LATEST NEWS

चोर, पाकिटमार रोकने सिम्स के गलियारों में भी लगेंगे सीसीटीवी

बिलासपुर सिम्स के हर वार्ड के गलियारों में भी सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया है। अभी ये क्षेत्र सीसीटीवी के दायरे से बाहर हैं और इन्हीं गलियारों में सामान की चोरी के साथ पाकिटमारी की वारदात होती है। वहीं, अब इसे रोकने के लिए ही निगरानी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सिम्स प्रबंधन को एक बड़ी दिक्कत का सामना सालों से करना पड़ रहा है। यहां पर चोरी व पाकिटमारी की वारदात रुक नहीं रही है। मरीज व उनके स्वजन इसका शिकार होते आ रहे हैं। इसे रोकने के लिए मौजूदा स्थिति में सिम्स में 94 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिन क्षेत्रों में कैमरे लगे हैं, वहां पर चोरी की वारदात नहीं होती है। वहीं सिम्स में विभिन्न विभागों के 29 वार्डों का संचालन किया जाता है। इनके गलियारे अभी तक सीसीटीवी कैमरे की सुरक्षा के दायरे में नहीं हैं। ऐसे में चोर, पाकिटमार इन्हीं गलियारों में सक्रिय रहते हैं और इन्हीं स्थानों में घटना को अंजाम देते आ रहे हैं। अब ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए ही सभी गलियारों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया है। इन गलियारों के लिए जल्द ही कैमरों की खरीदी की जाएगी। जल्द ही गलियारे भी सीसीटीवी कैमरे के सुरक्षा दायरे में आ जाएंगे। बिगड़े कैमरों में कराएंगे सुधार सिम्स प्रबंधन ने यह भी जानकारी दी है कि परिसर, मुख्य द्वार, ओपीडी और एमआरडी हाल में लगे कुछ कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। वहीं अब इन कैमरों को फिर से चालू करवाया जाएगा। सभी कैमरे चेक कराया जा रहा हैं। जो भी बंद मिलेगा, उसे बनवाया जाएगा या फिर उसके बदले नए कैमरे लगाए जाएंगे।

एफआईएच प्रो लीग से टीम को पेरिस ओलंपिक से पहले उन्हें अच्छी सीख मिली : हरमनप्रीत

नई दिल्ली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि उनके खिलाड़ियों ने एफआईएच प्रो लीग के मैचों में शानदार जज्बे और टीमवर्क का नमूना पेश किया तथा पेरिस ओलंपिक से पहले उन्हें अच्छी सीख मिली। भारत ने 16 मैच में 24 अंक लेकर प्रो लीग में अपने अभियान का समापन किया। उसने 5 मैच जीते लेकिन इतने ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। उसने पेनल्टी शूटआउट में तीन मैच जीते लेकिन इतने ही मैच में उसे हार भी झेलनी पड़ी। भारतीय टीम अंक तालिका में अभी चौथे स्थान पर है। हरमनप्रीत ने हॉकी इंडिया की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘एफआईएच प्रो लीग 2023-24 में हमारा सफर शानदार रहा। नीदरलैंड 2-2 (शूटआउट में 4-2), अर्जेंटीना (5-4) और जर्मनी (3-0) जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ हमारी जीत टीम की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दिखाती है।’’ उन्होंने कहा,‘‘हमने पूरे टूर्नामेंट में शानदार जज्बे और टीमवर्क का प्रदर्शन किया।’’ हरमनप्रीत ने पेरिस ओलंपिक से पहले इस टूर्नामेंट में खेलने के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा,‘‘हमें अपने मजबूत पक्षों को समझने और किन क्षेत्रों में हमें सुधार करने की जरूरत है यह जानने में इस लीग की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अब हम जानते हैं कि हम किस स्थिति में हैं और वैश्विक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हमें किन विभागों में काम करने की जरूरत है।’’ टूर्नामेंट में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, भारत, नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन और आयरलैंड सहित नौ टीमों ने भाग लिया।  

मध्य प्रदेश में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए फ्री होगी श्री एयर एबुलेंस सेवा

भोपाल. मध्य प्रदेश में शुरू होने जा रही पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए फ्री होगी. वह राज्य के बाहर भी इस एयर एबुलेंस सेवा का मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके अलावा इस सेवा का इस्तेमाल करने वालों को 2 लाख रुपये हर घंटे देने होंगे. इस सेवा से जुड़ी गाइडा लाइन करीब-करीब तय हो गई है. इस गाइड लाइन के मुताबिक, आपदा, औद्योगिक दुर्घटना या सड़क हादसे की स्थिति में एयर एंबुलेंस की सेवा तब मिल सकती है, जब चीफ मेडिकल ऑफिसर इसकी अनुशंसा करेंगे. उनकी अनुशंसा पर जिला कलेक्टर इसकी मंजूरी देंगे. अगर यह हादसा जिला स्तर के बाहर या संभाग स्तर के बाहर का होगा तो कमिश्नर इसकी अनुमति देंगे. दूसरी ओर, अगर राज्य के अंदर पीएम श्री एयर एंबुलेंस की जरूरत होगी तो मेडिकल कॉलेज के डीन की अनुशंसा होगी. उनकी अनुशंसा कमिश्रन के पास जाएगी. उसके बाद कमिश्नर इस पर विचार करने के बाद मंजूरी देंगे. अगर आयुष्मान कार्ड धारकों को राज्य के बाहर इस सेवा का इस्तेमाल करना होगा तो चिकित्सा विभाग के संचालक की मंजूरी जरूरी होगी. जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है उन्हें राज्य के अंदर और बाहर एयर एंबुलेंस के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय से अनुमति लेनी होगी. आपको देने होंगे इतने रुपये भोपाल से प्रकाशित अखबार दैनिक भास्कर के मुताबिक, आयुष्मान कार्ड धारकों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, यानी उनके लिए यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है. लेकिन, दूसरों को फिक्सड विंग एंबुलेंस के लिए 1 लाख 78 हजार 900 और हेली एंबुलेंस के लिए 1 लाख 94 हजार 500 रुपये प्रति घंटे देने होंगे. बता दें, ये सेवाएं गुजरात और झारखंड में दी जा रही हैं. गुजरात में स्थानीय निवासियों को 50 हजार प्रति घंटे और दूसरे राज्यों के लोगों को 65 हजार रुपये प्रति घंटा देने होते हैं. झारखंड में इसकी कीमत 3 से 8 रुपये निर्धारित की गई है. इन विमानों का होगा इस्तेमाल फिक्सड विंग एंबुलेंस सेवा के लिए किंग एयर सी-90 विमान का इस्तेमाल होगा. इसमें डबल इंजन लगा है. ये 6 सीटर है. इसमें एक डॉक्टर, एक पैरामेडिकल स्टाफ और दो पायलट होंगे. इसकी अधिकतम रफ्तार 412 किमी प्रति घंटा है. यह 2330 किमी की रेंज में उड़ान भर सकता है. जबकि, हेली एंबुलेंस में बेल 407 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल होगा. यह भी 6 सीटर है. इसमें भी एक डॉक्टर, एक पैरामेडिकल स्टाफ और एक पायलट होगा. यह सेवा सुबह 6:30 बजे से शाम 5:30 बेज तक मिल सकेगी. इसकी अधिकतम रफ्तार 260 किमी प्रति घंटा और रेज 600 किमी है.

1996 के लोकसभा चुनाव में भी नायडू बने थे किंगमेकर, 5 साल में बने थे 3 PM

नईदिल्ली लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में मिले खंडित जनादेश ने दिल्ली को दूर तक देखने पर मजबूर कर दिया है. दो दशक में ये पहला मौका है, जब केंद्र की कुर्सी पर बैठने के लिए नेताओं को सुदूर क्षत्रपों की तरफ देखना पड़ रहा है. क्योंकि जनता ने ऐसा निर्णय दिया है, कि कोई भी पार्टी अकेले दम पर दिल्ली के सिंहासन पर नहीं बैठ सकती है. यही वजह है कि सबकी निगाह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्रा के नेता चंद्रबाबू नायडू पर जाकर टिक गई है. लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है जब चंद्रबाबू नायडू केंद्र के लिए किंगमेकर बनकर उभरे हैं. अभिनेता से राजनेता बने नायडू पहले भी कई बार सरकार के गठन में नायक की भूमिका निभा चुके हैं. इतना ही नहीं तेलुगु देशम पार्टी की नीव रखने वाले और चंद्रबाबू नायडू के श्वसुर एन.टी रामाराव, जिन्होंने 1980 के दशक में सेल्यूलॉइड की चमकीली स्क्रीन से राजनीति की खुरदरी जमीन पर कदम रखा था. उन्होंने भी दिल्ली की सत्ता के गठन में 1989 में अहम भूमिका निभाई थी. दो साल में तीन प्रधानमंत्री 1996 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने पी.वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार को नकार दिया था, लेकिन ऐसा भी नहीं था कि किसी और दल को पूरी तरह से स्वीकार किया हो. हां, भाजपा तब 161 सीटो के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी जरूर थी, किंतु बहुमत के आंकड़े से कोसों दूर थी. इसके बावजूद तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के निमंत्रण पर अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली थी, लेकिन 13 दिनों में ही उन्हें इस बात का इलहाम हो गया था कि वे बहुमत के आंकड़े को नहीं जुटा पायेंगे तब वाजपेयी ने अपने अंदाज में इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वी.पी सिंह, हरीकिशन सिंह सुरजीत और चंद्रबाबू नायडू ने मिलकर संयुक्त मोर्चा का गठन किया, जिसमें पहले प्रधानमंत्री के लिए बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु का नाम आया. लेकिन कुछ आपसी असहमतियों की वजह से वो प्रधानमंत्री नहीं बन पाए. किंगमेकर नायडू उसी साल बतौर किंगमेकर, उदय हुआ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू का, लोकसभा चुनाव में मात्र 16 सीटों पर जीत हासिल करने वाले नायडू ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी देवगौड़ा का नाम प्रधानमंत्री के लिए प्रस्तावित कर, भारतीय राजनीति में एक नई पटकथा को लिख दिया, क्योंकि उसके पहले दक्षिण का कोई भी नेता देश का प्रधानमंत्री नहीं बना था. इसके साथ ही नायडू ने लुटियंस की दिल्ली का द्वार दक्षिण के लिए भी खोल दिया था. खैर कांग्रेस के बाहरी समर्थन से देवगौड़ा देश के प्रधानमंत्री बन तो गए, लेकिन उनकी सरकार एक साल में ही गिर गई क्योंकि सीताराम केसरी के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने अपना समर्थन वापस ले लिया था. उसके बाद मुलायम सिंह यादव, एस.आर बोम्मई समेत और कई नेताओं ने प्रधानमंत्री बनने की दावेदारी पेश की, लेकिन जब किसी नाम पर भी सहमती नहीं बनी तब लालू प्रसाद यादव ने इंद्र कुमार गुजराल का नाम आगे बढ़ा दिया. जिसके बाद चंद्रबाबू नायडू ने हरकिशन सिंह सुरजीत को एक फोन कॉल किया और उनसे कहा कि ‘गुजराल के नाम पर सब लोग सहमत हो गए हैं आप भी मान जाइए.’ सुरजीत, नायडू की बात मान गए और इस तरह से 21 अप्रैल 1997 को देश को आई.के गुजराल के रूप में एक नया प्रधानमंत्री मिल गया. ये एक संयोग ही है कि चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी ने इस बार भी लोकसभा चुनाव में 16 सीटो पर जीत हासिल किया है. लेकिन इतनी कम सीटों के बावजूद भी 18 वीं लोकसभा के गठन में चंद्रबाबू नायडू को बतौर किंगमेकर के रूप में देखा जा रहा है. तमाम राजनीतिक दल ये कयास लगा रहे थे कि नायडू क्या फैसला लेते हैं, इन तमाम कयासों पर शुक्रवार के दिन सेंट्रल हॉल में उन्होंने पूर्ण विराम लगा दिया. चंद्रबाबू नायडू ने संसदीय दल की बैठक में एनडीए के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम के प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए दावा किया कि पिछले 10 साल में भारत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और Indian Economy दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनकर उभरी है. नायडू ने आगे कहा कि ‘देश की इकोनॉमी की ये तेज रफ्तार इसी तरह जारी रहेगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत इस बार तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा.’ एनटी रमाराव “राजा नहीं फकीर है,भारत की तकदीर है” 1989 में जब यह नारा इलाहाबाद की गलियारों से होकर देश के कोने-कोने में गूंजने लगा तब गैर कांग्रेसी नेशनल फ्रंट के गठन में दक्षिण के लाल एनटीआर (NTR) यानि नंदमुरी तारक रामाराव ने अहम भूमिका निभाई थी. जो हाल ही में अभिनय की रंगीन दुनिया को त्याग राजनीति की सफेदी अपनाने की कोशिश कर रहे थे. उस वक्त बोफोर्स का हवाला बजा वी पी सिंह ने राजीव गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला और दिल्ली का दिवान बनकर देश संभाला था. तब उस सरकार के गठन में एनटीआर ने अग्रसर होकर भाग लिया. हालांकि उस चुनाव में टीडीपी को मात्र 2 सीटें ही मिली थी फिर भी उनका राजनीतिक कद इतना बड़ा था कि जिसके बिना दिल्ली का दिवानी दरबार अधूरा था.  

वेटर पर चाकू से हमला, लूट लिए मोबाइल और रुपये

  बिलासपुर चकरभाठा स्थित रेस्टोरेंट के वेटर और उसके साथियों को रोककर बाइक और स्कूटी सवार युवकों ने चाकू से हमला किया। साथ ही उनके मोबाइल और छह हजार 800 रुपये लूट लिए। घायल वेटर ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चकरभाठा स्थित रेस्टोरेंट में करण प्रधान वेटर का काम करते हैं। रविवार की रात करीब एक बजे रेस्टोरेंट बंद होने के बाद वे अपने दोस्त नितेश यादव और अमित पनरिया के साथ रूम पर जा रहे थे। वे पैदल चिचिरदा मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक और स्कूटी पर सवार चार युवक वहां पर आए। युवकों ने करण से पीने के लिए पानी मांगा। उन्होंने अपने पास रखे पानी के बोतल को युवकों को दे दिया। पानी पीने के बाद युवकों ने सुनसान जगह देखकर करण और उसके साथियों को चाकू दिखाकर चिचिरदा रोड की ओर ले गए। वहां पर युवकों ने धमकाते हुए वेटर और उसके साथियों से मोबाइल और रुपये मांगे। मना करने पर युवकों ने करणे के जांघ पर चाकू से हमला किया। इसी तरह उसके साथियों के जांघ पर चाकू से वार कर दिया। हमला होते देख तीनों घबरा गए। इसी बीच लुटेरों ने तीनों से मोबाइल और छह हजार 800 रुपये छीन लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे वहां से भाग निकले। घायल वेटर और उसके साथी किसी तरह मेन रोड पर आए। राहगीर से उन्होंने मोबाइल मांगकर डायल 112 को काल किया। डायल 112 से वे उपचार के लिए अस्पताल गए। वहां से घटना की जानकारी रेस्टोरेंट संचालक और अपने अन्य साथियों को दी। उपचार के बाद घायल वेटर ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, सजा पर अब 11 जुलाई को सुनवाई होगी

वॉशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। हश मनी मामने में ट्रंप को सभी 34 आरोपों में दोषी करार दिया गया था। डोनाल्ड ट्रंप को क्या सजा मिलेगी, इस पर अब 11 जुलाई को सुनवाई होगी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति से  न्यूयॉर्क के प्रोबेशन अधिकारी पूछताछ करेंगे, जो सजा सुनाए जाने से पहले एक जरूरी कदम है। इस कदम से परिचित तीन लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर एक मीडिया चैनल को बताया कि ट्रंप फ्लोरिडा के पाम बीच में मार-ए-लागो क्लब में अपने घर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इंटरव्यू करेंगे। बता दें, न्यूयॉर्क में अपराधों के दोषी लोग आमतौर पर अपने वकीलों के बिना प्रोबेशन अधिकारियों से मिलते हैं। मगर ट्रंप को अनुमति मिल गई है कि इंटरव्यू के दौरान उनके वकील टोड ब्लैंच मौजूद रह सकते हैं। यह अनुमति जुआन मर्चन ने शुक्रवार को दी। क्यों लिया जाता है इंटरव्यू? सजा दिए जाने से पहले प्रोबेशन अधिकारियों द्वारा पूछताछ करने का मकसद एक रिपोर्ट तैयार करना होता है। इस रिपोर्ट के जरिए न्यायाधीश को प्रतिवादी के बारे में अधिक जानकारी मिलती है। साथ ही संभावित रूप से अपराध के लिए उचित सजा निर्धारित करने में मदद मिलती है। ऐसी रिपोर्ट आम तौर पर एक प्रोबेशन अधिकारी, एक सामाजिक कार्यकर्ता या प्रोबेशन विभाग के लिए काम करने वाले मनोवैज्ञानिक द्वारा तैयार की जाती है जो प्रतिवादी और संभवतः उस व्यक्ति के परिवार और दोस्तों के साथ-साथ अपराध से प्रभावित लोगों से पूछताछ करती है। सजा पर रख सकते हैं अपना पक्ष रिपोर्ट में प्रतिवादी का व्यक्तिगत इतिहास, आपराधिक रिकॉर्ड और सजा के लिए सिफारिशें शामिल हैं। इसमें रोजगार के बारे में जानकारी और परिवार के किसी सदस्य की देखभाल में मदद करने के लिए कोई दायित्व भी शामिल होगा। यह एक प्रतिवादी के लिए यह कहने का भी मौका होता है कि उन्हें कैसी सजा मिलनी चाहिए। क्या है मामला? डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ इस हश मनी केस में 34 आपराधिक मामले चल रहे हैं। अब इस मामले में जूरी पर फैसला छोड़ दिया गया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने साल 2016 में एक सेक्स स्कैंडल से बचने के लिए एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसों का भुगतान किया था। डोनाल्ड ट्रंप उस वक्त रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदारी कर रहे थे। उन्हें डर था कि अगर स्कैंडल सामने आ गया तो उनकी दावेदारी पर असर पड़ सकता है।    

राहुल और प्रियंका गांधी आज आएंगे Raebareli, मतदाताओं का आभार जताने

 रायबरेली लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने एक बार बेहतर प्रदर्शन किया है. कांग्रेस ने इस बार 99 सीटें जीती हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ा था. उन्हें दोनों सीटों पर जीत हासिल हुई है. राहुल गांधी में इस बार रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़ा था. उन्होंने दोनों सीटों पर 3 लाख से ज्यादा वोटों पर जीत हासिल की है. इसी कड़ी में लोगों को धन्यवाद देने के लिए वो आज  11 जून को रायबरेली जाएंगे. 11 जून को जाएंगे रायबरेली जानकारी के अनुसार, राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी आज 11 जून को रायबरेली जाएगी. इस दौरान वो वहां के लोगों को मिलेंगी और उन्हें धन्यवाद कहेंगी. इसके अलावा 12 जून को राहुल गांधी वायनाड भी जा सकते हैं. रायबरेली और वायनाड में हासिल की बड़ी जीत राहुल गांधी पहली बार रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे. उनसे पहले सोनिया गांधी यहां से सांसद थी. स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोनिया गांधी ने इस बार लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था. उन्होंने अपनी सीट को राहुल गांधी को दे दिया था. राहुल गांधी ने यहां से 3,90,030 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी. इस चुनाव में उन्हें  6,87,649 वोट मिले थे जबकि प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के दिनेश प्रताप सिंह को 2,97,619 वोट मिले थे. वायनाड सीट पर भी राहुल गांधी ने एक बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने सीपीआई की प्रत्याशी एन्नी राजा को 3,64,422 मतों से हराया है. यहां पर उन्हें कुल 6,47,445 वोट मिले थे. छोड़नी पड़ेगी एक सीट नियमों के अनुसार, उम्मीदवार सिर्फ एक ही सीट से सांसद रह सकता हैं. इसी वजह से राहुल गांधी रायबरेली या वायनाड की सीट को छोड़ना पड़ सकता है. हालांकि उम्मीद की जा रही हैं कि वो  वायनाड की सीट को छोड़ सकते हैं.

शरद पवार ने कहा, ‘‘पिछले 25 साल में हमने पार्टी की विचारधारा को फैलाने की दिशा में काम किया

पुणे  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का  आह्वान किया और चुनावों के बाद राज्य की सत्ता पार्टी के हाथों में आने का भरोसा जताया। पवार ने पार्टी कार्यालय में आयोजित राकांपा के 25वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राकांपा-एसपी ने 2024 के आम चुनावों में विपक्षी गठबंधन के रूप में महाराष्ट्र से लोकसभा की 10 सीट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से आठ पर उसकी जीत हुई। पवार ने अपनी पुत्री एवं बारामती से राकांपा (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले और अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपनी पार्टी का झंडा फहराया। राकांपा संस्थापक ने कहा, ‘‘पिछले 25 साल में हमने पार्टी की विचारधारा को फैलाने की दिशा में काम किया है और आइए, इसे आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करें। अगले तीन महीनों में राज्य विधानसभा चुनाव होंगे और इसके लिए काम करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि चुनावों के बाद राज्य की सत्ता आपके हाथों में होगी।’’ पवार ने 1999 में कांग्रेस से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का गठन किया था। पिछले साल जुलाई में अजित पवार और कुछ अन्य विधायकों के राज्य में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद राकांपा में विभाजन हो गया था। निर्वाचन आयोग ने इस वर्ष फरवरी में अजित पवार गुट को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी घोषित किया था और इस गुट को राकांपा का चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ आवंटित किया था। शरद पवार की पार्टी राकांपा (एसपी) को बाद में ‘‘तुरही बजाते व्यक्ति’’ का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।  

अमेरिका, ब्रिटेन की खुली चेतावनी के बाद हूती विद्रोही अपनी हरकत से बाज नहीं आ

वॉशिंगटन  इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद यमन के हूती विद्रोही जहाजों को निशाना बना रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश खुले शब्दों में चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन हूती अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में मिसाइल हमले कर दो वाणिज्यिक जहाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पिछले 24 घंटों में दो जहाजों को निशाना अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने  बताया कि यमन के हूती विद्रोहियों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री नौवहन के खिलाफ मिलिशिया समूह के चल रहे अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में दो जहाजों को निशाना बनाया है। जिन जहाजों को निशाना बनाया गया उनमें से एक का नाम तव्विशी था। स्विस के स्वामित्व वाले जहाज पर लाइबेरियाई झंडा लगा था। इस जहाज पर एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया था। हालांकि, शुक्र रहा कि चालक दल को कोई चोट नहीं आई। इसे पर भी किया हमला सेंटकॉम के अनुसार, हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई दो मिसाइलें जर्मन स्वामित्व वाले मालवाहक जहाज नोर्डनी पर गिरीं। इस पर  एंटीगुआ और बारबाडोस के झंडे लगे हुए थे। सेंटकॉम ने कहा कि जहाज को नुकसान पहुंचा। मगर चालक दल का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ। इससे पहले हूतियों ने दावा किया था कि उन्होंने नोर्डनी और तव्विशी पर हमला किया और बाद में आग के हवाले कर दिया था। अमेरिका को बना रहा निशाना बता दें, गाजा में हो रहे इस्राइल हमलों से मध्यपूर्व बौखलाया हुआ है। मध्यपूर्व गाजा में हो रहे हमलों का कारण अमेरिका को मानता है। इसी वजह से हूती विद्रोही अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों के खिलाफ हमले कर रहे हैं। साथ ही कभी ईरान तो कभी जॉर्डन को कभी सीरिया में अमेरिकी सेना और अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमले हो रहे हैं। हाल ही में तुर्किये में दो बंदूकधारी एक अमेरिकी कंपनी में घुस गए, उन्होंने कंपनी में मौजूद सात लोगों को को बंधक बना लिया था।

मुश्किल समय में गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ धैर्य बनाए रखा : बुमराह

न्यूयॉर्क  भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने इस मामले में हार्दिक को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह ने यह उपलब्धि न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हासिल की। भारत ने यह मैच छह रन से जीता। बुमराह ने मैच में 3.50 की इकॉनमी रेट से चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट लिए। बुमराह ने कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद के विकेट लिए। बुमराह ने 64 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 18.67 की औसत और 6.44 की इकॉनमी रेट से 79 विकेट लिए हैं, जिसमें 3/11 का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। हार्दिक ने 94 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4/16 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़ों के साथ 78 विकेट लिए हैं। टी-20 प्रारूप में भारत के लिए अग्रणी विकेट लेने वाले स्पिन अनुभवी युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 80 खेलों में 25.09 की औसत और 8.19 की इकॉनमी रेट से 6/25 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़ों के साथ 96 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर भारत के स्विंग विशेषज्ञ भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 87 मैचों में 23.10 की औसत और 6.96 की इकॉनमी रेट से 90 विकेट लिए हैं, तथा उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/4 रहा है। न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 123 मैचों में 23.15 की औसत और 8.13 की इकॉनमी रेट से 157 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/13 रहा है।   मुश्किल समय में गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ धैर्य बनाए रखा : बुमराह  टी20 विश्व कप में अपने 4 ओवर में मात्र 14 रन पर तीन विकेट लेने वाले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजों के प्रदर्शन की सराहना की है। जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवरों में 14 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें 15 डॉट बॉल शामिल थे। पाकिस्तान को सिर्फ 36 गेंदों पर 40 रन चाहिए थे, बुमराह ने अच्छी तरह से सेट मोहम्मद रिजवान को आउट कर भारत की जीत मुमकिन की। इसके बाद 119 रन का पीछा कर रही पाकिस्तान की टीम 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाई। बुमराह ने मैच के बाद कहा, “हमारे लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि हम कूल रहे। जब हम सुबह बल्लेबाजी कर रहे थे तो गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। लेकिन जब हम गेंदबाजी करने आए, तो गेंद सीम नहीं कर रही थी। “इसलिए, हमें अधिक स्टेबल और सटीक होना था। हम एक इकाई के रूप में बहुत शांत और स्पष्ट थे कि हम क्या करना चाहते हैं। इसलिए, हम बहुत खुश हैं कि एक टीम के रूप में हम योगदान करने में सक्षम थे और उस दबाव को बनाया और फिर हम जीत हासिल करने में सक्षम हुए।” पिछले साल बुमराह पीठ की चोट से उबर रहे थे, जिसके कारण वो टी20 विश्व कप 2022 से बाहर थे और घरेलू धरती पर वनडे विश्व कप 2023 में उनके खेलने पर भी संदेह था। लेकिन अब बुमराह अपनी बेहतरीन फॉर्म में हैं और भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बुमराह ने हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह की भी तारीफ की, जिन्होंने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आगे कहा, “एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमें अपनी गेंदबाजी पर बहुत गर्व है। हम खुद को बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और जितना हो सके टीम की मदद करने की कोशिश करते हैं। इसलिए हम बहुत खुश हैं कि हम इस मैच में ऐसा करने में सफल रहे।” बुमराह ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “एक साल पहले यही लोग कह रहे थे कि मैं शायद दोबारा नहीं खेल पाऊंगा और मेरा करियर खत्म हो जाएगा। लेकिन मैं इस पर गौर नहीं करता। जहां तक मेरा सवाल है, मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं अपने सामने मौजूद समस्या का समाधान और चीजों पर नियंत्रण करने की कोशिश करता हूं।”   टी20 विश्व कप: भारत से मिली हार के बाद बाबर ने कहा- हमने बहुत ज्यादा डॉट बॉल खेली  आईसीसी टी 20 विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ छह रन से हार के बाद, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने पारी के दूसरे भाग में अधिक डॉट बॉल खेली, जिससे शानदार गेंदबाजी के बावजूद उनकी हार हुई। रविवार को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी स्टेडियम में गेंद और बल्ले के बीच रोमांचक मुकाबले में 120 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान की टीम एक समय जीत की स्थिति में थी, लेकिन इसके बाद जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से मैच को वापस खींच लिया और भारत को 6 रन से जीत दिला दी। मैच के बाद बाबर ने कहा, हमने अच्छी गेंदबाजी की। बल्लेबाजी में, हमने लगातार दो विकेट खोए और बहुत सारी डॉट बॉल खेली। रणनीति सामान्य रूप से खेलना आसान था। बस स्ट्राइक रोटेशन और कुछ बाउंड्री। लेकिन उस अवधि में (उनके रन-चेज़ के दूसरे भाग में) हमने बहुत सारी डॉट बॉल खेली। हम टेलएंडर्स से बहुत उम्मीद नहीं कर सकते। हमारा दिमाग बल्लेबाजी में पहले छह ओवरों का उपयोग करने पर था। लेकिन एक विकेट गिरने के बाद, हम फिर से उस चरण में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। पिच अच्छी दिख रही थी। गेंद अच्छी तरह से आ रही थी। यह थोड़ी धीमी थी, और कुछ गेंदें अतिरिक्त उछाल वाली थीं। हमें आखिरी दो मैच जीतने हैं। बैठकर अपनी गलतियों पर चर्चा करेंगे, लेकिन आखिरी दो मैचों का बेसब्री से इंतजार है। इस रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद भारत दो मैचों में दो जीत और चार अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर है। पाकिस्तान चौथे स्थान पर है, जिसने अमेरिका और भारत से अपने दोनों मैच हारे हैं। नॉकआउट चरण में उनके पहुंचने की संभावना कम ही दिखती है। मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज इस कठिन सतह पर अच्छा … Read more

मंगलवार 11 जून 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करेंगे। कार्यस्थल पर अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। अपने भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने जीवन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नए प्रयास करें। परिजनों के साथ व्यर्थ में वाद-विवाद से बचें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यों के तनाव से बचें। वृषभ राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें। बजट के अनुसार ही खर्च करें। मुश्किल घड़ी से निपटने के लिए धन बचत जरूर करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। आज जीवनसाथी से वाद-विवाद करने से बचें। इससे रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है। मिथुन राशि- रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। ऑफिस में कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क हैंडल करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। आज नया बजट बनाएं और जरूरी वस्तुओं की प्राथमिकताओं के अनुसार ही धन खर्च करें। विद्यार्थियों के ट्यूशन फीस या बुक खरीदने के लिए पैसे खर्च होंगे। कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में व्यस्थ रहेंगे। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। ऑफिस में नई पहचान बनेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। माता के सहयोग से धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन अनियोजित खर्चों में वृद्धि भी होगी।  आलस्य से बचें और जीवन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। सिंह राशि- प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मसंयत रहें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाणी में मधुरता आएगी। ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और प्रेम-संबंधों में मिठास आएगी। आज इंकम कम और खर्चों की अधिकता रह सकती है। इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें। कन्या राशि- सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों से आय के नए साधन बनेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तुला राशि- रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के अवसर मिलेंगे। बच्चों की ट्यूशन की फीस के लिए धन खर्च करते रहें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए नए प्लान बनाएं। निवेश के नए अवसर मिलेंगे। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वृश्चिक राशि- कार्यों की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करेंगे। कार्यों की जिम्मेदारियां बड़ी सावधानी से संभालें। जीवन में बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें। आज आपका किसी अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सभी टास्क को कंपलीट करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। इससे आपको मनचाही सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। धनु राशि- प्रेम-संबंधों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल होगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। हालांकि, क्रोध पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए नया बजट बनाएं। सोच-समझकर धन खर्च करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोचान न करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मकर राशि- एक्स-पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। कारोबारियों को आंख मूंदकर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। दोस्त की सहायता से नौकरी-कारोबार में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धन का आवक बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन परिस्थियां जल्द ही सामान्य हो जाएंगी। कुंभ राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। निवेश का फैसला बड़ी सावधानी से लें। अपने खर्चों पर नजर रखें। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च करने से बचें। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की करेंगे। शुभ समय रहने वाला है। मीन राशि- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन वाहन के रखरखाव में धन खर्च करना पड़ सकता है। आज धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें। शैक्षिक कार्यों में शुभ परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से अनबन के संकेत हैं। व्यर्थ में वाद-विवाद से बचें। सकारात्मक रहें और अपने परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के पहले स्पिरिचुअल सिटी बनाई जाएगी

उज्जैन  सिंहस्थ महापर्व 2028 से पहले धर्मधानी उज्जैन में स्थित चौरासी महादेव मंदिरों का जीर्णोंद्धार होगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण ने इसके लिए 30 करोड़ रुपये से योजना तैयार की है। स्वीकृति के बाद काम शुरू हो जाएगा। पुराणों में महाकाल वन में चौरासी महादेव का उल्लेख है। भक्त प्रतिवर्ष श्रावण मास तथा प्रत्येक तीन वर्ष में आने वाले अधिकमास के दौरान चौरासी महादेव मंदिरों की यात्रा करते हैं। इस बार भी श्रावण मास में 22 जुलाई से चौरासी महादेव यात्रा शुरू होगी, जो 19 अगस्त तक चलेगी। पुराने शहर की सघन बस्ती तथा शिप्रा किराने चौरासी महादेव के मंदिर हैं। कुछ मंदिरों की जमीन पर अतिक्रमण पसरा है। कुछ जमीनों पर अवैध निर्माण भी हो गए हैं। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम नहीं है। ऐसे में उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा मंदिरों के उन्नयन तथा विकास की योजना बनाई गई है। सिंहस्थ से पहले इनका कायाकल्प हो जाएगा। यहां आने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा के साथ बेहतर आध्यात्मिक वातावरण मिलेगा। अध्ययन के बाद तैयार कराई डिजाइन उविप्रा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार सोनी ने बताया कंसलटेंट से मंदिरों का अध्ययन कराकर डिजाइन तैयार कराई गई है। विचार विमर्श के बाद, जो योजना तैयार हुई है इसमें मंदिरों का विकास, आसपास की खाली जमीन का विकास, बाउंड्रीवाल, अप्रोच, फसाड, रंगरोगन, लाइटिंग, हरियाली तथा नाली आदि का निर्माण शामिल है। जिन मंदिरों में जिस प्रकार के काम की आवश्यकता होगी वह कराया जाएगा। कुल मिलकर मंदिरों के संपूर्ण विकास की योजना बनाई गई है। पिछले सिंहस्थ में भी हुआ था काम चौरासी महादेव मंदिरों को लेकर सिंहस्थ 2016 में भी योजना बनाई गई थी। इसके तहत कई मंदिरों में परिसर आदि का निर्माण भी कराया गया था। प्राचीन मंदिर काले पत्थरों से निर्मित है, लेकिन शिखर पर रंगरोगन तथा मरम्मत आदि के काम किए गए थे। इस बार महापर्व के पहले से संधारण शुरू होगा, इससे काम में गुणवत्ता भी बनी रहेगी।   भगवान शिव की विशाल मूर्ति के साथ होंगे 12 ज्योतिर्लिंग जानकारी के मुताबिक यह सिटी उज्जैन से 15 किमी दूर बनाई जाएगी, जिसके लिए 150 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। यहां भगवान भोलेनाथ की मूर्ति के चारों ओर देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंग के स्वरूप स्थापित किए जाएंगे। यहां ज्योतिर्लिंग के साथ अपनाई जाने वाली पूजा पद्धति की जानकारी भी रहेगी, ताकि आने वाले श्रद्धालु 12 अलग-अलग ज्योतिर्लिंग में की जाने वाली पूजा के आधार पर पूजन कर सकें। उज्जैन में बनेगा म्यूजियम सिंहस्थ के पहले उज्जैन में बड़ा म्यूजियम बनाने की तैयारी भी की जा रही है। यह म्यूजियम कोठी एरिया में बनाया जाएगा। इसमें विक्रमादित्य के शासन काल के साथ भगवान कृष्ण, महाकाल बाबा और अन्य धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए मूर्तियों और अन्य ऐतिहासिक, पुरातात्विक वस्तुओं को रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालु म्यूजियम में जाकर उज्जैन के गौरवशाली इतिहास और धार्मिक महत्व से परिचित हो सकें।

गुड गर्ल कंपनी, दुबई, लास वेगास और कोलंबिया में ‘सेक्स आइलैंड’ की मेजबानी करने वाला

वॉशिंगटन  दुनिया में अय्याशी के कई अड्डे हैं। उनमें से एक ‘सेक्स आइलैंड’ है। यह जगह बेहद सीक्रेट होती है, जहां क्या होता है, इसके बारे में ज्यादा खबर नहीं। लेकिन रिपोर्ट्स का कहना है कि यहां हर तरह की सेक्सुअल फैंटेसी सच होती है। सेक्स आइलैंड साल में कुछ दिनों के लिए खुलता है। एक बार फिर यह शुरू हो गया है। इसकी आयोजक गुड गर्ल कंपनी, जून में दुबई, लास वेगास और कोलंबिया के कार्टाजेना के तट पर ‘सेक्स आइलैंड’ की मेजबानी करने वाला है। एक हफ्ते की इस ट्रिप पर 50 लोग जा सकते हैं, जिन्हें लाखों खर्च करने पड़ते हैं। सेक्स आइलैंड ड्रग्स पार्टियों के लिए मशहूर है। दुनिया के कई मशहूर लोगों का नाम इससे जोड़ा जाता रहा है, जो यहां जाते थे। हालांकि हर किसी की दिलचस्पी इसमें नहीं है। सेक्स आइलैंड के आलोचकों का कहना है कि यह डरावना और बेहद घृणित है। वहीं इसके आयोजकों का दावा है कि यह पूरी तरह से कानूनी है। वेबसाइट पर कहा गया है कि इसमें होलोग्राफिक संगीत कार्यक्रम, सुंदर महिलाएं, अनलिमिटेड सेक्स और नशा और ड्रग्स के लिए अनुकूल वातावरण, मुफ्त शराब रिसॉर्ट में उपलब्ध है। क्या-क्या होता है यहां? सेक्स आइलैंड के आयोजक इसे नशे के लिए ‘धरती पर स्वर्ग’ कहते हैं। वेबसाइट के मुताबिक कंपनी महिलाओं की अदला बदली की इजाजत देता है। पूरे बीच पर नग्न घूमा जा सकता है। वहीं एचआईवी और एसटीडी का टेस्ट भी किया जा सकता है। अपनी इस पार्टियों को लेकर कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर वीडियो शेयर किया है। गुड गर्ल कंपनी का दावा है कि यह कपल फ्रेंडली है, जहां आप प्रेमिका के साथ जा सकते हैं। हालांकि अपनी इन्हीं फैसिलिटीज के कारण इसे अय्याशी के अड्डे के रूप में देखा जाता है। कितना लगता है खर्च द सन की रिपोर्ट के मुताबिक यहां जाने वाले एक शख्स ने बताया कि वह अपने घर बिजनेस ट्रिप का बताकर आया था। उसने कहा, ‘नाव सुंदर महिलाओं से भरी थी। वह डांस कर रही थीं और शराब पी रही थीं। जैसे ही हम आगे बढ़े हमें ड्रिंक्स दिए गए और हम पार्टी एंजॉय करने लगे। उसने कहा कि हर व्यक्ति दो लड़कियां चुन सकता था जो पूरी यात्रा के दौरान उनके साथ रहतीं।’ हालांकि यह ट्रिप बेहद महंगी होगी। लास वेगास में सेक्स आइलैंड पर जाने वालों को तीन दिनों के लिए 4,500 डॉलर (3.75 लाख) देने होंगे। इस ट्रिप पर सिर्फ 50 लोग ही जा सकते हैं।

प्रदेश के अधिकांश प्राइवेट स्कूलों ने सरकारी पोर्टल पर नहीं चढाई फीस की जानकारी

भोपाल  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार जहां प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने की कोशिश कर रही है, वहीं स्कूल संचालक भी अपनी ‘अकड़’ दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला स्कूलों की फीस से जुड़ा हुआ है। सरकार ने स्कूलों को निर्देश दिये थे कि वे 8 जून के पहले फीस सहित अन्य जानकारी सरकारी पोर्टल पर चढ़ा दें, लेकिन अब तक अधिकांश स्कूलों ने यह काम नहीं किया है। बता दें, कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा काफी समय से विशेष अभियान चलाकर निजी स्कूलों में अनियमितताओं की जांच की जा रही है। कुछ स्कूलों द्वारा फर्जी व डुप्लीकेट पाठ्य-पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात सामने आई थी। जिसके बाद इस बड़े फर्जीवाड़े का उजागर हुआ। इसके बाद सरकार के द्वारा यह सख्त कार्रवाई की गई हैं। एमपी के स्कूल शिक्षा विभाग ने ऐसा रवैया देखने के बाद भी इन स्कूलों को 15 दिन का और अतिरिक्त समय दिया है। पहले के मुकाबले अब इन्हें 24 जून तक पोर्टल पर फीस स्ट्रक्चर और अन्य जानकारी अपलोड करने के लिए कहा है। कलेक्टर भी नहीं दे रहे ध्यान यह बात भी सामने आई है कि सरकार के आदेश के बाद भी अधिकांश जिला कलेक्टर ने शिक्षा माफिया के खिलाफ को ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसे देखते हुए विभाग ने कलेक्टर, संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि अपने जिले और संभाग के प्राइवेट स्कूलों से यह जानकारी जल्दी से जल्दी भरवाएं। क्या कहते हैं नियम गौरतलब है कि प्रदेश में निजी स्कूलों द्वारा फीस में वृद्धि एवं इससे जुड़े अन्य विषयों को नियमन करने के लिए मध्य प्रदेश निजी विद्यालय फीस और संबंधित विषयों का विनियमन अधिनियम-2017 बनाया गया है। इस अधिनियम को 2018 में लागू किया गया था। इसके बाद इस अधिनियम के अधीन एमपी के निजी स्कूल फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन 2020 में प्रावधान किया गया है। इस नियम के हिसाब से राज्य सरकार प्राइवेट स्कूलों की फीस और अन्य विषयों पर निर्णय लेकर फीस विनियमन कर सकेगी। डुप्लीकेट किताब चलाने का खुलासा गौरतलब है कि जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने 11 निजी स्कूलों की जांच कराकर वहां फर्जी और डुप्लीकेट पुस्तकें चलाने का खुलासा किया था। उन्होंने यह भी पकड़ा कि इन स्कूलों ने 81.30 करोड़ रुपए की फीस ज्यादा वसूल ली और 240 करोड़ की नियम विरुद्ध आय अर्जित की थी। इन स्कूलों पर 22 लाख की पेनाल्टी लगाकर स्कूलों के 20 प्राचार्यों, चेयरमैन, सीईओ, सचिव और अन्य पदाधिकारियों की गिरफ्तार किया गया था। इसे बड़ी कार्रवाई के बाद एक बार फिर सरकार एक्शन मोड़ में नजर आ रही है।

अर्जेंटीना सरकार पर भारी कर्ज, 40 फीसदी आबादी गरीबी रेखा के नीचे रहने को मजबूर

ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का आठवां बड़ा देश है। प्रथम विश्व युद्ध से पहले इस दक्षिण अमेरिकी देश की गिनती दुनिया के टॉप 10 अमीर देशों में होती थी। लेकिन आज इस देश में महंगाई चरम पर है। दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई इसी देश में है। अप्रैल में अर्जेंटीना में महंगाई की सालाना दर 289 फीसदी पहुंच गई। दुनिया में कोई दूसरा देश महंगाई इस मामले में उसके आसपास भी नहीं है। तुर्की 75.45 फीसदी के साथ दूसरे और वेनेजुएला 64.9 फीसदी से साथ तीसरे नंबर पर है। अर्जेंटीना में महंगाई का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि यह भारत के मुकाबले करीब 60 गुना है। भारत में अप्रैल में खुदरा महंगाई की दर 4.83 फीसदी रही थी। सवाल यह है कि कभी दुनिया के अमीर देशों में शुमार अर्जेंटीना की यह दुर्गति कैसे हुई? प्रथम विश्व युद्ध से पहले अर्जेंटीना की गिनती दुनिया के टॉप अमीर देशों में होती थी। इस देश की अमीरी का अंदाजा इसी बात से ही लगाया जा सकता है कि As rich as an Argentine जैसे मुहावरे चलन में थे। 19वीं शताब्दी के अंत में और 20वीं सदी की शुरुआत में पूरे यूरोप से लोग अर्जेंटीना आए। यह देश धनधान्य से भरपूर था। लेकिन 1946 से देश में लोकलुभावन नीतियों और खर्च का ऐसा दौर शुरू हुआ कि उसकी इकॉनमी गर्त में चली गई। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति जुआन पेरोन ने की जो 1946 से 1955 तक सत्ता में रहे। 1990 के दशक में राष्ट्रपति कार्लोस मेनम ने फ्री-मार्केट रिफॉर्म्स की कुछ कोशिशें की लेकिन वह नाकाम रहे। साल 2001 के अंत में चीजें हाथ से निकल गई जब देश को भयंकर आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा और उसने 102 अरब डॉलर के कर्ज के भुगतान में डिफॉल्ट किया। 40 फीसदी आबादी गरीब अर्जेंटीना की सरकार ने अपनी करेंसी पीसो की कीमत डॉलर के बराबर रखने के लिए सख्त नीतियां बनाई। पिछले दो दशक से भी अधिक समय से देश में वामपंथी सरकारें रही जिन्होंने देश की आर्थिक समस्याओं को सुलझाने के बजाय लोकलुभावन नीतियों को आगे बढ़ाया और सरकारी खर्च पर लगाम लगाने में नाकाम रहीं। छह महीने पहले जेवियर मिलेई बड़े-बड़े वादों के साथ सत्ता में आए लेकिन जनता की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। पीसो की कीमत सालभर में चार गुना से ज्यादा गिर चुकी है। जानकारों का कहना है कि अगर इसे सरकारी नियंत्रण से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाए तो यह अब भी काफी नीचे जा सकती है। हालत यह है कि देश के अमीरों को भी दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। देश के पास कैश रिजर्व नहीं है, सरकार पर भारी कर्ज है जबकि 40 फीसदी आबादी गरीबी रेखा के नीचे रह रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet