केन्दीय कारागार जबलपुर में अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता संघ द्वारा विधिक सहायता कैम्प का आयोजन
Legal aid camp organized by All India Joint Advocates Association in Central Jail Jabalpur जीतेन्द्र श्रीवास्तव जबलपुर । अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत (रजि) के तत्वाधान में आज दिनांक 03/08/2024 केन्दीय कारागार जबलपुर में आयोजित बंदी एवं हवालातियों के आवश्यकतानुसार, सक्षमतानुसार निःशुल्क विधिक सहायता हेतु कैम्प का आयोजन सफलतापूर्वक पूर्ण महोदय, अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत (रजि.) जो सम्पूर्ण भारत में अधिवक्ता कल्याण, सम्मान व सुरक्षा के लिये कार्य कर रहा है तथा उसी तारतम्य में मंच द्वारा 11 सदस्यीय टीम गठित कर प्रत्येक शनिवार को लगातार चार सप्ताह तक बंदी एवं हवालातियों को आवश्यकतानुसार, सक्षमतानुसार निःशुल्क विधिक सहायता हेतु कैम्प के प्रथम दिवस का कार्यकम आज दिनांक 03/08/2024 को श्रीमान अखिलेश तोमर जी जेल अधीक्षक, श्रीमान मदन कमलेश जी उप जेल अधीक्षक, श्रीमती रूपाली मिश्रा उप जेल अधीक्षक तथा श्री हिमांशु तिवारी जी- विधिक अधिकारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक प्रारम्भ हुआ। शिविर में मंच के श्री राजेश पंजवानी, श्री मनोज सनपाल, श्री वैभव कुमार जैन, श्रीमती रेणुका शुक्ला, श्री प्रशान्त पंजवानी, श्रीमती शक्ति त्रिपाठी, कुमारी मंजू खत्री, श्रीमती पारो शर्मा, कुमारी प्रियंका जैन, श्रीमती पूजा रजक, श्रीमती रश्मी रावत, श्री आकाश शर्मा, कुमारी लक्ष्मी देवी, कुमारी दीपाली सोनी और श्रीमती रेणू बाला सिंह ने उपस्थित बंदियों तथा हवालातियों को आवश्यकतानुसार परामर्श दिया। निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का द्वितीय दिवस दिनांक 10/08/2024 को होगा जिसमें मंच द्वारा जारी सूचीनुसार सदस्तगण कारागार पहुँचकर अपना योगदान देंगें।