The fourth pillar is in good company, the fourth pillar pillars do the right work” – Comic Bardonia
- मीडिया के उल्लेखनीय कार्यों की सार्वजनिक मंच से हुई सराहना
- स्थानांतरण पर तहसील कर्मचारियों द्वारा दी भावभीनी विदाई, आमला को SIR में नंबर-1 बनाने का जताया आभार ।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। आमला अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेन्द्र बड़ोनिया का स्थानांतरण हरदा जिला होने पर शनिवार को तहसील अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा नगर के भवानी लॉन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत व सम्मान की बेला के साथ हुई। इस दौरान महिला पटवारियों ने सामूहिक रूप से एस डीएम को पुष्प गुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में अधिवक्ता संघ आमला, पत्रकार संघ, शहर के गणमान्य नागरिक, राजस्व,शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
काम के दौरान मिला सीखने का अवसर
इस अवसर पर तहसीलदार आमला श्रीमती रिचा कौरव ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि “सर के मार्गदर्शन में मुझे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। सर मेरे प्रेरणा स्रोत हैं। भविष्य में मेरी भी कार्यप्रणाली आपकी तरह हो, ऐसी अपेक्षा करती हूं।”

अधिवक्ता संघ की ओर से सुरेन्द्र बारंगे और जनपद अध्यक्ष गणेश यादव ने अपनी कविताओं के माध्यम से एसडीएम की कार्यशैली और जनता से जुड़ाव को प्रस्तुत किया। वहीं अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय, अनिल पाठक और कृषि विस्तार अधिकारी पारस कापसे ने प्रशासनिक कार्यों के कुशल निर्वहन और जनसेवा के लिए एसडीएम की सराहना की।
SIR में आमला को दिलाया नंबर-1 स्थान
समारोह के अंत में एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से SIR अभियान में आमला अनुभाग को 92 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ प्रदेश में नंबर-1 पर लाने में सफलता मिली। इसमें तहसील अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षा विभाग और मीडिया का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए मैं आभारी हूं।

मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जितना अच्छा साथ चौथे स्तंभ का रहता है, उतने बाकी स्तंभ सही कार्य करते हैं।”
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक शिवप्रसाद गुजरे ने किया। अंत में तहसीलदार रिचा कौरव ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।








