LATEST NEWS

UP में बिजली की मांग का बना नया रिकार्ड, सर्वाधिक 29 हजार 820 मेगावाट पहुंच गई

लखनऊ प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश में मंगलवार रात प्रदेश के इतिहास में विद्युत मांग सर्वाधिक 29 हजार 820 मेगावाट पहुंच गई, जबकि विद्युत खपत भी लगभग 643 मिलियन यूनिट तक पहुंच गयी। पिछली 31 मई को विद्युत की मांग 29 हजार 727 मेगावाट पहुंच गई थी, जिसे पावर कारपोरेशन ने पूरा करके एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया था। 2023 में 24 जुलाई को अधिकतम मांग 28 हजार 284 मेगावाट तक पहुंच गई थी, जो रिकाडर् था। हालांकि 2024 में 22 मई को ही यह रिकॉर्ड टूट गया, जब विद्युत मांग 28,336 मेगावाट तक पहुंच गई थी। उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लगातार पड़ रही भयंकर गर्मी एवं विद्युत की मांग में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए सावधानी बरतें। सभी कार्मिक इस चुनौती पूर्ण समय में पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही विद्युत मांग के अनुरूप बिजली की व्यवस्था की जा रही है।       पावर कॉर्पोरेशन ने पूर्वानुमान के अनुरूप विद्युत उपलब्धता की पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है और मांग बढ़ने पर अतिरिक्त अरेंजमेंट भी समय पर किया जा रहा है। अध्यक्ष ने बताया है कि सिस्टम की कैपेसिटी के कारण कही भी रोस्टिंग नही हो रही है। लोकल फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति के बाधित होने की सूचनाएं आती है। इस संदर्भ में भी कड़े निर्देश दिए गए हैं कि जहां कही भी लोकल फाल्ट हो उसे कम से कम समय में ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाए। डॉ. गोयल ने विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों एवं मुख्य अभियंताओं को निर्देशित किया है कि ऐसे फीडर जहां लाइन हानियां सबसे ज्यादा हैं वहां अभियान चलाकर विद्युत चोरी रोकी जाए। इसमें विजिलेंस की भी मदद ली जाए। किसी को नाजायज परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर विद्युत आपूर्ति और व्यवस्था के लिए यह जरूरी है कि विद्युत चोरी पर प्रभावी रोक लगे। ऐसे फीडर चिन्हित किए जाएं जहां सर्वाधिक विद्युत चोरी की संभावना है। सबसे पहले वहीं अभियान चलाया जाए। अध्यक्ष ने प्रयागराज क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा में प्रयागराज (प्रथम) एवं फतेहपुर के अधीक्षण अभियंताओं को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। इनके क्षेत्र में राजस्व, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता, असिस्टेड बिलिंग, आरडीएसएस तथा बिजनेस प्लान आदि योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं थीं। अधिशाषी अभियंता कौशाम्बी तथा खागा को भी सख्त चेतावनी दी गई।  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लाल किला हमला मामले में आतंकवादी मोहम्मद आरिफ की दया याचिका की खारिज

  नई दिल्ली  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 24 साल पहले दिल्ली के लाल किले पर हमले की साजिश रचने के दोषी पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद आरिफ उर्फ ​​अशफाक की दया याचिका खारिज कर दी है।  नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी और उसे मौत की खबर सुनाई गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने राष्ट्रपति सचिवालय के 29 मई के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि 15 मई को उनको आरिफ की दया याचिका  मिली थी। इसे 27 मई को खारिज कर दिया गया। जानकारी के लिए बता दें कि 22 दिसंबर 2000 को लाल किले पर हमला हुआ था। इस दौरान किले के अंदर तैनात 7 राजपूताना राइफल्स यूनिट के तीन सैन्यकर्मी मारे गए थे। हमले के 4 दिन बाद मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। आरिफ एक पाकिस्तानी नागरिक है और आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर है।

हैदराबाद से अयोध्या फ्लाइट्स स्पाइसजेट ने समुचित मांग न आने का हवाला देते हुए बंद की

अयोध्या किफायती एयरलाइन स्पाइसजेट ने समुचित मांग न आने का हवाला देते हुए हैदराबाद से अयोध्या के लिए संचालित अपनी सीधी उड़ान सेवा दो महीने के भीतर ही बंद कर दी है। स्पाइसजेट ने इस वर्ष अप्रैल की शुरुआत में हैदराबाद-अयोध्या मार्ग पर सप्ताह में तीन बार सीधी उड़ान वाली सेवा शुरू की थी। जीएमआर समूह द्वारा संचालित हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “स्पाइसजेट ने एक जून से हैदराबाद से अयोध्या के लिए अपनी सीधी उड़ान सेवा बंद कर दी है।” एयरलाइन तेलंगाना की राजधानी से अयोध्या के लिए सप्ताह में तीन बार ये उड़ान सेवाएं संचालित कर रही थी। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “उड़ान कार्यक्रम पूरी तरह से वाणिज्यिक विचारों और मांग से प्रेरित होता है। हालांकि हम अभी भी अयोध्या से चेन्नई के लिए सेवाएं संचालित कर रहे हैं।” अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद यात्रियों का आवागमन बढ़ने की संभावना को देखते हुए उड़ान सेवाएं शुरू की गई थीं। स्पाइसजेट ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए 21 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान भी संचालित की थी।

योगी सरकार ने सरकारी नौकरियां निकालनी शुरू कर दी, यह अच्छा हुआ कि सरकार कुछ काम शुरू कर रही: अखिलेश यादव

इटावा समाजवादी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इशारों ही इशारों में योगी सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सरकारी नौकरियां निकालनी शुरू कर दी हैं, यह अच्छा हुआ कि सरकार जनता के लिए कुछ काम शुरू कर रही है। अच्छा यह भी होता कि केंद्र सरकार अग्निवीर योजना को समाप्त कर देती। बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां देती, नौकरियों में आरक्षण की प्रक्रिया का पारदर्शिता के साथ पालन होता। अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार जरूर बन गई है, लेकिन उनके चेहरों पर खुशी दिखाई नहीं दे रही है। जिन लोगों ने शपथ ली, वे भी खुश नहीं हैं। जनता में भी खुशी का अहसास नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर आईएनडीआई गठबंधन की सरकार बनती तो जनता को कुछ नया जरूर देखने को मिलता। एनडीए सरकार से कुछ नया मिलने वाला नहीं है। अखिलेश यादव ने आज विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। इस पर अखिलेश ने कहा कि जैसे अब तक सदन चलते आया है आगे भी बिल्कुल वैसे ही चलेगा। जनता और संविधान के मुद्दे पर हम सरकार को हर मोर्चे पर घेरा जाएगा। लोकसभा चुनाव में मिली जीत का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि जैसे ही सदन चलेगा जनता और संविधान के सवाल पर सरकार को घेरा जाएगा। हमारी बहुत दिनों बाद ऐतिहासिक जीत हुई है। हम तीसरे नंबर की पार्टी बन गए हैं, अब देश में हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।  

शरद पवार ने की अयोध्या पर टिप्पणी, कहा- इस नतीजे को अयोध्या के वोटरों की समझदारी करार दिया

फैजाबाद यूपी की फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा की हार के अब तक के चर्चे हैं। इसकी वजह यह है कि इसी लोकसभा सीट के तहत अयोध्या भी आता है, जहां राम मंदिर बना है। राम मंदिर का जिक्र भाजपा के नेता लगातार अपने भाषणों में कर रहे थे और उसकी चर्चा थी। ऐसे में अयोध्या की हार ने भाजपा समेत सभी को हैरान किया है। अब एनसीपी के नेता शरद पवार ने भी इस पर टिप्पणी की है और इस नतीजे को अयोध्या के वोटरों की समझदारी करार दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के लोगों ने भाजपा के उम्मीदवार को हराकर दिखाया है कि ‘मंदिर की राजनीति’ को कैसे ठीक किया जाए। पवार ने बारामती में एक मीटिंग में कहा कि भाजपा ने पांच साल पहले 300 से अधिक सीट हासिल की थी, लेकिन इस बार उसकी सीट संख्या घटकर 240 रह गई जो बहुमत से काफी कम है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लग रहा था कि राम मंदिर चुनावी एजेंडा होगा और सत्तारूढ़ दल को वोट मिलेंगे, लेकिन हमारे देश के लोग काफी समझदार हैं।’ पवार ने कहा कि जब लोगों को एहसास हुआ कि मंदिर के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं तो उन्होंने अलग रुख अपनाने का फैसला किया और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में एक बड़े उलटफेर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने भाजपा सांसद रहे लल्लू सिंह को 54,567 मतों के अंतर से हराया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हम वोट मांगने के लिए मंदिर को चुनावी एजेंडे के रूप में इस्तेमाल किए जाने से डरे हुए थे, लेकिन अयोध्या के लोगों ने (भाजपा उम्मीदवार को हराकर) दिखाया कि ‘मंदिर की राजनीति’ को कैसे ठीक किया जाए।’ वहीं उन्होंने उम्मीद जताई कि नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल स्थिर रहेगा और उनकी सरकार पूरे 5 साल चलेगी। मोदी सरकार के स्थिर रहने का जताया भरोसा, बोले- मतभेद अपनी जगह पवार ने कहा कि मैंने चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई उनकी आलोचना को तवज्जो नहीं दी और उनका ध्यान उचित मदद के साथ क्षेत्र में व्यापार एवं अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर होगा। पवार ने कहा, ‘राजनीति में मतभेद होते हैं, लेकिन अर्थव्यवस्था ठोस होनी चाहिए। एक मजबूत अर्थव्यवस्था व्यापार और व्यवसाय को बढ़ावा देती है तथा आज हम सभी यही उम्मीद करते हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार स्थिर रहेगी और वह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठाएगी।’  

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जुलाई से स्टूडेंट वीज़ा के लिए आवेदन न लेने का फैसला किया

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई सरकार विदेशी नागरिकों के लिए “वीज़ा हॉपिंग” करना और भी मुश्किल बना रही है। ऑस्ट्रेलिया में छात्रों के लिए नए वीजा नियम लागू किए जा रहे हैं जिससे छात्रों खासकर भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सांसद गृह मंत्री साइबर सुरक्षा मंत्री  क्लेयर ओ’नील  ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने जुलाई से स्टूडेंट वीज़ा के लिए  आवेदन न लेने का फैसला किया है।  उन्होंने कहा  कि यह कदम प्रवासन प्रणाली में वीजा की होड़ को समाप्त करने के लिए उठाया गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार क्लेयर ने बताया पिछले साल जारी की गई प्रवासन रणनीति में  वीज़ा हॉपिंग को प्रतिबंधित करना और उन खामियों को समाप्त करना  हैजो छात्रों और अन्य अस्थायी वीज़ा धारकों को ऑस्ट्रेलिया में अपने प्रवास को कुछ मामलों में अनिश्चित काल तक लगातार बढ़ाने की अनुमति देते हैं। विज्ञप्ति के अनुसार छात्र वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या 2022-23 में 30 हजार से  बढ़कर 150,000 से अधिक हो गई है। प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई जनसांख्यिकी विशेषज्ञ, पीटर मैकडोनाल्ड ने हाल ही में कहा था कि देश में पहले से ही मौजूद लोगों से कम वीज़ा आवेदन स्वीकार करके वीज़ा हॉपिंग में गंभीर रूप से कटौती करने से स्थायी प्रवासन में कटौती की तुलना में जनसंख्या वृद्धि को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जा सकेगा। सबसे पहले, विज़िटर वीज़ा धारक ऑनशोर छात्र वीज़ा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। 1 जुलाई 2023 से मई 2024 के अंत तक 36,000 से अधिक आवेदनों के साथ, स्टूडेंट पाथवे का विजिटर तेजी से प्रचलित हो गया है।यह उपाय उस रास्ते को बंद कर देता है जिसका उपयोग सरकार के मजबूत अपतटीय छात्र वीज़ा विरोधी उपायों को विफल करने के प्रयास के लिए किया गया है।  सरकार के इस फैसले के तहत आगंतुक वीज़ा और अस्थायी स्नातक वीज़ा वाले लोग अब ऑनशोर छात्र वीज़ा के लिए आवेदन नहीं कर पाएँगे। ये उन अन्य बदलावों के अतिरिक्त हैं जो इस साल माइग्रेशन को कम करने के लिए लागू किए गए हैं।  गृह मामलों की मंत्री क्लेयर ने बुधवार को  घोषणा की कि इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन करने के लिए आने वाले लोगों के लिए नियमों को कड़ा करने और माइग्रेशन के स्तर को कम करने के लिए कई बदलाव किए गए थे लेकिन 1 जुलाई से सरकार दो रास्ते बंद कर देगी जिसके तहतविजिटर वीजा और अस्थायी स्नातक वीजा धारक अब ऑनशोर स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। मंत्री के कार्यालय से एक बयान में कहा गया है, “विजिटर से स्टूडेंट मार्ग का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, 1 जुलाई 2023 से मई 2024 के अंत तक 36,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।”    

बुधनी के परसवाड़ा के पास भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

बुधनी बुधनी के सागर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम परसवाड़ा में अनियंत्रित होकर एक यात्री बस पलट गई। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक दो मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे वो बस चपेट में आए और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 35 से 40 या 30 सवार थे जिनमें से करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, घायलों में 6 गंभीर घायलों को नर्मदा पुरम रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से बकतरा जा रही निजी बस बुधवार की शाम जब शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसवाड़ा के समीप पहुंची तभी चालक ने सामने से बाइक पर आ रहे युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार अभयराम और मंगलसिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस पर काबू नहीं रख पाया और वह कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। इससे बस में सवार दो महिलओं चरनी बाई और आरती बाई की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। दोनों महिलाएं ग्राम नीमटोन निवासी बताई जाती हैं। बस पलटने से लगभग एक दर्जन यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को उपचार के लिए शाहगंज और बुदनी के अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन@2047 के लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से सुझाव मांगे

रायपुर राज्य सरकार ने ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 के लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। सभी मंत्रियों और विधायकों को पत्र लिखकर विजन डाक्यूमेंट तैयार करने सुझाव देने का आग्रह किया है। ये सुझाव 30 जून तक मंगाए गए हैं। सुझाव लिखित में या फिर वेब पोर्टल मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ के जरिए दिए जा सकते हैं। वित्त एवं योजना मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए विजन डाक्यूमेंट 2047 तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने ‘‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’’ से संबंधित विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का जिम्मा राज्य नीति आयोग को सौंपा है। इस संबंध में आयोग सभी विभागों व विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से विचार-विमर्श भी कर रहा है। जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भी विकसित छत्तीसगढ़ की उनकी परिकल्पना साझा करने के लिए आयोग ने एक वेब पोर्टल ‘मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ तैयार किया है, जिसके जरिए वे अपने सुझाव दे सकते हैं। चौधरी ने मंत्रियों और विधायकों को लिखे पत्र में कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के संबंध में अपना सुझाव 30 जून 2024 तक सदस्य-सचिव, राज्य नीति आयोग, नीति भवन, नवा रायपुर को या फिर आयोग के वेब पोर्टल शमोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ के जरिए भेज सकते हैं। एक नवंबर को जारी होगा डाक्यूमेंट राज्य स्थापना दिवस पर विजन डाक्यूमेंट-2047 जारी किया जाएगा। इससे पहले विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा चुकी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभागीय बैठक में सभी विभागों से सुझाव आमंत्रित करने की प्रक्रिया जारी है, जिसमें वन, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, यातायात, खेल, कौशल विकास,ग्रामीण विकास, आदिवासी क्षेत्रों में विकास, जनजाति विकास, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, पशुधन, धर्मस्व एवं संस्कृति आदि विभागों से सुझाव मिलना शुरू हो चुका है। बजट में की गई थी घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना की है। इस परिकल्पना को साकार करने विधानसभा के बजट सत्र 2024 में घोषणा की गई थी कि राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर 2024 को राज्य का विजन डाक्यूमेंट ‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’जारी कर प्रदेश को समर्पित किया जाएगा। इस विजन डाक्यूमेंट में छत्तीसगढ़ के विकास पर बात की जाएगी। 2047 छत्तीसगढ़ को किस तरह विकास की दिशा आगे ले जा सकते हैं। इस पर सुझाव दिए जा सकते हैं।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हीट वेव का फिर लग सकता है झटका

जयपुर. राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश के साथ-साथ हीट वेव का असर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में हीट वेव चल सकती है। एक तरफ राजस्थान में प्री मानसून बारिश का इंतजार हो रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से तापमान में फिर से तेजी भी आने लगी है। मौसम विभाग ने 12 व 13 जून को प्रदेश के भरतपुर और बीकानेर संभाग में हीट वेव चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। वहीं राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में वर्षा और आंधी चल सकती है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में हीट वेव चल सकती है। एक तरफ राजस्थान में प्री मानसून बारिश का इंतजार हो रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से तापमान में फिर से तेजी भी आने लगी है।

CG Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नए शैक्षिक सत्र से दो बार आयोजित करेगा परीक्षाएं

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत नए शैक्षिक सत्र से एक नया कानून लागू करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के अनुसार नए शैक्षिक सत्र से अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक वर्ष में दो बार किया जाएगा। इस नए नियम से फेल स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है। वे एक बार फेल होने पर बेहतर तैयारी के साथ उसी वर्ष पास हो सकेंगे और उनका साल बर्बाद होने से बच जाएगा। इसके साथ ही स्टूडेंट्स इससे अपने रिजल्ट में सुधार भी कर पाएंगे। आपको बता दें अभी तक केवल कम्पार्टमेंट लगने वाले स्टूडेंट्स ही दोबारा परीक्षा में भाग ले सकते थे जिसमें अब बदलाव हुआ है। दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाला छत्तीसगढ़ बना पहला राज्य छत्तीसगढ़ बोर्ड देशभर में पहला राज्य बनने वाला है जो इस सत्र से ही वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है। अभी तक देश में किसी भी राज्य ने दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का नियम लागू नहीं किया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड के साथ केवल सीबीएसई बोर्ड इस शैक्षिक सत्र से देशभर में दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने की घोषणा कर चुका है। कब आयोजित होंगी परीक्षाएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर की ओर से यह जानकारी भी दी गई है कि किस महीने में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जारी की गई सूचना के मुताबिक प्रथम चरण की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च माह में किया जायेगा वहीं दूसरी बार बोर्ड परीक्षाएं जून-जुलाई माह में आयोजित की जाएंगी। रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स ही ले सकेंगे एग्जाम में भाग स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि पहले चरण की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले रजिस्टर्ड छात्र ही दूसरे चरण की परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। नए स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पायेंगे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर चंद्रबाबू नायडू को मोदी ने थपथपाई पीठ

नई दिल्ली चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। चंद्रबाबू नायडू का आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी किसी मसाला फिल्म से कम नहीं थी। शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित थे, और उनके साथ ही साउथ सिनेमा के कई बड़े सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, रामचरण भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हुए थे। नायडू की पार्टी ने इस बार केंद्र सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ऐसे में भाजपा के कई बड़े नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में मंच को साझा करते हुए नजर आए। पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी और हाथ मिलाया। चंद्रबाबू नायडू को भावुक देख पीएम ने उन्हें देर तक गले लगाया और पीठ थपथपाकर उनका हौंसला बढ़ाया। कुछ समय पहले की ही बात है जब नायडू भरी प्रेस कांफ्रेस में रो पड़े थे और कहा था की वाईएसआर कांग्रेस के विधायक उन पर और उनकी पत्नी पर निजी हमले कर रहे हैं जो कि गलत है। उसी प्रेस कांफ्रेंस में नायडू ने कसम खा ली थी कि वह आंध्रा के सीएम बनकर विधानसभा जाएंगे। नायडू ने कहा था कि यह अहंकारी वाईएसआरसी के खिलाफ युद्ध है। मैं लोगों के बीच जाऊंगा और उनका समर्थन मागूंगा। अगर लोग समर्थन करेंगे तो मैं प्रदेश को इस अहंकारी वाईएसआर कांग्रेस से बचाने का काम करूंगा।  आज चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। नायडू के साथ उनके उपमुख्यमंत्री के रूप में जनसेना पार्टी के प्रमुख और साउथ सिनेमा के सुपर स्टार पवन कल्याण और नायडू के बेटे लोकेश नारा ने भी शपथ ली।

नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट में डांस व नृत्य कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर  रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट व डी फार डांस एकेडमी और प्रजाराज्यम के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। उभरते हुए कलाकारों को स्टेज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान रियालिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर की विजेता सौम्या कांबले ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और नृत्य के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के स्केटिंग रिंग में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिलासपुर क्षेत्र के अलावा रायगढ़ व कोरबा समेत अलग-अलग क्षेत्रों के लगभग 50 प्रतियोगियों ने भाग लिया। गर्मी एवं उमस भरे वातावरण के बीच प्रतियोगियों का उत्साह एवं जुनून देखते ही बन रहा था। सभी ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। दर्शक भी उनकी प्रतिभा से प्रभावित हुए और तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते रहे। इससे पूर्व क्षेत्र के उभरते हुए कलाकारों के लिए एक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भी 50 कलाकारों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में डांस की तकनीकी व विभिन्न विधाओं का अनुभव व ज्ञान, स्टेज में परफारमेंस के आवश्यक पहलुओं पर सौम्या कांबले ने प्रकाश डाला। प्रतियोगिता एवं कार्यशाला मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन की अध्यक्ष श्रद्धा पांडेय, विशिष्ट अतिथि प्रजाराज्यम के डायरेक्टर आकाश सिंह, नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, रश्मि देवांगन एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन की पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने ट्राफी प्रदान की। आकाश व कमल की जोड़ी रही विजेता शाम को फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमे विजेता के लिए आकाश सिंह राजपूत एवं कमल की जोड़ी और अक्ष सोनी व सोम निषाद के मध्य मुकाबला हुआ। दोनों ही टीम के मध्य कांटे की टक्कर रही। यहीं कारण है अंत में मुकाबला टाई हो गया। बाद में निर्णायक मंडल ने तकनीकी पहलुओं के आधार पर फ़ैसला लिया। इसमें आकाश सिंह राजपूत व कमल की जोड़ी को विजेता घोषित किया गया। अक्ष सोनी एवं सोम निषाद को उपविजेता की ट्राफी दी गई। तीसरे स्थान पर ऋतु परना नायक रहीं। इसके साथ ही प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकार भोलू विश्वकर्मा , सोमी विजया, आरुषि यादव , शुभम निषाद एवं संजना को सांत्वना पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यशाला में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सुमित कुमार को पुरस्कृत किया गया।  

सामने आई सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी की तारीख

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस और ”हीरामंडी” स्टार सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी और जहीर इसी महीने यानी 23 जून को शादी करने जा रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया से बात करते हुए सोनाक्षी की दोस्त ने कहा कि मुझे 23 जून की शाम को शादी की पार्टी का निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि निमंत्रण कार्ड पर शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, जहां तक मुझे पता है, वे पहले ही रजिस्टर्ड शादी कर चुके हैं या 23 जनवरी की सुबह करेंगे। लेकिन, कोई बड़ा विवाह समारोह नहीं होगा, सिर्फ एक रिसेप्शन पार्टी होगी। संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ”हीरामंडी” की रिलीज के एक महीने बाद सोनाक्षी की शादी की खबर आई है। शादी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सोनाक्षी के परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि शादी की खबर सच है। इस कार्यक्रम में आयुष शर्मा समेत कई सितारे शामिल होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी की शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी। मेहमानों की सूची में सोनाक्षी और जहीर की शादी के करीबी दोस्त शामिल होंगे। इस जोड़े ने बॉलीवुड सितारों आयुष शर्मा, हुमा कुरेशी और नरुण शर्मा को आमंत्रित किया है। इसके अलावा ”हीरामंडी” में सोनाक्षी के साथ काम कर चुकी स्टारकास्ट भी वेडिंग गेस्ट लिस्ट में शामिल है। संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, ताहा शाह, अदिति राव हैदरी, शर्मीन सहगल जैसे कई सितारों को सोनाक्षी की शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

18 जून को मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार काशी आ रहे, किसानों को देंगे सौगात

वाराणसी पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र काशी आ रहे हैं। इस दौरान यहां बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का दर्शन पूजन करने के साथ ही काशी से ही देशभर के किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे। वह अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आयोजित सम्मेलन में पांच किसानों को सम्मानित भी करेंगे। बनारस जनपद के भी दो लाख 67 हजार 665 किसान सीधे लाभान्वित होंगे। पीएम मोदी 18 जून को काशी में आभार यात्रा पर आ रहे हैं। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र का प्रथम दौरा किसान को समर्पित करेंगे। वह किसान सम्मेलन में सम्मानित होने वाले कृषकों से संवाद भी करेंगे। किसान सम्मेलन के लिए भाजपा ने जगह की तलाश शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री 18 को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल होंगे। साढ़े चार घंटे का होगा प्रवास प्राथमिक सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री 18 जून को अपराह्न लगभग 4.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। यहां से सीधे किसान सम्मेलन को संबोधित करने जाएंगे। करीब सवा घंटे तक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर आएंगे। दर्शन-पूजन के बाद गंगा आरती देखेंगे। फिर सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट लौटेंगे। रात लगभग नौ बजे विशेष विमान से दिल्ली जाएंगे। सम्मेलन के लिए राजातालाब में देखे चार स्थल   किसान सम्मेलन के लिए मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों और डीएम एस. राजलिंगम ने राजातलाब के चार-पांच गांवों में जगह देखी। इनमें राजातालाब मंडी के पीछे, रखौना, मेहंदीगंज मड़ई, मेंहदीगंज रिंग रोड आदि स्थल शामिल हैं। अभी किसी स्थान को फाइलन नहीं किया गया है। भाजपा काशी क्षेत्र प्रवक्ता नवरतन राठी ने बताया कि रोहनिया और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के मध्य किसान सम्मेलन आयोजित होगा। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह गौतम, अरविन्द पटेल आदि रहे। कार्यकर्ता करेंगे मोदी का भव्य स्वागत मोदी के काशी आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ जोरदार अगवानी करने का निर्णय लिया है। पीएम के स्वागत के संबंध में भाजपा की जिला और महानगर इकाई ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री के यात्रा मार्ग में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी व सौरभ श्रीवास्तव की अगुवाई में स्वागत होगा।  

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ऐक्टिव AAP सरकार, ‘गांवों के विकास पर खर्च करेंगे 900 करोड़’, समस्याओं पर मंथन

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव में शिकस्त झेलने वाली दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार विधानसभा की जंग के लिए तैयारी में जुट गई है। एक तरफ जहां गांवों में 900 करोड़ की लागत से युद्धस्तर पर विकास कार्य किए जाएंगे तो दूसरी तरफ हर विधानसभा क्षेत्र में जनता की समस्याओं को दूर करने की कवायद चल रही है। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अक्टूबर तक सभी कामों को पूरा कर लिया जाएगा। ‘गांवों के विकास पर खर्च करेंगे 900 करोड़’ गोपाल राय ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी सरकार गांवों के विकास पर तेजी से काम करने जा रही है। उन्होंने कहा, ‘लोकसभा चुनाव की वजह से दो महीने से नए काम नहीं हो पा रहे थे। आचार संहिता खत्म होते ही दिल्ली सरकार ने अपनी गति बढ़ा दी है। दिल्ली में गांवों की बड़ी संख्या है। इनके विकास के लिए केजरीवाल सरकार ने 2024-25 के बजट में पहली बार 900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। सरकार ने दिल्ली के सभी गांवों के विकास के लिए 900 करोड़ रुपए की लागत से काम करवाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी शुरू की है। खासतौर पर सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी।’ हर विधानसभा की समस्याओं पर मंथन गोपाल राय ने कहा कि 19 जून को सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इसमें जमीन पर समस्याओं और समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी क्षेत्रों में चल रहे कामों की समीक्षा की जाएगी और जहां भी दिक्कत होगी, उन्हें ठीक किया जाएगा। 27-28 जून को दिल्ली सरकार के सभी विभाग सचिवालय में कैंप लगाएंगे, जिससे सभी कागजी काम निपटाए जा सकें और विकास कार्यों को तेजी से बढ़ाया जा सके। 15 जून तक ऐक्शन प्लान बनाने को कहा गोपाल राय ने बताया कि आचार सहिंता लागू होने से पहले बोर्ड की मीटिंग में 1387 प्रस्ताव दिल्ली के विधायकों ने रखे थे। बोर्ड ने इन सभी प्रस्तावों को पास कर दिया था। आज बोर्ड और एजेंसियों को 15 जून तक ऐक्शन प्लान तय करने का निर्देश दे दिया है। इस बार सभी कामों को पूर्ण करने के लिए अक्टूबर तक का ही समय है। यह बेहद कम समय है लेकिन सभी कामों को पूरा कर लिया जाएगा।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login