LATEST NEWS

MP : मांग भरकर लड़की का 3 साल तक करता रहा रेप, ABVP का पूर्व महानगर मंत्री गिरफ्तार

जबलपुर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में छात्रा के बलात्कार-शोषण के आरोपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व महानगर मंत्री शुभांग गोटिया को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. गोटिया पिछले 3 महीने से फरार था. महिला पुलिस का दावा है कि गोटिया को उसने खुद गिरफ्तार किया. जबकि, गोटिया ने कई वकीलों के साथ महिला थाने में खुद सरेंडर किया. पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था. शोषण के आरोपी शुभांग गोटिया की अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो चुकी थी. सीएसपी दीपक मिश्रा ने बताया कि गोटिया पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसने तीन सालों तक उसका शोषण किया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ जारी है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने जबलपुर सहित नागपुर में फरारी काटी है. महिला थाना पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर ले सकती है. इधर, थाने पहुंचे दस वकीलों की निगरानी में उसे कोर्ट पेशी की तैयारी की जा रही है. पुलिस की पूरी कार्रवाई के दौरान वकीलों की मौजूदगी महिला थाने में बनी रही. 21 मई युवती ने की थी शिकायत मामला इसी साल 21 जून का है. जबलपुर की एक लड़की पिता के साथ महिला थाने पहुंची. 23 साल की इस लड़की ने शुभांग के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया. उसने बताया कि 2018 में कैंट स्थित कॉलेज में जब वह पढ़ाई कर रही थी, तब उसकी मुलाकात राइट टाउन निवासी 25 साल के शुभांग गोटिया से हुई. उस दौरान वह ABVP की मेंबरशिप ले रही थी. उस वक्त शुभांग महानगर मंत्री पद पर था. मांग में सिंदूर भरकर लिया झांसे में लड़की ने पुलिस को बताया कि शुरुआती दोस्ती के बाद मामला प्यार में बदल गया. शुभांग उसे कई जगह घुमाने ले गया. एक दिन उसने मांग में सिंदूर भरते हुए कहा कि अब वह उसकी पत्नी है. उसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए. इस साल की शुरुआत में जब उसने गोटिया से शादी की बात की तो वह मुकर गया. उसने लड़की से कहा कि यह सब ढोंग था. इसके बाद लड़की ने उस पर रेप का केस दर्ज किया. केस दर्ज होते ही गोटिया फरार हो गया. पुलिस ने उस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था.

देवर करता रहा भाभी का बलात्कार, बेटी हुई तो पति बोला- शादी करा देते हैं

मुरैना. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक देवर ने भाभी का रेप किया, तो पति ने जिंदगी खराब की धमकी दी. देवर के दुष्कर्म से महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है. पति अब महिला की शादी देवर से कराने की बात कर रहा है. घरेलू अत्याचार से तंग आकर महिला अब शिकायत लेकर पुलिस के पास आई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महिला थाना प्रभारी मोनिका मिश्रा ने बताया कि साल 2018 में 6 मार्च को उसकी शादी मुरैना की आदर्श कॉलोनी में रहने वाले शख्स से हुई थी. शादी के बाद से ही पति ने उससे किसी तरह के संबंध नहीं रखे. घर में वह अलग कमरे में ही रहती थी. उसी साल 13 सितंबर की रात को उसका देवर उसके कमरे में घुस आया. उसने बलात्कार की कोशिश की तो महिला ने शोर मचाया. शोर सुनकर पति कमरे में आया और चुप रहने के लिए कहा. पति ने महिला से कहा कि अगर शोर मचाओगी तो तुम्हारा जीवन बर्बाद कर देंगे. पति करा रहा देवर से शादी महिला के मुताबिक, उस दिन के बाद से यह करीब-करीब रोज की बात हो गई. देवर लगातार बलात्कार करता रहा. देवर ने उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए तथा उनका डर दिखाकर घटना को अंजाम देता रहा. इस दुष्कर्म के कुछ महीनों बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया. अब पति महिला से उसकी शादी छोटे भाई से करने के लिए कह रहा है. इस पर पीड़िता थाने पहुंची और उसने पुलिस को पूरी आपबीती बताई. महिला थाना पुलिस ने महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है.

सिद्धू को मनाने के मूड में नहीं हाईकमान,CM चन्नी को भी मिलने से रोका

जालंधर। नवजोत सिद्धू का रवैया देख कांग्रेस हाईकमान भी अड़ गया है। सिद्धू को साफ संदेश भेज दिया गया है कि उनकी हर जिद अब पूरी नहीं होगी। इसी वजह से सिद्धू के इस्तीफे के 2 दिन बीतने के बाद भी हाईकमान ने उनसे बात नहीं की। यह देख अब पंजाब में सिद्धू के प्रधान बनने से जोश में दिख रहे विधायक और नेता भी उनका साथ छोड़ने लगे हैं। कैप्टन का तख्तापलट करते वक्त सिद्धू के साथ 40 विधायक थे, अब वे अकेले पड़ गए हैं। उनके समर्थन में सिर्फ रजिया सुल्ताना ने ही मंत्रीपद छोड़ा। उनके करीबी परगट सिंह डटकर सरकार के साथ खड़े हैं। बुधवार रात मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी चंडीगढ़ से पटियाला जाने की तैयारी में थे। ऐन वक्त पर यह दौरा टल गया। माना जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें इनकार कर दिया। चुनाव की घोषणा में सिर्फ 3 महीने बचे हैं। ऐसे में उन्हें सरकार के काम पर फोकस करने को कहा गया है। हाईकमान सिर्फ परिणाम चाहता है ताकि पंजाब में अगली सरकार कांग्रेस की बन सके। सिद्धू को मनाने के लिए हाईकमान के कहने पर CM चरणजीत चन्नी ने नवजोत के ही करीबी मंत्री परगट सिंह और अमरिंदर राजा वडिंग की कमेटी बना दी है। वे पहले 2 बार सिद्धू से मिल चुके हैं, लेकिन आगे कोई बात नहीं हुई है। सिद्धू की शर्तें मानी तो सुपर-CM पर लगेगी हाईकमान की मुहर कांग्रेस ने पंजाब में पहला अनुसूचित जाति का CM बनाया है। पंजाब में 32% अनुसूचित जाति का वोट बैंक है। इसी को निशाना बना चन्नी सीएम बन गए। अगर सिद्धू की शर्तें मान ली तो DGP और AG को हटाना पड़ेगा। ऐसा हुआ तो सरकार कमजोर पड़ जाएगी। हाईकमान ने ऐसा करवा दिया तो सिद्धू के सुपर CM बनने पर मुहर लग जाएगी। ऐसे में चन्नी को लेकर विरोधी मुद्दा बनाकर कांग्रेस का यह दांव फेल कर देंगे। इसी वजह से सिद्धू के बिना बात किए अचानक इस्तीफा देने पर कांग्रेस हाईकमान ने उनसे दूरी बना ली है। हाईकमान ने नया प्रधान ढूंढने को कहा सिद्धू के अड़ियल रवैए को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने अब पंजाब में नए प्रधान के संकेत दे दिए हैं। कांग्रेस के पर्यवेक्षक हरीश चौधरी बुधवार सुबह ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने कुछ नेताओं से मुलाकात और बातचीत की। चर्चा यही है कि सिद्धू के इस्तीफा वापस न लेने की सूरत में नया प्रधान बना दिया जाए। मंत्री पद पाने से आखिरी समय में चूके कुलजीत नागरा इसके बड़े दावेदार हैं। चर्चा पूर्व CM बेअंत सिंह के परिवार से जुड़े सांसद रवनीत बिट्‌टू की भी है। यह भी संभव है कि सुनील जाखड़ को वापस प्रधान बना दिया जाए ताकि उनकी भी नाराजगी दूर हो सके। सिद्धू की मनमानी नहीं आ रही रास सिद्धू भले ही मुद्दों की बात कर रहे हों, लेकिन उनके तरीके को लेकर कांग्रेस के भीतर ही नाराजगी है। सिद्धू ने इस्तीफा तब दिया, जब मंत्री चार्ज संभाल रहे थे। यह टाइमिंग सबको नागवार गुजरी। पहले इसके बारे में किसी से बात नहीं की। सीधे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जब सब पूछते रहे कि नाराजगी की वजह क्या है तो सोशल मीडिया पर फिर वीडियो पोस्ट कर दिया। CM चन्नी ने भी इस ओर इशारा किया कि वे पार्टी प्रधान हैं, परिवार में बैठकर बात करते। सिद्धू का यह रवैया किसी को रास नहीं आ रहा। जाे अब तक साथ थे, वो अलग होते चले गए कैप्टन अमरिंदर के विरोध के बावजूद सिद्धू पंजाब कांग्रेस प्रधान बने। इसमें अहम रोल मौजूदा डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा और मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा का रहा। नई सरकार बनी तो अब वे सिद्धू का साथ छोड़ गए। परगट सिंह सिद्धू के करीबी थे, उन्होंने भी सिद्धू के समर्थन में इस्तीफा न देकर किनारा कर लिया। अमरिंदर राजा वडिंग को मंत्री बनाने में सिद्धू ने खूब लॉबिंग की, वे मंत्री बन गए तो अब सिद्धू का सपोर्ट करके नहीं, बल्कि मध्यस्थ बनकर काम कर रहे हैं। इसी बड़ी वजह सिद्धू के अचानक लिए जाने वाले फैसले हैं। पहले कैप्टन और अब सिद्धू के चक्कर में टिकट न कटे, इसलिए विधायक और नेता कूदकर सरकार के पाले में चले गए हैं। इस बार अपने स्टाइल से खुद झटका खा गए सिद्धू नवजोत सिद्धू के अचानक फैसले लेने का स्टाइल समर्थकों को खूब रास आता रहा है। उनके बयान से लेकर हर बात पर अड़ जाने की खूब चर्चा रही। सिद्धू की जिद के आगे हाईकमान को कैप्टन को हटाना पड़ा। चरणजीत चन्नी का नाम भी सिद्धू ने ही आगे किया था। चन्नी सीएम बने तो अब सिद्धू की सुनवाई नहीं हो रही। संगठन प्रधान होने के बावजूद वे खुद उसकी सीमा लांघ गए। सब कुछ सार्वजनिक तरीके से कर रहे है। सीएम चन्नी ने भी यही बात कही थी कि अगर उन्हें कोई एतराज है तो वे बैठकर बात कर सकते हैं। वे जिद्दी नहीं हैं, फैसला बदला जा सकता है। हालांकि, सिद्धू चर्चा नहीं बल्कि सीधे मनमाफिक फैसला चाहते हैं, जिसे हाईकमान मानने को तैयार नहीं है।

MP : 90 साल की दादी मां तेज रफ्तार से दौड़ाती हैं कार

भोपाल. मध्य प्रदेश के देवास से एक ऐसा वीडियो (Dewas Old Women Driving Video) सामने आया है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि एज इज जस्ट अ नंबर…दरअसल एक 90 साल की बुजुर्ग महिला का कार चलाने का वीडियो सामने आया है. बुजुर्ग रेशमी बाई तंवर इस उम्र में गाड़ी चलाकर दूसरे बुजुर्गों को सीखते रहने का संदेश दे रही हैं. दरअसल 90 की उम्र आते-आते ज्यादातर बुजुर्ग (90 Year Old Women) सोचने लगते हैं कि वह कुछ नया नहीं सीख सकते. लेकिन रेशमी बाई तंबर ने इस सोच को काफी पीछे छोड़ दिया है. रेशम बाई तंवर का कहना है कि उनकी उम्र भले ही 90 साल है. लेकिन फिर भी उन्हें गाड़ी चलाना (Car Driving) बहुत अच्छा लगता है. उनका कहना है कि वह पहले भी बहुत बार गाड़ी चला चुकी हैं. इतना ही नहीं वह पहले ट्रैक्टर भी चला चुकी हैं. रेशमी बाई को गाड़ी चालाना बहुत ही पसंद है. 90 साल की उम्र में बुजुर्ग ने चलाई कार 90 साल की बुजुर्ग इस तरह से सदे हुए हाथों से ड्राइविंग कर रही हैं कि उन्हें देखकर लग रहा है कि वह ड्राइविंग में एक्सपर्ट हैं. गाड़ी चलाते हुए वह बहुत ही खुश दिख रही हैं. वेशभूषा से काफी साधारण दिखने वाली रेशमी बाई तंबर का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इसके साथ ही इस उम्र में सीखते रहने के उनके जज्बे को लोग सलाम कर रहे हैं. ‘रुचि पूरी करने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं’ 90 साल की दादी का ये वीडियो देखकर सीएम शिवराज सिंह चौहान भी काफी खुश हैं. उनका कहना है कि दादी मां ने सभी को प्रेरणा दी है कि अपनी रुचि पूरी करने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं होता है. चाहे कितनी भी उम्र हो इंसान के भीतर जीवन जीने का जज्बा होना चाहिए. दादी मां रेशमी बाई के परिवार ने अब उनके लाइसेंस के लिए भी एप्लाई किया है.

महाराष्ट्र : खड़से ने दी बीजेपी को करारी चोट, जलगांव में BJP को बड़ा झटका

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ज़बर्दस्त झटका लगा है. जलगांव में बीजेपी में पार्टी के अंदर का असंतोष खुल कर सामने आ गया है. जिले के मुक्ताईनगर और बोधवड नगरपालिका से जुड़े 11 नगरसेवक (Corporators) आज (24 सितंबर, शुक्रवार) शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल हो रहे हैं. ये सभी के सभी कॉर्पोरेटर्स मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) की मौजूदगी में शिवबंधन बांधेंगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जलगांव जिले के 11 नगरसेवकों ने बीजेपी को छोड़ने का फ़ैसला किया है. जलगांव जिले के ये सारे नगरसेवक एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) के समर्थक बताए जाते हैं. याद दिला दें कि एकनाथ खडसे पहले बीजेपी में ही थे. जब राज्य में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की सरकार बनी थी, तब वे नाराज हो गए थे. वे अपने आप को मुख्यमंत्री के पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार समझ रहे थे, क्योंकि वे फडणवीस सरकार बनने से पहले नेता प्रतिपक्ष भी थे. बाद में बीजेपी छोड़कर वे एनसीपी (NCP) में चले गए. जब से वे एनसीपी में गए हैं तब से बीजेपी को किसी ना किसी तरह से नुकसान पहुंचाते आ रहे हैं. फिलहाल उनके खिलाफ जमीन घोटाले के मामले में ईडी की जांच शुरू है. एकनाथ खडसे बीजेपी को पहुंचा रहे हैं नुकसान, ईडी की कार्रवाई का बदला? महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री रहे एकनाथ खडसे पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है. ईडी ने पुणे के जमीन घोटाले से जुड़े मामले में उन पर कार्रवाई करते हुए उनकी 5.73 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है. उनका एक बैंक अकाउंट भी सील किया गया है. उस खाते में कुल 86 लाख रुपए डिपॉजिट थे. इसके अलावा ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनका लोनावाला का एक बंगला, जलगांव में तीन फ्लैट और जमीन भी जब्त कर लिए हैं. ये सारी प्रॉपर्टी एकनाथ खडसे, उनकी पत्नी मंदाकिनी खडसे और दामाद गिरीश चौधरी के नाम पर है. एकनाथ खडसे ने जब बीजेपी को छोड़ कर एनसीपी ज्वाइन किया था तब कहा था कि अगर मेरे पीछे ईडी लगाई गई तो मैं सीडी निकालूंगा (बीजेपी से जुड़े लोगों के भ्रष्टाचार का खुलासा करूंगा). लेकिन ईडी की जांच शुरू भी हो गई, लोग खडसे की सीडी का इंतजार ही कर रहे हैं. खडसे सीडी तो नहीं ला पाए, लेकिन बीजेपी को नुकसान पहुंचाने का कोई मौका नहीं चूकते हैं. 11 नगरसेवकों की बीजेपी से छुट्टी करवा कर शिवसेना में शामिल करवाना खडसे के बदले की ही एक मिसाल है.

UP में चार साल में 42 साधु-संतों की हत्या ….संपत्ति का लालच मुख्य वजह

कांग्रेस ने पिछले दो साल में 20 साधुओं की हत्या का दावा करते हुए डाटा जारी किया लखनऊ। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और प्रयागराज के बाघंबरी गद्दी मठ के महंत नरेंद्र गिरि की असमय मौत पर उत्तर प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है। चार साल के भीतर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 42 साधु-संतों की हत्या हुई है। कहीं संपत्ति का विवाद था तो कहीं वर्चस्व और गद्दी को लेकर हत्या की बाते सामने आईं। 2019 में श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत आशीष गिरि की संदिग्ध हालात में मौत का राज अभी भी खुल नहीं सका है। इसी तरह 2018 में देवरिया में साधु सज्जाराम, हरभजन और चेले की हत्या, रायबरेली में पुजारी प्रेमदास की हत्या भी चर्चा में रही। 2019 में रायबरेली के ऊंचाहार में राम जानकी मंदिर के पुजारी बाबा प्रेमदास का मंदिर के गेट पर लटका मिला था। खास बात यह है उस समय रायबरेली के डीएम संजय खत्री थे, वही अब वर्तमान में प्रयागराज के डीएम हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पिछले दो साल में 20 साधुओं की हत्या का दावा करते हुए डाटा जारी किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो जारी किया था। जिसमें उत्तर प्रदेश के नक्शे पर जिलावार आंकड़ा जारी किया गया है। लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश में हत्याओं का अंबार है, यह कैसा रामराज्य है। प्रयागराज में आशीष गिरि सुसाइड केस: निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत आशीष गिरि की 17 नवंबर 2019 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या करने की बात कही थी। वह पिथौरागढ़ के रहने वाले थे और घटना के वक्त पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आश्रम दारागंज में रहते थे। औरैया का ट्रिपल मर्डर: 14 अगस्त 2018 को औरेया बिधूना कोतवाली के भयानक नाथ मंदिर में बदमाशों ने चारपाई में हाथ पैर बांधकर साधु लज्जाराम, हरभजन और सेवक की जीभ काटकर हत्या कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया, जिसमें आगजनी और पथराव में कई लोग घायल हुए थे। बुलंदशहर में गला रेता गया: बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र में 28 अप्रैल 2020 को मंदिर में सो रहे साधु गरीबदास उर्फ जगनदास व शेर सिंह उर्फ सेवादास की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी की हत्या: लखनऊ में कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास की उन्हीं के शिष्य ने साथियों के साथ मिलकर 24 अगस्त 2020 को हत्या कर दी। हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया था। 32 तारीखों में 42 हत्याएं 07 अप्रैल 2017: गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मनोहर दास (50) की बेरहमी से हत्या। पुजारी के सर, पेट, सीना व गुप्तांग पर वार किया गया था। 20 जून 2017: कुशीनगर पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गाँव में स्थित शिव मंदिर के पुजारी जय प्रकाश व उनकी पत्नी की गला काटकर हत्या। 14 जुलाई 2018: मेरठ के भगवानपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में साधु क्रांति प्रसाद की पीट-पीटकर हत्या की गई। 18 जुलाई 2018: पीलीभीत में बाबा लाल गिरी की हत्या हुई। 19 अगस्त 2018: मेरठ में पुजारी विनोद व सेवादार सुल्तान की हत्या। 31 अगस्त 2018: पीलीभीत जिला स्थित ग्राम भूड़ कोनी दीनारपुर स्थित शिव मंदिर के पुजारी रामेश्वर दयाल (65) की गला रेत कर हत्या। 31 अगस्त 2018: बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में थालकला गांव के बाहर काले पहाड़ बाबा मंदिर के पुजारी शमशेर सिंह (65) की धारदार हथियार से हत्या। 13 अगस्त 2018: सुल्तानपुर के पयागीपुर में स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर के पुजारी श्यामलाल (75) की मंदिर परिसर में पीट-पीटकर हत्या। 12 अगस्त 2018: अलीगढ़ जिला के शेखूपुर सटकना में शिव मंदिर के महंत कालिदास, मंदिर में पुजारी सोनपाल और महेंद्र उर्फ बड़ेल की हत्या। 02 जनवरी 2019: रायबरेली के ऊंचाहार में राम जानकी मंदिर के पुजारी बाबा प्रेमदास का शव मंदिर के बाहर फांसी पर लटका मिला। 14 जून 2019: मथुरा में एक साधु की हत्या । 28 अक्टूबर 2019: मुरादाबाद में साधु राजेंद्र गिरि की हत्या। 18 जनवरी 2020: चित्रकूट में महंत अर्जुनदास की हत्या। 25 फरवरी 2020: पीलीभीत में पुजारी विष्णु सहाय की हत्या। 25 अप्रैल 2020: गोरखपुर के बुजारी कोईल दास की हत्या। 14 जुलाई 2020: मेरठ में सेवादार की हत्या। 01 सितंबर 2020: हदरोई में साधु हीरादास, साध्वी मीरा दास व उनके बेटे चेतराम की हत्या। 06 सितंबर 2020: कन्नौज में साधु शालिग्राम की हत्या। 24 सितंबर 2020: बागपत टीकरी में साधु की हत्या। 24 सितंबर 2020: मेरठ की सरधना गंग नहर में साधु वेशभूषा वाले युवक का शव मिला। 09 सितंबर 2020: बिजनौर के ग्राम पहाड़पुर खुर्द में मंदिर परिसर में सो रहे योगानंद महाराज की संदिग्ध परिस्थिति में मौत। 05 अक्टूबर 2020: मथुरा में साधु कैलाश नाथ की हत्या। 10 अक्टूबर 2020: गोंडा में इटियाथोक में रामजानकी मंदिर के महंत सम्राट दास की गोली मारकर हत्या। 11 अक्टूबर 2020: गोंडा में रामजानकी मंदिर के पुजारी बाबा सम्राट दास की गोलीमारकर हत्या। 09 अक्टूबर 2020: बागपत में यमुना नदी में साधु वेशभूषा वाले अधेड़ शव मिला। 05 दिसंबर 2020: गोरखपुर के हरपुर बुदहट में साधु ललई की गला रेतकर हत्या। 04 अप्रैल 2021: गोरखपुर के चौरीचौरा में साधु परोरा की सिर कुचलकर हत्या। 26 जून 2021: बिजनौर में गांव उमरी में मां काली मंदिर के पुजारी दयानंद गिरि की पीटपीट कर हत्या। 29 जून 2021: मेरठ के मुंडाली के बढ़ला गांव में साधु चंद्रपाल की ईंट से कुचलकर हत्या। 15 जुलाई 2021: बुलंदशहर के बुगरासी चौकी के गांव बुकलाना में चामुड़ा मंदिर की साध्‍वी की गला दबाकर हत्‍या। 24 जुलाई 2021: गोरखपुर के मकरहट स्थित रामजानकी मंदिर के साधु राजेंद्र बाबा की संदिग्ध हालात में मौत।

प्रेमिका की नृशंस हत्या, युवती की शादी दूसरे युवक संग तय होने से प्रेमी  बना जल्लाद

तीन लोग गिरफ्तार, प्रेमी ने क्लिनिक पर मिलने बुलाया, कंपाउंडर दोस्त ने दिया बेहोशी का इंजेक्शन, फिर गला दबाकर मार डाला अयोध्या। अयोध्या में 10 दिन पहले संदिग्ध हालात में 21 साल की युवती की मौत के मामले में गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने युवती के प्रेमी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि युवती की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। पहले प्रेमी ने युवती को मिलने एक क्लिनिक में बुलाया। वहां प्रेमी ने अपने कंपाउंडर दोस्त से बेहोशी का इंजेक्शन लगवाया। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दुर्गा पूजा स्थल के पास फेंक दिया। बताया जा रहा है कि युवती की शादी उड़ीसा में दूसरे युवक संग तय होने से प्रेमी नाराज था। इसके बाद उसने दोस्तों संग मिलकर हत्याकांड का खाका खींच डाला। मामला कोतवाली रुदौली के मोहल्ला मलिकजादा के मालिक पुरवा का है। यहां की रहने वाली गायत्री लोधी (21) पुत्री शिवराज बहरैची 13 सितंबर की दोपहर लगभग 1 बजे घर से बैंक के लिए निकली थी। संदिग्ध परिस्थितियों में 14 सितंबर की देर शाम युवती का शव का स्थान मोहल्ला स्थित दुर्गा पूजा स्थल के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, परिजनों का कहना था कि युवती बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस से सूचना मिली कि गायत्री बेहोशी की हालत में मिली है। आनन-फानन में वे मौके पर पहुंचे तो बेटी मृत अवस्था में थी। युवती की प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी हत्या एसएसपी शैलेश पांडे के मुताबिक, छानबीन में प्रेम प्रसंग में युवती की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। आरोपी प्रेमी अनस समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि युवती के प्रेमी ने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की थी। बताया चला कि युवती की शादी उसके परिवार ने उड़ीसा के युवक से तय कर दी। इस बात से प्रेमी काफी नाराज था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रेमी ने युवती को फोन करके एक क्लिनिक पर बुलाया। जहां युवती का प्रेमी अनस अपने साथी मोहम्मद हफीज और कंपाउंडर मुकेश यादव पहले से मौजूद थे। पहले कंपाउंडर मुकेश यादव ने युवती को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी के निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जो घटनास्थल से गायब था।  

युवक ने शादी का झांसा देकर सौ से ज्यादा लड़कियों को ठगा

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित पिम्परी चिंचवाड़ पुलिस ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जिसने अब तक 100 से ज्यादा लड़कियों को शादी का झांसा देकर लाखो रुपये ऐंठे है। जानकारी के मुताबित आरोपी ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फ़िल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल ‘ देख हाईप्रोफाल लड़कियों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस के मुताबित गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रेमराज थेवराज के रूप में हुई हैं , प्रेम शादी की वेबसाइट मेट्रोमोनियल पर नौकरी पेशा , कारोबारी महिला, तलाकशुदा , और विधवा हुई महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। आरोपी प्रेम मेट्रोमोनियल वेबसाइट से उनकी पर्सनल जानकारी निकाल कर उन्हें अपना  निशाना बनाया करता था। पिम्परी – चिंचवाड़ के अंतर्गत आनेवाले निगड़ी पुलिस के वरिस्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश जवादवाड़ के मुताबित आरोपी प्रेमराज ने पिम्परी – चिंचवाड़ की कई महिलाओं को अपना निशाना बनाया था, जिसमे से शिकार हुई महिला की फर्याद उनके पास आई थी। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछा कर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आरोपी प्रेमराज को धर दबोचा । पुलिस के मुताबित आरोपी ने शहर के रहने वाली एक लड़की को रेलवे का ठेकेदार बन कर मिला था। फिर उससे 12 लाख रुपये ऐंठ कर वह वहाँ से फरार हो गया । शिकायतकर्ता महिला के अनुसार आरोपी ने उन्हें चेन्नई बुलाकर फेक शादी भी की थी। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाते हुए पीड़ित महिला के द्वारा आरोपी को पैसे देने के बहाने पुणे बुलाया । आरोपी मंगवालर के दिन जैसे ही पुणे ऐयरपोर्ट पर पहुँचा, वहा पुलिस ने उसे घर दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इससे पहले चेन्नई में एक महिला को अपना शिकार बनाते हुए 98 लाख रुपये का चूना लगाया था। पुलिस को आरोपी के पास से 13 अलग – अलग कंपनी के सिमकार्ड , 7 मोबाइल फ़ोन , 4 एटीएम कार्ड , 2 आधार कार्ड , पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिले है। फिलहाल पुलिस आरोपी प्रेमराज को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई कर रही है  

BHOPAL : बेरोजगार युवक ने जिगोलो बनने के गंवाई जमा पूंजी

भोपाल। भोपाल के बजरिया इलाके में रहने वाला बेरोजगार प्ले बॉय (जिगोलो) बनने के चक्कर में जमा पूंजी गंवा बैठा। जालसाजों ने उसे प्ले बॉय की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 43 हजार 800 रुपए ठग लिए। युवक की लाॅकडाउन के दौरान आइसक्रीम फैक्ट्री से नौकरी चली गई थी। कोशिशों के बावजूद जब नौकरी नहीं मिली तो वाॅट्सएप में जॉब के लिए आए विज्ञापन में लिखे मोबाइल नंबर में संपर्क किया। जालसाजों ने उसे मस्ती के साथ मोटी कमाई का लालच दिया। इसके बाद गिरोह ने अलग-अलग चार्ज का झांसा देकर उससे रकम ऐंठ ली। बजरिया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सांई राम कॉलोनी सेमरा निवासी 42 वर्षीय बेरोजगार है। उसने पुलिस को बताया कि वह आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था। लाॅकडाउन के दौरान पिछले साल नौकरी चली गई। मुझे नौकरी की तलाश थी। 5 सितंबर को वाट्सऐप पर कंपनी के जाॅब का मैसेज आया। इसमें मोबाइल नंबर 8583026204 पर फोन करने का लिखा था। मैंने उस नंबर पर फोन लगाया, तो मुझे जाॅब के बारे में जानकारी दी गई। नौकरी प्ले बाॅय की थी। मुझे लगा कि नौकरी अच्छी होगी। फिर मैंने इस नौकरी के बारे में जानकारी मांगी, तो 500 रुपए रजिस्ट्रेशन चार्ज बताया गया। मुझे पेटीएम नंबर-7523012531 दिया गया, जो कि अरविंद सिंह के नाम पर है। मैंने इस नंबर पर 500 रुपए जमा कर दिए। फिर मुझे कंपनी का मेंबर कार्ड बनवाने के लिए 2800 रुपए जमा करवाए गए। इसके बाद कंपनी के लोग किसी न किसी नाम पर पैसे मांगते रहे, जिसे मैं जमा करता रहा। पैसे वापस मांगे, तो कंपनी के लोगों ने रिफंड के नाम पर 8500 रुपए जमा करवा लिए। इसके बाद जीएसटी चार्ज के नाम पर 6798 रुपए जमा करवा लिए। बाद में कंपनी के लोगों ने कहा कि टीडीएस चार्ज 13776 रुपए जमा कीजिए नहीं, तो उसके बगैर पैसा रिटर्न नहीं होगा। मैंने जब बताया कि अब और पैसा नहीं दे सकता, मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। तब कंपनी के लोगों ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। कंपनी के लोगों ने मुझसे 43,880 रुपए की धोखाधड़ी की है। 20 हजार रुपए उधार लिए पीड़ित युवक ने बताया कि बेरोजगारी की वजह से उसके पास अधिक जमा-पूंजी नहीं थी। बस खर्च के लिए 23 हजार रुपए रखे थे। 20 हजार रुपए दोस्तों से उधारी लेकर कंपनी में जमा किया था। मुझे नहीं पता था कि इस तरह से भी ठगी की जाती है। हर रात काम मिलेगा, किसी को नहीं बताना गिरोह ने युवक को हर रोज 5 हजार रुपए तक की कमाई होने का लालच दिया था। युवक का फोटो देखकर कहा था कि आप तंदुरुस्त हो, हर रात काम मिलेगा। ऐसी महिलाओं के पास जाना होगा, जो अकेली रहती हैं। बहुत कमाई होगी। इस बारे में किसी को बताना नहीं। अगर, किसी को बताओगे, तो कंपनी से हटा दिया जाएगा। सदस्यता खत्म हो जाएगी।

टीम इंडिया के लिए एक और तूफानी गेंदबाज दे रहा है दस्तक

दुबई। IPL-2021 फेज-2 में मंगलवार को राजस्थान और पंजाब के बीच एक बहुत ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के अंतिम ओवर में पंजाब किंग्स को 4 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम सिर्फ 1 ही रन बना सकी और मुकाबला 2 रन से हार गई। मैच में 20 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी हीरो बनकर सामने आए। आखिरी ओवर में उन्होंने RR को करिश्माई गेंदबाजी करते हुए यादगार जीत दिलाई। मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें अंतिम ओवर का पूरा रोमांच अंतिम ओवर में पंजाब को सिर्फ चार रनों की दरकार थी और टीम के पास 8 विकेट बचे हुए थे। टीम के लिए एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन बैटिंग कर रहे थे और गेंदबाजी का जिम्मा 20 साल के कार्तिक त्यागी के कंधों पर था। पहली गेंद- डॉट बॉल कार्तिक त्यागी की पहली गेंद पर एडेन मार्कराम एक भी रन नहीं बना सके। दूसरी गेंद- एक रन अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर एडेन मार्कराम ने एक सिंगल निकाला। अब पंजाब को चार गेंदों पर 3 रनों की जरूरत थी। तीसरी गेंद- पूरन आउट ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक त्यागी ने निकोलस पूरन (32) को आउट कर RR को तीसरी सफलता दिलाई। अब पंजाब को तीन गेंदों पर 3 रनों की जरूरत थी। चौथी गेंद- डॉट बॉल ओवर की चौथी गेंद फिर से डॉट बॉल रही। अब मुकाबला काफी रोमांचक हो चुका था और पंजाब को दो गेंदों पर 3 रनों की जरूरत थी। पांचवीं गेंद- हुड्डा आउट ओवर की 5वीं गेंद पर त्यागी ने दीपक हुड्डा को शून्य पर आउट कर पंजाब के खेमे में खलबली मचा दी। अब पंजाब को आखिरी गेंद पर 3 रन बनाने थे।​​​​​​​ छठी गेंद- डॉट बॉल मैदान पर सन्नाटा छाया हुआ था और सभी की निगाहें मुकाबले के परिणाम पर थी। अंतिम गेंद खेलने के लिए फैबियन एलन आए, लेकिन कार्तिक त्यागी ने एक और डॉट बॉल डालकर RR को एक बहुत ही रोमांचक जीत दिला दी। ​​​​ पंजाब के सामने था 186 का टारगेट मैच में RR ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए थे और पंजाब के सामने 186 रनों का टारगेट रखा था। पंजाब ने जिस तरह से टारगेट का पीछा किया था उसको देखते हुए टीम की आसान जीत तय मानी जी रही थी, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला और टीम अंतिम ओवर में हार गई। राहुल के 3 हजार रन पूरे पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल IPL में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले दूसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 80 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। राहुल से पहले क्रिस गेल का नाम आता है जिन्होंने 75 पारियों में 3 हजार रन बनाए थे। पहली बार IPL में बना यह रिकॉर्ड राहुल 33 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट चेतन सकारिया के खाते में गया। इससे पहले RR ने पंजाब के कप्तान के 3 आसान कैच छोड़े थे। इसी मैच में RR के ओपनर यशस्वी जायसवाल भी 49 पर आउट हुए थे। IPL में ऐसा पहली बार हुआ जब दो खिलाड़ी 49 के स्कोर पर पवेलियन लौटे हों। लोकेश राहुल के विकेट के बाद मयंक अग्रवाल भी अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 43 गेंदों पर 67 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने से पहले मयंक ने IPL में अपने दो हजार रन पूरे किए। अर्शदीप को मिले 5 विकेट RR ने 20 ओवर के खेल में 185 रन बनाए। एक समय टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन अंतिम चार ओवर में टीम सिर्फ 21 रन बना सकी और ऑल-आउट हो गई। पंजाब किंग्स के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 32 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। PBKS के लिए एक मैच में पांच विकेट लेने वाले वह तीसरे गेंदबाज बने। लोमरोर की तूफानी पारी महिपाल लोमरोर ने RR की पारी के 16वें ओवर में दीपक हुड्डा के खिलाफ दो छक्के और दो चौके की मदद से विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बनाए। लोमरोर की पारी पर ब्रेक अर्शदीप सिंह ने लगाया और वह सिर्फ 17 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 252.94 के स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग करने वाले लोमरोर ने दो चौके और चार छक्के लगाए। लेविस के रूप में गिरा था RR का पहला विकेट मैच के चौथे ओवर में एविन लेविस ने ईशान पोरेल के खिलाफ एक के बाद एक चार चौके लगाए। वह आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे थे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने उनको आउट कर पंजाब को पहली सफलता दिलाई। RR को दूसरा झटका कप्तान संजू सैमसन (4) के रूप में लगा। उनकी विकेट डेब्यू कर रहे ईशान पोरेल के खाते में आया। इसके बाद जायसवाल और लियाम लिविंगस्टोन ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को अर्शदीप सिंह ने तोड़ा और लिविंगस्टोन 25 पर पवेलियन लौटे। बॉउंड्री लाइन फैबियन एलन ने लिविंगस्टोन का शानदार कैच पकड़ा।

क्या मठ की अथाह संपत्ति बनी महंत नरेंद्र गिरि की मौत की वजह?

महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उनका शव उनके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला था. उनके कमरे से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी बरामद हुआ है. वहीं महंत की आत्‍महत्या को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं. महंत नरेंद्र गिरी की मौत को बाघंबरी गद्दी मठ (Baghambari Math) और निरंजनी अखाड़े (Niranjani Akhara) की अकूत धन-संपदा और वैभव को लेकर भी जोड़ा जा रहा है. बाघंबरी गद्दी मठ और निरंजनी अखाड़े से जुड़े लोग हत्‍या की भी आशंका जता रहे हैं. बाघंबरी गद्दी मठ और निरंजनी अखाड़े की अकूत धन-संपदा (Property Dispute) को लेकर विवादों का रिश्ता पुराना रहा है. मीडिया में आई तमाम रिपोर्ट के मुताबिक, मठ और अखाड़े की सैकड़ों बीघे जमीनें बेचने, सेवादारों और उनके परिवारीजनों के नाम मकान, जमीन खरीदने को लेकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और उनके करीबी शिष्य आनंद गिरि के बीच विवाद लंबे समय से रहा है. मंहत नरेंद्र गिरि के अधीन संपत्तियां: बाघंबरी मठ: प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में बाघंबरी गद्दी और मठ है, जो करीब 5 से 6 बीघे जमीन में है. यहां निरंजनी अखाड़े के नाम एक स्कूल और गौशाला भी है. दारागंज में भी अखाड़े की जमीन है. प्रयागराज में हनुमान मंदिर जिसे संगम तट पर लेटे हुए हनुमान जी के नाम से जाना जाता है, वो भी इसी बाघंबरी मठ का ही मंदिर है. जहां प्रयागराज और संगम आने वाले सभी श्रद्धालु मत्था जरूर टेकते हैं. मांडा (प्रयागराज) में 100 बीघा और मिर्जापुर के महुआरी में भी 400 बीघे से ज्यादा की जमीन बाघंबरी मठ के नाम है. मिर्जापुर के नैडी में 70 और सिगड़ा में 70 बीघा जमीन अखाड़े की है. प्रयागराज और आसपास के इलाकों में निरंजनी अखाड़े के मठ, मंदिर और जमीन की कीमत 300 करोड़ से ज्यादा की है, जबकि हरिद्वार और दूसरे राज्यों में संपत्ति की कीमत जोड़े तो वो हजार करोड़ के पार है. निरंजनी अखाड़े की कुंभ नगरी उज्जैन और ओंकारेश्वर में 250 बीघा जमीन, आधा दर्जन मठ और दर्जनभर आश्रम हैं. कुंभ नगरी नासिक में 100 बीघा से अधिक जमीन, दर्जनभर आश्रम और मंदिर हैं. बड़ोदरा, जयपुर, माउंटआबू में भी करीब 125 बीघा जमीन, दर्जन भर मंदिर और आश्रम हैं. हरिद्वार स्थित मुख्यालय के अधीन दर्जनभर मठ-मंदिर हैं. नोएडा में मंदिर और जमीन है तो वहीं वाराणसी में मंदिर और आश्रम के साथ करोड़ों की जमीन है.

घोर कलियुग …. वृद्धाश्रम में जीते जी चार बुजुर्ग कर रहे खुद का श्राद्ध और पिंडदान

भोपाल। जिन बच्चों के लिए जिंदगी में कमरतोड़ मेहनत की। उनके सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया। उनकी उम्मीदों को ही अपना भविष्य मान बैठे।…. और जब वो बच्चे बड़े होकर आगे बढ़े, पद मिला, पैसा मिला…लेकिन उस ‘परछाई’ को भूल गए जो ताउम्र उनके लिए ही जीती रही। यह हकीकत उन बुजुर्गों की है, जो शहर के विभिन्न वृद्धाश्रमों में रह रहे हैं। अपने ही बच्चों से धोखा खा चुके ये बुजुर्ग इस पितृपक्ष में खुद ही अपना पिंडदान कर रहे हैं। अपना घर के ही चार बुजुर्ग खुद ही अपना श्राद्ध और पिंडदान कर रहे हैं। वहीं, आसरा और आनंदधाम वृद्धाश्रम में ही अपनी देह त्याग चुके बुजुर्गों का पिंडदान करने अमावस्या के दिन तर्पण संस्कार आयोजित किया जाएगा। जिस बेटे पर ताउम्र गर्व करता रहा… उसने ही कर दिया तिरस्कार अपना घर वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग प्रेम नारायण सोनी(78), अजय गौड़(80), सुधीर मोहलकर(65), किशन बत्रा(85) खुद ही अपना श्राद्ध और पिंडदान कर रहे हैं। प्रेमनारायण सोनी बताते हैं कि जिस बेटे पर गर्व करता था, उसने ही तिरस्कार कर दिया। शादी के बाद उसके तेवर बदल गए। मुझसे मेरे ही एटीएम कार्ड तक छीन लिए। उसकी इन आदतों ने मुझे घर से निकलने के लिए मजबूर कर दिया इसलिए वृद्धाश्रम में रहने का निर्णय लिया। यही वजह है कि मैं जीते जी अपना श्राद्ध और पिंडदान कर रहा हूं, ताकि उसके ऊपर यह बोझ भी न रहे। अजय गौड़ बताते हैं कि जब खुद के बारे में सोचते हैं तो एक ही सवाल बार-बार सामने आता था कि हमारे मरने के बाद श्राद्ध और पिंडदान कौन करेगा। यही सोच कर जीते जी अपना श्राद्ध और पिंडदान कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही दर्द किशन बत्रा और सुधीर मोहलकर का भी है। अब वृद्धाश्रम ही परिवार…हर बुजुर्ग की भावना की करते हैं कद्र अपना घर संचालक माधुरी मिश्रा ने बताया कि हमारे यहां जिन बुजुर्गों की पहले मौत हो चुकी है और उनके बच्चे अंतिम संस्कार तक में नहीं आए। वे वृद्धाश्रम में परिवार की तरह रह रहे। उनके लिए श्राद्ध और पिंडदान किया जाएगा। हमारे यहां पर 4 बुजुर्ग खुद का श्राद्ध और पिंडदान कर रहे हैं। उनके लिए आश्रम में व्यवस्था की हैं। आसरा वृद्धाश्रम की राधा चौबे ने बताया कि वृद्धाश्रम में जिन बुजुर्गों की पहले मौत हो चुकी है, उनका अमावस्या पर श्राद्ध किया जाएगा। आनंद वृद्धाश्रम के सचिव आरआर सुरंगे ने बताया कि मृत बुजुर्गों का अमावस्या पर पिंडदान और श्राद्ध किया जाएगा।

पीएम मोदी के बर्थडे पर बना कीर्तिमान, महज 9 घंटे में 2 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी

नई दिल्ली। भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को महज 9घंटे में ही कोरोना वायरस के खिलाफ 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। अभी भी वैक्सीनेशन जारी है। यानी यह आंकड़ा अभी और ऊपर जाएगा। इससे पहले दोपहर डेढ़ बजे तक ही एक करोड़ से ज्‍यादा डोज लगाए जा चुके थे। वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि हर सेकेंड 527 से ज्‍यादा डोज लगाए जा रहे हैं। हर घंटे 19 लाख से ज्‍यादा डोज दिए जा रहे हैं। राज्यों को 77.77 करोड़ से ज्‍यादा डोज मुहैया कराए गए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन के 77.77 करोड़ से ज्‍यादा डोज उपलब्ध कराए गए है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन के 6.17 करोड़ से ज्‍यादा डोज उपलब्ध हैं। चौथे दिन एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगे इससे पहले 27 अगस्त, 31 अगस्त और 6 सितंबर को देश में एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को आह्वान किया था कि देश में वैक्सीनेशन ड्राइव को रफ्तार देनी चाहिए। यह प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का सबसे अच्छा तोहफा होगा। भाजपा ने इस मौके पर देशभर में अपनी यूनिट्स को निर्देश दिया था कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का डोज लगाया जाए। 20 दिनों का सेवा और समर्पण अभियान BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने PM मोदी के जन्मदिन पर 20 दिनों का सेवा और समर्पण अभियान शुरू किया है, जो 7 अक्टूबर तक चलेगा। पार्टी इस दौरान मोदी के सार्वजनिक जीवन में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी। इसमें वह वक्‍त भी शामिल है, जिस दौरान मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे।

मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले न्यूजीलैंड ने रद्द किया पाकिस्तान का दौरा, पीएम इमरान की नहीं सुनी

रावलपिंडी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया है। कीवी क्रिकेट बोर्ड ने रावलपिंडी में पहला वनडे शुरू होने से 30 मिनट पहले यह फैसला लिया। इस दौरे पर 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाने थे। न्यूजीलैंड को टीम की सुरक्षा से जुड़ा इंटेलिजेंस अलर्ट मिला था। अब टीम को जल्द से जल्द पाकिस्तान से निकालने की तैयारी हो रही है। इमरान खान ने की थी न्यूजीलैंड की PM से बात पाकिस्तान ने इस दौरे को बचाने की पूरी कोशिश की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न को फोन कर सुरक्षा का पूरा आश्वासन देने का वादा भी किया। इमरान ने कहा कि पाकिस्तान के पास दुनिया का सबसे अच्छा इंटेलिजेंस सिस्टम है और कीवी टीम के ऊपर किसी भी तरह का खतरा नहीं है। हालांकि उनका आश्वासन भी काम नहीं आया और न्यूजीलैंड ने दौरा रद्द करने का फैसला ले लिया। होटल से बाहर नहीं आईं दोनों टीमें पहला वनडे मैच भारतीय टाइमिंग के अनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होना था, यानी टॉस दोपहर 2.30 बजे होना था, लेकिन दोनों टीमों में से कोई भी टीम होटल से बाहर नहीं आई। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को होटल में ही रुकने को कहा गया। 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुआ था आतंकी हमला पाकिस्तान में क्रिकेट टीमों की सुरक्षा हमेशा चिंता का विषय रही है। 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें किसी की जान तो नहीं गई थी, लेकिन कुछ खिलाड़ी घायल हुए थे। इसके बाद सभी टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करना बंद कर दिया था। पाकिस्तान अपने घरेलू मुकाबले UAE में खेलने पर मजबूर हो गया था। पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान ने दोबारा अपने शहरों में अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन करना शुरू किया था, जिसके बाद साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे जैसी टीमों ने पाकिस्तान जाकर खेला भी। अफगानिस्तान संकट के कारण खतरा बढ़ा हाल ही में तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता हासिल कर ली है। इसके बाद से पाकिस्तान में भी सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड को भी पाकिस्तान का दौरा करना है। अब देखना है कि इंग्लैंड टीम आती है या नहीं।

MP : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की पत्नी की चप्पलें समर्थकों ने धोयीं

दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस को ‘समर्पण सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। दमोह में शुक्रवार को पौधरोपण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री की पत्नी की चप्पल में लगी कीचड़ को साफ करने के लिए एक साथ कई समर्थक आगे आ गए। समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री की पत्नी के पैरों से चप्पल निकाली और कीचड़ साफ कर लौटा दीं। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। दमोह के बेलाताल तालाब में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अपनी पत्नी पुष्पलता सिंह के साथ शामिल हुए। उनकी पत्नी ने भी पौधरोपण किया, लेकिन इस दौरान उनकी चप्पलों में कीचड़ लग गया। वहां मौजूद मंत्री के समर्थकों ने जैसे ही कीचड़ देखा तो तत्काल चप्पलों को पैरों से निकालकर अपने हाथ में ले लिया। इसके बाद पास के ही कुएं से पानी निकाला। चप्पलों पर पानी डालकर हाथ से साफ किया। हालांकि जिस समर्थक ने चप्पल से कीचड़ साफ किया, उसने ग्लब्स पहना था। पटेल बोले- सभी पौधे जरूर लगाएं स्वच्छता पर केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि तीन बिंदुओं पर सबको काम करना चाहिए। जल, जीवन मिशन समय से पहले पूरा हो जाना चाहिए। इसमें एक-एक व्यक्ति को तय करना होगा, इसमें सिस्टम ऐसा बने कि इसे समाज संचालित करे। दूसरा ODF प्लस। तीसरा संकल्प होना चाहिए। अपने जन्मदिन या पितरों की याद में वृक्ष जरूर लगाएं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet