LATEST NEWS

कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के साथ किया अन्याय, बोले कांग्रेस नेता।टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस नेताओं ने दिए इस्तीफे।

संतोष सिंह तोमरभोपाल/ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 144 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के साथ ही पार्टी में घमासान शुरू हो गया और बगावत के सुर फूटने लगे। जिसके चलते दोपहर होते होते इस्तीफा का दौर भी शुरू हो गया है। अपने आप को प्रबल दावेदार बताने वाले कांग्रेस नेता टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ रहे है। टिकट ना मिलने से नाराज प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने पत्र लिखकर पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय का आरोप लगाया है। इसके साथ ही ग्वालियर के युवा नेता केदार कंसाना ने भी अपने समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष का इस्तीफाचुनाव उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होते ही मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ को पत्र भी लिखा है और पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि अजय खरगापुर विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन यहां से किसी और को टिकट दे दिया गया है, जिससे नाराज होकर यादव ने इस्तीफा दे दिया है। अजय यादव ने अपने इस्तीफा पत्र में पिछड़े वर्ग की उपेक्षा के साथ ही टिकट वितरण में जातिवाद का भी आरोप लगाया है। अजय यादव ने अपने इस्तीफे में लिखा है। कि,“मध्यप्रदेश में आपके नेतृत्व में सदैव विश्वास दिलाया गया कि इस बार उम्मीदवार चयन में पिछड़े वर्गों को उनका हक और अधिकार दिया जाएगा। टीकमगढ़ जिले में पिछड़े वर्ग के 70% से ज्यादा मतदाता है, परन्तु आज टीकमगढ़ जिले के तीनों सामान्य क्षेत्रों पर एक ही वर्ग के व्यक्तियों को उम्मीदवार बनाया गया जिनके मतदाताओं की केवल दो प्रतिशत से भी कम संख्या है और तीनों ही पिछला चुनाव भी हारे हुए हैं। यह पूरी तरह अन्यायपूर्ण निर्णय है और मैं इस अन्याय का साथ नहीं दे सकता, मैं एवं मेरे साथ खरगापुर के आमजन एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता लगातार अपना सर्वस्व लगाकर खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में कार्य कर रहे थे। पार्टी के सभी कार्यक्रमों हाथ से हाथ- जोड़ों अभियान, घर-घर चलो अभियान, नारी सम्मान योजना, जनआक्रोश यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों का मेरा प्रदर्शन सबके सामने है क्या यही हमारा दोष कि हम पिछड़े वर्ग से हैं। हमारी कोई सुनवाई नहीं है पार्टी में अन्याय ही हमारे हिस्से में है।मेरे दादाजी स्वर्गीय ठाकुरदास यादव पूर्व विधायक ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित किया आज जिस तरह का अन्याय किया गया, बहुत दुखी मन से मैं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष एवं टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा के पलेरा ब्लॉक से पीसीसी डेलीगेट के पद से इस्तीफा देता हूं।” 500 समर्थकों सहित केदार कंसाना ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी।ग्वालियर से कांग्रेस नेता केदार कंसाना ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इतनी ही नहीं कंसाना के साथ उनके करीब 500 समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ दी है। पार्टी से रिजाइन करने के बाद केदार कंसाना ने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा, किस पार्टी से लड़ूंगा इसका ऐलान शाम को करूंगा। मैं पार्टी के लिए 25 साल से काम कर रहा था, लेकिन पार्टी ने गद्दारों को टिकट दिया है, चुनाव के नतीजों में गद्दारों पर पार्टी को सबक मिलेगा। केदार सिंह कंसाना पिछले लंबे समय से सक्रीय रहकर चुनाव के लिये तैयारियों में जुटे हुए थे।कांग्रेस पार्टी के टिकट बंटवारे को लेकर सवाल उठाते हुए केदार कंसाना कहा कि, मैं प्रदेश की 230 विधानसभा में ऐसा व्यक्ति हूं, जिसने अपने समर्थकों के साथ घूम घूमकर 25 हजार से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ा है, तन, मन और धन से पार्टी के लिए लगा था। जिसका पार्टी ने ये सिला दिया है। बता दें केदार कंसाना ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस के प्रबल दावेदार थे। यहां से कांग्रेस पार्टी ने साहब सिंह गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है, साहब सिंह गुर्जर साल 2018 में बीएसपी से चुनाव लड़े थे। बीजेपी ने कसा तंज, “इस्तीफों ने पकड़ी रफ्तार”एमपी बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रत्याशियों की सूची आते ही कांग्रेस में आक्रोश शुरू। पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने दिया इस्तीफा। जन आक्रोश एवं कार्यकर्ताओं का आक्रोश कांग्रेस की हार सुनिश्चित करेगा।बीजेपी नेता आशीष अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि सूची आते ही विरोध के गूंजे स्वर, इस्तीफों ने पकड़ी रफ्तार, कांग्रेस की होगी करारी हार…पहले पवई में कांग्रेसियों ने कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश नायक के पुतले फूंके तो अब वहीं टीकमगढ़ जिले के नेता और कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया।

जयपुरिया स्कूल गौरीगंज बना रैंकिंग में नंबर||

mahendra tiwari एजूकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में शैक्षिक सत्र 2023-24 के अनुसार सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल गौरीगंज अमेठी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एजूकेशन वर्ल्ड के सर्वे में बेहतरीन उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण व्यवस्था , मूलभूत एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय परिसर एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के आधार पर सेठ आनंदराम जयपुरिया विद्यालय को यह उपलब्धि हासिल हुई है । नई दिल्ली के जे डब्ल्यू मैरिएट होटल में 13 और 14 अक्टूबर को आयोजित शानदार समारोह में जयपुरिया विद्यालय गौरीगंज अमेठी को रैंकिंग में नंबर वन घोषित किया गया । सेठ आनंदराम जयपुरिया विद्यालय गौरीगंज अमेठी की प्रधानाचार्य पूजा सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विद्यालय का प्रथम पुरस्कार ग्रहण किया । इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय की निदेशक मंजू मिश्रा ने इसे समस्त जयपुरिया विद्यालय परिवार की उपलब्धि बताया और प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों को बधाई दी । जयपुरिया विद्यालय के सभी शिक्षकों ने इस अवसर पर अपने – अपने ढंग से खुशी जाहिर की ।

बहुजन समाज पार्टी ने चौथी सूची में 31 प्रत्याशी किये घोषित।

संतोष सिंह तोमरभोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने 31 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अपनी पहली सूची 11 अगस्त को जारी की थी। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की सहमति से जारी चौथी सूची में खुरई से मनोज रजक और देवतालाब से अमरनाथ पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जबलपुर पश्चिम से दिनेश कुशवाह को टिकट दिया है।बहुजन समाज पार्टी की तरफ से जारी सूची के अनुसार महाराजपुर से महेश कुशवाह, कोलारस से नवल सिंह धाकड़, बण्डा से रन्जोर सिंह बुंदेला, खुरई से मनोज रजक, देवतालाब से अमरनाथ पटेल, देवसर से शिवशंकर साकेत, बहोरीबंद से गोविंद पटेल, जबलपुर पश्चिम से दिनेश कुशवाह, होशंगाबाद से प्रदीप मांझी, पंधाना से मनोज सोलंकी, राजगढ़ से इंदर सिंह वर्मा, सारंगपुर से देवकरण वर्मा, बीना से रामेंद्र अहिरवार, सांची से सूरज पाल सिंह, नरयावली से लटूरी प्रसाद सूर्यवंशी और खरगोन से अजय भालसे को प्रत्याशी बनाया है।वहीं, गंधवानी से धूमसिंह मंडलोई,, अलीराजपुर से अंतरसिंह पटेल, सोनकच्छ से मुकेश सोंनगरा, बांगली से मुकेश रावत, देवास से हाजी जाकिर हुसैन उर्फ जाकिर मामू, राऊ से कु देवकी मण्डलोई, पेटलावद से रामचंद्र सोलंकी, जावद से लीलाराम मालवीय, जावरा से दशरथ सिंह अंजना, बड़नगर से निर्भय सिंह चद्रवंशी, शाजापुर से भागीरथ बगानिया, कालापीपल से जीवन मालवीय, चुरहट से संतोष प्रसाद सांकेत, सीधी से राम खिलावन रजक और इंदौर-1 से इंजीन सुनील कुमार अहिरवार को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।सूची में 144 नामों पर लगी मोहर।युवा नेताओं पर जताया भरोसा।

संतोष सिंह तोमरभोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक की वह सबसे बड़ी खबर सामने आई है। जिसका इंतजार प्रदेश के आमजन से लेकर राजनीतिक हलकों में बड़ी बेसब्री से किया जा रहा था। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने भी देर से ही सही लेकिन आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 230 में से 144 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को सुबह जारी की। इसमें 60 से ज्यादा विधायकों को फिर से मौका दिया है। कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत को टिकट दिया है। कटंगी विधायक टामलाल सहारे और गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी के टिकट काट गए हैं। इस सूची के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से और भूपेश बघेल पाटन से चुनाव लड़ेंगे। जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सामना करने के लिए बुधनी से विक्रम मस्ताल को मैदान में उतारा गया है। मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ से टिकट दिया गया है, जबकि दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को चाचौरा सीट से टिकट दिया गया। कांग्रेस ने चुरहट से अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह राहुल को टिकट दिया है। वहीं राजनीति के केंद्र चम्बल अंचल में कांग्रेस के गढ़ लहार से अभी तक अपराजित विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को टिकट दिया गया है। जबकी अंचल की ही मेहगांव सीट से उनके भांजे युवा नेता राहुल सिंह भदौरिया को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी 144 नामों की सूची में ओबीसी वर्ग के 39 प्रत्याशियों के नाम हैं। इसके साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के 22 और अनुसूचित जनजाति के 30 उम्मीदवार के नामों शामिल हैं। पूरे 144 लोगों में से 19 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि, 6 अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं को टिकट मिला है, इसमें से 5 जैन और 1 मुस्लिम नेता शामिल हैं। जबकि, 65 टिकट 50 साल से कम उम्र के लोगों मिले हैं। यानी, कांग्रेस पार्टी ने इस बार युवा नेताओं पर अधिक भरोसा जताया है। वहीं जानकारी मिली है कि आगामी दो दिनों में कांग्रेस पार्टी अपने बकाया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस पार्टी ने किस नेता को कहां से दिया टिकटकांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में किसे कहां से चुनाव मैदान में उम्मीदवारी दी गई है, इस पर एक नजर डालते हैं। कांग्रेस पार्टी ने श्योपुर से बाबू जंडेल, विजयपुर से रामनिवास रावत, सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाह, जौरा से पंकज उपाध्याय, अटेर से हेमंत कटारे, लहार से डॉ. गोविंद सिंह, मेहगांव से राहुल भदौरिया, ग्वालियर ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर, ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार, ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक, भितरवार से लाखन सिंह यादव, डबरा- एससी सीट से सुरेश राजे, सेंवढ़ा से घनश्याम सिंह, भांडेर एससी सीट से फूलसिंह बरैया, दतिया से अवधेश नायक, करेरा एससी सीट से परागीलाल जाटव, पोहरी से कैलाश कुशवाह, शिवपुरी से केपी सिंह, पिछोर से शैलेंद्र सिंह, कोलारस से बैजनाथ यादव, बमोरी से ऋषी अग्रवाल, चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह, राघोगढ़ से जयवर्धन सिंह को टिकट दिया है।वहीं अशोकनगर एससी सीट से हरीबाबू राय, चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, मुंगावली से राव यदवेंद्र यादव, सुरखी से नीरज शर्मा, देवरी से हर्ष यादव, नरयावली एससी सीट से सुरेंद्र चौधरी, बंडा से तरवार सिंह लोधी, टीकमगढ़ से यदवेंद्र सिंह, जतारा से किरण अहिरवर, पृथ्वीपुर से नरेंद्र सिंह राठौर, खरगापुर से चंदा सिंह गौर, महाराजपुर से नीरज दीक्षित, चांदला से हरप्रसाद अनुरागी, राजनगर से विक्रम सिंह नाती राजा, छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी, बिजावर से चरण सिंह यादव, मलहरा से साध्व राम सिया भारती, पथरिया से राव बृजेंद्र सिंह, जबेरा से प्रताप सिंह लोधी, हटा से प्रदीप खटीक, पवई से मुकेश नायक, गुन्नौर से जीवन लाल सिद्धार्थ, चित्रकूट से नीलांशु चतुर्वेदी, रायगांव से कल्पना वर्मा, सतना से सिद्धार्थ कुशवाह, नागौद से डा रश्मि सिंह पटेल, अमरपाटन से राजेंद्र कुमार सिंह, त्योंथर से रमाशंकर सिंह पटेल, मऊगंज से सुखेंद्र सिंह बन्ना, मनगवां से बबीता साकेत, गुढ़ से कपिध्वज सिंह, चुरहट से अजय सिंह (राहुल भैया) को उम्मीदवार बनाया है।इसके साथ ही, सिंहवाल से कमलेश्वर पटेल, चितरंगी से मनिक सिंह, सिंगरौली से रेनू शाह, जैतपुर से उमा धुर्वे, अनूपपुर से रमेश‍ सिंह, पुष्पराजगढ़ से फुंदेलाल मार्को, बड़वारा से निलेश अवस्थी, बरगी से संजय यादव, जबलपुर पूर्व से लखन घनघोरिया, जबलपुर उत्तर से विनय सक्सेना, जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोत, सिहोरा से एकता ठाकुर, शाहपुरा से भूपेंद्र मरावी, डिंडौरी से ओंकार सिंह मरकाम, बिछिया से नारायण सिंह पाटा, बैहर से संजय उईके, लांजी से हिना कांवरे, परसवाड़ा से मधु भगत, बालाघाट से अनुभा मुंजारे, कटंगी से बोध सिंह भगत, बरघाट से अर्जुन सिंह काकोड़िया, सिवनी से आनंद पंजवानी, केवलारी से रजनीश सिंह, लखनादौन से योगेंद्र सिंह बाबा, गोटेगांव से शेखर चौधरी, नरसिंहपुर से लखन सिंह पटेल, तेंदुखेड़ा से संजय शर्मा, छिंदवाड़ा से कमलनाथ, मुल्‍ताई से सुखदेव पांसे, बैतूल से निलय डागा, घोड़ाडोंगरी से राहुल उईके, भैंसदेही से धर्मु सिंह सिरसाम, टिमरनी से अभिजीत शाह, हरदा से राम किशोर डोंगे, उदयपुरा देवेंद्र पटेल गडरवास, सिलवानी से देवेंद्र पटेल, विदिशा से शशांक भार्गव पर भरोसा जताया है।जबकि बासौदा निशंक जैन, शमशाबाद सिंधु विक्रम सिंह, बैरसिया से जयश्री हरिकिरण, नरेला से मनोज शुक्‍ला, भोपाल मध्‍य से आरिफ मसूद, बुधनी से विक्रम मस्‍ताल, आष्‍टा से कमल चौहान, सीहोर से शशांक सक्‍सेना, राजगढ़ से बापू सिंह तंवर, खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह, सुसनैर से भेरू सिंह बापू, आगर से विपिन वानखेड़े, शाजापुर से हुकुम सिंह कराड़ा, कालापीपल से कुणाल चौधरी, सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा, हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल, मांधाता उत्तम पाल सिंह, पंधाना से रूपाली बारे, भीकनगांव से झूमा सोलंकी, बड़वाह से नरेंद्र पटेल, महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधौ, कसरावद से सचिन यादव, खरगोन से रवि जोशी, भगवानपुरा से केदार डावर, राजपुर से बाला बच्‍चन, बड़वानी से राजन मंडलोई, अलीराजपुर मुकेश पटेल, जोबट से सेना पटेल, झाबुआ से विक्रांत भूरिया, थांदला से वीर सिंह भूरिया, पेटलवाद वाल सिंह मेड़ा, सरदारपुर से प्रताप ग्रेवाल, गंधवानी से उमंग सिंघार, कुक्षी से सुरेंद्र सिंह बघेल हनी, धरमपुरी से पांचीलाल मेड़ा, देपालपुर विशाल पटेल, इंदौर 1 संजय शुक्‍ला, इंदौर 2 चिंतामणी … Read more

*भिंड जिला दण्डाधिकारी ने चार शस्त्र लायसेंस निलंबित किये।लायसेंस धारकों के विरुद्ध दर्ज अपराधों के आधार पर हुआ निलंबन।

संतोष सिंह तोमर ग्वालियर/भिण्ड। आत्मरक्षार्थ लिए गए लाइसेंसी हथियारों की दम पर लोगों को भयभीत करने और धमकाने वाले चार हथियार धारकों के शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त करने के आदेश जारी करते हुए भिंड कलेक्टर ने तत्काल निलंबित लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने के निर्देश दिए हैं।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को जिले के चार आपराधिक मामलों में संलिप्त लाइसेंसी हथियार धारकों के विरुध्द शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने के लिए प्रतिवेदन दिया था। कलेक्टर भिंड द्वारा इस प्रतिवेदन पर कार्यवाही करते हुए आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17 (3) बी में निहित प्रावधानों का प्रयोग कर अनावेदक आर्म्स लायसेंसी बीरेन्द्र सिंह पुत्र दयाल सिंह परिहार निवासी धौनपुरा भिण्ड, कुलदीप सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह परिहार निवासी ग्राम धौनपुरा भिण्ड, पान सिंह पुत्र हुकुम सिंह राजपूत निवासी मल्लपुरा भिण्ड, सरीफ खान पुत्र नफीश खान निवासी खितौली गोहद जिला भिण्ड के नाम शस्त्र लायसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।उक्त चारों व्यक्तियों के विरुद्ध लोगों को धमकाने, हत्या करने, आर्म्स लायसेंस की शर्तों का उल्लंघन, शस्त्रों का बिना किसी उद्देश्य के प्रदर्शन कर समाज में भय बनाने की कोशिश की गई थी, इनके विरुद्ध थानों में भी प्रकरण दर्ज हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक भिण्ड के प्रतिवेदन पर कर्रवाई करते हुए, शस्त्र लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। इस आदेश के प्रभावी रहने तक शस्त्र एम्यूनेशन जमा रखा जायेगा

खाटू श्याम के दर्शन के लिए निःशुल्क बस यात्रा रवाना।श्री गिरिराज सेवा मंडल द्वारा शुरू की गई सेवा का समाज सेवी डॉ. केशव पाण्डेय ने धर्म ध्वजा दिखाकर किया शुभारंभ।

संतोष सिंह तोमरग्वालियर। खाटू वाले से अर्जी लगाऊॅ, तू सुनेगा तुझे मैं सुनाऊॅ…. भजन के साथ जब मंदिर के पंडितजी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई और समाज सेवी डॉ. केशव पाण्डेय ने धर्म ध्वजा दिखाकर बस रवाना कराई तो श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।श्री गिरिराज सेवा मंडल की ओर से खाटू श्याम के दर्शनों के लिए शुरू की निःशुल्क बस यात्रा सेवा के शुभारंभ पर यह सुखद नजारा देखने को मिला।अचलेश्वर महादेव मंदिर से बीते रोज मुख्य अतिथि डॉ. पाण्डेय ने धर्म ध्वजा दिखाकर बस को रवाना किया। बस में 60 महिला-पुरुष श्रद्धालू मौजूद थे। जो खाटू श्याम के दर्शन कर इसी बस से वापस आएंगे।मंडल के विष्णु भदौरिया ने बताया कि खाटू श्याम के भक्तों के लिए यह बस सेवा शुरू की गई है। जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को यात्रा के साथ ही भोजन और आवास की व्यवस्था का भी निःशुल्क इंतजाम किया जाएगा। इस दौरान मनोज अरोरा, अजय अग्रवाल, मुकेश शर्मा, अरुण बंसल एवं अनिल ने सभी श्रद्धालुओं का पुष्पहारों से स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय से सभी यात्रियों को सुखद और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

सरकारी पंचायत भवन को तोड़ने पहुंचे ठेकेदार को लोगों ने रोका। विभागीय अनुमति के बगैर हो रही थी तोड़फोड़।

महापौर, नगर निगम व पुलिस के पास पहुंची शिकायत।निगमकर्मी और क्षेत्रीय पार्षद के लोगों पर लगाया आरोप। उदित नारायणजबलपुर। जिले के रांझी थाना क्षेत्र में सरकारी पंचायत भवन को बिना विभागीय अनुमति के तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जिस पंचायत के लिए यह भवन बना था वह पंचायत वर्तमान में नगर निगम जबलपुर में मर्ज होकर वार्ड बन चुकी है। इस पंचायत भवन की तोड़फोड़ को लेकर महापौर नगर निगम और जबलपुर पुलिस के पास भी शिकायत पहुंची है। शिकायतकर्ताओं ने निगमकर्मी और क्षेत्रीय पार्षद के लोगों पर सरकारी संपत्ति को बिना अनुमति तोड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले में जहां पुलिस आवेदन की जांच कर रही है, वहीं महापौर ने नगर निगम की ओर से भी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर की मानेगांव पंचायत के उपयोग के लिए शासकीय मद से पैसा खर्च कर पंचायत भवन का निर्माण किया गया था। जिसमें के कामकाज किये जाते थे लेकिन वर्ष 2013 में मानेगांव पंचायत नगर निगम में मर्ज होने के बाद यह पंचायत लाला लाजपत राय वार्ड में शामिल हो गई और पंचायत भवन नगर निगम जबलपुर की सरकारी संपत्तियों की सूची में शामिल हो गया। उक्त सरकारी पंचायत भवन को आज कुछ लोगों द्वारा तोड़ने की कार्यवाही की जा रही थी। इस बात की खबर जब क्षेत्रीय लोगों को लगी तो मौके पर इकट्ठा हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने जब पंचायत भवन को तोड़ने का विरोध करते हुए तोड़फोड़ में जुटे मजदूरों के ठेकेदार से बात की तो ठेकेदार ने बताया कि रांझी नगर निगम जोन अध्यक्ष दामोदर सोनी और क्षेत्रीय पार्षद के लोगो के द्वारा पंचायत भवन को तोडने का कार्य करवाया जा रहा है। हम तो ठेके पर काम कर रहे हैं। निगमकर्मी और क्षेत्रीय पार्षद के लोगों का नाम सामने आने पर कुछ लोगों ने मामले की सूचना अखिल भारतीय पंचायत परिषद और कांग्रेस पार्टी के नेताओँ को दे दी। इस सूचना पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग तिवारी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी राझी जबलपुर के संगठन मंत्री आशुतोष वत्स और बेरोजगारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित पटेल ने मौके पर पहुंचकर तुड़ाई का काम रुकवाने के साथ ही मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन से बात की। निगम अधिकारियों ने बताया कि पंचायत भवन तोडने के लिए किसी को भी नहीं प्रदान की गई है। की शिकायत जगत बहादुर सिंह (अन्नू) महापौर जबलपुर और कमिश्नर नगर निगम जबलपुर से करने के साथ ही रांझी थाना पुलिस को भी लिखित शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि पंचायत भवन की तोड़फोड़ की शिकायत मिली है मामले की जांच की जाएगी उसके आधार पर कार्यवाही होगी। निगम प्रशासन कराएगा एफआईआर:- महापौर जबलपुरइस मामले को लेकर जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह ( अन्नू ) का कहना है कि लाला लाजपतराय वार्ड में स्थित पुराने पंचायत भवन की तोड़फोड़ करने की शिकायत मिली है। पंचायत भवन को तोड़ने की अनुमति विभाग द्वारा नहीं दी गई है। निगम कमिश्नर को जांच कराने और दोषियों पर कार्यवाही करने के लिए कह दिया गया है। इस मामले की जांच कराएंगे और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ नगर निगम की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

कार्यभार संभालते ही एक्शन में आये खरगोन कलेक्टर।बैठक में अनुपस्थित रहने पर 06 अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

संतोष सिंह तोमर भोपाल/खरगोन। जिले के नवागत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज 14 अक्टूबर को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला कलेक्टर का कार्यभार संभालने के साथ ही उन्होंने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव 2023 के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में निर्वाचन कार्य से संबंधित 06 नोडल अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर श्री शर्मा उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी से चुनाव तैयारियों को लेकर औपचारिक चर्चा की और कहा कि जिले में पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारीयां की जाए।उन्होंने बैठक में निर्देशित किया कि चुनाव आचार संहिता के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा और कोई भी अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। बिना अनुमति के अवकाश पर जाने और मुख्यालय से बाहर रहने वाले अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री विजय सिंह पंवार, एमपीईबी के कार्यपालन यंत्री, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रितु अग्रवाल, उप संचालक कृषि श्री मांगीलाल चौहान, सहायक संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर एवं जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पाटीदार के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने की निर्देश दिए गए।हम आपको बता दें कि खरगोन जिले के नवागत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा वर्ष 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कलेक्टर श्री शर्मा इसके पूर्व अपर आयुक्त, उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम, भोपाल तथा पदेन अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, ऊर्जा विभाग एवं आयुक्त, उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर कार्यरत रहे थे।

ग्वालियर की हेमलता बनी “मिसेज यूनिवर्स एक्सक्विजिट”।फिलिपींस की धरती पर बढ़ाया भारत देश का मान।97 देशों की महिलाएं हुईं प्रतियोगिता में शामिल।

संतोष सिंह तोमरग्वालियर। कहते हैं परिश्रम के साथ अगर दुआ भी हो तो सफलता कदम चूमती है। ग्वालियर की पचास वर्षीय हेमलता जैन के साथ भी कुछ ऐसा ही है। पिछले महीने 28 सितंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय मिसेज प्रतियोगिता’ में हिस्सा लेने हेमलता जब फिलिपींस जा रहीं थीं। तब उन्होंने भारत के 140 करोड़ लोगों के आशीर्वाद की बात की थी। बाकी परिश्रम उनका था। हेमलता भले ही मिसेज यूनिवर्स न बन पाई हों लेकिन ‘मिसेज यूनिवर्स एक्सक्विजिट’ का खिताब जरूर उन्होंने अपने नाम कर लिया। यह उनके व देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।प्रतियोगिता में कुल 97 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया, जो सात दिन चली। एक अक्टूबर को भव्य स्वागत किया गया। पहले दिन फैशन शो के साथ परिचय का कार्यक्रम रहा। फिर क्वींस बाल ईवनिंग में सभी प्रतियोगियों ने खास तरह की पोशाक पहन रखी थी। यह अपने आप में भव्य एवं अनूठा चेरिटी ईवेंट था। जिसमें वूमन हिंसा के वीसीके लिए victullms के लिए डोनेशन दिया गया। फोरम डे पर हेमलता ने ऑरगन डोनेशन पर भाषण दिया। इसके साथ ही वीडियो प्रजेंटेशन भी दिया। जिसे बहुत सराहा गया। अपने भाषण में उन्होंने अंगदान पर बात करते हुए कहा कि अंगदान सबसे बड़ा महादान है। क्योंकि हम अपनी जिंदगी जी चुके होते हैं उसके बाद हमारे ही ऑर्गन दूसरों को नई लाइफ देने का काम करते हैं तो फिर इस महान कार्य में क्यों पीछे रहा जाए। उनकी इस सकारात्मक सोच ने निर्णायकों का दिल जीत लिया और वे मिसेज यूनिवर्स एक्सक्विजिट खिताब की हकदार बन गईं।निर्णायक मंडल की टीम की सदस्य ने जब हेमलता के सिर पर ताज सजाकर “मिसेज यूनिवर्स एक्सक्विजिट” का खिताब प्रदान किया तो दुनियाभर की प्रतिभागियों ने खुले दिल से उनका स्वागत किया। इस खिताब के साथ ही जहां हेमलता ने ग्वालियर का मान बढ़ाया वहीं देश की जन सेवा की सोच और नारी सम्मान के प्रति उनके भाव को दुनिया को दिखाया।हेमलता जैन ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी ट्रेनर मीनाक्षी माथुर को देते हुए बताया कि सुदूर विदेशी धरती पर प्रतियोगी के तौर पर उपस्थित होना मेरे लिए एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन मेरी ट्रेनर मिनाक्षी माथुर की उपस्थिति मेरे लिए वरदान साबित हुई। उन्होंने हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाया। जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और उसी की बदौलत मैं यह खिताब हासिल कर पाई। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता ने मेरे अंदर एक नई नारी को जन्म दिया है जो आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। अब में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर अपने जिंदगी को सकारात्मक रूप में दूसरों की सेवा के लिए जीना पसंद करूंगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live