LATEST NEWS

संसद में होंगी प्रियंका को पति रॉबर्ट वाड्रा ने बधाई दी है तो खुद के भी संसद पहुंचने की इच्छा एक बार फिर जाहिर कर दी

नई दिल्ली कांग्रेस ने वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। इस पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने बधाई दी है तो खुद के भी संसद पहुंचने की इच्छा एक बार फिर जाहिर कर दी। उन्होंने कहा, ‘प्रियंका गांधी मुझसे पहले संसद में होंगी। जब भी सही समय होगा, मैं भी उनके रास्ते पर आगे बढ़ सकता हूं। मैं खुश हूं और मुझे भरोसा है कि वायनाड की जनता उन्हें जीत दिलाएगी।’ लोकसभा चुनाव से पहले भी कई बार रॉबर्ट वाड्रा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। उन्होंने यूपी की मुरादाबाद और अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश तक की थी। लेकिन कांग्रेस ने उनके नाम पर विचार नहीं किया। सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘मैं सबसे पहले देश की जनता को धन्यवाद देता हूं, जिसने भाजपा को सबक सिखाया है। इन लोगों ने धर्म आधारित राजनीति की। मुझे खुशी है कि प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ने जा रही हैं। वह संसद में होंगी। उन्हें संसद में होना चाहिए। इसलिए नहीं कि उन्होंने कैंपेन किया है बल्कि मैं भी ऐसा देखना चाहता हूं।’ प्रियंका गांधी दशकों से कांग्रेस के लिए प्रचार करती रही हैं, लेकिन 2019 के आम चुनाव में वह सक्रिय राजनीति में आई थीं। उन्हें यूपी के एक हिस्से की जिम्मेदारी मिली थी। इस बार वह अमेठी और रायबरेली पर फोकस कर रही थीं। वाड्रा ने कहा,  ‘प्रियंका गांधी को मुझसे पहले संसद में होना चाहिए। मैं भी सही समय पर उनके रास्ते पर बढ़ूंगा। मुझे खुशी है और उम्मीद है कि लोग उन्हें जिताएंगे।’ वहीं अमेठी को लेकर अपनी दावेदारी पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘मेरे अमेठी से चुनाव लड़ने की मांग देश भर के अलग-अलग हिस्सों से आ रही थी। लोग मेरे काम को समझते हैं और चाहते हैं कि इन्हें मौका मिले तो विकास में तेजी आए।’ हालांकि कांग्रेस ने उनकी जगह पर वफादार माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को उतारा, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री रहीं स्मृति इरानी को हरा दिया। वाड्रा को अमेठी से टिकट न मिलने पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें किनारे लगाया जा रहा है।  

छत्तीसगढ़-जशपुर में मुख्यमंत्री साय ने मां दुर्गा की पूजा कर की धान बुआई

Selling land…'Akhilesh Yadav named BJP? know name

जशपुर. जशपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दूसरे दिन अपने निजी निवास बगिया में पत्नी कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा ,गुरुदेव स्वामी की पूजा करने के बाद खेत में धान की बुआई की। सीएम साय ने धरती माता से इस वर्ष भी अच्छी फसल देने की प्रार्थना की। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव मूलतः किसान हैं और अपने पिता की मृत्यु के बाद माँ के साथ खेतों में बैलों से जुताई भी की है। सीएम के करीबी जमींदार पुरुषोत्तम सिंह ने अमर उजाला को बताया कि विष्णु बाबू को खेती किसानी की बारीकियां बखूबी पता है। वे धान, उड़द, मूंगफली, कुल्थी सभी तरह की फसलों को कब, कैसे उगाना है सब जानते हैं। आज ग्राम देवता की पूजा के बाद खेत में जाकर धान की बुआई करके यह सन्देश दिया है कि कोई आदमी कितना भी बड़ा बन जाये अपना मूल काम कभी नहीं छोड़ना चाहिए। साय ने बुआई के बाद  कहा कि  प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी फसल की कामना करता हूँ। आज वाराणसी में प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को सम्मान निधि की राशि दे रहे हैं।छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना करते हुए उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसान और समृद्ध होते रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मैं बनारस की जनता को नमस्कार करता हूं, इस दौरान किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी

वाराणसी काशी से पीएम मोदी ने देश के 9.27 करोड़ किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपये दिए। इसके साथ ही स्वयंसहायता समूहों की 30 हजार महिलाओं को कृषि सखी के प्रमाणपत्र के रूप में उपहार भी दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा चुनाव जीतने के बाद आज हम पहली बार बनारस आया हूं। मैं बनारस की जनता को नमस्कार करता हूं…काशीवासियों के असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है। काशी के लोगों के मुझे लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुनकर मुझे धन्य कर दिया है। अब तो मां गंगा ने भी जैसे मुझे गोद ले लिया है, मैं यहीं का हो गया हूं। मोदी ने कहा काशी के लोगों ने तो सिर्फ सांसद नहीं बल्कि तीसरी बार प्रधानमंत्री भी चुना है इसलिए आप लोगों को डबल बधाई। इस चुनाव में देश के लोगों ने अभूतपूर्व जनादेश दिया है। नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यहां इतनी बड़ी संख्या में हमारी माताएं-बहनें उपस्थित हैं। माताओं-बहनों के बिना खेती की कल्पना भी असंभव है। इसलिए अब खेती को नई दिशा देने में भी माताओं-बहनों की भूमिका का विस्तार किया जा रहा है। नमो ड्रोन दीदी की तरह ही कृषि सखी कार्यक्रम ऐसा ही एक प्रयास है। हमने आशा कार्यकर्ताओं के रूप में बहनों का काम देखा है। हमने बैंक सखियों के रूप में डिजिटल इंडिया बनाने में बहनों की भूमिका देखी है। अब हम कृषि सखी के रूप में खेती को नई ताकत मिलती देखेंगे। आज 30 हजार से अधिक सहायता समूहों को कृषि सखी के रूप में प्रमाणपत्र दिए गए हैं। अभी 12 राज्यों में ये योजना शुरू हुई है। आने वाले समय में पूरे देश में हजारों समूहों को इससे जोड़ा जाएगा। ये अभियान 3 करोड़ लखपति दीदीयां बनाने में भी मदद करेगा। पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। पीएम मोदी की काशी में आभार यात्रा के दौरान जनसैलाब देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।

चिड़िया को सोने का पिंजरा नहीं, उसे उड़ने के लिए खुला आसमान चाहिए, प्रलेस की युवा काव्य गोष्ठी सम्पन्न

बिलासपुर प्रगतिशील लेखक संघ की स्थानीय इकाई ने युवा रचनाशीलता पर केंद्रित एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। उक्त गोष्ठी में शम्मी कुजूर, श्रुति सोनी और उपासना ने अपनी कविताओं का पाठ किया।इन कविताओं में अपने समय तथा परिवेश की स्थितियां, घटनाओं को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। युवा रचनाकारों की कविताओं में जीवन के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करने का रचनात्मक प्रयास दिखाई दिया। शम्मी कुजूर ने अपनी कविता में प्रकृति, मानवीय संबंध एवं भावनाओं का बहुत ही भावनात्मक चित्रण किया है। पेड़ कविता में कहा गया ‘चिड़िया को सोने का पिंजरा नहीं चाहिए उसे उड़ने के लिए खुला आसमान चाहिए’।  वहीं ‘मां कविता में मां के अपनत्व व पीड़ा को व्यक्त करते कहा कि ” सिल रही है मां घावों को, जैसे सिलती है फटे कपड़ों को’।  युवा कवि श्रुति सोनी ने प्रकृति पर केंद्रित मेरे गीत, परदा, पेड़, विरह  रचनाओं का पाठ किया। नवोदित कवि उपासना ने ‘घर का आंगन’ व ‘बेटियों का संसार’  शीर्षक कविता का पाठ किया। इस अवसर पर युवा कवि निहाल सोनी ने सम सामयिक विषय पर अपनी धारदार कविता का पाठ किया। पठित रचनाओं पर  रफ़ीक खान,मुश्ताक मकवाना,डॉ. अशोक शिरोडे तथा अन्य लोगों ने अपने विचार रखे। तथा नवोदित रचनाकारों का उत्साह वर्धन किया। इस कार्यक्रम में लखन सिंह, गौरव मंगरुलकर, श्रीमती मीना सोनी, पंकज सोनी, ओमप्रकाश भट्ट, जितेंद्र पांडेय, शिवानी सोनी, अभिषेक सोनी, ज़ीशान खोकर, आलम खान, लड्डू आदि की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। गोष्ठी का संचालन स्थानीय इकाई के सचिव डॉ. अशोक शिरोडे ने किया।

चीन से फिलिपींस को बचाएगा भारत का ब्रह्मास्त्र, आइलैंड देश ने बनाया ब्रह्मोस मिसाइल बेस

10-day training was organized for the prisoners in Central Jail Jabalpur and they were motivated for self-employment.

मनीला चीन को अब चैन नहीं आएगा. क्योंकि फिलिपींस ने दक्षिण चीन सागर (South China Sea) की ओर दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का पहला बेस बना दिया है. यहां से फिलिपींस जब चाहे तब चीन के युद्धपोतों, ड्रोन्स, विमानों आदि को निशाना बना सकता है. यह बेस फिलिपींस के पश्चिमी लुजॉन में है. सैटेलाइट तस्वीरों में इस बेस के डेवलपमेंट का नजारा साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. फिलिपींस ने साल 2022 में भारत से ब्रह्मोस मिसाइलों की डील की थी. उसने इन मिसाइलों की तीन बैटरी खरीदी थी. ताकि फिलिपींस मरीन कॉर्प्स कोस्टल डिफेंस रेजिमेंट अपने देश की चीन से सुरक्षा कर सके. ब्रह्मोस मिसाइलों का नया बेस पश्चिमी लुजॉन के जामबेल्स स्थित नेवल स्टेशन लियोविजिल्डो गांतियोकोई में है. यह बेस फिलिपीन मर्चेंट मरीन एकेडमी के दक्षिण में बन रहा है. पहले यहां पर एंफिबियस असॉल्ट और तटीय सुरक्षा की ट्रेनिंग होती थी. यहां पर मरीन एंफिबियस असॉल्ट व्हीकल्स भी रखे गए हैं. कब और कितने की हुई थी भारत से डील? चीन की हरकतों से परेशान फिलिपींस ने भारत से मदद ली. इसने भारत से साल 2022 में 3131 करोड़ रुपए की डील की थी. दो साल बाद भारत ने फिलिपींस को दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल सौंप दी है. फिलिपींस आकार में भारत से 996% छोटा है. आबादी मात्र 11.46 करोड़ है. फिलिपींस ने भारत से हासिल की मिसाइलों को ऐसी जगहों पर तैनात करक रहा है, जहां से चीन के हमलों का करारा जवाब दिया जा सके. ब्रह्मोस के मिलने के बाद फिलिपींस की सैन्य ताकत में कई गुना इजाफा हो गया है. ब्रह्मोस दुनिया की गिनी-चुनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक है, जो कहीं से भी दाग सकते हैं. फिलिपींस को दो तरह की ब्रह्मोस मिसाइलें चाहिए फिलिपींस को एंटी-शिप और लैंड अटैक ब्रह्मोस मिसाइलें चाहिए. फिलहाल उसे लैंड अटैक ब्रह्मोस मिसाइलें दी गई हैं. ब्रह्मोस के छह से ज्यादा वर्जन हैं. 1200 से 3000 किलो वजन तक की ये मिसाइलें 20 से 28 फीट लंबी होती हैं. यह मिसाइल 200 से 300 kg परमाणु या पारंपरिक हथियार ले जा सकती है. यह मिसाइल 15 km की ऊंचाई तक जा सकती है. 290 से लेकर 800 km तक की रेंज है. अच्छी बात ये है कि यह समंदर से कुछ फीट ऊपर उड़ान भरती है. इसलिए राडार पर दिखती नहीं है. स्पीड 3704 किलोमीटर प्रतिघंटा. फिलिपींस के चारों तरफ सिर्फ समंदर ही समंदर फिलिपींस का कुल क्षेत्रफल 343,448 वर्ग km है. यह दक्षिणी चीन सागर में छोटे-छोटे 7641 द्वीपों का एक समूह है. दक्षिणी चीन सागर पश्चिम में है. फिलिपीन सागर पूर्व और सेलेबेस सागर दक्षिण में है. फिलिपींस अपनी समुद्री सीमा ताइवान, जापान, पलाऊ, इंडोनेशिया, मलेशिया, वियतनाम और चीन के साथ बांटता है. यह दुनिया का 12वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है. टोमाहॉक से दोगुनी तेज, दुश्मन की नजर में नहीं आती ब्रह्मोस मिसाइल ब्रह्मोस मिसाइल हवा में ही रास्ता बदलने में सक्षम है. चलते-फिरते टारगेट को भी बर्बाद कर देता है. यह 10 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम हैं, यानी दुश्मन के राडार इसे देख ही नहीं पाएगा. यह किसी भी अन्य मिसाइल पहचान प्रणाली को धोखा दे सकती है. इसको मार गिराना लगभग अंसभव है. ब्रह्मोस मिसाइल अमेरिका के टोमाहॉक मिसाइल से दोगुना तेज उड़ती है.  

21 जून से डिज़्मनी+हॉटस्टाकर पर प्रसारित होगी बैड कॉप

मुंबई, फ्रीमैंटल इंडिया द्वारा निर्मित, आदित्यम दत्तत द्वारा निर्देशित और रेंसिल डि’सिल्वा् द्वारा सीरीज बैड कॉप 21 जून से डिज़् नी+हॉटस्टाुर पर प्रसारित होगी। डिज़्लनी+हॉटस्टादर ने अपनी ट्विन ड्रामा सीरीज, हॉटस्टा र स्पेहशल्सर ‘बैड कॉप ’ के साथ साल का सबसे बहुप्रतीक्षित और मनोरंजक ट्रेलर जारी कर दिया है। अनुराग कश्यजप अपनी तरह-तरह की भूमिकाओं के लिये जाने जाते हैं, लेकिन अगर हम ‘बैड कॉप’ में कज़बे की बात करें, तो वह उनके कम्फकर्ट ज़ोन से बाहर का है। उन्हेंि पता था कि यह किरदार कुछ खास है, उसमें डर, खतरा और एक अजीब-सा आकर्षण है। कज़बे की शख्सियत में सचमुच ढलने के‍ लिये कश्यैप को अपने कम्फकर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर अपनी सबसे अच्छीे कोशिश करनी थी। अनुराग कश्य प ने कहा, ‘आदित्य  एक बार मेरे पास आये और उन्होंेने कहा कि एक बाथटब सीन है, क्याय आप कपड़े उतारेंगे और मैं तैयार हो गया। उन्होंोने कहा कि मेरा पेट दिखेगा और मैंने मजाक में कहा कि हमें ऐसा जरूर करना चाहिए, क्योंरकि यह मजेदार है और वास्तिव में कज़बे की यही खासियत है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कैसा दिखता है। मेरा किरदार कज़बे टाइगर श्रॉफ नहीं है। कज़बे को इसकी परवाह नहीं है कि उसके सिक्सा पैक्सा दिखते हैं या नहीं। कज़बे के पास फैमिली पैक है। वह एक असली विलेन है और अपने लुक्सक पर ध्याेन नहीं देता है। मैं भी नहीं चाहता था कि कज़बे अपने लुक्सै पर ध्याकन दे और मैं कहूं कि मुझे वजन कम करके आपको बॉडी दिखाने दीजिये। वह जैसा है, वैसा है। वह डरावना है, मजेदार है और दर्शक उसे देखकर खुश होंगे।

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार हिंसा का भाजपा जांच समिति ने लिया जायजा

Manish Sisodia gets bail, will come out of jail after 17 months

बलौदा बाजार. बलौदा बाजार जिले में बीते 10 जून को हुई हिंसा के बाद सियासत शुरू हो चुकी है। एक तरफ कांग्रेस अपनी सात सदस्यीय जांच समिति बनाकर घटनास्थल पर पहुंची हुई थी तो वहीं दूसरी तरफ आज भारतीय जनता पार्टी की पांच सदस्य टीम गिरौदपुरी स्थित अमर गुफा पर निरीक्षण करने पहुंची थी। इस जांच समिति में प्रमुख रूप से खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, खेल मंत्री टंकराम वर्मा समेत पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक संजना साहू और अनुसूजित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय शामिल रहे। अब इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी। संयुक्त जिला कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जांच समिति ने घटना के प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस पूरे मामले पर प्रदेश में हलचल सी मची हुई है और सियासी पारा लगातार बढ़ते जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह की अध्यक्षता में बीजेपी ने पांच सदस्य जांच टीम गठित की है। जिसमें मंत्री दयाल दास बघेल, मंत्री टंक राम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय और पूर्व विधायक रंजन साहू शामिल है। बीजेपी की जांच निरीक्षण टीम आज गिरौदपुरी स्थित अमर गुफा में निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान जांच टीम के सदस्यों ने जैतखंभ की स्थल का निरीक्षण किया जहां से हिंसा की घटना की शुरुआत हुई थी क्योंकि इसी जगह पर जैतखाम को असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा लोहे की आरी से काट दिया गया था इसके बाद बलौदाबाजार में 10 जून को हिंसा भड़की। अमर गुफा के टूटे हुए दरवाजों को देखा और तत्कालीन पुजारी से चर्चा कर मामले की जानकारी ली। वहीं मिडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहां कि ये कांग्रेस की सतनामी समाज को बदनाम करने कि साजिश है। भाजपा जांच दल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहां कि 15 हजार प्रदर्शन कारियों के लिए भोजन कि व्यवस्था, उन लोगों के धरना प्रदर्शन में आने के लिए बस, गाड़ी कि व्यवस्था, मंच में कौन बैठा है ये भी तो दिख रहा है। क्या देवेंद्र यादव सतनामी हैं ये कांग्रेसी बताए? कलेक्टरेटमें  आगजनी एवं तोड़फोड़ पर दयाल दास बघेल ने कहा  कि ये घटना शासन प्रशासन को धोखे पे रखकर उपद्रवी तत्वों द्वारा कि गयी है। वहीं जांच टीम के सदस्य मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जांच टीम के साथ हमने निरीक्षण किया और समाज के लोगों से चर्चा की। सतनामी समाज के लोग सरल इंसान हैं समाज के आंदोलन में उपद्रवी तत्व के लोग शामिल हैं जिसकी वजह से बलौदाबाजार में हुई प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गई। इस हिंसा में कांग्रेस का ही हाथ हैं इसमें कांग्रेस को लोग भी शामिल हैं कई ऐसे वीडियो, फोटो भी सामने आए हैं जिनके आधार पर जांच हो रही है।

11 दिन पहले भीड़ ने की थी पिटाई, गौ-तस्करी पर हुई मॉब लिंचिंग में घायल तीसरे शख्स की भी मौत

रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में इस महीने की शुरुआत में भीड़ के हमले में घायल हुए तीसरे शख्स ने भी मंगलवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। मारे गए शख्स का नाम सद्दाम कुरैशी (25) है। सद्दाम अपने दो साथियों के साथ ट्रक में मवेशी भरकर जा रहा थे, इसी दौरान 7 जून को महानदी पर बने 30 फुट ऊंचे पुल के नीचे तीनों पड़े मिले थे। जिनमें से दो की उसी दिन मौत हो गई थी और सद्दाम घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने सद्दाम के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, हालांकि इतने दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह घटना रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में हुई थी। जब भीड़ द्वारा कथित रूप से पीछा किए जाने के बाद 7 जून को ट्रक में मवेशियों को ले जा रहे गुड्डू खान (35) और चांद मियां खान (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसी दौरान सद्दाम कुरैशी गम्भीर रूप से घायल हो गया था और बीते 11 दिन से अस्पताल में भर्ती था। सोमवार को कुरैशी को रायपुर के निजी अस्पताल बालाजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से यहां सरकारी डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था, जहां वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। सद्दाम के चचेरे भाई शोहेब ने बताया कि मंगलवार को डीकेएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस बारे में रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर ने बताया कि सद्दाम कुरैशी की मंगलवार को मौत हो गई, साथ ही उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। ट्रक ले जा रहे तीनों शख्स उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, और 7 जून को आरंग इलाके में महानदी पर बने पुल के नीचे बुरी तरह घायल अवस्था में मिले थे, जबकि भैंसों से भरा उनका ट्रक पुल पर मिला था। इनमें से दो ने वहीं पर दम तोड़ दिया था, जबकि सद्दाम बुरी तरह घायल था। इस मामले में आरंग पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (साझा इरादा) के तहत FIR दर्ज की थी। हालांकि अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता शोहेब खान का कहना है कि तीनों पर हमला हुआ तो चांद ने उन्हें फोन लगाया था और कहा था कि जब वे तीनों पड़ोसी महासमुंद जिले से आरंग की ओर मवेशियों से भरे ट्रक को लेकर जा रहे थे, तो बाइक और अन्य वाहनों पर सवार कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। इसी बीच ट्रक का टायर फट गया और पीछा कर रहे लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। FIR के मुताबिक चांद ने उस वक्त शोहेब को बताया था कि उसे और उसके दो अन्य साथियों को चोटें आई हैं और वे चलने की स्थिति में नहीं हैं। इसके बाद मामले की जांच करने और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने रायपुर के एएसपी राठौर की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया था।  

राजस्थान-दौसा में किरोड़ीलाल ने इस्तीफे को बताया ‘मौनम स्वीकृति लक्षणम’

दौसा. राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सरकार में अपनी स्थिति के सवाल पर मुंह पर उंगली रखकर कहा- मौनम स्वीकृति लक्षणम् अर्थात चुप रहना स्वीकृति का लक्षण है। लोकसभा चुनाव में किरोड़ीलाल को जिन सात लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी थी, उन पर हारने के बाद चर्चा है कि मीणा 4 जून को ही अपना इस्तीफा सरकार को सौंप चुके हैं लेकिन इसका क्लाइमेक्स अभी बाकी है। कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दौसा में मीडिया से रूबरू होते हुए राज्य में चल रही कृषि योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की बहुत सी योजनाएं हैं, जिनसे किसानों को आर्थिक रूप मजबूत किया जा सकता है। इन योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभाग ने एक पुस्तक भी छपवाकर रखी है। इसे किसानों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दृष्टि से योजनाओं को लागू करना मेरी प्राथमिकता रहेगी और इन योजनाओं पर किसी प्रकार की भ्रष्टाचार नहीं हो इस पर मेरी  सख्त निगरानी रहेगी। डॉ. किरोड़ी मीणा के इस तरह के बयान के बाद उनके इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं में एक बार फिर तेजी आ गई है। राज्य में बजट को लेकर होने वाली बैठक के बारे में किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि फिलहाल यह बैठक निरस्त हो गई है लेकिन इस बजट में किसानों और ग्रामीण विकास के लिए क्या प्रावधान किए जा सकते हैं उस पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के सामने बात रखेंगे। पेपर लीक के मामले पर उन्होंने कहा कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी ईमानदार हो। इस मामले में सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है। इन परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। मंत्री पद से अपने इस्तीफे के सवाल पर होंठों पर उंगली रखते हुए उन्होंने कहा, मौनम स्वीकृत लक्षणम। सचिवालय नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज छुट्टी है, कल से जाऊंगा। पार्टी की हार के मंथन वाली बैठक में नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा माउंट आबू में कार्यक्रम तय था इसलिए नहीं जा पाया।

राजस्थान-जयपुर में संघ प्रचारक बोले-विकसित भारत के लिए तीन से चार बच्चे जरूरी

जयपुर. राज्य में भले ही दो से ज्यादा बच्चे होने पर सरकारी नौकरी नहीं मिलती हो लेकिन  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मनाना है कि वर्तमान में बच्चे दो ही अच्छे नहीं, बल्कि तीन या चार अच्छे हैं। संघ के वरिष्ठ प्रचारक और स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संगठक सतीश कुमार ने कहा कि तीन या चार बच्चे पैदा करना, देश को विकसित भारत बनाने के लिए जरूरी हैं। 2047 के विकसित भारत में बुड्ढों का देश बनकर नहीं बल्कि युवा एवं गतिमान जनसंख्या के साथ आगे जाना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार के बाद संघ से यह एक और अजीबो-गरीब बयान सामने आया है। संघ के अनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के तहत जवाहर नगर सेवाधाम में चल रहे जयपुर प्रांत विचार वर्ग और कार्यशाला के समापन सत्र में सतीश कुमार मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल थे। उन्होंने कहा कि पहले छोटा परिवार, सुखी परिवार कहते थे, लेकिन अब हम कहते हैं बडा परिवार, सुखी परिवार। सतीश कुमार ने कहा कि वे ऐसे ही यह बात नहीं कह रहे हैं बल्कि आर्थिक गतिविधियों और आबादी के रिप्लेसमेंट रेशो के आधार पर कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आबादी का इंटरनेशनल स्टैंडर्ड 2.1 है, जबकि हमारे यहां 1.9 प्रतिशत है, जबकि यह  2.2 प्रतिशत होना चाहिए। इसका मतलब यह है कि एक महिला अपने जीवनकाल में दो से ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहिए। ज्यादा बच्चों के होने के मतलब पांच-छह नहीं लेकिन दो या तीन बच्चे जरूरी हैं। भारत की इकोनॉमी और परिवार की स्टेबिलिटी के लिए यह जरूरी है। युवाओं का हो विकसित भारत सतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने ज्यादा बच्चों की बात यूं ही नहीं कही, बल्कि दो बड़े रिसर्च करने के बाद कही है। रिसर्च में सामने आया कि कुछ देशों की जीडीपी क्या थी और जनसंख्या कम होने से जीडीपी डाउन हुई है। ऐसे में तय किया गया है कि युवा एवं गतिमान जनसंख्या 2047 में जानी चाहिए। जल्द ही नंबर एक अर्थव्यवस्था होगा देश उन्होंने कहा कि समृद्ध एवं सर्वोच्च अर्थव्यवस्था होगी तो भारत विकसित होगा। अभी भारत विश्व में पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। हम 2025 में चौथी 2026 के बाद तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएंगे, लेकिन तीसरी से दूसरी और दूसरी से पहली आने में समय लगेगा। वर्ष 2047 में भारत विश्व की एक नंबर व्यवस्था बनेगा और युवा बनाएंगे। एक आर्थिक रिपोर्ट कहती है तो देश की युवा शक्ति पूर्णतया रोजगार युक्त हो जाए तो इकोनॉमी 40 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी। सतीश कुमार ने कहा कि कोई भी सरकार देश को महान नहीं बना सकती है। वह सिर्फ आर्थिक विकास कर सकती है। देश को महान बनाने के लिए जीवन मूल्य खड़े करने होते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल नौकरी को ही रोजगार मानते हैं, जबकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए युवकों को स्टार्टअप शुरू करवाने की जरूरत है।

राजस्थान-शाहपुरा आरआई प्रदीप सिंह की मौत के बाद राजकीय सम्मान से दाह संस्कार

जयपुर. शाहपुरा पुलिस लाइन में तैनात संचित निरीक्षक आरआई प्रदीप सिंह के अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी अंत्येष्टि आज पैतृक गांव अमरपुरा, झुंझुनू में राजकीय सम्मान के साथ की गई। अंत्येष्टि में शाहपुरा के डिप्टी, थाना प्रभारी, पुलिस लाइन के मेजर सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्हें गार्ड की सलामी देकर पुष्पचक्र अर्पित किया। पुलिस अधीक्षक शाहपुरा के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में होने वाले राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह के बड़े खाने के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए शाहपुरा पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक आरआई प्रदीप सिंह 13 जून को जयपुर पहुंचे थे। उस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद 14 और 15 जून को जयपुर कोर्ट में ही उनकी पेशी थी। इसी दौरान 15 जून को अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और कार्डियोफेलियर की शिकायत होने पर उनको जयपुर के प्रसिद्ध शैल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। रविवार को देर सायं तक उनका पोस्टमार्टम कराया जा सका और शव को उनके पैतृक गांव अमरपुर जिला झुंझुनू ले जाया गया। वहां सोमवार को सुबह उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से की गई। इस दौरान उनका गार्ड की सलामी भी दी गई तथा उनके पार्थिव शरीर पर शाहपुरा पुलिस की ओर से पुष्प चक्र अर्पित किए गए। अंत्येष्टि में शाहपुरा के पुलिस उपाधीक्षक रमेश तिवारी, शाहपुरा पुलिस थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा, शाहपुरा पुलिस लाइन के मेजर सत्यनारायण चास्टा, पुलिस लाइन के ही एलओ शंभू दयाल मीणा, कांस्टेबल पन्नालाल और कृष्ण गोपाल शाहपुरा से अमरपुरा झुंझुनू पहुंचे। अमरपुरा में शाहपुरा पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक प्रदीप सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी तथा संबल दिया। इनके साथ चिड़ावा के पुलिस उपाधीक्षक विराम चैधरी, सूरतगढ़ के एसएचओ सूरत देव चरण भी मौजूद रहे। शाहपुरा के पुलिस उप अधीक्षक तिवारी ने बताया कि मृतक प्रदीप सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे और एक भाई मौजूद है। उनके पैतृक गांव अमरपुरा हरियाणा बोर्डर के पास ही पड़ता है। शाहपुरा पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक प्रदीप सिंह के आकस्मिक निधन हो जाने पर आज शाहपुरा पुलिस लाइन शाहपुरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा शाहपुर पुलिस थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों ने जवानों की मौजूदगी में प्रदीप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी पांचवीं बार गंगा आरती में शामिल होंगे

Jitu Patwari reached Orchha, visited Ramraja government and wished for the prosperity of the people of the state.

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में पांचवीं बार शामिल होंगे। वह यहां 55 मिनट तक रुकेंगे। वह 15 मिनट तक गंगा पूजन और मोदी मणि पर विराजेंगे। वहीं, 40 मिनट तक आरती देखेंगे। प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. चंद्रमौलि उपाध्याय और नौ अर्चक पूजा करवाएंगे। 18 कन्याएं ऋद्धि-सिद्धि के रूप में मौजूद होंगी। इस दौरान 10 क्विंटल फूलों से घाट को सजाया जाएगा। दीपों से घाट जगमग होगा। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी पांचवीं बार आरती में शामिल होंगे। गंगा आरती के बाद प्रधानमंत्री का सम्मान किया जाएगा। बताया कि उन्हें रुद्राक्ष की माला, प्रसाद के रूप में लाल पेड़ा दिया जाएगा। प्रतीक चिह्न में मां गंगा, आरती का प्रतीक फोटो और पीएम का चित्र होगा। उत्तराखंड और कोलकाता से मंगाए फूल दशाश्वमेधघाट के आरती स्थल को सूरजमुखी, रजनीगंधा, बेला और गेंदा की फूलों की माला से सजाया जाएगा। सुशांत मिश्रा ने बताया कि फूल उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से मंगाए गए हैं।

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Will robots operate on patients in Bhopal AIIMS

रायगढ़. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती से शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। मामले में पुलिस ने रेलवे कर्मचारी लोको पायलट को ओडिसा के बृजराजनगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने 14 जून को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि जनवरी माह में ईश्वर राव भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन पर मिला था, जो अपने दोस्त की शादी के लिए लड़की देखने की बात कहकर बातचीत शुरू की। इसके बाद मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा। इसी दरमियान ईश्वर राव ने अपने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे घर परिवार में सलाह होकर बताऊंगी बोली थी। फरवरी में ईश्वर राव अपना ट्रांसफर ओडिशा बृजराजनगर होना बताया और ओडिशा घूमने के लिये बुलाया था, तब 21 फरवरी को पीड़िता अपनी सहेली के साथ बृजराजनगर घूमने गई थी। जहां से रात में ट्रेन से रायगढ़ लौटी। ईश्वर राव रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक किराये के मकान में सहेली के साथ रुकवाया और उसी रात शादी करने की बात कहकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी के लिए करता रहा टाल-मटोल पीड़िता ने बताया कि ईश्वर राव को शादी के लिए कहने पर टाल मटोल करने लगा। युवती ने बताया कि जब उसके चचेरे भाई ने ईश्वर राव से जल्द शादी करने की बात बोला तब ईश्वर राव ने युवती को थाने में शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी दी। ओडिशा से गिरफ्तार पीड़ित युवती के आवेदन पर कोतवाली थाने में धारा 376 (2) (ढ़), 506 भादवि का अपराध कायम कर कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन पर तत्काल बृजराजनगर रवाना होकर बृजराजनगर रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर आरोपी ईश्वर (42) को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया है।

NEET पेपर लीक: NHAI के निरीक्षण बंगले में बुक था आरोपी अभ्यर्थी का कमरा

पटना नीट पेपर लीक मामले में बड़ी खबर सामने आई है. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने नीट पेपर लीक में जिस आरोपी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया था. उसके नाम पर NHAI के निरीक्षण बंगले में कमरा बुक किया गया था.इसी जगह से आरोपी को तय ‘सेफ हाउस’ ले जाकर नीट का प्रश्न पत्र दिया गया और उत्तर रटवाए गए थे. NHAI’s के निरीक्षण बंगले में रटवाया गया था नीट का पेपर आजतक की टीम ने NHAI के निरीक्षण बंगले में जाकर एंट्री रजिस्टर चेक किया, जिसमें अनुराग यादव के नाम पर चेक किया गया था. अनुराग यादव, नीट पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु का रिश्तेदार है और नीट का अभ्यर्थी भी है. तहकीकात में पता चला की आरोपी जूनियर इंजीनियर सिकंदर ने NHAI के इसी निरीक्षण बंगले में अनुराग समेत कई लोगों के रुकने का इंतजाम किया था. बाद में इन लोगों को यहीं से बाकी 30 से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए तैयार किए गए ‘सेफ हाउस’ (जहां उत्तर रटवाए गए) ले जाया गया था. नीट परीक्षा से एक दिन पहले ‘सेफ हाउस’ में रटवाए जा रहे थे उत्तर उन्होंने कहा कि ईओयू ने जांच में शामिल होने के लिए 9 उम्मीदवारों (बिहार से सात और उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से एक-एक) को नोटिस भी जारी किया है. सूत्रों के अनुसार, यह संदेह है कि इन 9 उम्मीदवारों के साथ-साथ बिहार के चार अन्य परीक्षार्थियों को (जिन्हें पहले ही EOU द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है)  नीट परीक्षा से एक दिन पहले पटना के पास एक ‘सेफ हाउस’ में परीक्षा के प्रश्नपत्र मिल गए थे और उत्तर रटवाए जा रहे थे. जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने रची थी पेपर लीक की साजिश पुलिस ने पेपर लीक मामले में सबसे पहले सिकंदर नाम के शख्स को पकड़ा था उसके बारे में बिहार पुलिस को इनपुट मिला था. आरोपियों ने कई सेंटरों और सेफ हाउस में पेपर सॉल्वर बिठाए थे. इनके पास पहले से ही प्रश्नपत्र मौजूद थे. जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को अखिलेश और बिट्टू के साथ शास्त्रीनगर पुलिस ने बेली रोड पर राजवंशी नगर मोड़ पर नियमित जांच के दौरान गिरफ्तार किया था. अब तक की जांच में पता चला है कि जूनियर इंजीनियर सिकंदर ने पेपर लीक की पूरी साजिश रची थी. इनके पास से कई नीट प्रवेश पत्र मिले थे. यादवेंदु द्वारा बताए गए इनपुट के आधार पर छापेमारी के बाद आयुष, अमित और नितिश को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद पेपर लीक को लेकर बिहार के नालंदा के संजीव सिंह को भी गिरफ्तार किया गया. नीट पेपर लीक जांच में 6 पोस्ट-डेटेड चेक बरामद किए, 13 लोग गिरफ्तार ईओयू के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया, “जांच के दौरान, ईओयू के अधिकारियों ने छह पोस्ट-डेटेड चेक बरामद किए, जो अपराधियों के पक्ष में जारी किए गए थे, जिन्होंने कथित तौर पर परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए थे.” उन्होंने कहा कि जांचकर्ता संबंधित बैंकों से अकाउंट होल्डर्स के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं. ईओयू ने कथित नीट-यूजी 2024 पेपर लीक मामले में अब तक चार परीक्षार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. डीआईजी ने कहा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सभी आरोपी बिहार के हैं. बता दें कि NEET-UG 2024 का परिणाम 4 जून को घोषित किया गया था. परिणाम घोषित होते ही हंगामा मच गया, कई छात्रों ने विसंगतियों का आरोप लगाया. कथित पेपर लीक और परीक्षा की अखंडता को लेकर चिंताओं के कारण उम्मीदवारों के एक समूह ने नए सिरे से परीक्षा की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 8 जुलाई को पेपर लीक और परीक्षा रद्द की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई होनी है.

15 नवंबर को प्रदर्शित होगी शुजित सरकार की नयी फिल्म

मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार शूजित सरकार की आने वाली फिल्म 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शूजित सरकार की आने वाली फिल्म एक पिता और बेटी के बीच के रिश्ते की कहानी है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका है। शुजित सरकार ने कहा, पिता-बेटी के रिश्ते वाकई खास होते हैं। उनमें अपनी अजीबोगरीब चीजें और चुनौतियां होती हैं। साथ ही, मुझे लगता है कि यह सबसे कम चर्चित या प्रस्तुत किए जाने वाले रिश्तों में से एक है, जिसमें खूबसूरत कहानियों की बहुत गुंजाइश है। ‘पीकू’ एक ऐसी कहानी थी जिससे मैं तुरंत जुड़ गया, और मैं इसे बहुत कुछ पेश कर सका। इसी तरह, मेरी अगली फिल्म भी एक पिता और बेटी के बीच के मधुर बंधन के इर्द-गिर्द घूमती है और आपको उनकी भावनात्मक यात्रा के साथ यात्रा कराती है और हम 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दुनिया भर के दर्शकों के सामने यह दिल को छू लेने वाली कहानी लाने के लिए तैयार हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet