LATEST NEWS

जावेद की बिजली गिरने से मौत

उज्जैन नीमच से उज्जैन आकर फर्नीचर का काम करने वाले एक युवक पर तेज बारिश के दौरान बिजली गिर गई। उमस और गर्मी से परेशान होकर युवक बारिश में छत पर नहा रहा था। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी लगने पर  एक अन्य युवक ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसेस मृत घोषित कर दिया। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय जावेद पिता सईद खान निवासी कोट मोहल्ला मिस्त्री का काम करता था, जो कुछ महीने पहले ही काम करने उज्जैन आया था। सोमवार की शाम वह इंदौर रोड स्थित अथर्व विहार कॉलोनी में फर्नीचर का काम कर रहा था। जावेद की जान जाने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इंदौर रोड स्थित अथर्व एन्क्लेव कॉलोनी में फर्नीचर का काम करने के लिए आए फरदीन से पूरा घटनाक्रम पूछा तो पता चला कि फरदीन, जावेद और दानिश अथर्व एंक्लेव में एक मकान पर पिछले काफी दिनों से फर्नीचर का काम कर रहे हैं। कल शाम को भी सभी घर पर काम ही कर रहे थे कि तभी अचानक तेज बारिश होने लगी।  उमस और गर्मी से परेशान जावेद और दानिश काम छोड़कर मकान की छत पर नहाने चले गए। नहाते समय अचानक गिरी बिजली की चपेट में आने से जावेद की जान ही चली गई। हादसे से दानिश डर गया और छत पर ही बैठ गया। कुछ देर बाद अन्य कारीगरों के माध्यम से जावेद को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल लाते समय हो गई थी मौत जिला चिकित्सालय के डॉ कपिल वर्मा ने बताया कि जब जावेद को अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जावेद का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सौंप दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में साधु बनकर गड़ा धन निकालने के बहाने लाखों ठगे

बेमेतरा. नांदघाट थाना क्षेत्र के भोपसरा गांव में गड़ा हुआ धन निकालने के नाम पर 11 लाख 19 हजार 500 रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साधु की वेशभूषा में पीड़ित के घर पहुंचा था। मामले को लेकर पीड़ित गंगाराम साहू (52) ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी का नाम विजय कुमार गिरी पिता बचछराज गिरी उम्र 32 निवासी चौगलिया बाजार, दुर्गा चौक (राघवपुरी) सीतापुर, जिला चित्रकूट (यूपी) है। आरोपी दिसंबर 2022 को पहली बार पीड़ित के गांव में साधु की वेशभूषा में आया था। घर में भोजन कर रात्रि विश्राम करने की बात कही। रात में आरोपी ने पीड़ित को उसके घर में गड़ा हुआ धन होने की बात कही। पूजा पाठ कराने के नाम पर 80 हजार रुपये लेकर चला गया। ठीक एक माह बाद आरोपी वापस आया व घर में पूजा शुरू कर दी। इसके बाद एक कमरे में 3-4 फीट खुदाई कर पीतल के गुंडी में सोने जैसे बिस्किट व सिक्के निकालकर दिया। इससे एक बड़ा और हंडा होने की बात कहकर सभी सामान को उसी गड्ढे में बांधकर दबा दिया। इसके बाद से आरोपी ने पीड़ित को ठगना शुरू दिया। बीते एक साल से अलग-अलग किश्त में रुपये लेते जा रहा था। एक बार तो पीड़ित ने मध्य प्रदेश के अमरकंटक में आरोपी को 3.50 लाख रुपये दिए थे। आगे की पूजा कार्यक्रम कराने का धोखा दे रहा था। इसी बीच पीड़ित ने पहले से दबे गड़े धन को निकाला तो पता चला कि सभी आभूषण नकली हैं। ठगी की शिकार होने के बाद पीड़ित ने छह जून 2024 को नांदघाट थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत बाद पुलिस ने 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस की टीम को आरोपी के चित्रकूट में रहने के बारे में जानकारी मिली। बेमेतरा से पुलिस की टीम यूपी गई थी। जहां से उसे गिरफ्तार कर लाया गया। आरोपी को जेल भेज दिया है।

10 दिनों में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

श्रीनगर  29 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को 5,433 यात्रियों का एक और जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 10 दिनों में दो लाख से ज्यादा यात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 5,433 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ। 89 वाहनों में 1,971 यात्रियों को लेकर पहला सुरक्षा काफिला मंगलवार की सुबह 3:13 बजे उत्तरी कश्मीर के बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा, 124 वाहनों में 3,462 यात्रियों को लेकर दूसरा सुरक्षा काफिला मंगलवार को सुबह 4:03 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन में हल्की बारिश की संभावना का अनुमान लगाया है। तीर्थयात्री या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर मार्ग या 14 किलोमीटर लंबे छोटे बालटाल गुफा मंदिर मार्ग से यात्रा करते हैं। पहलगाम मार्ग से जाने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग गुफा मंदिर के अंदर दर्शन करने के बाद उसी दिन आधार शिविर में वापस आ जाते हैं। समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा को दुनिया भर के लाखों हिंदू भगवान शिव के घर के रूप में पूजते हैं। इस साल लगभग 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर, दोनों यात्रा मार्गों, दो आधार शिविरों और गुफा मंदिर पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि यात्रा सुचारु और दुर्घटना मुक्त रहे। दोनों मार्गों पर 124 से ज्यादा लंगर स्थापित किए गए हैं। वहीं 7,000 से ज्यादा सेवादार यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चला रही है। दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

मोदी का पुतिन से मिलना शांति के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए एक विनाशकारी घटना है: जेलेंस्की

कीव पीएम नरेंद्र मोदी फिलहाल रूस के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और गले लग गए। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस मुलाकात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब रूस के हमले में 40 लोग मारे गए। इस हमले में कैंसर के मरीजों और बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी के रूस दौरे के वक्त ही यूक्रेन के एक बच्चों के अस्पताल पर हमला हुआ है। हमले के बाद जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ऐसे समय में जब रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है तब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता का वहां जाकर दुनिया के सबसे बड़े अपराधी के साथ गले मिलना बहुत ही दुखद है। यह शांति के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए एक विनाशकारी घटना है।’ दो दिवसीय दौरे पर हैं पीएम मोदी पीएम मोदी रूस में भारत और रूस के बीच होने वाली 22वीं वार्षिक समिट में हिस्सा लेने के लिए रूस पहुंचे हुए हैं। रूस की तरफ से पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम को अपने आवास पर डिनर के लिए बुलाया, जहां पर दोनों नेताओं के बीच में अनौपचारिक बातचीत हुई। पुतिन ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए बधाई दी तो वहीं मोदी ने बातचीत के लिए रूस बुलाने पर राष्ट्रपति का धन्यवाद दिया। दो सालों से जारी है रूस यूक्रेन युद्ध फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। शुरुआत में दुनिया को लगा कि रूसी सेना के सामने यूक्रेन जल्दी ही घुटने टेक देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूक्रेन लगातार रूस से टक्कर लेता रहा। इस युद्ध के दौरान पश्चिमी देशों ने भी यूक्रेन की काफी मदद की। भारत ने शुरूआत से ही इससे दूरी बनाए रखी और दोनों देशों को डिप्लोमेसी के जरिए विवाद सुलझाने के लिए कहा। 2022 में SCO की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि यह “युद्ध का युग नहीं है।” पीएम मोदी की यह बात पश्चिमी देशों को खूब पसंद आई। भारत ने इस दौरान कभी भी रूस की तीखी आलोचना नहीं की। पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भी भारत लगातार रूस से अपने व्यापारिक संबंधों को बचाने में कामयाब रहा और पश्चिमी देशों को यह समझाने में कामयाब रहा कि रूस के साथ बेहतर संबंध भारत की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है।

बजट पर सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति, राजस्थान-कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

जयपुर. राजस्थान का बजट बुधवार को विधानसभा में पेश होगा। इससे पहले आज मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। खासतौर पर यह बैठक उन फर्स्ट टाइम विधायकों के लिए है, जो सदन में पहली बार बजट की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। इसके बाद कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसदों का सम्मान भी किया जाएगा। बैठक में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा और प्रभारी सुखजिंदर रंधावा मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सरकार को विभिन्न मु्द्दों पर घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही शेडो कैबिनेट के गठन का भी फैसला किया जाएगा। विधायक दल की बैठक के बाद नवनिर्वाचित विधायकों के लिए एक ट्रेनिंग वर्कशॉप भीआयोजित होगी, जिसमें सीनियर विधायक और एक्सपर्ट पहली बार चुनकर आए विधायकों को सदन के फ्लोर मैनेजमेंट के बारे में टिप्स देंगे। इस बैठक में राजस्थान में इसी साल संभावित उपचुनावों को लेकर भी मंथन होना है। राजस्थान में इस साल झुंझुनू, दौसा, खींवसर, देवली उनियारा और चौरासी विधानसभा में उपचुनाव होने हैं। ये सभी सीटें इंडिया गठबंधन के पास ही थीं। इन दिनों कांग्रेस विधानसभा से लेकर सोशल मीडिया तक पूरी तरह आक्रामक नजर आ रही है। सत्ता में बैठी भाजपा के ज्यादातर विधायक अनुभवहीन होने से कांग्रेस उन पर पूरी तरह हावी होने की तैयारी में है।

ICC प्लेयर ऑफ द मंथः मेंस अवॉर्ड जसप्रीत बुमराह की झोली, वुमेंस अवॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम

नई दिल्ली जून 2024 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान हो गया है। मेंस आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जीता है, जबकि वुमेंस आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड इस बार भारतीय स्टार बैटर स्मृति मंधाना के खाते में गया है। जून महीने में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला गया। 2 से 29 जून के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला गया था और इसलिए मेंस आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए इस टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर ही तीन नाम नॉमिनेट किए गए थे। जसप्रीत बुमराह के साथ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के सलामी बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। बुमराह को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। 30 साल के बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में 8.26 की औसत से कुल 15 विकेट चटकाए, जिस दौरान उनका इकॉनमी रेट महज 4.17 ही था। बुमराह ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड अपने परिवार को डेडिकेट किया है। उन्होंने कहा, ‘जून आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। पिछले कुछ दिन हम लोगों के लिए बहुत शानदार रहे हैं। शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट जीतना काफी खास अहसास है, इन यादों को मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और रहमानुल्लाह गुरबाज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैं बधाई देता हूं। अंत में मैं अपने परिवार, साथी खिलाड़ियों और कोचों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’ वहीं वुमेंस आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड भारत की सलामी बैटर स्मृति मंधाना ने जीता है। मंधाना ने जून में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 113, 136 और 90 रनों की पारियां खेलीं। इसके अलावा इकलौते टेस्ट मैच में भी मंधाना ने शतक लगाया। मंधाना ने यह अवॉर्ड जीतने पर खुशी जताई और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आगे भी वह टीम को जीत दिलाने में इस तरह भूमिका अदा करती रहेंगी।  

हरियाणा में BJP ने नियुक्त किया नया प्रदेशाध्यक्ष, इस चेहरे पर खेला दांव

चंडीगढ़  बीजेपी विधायक मोहन लाल बडौली को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ही संभाल रहे थे। पार्टी ने विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर विधायक मोहन लाल बडौली को हरियाणा में संगठन की कमान सौंपी है। मोहन लाल बडौली सोनीपत जिले की राई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे मुख्यमंत्री नायब सैनी के काफी विश्वस्त माने जाते हैं। पार्टी महासचिव अरुण सिंह के अनुसार बडौली की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बडौली अभी तक हरियाणा बीजेपी के संगठन में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे में वह प्रदेश महामंत्री से अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। मोहन लाल सोनीपत जिले की राई तहसील के बडोली गांव से आते हैं। नायब सैनी की जगह लेंगे बडौली ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के सीएम रहने के बाद राज्य में बीजेपी की कमान पार्टी ने नायब सिंह सैनी को सौंपी थी। इसके बाद वह सीएम बने गए थे। तब से वह सरकार और संगठन दोनों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हरियाणा में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले बडौली की नियुक्ति अहम मानी जा रही है। पिछले दिनों राज्य के दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगले विधानसभा चुनावों चुनावों में मुख्यमंत्री नायब सैनी को ही सीएम फेस रखने के संकेत दिए थे। लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हरियाणा में पांच सीटों पर नुकसान हुआ है। ऐसे में पार्टी से विधानसभा चुनावों के लिए एक्शन मोड में आ चुकी है। मोहन लाल बड़ौली ने 2019 के चुनाव में राई विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी और पहली बार विधायक बने थे। उन्हें  2,663 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी, लेकिन इसके मायने ज्यादा थे। यह इसलिए क्योंकि राई विधानसभा से उन्होंने पहली बार भाजपा को जीत दिलाई थी। मोहन लाल बड़ौली 1989 से ही आरएसएस से जुड़े हुए थे। माना जाता है कि आरएसएस का भरोसा भी उन्हें हासिल है। मोहन लाल बड़ौली का जन्म 1963 में हरियाणा के सोनीपत जिले की राई तहसील के बड़ौली गांव में हुआ था।   उनके पिता काली राम कौशिक अपने गांव के एक सम्मानित कवि थे और सोनीपत के जांटी के कवि पंडित लखमी चंद के बहुत बड़े प्रशंसक थे। वे एक किसान और व्यवसायी हैं। ब्राह्मण समाज से आने वाले मोहन लाल ने अपने नाम के पीछे गांव की पहचान को जोड़ा है। गौरतलब है कि इस बात की चर्चा थी कि ब्राह्मण समाज के किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कमान दी जा सकती है। राम विलास शर्मा जैसे वरिष्ठ नेता का नाम भी इस रेस में चल रहा था। लेकिन भाजपा हाईकमान ने पहली बार के विधायक मोहन लाल बड़ौली पर दांव लगाया।

पश्चिमी देश रूस के साथ भारत के बढ़ते संबंधों से असंतुष्ट, चीन दोनों के करीबी रिश्तों को खतरे के रूप में नहीं देखता – ग्लोबल टाइम्स

बीजिंग पीएम मोदी के रूस दौरे पर पड़ोसी चीन का बयान सामने आया है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की इस रूस यात्रा को पश्चिमी देश  आशंका के साथ देख रहे हैं। वह यह उम्मीद कर रहे हैं कि चीन के साथ रूस के बढ़ते संबंध संभावित रूप से भारत और रूस के संबंधों में तनाव पैदा कर सकते हैं। इससे नई दिल्ली को लेकर पश्चिम का नजरिया उजागर हो रहा है। कुछ अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने इस संबंध में दावा किया है कि मोदी की रूस यात्रा यह सुनिश्चित करने के लिए है कि रूस अब चीन के और करीब न जा पाए। रूस- भारत के करीबी रिश्तों को खतरे की तरह नहीं देखता चीन ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि पश्चिम भारत के रूस के साथ गहरे होते संबंधों से अधिक चिंतित है, जबकि चीन, भारत और रूस के करीबी संबंधों को खतरे के रूप में नहीं देखता है, जबकि पश्चिमी देश रूस के साथ भारत के बढ़ते संबंधों से असंतुष्ट हैं। रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर चीन को अमेरिका और पश्चिम से दबाव और आलोचना का सामना करना पड़ा है तो उसके विपरीत भारत को रूस की निंदा न करने या प्रतिबंध न लगाने को लेकर कम आलोचना का सामना करना पड़ा। इसकी बजाय भारत ने रूस से संबंध बनाए रखे और रूस से तेल खरीदकर उसे यूरोपीय देशों को बेचकर खूब लाभ कमाया है। दबाव के बाद भी रूस आए पीएम मोदी टाइम्स ने लिखा कि पश्चिमी दबाव के बावजूद भी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल को शुरू करने के बाद पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा के लिए रूस गए। विश्लेषकों के अनुसार, उनके इस कदम का उद्देश्य न केवल रूस के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करना है, बल्कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के दबाव से निपटने में भारत की ताकत को भी बढ़ाना है। भारत की विदेश नीति तारीफ के योग्य टाइम्स ने लिखा कि वर्तमान में पश्चिमी देश भारत, चीन और रूस के बीच कलह करवाने का प्रयास कर रहा है। पश्चिम और रूस दोनों के साथ भारत के संबंध एक जटिल अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य को दर्शाते हैं, जो इस कठिन वैश्विक माहौल में संतुलन तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके साथ-साथ में अपने हितों को भी साधने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिम उम्मीद कर रहा था कि भारत उनके साथ गठबंधन करके रूस के खिलाफ खड़ा है लेकिन ऐसा नहीं है, इसके लिए पश्चिम ने भारत पर दबाव बनाने की भी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। भारत की विदेश नीति किसी भी पक्ष में पूरी तरह न झुककर अपने हितों को साधने की है। यह दोनों तरफ संतुलन बनाए रखने का प्रयास करती है।  

अदालत ने कहा समलैंगिक विवाह मामले में याचिकाओं पर खुले मंच पर सुनवाई नहीं होगी

नई दिल्ली  समलैंगिक विवाह को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, अदालत ने पिछले वर्ष इस मामले में सुनवाई की थी। अदालत ने उस दौरान समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया था। अब अदालत का कहना है कि इस मामले में याचिकाओं पर खुले मंच पर सुनवाई नहीं होगी। अलग चैंबर में होगी मामले की सुनवाई इससे पहले मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षा में पांच न्यायाधीशों की पीठ ने 17 अक्तूबर को समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर वैधता देने से इनकार कर दिया था। पांच न्यायाधीशों की पीठ में मुख्य न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति हिमा कोहली, न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा भी शामिल थे। शीर्ष अदालत में 10 जुलाई को एक अलग चैंबर में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार करने वाले फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होगी। ‘विधायी मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती अदालत’ वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी और एनके कौल ने अदालत में इस मामले पर जोर डालते हुए अनुरोध किया था कि मुख्य न्यायाधीश को खुले मंच पर याचिकाओं की समीक्षा करनी चाहिए। इसके जवाब में मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले में संविधान पीठ द्वारा समीक्षा की जाएगी और इसे चैंबर में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। पीठ ने कहा कि समलैंगिकों के पास वैधानिक प्रावधानों के तहत विवाह करने का हक है। अदालत ने यह भी कहा कि इस तरह की अनुमति सिर्फ कानून के जरिए ही दी जा सकती है और कोर्ट द्वारा विधायी मामलों में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। मामले से जुड़ी 21 याचिकाओं पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में पांच न्यायाधीशों की पीठ ने समलैंगिक मामलों से जुड़ी 21 याचिकाओं पर सुनवाई की। पीठ ने समलैंगिक विवाह को विशेष विवाह अधिनियम में शामिल करने से इनकार किया है। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ऐसे मामलों में कानून में बदलाव लाना, संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है। प्रधान न्यायाधीश ने केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि समलैंगिक समुदाय के साथ भेदभाव नहीं किया जाए।  

श्रीलंका दौरे पर रोहित-कोहली को मिल सकता है आराम, केएल राहुल के हाथ होगी टीम की कमान

 मुंबई रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले ही महीने टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीतकर इतिहास रचा है. चैम्पियन बनने के बाद रोहित, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह समेत वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल 12 खिलाड़ी आराम कर रहे हैं. जबकि शुभमन गिल की कप्तानी में युवाओं की टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है. यहां दोनों टीमें 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं. इसके बाद भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां 3 वनडे और 3 ही टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. रोहित-कोहली को मिल सकता है आराम भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 27 जुलाई से शुरू होगा और आखिरी मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा. हालांकि इसका शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया गया है. मगर इससे पहले भारतीय टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया जा सकता है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन बनने के बाद रोहित-कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. श्रीलंका दौरे पर ये हो सकते हैं कप्तान जबकि रोहित वनडे में कप्तानी करते नजर आएंगे. हालांकि श्रीलंका दौरे पर उनके आराम करने के बाद नया कप्तान तलाशना होगा. ऐसे में सेलेक्शन कमेटी वनडे के साथ टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या या केएल राहुल को कमान सौंप सकती है. टी20 में पंड्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. वनडे में केएल राहुल को कप्तानी सौंपी जा सकती है. सितंबर से जनवरी के बीच 10 टेस्ट खेलना है बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘वनडे में यह दोनों प्लेयर (कोहली-रोहित) पहली पसंद हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज उनके प्रैक्टिस के लिए काफी है. यह दोनों प्लेयर अगले कुछ समय में टेस्ट मैचों को ज्यादा तवज्जो देंगे. वैसे भारतीय टीम सितंबर से जनवरी के बीच 10 टेस्ट खेलेगा.’ बता दें कि भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 2 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट खेलने हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. जबकि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 फरवरी-मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में होगी. यह वनडे फॉर्मेट में होगी. ऐसे में चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को सिर्फ 6 वनडे मैच (3 श्रीलंका और 3 इंग्लैंड के खिलाफ) ही खेलने हैं.

ग्रामीणों ने बचाई काले हिरण की जान, कुत्ते कर रहे थे शिकार

दमोह दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के भौरांसा गांव में ग्रामीणों ने काले हिरण को कुत्तों के हमले से बचा लिया। उसे वन विभाग को सौंप दिया। हिरण घायल हो गया है। उसका डॉक्टर इलाज कर रेह हैं। मामला सोमवार रात का है। सोमवार रात काला हिरण जंगल से निकलकर भौरांसा गांव के पास पहुंच गया था। वहां घूम रहे आवारा कुत्तों ने हिरण को देख लिया। उसे खदेड़ना शुरू कर दिया। उसका शिकार करने की कोशिश की। गांव के लोगों ने जब काले हिरण के पीछे कुत्तों का झुंड देखा तो उन्होंने पहले आवारा कुत्तों को वहां से भगाया। उसके बाद हिरण को पकड़ लिया। इस दौरान काला हिरण घायल हो गया था। इस कारण ठीक से भाग नहीं पा रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दे दी। बाद में वन विभाग के कर्मचारी हिरण को साथ लेकर गए और इलाज करने के बाद मंगलवार सुबह जंगल में छोड़ दिया। दमोह जिले में चारों तरफ जंगल है, जहां बड़ी संख्या में जंगली जानवर हैं। खास तौर पर हिरण की संख्या काफी अधिक है। बारिश के मौसम में खेतों में खाने-पीने के चक्कर में हिरन के झुंड गांव तक पहुंच जाते हैं। यदि कोई भटक जाए तो वह गांव में घुस जाता है। कुछ दिन पहले ही कलेक्टर ने भी खेतों में हिरणों के झुंड को देखकर अपने मोबाइल में उनके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। काला हिरण विलुप्त प्रजाति का हिरण है। इस वजह से उसका संरक्षण भी किया जाता है।

विराट के बेंगलुरु वाले रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR, देर रात तक हो रहा था ये काम

 बेंगलुरु  विराट कोहली के स्वामित्व वाले वन8 कम्यून के खिलाफ बेंगलुरु के एमजी रोड पर एफआईआर दर्ज की गई।डीसीपी सेंट्रल देते हुए बताया की हमने कल रात 1:30 बजे तक देर तक चलने के लिए लगभग 3-4 पब बुक किए हैं। हमें तेज आवाज में संगीत बजाए जाने की शिकायतें मिलीं। पब को केवल 1 बजे तक ही खुले रहने की अनुमति थी, उसके बाद नहीं। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में धमाल मचाकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने विराट कोहली फिलहाल लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित रेस्टोरेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। कोहली के ‘one8 commune’ के नाम से काफी सारे रेस्टोरेंट है। भारत के कई शहरों से लेकर विदेशों में भी कोहली के रेस्टोरेंट की कई ब्रांच खुली है। कोहली के जिस रेस्टोरेंट पर ये एफआईआर दर्ज हुई है वो बेंगलुरु के एमजी रोड पर स्थित है। बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित कोहली के पब के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। डीसीपी सेंट्रल का कहना है, ‘हमने देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक संचालित होने वाले पब के खिलाफ कार्रवाई की है। हमें तेज म्यूजिक बजाए जाने की शिकायत मिली थी। पब को रात सिर्फ 1 बजे तक खुले रहने की अनुमति है, इससे आगे नहीं।’ विराट कोहली का One8 Commune बेंगलुरु के अलावा कोहली का पब दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता में भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते साल दिसंबर में ही बेंगलुरु ब्रांच

खंडवा में पुलिस हिरासत में फैजान ने दिखाया विक्ट्री साइन

 खंडवा मध्य प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (MP ATS) मंगलवार सुबह इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी फैजान को लेकर खंडवा पहुंची। उसका मेडिकल कराया गया। इस दौरान मीडियाकर्मियों को फैजान विक्ट्री साइन दिखाया। फैजान को कुछ देर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसकी पांच दिन की रिमांड अवधि पूरी हो चुकी है और इस दौरान पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं। खंडवा जिले के वार्ड क्रमांक 11 स्थित एक मकान से गुरुवार को फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मध्य प्रदेश एटीएस की टीम ने उसके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया था। आतंकी फैजान पर आरोप है कि उसके संबंध इंडियन मुजाहिदीन जैसे खूंखार आतंकवादी संगठनों से हैं। बीते कई साल से प्रतिबंधित इस्लामी आतंकी संगठन सिमी के सदस्यों के साथ भी फैजान लगातार संपर्क में था। पुलिस के विशेष दल की उस पर नजर थी। पुलिस ने आतंकी फैजान से पूछताछ के लिए खंडवा न्यायालय से उसका पांच दिन का रिमांड लिया था। मंगलवार को यह अवधि समाप्त हो रही है। उसे खंडवा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस संबंध में फैजान को लेकर मध्य प्रदेश एटीएस की टीम भोपाल से खंडवा पहुंच गई है।   रिमांड के दौरान बड़े खुलासे फैजान ने रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ में बताया गया कि वह लोन-वुल्फ अटैक (अकेले ही हमला) करने की योजना बना रहा था। उसके घर से बड़ी मात्रा में पुलिस को कट्टर विचारधारा की प्रतिबंधित सामग्री भी मिली थी। आतंकी फैजान के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी वह कट्टर सोच से जुड़े पोस्ट करता था। वह पाकिस्तान के कई कट्टरवादी नेताओं को भी फॉलो कर रहा था। वह नौजवानों खासकर नाबालिगों का ब्रेनवॉश कर स्लीपर सेल का हिस्सा बनाना चाह रहा था। उसके इन खौफनाक इरादों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। देश-विरोधी गतिविधियों के चलते उसे गिरफ्तार किया गया। खंडवा पहुंचे पुलिस दल में एनआईए भी हुआ शामिल इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान को लेकर खंडवा पहुंची एटीएस टीम के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी शामिल हो गई है। पुलिस दल के साथ एनआईए के जांच अधिकारी भी नजर आए। दल सबसे पहले आतंकी फैजान को उसके घर लेकर गया। वहां से उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका मेडिकल हुआ। इस दौरान मीडियाकर्मियों के सामने फैजान विक्ट्री का साइन दिखाता नजर आया। 

आजम खान के रिजॉर्ट पर चल रहा बुलडोजर, भाजपा विधायक ने खाद के गड्‌ढों पर कब्जा का लगाया था आरोप

 रामपुर समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां के हमसफर रिसॉर्ट पर एक बार फिर प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की है।मंगलवार को जेसीबी लेकर पहुंची एसडीएम ने सरकारी जमीन पर बनी दीवार और भवन के ध्वस्तीकरण का काम शुरू कर दिया है।प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई है। शहर विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर यह मामला तेजी से आगे बढ़ा। कुछ दिन पहले आकाश सक्सेना ने कार्रवाई के लिए पत्र लिखकर रिमाइंडर भी भेजा था। इसके बाद बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, सपा के प्रदेश सचिव ओमेंद्र चौहान ने कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की है। जिला प्रशासन ने तहसीलदार सदर की कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें कहा गया था कि रिसोर्ट में खाद के गड्ढों की 0.038 हेक्टेयर जमीन है, जिसकी गाटा संख्या 164 है। कोर्ट के आदेश पर पैमाइश कराई गई। इसमें पुष्टि हुई कि यह जमीन खाद के गड्ढों की है। यह रिजॉर्ट आजम की पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्लाह के नाम है। रिजॉर्ट ग्राम समाज की जमीन पर बनाया गया था। प्रशासन ने इसे ढहाने का नोटिस दिया, तो तंजीन फातिमा कोर्ट चली गईं थीं। बाद में वह कोर्ट में केस हार गई थीं। आजम खान सीतापुर जेल में बंद है। रिजॉर्ट की बाउंड्रीवाल ढह चुकी है। प्रशासन अब अंदर कार्रवाई कर रहा है। रिजॉर्ट की 380 स्क्वायर मीटर में किए गए निर्माण कार्य को ढहाया जाएगा। इसमें बाउंड्री वॉल, एक इमारत और लॉन शामिल हैं। सरकारी जमीन पर बना दिया रिजॉर्ट जिला प्रशासन ने तहसीलदार सदर की कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें कहा गया था कि रिसोर्ट में खाद के गड्ढों की 0.038 हेक्टेयर जमीन है, जिसकी गाटा संख्या 164 है। कोर्ट के आदेश पर पैमाइश कराई गई। इसमें पुष्टि हुई कि यह जमीन खाद के गड्ढों की है। इसके बाद यह एक्शन लिया गया है। BJP विधायक आकाश सक्सेना ने की थी शिकायत रामपुर के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर हमसफर रिजॉर्ट बनाने के मामले में शिकायत की थी। उन्होंने इस रिजॉर्ट को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन पर प्रेशर बनाया था। इसके बाद प्रशासन ने मंगलवार को ये कार्रवाई की। 2019 में हमसफर रिजॉर्ट में सामुदायिक उपयोग की जमीन कब्जा करने का आरोप लगा था। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने जांच और पैमाइश के बाद एक गाटा संख्या की भूमि कूड़े से खाद बनाने वाले गड्ढों के लिए तथा दो गाटा संख्या के भूभागों पर सरकारी रास्ता दर्ज होने की रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में कहा गया था कि ये सरकारी भूमि हमसफर रिजॉर्ट के अंदर है। दाखिल हो चुकी है चार्जशीट इस रिपोर्ट के आधार पर नायब तहसीलदार केजी मिश्रा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा और दोनों बेटों अबदुल्ला आजम और अदीब आजम को नामजद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में डॉ.तंजीन फात्मा, अब्दुल्ला आजम, अदीब आजम खां के खिलाफ सरकारी जमीन कब्जाने के साथ ही लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की थी। भाजपा विधायक बोले- सरकारी जमीनों पर आजम का कब्जा है विधायक आकाश ने कहा- हमसफर रिजॉर्ट से खाद के गड्‌ढों से अवैध निर्माण हटाया गया है। प्रशासन की आंखें बहुत देर से खुली हैं। मैं यहीं चाहता हूं कि ये आंखें ऐसे ही खुली रहें। अभी बहुत सी जमीनों पर आजम खान के अवैध कब्जे में हैं। उन्होंने फर्जी कागजात लगाकर इन जमीनों को कब्जाया है। मुझे उम्मीद है कि उन जमीनों से भी अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। कोर्ट ने अवैध कब्जा हटाने और क्षतिपूर्ति वसूलने के आदेश दिए थे। लेकिन तब से यह कार्रवाई धीमी हो गई थी। तीन दिन पहले जब शहर विधायक आकाश सक्सेना ने तहसील प्रशासन से नाराजगी जताते हुए रिमांइडर भेजा तो प्रशासन अलर्ट हो गया। कोर्ट के आदेश के पालन में प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर हमसफर रिसोर्ट पहुंची और कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माणों और कब्जों को हटाया गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet