LATEST NEWS

महाराष्ट्र नांदेड़ के अस्पताल में 24 लोगों की मौत के 24 घंटे बाद छत्रपति संभाजीनगर जिले के सरकारी अस्पताल में 2 शिशुओं सहित कम से कम 8 मरीजों की मौत की खबर

महाराष्ट्र, नांदेड़, नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 लोगों की मौत की घटना के बमुश्किल 24 घंटे बाद महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक सरकारी अस्पताल में 2 शिशुओं सहित कम से कम 8 मरीजों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इसे राज्य सरकार की स्वास्थ्य प्रणाली पर “काला धब्बा” करार दिया है। छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व-औरंगाबाद) जिले के एक सरकारी अस्पताल में मरने वाले 8 लोगों में 5 पुरुष हैं और उनकी मौत के कारणों का विवरण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

कई वरिष्ठ पत्रकारों को लोदी रोड पुलिस स्टेशन अकारण ले जाया गया.

वरिष्ठ पत्रकार सह चिन्तक उर्मिलेश जी, सोहेल हाशमी, अभिसार शर्मा, भाषा सिंह, संजय राजौरा, प्रबीर पुरकायस्थ, अनिन्द्यो चक्रवर्ती समेत कई साथियों के घर सत्ता शीर्ष के आदेश पर पुलिस अपना घिनौना चेहरा दिखा रही है. कईयों को लोदी रोड पुलिस स्टेशन अकारण ले जाया गया है.

पत्रकार परंजय गुहा ठाकुर्ता पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के कानून के तहत दर्ज की गई FIR

“दिल्ली: न्यूज़क्लिक के सलाहकार के रूप में काम कर रहे पत्रकार परंजय गुहा ठाकुर्ता कहते हैं, ‘सुबह 6:30 बजे गुरुग्राम में मेरे घर पर नौ पुलिस कर्मचारी आए। उन्होंने मुझसे विभिन्न प्रश्न पूछे। मैं स्वयं खुद ही उनके साथ दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल आया। यहां आकर मुझसे बार-बार वही सेट के प्रश्न पूछे गए, कि क्या मैं न्यूज़क्लिक के कर्मचारी हूं, मैंने कहा ‘नहीं, मैं सलाहकार हूं’… मैं यहां आने के बाद सुना कि दिखाई गई FIR के तहत अवैध गतिविधियों की रोकथाम कानून के तहत दर्ज की गई है.’”

आदिवासी परिवार से मिलने पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष ने कहा भाजपा राज में कानून व्यवस्था चरमरा गई है विधायक ने कहा पीड़ित परिवार को 10 लाख की मिले राशि दोषी को हो फांसी

कटनी । बड़वारा विधानसभा के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में ग्राम बरेली रामपुर की कंचन कोल 24 सितंबर को अचानक घर नहीं आने से उसकी माताजी श्रीमती उषा‌ बाई कोल ने ढीमरखेड़ा थाने में न्याय की गुहार लगाई लेकिन पुलिस अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया आदिवासी युवती कंचन की जघन्य हत्या कर अपराधियों ने जंगल में फेंक दिया जिस लड़की के पिता पूर्व में निधन हो चुका है आज वह पूरा परिवार बेसहारा हो गया प्रदेश की भाजपा सरकार ने आदिवासी परिवार से दूरी बनाई भ्रष्ट भाजपा सरकार का एक भी अधिकारी पीड़िता के घर नहीं पहुंचा उक्त आरोप कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने लगाया क्षेत्रीय विधायक विजय राघवेंद्र सिंह एव कांग्रेस जन के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान पीड़ित परिवार से मिलने बरेली रामपुर पहुंचे और मृतका के मां से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आपके साथ है आपको न्याय दिलाने आपके साथ खड़े हैं कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया की बड़े आश्चर्य की बात है पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम सब ढीमरखेड़ा पहुंचे हैं तभी ग्राम कोठी के रामलाल गोड की 20 वर्षीय पुत्री गोमती पिछली 12 सितंबर से घर से गायब है पुलिस ने 21 सितंबर को शिकायत दर्ज की है और अभी तक वह लापता है पुलिस लापता युवती को ढूंढने में प्रयास नहीं कर रही है लापता गोमती के पिता रामलाल गोंड ने आरोप लगाया कि पुलिस गरीबों की नहीं सुनती है कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा भारतीय जनता पार्टी के राज में कानून व्यवस्था चरमरा गई है पुलिस प्रशासन से अपराधी नहीं डरते हैं महिलाओं का अकेले निकलना असुरक्षित है गरीब आदिवासियों की कोई सुनने वाला नहीं है 24 सितंबर को लापता युवती की वीभत्स डेड बॉडी 27 सितंबर को मिली है बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने कहा मध्य प्रदेश में एवं आदिवासियों को न्याय नहीं मिल रहा है पीड़ित परिवार को 10 लाख का सहायता राशि सरकार दे अपराधियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए उन्होंने कहा गुमशुदा युवती गोमती की तलाश पुलिस को करना चाहिए कहीं उसके साथ भी कोई दुर्घटना ना हो जाए कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी जिला संगठन मंत्री ध्रुव प्रताप सिंह गोलू जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा जिला महामंत्री सिद्धार्थ दीक्षित महामंत्री शैलेंद्र पौराणिक महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती माधुरी जैन प्रवक्ता विराट पांडे सचिव स्वतंत्र चौरसिया श्रीमती प्रमिला मरावी मंडलम अध्यक्ष रवि अवस्थी अमित गर्ग उत्तम सिंह सत्तू सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे

शहर में फैली गंदगी, कचरे के अंबर और महामारी फैलने के अंदेशे को देखते हुए कलेक्टर के नाम खुला पत्र

कटनी। सफाई मित्रों की हड़ताल के कारण पूरा शहर गंदगी से भर रहा है। वहीं दूसरी ओर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाते हुए महापौर माधव नगर स्टेशन पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता पर सन्देश दे रही हैं. शहर को भले ही गंदगी से निजात नहीं मिली लेकिन कागजों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मन गया। शहर वासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्रा ने आज शहर में फैली गंदगी, कचरे के अंबर और महामारी फैलने के अंदेशे को देखते हुए कटनी कलेक्टर के नाम खुला पत्र लिखा है।

मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी डेंगू के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि शहर में दो युवकों की मौत ।

जबलपुर, मौसम में बदलाव के साथ ही लोग मलेरिया, चिकनगुनिया, टायफाइड, पीलिया जैसी घातक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अब डेंगू भी डंक मारने लगा है। एडीज मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी डेंगू के घोषित तौर पर आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि शहर में दो युवकों की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजन मौत का कारण डेंगू ही मान रहे हैं। वहीं जिला मलेरिया विभाग का दावा है कि अब तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। जानलेवा डेंगू के मामले में लापरवाही भी बरती जा रही है। शासकीय व निजी अस्पतालों में रोजाना डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। अघोषित तौर पर सितंबर माह में 14 मामले सामने आए हैं लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा डेंगू पाजीटिव मरीजों की जानकारी नहीं दी जा रही है।

पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर केंद्र और राज्य के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, प्रदर्शन में शामिल नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम नामक संगठन की ओर से कहा गया है ​वह अगले कुछ दिनों तक सरकार की प्रतिक्रिया का इंतज़ार करेगा. अगर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो संगठन सभी राज्यों में भाजपा के ख़िलाफ़ अभियान चलाएगी और लोगों से 2024 के आम चुनाव में पार्टी को वोट न देने के लिए कहेगी. पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के कई लाख कर्मचारी रविवार (1 अक्टूबर) को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के इटावा से पहुंचे शिक्षक नेता सुनील बाजपेयी ने कहा कि अंडमान और लद्दाख समेत पूरे देश से 8 लाख से 10 लाख कर्मचारी जुटे थे. केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के संगठन, नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था. एनएमओपीएस केंद्र और अधिकांश राज्यों द्वारा नई पेंशन योजना (एनपीएस) शुरू करने के बाद भर्ती किए गए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के लिए देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है. पुरानी पेंशन योजना एक कर्मचारी को उनके अंतिम आहरित वेतन के 50 प्रतिशत के बराबर पेंशन का हकदार बनाता है. 2004 में केंद्र द्वारा शुरू की गई और अधिकांश राज्यों द्वारा अपनाई गई नई पेंशन योजना में सेवारत कर्मचारी को अपनी पेंशन के लिए सरकार के बराबर योगदान करने की आवश्यकता होती है. इस योजना में योगदान की उच्चतम दर पर भी अंतिम पेंशन पुरानी पेंशन योजना के तहत बहुत कम है. एनएमओपीएस सदस्य बाजपेयी ने कहा कि केंद्र के रेलवे, रक्षा और डाक विभाग और सभी राज्य सरकार के विभागों के कर्मचारियों ने बैठक में भाग लिया. उन्होंने कहा, ‘प्रदर्शन में किसान नेता राकेश टिकैत और विपक्षी नेताओं जैसे कांग्रेस से उदित राज, आम आदमी पार्टी से संजय सिंह और समाजवादी पार्टी से कुलदीप यादव सहित कई नेताओं ने भाग लिया.’ बाजपेयी ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि एनएमओपीएस अगले कुछ दिनों तक सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार करेगा. उन्होंने कहा, ‘अगर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो एनएमओपीएस सभी राज्यों में भाजपा के खिलाफ अभियान चलाएगी और लोगों से 2024 के आम चुनाव में पार्टी को वोट न देने के लिए कहेगी.’ द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा, ‘जो कर्मचारी 1 जनवरी 2004 के बाद सरकारी सेवा में आए हैं, वे नई पेंशन योजना का कड़ा विरोध कर रहे हैं. वे सेवानिवृत्ति के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि उन्हें पुरानी पेंशन योजना से वंचित कर दिया गया है और नई पेंशन योजना लेने के लिए मजबूर किया गया है.’ नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के नेता विजय कुमार बंधु ने बताया, ‘हमने पुरानी पेंशन योजना को वापस लाने का आह्वान किया है और अपने संघर्ष से कई राज्यों में इसे सफलतापूर्वक वापस लाया गया है. हमारी टीम का मानना है कि अगर केंद्र सरकार इसकर (पुरानी पेंशन योजना) पुष्टि करती है, तो जिम्मेदारी राज्य सरकार पर नहीं होगी. यही कारण है कि हम दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध करने आए है.’ द टेलीग्राफ के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने नई पेंशन योजना में सुधार का सुझाव देने के लिए इस साल अप्रैल में एक समिति का गठन किया था. समिति को अभी अपनी रिपोर्ट सौंपनी बाकी है. हालांकि, बंधु ने कहा कि एनएमओपीएस पुरानी पेंशन योजना की वापसी चाहता है, बेहतर एनपीएस नहीं. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन सत्तारूढ़ शासन के खिलाफ हमारे सरकारी अधिकारियों के गुस्से को दर्शाते हैं. उन्होंने कहा, ‘हमने कांग्रेस शासित राज्यों में ओपीएस लागू किया, क्योंकि यह उनका अधिकार है. 20 लाख लोगों की ये भीड़ एक कहानी कहती है कि भाजपा के दिन अब गिनती के रह गए हैं.’ रैली में टिकैत ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि किसान उनके साथ हैं, वहीं, आप के संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा संसद में भाषणों के दौरान पुरानी पेंशन योजना को वापस लाने का मुद्दा उठाया है. सोर्स – द वायर हिंदी

विकास विरोधी लोगों को देश ने 60 साल दिए थे:-मोदी

ग्वालियर। चुनावी साल में पीएम मोदी लगातार मध्यप्रदेश का दौरा कर रहे हैं। आज पीएम मोदी ने एमपी के सबसे बड़े राजनैतिक केंद्र ग्वालियर चंबल को हजारों करोड़ों की सौगातें दीं। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जहां डबल इंजिन की सरकार के फायदे बताए तो वहीं कांग्रेस पर भी जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि एक साल में किसी भी सरकार ने इतने विकास कार्य नहीं किए जितने मेरी सरकार ने एक दिन में किए हैं। सत्ता के भूखे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। विकास विरोधी लोगों को देश ने 6 दशक दिए थे। 60 साल कम नहीं हुए थे। उनके पास भी मौका था, नहीं कर पाए। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को लेकर कहा कि ये जो विकास कार्य हैं ये डबल इंजन सरकार के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि मेरी सरकार बीते वर्षों में मध्य प्रदेश को बीमारु राज्य से देश के टॉप 10 राज्यों में ले आई है। यहां से अब हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश के टॉप 3 राज्यों में ले जाने का है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। क्या 2014 से पहले दिव्यांग शब्द सुना था। उन्हें पहले की सरकारें बेसहारा छोड़ दिए जाते थे। हमारी सरकार ने उनकी चिंता की। आज ग्वालियर में दिव्यांगजनों के लिए सौगात मिली है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। इतने सालों तक छोटे किसानों को किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी ने पूछा। हमारे देश में ढाई करोड़ ऐसे हैं, जो मोटा अनाज उगाते हैं। हमारी सरकार ने मोटे अनाज को दुनियाभर के बाजारों में ले गए। किसान सम्मान योजना, विश्वकर्मा योजना से हमने ऐसे लोगों के बारे मे हमने सोचा, उन्हें आगे बढ़ाने का हमने सोचा। इनको आगे बढ़ाने की गारंटी मोदी ने ली है। केंद्र सरकार ने ली है। डबल इंजिन की सरकार है विकास की गारंटी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इतने विकास काम सामने आए हैं, जो कोई सरकार एक साल में भी नहीं कर सकती। इतनी बार पर्दे खुले कि आप ताली बजाकर थक गए होंगे। मोदी ने कहा कि मेरे परिवार जनों, धरतेरस-दीपावली से पहले मप्र के गरीब सवा दो लाख परिवार आज अपने नए घर में गृहप्रवेश कर रहे हैं। आज कनेक्टिवटी के प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के युवाओं के लिए हजारों रोजगार के अवसर बनने वाले हैं। ग्वालियर के साथ विदिशा, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, शाजापुर को नए स्वास्थ्य केंद्र मिले। ये केंद्र आयुष्मान योजना के तहत बने हैं। एमपी में आठ लेन की सड़कें बन रही हैं। मध्य प्रदेश के मेरे परिजनों को बहुत बधाई। साथियों ये इतने सारे काम हैं, ये डबल इंजिन के साझा प्रयासों का फल है। जब दिल्ली और भोपाल में जनता को समर्पित सरकार होती है, तो ये काम तेजी से होते हैं। डबल इंजिन की सरकार यानी एमपी का डबल विकास। हमारी सरकार मप्र को देश के टॉप 10 में ले आई है. अब एमी को टॉप थ्री में ले जाएंगे। उन्होंने जनता से पूछा कि जाना चाहिए कि नहीं। ये काम कौन कर सकता है, ये गारंटी कौन दे सकता है। एक जिम्मेदार नागरिक के नाते आपका एक वोट मप्र को टॉप तीन में ला सकता है। हर वोट ये सपना साकार करेगा। मेरे परिजनों एमपी का विकास और लोग नहीं कर सकते। विकास की गारंटी डबल इंजिन की सरकार है। युवाओं को लेकर हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आज इतने विकास कार्य सामने आ चुके हैं, जो कोई सरकार एक साल में नहीं कर पाई। इतनी बार पर्दे खुले कि आप ताली बजाकर लोग थक गए होंगे मोदी ने कहा कि मेरे परिवार जनों, धरतेरस-दीपावली से पहले मप्र के गरीब सवा दो लाख परिवार आज अपने नए घर में गृहप्रवेश करने वाले हैं। आज कनेक्टिवटी के प्रोग्राम का शुभारंभ कर दिया है. प्रदेश के युवाओं को लेकर हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे। ग्वालियर के साथ विदिशा, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, शाजापुर को नए स्वास्थ्य केंद्र मिल सकेंगे। ये केंद्र आयुष्मान योजना के तहत होने वाले हैं। ग्वालियर से सुमावली के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन का शुभारंभ हुआ। 411 करोड़ की लागत वाली गाड़ी को पीएम ने हरी झंडी दिखाई है। ग्वालियर और मुरैना के गरीब लोगों को इस ट्रेन से लाभ होने वाला है। ये ट्रेन 38 किमी दूरी को तय करने वाली है। दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिख रहा है। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, मध्य प्रदेश का विकास वो लोग नहीं कर सकते हैं, जिनके पास न तो कोई नई सोच है और न तो कोई रोड मैप है। इनकी केवल एक ही सोच है, भारत के विकास से नफरत, भारत की योजनाओं से नफरत। उन्होंने कहा आगे कहा, ये अपनी नफरत में भारत की उपलब्धियों को भूल जाते हैं। आज पूरी दुनिया में भारत का गौरवगान हो रहा है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिख रहा है। मगर जिनको कुर्सी के सिवा कुछ नहीं दिखता, उनको देश का डंका बजना अच्छा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि भारत 9 सालों में दसवें नंबर से पांचवें नंबर की आर्थिक ताकत बन गया है, लेकिन विकास विरोधी लोग ये दावा करने में लगे हैं कि ऐसा हुआ ही नहीं है। वो आज भी जात-पात को बांटने का पाप कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने पर देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का दावा किया। देश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, विकास विरोधी कुछ लोगों को देश ने 60 साल दिये थे, उनके पास विकास करने का मौका था। फिर भी वह नहीं कर पाये. ये उनकी नाकामी है। उन्होंने कहा कि वह तब भी गरीबों की भावनाओं से खेलते थे और आज भी वही काम कर रहे हैं। वह तब से लेकर आज तक समाज को जाति- पाती में बांटने का पाप कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गांधी परिवार पर तंज करते हुए कहा कि कुछ लोग पहले … Read more

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिखाई मेमू ट्रैन को हरि झंडी, नरेंद्र तोमर लेकर पहुंचे सुमावली।

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्वालियर मेला मैदान पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम में ग्वालियर-सुमावली रेल मार्ग का वर्चुअल उदघाटन किया साथ ही मंच से रेलगाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जबकि केन्द्रीय मंत्री व मुरैना के दिमनी से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर से सुमावली तक मेमू ट्रेन में अपने समर्थकों के साथ सफर भी किया। बिरलानगर रेलवे स्टेशन से केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मेमू ट्रेन में बैठे और आम यात्रियों व जनप्रतिनिधियों के साथ सुमावली रेलवे स्टेशन पहुँचे। ग्वालियर से सुमावली रेलमार्ग के बीच स्थित बिरलानगर, रायरू, बामोर गाँव व अम्बकेश्वर स्टेशन पर स्थानीय निवासियों ने हर्षोल्लास व उमंग के साथ मेमू ट्रेन का भव्य स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नेरोगेज ट्रैक को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने का कार्य बहुत जल्द पूर्ण किया जाएगा। जिसके बाद अंचल के लोगों का आवागमन बहुत सुलभ हो जाएगा। मेमू ट्रेन 3 अक्टूबर से प्रतिदिन अपने समयानुसार संचालित होगी। यह ट्रेन सुमावली के दिन में तीन फेरे लेगी। मेला मैदान में आयोजित हुए ग्वालियर – सुमावली रेलमार्ग व मेमू ट्रेन के उदघाटन अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वीरेन्द्र कुमार व ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित राज्य सरकार के मंत्रिगण एवं महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे सतीश कुमार व मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

वन विभाग में जूनियर की सेलरी सीनियर से ज्यादा

भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग में वनरक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाले वेतनमान के भुगतान को लेकर बड़ा ही गंभीर मामला सामने आया है। वन विभाग के सभी 63 वन मंडलों में प्रशिक्षण के दौरान वनरक्षकों को किये जा रहे भुगतान में 6वें और 7वें वेतनमान को लेकर अलग-अलग नियमों के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। इन्हीं विसंगतियों के कारण जहां एक ओर कुछ वनमंडलों में लगभग तीन हजार पांच सौ (3500) वनरक्षकों से दिये जा चुके भुगतान से रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर इसी विसंगति के कारण सीनियर वनरक्षकों की सैलरी जूनियर रों से कम हो गई है। अब विभाग के वसूली के आदेश के खिलाफ वनरक्षकों ने वन मंत्री से लेकर वित्त मंत्री तक की गणेश परिक्रमा कर ली किंतु कोई लाभ नहीं मिला। वनरक्षकों प्रशिक्षण के दौरान 6 वें वेतनमान का एवं 7 वें वेतनमान के अप्रूवल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है कुछ वन मंडलों में प्रशिक्षण के दौरान वनरक्षकों को छठवें और सातवें वेतनमान का लाभ मिला किंतु कई वन मंडल ऐसे हैं, जहां कोष एवं लेखा अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण के दौरान छठवें और सातवें वेतनमान को ख़ारिज कर दिया गया। इतना ही नहीं भोपाल और अब्दुल्लागंज सहित कुछ वन मंडलों के करीब तीन हजार पांच सौ (3500) वनरक्षकों से छठवें और सातवें वेतनमान की वसूली के भी फरमान जारी कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा जारी किए गए वसूली के आदेश के खिलाफ वनरक्षकों ने वन मंत्री से लेकर वित्त मंत्री तक और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक सभी के यहां गुहार लगाई लेकिन न वनमंत्री ने इनकी फरियाद पर कोई कार्यवाही की और ना ही वित्तमंत्री ने शिकायत पर गौर किया। अब देखना यह है कि मंत्रियों से लेकर अधिकारियों के यहां चक्कर काट-काट कर थक चुके कर्मचारियों को न्याय मिलेगा या फिर विभाग उनसे 6 वें और 7 वें वेतनमान की वसूली करके ही दम लेगा। हम आपको बता दें कि मप्र में 10 संभाग है। उनमें वन विभाग के 63 वन मंडल है। इन्ही संभागों के अंतर्गत भोपाल संभाग में, भोपाल, विदिशा, रायसेन, ओबेदुल्लागंग, सीहोर, राजगढ़ जिले आते है, इनमें से वन रक्षकों को प्रशिक्षण दिनांक पर 5680-1900 रुपये वेतनमान राजगढ़, सीहोर, रायसेन वन मंडल, कोष लेखा के अधिकारी और बाबू के द्वारा सेवा पुस्तिका में 6 वें एवं 7 वें वेतनमान को अप्रूवल देकर सारे वन रक्षकों को वेतन दिया जा रहा है। वहीं भोपाल, ओबेदुल्लागंज, वन मंडल में ट्रेनिंग दिनांक पर 5680-1900 वेतनमान भोपाल कोष लेखा स्वीकृति नहीं कर रहे है। इसी तरह से प्रदेश की अन्य कोष लेखा भी अलग-अलग संभागों में कहीं ट्रेनिंग दिनांक पर रुपये 5680-1900 वेतनमान दे रहे हैं तो कहीं नही दे रहे। इसके साथ ही कुछ कोष लेखा उन्हीं नियमों के तहत सेवा पुस्तिका में आपत्ति निकाल रिकवरी के निर्देश दे रही है। जिसके चलते सम्बंधित वन मंडलों के वन रक्षकों को जूनियर वन रक्षकों से सीनियर वन रक्षकों का वेतनमान कम हो गया है। अर्थात जूनियर की सेलरी सीनियर से ज्यादा है।

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की हुंकार

ग्वालियर/भिंड। कांग्रेस के अभेद किले के रूप में पहचान रखने वाली मध्य प्रदेश के भिंड जिले की लहार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का नाम घोषित होने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश में हुंकार भरते नजर आ रहे हैं। इस विधानसभा सीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. गोविंद सिंह का विजय ध्वज कई वर्षों से लगातार बुलंद है। भारतीय जनता पार्टी ने लहार विधानसभा सीट पर बड़ा फेरबदल करते हुए 2018 चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक रसाल सिंह का टिकिट काटकर युवा नेता अमरीश शर्मा उर्फ गुड्डू को प्रत्याशी बनाया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भिंड जिले की सबसे हॉट सीट लहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने कांग्रेस का अभेद किला तोड़ने के लिए ब्राह्मण समाज के युवा नेता अम्बरीष शर्मा (गुड्डू) को चुनाव मैदान में उतारकर एक बड़ा दांव खेला है। अम्बरीष शर्मा को विधानसभा टिकिट मिलने के बाद भिंड प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। लश्कर रोड पर उनके समर्थकों ने फलों से तोलकर उनका स्वागत किया। उसके बाद उनका काफ़िला देर शाम लहार पहुंचा। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका जोरदार स्वागत किया। अम्बरीष शर्मा को टिकिट मिलने से उनके समर्थकों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। अब यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगा कि अम्बरीष शर्मा कार्यकर्ताओं के उत्साह के साथ कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब होंगे या फिर इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. गोविंद सिंह का दबदबा कायम रहेगा। इसके साथ ही देखने वाली बात तो यह भी है कि टिकिट काटे जाने से नाराज दिखाई दे रहे पूर्व विधायक रसाल सिंह को अम्बरीष शर्मा और भाजपा कैसे मैनेज करेंगे। क्योंकि अंदरखाने खबर यह भी है कि रसाल सिंह और उनके समर्थक भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के फैंसले से नाराज हैं और बगावत करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं चर्चा तो यह भी है कि रसाल सिंह किसी दूसरी पार्टी के टिकिट पर लहार विधानसभा चुनाव के मैदान में ताल ठोक सकते हैं। डॉ. गोविंद सिंह ने बनाया कांग्रेस का गढ़ हम आपको बता दें कि लहार विधानसभा क्षेत्र जो कांग्रेस का अभेद किला माना जाता है यहां से नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह लगातार सात बार के विधायक है। जिनके सामने भाजपा ने अमरीश शर्मा को उतारा है। लहार विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस सीट पर 1990 से लगातार कांग्रेस के गोविंद सिंह चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि, गोविंद सिंह पहला चुनाव जनता दल से लड़ा था। 7 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके गोविंद मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण चेहरा बन गए हैं और लहार विधानसभा सीट सियासत के लिए हाई प्रोफाइल सीट बन गई है। जातीय समीकरण और कुल वोटर चुनाव आयोग के 2018 के आंकड़ों के मुताबिक, लहार विधासभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या करीब 2.44 लाख है। इसमें महिला वोटरों की संख्या करीब 1.09 लाख और करीब 1.34 पुरुष मतदाताओं की संख्या है। इस विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां ठाकुर, ओबीसी और ब्राह्मण समाज निर्णायक स्थिती में हैं। 38 सालों से नहीं खुला BJP का खाता साल विधायक पार्टी 2018 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस 2013 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस 2008 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस 2003 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस 1998 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस 1993 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस 1990 डॉ. गोविंद सिंह जनता दल 1985 मधुरा प्रसाद महंत भाजपा आखिरी चुनाव के परिणाम साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. गोविंद सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रसाल सिंह को 9,073 वोटों से हराया था। इस दौरान गोविंद सिंह को 62,113 और रसाल सिंह को 53,040 वोट मिले थे। जबकी भाजपा से बगावत कर बहुजन समाज पार्टी के टिकिट पर चुनाव लड़े अम्बरीश शर्मा 31 हजार मत लेकर तीसने नंबर पर रहे थे। इस बार भी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में डॉ. गोविंद सिंह का चुनावी मैदान में उतरना तय है। भाजपा ने युवा नेता अम्बरीष शर्मा (गुड्डू) को लहार से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उम्मीद की जा रही है कि पूर्व विधायक और भाजपा नेता रसाल सिंह यदि पार्टी से बगावत कर किसी और पार्टी के टिकिट पर मैदान में उतरते हैं तो यहां मुकाबला त्रिकोणीय होगा।

बसपा और गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी में हुआ चुनावी गठबंधन

भोपाल, बसपा और गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी में हुआ चुनावी गठबंधन, 230 में से 178 सीट पर BSP और 52 सीटों पर GGP लड़ेगी चुनाव.

कॉमर्शियल गैस सिलेंडेर कॉमर्शियल गैस सिलेंडेर हुआ 209 रुपये महंगा Commercial gas cylinder has become 209 rupees more expensive.”

दिल्ली, 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेण्डर के दाम 202 रूपए बढे, 1 अक्टूबर से होगी नई दर प्रभावी । घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर के दामों में कोई बदलाव नहीं । आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडेर 209 रुपये महंगा दिल्ली में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1731.50 रुपये हो गई

बिलहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिल रही पानी की सुविधा जिम्मेदार मौन

कटनी, जिला कटनी के अंतर्गत बिलहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 2 माह से पानी नहीं कोई जिम्मेदार अधिकारी नही दे रहा ध्यान। बिलहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अगस्त माह में लगभग 100 प्रसूति महिलाओं की डिलीवरी हुई और ऐसी ही व्यवस्था मे सित, माह में 40 डिलीवरी हुई। जननी और उसके परिजन अपने मरीज के लिए स्वयं पानी अपने घरों से ला रहे हैं स्टाफ भी बूंद बूंद पानी को तरस रहा है किन्तु जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता सी एस डॉ यशवंत वर्मा जी कहते हैं टैंकर मंगवा लो और काम चलाओ या फिर कलेक्टर महोदय से शिकायत कर दो अब स्टाफ टैंकर मंगाकर काम चला रहा था उसका पैसा तक नहीं मिला। सरपंच ने हैंडपंप लगाने को कहा था वह आज तक नहीं लगा और इतनी अव्यवस्था के बावजूद स्टॉफ रिफर नहीं कर पा रहा है नहीं तो रिफर बनाने का चाबुक बेचारे छोटे कर्मचारियों पर चल जाएगा और उनकी उपलबधियां का श्रेय बड़े अधिकारियों को मिल जाता है।

जिम्मेदारों की बेपरवाही की वजह से जिले में 1.82 करोड का राशन घोटाला 28 सेल्समेनो ने राशन तो लिया लेकिन बाटा ही नहीं

कटनी। गरीबों के राशन में डाका डालकर उनका हक छीन कर राशन ही नहीं दिया गया सरकार की योजनाओं के तहत गरीबों को वितरित करने के लिए मिलने वाला अनाज जिले के सेल्समैन डकार रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में हुई जांच में यह सामने आया है कि जिले में अब तक 1.82 करोड़ का राशन घोटाला किया गया है। 28 राशन दुकानों के सेल्समैन ने राशन तो लिया लेकिन आर्थिक अनियमितता करते हुए उसे बांटा ही नहीं। सबसे अधिक अनियमितता विजयराघवगढ़ क्षेत्र में हुई है। जांच के बाद अफसरों ने कई प्रकरणों में एफआइआर तो दर्ज करवा दी है, लेकिन करोड़ों की राशि की वसूली सेल्समैनों से नहीं की गई है। हैरानी की बात तो यह है कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम को भी यह जानकारी नहीं है कि वसूली के प्रकरणों में अब तक कितनी राशि विभाग ने जमा करवाई है। जानकारी के अनुसार शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से हितग्राहियों को रियायती दरों पर चावल, गेहूं, नमक सहित अन्य सामान वितरित किया जाता है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इन दुकानों में राशन वितरण की मॉनीटरिंग करता है। विभाग द्वारा वर्ष 2021, 2022 व 2023 में की गई जांच में करोड़ों रुपए के खाद्यान्न का घोटाला उजागर हुआ है। जिले में सबसे अधिक राशन वितरण में अनियमितता विजयराघवगढ़ क्षेत्र में हुई है। यहां 9 राशन दुकानों के 6 विक्रेताओं ने 80 लाख 12 हजार 910 रुपए का राशन खुदबुर्द किया है। 1 करोड़ 92 लाख रुपए वसूलना है राशि जिलेभर 28 राशन दुकानों में हुई अनियमितता के प्रकरणों में 1 करोड़ 92 लाख 855 रुपए की राशि विक्रेताओं से वसूलना है। इसमें कटनी में 12 लाख 82 हजार 055 रुपए, ढीमरखेड़ा में 42 लाख 39 हजार 882, बहोरीबंद में 46 लाख 58 हजार 008 व विजयराघवगढ़ में 80 लाख 12 हजार 910 की राशि वसूली जाना है। वसूली को लेकर गंभीर नहीं अफसर गरीबों का राशन हड़पने के प्रकरणों में प्रशासन की कार्रवाई एफआइआर दर्ज कराने तक सीमित होकर रह गई है। सभी प्रकरणों में वसूली की कार्रवाई होनी चाहिए थी लेकिन अफसरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कई प्रकरण ऐसे भी है, जिनमें अबतक एफआइआर दर्ज नहीं कराई गई है। इनका कहना है एडीएम साधना परशते ने इस संबंध में बात करते हुए कहा की शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विरुद्ध निर्मित प्रकरणों में वसूली को लेकर अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। वसूली की लंबित जानकारी मांगी गई है। लंबित प्रकरणों में तेजी लाकर वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। अमरवाड़ा में सनातन विरोधी को टिकट देने के खिलाफ आंदोलन भाजपा द्वारा मोनिका बट्टी को टिकट देऐ जाने के विरोध में अमरवाड़ा के विभिन्न हिंन्दु संघठन और भाजपा कार्यकर्ता सनातन विरोधी को टिकट दिए जाने का विरोध रविवार को अमरवाड़ा मे छिंन्दवाडा रोड स्थित समुदायिक भवन के पास बड़ी संख्या में इक्ट्ठा होकर करेंगे सूत्रों की मानें तो जल्द अमरवाड़ा के कई भाजपा नेता इस्तीफा देने की तैयारी में है

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet