LATEST NEWS

कांग्रेस में बचे हिंदुओं को राहुल गांधी की मानसिकता से सावधान रहना चाहिए: विश्व हिंदू परिषद

नई दिल्ली विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि कांग्रेस में बचे हिंदुओं को राहुल गांधी की मानसिकता से सावधान रहना चाहिए। राम जन्मभूमि आंदोलन के संबंध में राहुल गांधी का ताजा बयान, झूठ का एक पुलिंदा है तथा हिंदुओं के प्रति घृणा से भरा हुआ है। लालकृष्ण आडवाणी द्वारा निकाली गई रथ यात्रा का इस संपूर्ण संघर्ष में एक महत्वपूर्ण योगदान है। परंतु, राहुल गांधी का यह कहना कि राम जन्मभूमि का संघर्ष इस यात्रा से शुरू हुआ, उनकी अज्ञानता का परिचय देता है। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने रविवार को कहा कि जन्मभूमि के लिए हिंदुओं का संघर्ष वर्ष 1528 से ही शुरू हो गया था, जब आक्रांता बाबर ने राम जन्मभूमि पर स्थित रामलला के पावन मंदिर को तोड़ा था। सुप्रीम कोर्ट के 2019 में निर्णय आने तक संपूर्ण देश के राम भक्त निरंतर संघर्षरत रहे। डॉ. जैन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने फिर एक बार हिंदू समाज का अपमान किया है, जिसने कभी विदेशी आक्रमण के समक्ष घुटने नहीं टेके। राहुल गांधी ने गुरु नानक देव, गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह जी के अमर योगदान को भुलाने का षड्यंत्र किया है, जो अयोध्या पधारे थे। उनकी स्मृति में बने गुरुद्वारों में आज भी लाखों श्रद्धालु जाकर अपने आप को धन्य समझते हैं। राहुल गांधी ने अपमानित किया है, उन लाखों बलिदानियों का, जिन्होंने राम जन्मभूमि को मुक्त करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। राहुल ने उन 60 करोड़ राम भक्तों के योगदान को भी अपमानित किया है, जिन्होंने राम जन्मभूमि के निर्माण के लिए खुले दिल से योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि महंत दिग्विजय नाथ, महंत अवैद्यनाथ, महंत रामचंद्र परमहंस, अशोक सिंघल जैसे महापुरुषों के योगदान को राहुल गांधी भुलाना चाहते हैं, जो कभी संभव नहीं है। इन सब के प्रति हिंदू समाज हमेशा कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यक्ति इस कृतज्ञता को नहीं समझ सकता, जिसकी परंपरा देश के विकास में योगदान देने वाले महापुरुषों को अपमानित करने की रही है। राहुल के परिवार के मन में हिंदुओं के प्रति कितनी नफरत भरी है, उनके इन बयानों से स्पष्ट हो जाता है। फैजाबाद में सपा उम्मीदवार की विजय का विश्लेषण हो सकता है, लेकिन बार-बार अयोध्यावासियों को निशाने पर लेना किसी भी तरह उचित नहीं है। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि संघर्ष के हर पड़ाव का केंद्र बिंदु अयोध्या रहा है। अयोध्यावासियों का योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। राहुल गांधी अपनी झूठी विजय की मृग मरीचिका में जी रहे हैं। हिंदू को अपमानित करने का जो मकड़जाल वे बुन रहे हैं, उसमें वे ही फंसेंगे।

अमित शाह ने अहमदाबाद में कहा- देश के लिए मरने की नहीं, जीने और काम करने की जरूरत है

अहमदाबाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के लिए मरने की नहीं बल्कि जीने की जरूरत है। उन्होंने गुजरात के विकास में भूमिका निभाने के लिए कड़वा पाटीदार समुदाय की सराहना की। केंद्रीय गृह मंत्री शाह रविवार को अहमदाबाद में छात्रों के लिए एक छात्रावास परिसर का उद्घाटन करने के बाद एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी  मौजूद थे। शाह ने शहर में एक अस्पताल का भी उद्घाटन किया। शाह ने कहा कि आज देश के लिए मरने की नहीं बल्कि देश के लिए जीने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “आप एक अच्छे आईएएस, आईपीएस, सीए, डॉक्टर, अच्छे नागरिक या गृहिणी हो सकते हैं, लेकिन आपको देश के लिए काम करने की जरूरत है।” वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि कड़वा पाटीदार समुदाय ने गुजरात के विकास में बहुत योगदान दिया है। गुजरात और पाटीदार समुदाय का विकास समानांतर है। अपनी कड़ी मेहनत से कड़वा पाटीदार समुदाय ने अपने विकास के साथ-साथ राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शाह ने कहा कि आज उत्तरी गुजरात के कड़वा पाटीदार समुदाय के कई संस्थानों में पढ़कर लोग देश की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि दो दशक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘शाला प्रवेशोत्सव’ (स्कूल नामांकन) और ‘कन्या केलावणी महोत्सव’ के कारण राज्य में शिक्षा क्षेत्र में बहुत विकास देखा गया है। सीएम ने कहा कि बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना बहुत जरूरी है। शिक्षा विकास की नींव है। सरकार देश के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं, छात्रावास के अधिकारियों ने कहा कि अमीन पीजेकेपी विद्यार्थी भवन कड़वा पाटीदार समुदाय द्वारा बनाया गया है। इस छात्रावास में सभी सामाजिक समूहों के छात्रों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने अहमदाबाद में नवनिर्मित मल्टी-स्पेशियलिटी एसएलआईएमएस अस्पताल का भी उद्घाटन किया। 30 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 8 मंजिला अस्पताल में ओपीडी सुविधाओं के साथ-साथ रोबोटिक सर्जरी और कार्डियक केयर सेंटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। शाह ने ट्वीट किया, ”मुझे विश्वास है कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह अस्पताल क्षेत्र की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।”  

राहुल गांधी के बयान पर कटाक्ष किया, कहा- उन्हें हसीन सपने देखने की पुरानी आदत, कांग्रेस भानुमती का कुनबा: राकेश सिन्हा

पटना कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को अयोध्या की तर्ज पर ही गुजरात में हराएंगे। लोकसभा सांसद के इस वार पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा ने राहुल गांधी के बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ” राहुल गांधी को हसीन सपने देखने की पुरानी आदत है। कुछ चीजें है जो दुर्घटनाओं में हो जाती हैं। लोकसभा चुनाव एक दुर्घटना थी और इसमें कुछ सीट कांग्रेस पार्टी को अधिक मिल गई है।” सिन्हा ने कांग्रेस को संगठन हीन पार्टी करार दिया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस का ना अपना संगठन है, ना ही दृष्टि है। जिस पार्टी के पास ना संगठन हो न दृष्टि हो, जो पार्टी भानुमती का कुनबा हो, वह देश में कभी भी विकल्प नहीं बन सकती। सांसद से राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के ‘सरकार गिरने’ वाले बयान को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा,” वह अपनी पार्टी को संभाल लें। किसी प्रतिभावान व्यक्ति को राजनीति में आगे लाएं। परिवार पर आधारित लोग जो वह परिवार से बाहर जाते नहीं है। उनको दूसरों को नैतिक उपदेश देने का अधिकार नहीं है।” बिहार एनडीए में तालमेल के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गठबंधन धर्म का निर्वाह करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो नेतृत्व है, वह हमेशा सर्व समावेशी नेतृत्व रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक आस्था है। वो स्वतंत्र भारत के किसी नेतृत्व में नहीं है। लालू प्रसाद यादव ने 5 जुलाई को, राजद के स्थापना दिवस पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच दावा किया था कि केंद्र की एनडीए सरकार अगस्त में गिर जाएगी। उन्होंने कहा था, ”केंद्र सरकार बहुत कमजोर है…बहुत मुमकिन है कि अगस्त तक यह सरकार गिर जाएगी।” उनके इस बयान के बाद ही आरोप प्रत्यारोप का दौर पक्ष-विपक्ष के बीच शुरू हो गया है।

कुपोषण मुक्त करने की पहल, मेरी आंगनवाड़ी लाल और पीले सूरजमुखी से मुक्त है

भोपाल मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में इन दिनों अलग-अलग लाल, हरे, पीले रंग के सूरजमुखी के फूल दिखाई दे रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि यहाँ सूरजमुखी फूल की कोई हाइब्रीड वेराइटी  की बात हो रही है। पर यहां बात बिल्कुल अलग है। दरअसल डिंडोरी जिले को कुपोषण से मुक्त करने की एक नई पहल शुरू की गई है। सूरज की तरफ मुँह कर हमेशा ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देता सूरजमुखी का फूल जिले की आंगनवाड़ियों, वहाँ के घरों की दीवारों पर अलग-अलग रंगों में दिखाई देती है। यह आम लोगों के कौतुहल का विषय बना हुआ है। साथ ही लोगों को अपने घर पर हरे रंग के सूरजमुखी की चाह भी बढ़ गई है। यही नहीं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर भी कार्यकर्ता के बीच होड़ लगी है कि उनके आंगनवाड़ी केन्द्र में “मेरी आंगनवाड़ी लाल एवं पीले सूरजमुखी से मुक्त है” लिखा जाए। आंगनवाड़ी केन्द्र की इस पहल से परिचित होने और इन फूलों का मतलब जानने की जिज्ञासा भी आमजन में पनपी है। आइए समझते हैं इस पहल को। तीन रंगों के सूरजमुखी के फूल जिसमें लाल रंग अति कुपोषित बच्चा, पीला रंग मध्यम कुपोषित तथा हरे सूरजमुखी से तात्पर्य है कि आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों में से कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं है या यह कहें कि दर्ज सभी बच्चे स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। कुपो‍षण मुक्त शब्द देखते ही आंगनवाड़ी में जाकर आमजन पोषण और कुपोषण के बारे में जानकारी ले रहे हैं। नई पहल गाँव, कस्बे के लोगों को आंगनवाड़ी केन्द्र की ओर आकर्षित कर रही है, जो लोग आंगनवाड़ी केन्द्र जाने से कतराते थे, आज उत्सुकतावश केन्द्र आकर जानकारी ले रहे हैं। डिंडोरी में यह नवाचार रेवा प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अति गंभीर कुपोषित तथा मध्यम कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन तथा चिन्हित बच्चों का ग्रेड परिवर्तन करते हुए सामान्य जीवन स्तर में लाना है। इसके अतिरिक्त किशोरी बालिकाओं को उनके हार्मोनल विकास के अनुकूल वातावरण प्रदान कर आत्मविश्वास, उत्साह में वृद्धि करना है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं टीकाकरण के लिए जागरूक करना है, जिससे जन्म लेने वाला बच्चा स्वस्थ हो। इसके अतिरिक्त धात्री माताओं को बच्चों एवं स्वयं के पोषण तथा स्वास्थ्य व स्तनपान के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान में रेवा प्रोजेक्ट संचालकों द्वारा स्वास्थ्य कैंप, अधिकारियों द्वारा कुपोषित बच्चों के घर भेंट, सेम बच्चों का चिन्हांकन, आंगनवाड़ी केन्द्रों में नव-दंपत्ति मिलन सम्मेलन, सास-बहू सम्मेलन, एनीमिया केम्प, सिकलसेल कैम्प, नशामुक्ति आदि गतिविधियाँ आयोजित की जाती है।

हाथरस की घटना पर जितनी तेज कार्रवाई करनी चाहिए, योगी सरकार ने की, राहुल गांधी कर रहे दुर्भाग्यपूर्ण राजनीति: राकेश त्रिपाठी

नई दिल्ली यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में सौ से ज्यादा लोगों की मौत की घटना पर बयानबाजियों का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पीड़ितों की मदद की अपील करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि हाथरस की दुखद घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दुर्भाग्यपूर्ण राजनीति कर रहे हैं, यह अच्छी बात नहीं है। हाथरस की घटना पर जितनी तेज गति से कार्रवाई करनी चाहिए, योगी सरकार ने की। मुआवजा राशि भी लोगों तक पहुंचा दी गई है। इसके बावजूद राहुल गांधी फोटो अपॉर्चुनिटी तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया में कैसे सनसनी बनाई जाए, कैसे सुर्खियां बटोरी जाए, इसके लिए राहुल गांधी घृणित राजनीति करने का काम कर रहे हैं। ऐसी घटना पर संवेदना जताई जाती है, सहानुभूति रखी जाती है। राज्य सरकार दोषियों पर कार्रवाई कर रही है, उसके बावजूद सरकार को कटघरे में खड़ा करना, वोट बैंक की तलाश करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए योगी सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में एक न्यायिक जांच आयोग बनाई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। पूरे मामले की जांच हो रही है, एफआईआर दर्ज हो चुकी है, विवेचना हो रही है, कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। इसके बावजूद सवाल खड़ा करना गलत है, इससे स्थापित होता है कि आप राजनीति कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसा घृणित काम करने से राहुल गांधी को बाज आना चाहिए। उल्लेखनीय है कि शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर मुआवजे की राशि को बढ़ाने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि मुआवजा राशि अपर्याप्त है, इसलिए मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए और इसे जल्द से जल्द मृतकों के परिजनों को दिया जाए। उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा कि हादसे की जांच पारदर्शी तरीके से कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने हुए अधोसंरचना निर्माण के उल्लेखनीय कार्य

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये अधोसंरचना निर्माण के उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं। ट्रांसमिशन व्यवस्था मजबूत करने के लिये वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14 अति उच्चदाब उप केन्द्रों की स्थापना की गई है। साथ ही 26 अति उच्चदाब पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किये गये हैं। कुल 818.170 सर्किट किलोमीटर अति उच्चदाब लाइन का निर्माण भी किया गया है। वर्ष 2023-24 में 9 हजार 978 अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित मंत्री श्री तोमर ने बताया कि 25 अतिरिक्त अति उच्चदाब पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना एवं 40 अति उच्चदाब पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कर अति उच्चदाब उप केन्द्रों की क्षमता में 4630 एमव्हीए की वृद्धि की गई है। वितरण क्षेत्र में अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक की अवधि में 56 नये 33 केव्ही उप केन्द्र स्थापित किये गये हैं। मार्च 2023 की स्थिति में 10 लाख 28 हजार 876 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित थे। वर्ष 2023-24 में 9 हजार 978 अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किये गये। इस प्रकार मार्च 2024 की स्थिति में 10 लाख 38 हजार 854 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। स्वयं का ट्रांसफार्मर योजना में एक लाख 30 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर स्थापित किसानों को शीघ्र स्थायी सिंचाई पंप कनेक्शन दिये जाने के उद्देश्य से स्वयं का ट्रांसफार्मर लगाये जाने की योजना लागू की गई है। योजना में किसान स्वयं अथवा समूह में निर्धारित मापदंड के अनुसार ट्रांसफार्मर स्थापित कर सकते हैं। योजना में वर्ष 2023-24 में एक लाख 30 हजार 303 ट्रांसफार्मर स्थापित किये जा चुके हैं।  

एमपी ट्रांसको का पौध-रोपण अभियान, बालाघाट जिले के सब स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में हुआ पौध-रोपण

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पौध-रोपण अभियान के तहत बालाघाट जिले सहित मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के विभिन्न सब स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में वृहद पौध-रोपण किया। एमपी ट्रांसको के विभिन्न सब स्टेशनों में 2000 पौधों के रोपण लक्ष्य के मुकाबले 3261 पौधों का रोपण किया गया। बालाघाट जिले के मुख्यालय स्थित 132 के व्ही सबस्टेशन, जिले का एकमात्र 400 के व्ही सबस्टेशन किरणापुर, 132 के व्ही सबस्टेशन लांजी, 132 के व्ही सबस्टेशन बैहर, 132 के व्ही सबस्टेशन वारासिवनी, 132 के व्ही सबस्टेशन भानेगांव, 132 के व्ही सबस्टेशन लालबर्रा में अधीक्षण अभियंता श्री निजाम सिंह लोधी के मार्गदर्शन में पौधा-रोपण किया गया। परिजन में भी जबरदस्त उत्साह पौध-रोपण को लेकर एम पी ट्रांसको के कार्मिकों के अलावा उनके परिजनों में भी गज़ब का उत्साह रहा। इन्होंने एम पी ट्रांसको की रहवासी कालोनियों में बढ़ चढ़कर पौध-रोपण किया। इन पौधों में आक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधों के अलावा फलदार और छायादार पौधों की विभिन्न प्रजाति शामिल हैं। पौध-रोपण करने वाले कार्मिकों और परिजनों ने शपथ लेकर स्वेच्छा से इन पौधों की देख-रेख का जिम्मा भी लिया । प्रदेश में एम पी ट्रांसको के सभी कार्यालयों में होगा पौध-रोपण मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में राजधानी भोपाल, मुख्यालय जबलपुर सहित प्रदेश के 42 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कार्यालयों, 416 अति उच्च दाब सब स्टेशनों सहित एम पी ट्रांसको के सभी कार्यालयों के प्रांगणों तथा रहवासी कालोनियों में पौध-रोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आउटसोर्स कर्मी सहित प्रत्येक कार्मिक एवं उनके परिजन द्वारा पौध-रोपण किया जा रहा है।  

बीजाकुरा गांव में मिड डे मील में मिल रहा जानवरों जैसा भोजन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में भूख से मौत पर पहुंचे थे पीएम

बलरामपुर. बलरामपुर जिले का बीजाकुरा गांव जहां 1992 में भूख से मौत की खबर ने देश के प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को यहां आने के लिए मजबूर कर दिया था और इसके बाद देश में खाद्य सुरक्षा को लेकर नियम कानून बनने शुरू हुए लेकिन आज भी इस गांव में बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील में बड़ा घोटाला किया जा रहा है। यहां बच्चों को मिड डे मील के नाम पर चावल में घटिया किस्म का दाल मिलाकर खिचड़ी के रूप में भरोसा जा रहा है। बलरामपुर जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है बीजाकुरा गांव, जहां स्थित सरकारी स्कूल में सबसे अधिक विशेष पिछड़ी जनजाति यानी पंडो जनजाति के बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचते हैं लेकिन इस स्कूल में बच्चों को मध्यान्ह भोजन के नाम पर छलावा किया जा रहा है। बच्चे बेहद ही घटिया भोजन करते हुए मिले, यहां चावल में कुछ दाल मिलाकर दिया गया था और हल्दी का पाउडर इससे खिचड़ी नुमा चावल पीले रंग का दिख रहा था लेकिन खाने में बिल्कुल बे स्वाद वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां शिक्षा विभाग की जिम्मेदार अफसर निगरानी के लिए नहीं आते हैं यही वजह है की मनमाने तरीके से बच्चों को ऐसा घटिया भोजन मिड डे मील के नाम पर परोसा जा रहा है। दूसरी तरफ महिला समूह के सदस्यों का कहना है कि सरकार से इतना कम पैसा मिलता है कि वे मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम चलाने में समर्थ नहीं है। ऐसे हाल में शिक्षक महिला समूह की लापरवाही बता रहें हैं। बीजाकुरा गांव की प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाले इन बच्चों को अब तक स्कूली ड्रेस तक नहीं मिला है बच्चे यहां फटे पुराने कपड़े पहनकर नंगे पैर स्कूल आने के लिए मजबूर हैं वहीं दूसरी तरफ बच्चों के पास किताब और कॉपी तक नहीं है स्कूल की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं तो दूसरी तरफ यहां जागरूकता की भी बड़ी कमी है। ऐसे हाल में देखना होगा कि आखिर पांडू जनजाति के इन बच्चों को सही शिक्षा मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी क्या कदम उठाते हैं हालांकि अफसरों का कहना है कि उनके द्वारा यहां की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और स्कूलों का जायजा लिया जाएगा।

पीयूष गोयल ने कहा- दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जिताने के लिए जनता को धन्यवाद दिया, कहा- डबल इंजन’ सरकार की दरकार

नई दिल्ली आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जिताने के लिए यहां की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत साधारण नहीं है, दिल्ली की जनता का योगदान अमूल्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय सिर्फ विकास कार्यों की विजय है, जो देशहित में लगातार देशवासियों की सेवा करते रहते हैं। अनेकों कार्यक्रम और योजनाओं से मोदी सरकार ने विकास कार्य किया है। हमारा ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि एक बालक बुद्धि नेता को समझ नहीं आ रहा है कि तीसरी बार उनकी 100 से कम सीटें रहीं और 13 राज्यों में उनका खाता तक नहीं खुला। दक्षिण भारत में अगर कोई सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो वह भाजपा है। कांग्रेस सिर्फ परजीवी पार्टी बनकर रह गई है और बैसाखी के बगैर वह किसी भी राज्य में चुनाव जीत नहीं सकती है। दिल्ली में तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा, इसके बावजूद भाजपा को 54 फीसद वोट मिला। दिल्लीवासियों ने साबित कर दिया कि वे पीएम मोदी की नीतियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में तीन गुना ऊर्जा के साथ हम आगे काम करेंगे और यह देश तीन गुना आगे बढ़ेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में हम काम करेंगे। हमारी सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के लिए आगे भी काम करती रहेगी। देश को गरीबी से मुक्ति दिलाना है। नारी सम्मान को लेकर मोदी सरकार सदैव समर्पित भाव से काम कर रही है। हमने तीन करोड़ लखपति दीदी बनने का संकल्प भी लिया है। 11 करोड़ घरों में मुफ्त में शौचालय बनाकर जीवन जीने के तरीके में हमारी सरकार ने बदलाव लाया है। पीएम मोदी ने हर घर में पाइप से गैस पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि साल 2014 में 3 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचता था, जो अब 16 करोड़ हो गया है। 2014 से काम को एक नई गति मिली है। मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई अन्य योजनाओं के साथ मोदी सरकार ने देश के विकास में लगातार अपना योगदान दिया है। देश की अर्थव्यवस्था को 10 वर्षों में 11वीं से 5वीं बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है। यह सफर आसान नहीं रहा है, कोरोना की मार को देश ने झेला है। पीयूष गोयल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरजेंसी के वक्त हुए अत्याचार के बारे में देश की जनता को और खासकर दिल्ली वालों को बताना चाहिए। उन्होंने कहा, जो आज संविधान की बात कर रहे हैं, उन्होंने कैसे इसका दुरुपयोग किया, कैसे सत्ता में रहकर विकास कार्यों में बाधा डाला और भ्रष्टाचार किया, इसकी जानकारी घर-घर तक पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जिस मेहनत के साथ आपने दिल्ली में लोकसभा की सभी सीटों को जिताने में योगदान दिया है, ठीक वही योगदान विधानसभा में भी मिलेगा। युवा और महिला कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत करनी है, ताकि दिल्ली भ्रष्टाचार मुक्त और विकास के पथ पर अग्रसर हो सके। हम एक ऐसी सरकार बनाएंगे, जो दिल्ली का कायाकल्प करेगी। 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को लाने के लिए हमें अभी से मेहनत करनी पड़ेगी। गोयल ने कहा, आज दिल्ली सरकार का बजट 80 हजार करोड़ का है। लेकिन, दिल्ली का विकास नहीं हुआ। भाजपा को मौका मिलेगा, तो हम पांच साल में दिल्ली का कायाकल्प कर देंगे। उन्होंने कहा, “दिल्ली में केजरीवाल सरकार दस साल में एक भी नया प्रोजेक्ट नहीं लाई, दूसरे राज्यों में जो काम राज्य सरकारें करती है, दिल्ली में वो काम केंद्र सरकार करती है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने आम जनता को सुविधा देने के लिए कोई काम नहीं किया। झुग्गी वालों को मकान देने के लिए कोई काम नहीं किया। हमें 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा और डबल इंजन की सरकार बनानी होगी।

महाप्रभु की रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच राष्ट्रपति हुईं शामिल, जगन्नाथ धाम में लाखों भक्त धूमधाम से मनाया जा रहा उत्‍सव

ओडिशा ओडिशा की तीर्थ नगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की धूम मची हुई है। हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के विशालकाय रथ को खींचने के लिए पुरी पहुंच चुके हैं। इस बार के आयोजन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी पहुंची। इस बार आयोजन दो दिनों तक चलेगा। ऐसा 1971 के बाद पहली बार हो रहा है। रथ यात्रा में सुरक्षा के मांझी सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। भगवान जगन्नाथ के साथ बैठते हैं बलभद्र और सुभद्र रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई-बहन बलभद्र और सुभद्रा मौजूद हैं। रथों को खींचने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंच गए हैं। अब से कुछ ही देर में रथ को खींचना शुरू किया जाएगा। गुंडिचा मंदिर पर यात्रा का समापन होगा। श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ का रथ खींचते हैं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा ओडिशा का एक प्रमुख त्योहार है। इसकी मान्यता बहुत है, क्योंकि देश के कोने-कोने से भक्त इसको मनाने आते हैं। रथ को हजारों श्रद्धालु मोटे-मोटे रस्से से खींचते हैं। रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ-साथ उनके भाई-बहन बलभद्र और देवी सुभद्रा की मूर्ति होती है। रथयात्रा जगन्नाथ मंदिर से 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। उसके बाद भगवान फिर से मंदिर में जाते हैं। रथयात्रा के लिए सिक्योरिटी पूरे इतंजाम भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के महोत्सव के लिए ओड़िशा सरकार ने कमर पहले से ही कस ली थी। पुरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो। पुरी कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा कि भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ इकट्ठा हो रही है।

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने माँ की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को किया सम्मानित

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी माता स्व. श्रीमती ज्ञानबाई सिंह की पुण्य तिथि पर रविवार को राजधानी के आसरा वृद्धाश्रम में 85 बुजुर्गों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी वृद्धजनों का हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुना। बेटे के समान स्नेह कर रहे मंत्री को अपने बीच पाकर बुजुर्गों ने भी श्री राजपूत को ढेर सारा आशीर्वाद दिया और लाड प्यार किया। इस दौरान बुजुर्गों ने आयुष्मान कार्ड बनने में दिक्कत की बात बताई। मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों को तत्काल सरलता से आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वह उन्हें बता सकते हैं या किसी के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। इससे आपकी समस्या का निराकरण किया जा सकेगा। मां के नाम रोपित किया पौधा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंत्री श्री राजपूत ने अपनी माता जी स्व. श्रीमती ज्ञानबाई सिंह की पुण्य तिथि पर आसरा वृद्धाश्रम में एक पौधा भी रोपित किया। इस दौरान अधिकारी एवं अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- जो एरिया मई 2020 तक भारत के कब्जे में था, वहां चीन अपने सैन्य अड्डे कैसे स्थापित कर सकता है?

नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि चीन एलएसी पर बॉर्डर की जो स्थिति है, उस पर देश को विश्वास में लिया जाए। सवाल किया कि जो एरिया मई 2020 तक भारत के कब्जे में था, वहां चीन अपने सैन्य अड्डे कैसे स्थापित कर सकता है? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चीन पैंगोंग त्सो के पास उस जमीन पर सैन्य अड्डा कैसे बना सकता है, जो मई 2020 तक भारत के कब्जे में था? वो भी तब जब हम गलवान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “क्लीन चिट” के पांचवें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, जहां (गलवान) हमारे बहादुर सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया, चीन हमारी क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करना जारी रख रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में 10 अप्रैल 2024 को विदेशी प्रेस को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष मजबूती से रखने में नाकाम रहे। 13 अप्रैल 2024 को विदेश मंत्री ने यह बयान दिया कि चीन ने हमारी किसी भी ज़मीन पर कब्ज़ा नहीं किया है। विदेश मंत्री के इस बयान ने चीन के प्रति मोदी सरकार की नम्र नीति को उजागर कर दिया। 4 जुलाई 2024 को भले ही देश के विदेश मंत्री ने अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात की और कहा कि एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) का सम्मान करना और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करना आवश्यक है। लेकिन, चीन हमारे क्षेत्र पर कब्ज़ा करने और सिरिजाप में एक सैन्य अड्डे का निर्माण करने के लिए आक्रामक बना हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा यह वह भूमि है जो भारतीय नियंत्रण में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एलएसी पर यथास्थिति कायम नहीं रखने के लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है। हमने डेपसांग प्लेन्स, डेमचोक और गोगरा हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र सहित 65 में से 26 पेट्रोलिंग प्वाइंट (पीपी) पर कब्जा खो दिया है। ‘मोदी की चीनी गारंटी’ जारी है, क्योंकि उनकी सरकार अपनी लाल आंख पर 56 इंच के बड़े चीनी ब्लिंकर पहनती है। उन्होंने एक बार फिर एलएसी पर सीमा की स्थिति पर देश को विश्वास में लेने की अपनी मांग दोहराई है। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि हम अपने वीर सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, दी शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने रविवार सुबह उज्जैन के जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगलकामनाएं की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परंपरा अनुसार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर बड़ा ही हर्ष और आनंद का वातावरण हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री विवेक जोशी, श्री सत्यनारायण खोईवाल, श्री संजय अग्रवाल और श्री रवि शंकर वर्मा आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री श्री यादव और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने इंदौर की बीएसएफ रेंज में किया पौध-रोपण

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज इंदौर स्थित बीएसएफ रेंज क्षेत्र में वृह्द पौध-रोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अपनी माताजी की स्मृति में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती लीलाबाई श्री पूनमचंद जी यादव की स्मृति में बरगद का पौधा लगाया। केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती संतरा यादव, प्रदेश के नगरीय निकाय एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी माताजी स्व.श्रीमती अयोध्या देवी विजयवर्गीय की स्मृति में आम का वृक्ष लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा आदिकाल से इंदौर और उज्जैन का पर्यावरण के महत्व में विशेष संबंध रहा है। मां क्षिप्रा सहित 7 नदियों के उद्गम का स्थल इन्दौर है। देश एवं दुनिया में इंदौर की विशेष पहचान है। क्लीन सिटी के साथ अब ग्रीन सिटी में भी इंदौर अवश्य नम्बर वन बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में वृहद पौध-रोपण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर देश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से पौध-रोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री के प्रयास से मध्यप्रदेश को चीते मिले, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा भारतीय समाज सदैव से प्रकृति पूजक रहा है। भारत की वैदिक परंपराओं में कहा गया है कि 10 कुओं के समान एक सरोवर, 10 सरोवर के समान एक तालाब, 10 तालाब के समान एक पुत्र और 10 पुत्रों के समान एक वृक्ष होता है। ऐसी हमारी वैदिक मान्यता होकर वृक्ष की महत्ता हमारी परम्परा में है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर क्लीन सिटी के साथ ग्रीन सिटी बनेगा, इसी संकल्प के साथ पूरा इंदौर इस अभियान से जुड़ा है। केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा प्रधानमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ किया। पूरे देश में 140 करोड़ पौधे लगाने का महा अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा इस वर्ष गर्मी का प्रचंड रूप 45 से 50 डिग्री तापमान के रूप में देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि पूरी दुनिया में विकास और परियोजनाओं को पूरा करने के लिए मनुष्य ने कांक्रिट के शहर तो बसा दिए लेकिन धरती की हरियाली को नष्ट कर दिया। मनुष्य कितनी भी तरक्की कर ले लेकिन भोजन, पानी, दवाओं का अंतिम तत्व सहित कई आवश्यक चीज प्रकृति उपहार में देती है लेकिन हम प्रकृति को इसके बदले में क्या लौटाते है। एक मां ने हमें जन्म दिया तथा एक धरती मां हमें जीवन जीने के साधन प्रदान करती है। जीवन देने वाली “मां” को नमन करने और प्रकृति मां के प्रति सम्मान के प्रति हरी भरी धरती देने के संकल्प को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। धरती केवल इंसान के लिए नहीं समस्त जीव मात्र के लिए है, इसलिए देश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत प्रत्येक देशवासी से पौध-रोपण का आह्वान किया गया है। वृक्षारोपण की पहल में म.प्र. का प्रयास सराहनीय है। इंदौरवासियों का क्लीन इंदौर के साथ ग्रीन इंदौर बनाने का अभियान प्रशंसनीय है। केन्द्रीय मंत्री श्री यादव एवं मुख्यमंत्री डॉ.यादव का सम्मान पगड़ी, अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। नगरीय निकाय एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के ग्रीन कवरेज को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए 51 लाख पौधों का रोपण कर इनके संरक्षण के लिए भी विशेष प्रयास किये जाएंगे। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा पौध-रोपण करते हुए उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली जा रही है। इंदौर में जनभागीदारी से अभियान को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। इन्दौर को ग्रीन कवरेज में नंबर-1 बनाएंगे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्री मधु वर्मा, श्री रमेश मेंदोला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, श्री कृष्ण मुरारी मोघे, श्री गौरव रणदीवे, श्री चिन्टू वर्मा सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं, पर्यावरण प्रेमी और नागरिक उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री यादव के साथ देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भोपाल   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में इंदौर में आयोजित पौध-रोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव शामिल हुए। उन्होंने इंदौर पहुंचकर पहले देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने इस अवसर पर रुद्राक्ष के पौधों का रोपण भी किया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्री गौरव रणदिवे, श्री चिंटू वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी ही खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में साढ़े 5 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है। यह गर्व का विषय है कि इंदौर शहर और पूरे जिले में 51 लाख पौधे लगाए जाने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पौध-रोपण अभियान एक जन अभियान का रूप ले रहा है। इसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता सामने आ रही है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet