LATEST NEWS

जिला आयुष अधिकारी की लापरवाही के चलते बंद पड़ा पंचदेहरिया औषधि केंद्र

Panchdehariya Medical Center closed due to negligence of District AYUSH Officer विशेष संवाददाता  शाजापुर । देश व प्रदेश की सरकार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए कई प्रकार के औषधि केंद्र दिन प्रतिदिन जनमानस के बीच संचालित कर रही है कहीं बड़े-बड़े अस्पताल करोड़ों की लागत से बनाए जा रहे हैं तो कहीं बीमारियों को जड़ से मिटाने के लिए ऋषि महर्षियों के जमाने की प्राचीन औषधियों को आयुष विभाग के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है लेकिन इस मामले में शाजापुर जिले का आयुष विभाग बिल्कुल ही सुस्त और सौतेला व्यवहार लोगों से करता हुआ नजर आ रहा है, जिला आयुष अधिकारी दाताराम जयंत के घटिया नेतृत्व और कर्मचारियों पर आशीर्वाद के चलते जिले के कई आयुष केंद्रो के कई दिनों से ताले भी नहीं खुल रहे हैं। पंचदेहरिया आयुष केंद्र पर लटकता रहता है आए दिन ताला आयुष विभाग के पंचदेहरिया केंद्र पर तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी होने के बावजूद आए दिन ताला लगा रहता है ग्रामवासी छोटी-छोटी औषधीयों के लिए तरसते रहते हैं फिर भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी और इसी का जीता जागता उदाहरण गुरुवार को पुनः देखने को मिला जब सुबह से लगाकर शाम तक आयुष केंद्र पर ड्यूटी के नाम पर सिर्फ ताला ही लटकता हुआ दिखाई दिया। चक्षु साक्षीयों के अनुसार आए दिन रहते हैं यही हालत ग्रामवासियों व चक्षु साक्षीयों के अनुसार औषधि केंद्र पर आए दिन यही हालात बने रहते हैं कर्मचारी ड्यूटी के नाम पर कभी कभार दर्शन देने के लिए औषधालय पर उपस्थित होते हैं बाकी समय अन्यत्र जगह मौज मस्ती करते हुए आसानी से दिखाई दे सकते हैं ग्रामवासियों के द्वारा यहां तक कहा गया है कि यह औषधि केंद्र ना होकर एक गौशाला रूपी कमरा है जो कभी कभार गाहे बगाहे ही खोला जाता है। जिला आयुष अधिकारी को नहीं है मामले की खबर पंचदेहरिया आयुष विभाग के मामले में जिला आयुष अधिकारी से बात करने पर कहा गया कि 4:00 बजे के बाद औषधि केंद्र बंद हो जाते हैं वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कैंपस में बने हुए औषधालय शाम तक खुले रहते हैं लेकिन दिनभर ताला लगा रहने की बात पर जिला आयुष अधिकारी केवल चुप्पी साधे रहे वहीं ग्रामीण जनों से बात करवाने पर भी उनके द्वारा कोई वैध जवाब नहीं दिया गया वह मामले को दबाते हुए ही नजर आए। कलेक्टर रिजु बाफना से शिकायत पर केवल ना नुकुर ही करते नजर आए जिला आयुष अधिकारी  दूरभाष पर चर्चा करने पर जब मामले को कलेक्टर रिजु बाफना के संज्ञान में लाने का कहा गया तो आयुष विभाग के अधिकारी मामले को मैडम की टेबल तक न पहुंचाने के बारे में बात करते रहे उनके द्वारा कई बार जिला कलेक्टर रिजु बाफना के नाम पर मनाही की गई और मामले को उन तक न पहुंचाने के बारे में कहा गया मतलब सीधा और साफ है कि जिले में बैठे हुए लोगों की मेहरबानी से ही ग्रामीण अंचल में लोगों को औषधिय दवाइयों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आयुष विभाग में कार्यरत दिनेश शर्मा ने पहचान के जरिए किराया तक ना निकलना बताकर मामले को दबाने का किया प्रयास औषधि केंद्र पर ताला लटकने वाले मामले पर पंचदेहरिया औषधालय में कार्यरत दिनेश शर्मा के द्वारा दूरभाष पर चर्चा कर मामले को पहचान के जरिए दबाने का प्रयास किया गया है और कहा गया कि महाराज आज पंचदेहरिया तक पहुंच गए हमारा तो किराया तक नहीं निकल पा रहा है आप और हमारे तो पहले से संबंध है और फला व्यक्ति के सामने हमने आपको हमारे नंबर भी प्रदान किये है परंतु सुबह से शाम तक ताला लगे होने के बारे में बात करने पर दिनेश शर्मा के द्वारा भी चुप्पी साध ली गई, कुल मिलाकर मामले में किसी भी व्यक्ति के द्वारा ग्राम में पूर्ण सेवा देने के बारे में कोई वैध जवाब नहीं दिया गया है।।

नहीं मिल पा रहा है ग्रामीणों को इलाज, सामुदायिक स्वास्थ्य भवन का निर्माण होने के बावजूद भी 

Villagers are not able to get treatment, despite construction of community health building. विशेष संवाददाता  कटनी /स्लीमनाबाद । जिम्मेदारों के लापरवाही की वजह से ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है लाभ जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत बहोरीबंद अंतर्गत  ग्राम पंचायत में स्वच्छता परिसर का निर्माण होने के बाद से ही ताला लगा हुआ है। लगभग 2 वर्ष हो गए अब तक सामुदायिक स्वच्छता परिसर शुरू नही किया गया है। जिसकी वजह से गांव के ग्रामीण स्वच्छता परिसर का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जब से स्वच्छता परिसर का निर्माण हुआ है तभी से स्वच्छता परिसर में ताला लगा दिया गया है। जिसके कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है और गांव में गंदगी फैल रही है। जिससे ग्रामीणों को बीमार होने का खतरा भी बना रहता है। स्वच्छता परिसर का ताला न खुलने के कारण यहां आसपास गंदगी पसरी रहती है। इस ओर जिम्मेदार लोगों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 4 लाख 50 हजार रुपये से हुआ है निर्मित- ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद मैं सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कार्य 4 लाख 50 हजार रुपये की राशि से हुआ है। इसमें 50 हजार रुपये विधायक निधि के भी सम्मिलित है तथा शेष मनरेगा व स्वच्छ भारत मिशन की राशि है। लेकिन जिला पंचायत के द्वारा जिस उद्देश्य को लेकर सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कार्य कराया गया वह पूरा होते हुए नही दिख रहा है। इस संबंध मे स्वच्छ भारत मिशन के ब्लाक समन्वयक नवीन साहू ने बताया की कुछ स्थानों पर अब भी पानी की उपलब्धता बाकी है। साथ ही सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का संचालन कैसे हो इस पर निर्णय नही बन पा रहा है। स्लीमानाबाद का सामुदायिक स्वच्छता परिसर जल्द से जल्द चालू हो इसके लिए प्रयास जारी है। अब देखना यह होगा कि यह प्रयास कब तक सफल हो पता है

खाद्य पदार्थ में मिलावट करने वालों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

Administration takes major action against those involved in food adulteration विशेष संवाददाता  कटनी । आज के समय में मिलावट के बगैर कोई सामान उपलब्ध नहीं है बाजार में समय-समय पर होटल ढाबों एवं शहर में जो खुले में व्यापार कर रहे हैं आलू वनडे समोसे का उनकी भी जांच सेहत के हिसाब से जरूरी है लेकिन इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता जिससे धड़ल्ले से सामग्री शहर में बेची जा रही है और कई बीमारियों को आमंत्रण भी देती है मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश में जिले में दूषित अपमिश्रित खाद्य सामग्री के निर्माण और विक्रय के विरूद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फर्म मॉ नर्मदा फूड प्रोडेक्ट ग्राम मोहतरा में निरीक्षण के दौरान अस्वच्छ एवं गंदगीयुक्त वातावरण में निर्माण सामग्री पैकिंग करनें पर शासन के नियमानुसार खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 55 के तहत कार्यवाही करते हुए भारतीय दण्ड संहिता 269 के तहत एन.के.जे थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उल्लेखनीय है कि विगत 13 फरवरी 2024 को संभागीय उडनदस्ता टीम के साथ मॉ नर्मदा फूड प्रोडेक्ट ग्राम मोहतरा ग्राम पंचायत मडई जुगियाकाप कटनी का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर मे गंदगी पाये जाने तथा अत्यधिक गंदे एवं अस्वच्छ परिस्थिति में खाद्य पदार्थो की पैकिंग करते पाये जाने, फल एवं खाद्य सामग्रियों में फफूंद लगे होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत 2006 के प्रावधानों आम के आचार, आलू पावडर, विनेगर का नमूना लेकर जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने फर्म मॉ नर्मदा फूड प्रोडेक्ट प्रवीण कनकने पिता स्वर्गीय गोपाल दास कनकने ग्राम मोहतरा, जुगियाकाप नया कटनी के विरूद्ध एन.के.जे थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। संबंधित के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की 1860 की धारा 269 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

एस.डी.एम एवं दो तहसीलदारों पर कार्यवाही संभागायुक्त नें नोटिस जारी कर 10 दिवस में मांगा जवाब

Divisional Commissioner issued notice for action against SDM and two Tehsildars and sought reply within 10 days. विशेष संवाददाता  कटनी । राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख में, इन्द्राज त्रुटियों को ठीक करने के उद्देश्य से जिले में 29 फरवरी, 2024 तक राजस्व महाअभियान संचालित किया जा रहा है। राजस्व महाअभियान की समीक्षा के दौरान नक्शा तरसीम, सीमांकन,समग्रई -केवायसी, नामांतरण, बंटवारा, आर.सी.एम.एस के प्रकरणों के निराकरण मे रूचि नहीं लिये जाने एवं कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतनें पर कमिश्नर जबलपुर संभाग  अभय वर्मा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विजयराघवगढ महेश मंडलोई एवं तहसीलदार बी.के.मिश्रा सहित बहोरीबंद तहसीलदार गौरव कुमार पाण्डेय पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम-1966 के अधीन कार्यवाही प्रस्तावित की है। कमिश्नर जबलपुर संभाग नें उपरोक्त कार्यवाही कलेक्टर कटनी द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के आधार पर की है कलेक्टर  अवि प्रसाद द्वारा बीते बुधवार अनुभाग विजयराघवगढ अंतर्गत राजस्व महाअभियान की समीक्षा के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री मंडलोई द्वारा तहसील विजयराघवगढ़ एवं बरही की समीक्षा नहीं करनें तथा तहसीलदार विजयराघवगढ़ द्वारा उक्त कार्य में कोई रूचि नहीं लिया जाना पाया गया। समीक्षा नहीं किये जाने के कारण तहसील विजयराघवगढ़ के नक्शा तरमीम के निर्धारित लक्ष्य 71 हजार 453 के विरूद्ध 67 हजार 573, सीमांकन प्रकरणों में माह अंत में कुल 149 मे से 3 से 6 माह के 13 प्रकरण एवं 6 माह से अधिक से 54 प्रकरण लंबित पाये गए। इसी तरह समग्र ई- के.वाय.सी के कुल 1 लाख 6 हजार 446 मे से 1 लाख 4 हजार 226, नामांतरण प्रकरणों के माह अंत में कुल 335 प्रकरणों में 3 से 6 माह के 7 प्रकरण एवं 6 से अधिक माह के 2 प्रकरण, आर.सी.एम.एस टाइमलाईन डैशबोर्ड के कुल 617 लंबित प्रकरणों में 185 तथा बंटवारा के कुल लंबित 56 प्रकरणों में 3 से 6 माह के 13 तथा 6 माह से अधिक का 1 प्रकरण लंबित पाये जाने पर राजस्व महाअभियान में अनुभाग विजयराघवगढ़ 7वीं रैंक पर है। जो कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता को प्रदर्शित करता है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा तहसील बहोरीबंद की समीक्षा के दौरान नक्शा तरमीम के निर्धारित लक्ष्य 59 हजार 104 के विरूद्ध 55 हजार 959, नामांतरण प्रकरणों 1840 लंबित प्रकरणों में से 1432 प्रकरणों का निराकरण किया गया, माह के अंत मे 408 प्रकरणों में 3 से 6 माह के 14 प्रकरण एवं 6 माह से अधिक अवधि के 9 प्रकरण लंबित पाये गए। आर.सी.एम.एस टाइमलाईन डैशबोर्ड के कुल 493 लंबित प्रकरणों में 188 प्रकरणों लंबित पाये गए।

संबल योजना में निगम ने दर्ज कराई एफआईआर, तीन जोनल अधिकारी निलम्बित, 5 वार्ड प्रभारियों पर भी कार्रवाई 

Corporation lodged FIR in Sambal Yojana, three zonal officers suspended, action taken against 5 ward in-charges also भोपाल। नगर निगम भोपाल द्वारा संबल घोटाले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।अपर आयुक्त रणबीर सिंह ने गोविंदपुरा थाने में मामला दर्ज कराया है। इस मामले में निगम द्वारा 3 जोनल अधिकारियों को निलंबित किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में योजना का काम देखने वाले कर्मचारी अनिल साहू पर मामला दर्ज कराया गया है। हैरानी की बात इसलिए है क्योकि आयुक्त फ्रेंक नोबल ए के द्वारा शुक्रवार को ही अपर आयुक्त निधि सिंह के नेतृत्व में जांच समिति बनाई थी, जिसे 15 दिन में रिपोर्ट देनी है। ज्ञात हो कि संबल घोटाले को लेकर 118 फ़ाइल संदिग्ध पाई गई थी जिसकी जांच होना थी, लेकिन इसके पहले ही कार्रवाई कर दी गई।  यह मामला लगातार मीडिया में छाया रहा इसके बाद यह कार्रवाई की गई। जिस कर्मचारी अनिल साहू पर मामला दर्ज कराया गया है, उस पर फ़र्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर शासन की संबल योजना का अपात्रों को लाभ दिलाये जाने का गम्भीर आरोप है। इस मामले में निगम ने जिन 3 जोनल अधिकारियों को निलंबित किया है, उनमें ज़ोन 3 के अनिल शर्मा, ज़ोन 12 के अभिषेक श्रीवास्तव और ज़ोन 18 के सुभाष जोशी को निलंबित किया गया है। वहीं 5 वार्ड प्रभारी जिनमें कपिल सोनी, नितेश अरुणेश्वर, अभिमन्यु श्रीवास्तव और शिवकुमार गोफनीया को पहले ही निलम्बित कर दिया गया है।

वर्षों से विभिन्न विभागों में अटैच प्रोफेसरों को वापस बुलाने की तैयारी

Preparation to recall professors attached to various departments for years भोपाल। वर्षों से विभिन्न विभागों में अटैच प्रोफेसरों को वापस बुलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार को ज्ञापन सौंपा है। जिसके बाद इन प्रोफेसरों को मूल पदस्थापना पर भेजने के तैयारी चल रही है। हालांकि कुछ इसे रोकने के लिए मंत्रियों और विभाग के आला अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। दरअसल, प्रदेश के कॉलेजों में वर्षों से प्रोफेसरों और कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं। प्रोफेसरों की पदस्थापना कॉलेजों में होने के कारण उन पदों पर अतिथि विद्वान भी नहीं रखे जा रहे हैं।  ऐसे में प्रदेश के अधिकांश सरकारी कॉलेजों में नए असिस्टेंट प्रोफेसरों और अतिथि विद्वानों के भरोसे पढ़ाई चल रही है। जबकि विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर उच्च शिक्षा विभाग के कार्यालयों में बाबूगिरी कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो करीब सौ से अधिक प्रोफेसर विभाग, मंत्रियों और विधायकों के पास अटैच हैं। अकेले राजधानी में डेढ़ दर्जन प्रोफेसर मुख्यालय और अन्य विभागों में अटैच होकर काम कर रहे हैं। जबकि इनका वेतन उनकी मूल पदस्थापना वाले कॉलेजों से निकल रहा है।

लोकसभा चुनाव से पहले बाबा महाकाल की शरण मे पहुंचेंगे राहुल गांधी, 25 फरवरी को लेंगे सभा

Before the Lok Sabha elections, Rahul Gandhi will reach Baba Mahakal’s shelter, will hold the meeting on 25th February. भोपाल। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। इसके साथ राहुल 25 फरवरी 2024 को उज्जैन आएंगे। जहां पर वे बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और उसके बाद यहां पर सभा को संबोधित भी करेंगे। लोकसभा चुनाव के पहले राहुल गांधी के उज्जैन आने की इस यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मालवा निमाड़ क्षेत्र मे कई संसदीय सीट हैं, जिन पर राहुल गांधी के आने और सभा लेने से काफी प्रभाव पड़ सकता है।  कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर 25 फरवरी की शाम 5 बजे उज्जैन आने वाले हैं, जहां पर वे मक्सी से उज्जैन पहुंचेंगे और सीधे बाबा महाकाल के दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद राहुल इंदौर गेट पर पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ता अभिनंदन करेंगे। इसके बाद यात्रा शुरू होगी।  यह यात्रा दौलतगंज, देवासगेट पर रुकेगी, जहां राहुल गांधी द्वारा सभा को संबोधित किया जाएगा। उसके बाद यह यात्रा मोहनपुरा पहुंचेगी जहां पर भी एक सभा का आयोजन होगा। राय ने बताया कि यह यात्रा इस सभा के बाद लगभग पांच दिनों तक यहां स्टे करेगी और उसके बाद यात्रा मुरलीपुरा क्षेत्र से 2 मार्च को फिर से शुरू होगी जो कि बड़नगर, बदनावर, झाबुआ होते हुए गुजरात जाएगी। 2022 को उज्जैन आए थे राहुल गांधी- राहुल गांधी 29 नवंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा लेकर उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आगर रोड पर आमसभा को संबोधित भी किया था। इस यात्रा के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी फिर यात्रा लेकर उज्जैन आ रहे हैं।

पॉलिटेक्निक चौराहे के टावर पर चढ़ी फीजियोथैरेपिस्ट, नगर निगम की टीम ने सकुशल उतारा

Physiotherapist climbed the tower of Polytechnic intersection, Municipal Corporation team brought her down safely भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित पॉलिटेक्निक चौराहा पर शुक्रवार शाम एक फीजियोथैरेपिस्ट मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह टावर से कूदने की धमकी दे रही थी। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला को टावर से नीचे उतार लिया। महिला को अयोध्या नगर थाने भेजा गया है। दरअसल, महिला ने अयोध्या नगर थाने में दो एफआईआर कराई थी और कोर्ट में मामला विचाराधीन है। विचाराधीन मामले में आरोपी पक्ष महिला पर दबाव बना रहा था। इसी से दुखी होकर वह टावर पर चढ़ गई थी। जानकारी के अनुसार 37 साल की महिला मूलत: सागर की रहने वाली है। उन्होंने मिनाल रेसीडेंसी में मकान खरीदा था। कुछ रुपए वह दे चुकी थी, जबकि कुछ रकम देनी बाकि थी। रुपए बाकि होने के कारण द्वारिका प्रसाद और ठेकेदार सुधीर शर्मा रुपए के लिए दबाव बना रहे थे। महिला ने अयोध्या नगर में दोनों के खिलाफ 2021 में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। उसकी भी एफआईआर कराई थी। महिला का कहना है कि आरोपी उसे घर से बेदखल कर चुके है। अब वह पुराने केस में समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। वह आरोपियों की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। इसी से दुखी होकर वह श्यामला हिल्स के पॉलिटेक्निक चौराहा पहुुंची और टावर पर चढ़ गई।

आज से प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के आसार; प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरे असर देखने को मिल सकता है

Light drizzle expected in the state from today; Fog effect can be seen in most of the districts of the state. भोपाल। उत्तर भारत में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश में 20 फरवरी से दिखाई देगा। ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इससे पहले बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से प्रदेश में बूंदाबांदी हो रही है। शुक्रवार को छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी और डिंडोरी में मौसम बदला रहा। बालाघाट जिले के मलाजखंड में हल्की बारिश भी हुई। वहीं, शनिवार को जबलपुर, कटनी समेत 11 जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदला है। मलाजखंड में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं, कई शहरों में बादल रहे। शनिवार से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके असर से 20-21 फरवरी को ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं।इन जिलों में आज रहेगा कोहरारीवा संभाग के साथ शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह और छतरपुर जिलों में। यहां विजिबिलिटी 200 से 800 मीटर तक रह सकती है।भोपाल में 19 फरवरी से फिर बादल छाएंगे राजधानी भोपाल में अगले 2 दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन 19 फरवरी से फिर से बादल छाएंगे। इसके अगले 4 दिन तक बादल रहेंगे। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

भगवान भरोसे चल रहा आरोग्यम प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र धमोखर

Arogyam Primary Health Center Dhamokhar is running with the trust of God. विशेष संवाददाता  उमरिया। प्रदेश सरकार मरीजो को बेहतर इलाज के लिए भले ही पानी की तरफ पैसा बहा रहे हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है। जिला उमरिया से लगभग 13 किमी की दूरी पर बनी आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्र धमोखर अस्तपाल में मरीज आये और ऑनलाइन पर्ची बनवाने के पश्चात ऑनलाइन ही मरीज अपनी दवा करवा के घर जाए इस अस्पताल का रबईया आज दिनों कुछ ऐसा ही चल रहा हकीकत यह है की इस अस्पताल मे जहा पर डॉक्टर मरीजो की जांच कर सही उपचार करें वही पर डॉक्टर की कुर्सी मे बैठ कर कंपाउंडर मरीजो की जाँच कर उनको दवा दे रहे है जिससे मरीजो की जिंदगी दाँव पर लगी बैठी है अगर इसी तरह का रबईया रहा तो मरीजो की समस्या का समाधान नहीं हो सकता

शराब ठेके से जुड़े मामलों की जांच को लेकर फिर ईडी की छापेमारी हुई है

ED raid has been conducted again to investigate the cases related to liquor contracts. विशेष संवाददाता कटनी । स्लीमनाबाद क्षेत्र के बंधी स्टेशन निवासी बल्लन तिवारी के ठिकाने पर एक बार फिर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) भोपाल और दिल्ली की टीम ने छापेमारी कार्यवाही की गई है। ईडी के अधिकारियों ने बल्लन ठिकानों पर दबिश देते हुए दस्तावेजों को भी जप्त किया है। ये दस्तावेज जमीन-जायजाद सहित अन्य चल-अचल संपत्ति के है। बताया जा रहा है कि ईडी बल्लन की संपत्ति कुर्की  करने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि आदतन अपराधी उमेशदत्त उर्फ बल्लन तिवारी 25 अक्टूबर से फरार है।  जानकारी के अनुसार बंधी निवासी बल्लन तिवारी 40वर्ष भोपाल में शराब ठेका लेने एवं रूपयों के लेनदेन में आर्थिक गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर प्रवर्तन निेदशालय की टीम ने 31 जनवरी को बल्लन के घर पर छापेमारी की थी। इसके बाद दोबारा ईडी की टीम यहां पहुंची और जांच को आगे बढ़ाया है। इनका कहना है इडी की टीम ने बल्लन तिवारी के घर छापेमार कार्यवाही करते हुए जांच की है। टभ्म ने क्या कार्यवाही की है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। टीम ने संपत्ति आदि की जानकारी जुटाई है। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन

नगर पालिका की मनमानी के चलते सालों से बंद पड़ा शौचालय सिविल अस्पताल में मरीज हो रहे परेशान

Due to the arbitrariness of the municipality, the toilet has been closed for years and the patients in the civil hospital are getting worried. विशेष संवाददाता  मुरैना। अंबाह नगर पालिका परिषद द्वारा सिबिल अस्पताल में शौचालय बनाया गया था जो कि सालों से बंद पड़ा है ग्रामीण लोग दूर दूर से आते हैं ग्रामीण को परेशानी का सामना करना पड़ता है जब नगर पालिका ने बनाया है शौचालय तो उसे बंद करके क्यों रखा गया है लाखों की खर्च करके यह निर्माण किया गया है तो किस लिए सरकार का पैसा फालतू उड़ाने के लिए नगर पालिका ने कसम खा रखी है एक और स्वच्छता का अभियान लाखों पहले करोड़ों रुपए उड़ाए  गाड़ी कबाड़े में पड़ी हुई है और नगर पालिका उन गाड़ियों को नीलाम करके नया  भी ले सकते हैं पर प्राइवेट गाड़ियों से काम कराया जा रहा है मुख्य नगर पालिका अधिकारी ना तो उन्हें बाजार की चिंता है ना ही क्षेत्र की उन्हें तो सिर्फ अपने  ऑफिस में बैठ जाना बस जनता परेशान होती है तो होती रहे जब नगर पालिका ने दो-दो टॉयलेट बनाए हुए हैं तो एक को बंद करके क्यों रखा गया है जबकि उसके बगल से  ओपीडी इमरजेंसी वार्ड बना हुआ है मरीज जाएं तो कहां जाएंगे सालों पहले बने हुए लाखो रुपए की लागत से इस शौचालय को नगरपालिका द्वारा बंद रखा गया है और शायद कागज में कोई कर्मचारी नियुक्त भी हो और सरकार से इसकी तनखा भी ले रहा हो इसका भी अंदाजा लगाया जा सकता है

1100 फीट लंबी चुनरी की जाएगी अर्पित, लोक निर्माण मंत्री होंगे शामिल

1100 feet long chunri will be offered Public Works Minister will be involved जबलपुर। पुण्य सलिला मां नर्मदा जी के प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर आज जबलपुर में कई भव्य कार्यक्रम होंगे। जगह-जगह मां नर्मदा की प्रतिमा रखी गई है। कई स्थानों पर भंडारे भी होंगे। मां नर्मदा जयंती पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी के साथ चुनरी यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान मां नर्मदा को 1100 फीट लंबी चुनरी भी अर्पित की जाएगी।  राकेश सिंह सुबह 11.30 बजे नर्मदा पूजन करेंगे, इसके उपरांत दोपहर 12 बजे उमाघाट में 1100 फीट लंबी चुनरी मां नर्मदा को अर्पित करेंगे। बताया जा रहा है कि नर्मदा जयंती के अवसर पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी दर्शन करने के लिए गौरीघाट पहुंच सकते हैं। जाने मां नर्मदा का इतिहास सबिंदु सिन्धु सुस्खल तरंग भंग रंजितम… द्विषत्सु पाप जात जात कारि वारि संयुतम… कृतान्त दूत काल भुत भीति हारि वर्मदे… त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे। नर्मदा मां मात्र नदी ही नहीं हैं, बल्कि कंकर-कंकर में शंकर को प्रकट करने वाली हैं, अपने पावन तट पर आद्य जगतगुरु शंकराचार्य जी को सनातन संस्कृति को दिशा देने वाली रचनाओं की प्रेरणा प्रदान करने वाली हैं, साथ ही अन्नदाताओं को समृद्धि प्रदान करने वाली हैं। पवित्र नदियों में स्नान से पुण्य फल प्राप्ति की मान्यता है, जबकि मां नर्मदा के दर्शन से ही कहीं ज्यादा पुण्य मिल जाता है। कल-कल, छल-छल प्रवाहित अविरल धारा हमें जीवन, समृद्धि और खुशहाली देती है, साथ ही सतत आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिलती है। सहायक नदियों को समाहित करती मां नर्मदा आगे बढ़ती हैं और मानों संदेश देती हैं कि हम सभी को साथ लेकर चलें। मां नर्मदा की प्रेरणा से जब हम सृजन के लिए आगे बढ़ते हैं तो समाज का हर वर्ग साथ देने आता है। मध्यप्रदेश के अमरकंटक उद्गम कुंड से मां नर्मदा प्रवाहमान होती हैं, और विन्ध्य व सतपुड़ा के पहाड़ों, जंगलों को पार करते हुए ओंकारेश्वर से आगे बढ़कर गुजरात में प्रवेश करके खम्भात की खाड़ी तक जाती हैं। लगभग 1,312 किलोमीटर की यह यात्रा लोक कल्याण, सतत परिश्रम और समर्पण का संदेश देती है। यह यात्रा कब शुरू हुई, इसका अंदाजा भी लगाना संभव नहीं है। नर्मदा नदी ने प्रकृति को, मानव सभ्यता को और मध्य प्रदेश को इतना कुछ दिया है कि उसकी न गणना की जा सकती है, न कल्पना। यह संकल्प जरूर लिया जा सकता है कि हम भी मां नर्मदा की सेवा से अपना जीवन धन्य करें। नर्मदा घाटी में मानव सभ्यता का न केवल विकास हुआ है, बल्कि हमारे वैभवशाली इतिहास को समेटे नगरों ने भी आकार लेते हुए समृद्धि के प्रतिमान स्थापित किए हैं। महिष्मती (महेश्वर), नेमावर, हतोदक, त्रिपुरी, नंदीनगर, भीमबैठका आदि ऐसे कई प्राचीन नगर हैं, जहां उत्खनन में 2200 वर्ष पुराने प्रमाण मिले हैं। मां नर्मदा की सेवा के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जाए और अनुशासनात्मक जीवन शैली अपना लें, तो काफी बदलाव संभव है। नदी के जल को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए हम दूषित पदार्थों को नदी तक पहुंचने ही न दें, धार्मिक आस्था के नाम पर कोई भी अनुपयोगी वस्तु नदी में प्रवाहित न करें। यह नदी पहाड़ों और जंगलों में विशाल वृक्षों के जड़ों में संचित जल के माध्यम से पल्लवित हैं, ऐसे में हम अधिक से अधिक पौधारोपण करें, यह सेवा ही मां नर्मदा के प्रति कृतज्ञ होने के लिए पर्याप्त है। मां नर्मदा वर्ष पर्यंत हमें जीवन देने के लिए ही प्रवाहमय रहती हैं। मां नर्मदा के रौद्र रूप में भी सृजन की अद्भुत संभावना है। आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी द्वारा नर्मदाष्टक की रचना इसका प्रमाण है। कम उम्र में वेदांत और उपनिषद देने वाले आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी जन्म स्थान केरल से चलकर अमरकंटक के रास्ते पवित्र धरा मध्य प्रदेश पहुंचे थे। उन्होंने 16 साल की उम्र में वेदांत दर्शन की व्याख्या कर सहस्त्राधिक रचनाएं दीं। देश के चारों कोनों पर चार पीठों की स्थापना कर देश को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में पिरोया। वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक देखें, तो मां नर्मदा के विस्तृत तट पर अनेक ऋषि, मुनि गणों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ घोर तपस्या की और अपने तब को फलीभूत भी किया है। मां नर्मदा के पावन तट का एक-एक कण पुण्य प्रताप से ओजस्वी है। नर्मदा पुराण के अनुसार माँ नर्मदा को 13 नामों से जाना जाता है। जिनमे शोण, महानदी, मंदाकनी, महापुण्य प्रदा त्रिकुटा, चित्रोपला, विपाशा, बालवाहिनी, महार्णव विपाषा, रेवा, करभा, रुद्रभावा और एक जो हम सभी जानते है नर्मदा । अनेको पौराणिक ग्रंथो के अनुसार कई बार प्रलय से संसार का अंत हुआ और कई बार भगवान शिव ने संसार को पुनः स्थापित किया लेकिन माँ नर्मदा कभी क्षीण नहीं हुई। हर बार वह संसार की उत्पत्ति में भोलेनाथ के साथ रही और तब श्रृष्टि की पुनः रचना के बाद भोले नाथ ने उन्हें वरदान देते हुए कहा की तुम्हारे दर्शन से पाप रुपी रोगो से मनुष्यो को मुक्ति मिलेगी। सभी पापो को नष्ट करने वाली महानदी नर्मदा दक्षिण दिशा की और निकल गई। घोर महार्णव में दिखाई देने के कारण माँ महार्णव कहलाई।

सी आर एम एस रेलवे महिला टीम द्वारा हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Haldi Kumkum program was organized by CRMS Railway Women Team. हरिप्रसाद गोहे आमला । सींट्रल रेलवे मजदूर संघ आमला के तत्वाधान में आज हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का आयोजन रेलवे बैडमिंटन हाल रेलवे कालोनी आमला में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में रेलवे कालोनी आमला के रेलवे परिवारों की महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । सी आर एम एस की मीना करोले के कुशल संयोजन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सौभाग्य का आशीर्वाद लिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती ओमवती विश्वकर्मा पार्षद रेलवे कालोनी आमला उपस्थित थी । कार्यक्रम में रेलवे परिवार की महिलाओं ने बहुत ही अच्छे अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । सुंदर गीत गाकर ओर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा । अतिथियों के हस्ते दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम के अंत में आमंत्रित महिलाओ को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का कुशल संचालन भावना पंत ने किया स्वागत भाषण मीना करोले ने दिया ।आभार प्रदर्शन अनिता झा ने किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कु प्राची आनंद,अनिता साहू,भारती कुशवाहा,प्रेमलता,हेमलता,नेहा अरुण,श्रीमती निगम,रजनी पाल,प्रमिला चौधरी,श्रीमती पहाड़े,श्रीमती वर्मा,श्रीमती सिन्हा,विनीता पाटिल,श्रीमती शमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी । उल्लेखनीय है की सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ आमला द्वारा साल भर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है उसी कड़ी में आज यह आयोजन सम्पन्न हुआ ।

भाजपा ने सब मोर्चों को साधा, अब युवा मोर्चा की बारी

BJP addressed all fronts, now it is Yuva Morcha’s turn भोपाल। लोकसभा चुनाव का पारा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मध्यप्रदेश में भी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम जारी कर रही है। 14 फरवरी को जारी हुए नामों में सामाजिक और राजनीतिक संतुलन देखने को मिला। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और नर्मदापुरम संभाग से आने वाली महिला नेत्री माया नारोलिया को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाकर भाजपा महिला वोट साधेगी तो वहीं उज्जैन संभाग के मंदसौर से आने वाले किसान नेता और वर्तमान में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर को राज्यसभा भेजकर भाजपा किसानों के वोट साधेगी। इससे पहले ग्वालियर संभाग से आने वाले ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह को भाजपा सरकार में मंत्री बनाया गया। वहीं एसटी मोर्चा से कलसिंह भाबर को विधानसभा टिकट देकर एसटी मोर्चा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। गौर करने वाली बात है कि विधानसभा, राज्यसभा में मोर्चा अध्यक्षों को आगे लाकर भाजपा ने निश्चित ही कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम किया। अब लोकसभा चुनाव की बारी है ऐसे में सूत्रों की मानें तो युवा कार्यकर्ताओं और युवाओं के वोट साधने के लिए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को भाजपा लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है क्योंकि वैभव पवार सामान्य परिवार से छात्र राजनीति में आए और फिर विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक कार्य किया वहीं मोर्चा अध्यक्ष रहते हुए नव मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने के लिए विभिन्न अभियान चलाए। मोर्चा में लगातार गतिविधियों को सक्रिय रखने वाले वैभव पवार बालाघाट लोकसभा से आते हैं। इस बार वैभव पवार को युवा चेहरे के तौर पर लोकसभा चुनाव के मैदान में लाकर भाजपा युवाओं को साध सकती है और ये संदेश दे सकती है कि भाजपा में युवाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी मिलता है और युवाओं को आगे भी बढ़ाया जाता है। कहा जा रहा है कि जिस तरह भाजपा की रणनीति सभी वर्गों को साथ लेकर चलने है कि उससे वैभव पवार युवा वर्ग में बड़े चेहरे के तौर पर देखे जा रहे हैं। वैभव पवार कैसे बन सकते हैं संगठन की पंसद सिवनी के सामान्य परिवार से निकलकर विद्यार्थी परिषद में रहते हुए छात्र राजनीति की। लंबे समय बाद युवा मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली। बतौर प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कार्यकर्ताओं को गतिविधियों में सक्रिय रखा। युवा चौपालों के माध्यम से नव मतदाताओं के बीच में पहुंचे। विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय नव मतदाताओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया। भाजपा संगठन ने कई बड़े अभियान और कार्यक्रम युवा मोर्चा को सौंपे, जिनमें सबसे बड़ा अभियान रहा ‘हर-भरा मध्यप्रदेश’ जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्योपुर में वृक्षारोपण किया था। वहीं युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किए युवा सम्मेलनों में से एक जबलपुर का युवा सम्मेलन जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी सम्मिलित हुए। वैभव पवार ने इन अभियानों में पाई सफलता वन बूथ-20 यूथ, संगठन ही सेवा, युवा सम्मेलन, हरा-भरा मप्र, पंचायत समिति गठन, समय-समय पर रक्तदान कैंप, खेलेगा मप्र, खिलते कमल, युवा चौपाल, बाइक रैली, तिरंगा यात्रा, बूथ सशक्तिकरण अभियान जैसे अभियानों और कार्यक्रमों में युवा मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष वैभव के नेतृत्व में बड़ी जिम्मेदारी निभाई है। इसी आधार पर कहा जा सकता है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में बालाघाट सीट से वैभव पवार को मैदान में उतार सकती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live