LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय ने विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर खासकर युवाओं से रक्त दान करने की अपील की

Monsoon makes a strong entry in the state: Heavy rain alert in many districts

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर खासकर युवाओं से रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने की अपील की है। साय ने कहा है हर साल 14 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित पूरी दुनिया रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व रक्त दान दिवस मनाती है। साय ने कहा कि आपात स्थितियों, बीमारी, दुर्घटना सहित प्रसव मामलों में जीवन रक्षा के लिए रक्त अति आवश्यक होती है। कई बार आकस्मिक परिस्थितियों में लोगों को सरलता से रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता है। साय ने कहा कि रक्तदान महादान के महत्व को जन-जन समझें। रक्त देने में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। रक्तदान महादान है और रक्तदाता समाज और मानवता के अनमोल सेवक हैं।  

गेंदबाज अर्शदीप सिंह निचले क्रम का विश्वसनीय बल्लेबाज बनना चाहते हैं

न्यूयॉर्क  भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं लेकिन वह इतने से ही संतुष्ट नहीं हैं और निचले क्रम का विश्वसनीय बल्लेबाज बनना चाहते हैं जिसके लिए बल्लेबाजी को विक्रम राठौर के साथ कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। अर्शदीप ने अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में 9 रन देकर चार विकेट लिए और भारत की सात विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत की यह लगातार तीसरी जीत है जिससे उसने अंतिम आठ में अपनी जगह सुरक्षित की। अर्शदीप ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘हम हमेशा कुछ नया सीखने का प्रयास करते हैं। हम सभी विभागों फिर चाहे वह गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी या फिर क्षेत्ररक्षण, में बेहतर बनने का प्रयास करते हैं क्योंकि आप नहीं जानते कि टीम को कब आपसे कुछ रन की जरूरत पड़ जाए।’’ उन्होंने कहा,‘‘यह दो या चार रन भी हो सकते हैं। इसलिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। जहां तक मेरी बल्लेबाजी का सवाल है तो मैं विक्रम भाई के साथ जितना संभव हो कड़ी मेहनत करने की कोशिश करता हूं।’’ अर्शदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को नौवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में उतरकर 13 गेंद पर नौ रन की उपयोगी पारी खेली थी। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उस मैच में उन्होंने ही जसप्रीत बुमराह से पहले बल्लेबाजी के लिए उतारने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा,‘‘जस्सी भाई को मुझसे पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना था लेकिन मैं रोहित (शर्मा) से पूछकर पहले गया। वह इससे हैरान थे लेकिन मैंने उनसे कहा कि आप कुछ भी कहो मैं पहले बल्लेबाजी के लिए जाऊंगा। मुझे अपनी बल्लेबाजी पर पूरा विश्वास है। फिर चाहे फील्डिंग हो या गेंदबाजी आप बेहतर बनने की कोशिश करते हैं।’’ अर्शदीप ने टूर्नामेंट के बारे में कहा कि परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत को ग्रुप ए का अपना अंतिम मैच कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा के लाडरहिल में खेलना है। इसके बाद टीम सुपर 8 के मैच खेलने के लिए वेस्टइंडीज जाएगी। अर्शदीप ने कहा,‘‘सबसे महत्वपूर्ण यह कि आप परिस्थितियों से कैसे तालमेल बिठाते हैं। अगर विकेट से गेंदबाजों को मदद मिल रही हो तो हम शुरू में विकेट लेने की कोशिश करते हैं और अगर हम पहले बल्लेबाजी करते हैं तो अधिक से अधिक रन बनाने का प्रयास करते हैं ताकि गेंदबाजों को बड़े लक्ष्य का बचाव करने को मिले।’’

शुक्रवार 14 जून 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज आप फिर से प्यार में पड़ जायेंगे। ऑफिस में आपकी व्यावसायिकता अच्छे परिणाम लाएगी। हालांकि आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आज गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आज आपका आर्थिक जीवन बहुत बढ़िया है। आपको कई स्रोतों से धन प्राप्त होगा। नौकरी के साथ-साथ बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। धन को सावधानी से संभालें। कुछ आईटी पेशेवरों को किसी प्रोजेक्ट को लेकर कस्टमर्स की आलोचना का सामना करना पड़ेगा। वृषभ राशि- आज आपकी मुलाकात किसी दिलचस्प व्यक्ति से होगी और दिन का दूसरा भाग प्रपोज करने के लिए शुभ है। पेशेवर रूप से व्यस्त रहने के साथ-साथ प्रियजनों के लिए समय निकालना भी महत्वपूर्ण है। आज आप पेशेवर रूप से अच्छे हैं। कुछ सरकारी अधिकारी आज नये कार्यालय में चले जायेंगे। कलाकारों एवं रचनात्मक व्यक्तियों को सफलता मिलेगी। कुछ जातक आज घर या कार खरीदने में सफल होंगे। मिथुन राशि- अपने पार्टनर को रोमांटिक डिनर पर ले जाना या सरप्राइज गिफ्ट देना कोई गलत बात नहीं है। छात्र आज प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, खासकर यात्रा और पर्यटन उद्योग में काम करने वाले लोगों के लिए। नए व्यापारिक सौदों और कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पुराना बकाया कर्ज भी आज आप चुकाने में सफल रहेंगे। अपने स्वास्थ्य के बारे में सावधान रहें।  कर्क राशि- अगर आप में आत्मविश्वास है तो कोई भी समस्या आपके मनोबल को प्रभावित नहीं कर सकती। आज आपकी लव लाइफ आनंदमय रहेगी क्योंकि खुली बातचीत से सभी मुद्दे सुलझ सकते हैं। आपकी आधिकारिक जिम्मेदारियां आज आपको बिजी रखेंगी। मिथुन राशि के कुछ जातक ऑफिस में अपना आपा खो देंगे और इससे टीम के भीतर अफरा-तफरी मच जाएगी। वित्तीय समस्याएं स्थायी नहीं हैं और आप जल्द ही एक मजबूत वित्तीय स्थिति का दावा कर सकते हैं। सिंह राशि- रिश्ते के सभी मुद्दों को सावधानी से संभालें। कुछ संवेदनशील मिथुन राशि के जातकों को रिश्ते में तालमेल बिठाने के लिए एक साथ ज्यादा समय की आवश्यकता होगी। नए प्रेम संबंध बनेंगे लेकिन समय दें। आज कस्टमर्स के साथ व्यवहार करते समय धैर्य और संयम बरतें। आज भावनात्मक निर्णय ठीक नहीं हैं। उद्यमी दिन के दूसरे भाग में नए सौदों और कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर सकते हैं। किसी को बड़ी रकम उधार न दें तो ही अच्छा है। आज आपको संपत्ति खरीदने या बेचने से भी दूर रहना चाहिए। कन्या राशि- भाग्यशाली जातकों को पुराने विवादों को निपटाने के लिए पूर्व प्रेमी वापस मिल सकते हैं। हालांकि जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें ऐसी किसी भी एक्टिविटी से बचना चाहिए जो रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। कुछ छात्र जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उन्हें भी अच्छी खबर मिलेगी। हो सकता है कि आज आप बड़ा निवेश करने की स्थिति में न हों।हालांकि व्यवसायियों को धन जुटाने में परेशानी नहीं होगी। और यह आज व्यापार के सुचारू प्रवाह का वादा करता है। तुला राशि- आज खुश रहने के लिए प्रेम जीवन में चली आ रही  समस्याओं को दूर करें। व्यावसायिक तौर पर आपका दिन अच्छा रहेगा क्योंकि सकारात्मक बदलाव आएंगे। आज आर्थिक पक्ष भी अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। कुछ वरिष्ठ लोग धन को बच्चों में बाँट देंगे। धन की वजह से भाई-बहन के साथ हुए मतभेदों को आज सुलझाने की जरूरत है। कुछ जातक निवेश पर विचार करेंगे। व्यवसाय पर अत्यधिक देखभाल और ध्यान देने की आवश्यकता है। वृश्चिक राशि- लव लाइफ में प्यार और रोमांस की कमी नहीं होगी। साथीसे बातचीत के लिए समय निकालें। अपने पार्टनर के लिए ईमानदार रहें और साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नए विचार लाएं और प्रयास करें। ऑफिस की राजनीति से बचने की कोशिश करें और अपनी तरक्की पर फोकस करें। नए व्यापार की शुरुआत करने का यह अच्छा समय है। मन को शांत करने वाले एक्टिविटीज में शामिल हों।   धनु राशि- आप में परिस्थिति के अनुकूल ढलने का विशेष गुण है।  सोच-समझकर कोई काम करने से आपको जीवन के हर एक पहलू में सफलता हासिल होगी। करियर हो, फाइनेंस हो या लव लाइफ हो, लोगों से बेकार में बहस करने से बचें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपनी बुद्धिमत्ता और समझदारी से आय कए नए जरिए का रास्ता खोज लेंगे। हालांकि, धन के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। दोस्तों और परिजनों से उधार ना लें। मकर राशि- आगे बढ़ने का समय आ गया है। अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में बड़े कदम उठा सकते हैं। बस ध्यान केंद्रित रखना और अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करना याद रखें। आज सितारे आपके पक्ष में हैं। आप अपने रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए ऊर्जावान और प्रेरित महसूस करेंगे। आप आर्थिक रूप से स्थिर रहेंगे, लेकिन सतर्क रहना और किसी भी जोखिम भरे निवेश या खरीदारी से बचना महत्वपूर्ण है। कुंभ राशि- डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों लोगों को साथी पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। सिंगल जातकों को नया प्यार मिल सकता है, उन्हें प्रपोज करने में संकोच ना करें। भाई-बहनों से धन संबंधी विवादों को सुलझा सकते हैं। आज पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखेंगे। अपनी डाइट में खूब सब्जियां और फल शामिल करें। परिस्थिति के अनुकूल ढलने के गुण से आपको करियर में तरक्की मिलेगी। मीन राशि- आर्थिक रूप से सुखी और समृद्ध रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। रिलेशनशिप में थोड़ी-बहुत दिक्कतें बनी रहेंगी। जीवनसाथी से बेकार की चीजों पर चर्चा ना करें। इससे लव लाइफ पर असर पड़ सकता है। आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने सभी कार्य डेडलाइन के अंदर पूरा करेंगे। आज एग्जाम पास करने का अच्छा दिन है। आज आप आर्थिक रूप से सौभाग्यशाली रहेंगे। आप ज्वेलरी या रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं।

समुद्रों में अब भी दो करोड़ टन सोना छिपा, मिल जाए तो हो जाए दुनिया का बेड़ापार

नई दिल्ली:  सोने की चमक ने हर युग में इंसान को अपनी ओर आकर्षित किया है। पुरातन काल से ही सोने का उपयोग गहनों और लेनदेन के साधन के रूप में किया जाता रहा है। मुसीबत के समय तो सोने की चमक और बढ़ जाती है। हाल में आम लोगों के साथ-साथ कई देशों के सेंट्रल बैंक्स ने जमकर सोने की खरीदारी की है। इससे सोने की कीमत रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। एक अनुमान के मुताबिक दुनिया में अब तक केवल 208,874 टन सोने का ही खनन किया जा सका है। लेकिन समुद्रों में अब भी करीब दो करोड़ टन सोना छिपा है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 771 ट्रिलियन टन हो सकती है। यह दुनिया की कुल जीडीपी से करीब सात गुना है। एक अनुमान के मुताबिक वर्ल्ड इकॉनमी का साइज करीब 100 ट्रिलियन डॉलर की है। अमेरिका की नेशनल ओशन सर्विस (National Ocean Service) के मुताबिक उत्तरी प्रशांत और अटलांटिक महासागर में हर एक  100 मिलिटन मीट्रिक टन पानी में एक ग्राम सोना है। इस तरह समुद्र में करीब दो करोड़ टन सोना छिपा है। इसकी कीमत करीब 771 ट्रिलियन डॉलर है। दुनिया में अब तक केवल 208,874 टन सोने का ही खनन किया गया है। सवाल यह है कि जब समुद्र में इतना सोना छिपा है तो उसे निकाला क्यों नहीं जा रहा है? लेकिन यह काम इतना आसान नहीं है। इसकी वजह यह है कि समुद्र से सोना निकालना काफी महंगा पड़ता है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक लीटर समुद्री पानी में एक ग्राम के 13 अरबवें हिस्से के बराबर सोना होता है। अभी कोई ऐसा सस्ता तरीका उपलब्ध नहीं है जिससे समुद्री पानी से सोना निकालकर प्रॉफिट कमाया जा सके। पानी से सोना हालांकि ऐसा नहीं है कि समुद्री पानी से सोना निकालने की कोशिश नहीं हुई है। कई इनवेंटर्स और इन्वेस्टर्स ने इसका प्रयास किया। 1890 के दशक में पेस्टर Ford Jernegan ने मरकरी और इलेक्ट्रिसिटी ट्रीटमेंट के जरिए Long Island Sound से सोना निकालने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने Electrolytic Marine Salts Company बनाई और 10 लाख डॉलर भी जुटा लिए थे। लेकिन जल्दी ही Jernegan सारा पैसा लेकर गायब हो गए। उसके बाद भी कई लोगों और संस्थाओं ने समुद्री जल से सोने को अलग करने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें नाकामी ही हाथ लगी।

चीन ने शौचालयों में लगा दिए हैं टाइमर, सरकार देख रही कितने समय रुके लोग

NDA and INDIA, Om Birla and K Suresh will compete for the post of Speaker.

बीजिंग चीन अपने नागरिकों पर निगरानी के नए तरीके अपनाने के लिए बदनाम रहा है। इस कड़ी में अब एक और नया कदम चीनी सरकार ने उठाया है, जिसकी जद में टूरिस्ट भी हैं। चीन ने शौचालयों में टाइमर लगा दिए हैं, जिससे ये पता चले कि लोग कितना समय अंदर गुजार रहे हैं। टॉयलेट्स के बाहर लगे टाइमर के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल युंगांग बौद्ध ग्रोटोज के शौचालयों से ये फोटो सामने आए हैं। चीन के युंगांग स्थित इस जगह पर 1,500 वर्ष पूर्व की 252 गुफाएं और 51,000 प्रतिमाएं मौजूद हैं। यहां साल 2023 में 30 लाख से ज्यादा टूरिस्ट आए थे। यहां जो शौचालय बने हैं, उनमें टाइमर लगे हैं। जो यह बताते हैं कि आप कितनी देर से शौचालय में हैं। हर एक टॉयलेट का अपना डिजिटल टाइमर है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, जब कोई टॉयलेट खाली होता है, तो पिक्सेल वाली एलईडी स्क्रीन पर हरे रंग में ‘खाली’ लिखा दिखता है। जब कोई टॉयलेट के अंदर जाता है तो दरवाजा बंद होते ही इस पर टाइम आना शुरू हो जाता है और ये मिनट और सेकंड को दिखाता है। दरवाजा खुलने पर ये देखा जा सकता है कि किसी ने कितनी देर तक टॉयलेट का यूज किया है। सोशल मीडिया पर चर्चा में चीन का कदम टॉयलेट्स में टाइमर का वीडियो चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर काफी वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इसकी आलोचना की है तो बहुत से लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि ये पर्यटकों को शौचालय में बैठकर अपने फोन स्क्रॉल करने से रोकेगा। एक यूजर ने लिखा कि पर्यटक स्थल कोई कार्यालय नहीं है कि शौचालयों की निगरानी की जाए। यह वास्तव में गैर जरूरी कदम है। टाइमर लगाने में आए खर्च को और ज्यादा शौचालय बनाने मेंखर्च करना ज्याद अच्छा होता। स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि हम कोई समय सीमा निर्धारित नहीं कर रहे हैं कि कोई व्यक्ति शौचालय का उपयोग कितनी देर तक कर सकता है। ये टाइमर टूरिस्ट की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए लगाए गए थे। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि टाइमर होने से आपको बाहर कतार में लगने या बाथरूम का दरवाजा खटखटाने की जरूरत नहीं है। चीन के इस कदम को उसकी सामाजिक क्रेडिट प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। चीन ने 2020 में सोशल मीडिया की आदतों का विश्लेषण करके एक सामाजिक क्रेडिट की शुरुआत की। सामाजिक क्रेडिट प्रणाली को ‘अच्छे नागरिकों’ को पुरस्कृत करने और आलसी या “असभ्य” माने जाने वालों को दंडित करने के लिए डिजाइन किया गया था। इसके तहत किसी व्यक्ति को प्रशासनिक मामलों, वाणिज्यिक गतिविधियों, न्यायिक प्रणाली और सामाजिक व्यवहार के आधार पर परखा जाता है।

अग्निपथ स्कीम खत्म होगी या बदलेगी ? बन गई समिति, सिफारिश पर तुरंत फैसला लेगी मोदी सरकार

नई दिल्ली ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा देने वाली बीजेपी का गठबंधन 300 भी पार नहीं कर सका तो मतदाताओं की नाराजगी की वजहें ढूंढी जाने लगी हैं। भले ही कम सीटों के साथ, लेकिन एनडीए सरकार वापस आ गई है तो उसने अपनी नीतियों की समीक्षा शुरू कर दी है। जिन इलाकों से बड़ी संख्या में युवा सेना में जाते हैं, वहां भी बीजेपी को चुनावी नुकसान उठाना पड़ा है। इस कारण अग्निपथ स्कीम की पड़ताल भी शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3.0 सरकार ने 10 प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के एक समूह को अग्निपथ योजना की समीक्षा करने और सशस्त्र बलों की भर्ती योजना को अधिक आकर्षक बनाने के तरीके सुझाने का काम सौंपा है। केंद्र सरकार चाहती है कि जितनी जल्दी हो सके अग्निपथ स्कीम की हर कमी को दूर कर लिया जाए। पीएम के सामने प्रजेंटेशन देगा सेक्रेटरी समूह मामले से जुड़े अधिकारियों ने  बताया कि प्रधानमंत्री जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होकर इटली से लौट जाएंगे तब सचिवों का यह पैनल अंतिम प्रस्तुति देगा। जी-7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक चलेगा। सूत्रों ने बताया कि सचिवों का यह समूह अग्निपथ योजना में बदलाव के तहत सैलरी बढ़ाने समेत अन्य लाभ देने का सुझाव दे सकता है। अग्निवीरों के भर्ती कार्यक्रम की समीक्षा नई सरकार के संशोधित 100 दिवसीय एजेंडे में भी शामिल है। अग्निपथ स्कीम की सेना भी कर रही है समीक्षा चर्चाओं से अवगत एक वरिष्ठ अधिकारी ने ईटी को बताया, ‘सचिवों का समूह 16 जून से पहले विवरण तैयार करेगा और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में एक विस्तृत प्रजेंटेशन देगा।’ उन्होंने कहा कि प्रजेंटेशन 17 या 18 जून को होने की संभावना है। राज्यों सहित अन्य हितधारकों से सिफारिशों और फीडबैक की समीक्षा करने के बाद पीएमओ योजना में बदलावों पर अंतिम फैसला लेगा। उधर, सेना भी अपने स्तर से अग्निपथ योजना की समीक्षा कर रही है। अधिकारी ने कहा, ‘सेना भी अपना आंतरिक मूल्यांकन कर रही है।’ सरकार ने भारतीय सशस्त्र बलों में कर्मियों की अल्पकालिक भर्ती के लिए जून 2022 में अग्निपथ योजना शुरू की थी। योजना की आलोचना अग्निपथ को रक्षा पेंशन बिल के बढ़ते बोझ के बीच सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। चुनाव अभियान के दौरान विपक्ष ने इस योजना के खिलाफ माहौल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में विपक्ष का यह एजेंडा चल निकला। मतदाता इस बात को लेकर नाराज हैं कि अग्निवीरों को नौकरी की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी गई। इस पर महंगाई का मुद्दा विपक्ष के पक्ष में खूब काम आया। अग्निवीरों को क्या मिलता है, जानिए अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को चार साल के कार्यकाल के लिए भर्ती किया जाता है। इस अवधि के दौरान, उन्हें 30 हजार रुपये से शुरू होने वाला नियमित मासिक वेतन मिलता है और चौथे वर्ष में 40 हजार रुपये तक पहुंच जाता है। इसके अतिरिक्त, चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर अग्निवीर को एकमुश्त सेवा निधि पैकेज के रूप में लगभग 12 लाख रुपये मिलेंगे। सशस्त्र बल अपनी आवश्यकताओं के आधार पर अग्निवीरों को स्थायी सेवा भी दे सकते हैं। अग्निवीर योजना से सरकार को होती है बचत ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) के एक अध्ययन के अनुसार, एक अग्निवीर की लागत सरकार को पूर्णकालिक भर्ती की तुलना में हर साल 1.75 लाख रुपये कम पड़ती है। 60 हजार अग्निवीरों के एक बैच के लिए वेतन पर कुल 1,054 करोड़ रुपये की बचत होगी। इसने कहा कि मध्यम से लंबी अवधि में पेंशन बिल पर अधिक महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। पेंशन रक्षा बजट का लगभग 20-25% हिस्सा है। अंतरिम बजट में केंद्र ने रक्षा के लिए 1.41 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए। सत्तारूढ़ गठबंधन के एक प्रमुख सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने भी इस योजना की समीक्षा की मांग की है। पिछले हफ्ते जेडी(यू) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा था कि उनकी पार्टी चाहती है कि इस योजना की कमियों पर विस्तार से चर्चा की जाए।

अमेरिका के पश्चिमी तट वैंकूवर, सिएटल, वॉशिंगटन, ओरेगॉन और सैन फ्रांसिस्को पर 9 तीव्रता के भूकंप का खतरा: स्टडी

कैलिफोर्निया अमेरिका के पश्चिमी तट पर समंदर के अंदर एक फॉल्ट लाइन (Underwater Faultline) है. वैज्ञानिकों को आशंका है कि ये फॉल्ट लाइन किसी भी दिन भयानक भूकंप और सुनामी ला सकता है. यह फॉल्ट लाइन 600 मील यानी करीब 966 किलोमीटर लंबी है. दक्षिणी कनाडा से उत्तरी कैलिफोर्निया तक. वैज्ञानिकों ने हाल ही में इस समुद्री इलाके का नक्शा बनाया. अंडरवाटर मैपिंग की. इस इलाके को कैसकेडिया सबडक्शन जोन (Cascadia Subduction Zone) कहते हैं. आमतौर पर फॉल्ट लाइन दो हिस्सों में बंटी हुई होती है. लेकिन यह फॉल्ट लाइन चार टुकड़ों में बंट रही है. यह एक बड़े खतरे की निशानी है. अगर यहां पर टेक्टोनिक प्लेटों में जरा सी भी हलचल हुई, तो यह फॉल्ट लाइन बड़े पैमाने पर जमीन के ऊपरी सतह पर भारी तबाही मचाएगा. इससे एक भूकंप के बाद कई और तीव्र भूकंप आने की आशंका है. वैज्ञानिकों का मानना है कि कैसकेडिया सबडक्शन जोन में इतनी ताकत है कि ये 9 से ज्यादा तीव्रता का भूकंप ला सकता है. क्या होगा अगर 9 या ज्यादा तीव्रता का भूकंप आया? कैलिफोर्निया के सैन एंड्रियास फॉल्ट लाइन के पास 8.3 तीव्रता का भूकंप लाने की ताकत है. अब सवाल ये उठता है कि अगर 9 तीव्रता का भूकंप अमेरिका के पश्चिमी तट पर आता है तो इसका असर कितना होगा? कितनी तबाही होगी? अमेरिका के पश्चिमी तट पर 100 फीट या उससे ज्यादा ऊंची सुनामी लहरें उठेंगी. इसकी वजह से 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका है. इसके अलावा सिर्फ ओरेगॉन और वॉशिंगटन में 80 बिलियन डॉलर्स यानी 6.68 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान होगा. सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद जमा पानी की वजह से फैलने वाली बीमारियों की वजह से कई मौते होंगी. यहां-वहां फैले शवों से बीमारियां पनपेंगी. जापान में 2011 में ऐसे ही फॉल्ट लाइन ने मचाई थी तबाही साल 2011 में जापान में भयानक भूकंप और सुनामी आई थी.  इसकी वजह कैसकेडिया सबडक्शन जोन जैसा ही फॉल्ट लाइन था. इसकी वजह से 9 तीव्रता का भूकंप आया. फिर आई भयानक सुनामी. जिसकी वजह से जापान में करीब 20 हजार लोग मारे गए थे. वैज्ञानिकों को चिंता है कि कैसकेडिया सबडक्शन जोन भी ऐसा ही कुछ करेगा. आमतौर पर इस जोन में हर 500 साल में इतना बड़ा भूकंप आता है. पिछला वाला सन 1700 में आया था. यह बता पाना मुश्किल है कि अगला भूकंप कब आएगा. लेकिन जब भी आएगा… भयानक तबाही मचाएगा. क्योंकि कैसकेडिया के चार टुकड़े उसे अन्य फॉल्ट लाइन से ज्यादा खतरनाक बनाते हैं. यहां और स्टडी की जरूरत है. एक टुकड़ा ज्यादा चिकना और फ्लैट… यानी खतरा ज्यादा वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के जियोफिजिसिस्ट हैरोल्ड टोबिन ने कहा कि हमें टाकोमा और सिएटल के पास इस फॉल्ट लाइन की और स्टडी करनी होगी. ताकि सही तबाही का अंदाजा लगाया जा सके. कैसकेडिया का यह टुकड़ा बाकी अन्य तीन टुकड़ों की तुलना में फ्लैट और चिकना है. इसकी वजह से ही भविष्य में भयानक भूकंप आ सकता है. टोबिन ने बताया कि कैसकेडिया सबडक्शन जोन की वजह से आने वाली सुनामी वॉशिंगटन के तटीय इलाके को पूरी तरह से खत्म कर देगा. असर अंदर के इलाकों तक देखने को मिलेगा. लैमोंट डोहर्टी अर्थ ऑब्जरवेटरी की मरीन जियोफिजिसिस्ट और इस स्टडी की प्रमुख शोधकर्ता सुजैन कारबोट्ट ने बताया कि ये कैसकेडिया की नई स्टडी है. नए डेटा के साथ. हमने 1980 के दशक के डेटा का पुराना और घटिया डेटा इस्तेमाल नहीं किया है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live