शिवपुरी निवासी 24 वर्षीय युवती मंगलवार को थाटीपुर थाना पहुंची है। युवती ने अपने साथ धोखा और दुष्कर्म होने शिकायत की है। युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात सूरज खेर निवासी सबलगढ़ मुरैना से हुई थी। उसके बाद सूरज उससे मिलने लगा। दोनों में प्यार हो गया। अक्टूबर 2020 में युवती पढ़ाई के लिए ग्वालियर आई। यहां थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारपुरा में रूम किराए पर लिया। उसके साथ में सूरज भी रहने लगा। दोनों कई महीनों तक लिव इन में रहे, लेकिन अभी जनवरी में युवती को पता लगा कि वह गर्भवती है तो उसने सूरज को शादी करने के लिए कहा। इस पर वह शादी करने से मुकर गया। साथ ही उससे यह कहकर भाग गया कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। इसके बाद युवती ने उससे मिलने का बहुत प्रयास किया, लेकिन जब नहीं मिला तो शिकायत की है। थाटीपुर थाना ने इस मामले में आरोपी सूरज खरे पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक बर्खास्त पुलिसकर्मी है। वह कब और क्यों बर्खास्त किया गया था, इसकी जानकारी पुलिस निकाल रही है। छिपाई शादीशुदा होने की बात सूरज ने युवती से दोस्ती करते समय उसे नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। जब युवती गर्भवती हुई तो युवक भाग गया। उसके बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि वह दो बच्चों का बाप है। रूम किराए पर लेते समय युवती ने उसे अपना भाई बताया था, लेकिन मकान मालिक को भी उसके रहने पर कोई परेशानी नहीं थी।

मध्य प्रदेश तीन रैलियां करने आएंगे किसान नेता राकेश टिकैत

भोपाल। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत 8 मार्च को मध्य प्रदेश आएंगे। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेश के किसानों का समर्थन हासिल करने के लिए टिकैत यहां आ रहे हैं। इधर, मध्य प्रदेश पुलिस टिकैत के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। टिकैत के खिलाफ 2016 में ही एमपी का एक अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया था। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का खास असर अब तक एमपी में देखने को नहीं मिला है। ऐसे में टिकैत श्योपुर, रीवा और देवास में रैलियों को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के महासचिव अनिल यादव ने बताया कि महिला दिवस के दिन टिकैत राज्य के किसानों से मिलेंगे। वे उन्हें नए कानूनों से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। रोचक है कि टिकैत के खिलाफ एमपी में एक मामला पहले से लंबित है। 2012 में अनूपपुर जिले में उनके खिलाफ हत्या की कोशिश और अव्यवस्था फैलाने के मामले में अरेस्ट वारंट जारी हो चुका है। अनूपपुर के जैतहरी इलाके में पावर प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व करने 2012 में टिकैत यहां आए थे। प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी थी जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में टिकैत सहित 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ अव्यवस्था फैलाने, हथियारों के साथ अवैध रूप से प्रदर्शन करने और हिंसा फैलाने तथा हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया था। टिकैत को 2012 में ही इस मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद वे अदालत के सामने कभी पेश नहीं हुए। कई सुनवाइयों में अनुपस्थित रहने के बाद 2016 में इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट अदालत ने जारी किया था। अनुपपुर के एसपी मांगीलाल सोलंकी ने बताया कि पुलिस टिकैत के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करेगी। ऐसे में टिकैत एमपी में आने पर गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

इंदौर में पार्टी करके लौट रहे 6 दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार कार खड़े टैंकर में घुसी

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई। वे पार्टी करके लौट रहे थे। उनकी कार खड़े टैंकर में पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर की स्टेपनी टूट गई और कार का अगला हिस्सा पिछली सीट से जा मिला। हादसा सोमवार रात करीब एक बजे निरंजनपुर चौराहे के पास हुआ। दो दोस्त सीट से उछलकर बोनट पर आ गिरे। उनमें से किसी का हाथ तो किसी का सिर धड़ से अलग हो चुका था। वे देवास की तरफ से आ रहे थे। हालांकि, अभी यह नहीं पता चला है कि वे पार्टी करने कहां गए थे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। जान गंवाने वाले सभी दोस्तों की उम्र 19 से 30 साल थी। यह पता नहीं चला कि ये पार्टी करने कहां गए थे। हादसे की वजह भी अभी पता नहीं चल सकी है। जान गंवाने वाले सभी दोस्तों की उम्र 19 से 30 साल थी। यह पता नहीं चला कि ये पार्टी करने कहां गए थे। हादसे की वजह भी अभी पता नहीं चल सकी है। 4 की मौके पर ही मौत, 2 दोस्तों ने अस्पताल में दम तोड़ा लसूड़िया पुलिस के एसआई नरसिंह पाल ने बताया कि कार बुरी तरह डैमेज हो चुकी थी। इसे गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा। इसमें कुल छह लोग ही सवार थे। चार की मौके पर ही मौत हो गई। दो दोस्तों की सांसें चल रही थीं, लेकिन एमवाय अस्पताल में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जान गंवाने वाले सभी दोस्त इंदौर के ऋषि (19), 129 भाग्यश्री कॉलोनी, गोलू उर्फ सूरज (25), मालवीय नगर छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी (23), मालवीय नगर सोनू जाट (23), आदर्श मेघदूत नगर सुमित (30), भाग्यश्री कॉलोनी देव (28), 384/3 मालवीय नगर

3 दिन में 11 फिल्मों की रिलीज डेट होगा 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

कोरेाना वायरस और लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों को 11 महीनों लंबा वनवास झेलना पड़ा, जो कि पिछले तीन-चार दिनों में टूट चुका है। यशराज, टीसीरीज, जैकी भगनानी, दिनेश विजान, धर्मा प्रोडक्शंस, रि‍लायंस एंटरटेनमेंट और आनंद एल राय ने 11 ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘बंटी और बबली2’, ‘शमशेरा’,’जयेशभाई जोरदार’, ‘पृथ्‍वीराज’, ‘झुंड’, ‘चंडीगढ़ करे आशि‍की’, ‘बेल बॉटम’, ’83’, ‘अतरंगी रे और ‘शेरशाह’ हैं। ट्रेड विश्लेषकों के मुताबिक, इन फिल्‍मों से बॉक्‍स ऑफिस पर करीब 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन होने की प्रबल संभावना है। सलमान-यशराज की अगुवाई का असर ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के शब्‍दों में, “सिनेमाघरों में फिल्‍में रिलीज करने के सिलसिले का आगाज सलमान खान और यशराज स्‍टूडियोज के चलते हुआ। असल आगाज एग्‍जीबिशन सेक्‍टर द्वारा सलमान को चिट्ठी लिखने से हुआ, जिसके बाद सलमान ने ओटीटी के लुभावने ऑफर को ठुकराया। साफ कहा कि ‘राधे’ ईद पर ही सिनेमाघरों में ही आएगी। दूसरा बड़ा धमाका यशराज फिल्म्स की तरफ से हुआ। उन्‍होंने गुरुवार को पांच फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया। इससे बाकी प्रोड्यूसर्स बिरादरी को हौसला मिला। शुक्रवार को 6 और शनविार की सुबह तक एक और फिल्‍म की रिलीज डेट आ गई।” बॉक्‍स ऑफिस की दीवाली तरन आगे कहते हैं, “कोरोनावायरस और लॉकडाउन ने बॉक्‍स ऑफि‍स का दिवाला निकाल दिया था। लेकिन अब उनकी दीवाली लौटती नजर आ रही है। केवल इन 11 फिल्‍मों से 1500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस मुमकिन है। यह रकम भी छोटी पड़ जाएगी, क्‍योंकि सभी फिल्‍में मेजर हैं। सबमें बड़ी कास्‍ट एंड क्रू है। स्‍टार पावर दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच कर ले आएगा।” अक्षय की दो फिल्‍मों का मेजर क्‍लैश ट्रेड पंडितों ने आगे बताया, “अक्षय कुमार की 4 फिल्‍में इस साल आ रही हैं। ये हैं ‘सूर्यवंशी’, ‘बेल बॉटम’, ‘पृथ्‍वीराज’ और ‘अतरंगी रे’। ‘बच्‍चन पांडे’ अगले साल आएगी। ‘बेल बॉटम’ और ‘पृथ्‍वीराज’ का दूसरी फिल्मों से बड़ा क्लैश तय है। ‘बेल बॉटम’ हॉलीवुड की ‘फास्‍ट एंड फ्यूरियस 9’ से और ‘पृथ्‍वीराज’ की शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ से टकराएगी।” रिलीज डेट आने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। अगले सप्ताह आधा दर्जन बड़ी फिल्मों की तारीखों का ऐलान संभव है।

MP : तांत्रिक के चक्कर में डबल मर्डर, पिता और उसके 3 वर्ष के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम में तांत्रिक के भड़काए जाने के बाद डायन बिसाही के चक्कर में दो लोगों की हत्या कर दी गई है. मारे गए दोनों लोगों में एक पिता हैं और दूसरा उनका 3 वर्षीय बेटा है. बताया जा रहा है कि इनकी हत्या इनके रिश्तेदारों ने ही की है. मारे गए शख्स की पहचान राजाराम खराड़ी (32) के रूप में हुई है. उन्होंने बीएचएमएस की पढ़ाई की थी. दरअसल, इस परिवार को किसी तांत्रिक ने कहा था कि राजाराम के ऊपर डायन और चुड़ैल का साया है. इसी अंधविश्वास में राजाराम के घरवालों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी. यह वारदात शिवगढ़ के ठिकरिया गांव की है. बताया जा रहा है कि इस गांव में राजाराम के घर में दो शादियां थी. एक शादी राजाराम के बहन की थी और दूसरी उनकी भांजी की. दोनों शादी की तैयारियां घर में चल रही थीं. इसी बीच तांत्रिक के निर्देश पर घर में तंत्र-मंत्र का भी आयोजन किया गया था. तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र करने के बाद कहा कि इस घर में राजाराम और उनके बेटे पर डायन और चुड़ैल का साया है. बस इसी के बाद रिश्तेदारों ने राजाराम और उनके बेटे को इतना पीटा कि दोनों की मौत हो गई. इस मामले में शिवगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. उसने दोनों लाशों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. इस दोहरे हत्याकांड की सूचना पाकर शिवगढ़ थाना के एसपी गौरव तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने इस वारदात की पुष्टि की है. एसपी के मुताबिक, मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यह हत्या तांत्रिक के कहने के बाद ही हुई है. फिलहाल पुलिस टीम उस तांत्रिक की तलाश में जुटी है जिसने इन दोनों पर डायन का साया होने की बात कही थी. इस वारदात की जांच के क्रम में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही हम अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे.

MP : सड़क पर 2 दिन पड़ा रहा शव…. :बुजुर्ग की डेड बॉडी को कुचलती रहीं गाड़ियां

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में एक बुजुर्ग की लाश को 2 दिन तक गाड़ियां कुचलती रहीं। चुरहट में हुई इंसानी शरीर की इस दुर्गति की भनक पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को भी नहीं लगी। तीसरे दिन सुबह एक राहगीर ने सड़क पर मैले-कुचेले कपड़े देखकर पड़ताल की, तो पाया कि कपड़ों के आसपास मक्खियां भिनभिना रही हैं। कपड़े हटाने पर वहां हडि्डयां दिखीं। राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची और खुलासा हुआ कि ये हड्डियां इंसान की थीं। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की पहचान सतना जिले के सोनवर्षा गांव में रहने वाले 75 साल के संपतलाल के तौर पर हुई है। वे 17 फरवरी को रीवा जिले के चुरहट में रहने वाली अपनी बेटी के घर जा रहे थे। संपतलाल गांव से ट्रैक्टर पर बैठकर आए। रामनगर से वे बस में सवार हुए। बस से रीवा के शॉर्किन बायपास पर उतरकर पैदल बेटी के गांव जाने लगे। इसी दौरान किसी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गई। पूरी रात और दिन होती रही दुर्गति कहने को हाईवे पर पुलिस की गश्त होती है, लेकिन घटना के बाद किसी ने उनकी सुध नहीं ली। पूरी रात गाड़ियां बुजुर्ग के शव को कुचलती रहीं। अगली सुबह तक मांस और अंग कुचले जाने के कारण सिर्फ उनके कपड़े, कंबल और हडि्डयां बचीं। दूसरे दिन भी गाड़ियां उनके अवशेषों के ऊपर से गुजरती रहीं। कपड़े में बांधकर लानी पड़ीं हडि्डयां राहगीर की सूचना पर 20 फरवरी को पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लगातार गाड़ियों के नीचे कुचले जाने से हड्डियां भी टुकड़ों में बंट चुकी थीं। हालत ये थी कि इन्हें समेटकर कपड़े में बांधना पड़ा। परिवार ने कंबल-कपड़ों से की शिनाख्त घर से निकलने के बाद 2 दिन तक बेटी के यहां न पहुंचने पर संपतलाल के घरवाले उनकी खोज कर रहे थे। पुलिस के पास पहुंचने पर उन्होंने कपड़े और कंबल से उनकी पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हडि्डयों को संजय गांधी अस्पताल भिजवाया है। अब तक बुजुर्ग को टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता भी नहीं चल पाया है।

MP : विधायक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी

रायसेन: उदयपुरा से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल को एक करोड़ रुपए की फिरौती देने की धमकी मिली है. यह धमकी उन्हें एक युवक द्वारा पत्र के जरिए दी गई है. साथ ही नहीं देने पर उनके दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी दी गई है. जानकारी के मुताबिक इसी तरह की धमकी पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत और बरेली स्थित गुरुकुल स्कूल के संचालक को भी दी गई है. फिलहाल विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 29 जनवरी को दी गई थी धमकी 29 जनवरी को शाम 4 बजे के लगभग कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के उदयपुरा विधानसभा के बरेली स्थित घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति चिट्टी रख गया था. विधायक निवास पर उस समय कर्मचारी दिनेश व्यास उपस्थित थे, उन्होंने उस व्यक्ति से पूछा किस काम के लिए आए हो उसने बताया मुझे विधायक जी से मिलना है. इस पर दिनेश व्यास ने बोला कि विधायक जी इस समय बाहर गए हुए हैं. जिस पर व्यक्ति वहां पर एक चिट्टी छोड़कर चला गया. मामले के संबंध में बरेली एसडीओपी अशोक घनघोरिया का कहना है कि विधायक के घर के बाहर धमकी भरा पत्र रखने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है. युवक की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जा सके, इसलिए आसपास के इलाकों में फोटो भी चस्पा कर दी गई है. वहीं, आरोपी युवक के बारे में जानकारी देने वाले को 5000 रुपए इनाम देने की भी घोषणा की गई है.

MP : मध्य प्रदेश के 18 जिलों में ओले गिरने की संभावना, 4 जिलों में होगी बारिश

भोपाल/रायपुर: बंगाल की खाड़ी से अपने साथ नमी लेकर आई हवाओं ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मौसम को बदल दिया है. इन राज्यों के ऊपर बने बादलों में पानी है. इसके कारण मध्य प्रदेश के 4 जिलों में बारिश भी शुरू हो गई है. रायसेन, सागर और नरसिंहपुर में ओले भी गिरे हैं. मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में मध्य प्रदेश के 18 जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है. छत्तीसगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज, गिरेंगे ओले छत्तीसगढ़ में भी 17 फरवरी से मौसम का मिजाज बदल गया है. बुधवार सुबह धूल भरी आंधी चली. महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम की वजह से छत्तीसगढ़ में भी तेज आंधी चली. मौसम विभाग ने ओलावृष्टि के आसार जताए हैं. तेज हवाओं के कारण राज्य में तापमान में भी गिरावट आई. ठंड फिर से महसूस होने लगी है. प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. मध्य प्रदेश के इन जिलों में है ओले गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के शहडोल और होशंगाबाद संभाग समेत रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, रायसेन, सीहोर, भोपाल, गुना, दतिया और भिंड जिले में ओले गिरने की संभावना जताई है. इन सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है. भोपाल, सागर, रायसेन, सीहोर जिले के कई स्थानों पर 17 फरवरी की सुबह से ही बारिश जारी है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी. दोनों राज्यों में 19 फरवरी तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी रायसेन, सागर और नरसिंहपुर जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि अभी मौसम में नमी बनी रहेगी. दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में 17 फरवरी को बारिश हो सकती है. इसके अलावा 17-19 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ में भी बारिश का पूर्वानुमान है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 19 फरवरी तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी. रात के तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live