LATEST NEWS

नगर में धड़ल्ले से चल रहा गांजे और नशे का व्यापार

Cannabis and drug trade running rampant in the city नैनपुर ! नैनपुर नगर में लंबे समय से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवा गांजे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। नैनपुर शहर से लेकर आसपास के छोटे-छोटे गांव के हर हिस्से में गांजे का नशा करने वाले युवाओं को यह जहर आसानी से उपलब्ध हो रहा है। शहर में कुछ परिवार तो ऐसे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा बुधवारी बाजार मटन मार्केट के पास जो अपने घर पर एवं अपनी दुकानों के माध्यम से परिवार सहित खुलेआम गांजे का व्यापार करते हैं।वहीं कुछ लोग अपने वाहन पर सवार होकर गांजे को खरीददार के बताए स्थान पर उपलब्ध कराते हैं।नैनपुर पुलिस ने पिछले कुछ समय में इन अवैध गांजा कारोबारीयों पर नकेल कसने का कार्य करते हुए कुछ लोगों के पास से गांजा बरामद कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी।लेकिन न जाने इन गांजा कारोबारीयों को किसका संरक्षण है, जो पुनः धड़ल्ले से गांजे का व्यापार नगर में कर रहे हैं।नगर में सबसे ज्यादा गंजे की बिक्री बुधवारी बाजार चूना मार्केट एरिया से ही की जाती है। नगर के नागरिकों कहे अनुसार मानें तो अगर यही हालत रहे तो वो दिन दूर नही जब कोई भी अनहोनी हो जाए।नगर की जनता प्रशासन से इस नशे के कारोबार में अंकुश लगाने को मांग करती हे जिससे युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके।

जल जीवन मिशन योजना के उद्धार के लिए कौन बनेगा भागीरथ

Who will become Bhagiratha for the salvation of Jal Jeevan Mission Scheme? पानी स्टैंड से नलों की टोटी हुई गायब। जहां नल और टोटी लगी है वहां पानी नही है उपलब्ध। मुलताई। केन्द्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत मुलताई विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामों के स्कूलों में बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने लाखो रुपए खर्च कर दिए जाने के बाद भी बच्चो को पीने का पानी घर से लाना पड़ रहा है। योजना अंतर्गत नगर के समीप स्थित ग्राम पंचायत कामथ के प्रायमरी स्कूल में दो वर्ष पूर्व पीएचई विभाग के ठेकेदार द्वारा पानी पीने का स्टैंड बना तो दिया गया, लेंकिन नलों की टोटी आज तक नहीं लगा पाया ठेकेदार।वही आंगनवाड़ी केन्द्र में बने पानी के स्टैंड पर नल तो लगे है परंतु टंकी में पानी नहीं है।जब इसके बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि पीएचई विभाग के ठेकेदार द्वारा दो वर्ष पूर्व पानी का स्टैंड बना देने के बाद अभी तक स्टैंड में नलों की टोटी नही लग पाई है,और जहां टोटी लगी है वहां पानी उपलब्ध ना होने से बच्चो को या तो घर से पीने का पानी लाना पड़ता है या फिर बच्चे घर जाकर पानी पीकर आते है।अब सवाल ये उठता है कि सरकार द्वारा जारी योजना को दो वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद भी योजना पूरी क्यों हुई।क्या पीएचई विभाग और ठेकेदारों द्वारा योजना को पलीता लगाया जा रहा है,ये एक शोध का विषय बन गया है।अब इस योजना के उद्धार के लिए कौन भागीरथ सामने आएगा ये देखने वाली बात होगी।

नवनियुक्त कलेक्टर श्री के एल चौहान ने राजनीतिक दलों के साथ ली बैठक

Newly appointed Collector Shri KL Chauhan took a meeting with political parties. सारंगढ़ ! बिलाईगढ़ कलेक्टर के एल चौहान ने कलेक्ट्रोटेट कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के पश्चात राजनीतिक दलों के साथ बैठक ली। बैठक में श्री चौहान ने फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में सभी को अवगत कराया। कलेक्टर ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 6 जनवरी 2024 को जिले के सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा। इसके साथ ही मतदाता सूची में संशोधन अंतर्गत नाम जोड़ने, हटाने एवं स्थानांतरण के कार्य हेतु जिले के सभी मतदान केद्रों में विशेष शिविर के आयोजन के संबंध में जानकारी दी एवं आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर श्री चौहान ने वोटर हेल्पलाइन एवं नवीन मतदाताओं को जोड़ने के संबंध में फार्म 6 फॉर्म 7 एवं फार्म 8 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही तत्संबंध में उपस्थित राजनीतिक दलों के सदस्यगणों से भी सुझाव लिए गए। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के सदस्य एवं अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, एसडीएम द्वय डॉ स्निग्धा तिवारी, वासु जैन, डिप्टी कलेक्टर टी आर माहेश्वरी उपस्थित थे।

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

Inauguration of two-day program of Prestige Management and Research Institute International Conference ग्वालियर ! प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के दो दिवसीय कार्यक्रम का आज से शुभारंभ हो रहा है कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कमिश्नर दीपक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, और इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के माध्यम से शिक्षा एवं औद्योगिक जगत को वर्तमान परिदृश्य से स्वतः को जोड़ने एवं नए तत्वों के साथ विभिन्न सामाजिक प्रबंधकीय एवं शोध के अन्य संदर्भों पर शोधार्थियों को अपने शोध कार्यों को प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा. 15वीं अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के आयोजन के मुख्य उद्देश्य एवं कॉन्फ्रेंस की विस्तृत जानकारी प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान के निदेशक डॉ. निशांत जोशी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर न केवल भारत में बल्कि विश्व में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों एवं एक उत्कृष्ट शोध संस्थान के रूप में एक अलग पहचान रखता है हमेशा से ही प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर शोध कार्य मे गुणवत्ता शोधार्थियों में शोध के प्रति रुझान एवं उन्हें सामाजिक शोध कार्यों के प्रति प्रसारित करता आया है

नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी कानून कायदों के बजाय अपनी मर्जी से कर रहे काम

Municipal employees are working as per their own wish instead of following the rules and regulations. बालाघाट ! नगर पालिका परिषद वारासिवनी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी वारासिवनी की कार्यप्रणाली इन दिनों नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कानून कायदों का हवाला देकर नियम संगत तथा जनहित के कार्यों की अवहेलना की जा रही है वहीं छोटे व्यापारियों अतिक्रमण के नाम पर नाहक परेशान किया जा रहा है। धूप और पानी से बचने के  लिये बनाये गये टीन शेड को हटा लेने के संबंध में 1 सप्ताह की सीमा अवधि का नोटिस देकर हटाने की सूचना दी गई है। इसके विपरीत बडे रसूखदारों को जिन्होने बिना अनुमति के बडे निर्माण कार्य कर लिये उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।  इसी तरह 1 वर्ष की अस्थाई लीज पर लीजधारियों द्वारा बहुमंजिला दुकानें बना ली गई है उन पर भी कोई कार्यवाही ना करते हुये केवल नोटिस भेजकर मामले की इतिश्री कर दी गई है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व.श्री कस्तुरचंद जी वर्मा के कार्यकाल के दौरान व्यापार करने के लिये बनाये गये कमरों को जिसे नगर पालिका द्वारा बनवाया गया था उनकी खरीद फरोख्त का सिलसिला चलाया जा रहा है और पूर्व में बनी दुकान की निर्माण सामग्री की अफरा तफरी कर बिना अनुमति के नियम विरुद्ध दुकानें बनाई जा रही है। यह सारी कारगुजारी नगर के मुख्य मार्ग पर की जा रही है जहां से नगर पालिका का अमला प्रतिदिन आना जाना करता है। इस प्रकार नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी कानून कायदों के बजाय अपनी मर्जी से काम कर रहे है। अनेक लिखित शिकायतों के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बार बार पत्र भेजकर प्रतिउत्तर एवं स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है लेकिन मुख्य नगरपालिका अधिकारी की ओर से कोई जवाब नही दिया जाना आश्चर्य का विषय है।नेहरू चौक से कटंगी मार्ग पर स्थित नगर पालिका द्वारा अस्थाई लीज पर आवंटित भूमि पर मार्च 2022 में नामांतरण कर राहूल तनवानी तथा हरिराम तनवानी के नाम 22/66 नजूल भूमि आवंटित कर दी गई आवंटित भूमि पर बहुमंजिली शॉपिंग मॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा है लीजधारी द्वारा निर्माण कार्य किये जाने संबंधि आवश्यक अनुमति नगर पालिका से अनुमति नहीं ली गई और तो और आचार संहिता के चलते निर्माण कार्य निरंतर जारी रहा जिसकी शिकायत किये जाने पर निर्वाचन पर्यवेक्षक को किये जाने के बाद कुछ दिनों तक निर्माण कार्य नगर पालिका द्वारा रूकवा दिया लेकिन पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।इस संबंध में मुख्य नगर पालिका को अवगत कराये जाने के बाद भी उनकी ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।यह उल्लेखनीय है की जिस भू भाग पर शॉपिंग मॉल का निर्माण किया जा रहा है उक्त भूमि शासकीय नजूल नगर पालिका नजूल और पुनः शासकीय नजूल की भूमि के नाम से शासकीय राजस्व दस्तावेजों में दर्ज है अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा राजस्व निरीक्षकों को मौका मुआयना करने निर्देश देने पर मौके का पंचनामा बनाया गया जिसमें उक्त भूमि शासन के पक्ष में दर्ज होना बताया गया बावजूद इसके निर्माण कार्य पर रोक ना लगना जन चर्चा का विषय है।उक्त भूमि का निर्धारण नगर पालिका के पक्ष में आज दिनांक तक किया नहीं गया है। इसके बावजूद अवैध निर्माण का सिलसिला चल रहा है।आखिरकार इन अवैधानिक गतिविधियों पर कैसे अंकुश लगेगा?इस संबंध में विधायक विवेक पटेल ने 2 दिन पूर्व नगर पालिका कार्यालय में औचक निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण के नाम पर छोटे व्यापारियों को परेशान करने और बड़े रसूखदारों को उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण को संरक्षण देने संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को हिदायत देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी है।

कलेक्टर के रक्तदान की अपील पर आगे आए लोग

People came forward on Collector’s appeal to donate blood 325 यूनिट रक्तदान, रक्त संग्रहण क्षमता बढ़ाने कलेक्टर को भेंट किए 2 लाख 17 हजार का चेक, कुपोषण मुक्त कटनी बनाने दी 21 हजार की सहयोग राशि कटनी। रक्तदान के माध्यम से पीडित मानवता की सेवा हेतु लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों द्वारा रक्तदान करने के रक्तदान महादान प्रकल्प में भागीदारी की कलेक्टर अवि प्रसाद की अपील का सकारात्मक असर हुआ है। कटनीवसियों ने कलेक्टर की अपील के बाद अब तक 325 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों की सेवा के लिए योगदान दिया है। तो वहीं लाईटेज प्राईवेट लिमिटेड के प्रदीप मित्तल एवं ऋषभ मित्तल के सहयोग के रूप में रक्त रेफ्रीजरेटर हेतु 2 लाख 17 हजार रूपये का चैक कलेक्टर अवि प्रसाद को रोगी कल्याण समिति के लिये सौपा है। इससे जिला चिकित्सालय में रक्त संग्रहण क्षमता बढ़ाई जाएगी। ब्लड संग्रहण क्षमता बढ़ीदानदाताओं के सहयोग से मिली राशि से जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की वर्तमान संग्रहण क्षमता 450 यूनिट रक्त संग्रह से बढ़ाकर अब 600 यूनिट तक की संग्रहण क्षमता बढ़ाई जाएगी। ताकि अधिकाधिक जरुरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए वांछित रक्त की पूर्ति सुगमता से की जा सके।दिसंबर माह में मिला 245 ईकाई रक्तसिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने बाया कि कलेक्टर अवि प्रसाद के आव्हान पर हर समाज और हर वर्ग ने आगे बढ़कर रक्तदान महादान के पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभा रहा है। वर्ष 2023 के अंतिम सप्ताह में धनलक्ष्मी फाईनेंस देग तेग फतेह समिति, कांग्रेस युवा मोर्चा व पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा आयोजित शिविरों के दौरान 245 ईकाई जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में प्राप्त हुआ है। दिनांक 5 जनवरी की स्थिति में ब्लड बैंक में विभिन्न रक्त समूहों के 172 ईकाई रक्त बैग उपलब्ध है।ओजस्वी मार्बल के सहयोग से आयोजित हुआ रक्तदान शिविरवर्ष 2024 का प्रथम रक्तदान शिविर शुक्रवार 5 जनवारी को ओजस्वी मार्बल के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें 80 ईकाई रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में सुमित अग्रवाल एवं विपिन जी की विशेष सहभागिता रही। शिविर के दौरान जिला चिकित्सालय कटनी की ओर से डॉ मोहित श्रीवास्तव दल सहित उपस्थित रहे। बिलहरी में आयोजित होगा अगला शिविरसिविल सर्जन यशवंत वर्मा ने बताया कि कलेकटर अवि प्रसाद के आव्हान पर रक्तदान महादान प्रकल्प पर सहभागिता निभानें बिलहरी के युवाओं की मांग पर आगामी शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलहरी में युवाजनों द्वारा आयोजित किया जा रहा है।प्रदीप मित्तल एवं ऋषभ मित्तल नें भेंट कया 2.17 लाख रूपये का चेककलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्त संग्रहण क्षमता की वृद्धि हेतु किये गए आव्हन के समर्थन में शुक्रवार को लाईटेज प्राईवेट लिमिटेड के प्रदीप मित्तल एवं ऋषभ मित्तल द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्त रेफ्रिजरेटर हेतु 2 लाख 17 हजार रूपये का चेक कलेक्टर अवि प्रसाद को रोगी कल्याण समिति के लिये सौपा है।कुपोषित बच्चों के आहार हेतु 21 हजार रूपये का चेक भेंटकलेक्टर अवि प्रसाद के आव्हान पर जिले के हर वर्ग के लोग मानव सेवा के लिए आगे आ रहे है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को डाक्टर आर.के. नेमा द्वारा 11 हजार रूपये का चैक तथा लैब एशोसिएशन के सदस्यों सियाराम तिवारी, योगेन्द्र सिंह परिहार, विकास पाण्डेय, कपिल तिवारी, एवं किशन वैध द्वारा 10 हजार रूपये का चेक कलेक्टर अवि प्रसाद को अटल बाल मिशन योजना के अंतर्गत जिले के कुपोषित बच्चों के आहार के लिए प्रदान किया गया।

अपने विदाई समारोह में पूर्व कलेक्टर बोले मोटिवेशन से बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं

In his farewell ceremony the former collector said that motivation leads to better results. मनोज विजयवर्गीय शाजापुर ! मोटिवेशन से बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं यह बात शाजापुर से विदा लेते हुए पूर्व कलेक्टर किशोर कल्याण ने विदाई समारोह में कहीं इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी सहित तमाम आला अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्व कलेक्टर कन्याल को विदाई देने के लिए उपस्थित रहे, इस मौके पर अधिकारी व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी शाजापुर जिले के पूर्व कलेक्टर कल्याण ने विदाई समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि विगत 9 माह के कार्यकाल में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला उन्होंने कहा कि मोटिवेशन से किया गया प्रबंधन बेहतर होता है और लक्ष्य की पूर्ति आसानी से होती है उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय टीम को देते हुए कहा कि सभी के साथ समन्वय जरूरी है व हर स्तर पर वार्ता करते रहना भी आवश्यक है उन्होंने तीन C महत्व बताते हुए जिले की जनता एवं जनप्रतिनिधियों तथा शासकीय सेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की सभी ने बीते 9 माह में अच्छा सहयोग प्रदान किया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजपूत ने भी संबोधित किया उन्होंने पूर्व कलेक्टर कन्याल के उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के समापन पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री वास्कले ने आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का संचालन हेमंत दुबे ने किया

अंबाह नगर पालिका द्वारा चलाया गया शुक्रवार अवकाश अभियान के तहत कुछ दुकानदारों पर हुई चालानी कार्रवाई

Under the Friday holiday campaign run by Ambah Municipality, challan action was taken against some shopkeepers. अम्बाह ! अंबाह मुख्य नगर का अधिकारी के आदेश के अनुसार शुक्रवार अवकाश जो की पहले से निर्धारित किया गया था उसको कुछ दुकानदारों को आर अभेलना की इसकी सूचना मु्ख्य नगर पालिका अधिकारी को जब मिली तो उन्होंने पुनः इस पर कार्रवाई करने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों को बाजार बंद कराकर चालानी कार्रवाई की गई गुरुवार को मुख्य नगर अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष की वार्तालाप से साबित हुआ और कार्यबाही की शुक्रवार का अवकाश जो कि पहले से था उसको निरंतर जारी रखने के लिए चालानी कार्रवाई की गई और तथा जो शुक्रवार को मेला लगता था वह मेला पुराना थाना रेतपुरा में स्थापित किया गया आज दिनांक 5 जनवरी दिन शुक्रवार को नगर पालिका परिषद अंबाह के अमले द्वारा बाजार में खुली दुकानों पर श्रम अधिनियम लेबर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिसमे 13 दुकानों पर चालानी कारवाही हुई

चौकी हिरदेनगर पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते टैक्टर एवं ट्राली जप्त

Chowki Hirdenagar police seized tractor and trolley illegally transporting sand. मण्डला ! चौकी हिरदेनगर थाना महाराजपुर द्वारा दिनांक 05/01/2024 को पुलिस चौकी हिरदेनगर के सामने रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान करीब 13 बजे एक ट्रेक्टर पावर ट्रेक कम्पनी 439 डीएस जिसमें ट्राली लगी हुई ट्रेक्टर व ट्राली का रंग नीला है जिनमें नम्बर लेख नही था। विधिवत् ट्रेक्टर ट्राली रोक कर चेक किया गया चालक से अपना नाम पता पूछने पर अपना नाम अमन कुमार भांवरे पिता अमरलाल भांवरे उम्र 21 वर्ष साकिन कौरगांव पुलिस चौकी हिरदेनगर थाना महाराजपुर जिला मण्डला का रहने वाला बताया जो ट्रेक्टर में लगी ट्रालीमें रेत खनिज भर कर परिवहन करते हुये पाये जाने पर चालक से वैध दस्तावेज तथा रायल्टी पेश करने कहा गया जिसने कोई दस्तावेज एवं रायल्टी पेश नहीं करने पर चालक का कृत्य धारा 379 ताहि व खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 04/21 का दण्डनीय पाये जाने से आरोपी चालक से वाहन ट्रेक्टर एवं ट्राली रेत खनिज भरी जप्त कर, जप्त सुदा ट्रेक्टर मय ट्राली रेत खनिज भरी चौकी परिसर में सुरक्षार्थ रख कर आरोपी के विरुध्द धारा सदर का अपराध पंजीबंध्द कर विवेचना में लिया । उक्त कार्यवाही निरीक्षक जसवंत सिंह राजपुत के नेतृत्व में चौकी हिरदेनगर की टीम द्वारा की गयी जिसमें सउनि रामकृष्ण बघेल हमराह स्टाफ सउनि दुर्गा प्रसाद बिसेन, प्र.आर. कोमल बरकडे आर. देवेन्द्र रैदास सामिल रहें।

वन परिक्षेत्र में अवैध रेता उत्खनन पर अंकुश लगाए, श्री रहमान खान

Illegal sand mining should be curbed in the forest area, Shri Rahman Khan वन भूमि में बेखौफ चल रहा रेत का अवैध उत्खनन, राजस्व की नाकामी 1500 के टोकन पर चल रहे, ट्रैक्टर ट्राली, रेता अवैध उत्खनन की गाथा अवैध उत्खनन से वनो को भारी नुकसान, सारणी वन परिक्षेत्र की दिलेरी डॉ जाकिर शेख सारणी । जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग की दिलेरी यह तो हमने पिछले अंक में दर्शाया था, कि किस तरह से रेत माफिया पर मेहरबान है, जिससे वन परिक्षेत्र सारणी अछूता नहीं, जोकि देखते बनता है, किस तरह से नदियों को छलनी करने का कार्य बेखौफ रेत माफिया एवं उनके ग्रुर्ग द्वारा किया जा रहा है, जो कि सारणी वन विभाग, व मायनिंग के साथ ही जिला प्रशासन को सरेरहा मुंह चीढाता हुआ देखा जा सकता है… जिस कारण क्षेत्र वासियों को निर्माण कार्य के लिए रेत माफिया के द्वारा लगाए गए मनमाने दाम में रेत खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है, सारणी घोड़ा डोंगरी राजस्व विभाग एवं सारणी पुलिस के नाक के नीचे से वन परिक्षेत्र अधिकारी सारणी के मिली भगत के चलते, रेत माफिया द्वारा नदी को छलणी करने का कार्य बड़े ही अजीबोगरीब अंदाज में चल रहा है… क्षेत्र वासियों के अनुसार खनिज विभाग, सारणी पुलिस एवं वन परिक्षेत्र अधिकारियों की देन के चलते रेत माफिया के हौसले बुलंद है, “न प्रशासन का डर है न क्षेत्रीय वासीयो का खौफ” वन परिक्षेत्र मे रेत माफिया के आतंक को देख, नदियों को छलनी होता देखते हुए, क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रमजीवी संघ के संभागीय अध्यक्ष श्री रहमान खान ने जिला नव नवागत कलेक्टर एवं जिला मायनिंग अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से वन परिक्षेत्र सारणी का नुकसान एवं अवैध रेत उत्खनन पर दंडात्मक कार्यवाही करते हुए अंकुश लगाने की मांग की है… प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनिया, खैरवानी ग्राम की वन भूमि की नदी से रेत निकालने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है… वन भूमि से रेत के उत्खनन से आसपास के वनों को भारी नुकसान पहुंच रहा है… रेत का बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन के पश्चात रेत का भंडारण कर छिंदवाड़ा एवं बैतूल जिले में डंपरों के माध्यम से चोपना की रॉयल्टी पर बेचा जा रहा है… इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर एवं खनिज अधिकारी से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की है….बताया जाता है कि लोनिया एवं खैरवानी नदी रेत खदान आवंटित हुई है, परंतु रेत ठेकेदार ने बीते साल भी रायल्टी नही ली थी, इस साल भी नए रेत ठेकेदार ने रॉयल्टी लिए बगैर रेत का अवैध उत्खनन वन भूमि से शुरू कर दिया है…रेत का खनन वन क्षेत्र के बीच नदी से किया जा रहा है..वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से रेत खनन का कार्य किया जाता है…इतना ही नहीं खनिज विभाग में कार्यरत कुछ कर्मचारी मुखबिरी का काम भी करते हैं, रेत माफियो को कारवाही से पहले ही सूचना मिल जाती है… जिसकी वजह से रेत माफिया चौकन्ने होकर ट्रैक्टर ट्राली एवं डंपर लेकर फरार हो जाते हैं.. बताया जाता है, कि ट्रैक्टर ट्राली से टोकन याने डब्ल्यूआर के नाम पर 1500 रूपये वसूले जा रहे, जिसकी वजह से मंहगे दाम पर रेत बिक रही, लोनिया एवं खेरवानी से 20 से 25 ट्रैक्टर ट्राली रेत की ढुलाई कर रहे है… रेत सारनी, पाथाखेड़ा के आसपास 3500 से 4000 में बेची जा रही है… खैरवानी ग्राम से अवैध रूप से निकाली गई रेत, नगर पालिका क्षेत्र के वार्डो में ट्रैक्टरों के माध्यम से जगह जगह पहुंचाई जाती है… खैरवानी से अवैध रेत ट्रैक्टर से लाते हुए वन विभाग, पुलिस थाना सारनी पड़ता है, लेकिन जिम्मेदारों की नजर अवैध उत्खनन एवं परिवहन कार्य करने वालों पर नहीं जाती है, वन क्षेत्र की नदियों से लगातार उत्खनन करने से वन परिक्षेत्र अधिकारी सारणी के चलते वनों को भारी नुकसान पहुंच रहा है वन परिक्षेत्र अधिकारी सारणी काट रहे हैं चांदी, बेच रहे हैं बालू के नाम पर असली सोना..

थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर दबीश देकर देशी विदेशी शराब किया जब्त

Police station Kotwali raided the places of illegal liquor and seized domestic and foreign liquor. मंडला ! थाना कोतवाली पुलिस ने 05 ठिकानों पर दबीश देकर 30 पाव अंग्रेजी शराब व 56 लीटर देशी कच्ची शराब किया जब्त ! थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एसडीओपी मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली की टीम द्वारा निरंतर दबीश देकर अवैध शराब की विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में थाना कोतवाली की टीम द्वारा गंजी स्थित दो अलग-अलग स्थान पर दबीश देकर दो आरोपियों से 12 लीटर कच्ची शराब जब्त किया। पुलिस द्वारा दिनांक 03.01.2024 को मुखबिर की प्राप्त प्राप्त सूचना के आधार पर लड्डू होटल ग्राम सकरी आमटोला में दबीश देकर आरोपी अमित कुमार पिता मोहन सिंह के कब्जे से कुल 8655 रुपए कीमती देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त किये गये जिसमें 04 प्लास्टिक की केन में रखी 24 लीटर कच्ची महुआ शराब, 27 पाव देशी मदिरा, एवं 30 पाव एमडी रम अंग्रेजी शराब जब्त कर कर आरोपी की विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया। दिनांक 05.01.2024 को बड़ी गौंझी में दो अलग-अलग स्थान पर दबीश देकर 10-10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपियों की विरुद्ध थाना कोतवाली में 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत किया गया। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सफीक खान के नेतृत्व में टीम द्वारा की गई जिसमें सहायक उपनिरीक्षक भुवनेश्वर वामनकर, प्रआर अभिषेक मिश्रा, आर अमित गरियार, रमेश सिंगरौरे, मानसिंह की भूमिका रही।

ग्वालियर की मुरार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली

Gwalior’s Murar police station got great success ग्वालियर ! मुरार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लगातार वाहन चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस द्वारा चोरों को पकड़ने के प्रयास किया जा रहे थे इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि एम एच चौराहे पर दो शातिर चोर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में पहुंचे हैं उक्त सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंटी कर आरोपियों को दबोच लिया पकड़े गए आरोपी उतीला और होरावली इलाके के रहने वाले हैं पुलिस ने जब इन से कड़ाई से पूछताछ की तो उनके कब्जे से 10 मोटरसाइकिल उनको मिली हैं सभी मोटरसाइकिल इन्होने 1 महीने के अंदर ही चोरी की गई थी.पकड़े गए आरोपियों में से एक के खिलाफ मुरार में चोरी के तीन तथा जुआ का एक प्रकरण पर दर्ज है तथा दूसरा आरोपी बहोड़ापुर क्षेत्र में रिटायर्ड उपनिरीक्षक की हत्या में भी शामिल रहा है आरोपियों से अन्य वारदातों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है. बाईट ऋषिकेश मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर

उप स्वास्थ्य केन्द्र की बिल्डिंग निर्माण सामग्री में गुणवत्ता की कमी

Lack of quality in building construction material of Sub Health Center कटनी । ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण करा रही है ताकि ग्रामीणों को एक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा महिया कराई जा सके । परंतु निर्माणधीन ठेकेदार अपनी जेब भरने के लिए गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग कर बिल्डिंग का निर्माण कर रहे हैं हम बात कर रहे कटनी जिले की रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की ग्राम उमरिया में जहां उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है । ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामीणों क आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मनमानी पूर्वक बिल्डिंग में कच्चा मटेरियल व डस्ट की जुढ़ाई की जा रही है और आज तक इसमें पानी की तराई नहीं की गई । जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी परंतु यहां देखने आज तक कोई नहीं पहुंचा अब देखना यह होगा की जिम्मेदार विभाग इस पर क्या कार्यवाही करता है

मानव दुर्व्यापार को रोकने मध्यप्रदेश पुलिस ने किया मंथन

Madhya Pradesh Police brainstormed to stop human trafficking पुलिस मुख्यालय में सायबर इनेबल्ड ह्यूमन ट्रैफिकिंग विषय पर हुआ सेमिनार एडीजी सायबर योगेश देशमुख ने कहा कि सायबर अपराधियों से निपटने के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी संतोष सिंह तोमर भोपाल। पुलिस मुख्यालय, भोपाल में महिला सुरक्षा शाखा द्वारा ”सायबर इनेबल्ड ह्युमन ट्रेफिकिंग” विषय पर शुक्रवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रज्जवला संस्था के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में तकनीक का प्रयोग कर मानव दुर्व्यापार के तरीकों और उन पर नियंत्रण पाने के लिए मंथन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीजी सायबर सेल श्री योगेश देशमुख ने बताया कि तकनीक का इस्तेमाल लोगों के जीवन को सुविधाजनक बना रहा है, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि यह उनके लिए खतरा भी है। मानव दुर्व्यापार में लिप्त लोग तकनीक के प्रयोग को अधिक सुरक्षित मानते हैं। वह तकनीक का उपयोग करने में शातिर हैं और आसानी से नागरिकों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। मध्यप्रदेश पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों का डेटा बेस के आधार पर रणनीति तैयार कर मानव दुर्व्यापार रोक रही है। हमारे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दक्ष बनाया जा रहा है, ताकि वे समन्वय स्थापित कर सायबर अपराधियों को पकड़कर पीड़ितों को न्याय दिला सके। हालांकि मानव दुर्व्यापार रोकने के लिए नागरिकों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है। महिला सुरक्षा शाखा की एडीजी श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेमिनार में महिला सुरक्षा शाखा की आईजी श्रीमती हिमानी खन्ना, एआईजी श्रीमती किरणलता केरकट्‌टा, एआईजी श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी, एआईजी सुश्री पिंकी जीवनानी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, उप पुलिस अधीक्षक, महिला थाना प्रभारी, जीआरपी थाना प्रभारी एवं सायबर पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। संचालन महिला सुरक्षा शाखा के एआईजी वीरेंद्र मिश्रा ने किया। महिलाएं और बच्चे ही नहीं, पुरुष वर्ग भी हो रहे मानव दुर्व्यापार के शिकार :- प्रज्जवला की प्रोजेक्ट एडवाइजर डॉ. सुनीथा कृष्णन ने कहा कि तकनीक का उपयोग कर मानव दुर्व्यापार में लिप्त आरोपी, पीड़ित को गुमराह कर अपने झांसे में फंसाते हैं या लालच देकर उन्हें शोषण की ओर धकेला जाता है। यह केवल महिलाओं और बच्चों के साथ नहीं बल्कि पुरुष वर्ग के साथ भी हो रहा है। पहले यह माना जाता था कि केवल गरीब, अशिक्षित, विशेष समुदाय या जाति के लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं होती हैं, जबकि हर आयु, लिंग, वर्ग और समुदाय के लोगों के साथ मानव दुर्व्यापार संबंधी अपराध बढ़ रहे हैं। सबसे बढ़ी चिंता का विषय यह है कि हमारे बच्चे भी इसका शिकार बन रहे हैं। उन्हें ऑनलाइन गेमिंग एप और वेबसाइट्स के माध्यम से सेक्सटॉर्शन की ओर धकेला जा रहा है। कोरोना के बाद से अचानक बढ़े मामले प्रज्जवला टीम की प्रोजेक्ट क्वार्डिनेट स्वस्ति राणा ने कहा कि मानव दुर्व्यापार के लिए तकनीक का उपयोग अधिक बढ़ा है। दरअसल ऑनलाइन क्लासेस के लिए बच्चों के हाथ में मोबाइल पहुंच गया, जिसका फायदा उठाकर मानव दुर्व्यापार करने वालों ने बच्चों को शिकार बनाना शुरू किया। हमारी संस्था 11 राज्यों में शोध कर रही है, जिसके बाद सरकार के साथ मिलकर मानव दुर्व्यापार रोकने में नेशनल एक्शन प्लान बनाने में मदद मिलेगी। अकेलापन महसूस करने वाली महिलाएं रहती हैं टारगेट प्रज्जवला की रिसर्च ऑफिसर ताबिश अहसान ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को गुमराह कर मानव दुर्व्यापार की ओर धकेला जाता है। इनमें विशेषकर अकेलापन महसूस करने वाली महिलाएं और युवतियां मानव तस्करों के टारगेट पर होती हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी महिलाओं की भावनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से समझते हुए पहले तो उनसे दोस्ती की जाती है और जीवनभर उनका साथ निभाने का झांसा देकर उन्हें मानव दुर्व्यापार का शिकार बनाया जाता है। अलग-अलग सोशल प्लेटफार्म्स का करते हैं उपयोग प्रज्जवला के सायबर एक्सपर्ट लेफ्टिनेंट कर्नल विजय किशोर झा ने बताया कि सोशल मीडिया साइट्स, जॉब प्रोवाइडिंग वेबसाइट्स, ऑनलाइन गेम्स और डेटिंग साइड्स आदि के माध्यम से लोगों को मानव तस्कर अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करते हुए मानव दुर्व्यापार पर नियंत्रण किस तरह किया जा सकता है इसकी जानकारी दी। जल्द अमीर बनाने का सपना दिखाकर फंसाते हैं जाल में प्रज्जवला के लीगल एक्सपर्ट आदिरा श्रीनिवासन ने मानव दुर्व्यापार के तीन अंतर्राष्ट्रीय मामलों का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि अधिकतर ऐसे मामलों में जल्दी अमीर बनाने का झांसा देकर लोगों को फंसाया जाता है। कई बार पूरा परिवार झांसे में आ जाता है। उन्होंने शोषण के लिए ऑस्ट्रिया, अमेरिका में शोषण के मामलों और इंडोनेशिया में ऑर्गन की तस्करी के लिए लोगों को शिकार बनाने के बारे में जानकारी दी। हर पहलू की बारिकी से हो पड़ताल प्रज्जवला के सायबर इन्वेस्टिगेटर मोहम्मद रियाजउद्दीन ने बताया कि मानव दुर्व्यापार एक संगठित अपराध है। ऐसे मामलों में इन्वेस्टिगेशन के समय हर पहलू पर ध्यान देने की जरूरत है। खास तौर पर किस तरह का अपराध है, क्यों किया जा रहा है, किस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, लेनदेन किस माध्यम से किया जा रहा है, पीड़ित कौन है, किस क्षेत्र का है और किन कारणों से उसे मानव दुर्व्यापार का शिकार बनाया जा रहा है, इन सभी पहलुओं पर गहनता से जांच जरूरी है। न केवल पुलिस बल्कि स्वयं सेवी संस्थाओं को भी सहयोग देना आवश्यक है। सायबर इनेबल्ड ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों पर हुई समूह चर्चा :- सेमिनार में सायबर इनेबल्ड ह्युमन ट्रैफिकिंग को रोकने में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सुलझाए गए मामलों के बारे में समूह चर्चा की गई। इसके बाद प्रश्नावली के माध्यम से डेटा कलेक्शन किया गया। इसमें सायबर और महिला सुरक्षा के लिए तत्पर मध्यप्रदेश पुलिस के निरीक्षक और प्रज्जवला संस्था के प्रतिनिधि शामिल रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login