LATEST NEWS

भारतीय वायुसेना ने अमेरिका के अलास्का में युद्धाभ्यास रेड फ्लैग 2024 में दिखाया दम

अलास्का. भारतीय वायुसेना के एक दल ने अमेरिका के अलास्का में आयोजित हुए युद्धाभ्यास रेड फ्लैग 2024 में शिरकत की। यह युद्धाभ्यास अमेरिका के अलास्का के इलसन  एयर फोर्स बेस पर आयोजित किया गया। यह युद्धाभ्यास 4 जून से 14 जून तक आयोजित हुआ, जिसमें अमेरिका के साथ ही भारत, सिंगापुर, ब्रिटेन, नीदरलैंड, जर्मनी की वायुसेनाएं शामिल हुईं। रेड फ्लैग 2024 का यह दूसरा संस्करण था। रेड फ्लैग युद्धाभ्यास एक एडवांस कॉम्बैट ट्रेनिंग एक्सरसाइज है। यह युद्धाभ्यास साल में चार बार आयोजित होता है। भारतीय वायुसेना के दल में राफेल फाइटर जेट और एयर क्रू के साथ ही तकनीशियन, इंजीनियर, कंट्रोलर और विषयों के विशेषज्ञ शामिल रहे। युद्धाभ्यास में शामिल होने के लिए आते वक्त राफेल फाइटर जेट को आईएल-78 एयर टू एयर रिफ्यूलर की मदद से हवा में ही ईंधन भरा गया। वहीं दल के सदस्यों को लाने के लिए सी-17 ग्लोबमास्टर विमान का इस्तेमाल किया गया। भारतीय वायुसेना का दल 29 मई को अलास्का स्थित इलसन एयर बेस पहुंच गया था। रेड फ्लैग एक्सरसाइज के दौरान युद्ध जैसे हालात बनाकर अभ्यास किया गया। वांछित वातावरण के लिए बलों का सीमांकन किया गया, जिसमें रेड फोर्स ने डिफेंस किया और ब्लू फोर्स ने आक्रामण किया। इस अभ्यास में रेड फोर्स मुख्य रूप से अमेरिकी वायुसेना की एग्रेसर स्कवॉड्रन द्वारा बनाई गई थी, जिसमें एफ-16 और एफ-15 जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान थे।

एनडीए को जिताने तमिलनाडु-विक्रवंडी उपचुनाव का बहिष्कार कर रही अन्नाद्रमुक : कांग्रेस

चेन्नई. तमिलनाडु के प्रमुख विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने विक्रवंडी विधानसभा सीट के लिए 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। इसी को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदबंरम ने अन्नाद्रमुक की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने एनडीए की चुनावी संभावनाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए शीर्ष स्तर से मिले निर्देश पर यह फैसला किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि इंडिया ब्लॉक को इस सीट पर डीएमके उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘विक्रवंडी उपचुनाव का बहिष्कार करने का अन्नाद्रमुक का फैसला इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि उसे एनडीए उम्मीदवार (पीएमके) के चुनावी अवसरों को सुविधाजनक बनाने के लिए ‘शीर्ष’ से निर्देश मिले हैं। भाजपा और अन्नाद्रमुक दोनों ही पार्टियां एक प्रॉक्सी (पीएमके) के जरिए यह लड़ाई लड़ रही हैं। इंडिया ब्लॉक को डीएमके उम्मीदवार की शानदार जीत सुनिश्चित करनी चाहिए।’ यह है पूरा मामला अन्नाद्रमुक ने 10 जुलाई को होने वाले विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है। 71 साल के डीएमके विधायक पुगाझेंती का इस साल अप्रैल में निधन हो गया था, जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी। तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक एस. रामदास ने घोषणा की कि उनकी पार्टी के उपाध्यक्ष सी अंबुमणि विक्रवांडी उपचुनाव लड़ेंगे।

52 वर्षीय धावक ने भीषण गर्मी में 12 दिन में 1000 किमी दौड़कर जीता सिंगापुर का अवॉर्ड

कुआलालमपुर. मैराथन दौड़ की अनुभवी 52 वर्षीय नताली डाउ ने 12 दिनों में एक हजार किलोमीटर दौड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस दौरान उन्होंने थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर को कवर किया। भीषण गर्मी और कूल्हे में चोट लगने के बावजूद उन्होंने अपनी दोड़ बरकरार रखी। उनकी दौड़ पांच जून को सिंगापुर में समाप्त हुई। थाइलैंड सिंगापुर अल्ट्रामैराथन 1000 किमी को तेजी से पूरा करने के लिए नताली डाउ को सिंगापुर का अवॉर्ड मिला। अब उन्हें सबसे मलेशिया प्रायद्वीप को तेजी से पैदल पार करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार है। मीडिया से बात करते हुए नताली डाउ ने कहा, “आज मैंने पहली बार यह सवाल किया कि क्या मैं इसे सच में पूरा कर पाऊंगी। मुझे खेल में चुनौती स्वीकार करना पसंद है। निराशाएं पसंद नहीं है, जो अक्सर आती रहती हैं।” नताली की इस दौड़ से वैश्विक चैरिटी जीआरएलएस के लिए 50,000 डॉलर से अधिक धनराशि एकत्रित हुई। यह चैरिटी खेलों के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं को सहायता प्रदान करती है। भीषण गर्मी के कारण पिघल गए जूते नताली ने आगे कहा, “आप चाहे प्रथम आएं या अंतिम। इससे फर्क नहीं पड़ता है। आपने कुछ ऐसा किया जो सबसे अलग है।” नताली डाउ की यात्रा आसान नहीं थी। 35 डिग्री सेल्सियस तापमान में दौड़ने के कारण उनके जूते पिघल गए। पहले दिन ही उन्हें कूल्हे की चोट से जूझना पड़ा। हालांकि, उन्होंने इन चुनौतियों का सामना किया और आगे बढ़ते रही। नताली ने दौड़ के दौरान अपने समर्थकों को रात में वॉयस मैसेज के अपडेट देती थी। उनकी इस सफलता में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह उपलब्धि महिलाओं और बुजुर्गों को प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में उन्हें शारीरिक थकान बहुत ज्यादा महसूस हुई। रात में जागना उनके लिए बहुत डरावना पल था। थकान और पैर में छाले होने के बावजूद उन्होंने अपना दौड़ जारी रखा और इस मुकाम पर पहुंचीं। 

टीम इंडिया का सफर जैसे ही टूर्नामेंट से समाप्त होगा, वैसे ही गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के हेड कोच

नई दिल्ली टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर T20 World Cup 2024 राहुल द्रविड़ का आखिरी असाइनमेंट है। इसके बाद वे इस पद से हट जाएंगे। टीम इंडिया का सफर जैसे ही टूर्नामेंट से समाप्त होगा, वैसे ही द्रविड़ की जिम्मेदारी भी मुख्य कोच के तौर पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद टीम इंडिया को एक नया हेड कोच मिलेगा, जिसका ऐलान जून के आखिरी सप्ताह में होने की उम्मीद है। ये नया हेड कोच कोई और नहीं, बल्कि पूर्व ओपनर गौतम गंभीर होंगे। गौतम गंभीर के नाम पर मुहर लग चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई और गौतम गंभीर के बीच डील हो चुकी है। बीते गुरुवार को इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि गौतम गंभीर ही अगले हेड कोच होंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ठीक बाद उनके नाम का आधिकारिक ऐलान हो जाएगा। दैनिक जागरण को बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया है कि बोर्ड और गंभीर की बात हो चुकी है। वही राहुल द्रविड़ की जगह लेने वाले हैं। हालांकि, गौतम गंभीर के साथ सपोर्ट स्टाफ में कौन होगा, ये आने वाला वक्त बताएगा। मौजूदा समय में बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर हैं, गेंदबाजी कोच पारस महांब्रे और फील्डिंग कोच टी दिलीप हैं। गंभीर खुद अपने सपोर्ट स्टाफ का चयन करेंगे। राहुल द्रविड़ ने भी ऐसा ही किया था, क्योंकि उनसे पहले रवि शास्त्री की टीम में संजय बांगर बल्लेबाजी कोच, भरत अरुण गेंदबाजी कोच और आर श्रीधर फील्डिंग कोच थे। गौतम गंभीर जैसे ही टीम इंडिया के हेड कोच की गद्दी संभालेंगे तो सपोर्ट स्टाफ में तो बदलाव होंगे ही, साथ ही साथ टीम में भी बदलाव होने की संभावना नजर आ रही है, क्योंकि गौतम गंभीर का कोचिंग स्टाइल राहुल द्रविड़ से अलग है। द्रविड़ संयम वाले व्यक्ति हैं, लेकिन गंभीर आक्रामक क्रिकेट को तवज्जो देते हैं। हालांकि, द्रविड़ ने क्रिकेट के तौर पर आक्रामक भारत को बनाने के पूरे प्रयास करें और कई बार सफलता भी मिली है।  

गुजरात-राजकोट में गेम जोन अग्निकांड के दस्तावेजों में छेड़छाड़ दो पर दो निगम कर्मी गिरफ्तार

Hair will reveal the secrets of personality, strengths and weaknesses will be revealed.

राजकोट. राजकोट के गेमजोन के अग्निकांड में अब गिरफ्तारी की संख्या 12 हो चुकी है। रविवार को पुलिस ने बताया कि पिछले महीने गेम जोन में आग लगने के बाद दो नगर निगम कर्मी ने दस्तावेजों में हेरफेर की थी। इस आरोप में वे गिरफ्तार हुए हैं। पिछले महीने 25 मई को राजकोट के गेमजोन में भीषण आग लगी थी, जिसमें 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हुई थी। घटना के सिलसिले में छह सरकारी कर्मचारियों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शहर की अपराध शाखा ने शनिवार को आरएमसी के सहायक नगर नियोजन अधिकारी राजेश मकवाना और सहायक अभियंता जयदीप चौधरी को आग की घटना के बाद आधिकारिक रजिस्टर में बदलाव करने में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) पार्थराजसिंह गोहिल ने बताया कि आग की घटना के बाद उन्होंने टीआरपी गेम जोन से संबंधित सरकारी दस्तावेजों में कुछ बदलाव किए। उन्होंने दस्तावेजों में जालसाजी भी की। गोहिल ने बताया कि टीआरपी गेम जोन में आग लगने के सिलसिले में अब तक हमने छह सरकारी कर्मचारियों और छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि वे चार सरकारी कर्मचारी राजकोट के टाउन प्लानिंग अधिकारी एमडी सागथिया, सहायक टीपीओ मुकेश मकवाना, गौतम जोशी और कलावड़ रोड फायर स्टेशन के पूर्व स्टेशन अधिकारी रोहित विगोरा हैं। बृहस्पतिवार को दुर्घटना के समय से फरार गेम जोन के सह-मालिक अशोकसिंह जडेजा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जडेजा टीआरपी गेम जोन के छह मालिकों में से एक हैं।

लोकसभा स्पीकर पद पर सत्तारूढ़ दल का पहला अधिकार है इंडी का नहीं : जदयू

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाली एनडीए की फिर से केंद्र में सरकार बनी है। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बाद प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली है। अब 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष कौन होगा? यह सवाल सबकी जुबान पर है। इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। विपक्षी गठबंधन ने इस पद के लिए चुनाव से पहले बड़ी मांग की है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भाजपा के प्रमुख सहयोगियों टीडीपी और जदयू की नजरें लोकसभा स्पीकर की कुर्सी पर हैं। इन सबके बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता केसी त्यागी ने इंडी गठबंधन की आलोचना की और बताया कि कुर्सी का हकदार कौन हैं। सदन का सबसे गरिमापूर्ण पद लोकसभा स्पीकर के चुनाव पर केसी त्यागी ने कहा, ‘लोकसभा स्पीकर का पद सदन का सबसे गरिमापूर्ण पद होता है। उस पद पर पहला अधिकार सत्तारूढ़ दल का है। इंडी गठबंधन की मांगें और बयान आपत्तिजनक हैं।’ भाजपा एनडीए की बड़ी पार्टी उन्होंने आगे कहा, ‘हम मानते हैं कि भाजपा एनडीए की बड़ी पार्टी है। उस पद पर भाजपा या एनडीए का पहला अधिकार है। मैं पिछले 35 सालों से एनडीए में हूं। भाजपा ने कभी जनता दल को तोड़ने की कोशिश नहीं की। टीडीपी और जदयू ने अहम भूमिका निभाई है। मगर हम एनडीए को कमजोर करने की कोशिश कभी नहीं करेंगे।’

एलन मस्क के ईवीएम हटाने की सलाह पर बिफरे पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर

न्यूयोर्क. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम जिसे लेकर हमारे देश में कई बार विपक्षी दलों की तरफ से सवाल उठाए गए हैं। लेकिन एक नए विवाद को जन्म दिया हैं, दिग्गज कंपनी टेस्ला और सोशल मीडिया साइट X (पहले ट्विटर) के सीईओ एलन मस्क ने, दरअसल X पर एक पोस्ट में एलन मस्क ने लिखा कि हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को चुनावी प्रक्रिया से हटा देना चाहिए। क्योंकि इसे इंसानों और एआई के जरिए हैक किए जाने संभावना बहुत कम है, लेकिन फिर भी बहुत ज्यादा है। दरअसल एलन मस्क ने प्यूर्टो रिको में हाल ही में हुए चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल पर अमेरिकी नेता रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर कि चिंता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ये नया बखेड़ा खड़ा किया। वहीं एलन मस्क के दावे पर भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत में बनाए जाने वाले ईवीएम खास पद्धति से डिजाइन किए गए हैं। जिसे किसी भी तरीके से कनेक्ट नहीं किया जा सकता है, न ही ब्लूटूथ, वाईफ़ाई, और ना ही इंटरनेट से। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्यूटोरियल देने की पेशकश की इसके साथ ही राजीव चंद्रशेखर ने सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को ठीक से डिजाइन करने और बनाने के तरीके पर एक ट्यूटोरियल देने की भी पेशकश की है। इस बहस में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एलन मस्क को जवाब देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को ठीक से डिजाइन और बनाया जा सकता है जैसा कि भारत ने किया है। हमें इस पर एक ट्यूटोरियल देने में काफी खुशी होगी।

धर्मधानी उज्जैन में ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर अमृत सिद्धि योग में गंगा दशहरा मनाया गया

उज्जैन धर्मधानी उज्जैन में ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर रविवार को अमृत सिद्धि योग में गंगा दशहरा मनाया गया। शुरुआत ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के नृत्यार्चन से हुई। रसराज प्रभात नृत्य संस्थान के 120 कलाकार ने भस्म आरती के बाद नृत्य प्रस्तुति दी। यह रात 11 बजे शयन आरती तक सतत चलेगी। नीलगंगा स्थित जूना अखाड़ा से निकली साधु संतों की पेशवाई में सिंहस्थ सा नजारा देखने को मिला। शिप्रा तट, विष्णु सागर, गंगा घाट तथा गायत्री शक्तिपीठ में भी उत्सवी छटा बिखरी। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा नीलगंगा से सुबह 7.30 बजे साधु संतों की पेशवाई प्रारंभ हुई। जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव महंत रामेश्वर गिरी महाराज एवं महंत देवगिरी महाराज के अनुसार पेशवाई में साधु संत घोड़े, बैंड बाजे, निशान के साथ शस्त्र कला का प्रदर्शन करते हुए निकले। इसके बाद सभी संत एवं भक्तों ने नीलगंगा सरोवर में स्नान किया। स्नान पश्चात मां नीलगंगा का पंचामृत अभिषेक किया गया। मुख्यमंत्री ने चांदी के सिक्के से किया जूना अखाड़ा के देवताओं का पूजन नीलगंगा स्थित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में आयोजित गंगा दशहरा उत्सव में रविवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने चांदी का सिक्का रखकर जूना अखाड़ा के देवताओं का पूजन किया। पश्चात नीलगंगा सरोवर का दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा सरोवर के जल का आचमन किया। मुख्यमंत्री ने परिसर स्थित गंगा माता का पंचामृत अभिषेक पूजन भी किया। अखाड़े में साधु संतों ने मुख्यमंत्री को चांदी का शिवलिंग भेंट कर सफल एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री गंगा दशहरा पर निकली साधु संतों की पेशवाई में भी अखाड़े के बाहर तक शामिल हुए।

भारत के खिलाफ मेरी वजह से हारा पाकिस्तान, मुझे इसका अफसोस हमेशा रहेगा, इमाद वसीम का कबूलनामा

For the first time, a special train of one compartment ran to bring the injured cubs.

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के आधिकारिक रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने के एक दिन बाद टीम के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने स्वीकार किया कि 2024 टी20 विश्व कप उनके करियर का सबसे बुरा पल था। यूएसए के खिलाफ उलटफेर झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम के पास भारत को हारने का मौका था, क्योंकि 120 रनों का टारगेट पाकिस्तान को चेज करना था, लेकिन पाकिस्तान की टीम इसमें फेल हो गई। इमाद वसीम को इसका कसूरवार माना गया, क्योंकि उन्होंने आखिर में रन नहीं बनाए और काफी गेंदें खेल लीं। इसको लेकर उन्होंने कबूल किया है कि उनकी वजह से टीम हारी, जिसका उनको अफसोस है। कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पाकिस्तान के आखिरी मैच से पहले इमाद वसीम ने कहा, “हां, यह सबसे खराब पल है। आप इससे नीचे नहीं जा सकते। यह सच्चाई है। मुझे पता है कि हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और यह खिलाड़ियों के लिए कठिन है, लेकिन अंत में यह एक अंतरराष्ट्रीय मैच है, एक विश्व कप मैच है, इसलिए हम किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेंगे। हम वहां जाकर देश के लिए खेलेंगे और अपने देश के गर्व के लिए खेलेंगे, जैसा कि हमने पहले भी किया था, लेकिन दुर्भाग्य से परिणाम हमारे नियंत्रण में नहीं हैं, लेकिन हां हम वहां जाकर खेलेंगे जैसे कि यह एक विश्व कप मैच है।”   इमाद वसीम ने इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को लेकर कहा, “गेम प्लान ये था कि हमें इसे डीप ले जाना था। विकेट खेलने के लिए अच्छा नहीं था। यह थोड़ा मुश्किल था। दुर्भाग्य से, मेरा प्लान प्लान के अनुसार चल रही था, लेकिन एग्जक्यूट नहीं हो रहा था, क्योंकि आमतौर पर जब मैं बल्लेबाजी करता हूं, तो मैं गेंद को गहराई तक ले जाता हूं। अगर मैं दोनों छोर पर कोई बाउंड्री लगाता, तो खेल अलग होता। आमतौर पर दबाव में गेंदबाज आपको एक गेंद दे देता है, जिस पर बाउंड्री लगा सकते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैं खेल को गहराई तक इसलिए ले जा रहा था, क्योंकि मुझे उम्मीद थी कि एक नया बल्लेबाज आकर शॉट नहीं लगा सकता, लेकिन नसीम ने दो अच्छे शॉट लगाए।”   उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि 17वें ओवर में रन बनाना एक महत्वपूर्ण मोड़ था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा नहीं हुआ, यह एक इवेंट है, लेकिन यह एक बड़ा मैच था। हमारी टीम और मैं आपसे (पत्रकार) ज्यादा निराश हैं। मैंने टीम को निराश किया, क्योंकि आमतौर पर जब मैं इस स्थिति में जाता हूं, तो मैं बहुत शांत रहता हूं और काम फिनिश करता हूं और यह मेरा काम था जिसे मैं पूरा नहीं कर सका। मुझे इसका पछतावा होगा और मुझे अभी भी इसका पछतावा है, लेकिन यह जीवन है। कभी-कभी आप गलतियां करते हैं, लेकिन जीवन ऐसा ही है। इसलिए, आप कह सकते हैं कि यह मेरे जीवन का एक ऐसा दौर था, जिसे मैं दुर्भाग्य से हासिल नहीं कर सका। मुझे इसका पछतावा होगा, लेकिन मेरा निष्पादन अच्छा नहीं था।”  

असम में नौ करोड़ मूल्य की याबा टैबलेट्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

करीमगंज. असम के करीमगंज में नौ करोड़ रुपये मूल्य की याबा टैबलेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, करीमगंज पुलिस और बीएसएफ ने एक संयुक्त अभियान चलाकर नौ करोड़ मूल्य की 30,000 याबा टैबलेट्स जब्त की। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सीएम सरमा ने पुलिस और बीएसएफ की सराहना की। बता दें कि याबा मेथमफेटामाइन और कैफीन का एक संयोजन है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, करीमगंज पुलिस और बीएसएफ ने एक संयुक्त अभियान चलाकर नौ करोड़ मूल्य की 30,000 याबा टैबलेट्स जब्त की। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सूरत एयरपोर्ट पर यात्री के पास से मिला 2.19 करोड़ का हीरा —- सूरत एयरपोर्ट पर शनिवार को दुबई जा रहे एक यात्री की तलाशी के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों ने उसके टखने के पास कुछ संदिग्ध वस्तुएं देखीं। यात्री की पहचान संजयभाई मोरदिया के तौर पर की गई है। उसके पास से कच्चे, बिना पॉलिश किए हुए हीरे के तीन पैकेट बरामद किए गए, जो उसने अपने मोजे में खिपाकर रखा था। तलाशी लोने के बाद दो और पैकेट मिले। हीरे का वजन 1092 ग्राम था, जिसकी कीमत 2.19 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

PhonePe और Google Pay को ब्लॉक करने के स्टेप्स: आसान गाइड

Investment and industrial development in the state will boost employment and business: Chief Minister Dr. Yadav

भारत में डिजिटल पेमेंट के मामले में लगातार ग्रोथ दर्ज की जा रही रही है। यूपीआई पेमेंट के लिए फोन में बस एक ऐप डाउनलोड करना होता है। हालांकि अगर स्मार्टफोन खो जाएं, तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। भारत के दो सबसे ज्यादा पॉपुलर पेमेंट ऐप गूगल पे और फोनेपे है, जिन्हें सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आपका गूगल पे या फिर फोनपे वाला स्मार्टफोन चोरी हो जाएं, तो सबसे पहले उसे ब्लॉक करना होगा। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर कैसे? तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.. कैसे ब्लॉक करें PhonePe अकाउंट Step 1: फोनपे अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 08068727374 पर क्लिक करना होगा। Step 2: इसके बाद कस्टमर सपोर्ट एक्जीक्यूटिव को अकाउंट की डिटेल देनी होगी। इसके बाद आपका अकाउंट बंद हो जाएगा। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फोनपे के साथ लिंक रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद लास्ट पेमेंट डिटेल जैसे टाइप, वैल्यू आदि दर्ज करना होगा। इसके बाद बैंक अकाउंट से लिंक नाम दर्ज करना होगा। अगर कोई अल्टरनेटवि मोबाइल नंबर हैं, तो उसे दर्ज करना होगा। Step 3: इसके बाद आपके अकाउंट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा कैसे गूगल पे अकाउंट को करें ब्लॉक Step 1: सबसे पहले आपको गूगल पे या फिर GPay को टोलफ्री हेल्प लाइन नंबर 1800-419-0157 पर कॉल करना होगा। Step 2: इसके बाद आपको स्पेसलिस्ट से बातचीत करने का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। फिर आपको गूगल पे अकाउंट की सारी डिटेल देनी होगी। इस तरह आपका गूगल पे अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा

अमेरिका-न्यू जर्सी में बवंडर से भूस्खलन के साथ कारें पलटींं और पेड़ उखड़े

न्यू जर्सी. न्यू जर्सी में शुक्रवार को भारी बारिश और हवाओं के साथ भीषण तूफान आया। वहीं, मर्सर काउंटी में भूस्खलन के बाद आए बवंडर ने बड़ी तबाही मचाई। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, लॉरेंस टाउनशिप में कोनोको गैस स्टेशन के पास 80 मील प्रति घंटे की गति से बवंडर आया। बवंडर की वजह से पेड़ टूट गए, जिनमें से एक पेट्रोल स्टेशन पर जा गिरा। वहीं एक डाकघर की पार्किंग में खड़ी कई कारें पलट गईं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि बवंडर शाम पांच बजकर 59 मिनट से छह बजे के बीच आया। यह करीब 210 मीटर तक फैला और अधिकतम चौड़ाई 55 मीटर थी। भूस्खलन बवंडर थोड़े अलग होते हैं। वह ऊपर से घूमते हुए गरज के साथ विकसित होने के बजाय जमीन से ऊपर की ओर बनते हैं। उनका छोटा आकार और मानक रडार रेंज से नीचे की संरचना के कारण अक्सर उनका पूर्वानुमान लगाना और उनका पता लगाना कठिन हो जाता है। अधिकारियों के अनुसार, बवंडर के लिए जिम्मेदार चक्र, पेंसिल्वेनिया के बक्स काउंटी में तूफानों के कारण चली हवाओं और पूर्व दिशा से आने वाली समुद्री हवा के टकराव के कारण उत्पन्न हुआ था।  मौसम की यह घटना ऐसे समय में हुई है, जहां अगले सप्ताह के लिए हीटवेव का अनुमान लगाया गया था।

भोपाल पहुंचे शिवराज, हुआ जोरदार स्वागत, श‍िवराज खुली जीप में सवार होकर रोड शो करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे

भोपाल केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार शिवराज सिंह चौहान रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शिवराज का जोरदार स्वागत किया। यहां से श‍िवराज खुली जीप में सवार होकर रोड शो करते हुए भाजपा कार्यालय के लिए निकले। जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए। लोगों द्वारा अपने दुलारे नेता का स्वागत किया जा रहा है। रास्ते में जगह-जगह फूल बरसाए जा रहे हैं। समर्थकों द्वारा आतिशबाजी की जा रही है। शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर भोपाल के लिए रवाना हुए। ट्रेन में सफर के दौरान उन्होंने यात्रियों से मुलाकात की। दिल्ली से भोपाल के रास्ते में मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशनों पर श‍िवराज का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। रेल में शिवराज का अलग ही अंदाज नजर आया। भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक शिवराज का काफिला रोड शो की शक्ल में आगे बढ़ रहा है। शिवराज खुली जीप में सवार हैं। रास्ते में 65 से अधिक जगहों पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। इन मार्गों से गुजर रहा काफिला शिवराज सिंह का रोड शो बजरिया थाना चौराहा, भारत टााकीज रेलवे ओवरब्रिज, संगम टाकीज तिराहा, भारत टाकीज चौराहा, तलैया काली मंदिर तिराहा, लिली चौराहा, पीएचक्यू तिराहा, कन्ट्रोल रूम तिराहा, मालवीय नगर तिराहा, रोशनपुरा, अपेक्स तिराहा, लिंक रोड नम्बर-1, व्यापम चौराहा, छह नंबर बाजार, सरोजिनी नायडू तिराहा, केन्द्रीय स्कूल तिराहा और सात नम्बर महावीर द्वार चौराहा होकर प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुचेंगा। इस दौरान इन सभी मार्गों में आम लोगों के लिए आवागमन बंद किया गया है। रोड शो के दौरान इन मार्गों का करें उपयोग मुख्य रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों के लिए प्लेटफार्म नंबर छह के बाहर पार्किंग करने की व्यवस्था रहेगी। भारत टाकीज पर रोड शो के दौरान प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड का उपयोग कर सकेंगे। मिन्टो हाल, एयरटेल तिराहा, रोशनपुरा पर होने के दौरान अपेक्स बैंक, रोशन पुरा से कन्ट्रोल रूम तिराहा तक आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान आवागमन के लिए लिंक रोड नं-1 से बोर्ड आफिस, कोर्ट चौराहा, कन्ट्रोल रूम तिराहा का उपयोग किया जा सकेगा। लिंक रोड नम्बर-1 पर रोड शो के दौरान यात्री रोशनपुरा, कन्ट्रोल तिराहा होकर जेल रोड पर आवागमन कर सकेगें। वहीं बीजेपी कार्यालय में कार्यक्रम कें दौरान मानसरोवर तिराहा से महावीर द्वार तक आवागमन बंद रहेगा। ये वाहन सुभाष स्कूल, रविशंकर रोटरी, नेशनल अस्पताल और मानसरोवर होकर आवागमन कर सकेगें।

महाराष्ट्र ‘अगर TDP को नहीं मिला लोकसभा स्पीकर का पद, तो INDIA गठबंधन देगा उन्हें समर्थन’ : संजय राउत

मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा है कि लोकसभा स्पीकर का पद एनडीए गठबंधन के किसी नेता को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा स्पीकर का पद मांगा है और अगर उन्हें यह पद नहीं मिलता है तो हम ये सुनिश्चित करेंगे कि तेदेपा के उम्मीदवार को INDIA गठबंधन का समर्थन मिले। संजय राउत ने कहा कि ‘लोकसभा स्पीकर पद के लिए लड़ाई अहम है। इस बार स्थिति 2014 और 2019 जैसी नहीं है। सरकार स्थिर नहीं है। हमने सुना है कि चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा स्पीकर का पद मांगा है। अगर एनडीए के उम्मीदवार को यह पद नहीं मिला तो पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टीडीपी, जेडीयू और लोजपा (रामविलास) को तोड़ सकते हैं। अगर चंद्रबाबू नायडू को यह पद नहीं मिलता है तो हम ये सुनिश्चित करेंगे कि उनके उम्मीदवार को INDIA गठबंधन का समर्थन मिले।’ गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अगर डिप्टी स्पीकर पद विपक्षी गठबंधन को नहीं मिला तो वे लोकसभा स्पीकर पद के लिए अपने उम्मीदवार का एलान कर सकते हैं। 17वीं लोकसभा के दौरान डिप्टी स्पीकर का पद खाली रहा था। लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा और 3 जुलाई को सत्र का समापन होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। हाल ही में संपन्न हुए आम चुनाव में भाजपा को 240 सीटों पर जीत मिली और पार्टी बहुमत के आंकड़े 272 से 32 कम है। ऐसी स्थिति में तेदेपा (16) और जदयू (12) सीटों के साथ किंगमेकर बनकर उभरी हैं। तेदेपा ने लोकसभा उम्मीदवार पद पर दावा भी पेश किया था। आम आदमी पार्टी और विपक्षी गठबंधन ने भी मांग की कि लोकसभा स्पीकर का पद जदयू या तेदेपा को मिलना चाहिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live