LATEST NEWS

सिर पर कांच के 18 गिलास के ऊपर टिका मटका, राजस्थान-अलवर का हुनर देख अमेरिकी दंग

अलवर. अमेरिका के रियलिटी शो अमेरिका गॉट टैलेंट सीजन-19 में अलवर के सुपरस्टार प्रवीण प्रजापत का चयन हुआ है। विश्व के विभिन्न देशों से आए हुए तमाम टैलेंट में प्रवीण प्रजापत ने भारत की ओर से अपनी राजस्थानी लोककला का जलवा बिखेरा। अलवर के अंतरराष्ट्रीय रिम नृत्यक बनय सिंह प्रजापत के सुपुत्र प्रवीण प्रजापत ने मटका भवाई की प्रस्तुति से अमेरिका वासियों का दिल जीत लिया। प्रवीण की प्रस्तुति का ये शो बुधवार को टीवी पर आया। एनबीसी पीकॉक अमेरिका चैनल पर सुबह 7:00 बजे प्रवीण प्रजापत के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इसके साथ अमेरिका गॉट टैलेंट के यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम के चैनलों पर भी दिखाई दिया। प्रवीण की प्रस्तुति के बाद अमेरिका गॉट टैलेंट के जज साइमन कॉवेल, सोफिया वेरगारा, हॉबी मेण्डल, हायड़ी क्लून तथा एंकर टेरी क्रूस ने खड़े होकर तालियां बजाई और जमकर तारीफ की। इस शो में प्रवीण प्रजापत ने 18 कांच के गिलासों पर मटका भवाई की प्रस्तुति दी। इससे पहले भी प्रजापत अपने इस हुनर के बल पर ‘इंडिया गॉट टैलेंट सीजन 9’ में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। इसके अलावा मलयालम टीवी शो में भी ज्यूरी ने गोल्डन बजर देकर प्रवीण के हुनर को सराहा था।

इंडस्ट्री में इन दिनों महंगाई बढ़ रही है: करण जौहर

मुंबई,  बालीवुड फिल्ममेकर करण जौहर का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों महंगाई बढ़ रही है। हिंदी सिनेमा में करीब 10 एक्टर्स हैं और वो सभी सूरज, चांद और धरती मांग रहे हैं। इसलिए आप उन्हें पैसा देते हैं। फिर फिल्म के लिए पैसा देते हैं और फिर दूसरे खर्चे भी आते हैं। लेकिन आपकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाती। करण जौहर ने आगे कहा- जो फिल्म स्टार्स 35 करोड़ रुपये मांग रहे हैं। वो 3.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग कर रहे हैं। यह गणित कैसे काम कर रहा है? मालूम नहीं। फिर भी आपको फिल्में बनाते रहना चाहिए और कंटेंट तैयार करना चाहिए क्योंकि आपको पेट भी पालना है। अगर जवान-पठान जैसी फिल्में सफल रहीं तो क्या हमें सिर्फ एक्शन फिल्में ही बनाना चाहिए? हर कोई उसी तरफ भाग रहा है। लेकिन अचानक से अगर लव स्टोरी काम कर जाती है तो ऐसा लगता है कि हम बिना सिर वाली मुर्गियों की तरह इधर-उधर भाग रहे हैं। इसके अलावा करण जौहर ने कहा कि दर्शकों की पसंद बहुत निश्चित हो गई है। वह एक खास तरह का सिनेमा चाहते हैं और अगर आप एक निर्माता के तौर पर एक खास नंबर चाहते हैं तो आपकी फिल्म को ए, बी और सी सेंटर पर भी परफॉर्म करना होगा। सिर्फ मल्टीप्लेक्स ही काफी नहीं होंगे। बता दें कि फिल्ममेकर करण जौहर ने बहुत सारी फिल्में बनाई है, जिनमें से कुछ फिल्मों को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। हाल ही में करण ने मोटी फीस मांगने वाले स्टार्स को लेकर बात की है, जिनकी फिल्में आधा भी नहीं कमा पाती हैं।

सफारी बंद में भी हो रहे दीदार, राजस्थान-अलवर के सरिस्का पार्क के कोर से बफर जोन पहुंचे टाइगर

अलवर. मानसून सीजन में देश और प्रदेश के नेशनल पार्क तीन महीने के लिए बंद हो जाते हैं। ऐसे में सरिस्का नेशनल पार्क का बाला किला बफर जोन पर्यटकों के लिए खुला हुआ है। यहां पर आजकल पर्यटकों को चार-चार टाइगरों की साइटिंग हो रही है। एसटी 19 और उसके तीन शावक सरिस्का के बफर जोन में दिखाई दे रहे हैं। वन्य जीव विशेषज्ञ हिमांशु शर्मा ने सरिस्का बफर जोन में सफारी कर टाइगर और उसके शावकों को कैमरे में कैद किया। वन्य जीव विशेषज्ञ हिमांशु शर्मा ने बताया कि मानसून सीजन में कोर जोन बंद होने के बाद बफर जोन में टाइगर का दिखाना सरिस्का टूरिज्म और राजस्थान टूरिज्म के लिए एक बहुत अच्छे संकेत हैं। अब जो कोर जोन में टूरिस्ट आता था वो बफर जोन की ओर अपना रुख करने लगा है। हिमांशु शर्मा ने बताया कि बफर जोन में टाइगर दिखना अब आम बात हो गई है।

35 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति वर्ष में एक बार स्वास्थ्य की जाँच करायें : उपमुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में स्वस्थ रीवा, समृद्ध रीवा अभियान की समीक्षा की। उन्होंने जिले में आयोजित विशेष शिविरों में चिन्हित रोगियों के उपचार का फॉलोअप लिया। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जाँच केन्द्रों में संबंधित की रिपोर्ट को नियत समय पर उपलब्ध करायें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के आमजनों के स्वास्थ्य परीक्षण में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य केन्द्र व्यवस्थित रूप से चलें इसकी ज़िम्मेदारी संबंधित बीएमओ तथा सीमएचओ की है। उन्होंने सगरा, भिटवा, भटलो में स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के 35 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को वर्ष में एक बार अपने स्वास्थ्य की जाँच कराने के लिए प्रेरित करने हेतु जागरूकता अभियान चलाएं। ताकि बीमारियों का समय से चिन्हांकन कर समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने शासकीय स्वास्थ्य कर्मियों व जाँच के लिए नियुक्त एजेंसियों के प्रतिनधियों के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। स्वस्थ रीवा मॉडल को प्रदेश स्तर में ले जायेंगे उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कैंसर जाँच शिविर में जिन व्यक्तियों में कैंसर के लक्षण पाए गए थे उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इंदौर के अरविंदो अस्पताल की टीम द्वारा आगामी दिनों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जनपद, तहसील एवं जिले के बड़े बाजार वाले क्षेत्रों में शिविर आयोजन के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोगों का कैंसर की जाँच सुगमता से कराई जा सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ रीवा और समृद्ध रीवा का संकल्प लेकर लोगों के स्वास्थ्य की जाँच का अभियान अनवरत चलता रहेगा और हम रीवा को स्वस्थ रीवा बनाने का संकल्प पूरा करेंगे और अन्य जिले भी इसका अनुसरण करके स्वस्थ मध्यप्रदेश बनायेंगे। उन्होंने नशामुक्त रीवा बनाने के लिए आमजनों को जागरूकता कार्यक्रम में सहभागी बनने तथा कोरेक्स व अन्य प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि रीवा में आयोजित शिविरों में कुल 50 हज़ार 214 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जाँच की गई। जिनमें 20 हज़ार 650 पुरूष व 29 हज़ार 564 महिलाएं शामिल हैं। शिविर में सीवियर एनीमिया से 479, माडरेट एनीमिया से पीड़ित 2356, डायबिटीज के 1591, हाईपर कोलेस्ट्रीनिया के 2336, किडनी रोग के 2492 तथा विटामिन डी की कमी के 17 हज़ार 576 पीड़ित चिन्हित किए गए थे। जिनको समुचित उपचार की सुविधा दी जा रही है। इसी प्रकार वृहद कैंसर शिविर में रीवा जिले के 40 संभावित कैंसर रोगी पाए गए थे। इनमें से 23 स्तन कैंसर तथा 17 मुख कैंसर के पीड़ित थे। इनमें से 17 व्यक्तियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

दीपक बैज ने साय सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

रायपुर छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर केस सामने आने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। दोहरे हत्याकांड मामले में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य के विष्णुदेव साय सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब से राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगते हुए कहा कि कहीं सरकार ही अपराधियों को संरक्षण देने का काम तो नहीं कर रही है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में चोरी, डकैती, मारपीट, दुष्कर्म और  हत्या जैसी घटनाएं बढती जा रही है। राज्य सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि कहीं सरकार ही अपराधियों को संरक्षण देने का काम तो नहीं कर रही है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को बीजेपी सरकार ने जंगल राज बना दिया है। सरकार की सुशासन कहीं नजर नहीं आ रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कई सवाल दागे हैं।   बैज ने कहा कि पांच दिन के अंदर में जगदलपुर में तीन बड़ी घटनाएं हुई हैं। मेन रोड से लगे घर में आरोपी घुसते हैं, और रहने वाले तीनों को बांधते हैं फिर हथियार से मार देते हैं। दो लोगों की मौके पर हो जाती है। एक अस्पताल में भर्ती है। जगदलपुर की घटना निंदनीय है। इसके लिए पूरी तरीके से सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर तंज कसते हुए कहा कि क्या यह सुशासन है या फिर जंगल राज है? उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा घेराव की तैयारी कर ली है। दूसरी ओर कांग्रेस सरकार की रोका-छेका योजना बंद करने पर सवाल उठाए हैं। रोका छेका योजना को बंद करने पर दीपक बैज ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कांग्रेस ने रोका छेका योजना शुरू की थी। विष्णुदेव साय की सरकार ने इन सभी योजनाओं को बंद कर दिया है। इसके चलते दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। बैज ने भारतीय जानता पार्टी को इसकी जिम्मेदार ठहराया है।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने जताया असंतोष, राजस्थान के बजट में किसानों-गरीबों के लिए कुछ नहीं

जयपुर. राजस्थान सरकार की ओर पेश किए गए बजट में गांव, किसान और मजदूर का कल्याण करने से जुड़ी ठोस कार्ययोजनाओं का अभाव दिखा। बजट भाषण में वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा बार-बार केंद्र की योजनाओं का जिक्र किया गया, जिससे यह भी स्पष्ट हुआ कि मुख्यमंत्री के नाम की पर्ची जिस तर्ज पर दिल्ली से आई थी, उसी तरह बजट भाषण भी दिल्ली से टाइप होकर आया है। यह करारा हमला सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा पर बोला। उन्होंने कहा कि बजट की अधिकतर घोषणाएं धरातल पर नहीं उतरेगी। मैं बजट भाषण की प्रति को पढ़ रहा था, उसमें नागौर जिले के मेड़ता और जायल क्षेत्र से संबंधित जिन सड़कों और खाटू में आरओबी की घोषणा हुई, उन कार्यों की स्वीकृति तो 2024 में ही CRIF योजना के अंतर्गत हो चुकी थी। जिनके प्रस्ताव भी मेरे द्वारा सांसद के रूप में मेरे प्रथम कार्यकाल में ही केंद्र सरकार को भेजे जा चुके थे। ऐसे में स्वीकृत हो चुके कार्यों को पुन: बजट घोषणा का हिस्सा दिखाना यह साबित करता है कि राजस्थान सरकार की अधिकतर बजट घोषणाएं केवल दिखावा मात्र हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल ने जब बजट से पहले संवाद किया तब लगा कि प्रदेश में जमीनी स्तर पर व्यापत समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य करेंगे। लेकिन, बजट भाषण में ऐसा कुछ नजर नहीं आया। बेनीवाल ने कहा कि सरकार की ओर से बजट में 5 साल में 4 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात भी केवल दिखावा मात्र है। पूर्ववती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भाजपा ने किसान कर्ज माफी की घोषणा को लेकर 5 साल तक कांग्रेस का मजाक बनाया था। मैं अब भाजपा सरकार से पूछना चाहता हूं कि अब तो आप शासन में हो ऐसे में किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी के संदर्भ में बजट में कोई भी बात क्यों नहीं की गई। किसानों की कर्ज माफी करने, स्टेट हाइवे को टोल फ्री करने, बूंद-बूंद सिंचाई योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले कृषि कनेक्शन को एक वर्ष में ही सामान्य श्रेणी में तब्दील करने जैसे निर्णय का अभाव इस बजट में नजर आया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सचिन पायलट बोले- महंगाई और बेरोजगारी कम करने के कोई ठोस कदम नहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव  सचिन पायलट ने राजस्थान की भजनलाल सरकार के पहले पूर्ण बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार से उम्मीद थी कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को कम करने के लिए बजट में कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे। लेकिन, सरकार ने बजट से प्रदेश की जनता को विशेषकर मध्यम वर्ग, किसान, युवाओं को निराशा ही हाथ लगी है। पायलट ने कहा कि हरियाणा के बाद देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर वाले राजस्थान की बेरोजगारी दर को कम करने का सरकार द्वारा बजट में कोई रोड़मैप प्रस्तुत नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को बेरोजगारी को कम करने के लिए अगले पांच सालों में 4 लाख भर्तियां करने का संकल्प मात्र लेने के स्थान पर इसके लिए ठोस कार्य योजना प्रस्तुत करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ते पर बजट में चुप्पी साध ली गई है, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई को कम करने के लिए भी बजट में कोई उल्लेख नहीं किया गया है। अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई को कम के लिए कोई काम नहीं किया गया है। केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, केरोसीन के दामों को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि का बजट भाषण में कोई उल्लेख नहीं है और न ही यह उल्लेख है कि ईआरसीपी और यमुना परियोजना के लिए केंद्र सरकार से इस वर्ष क्या सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों पर कर्ज का बार बार उल्लेख किया गया है, लेकिन भाजपा सरकार इस कर्ज को किस तरह कम करेगी इसका कोई रोडमैप बजट में नहीं रखा गया है। नए उद्योग हब बनाए जाने के साथ साथ वर्तमान एमएसएमई उद्योगों को घाटे से बाहर लाने के लिए कोई दृष्टिकोण प्रस्तुत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जिन बड़ी योजनाओं की घोषणाएं की गई हैं, उनमें से अधिकतर योजनाओं पर इस वर्ष बहुत कम व्यय होना दिखाई देता है।

तेजो महालय: एएसआई और पर्यटन निदेशालय की उपस्थिती में कोर्ट में हुई सुनवाई, अगली सुनवाई 29 को

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा में सिविल जज जूनियर डिवीजन-6 में आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के तेजो महालय केस में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव उपस्थित हुए। वादी व अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि महानिदेशक, पर्यटन निदेशालय, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार वर्मा व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से अधिवक्ता विवेक कुमार आए थे। न्यायालय ने 21 मई की सुनवाई के दौरान वादी पक्ष को सभी विपक्षीगणों को नोटिस भेजने के आदेश दिए थे। बुधवार को सुनवाई के दौरान नोटिस भेजने का तलवाना और रजिस्ट्री की डिलीवरी रिपोर्ट पत्रावली में वादी पक्ष की ओर से दाखिल की गई। पिछली तारीख को कामरेड भजन लाल ने आदेश 1 नियम 10 सिविल प्रकिया संहिता के अधीन विपक्षी बनने का आवेदन दिया था, जिस पर वादीपक्ष ने आपत्तियां पत्रावली में दाखिल कर दीं। तेजोमहालय केस में विपक्षी संख्या-1, सचिव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, विपक्षी संख्या-2 महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, विपक्षी संख्या-3 अधीक्षक, कार्यालय अधीक्षण पुरातत्ववेत्ता-आगरा, सर्किल विपक्षी संख्या-4 महानिदेशक, पर्यटन निदेशालय, उत्तर प्रदेश सरकार हैं। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी विपक्षीगणों को नोटिस नियमानुसार तामील किए जा चुके है, जिसमें सुनवाई में विपक्षी संख्या-3 व 4 उपस्थित हो गया है, जिन्हें नियमानुसार वादपत्र की छायाप्रति उपलब्ध करवा दी गई है। तेजोमहालय केस न्यायाधीश शिखा सिंह के न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथि 29 जुलाई नियत की है।

दूषित जल एवं भोजन के सेवन से करें परहेज, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में शिविर में बताई सावधानियां

बलरामपुर. कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मानसून काल में मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने बताया है कि जल जनित रोग बरसात के मौसम में होता है। उन्होंने बताया कि एक ही समय में एक स्थान पर अनेक लोग एक ही प्रकार की बीमारी से प्रभावित होते हैं, तब ऐसी स्थिति को एपिडेमिक कहते हैं। जहां पर लोग हैजा, डायरिया, उल्टी-दस्त, टाइफाइड इत्यादि बीमारियों से ग्रसित होते हैं। ऐसे बीमारियां मुख्यतः दूषित पानी या दूषित भोजन को कारण होता है। इस प्रकार के बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जल जनित रोग से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी है, कि पानी के स्त्रोत को हमेशा साफ रखें। बरसात के मौसम में उबला हुआ पानी पीयें, खाने के समान को हमेशा साफ रखें, दूषित भोजन का सेवन न करें। साथ ही उन्होंने जल जनित बीमारी से निदान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि घर पर उपलब्ध तरल पदार्थ का ही सेवन करें। अपने आस-पास के मितानिन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क करें। जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपना इलाज अवश्य रूप से कराने को कहा है। उन्होंने बरसात के मौसम में बच्चों को होने वाले उल्टी-दस्त के संबंध में बताया है कि 05 वर्ष के बच्चे बरसात के मौसम में डायरिया से ग्रसित होते है। इसके रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा जुलाई माह में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत बच्चों के खान-पान, स्वच्छता, आदि के बारे में बताया जा रहा है, जिससे कि डायरिया ना हो, साथ ही बचाव हेतु आवश्यक समझाइश भी दी जा रही है।

भारत सरकार के सभी संलग्न, अधीनस्थ कार्यालयाें और स्वायत निकायाें में ई-आफिस लागू किया जाएगा

नई दिल्ली  केंद्रीय सचिवालय की 37 लाख में से 95 प्रतिशत फाइलाें काे ई-फाइलों के रूप और 95 प्रतिशत रसीदाें काे ई-रसीदाें के रूप में संभाल लिया गया है। यह कार्य वर्ष 2019 -2024 के दाैरान संपन्न हुए। कार्मिक, लाेक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है कि प्रशासनिक सुधार और लाेक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के 100 दिवसीय एजेंडे के हिस्से के रूप में भारत सरकार के सभी संलग्न, अधीनस्थ कार्यालयाें और स्वायत निकायाें में ई-आफिस लागू किया जाएगा। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक सफल कार्यान्वयन के लिए 133 संलग्न, अधीनस्थ कार्यालयाें और स्वायत्त निकायाें में ई आफिस अपनाने के लिए प्रशासनिक सुधार और लाेक शिकायत विभाग ने 24 जून काे दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। मंत्रालय के मुताबिक (डीएआरपीजी) के सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में अंतर मंत्रालयी बैठक में आन बाेर्डिंग राेडमैप और तकनीकी ताैर तरीकाें पर चर्चा की गई। इसमें सभी मंत्रालयाें व विभागाें के अधिकारियाें व वरिष्ठ अधिकारियाें ने भाग लिया। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनईसी) की उप महानिदेशक रचना श्रीवास्तव ने ई आफिस के कार्यान्यवन के लिए प्रक्रियात्मक तकनीकी प्रस्तुत की। इसमें निर्णय लिया गया कि सभी मंत्रालय व विभाग अपने संबद्ध, अधीनस्थ कार्यालयों और स्वायत्त निकायों के साथ समन्वय करेंगे। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे। डेटा केंद्र स्थापित करेंगे और ई-ऑफिस की समयबद्ध ऑन-बोर्डिंग के लिए उपयोगकर्ताओं व लाइसेंस की संख्या पर एनआईसी को मांग प्रस्तुत करेंगे।  

कोचिंग संचालक ने की छेड़छाड़ और मां-भाई को बंधक बनाकर पीटा, राजस्थान-अजमेर में छात्रा ने लगाया आरोप

अजमेर/अलवर. अलवर गेट थाने के सीआई श्याम सिंह चारण बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह कालू की ढाणी सरस्वती नगर स्थित कोचिंग सेंटर एसजी क्लासेस में एक साल से पढ़ रही है। तीन-चार महीने से उसे पढ़ाई के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। कई बार उसे अपशब्द कहकर क्लास से बाहर तक निकाल दिया गया। इस मामले को लेकर सेंटर संचालक ने उसके परिजन को बुलाया। उसकी मां और भाई पढ़ाई को लेकर मिली शिकायत के बारे में जानने के लिए सेंटर पहुंचे तो उनकी संचालक से कहासुनी हो गई। इस दौरान सेंटर का स्टाफ और अन्य स्टूडेंट के अलावा बाहर लोगों की भीड़ लग गई। आरोप है कि सेंटर संचालक सुमित गोयल, कोचिंग स्टाफ और स्टूडेंट्स ने उसकी मां व भाई से धक्का-मुक्की और मारपीट की। बीच-बचाव में आने पर छात्रा से भी हाथापाई की और तीनों को कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि संचालक उस पर गलत नजर रखता है। उसने कई बार छेड़छाड़ की कोशिश भी की। कोचिंग संचालक सुमित गोयल का कहना है- छात्रा ने उसे पढ़ने के लिए नहीं कहा जाए, ऐसा बोला था। वह अपने भाई को लेकर सेंटर आई थी। छात्रा के पिता ने भी सेंटर के बाहर आकर गाली-गलौज की। इसके बाद परिजन बदतमीजी करते हुए सेंटर बंद करवाने की धमकी देने लगे। हमने किसी को नहीं बुलाया, न किसी को मारपीट कर कमरे में बंद किया। मामले में दोनों पक्षों की ओर  शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस केस की जांच कर रही है।

‘अल्फा’ के लिये आलिया भट्ट ने ली चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म अल्फा के लिये चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है। आलिया भट्ट जल्द ही वाईआरएफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। आलिया ने स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग 05 जुलाई से शुरू कर दी है। आलिया ने ‘अल्फा’ में पहले से भी कहीं ज्यादा फिट और हॉट लगने के लिए चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है, जिससे वह इस फिल्म में सबसे अलग और पहले से भी कहीं ज्यादा फिट दिख सकें। शिव रवैल द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर अल्फा में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग लगातार चल रही है। स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया एक सुपर-एजेंट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। ‘अल्फा’ में आलिया को पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश किया जाएगा। इस फिल्म में आलिया के पास पांच से छह धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस हैं।

नए चक्रवात का 15 से दिखेगा असर, राजस्थान से मानसून हिमालय शिफ्ट

सीकर. राजस्थान में मानसून एंट्री के बाद के पहले दौर में प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिली। अब मानसून की टर्फ लाइन हिमालय की तरफ शिफ्ट होने के चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश के रफ्तार कुछ मंद हो जाएगी। मानसून की टर्फ लाइन हिमालय की तरफ शिफ्ट होने से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभवना है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई तक छिटपुट स्थानों पर बारिश और मेघगर्जन होंगे। इसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात की तरफ से उठ रहे चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में फिर से वर्षा का दौर शुरू होगा। वहीं, 11 से 13 जुलाई तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में बीते 24 घंटों में हुई वर्षा के आंकड़ों की बात करें तो बांधों में करीब 6 एमक्यूएम पानी की आवक हुई है। प्रदेश के दक्षिण इलाकों बांसवाड़ा, डूंगरपुर और राजसमंद में बीते 24 घंटों में भारी बारिश देखने को मिली है। इनमें बांसवाड़ा में 80 एमएम,डूंगरपुर में 79 एमएम तथा राजसमंद में 72 एमएम बारिश हुई है। बारिश की गतिविधियों में कमी आने के बाद दिन के अधिकतम तापमान में भी ज्यादातर जगहों पर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान फतेहपुर में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। वहीं सीकर में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 25 वीं बटालियन से किया पुलिस परिवारों के प्रदेश स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस पर आरंभ एक पेड़ मां के नाम अभियान ने पूरे देश में जन-अभियान का स्वरूप ले लिया है। प्रदेश में 5 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक चेतना को जगाने की कोशिश है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पौध-रोपण को अपनी प्राथमिकता में शामिल करना पुलिस की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। हर्ष का विषय है कि पुलिस जवानों के साथ उनके परिवार भी पौध-रोपण को अपनी जिम्मेदारी मान रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस की कार्यवाही और संपूर्ण प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में संवेदनशीलता के लिए पुलिस कार्य प्रणाली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना कार्य प्रभावी तरीके से करती है, राज्य सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल की 25 वीं बटालियन में आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोपा रूद्राक्ष का पौधा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया और आकाश में गुब्बारे छोड़कर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी समय संपूर्ण प्रदेश की पुलिस इकाइयों में एक साथ 1 लाख 25 हजार पौधे रोपे गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम स्थल आगमन पर पुलिस बैंड की धुन के बीच बालिकाओं द्वारा तिलक कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने परिसर में भ्रमण कर पौध-रोपण के लिए एकत्र हुए पुलिस जवानों और पुलिस परिवारों के सदस्यों से बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पौध-रोपण को माँ से जोड़कर अभियान को आत्मीय बनाया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल, जंगल, जमीन हमें प्रकृति से जोड़ते हैं और मानवता के मूल गुणों को प्रोत्साहित करते हैं। जंगलों के नष्ट होने और अनियंत्रित प्रदूषण के परिणामस्वरूप कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि हुई है, जिसकी पूर्ति पौधे लगाने से ही हो सकती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पौध-रोपण को माँ से जोड़कर अभियान को सभी के लिए आत्मीय और व्यक्तिगत बनाया है। माँ के नाम पर पौधा लगाना भारतीय संस्कृति को नमन है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आहवान के अनुसार सिर्फ पौधा ही नहीं लगाना, अपितु पाँच फीट का होने तक उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी हमें वहन करनी है। पौध-रोपण, पुलिस परिवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्य की सभी पुलिस इकाइयों में आयोजित “एक पेड़ मां के नाम – वृहद पौध-रोपण” अभियान पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को प्रकृति के अधिक निकट लाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा। धरती माँ की रक्षा करने के साथ पौधे लगाकर धरती को परिपोषत करना भी हमारी जिम्मेदारी है। तीन वर्षीय विजयांश कुशवाह ने अपनी माँ के साथ लगाया पौधा पुलिस महानिदेशक श्री सक्सेना के निर्देश पर प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों में हुए पौध-रोपण कार्यक्रम में पुलिस जवानों तथा उनके परिजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। भोपाल के कार्यक्रम में तीन वर्षीय विजयांश कुशवाह पुलिस की वर्दी में पौध-रोपण के लिए अपनी माँ के साथ आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयांश के उत्साह की प्रशंसा करते हुए उसके साथ पौधा लगाया। इस अवसर पर कई बच्चों ने अपनी माँ के साथ पौधे लगाए, साथ ही कई पुलिसकर्मियों ने भी अपनी माँ की स्मृति में उनकी तस्वीर के साथ पौध-रोपण किया। भोपाल सहित प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों में एक पेड़ मां के नाम वृहद पौध-रोपण अभियान को उत्सव के रूप में मनाया गया।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साइकिल से कारगिल जा रही सुश्री आशा मालवीय के साहस को सराहा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी 26 जुलाई को आने वाली कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के लिए कन्याकुमारी से कारगिल-सियाचिन जा रही एकल साइकिलिस्ट सुश्री आशा मालवीय को प्रोत्साहन स्वरूप एक लाख रुपए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। राजगढ़ जिले के ग्राम नाटाराम की निवासी सुश्री आशा “सशक्त सेना-समृद्ध भारत” के उद्देश्य से कन्याकुमारी से साइकिल यात्रा आरंभ कर भोपाल आईं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से साइकिलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने समत्व भवन में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री आशा का पुष्पगुच्छ भेंटकर व कैप पहनाकर अभिवादन किया और स्पोर्ट्स किट भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एकल साइकिलिस्ट सुश्री आशा के साहस की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और लक्ष्य प्राप्ति में सफलता की कामना की। राष्ट्रीय खिलाड़ी व एकल महिला साइकिलिस्ट सुश्री आशा ने “महिला सुरक्षा-महिला सशक्तिकरण” के उद्देश्य से संपूर्ण भारत में अब तक 26 हजार किलोमीटर की एकल साइकिल यात्रा की है।

शादी के मंडप से दुल्हन पहुंची सीधे परीक्षा केंद्र

सागर एक दुल्हन ने शिक्षा के प्रति जो सजग रवैया दिखाया है, उसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। अपनी पढ़ाई के प्रति जिम्मेदारी और लगाव को उसने बखूबी निभाया है। दरअसल सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एक दुल्हन सात फेरे और विदाई के बाद सीधा परीक्षा देने पहुंच गई। दुल्हन को ससुराल ले जाने के लिए दूल्हे को तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। दरअसल गढ़ाकोटा से करीब आठ किलोमीटर दूर गुंजौरा गांव की शिवा मिश्रा सागर की गर्ल्स डिग्री कॉलेज से एमएससी कर रही है। इस बार फोर्थ सेमेस्टर के एग्जाम चल रहे हैं और शादी की तारीख भी उसी डेट में आ गई। शिवा ने पहले यह तय किया कि वह परीक्षा देने नहीं जाएगी, लेकिन जब दूल्हे अंकुर तिवारी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने शिवा से साफ कह दिया कि तुम अपने एग्जाम की तैयारी रखना। समय से सभी रस्म करवा लेंगे। शादी करने वाले पंडित को भी उन्होंने एग्जाम की जानकारी दी। इसके बाद सब कुछ सही समय में हुआ। ब्रह्म मुहूर्त में सात फेरे हुए, सुबह जल्दी विदाई हुई और वह गढ़ाकोटा से सीधे सागर पेपर देने के लिए पहुंच गए। दूल्हे अंकुर तिवारी के साथ उनकी बहन स्वाति शुक्ला और बहनोई अनिल शुक्ला भी कॉलेज के बाहर तीन घंटे तक इंतजार करते रहे। शिवा ने अपना एग्जाम दिया, इसके बाद ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उनका स्वागत किया। वहीं इसके पहले जब कॉलेज के स्टाफ को जानकारी लगी कि छात्रा दुल्हन के लिबास में पेपर देने आई है तो उन्होंने भी उसे ही गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दीं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet