LATEST NEWS

CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए जमकर बोला हमला, कहा-8 अक्टूबर को जनता देगी जवाब

  हरियाणा हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया है कि 8 अक्टूबर को हम पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं. मेरे पास सभी रिपोर्ट हैं. उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को जनता देगी जवाब और ये (कांग्रेस) कहेंगे ईवीएम है खराब. 8 तारीख को जनता जवाब देगी और ये आरोप लगाएंगे. ये ईवीएम को दोष देंगे. सीएम सैनी ने आगे कहा, ”कई सीटों पर हमारा मुकाबला था और इससे हम अछूते नहीं हैं. हम तीसरी बार हरियाणा में अपने कामों के बल पर सरकार बनाएंगे. डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा के लोगों के हित में काम किए हैं. लोगों के जीवन को सरल और सुगम करने और लोगों को राहत देने का काम हमलोगों ने किया. नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर हमला हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ”कांग्रेस ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया था, जिसने लोगों को प्रताड़ित किया था. गैस सिलेंडर भी चार दिन के अंदर मिलता था. हमारी सरकार ने योजनाबद्द तरीके से आम लोगों तक लाभ पहुंचाया है. उसका एक पॉजिटीव मैसेज हर समाज के अंदर है. हमने हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव के काम किया है और उसी के आधार पर मैं कह रहा हूं कि 8 अक्टूबर को बीजेपी पूर्णबहुमत की सरकार बनाएंगी.” चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी को धन्यवाद- सीएम सैनी उन्होंने कहा, ”आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रदेश का सामाजिक तानाबाना और भाईचारा कायम रखते हुए सभी ने एक सहज चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया है. इस चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का विशेष तौर पर मैं धन्यवाद करना चाहूंगा, जिनकी वजह से लोकतंत्र के इस पर्व में हमसब शामिल हुए.” उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों और मीडिया को भी धन्यवाद किया. सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में हमारा मार्गदर्शन किया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. सभी तमाम नेताओं ने हरियाणा विधानसभा के इन चुनावों में हमारा साथ और मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि सबसे आखिर में मैं पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं, जिनकी वजह से विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनकर तैयार हुआ है. इन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए पार्टी के विचारों को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया है. बता दें कि ज्यादातर एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.

एनआईए दिल्ली के मुस्तफाबाद में की छापेमारी, संदिग्ध सामग्री बरामद की

नई दिल्ली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कई जगहों पर छापेमारी लगातार जारी है। इसी क्रम में एनआईए ने राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पूर्वी इलाके मुस्तफाबाद सहित कई जगहों पर छापेमारी की और संदिग्ध सामग्री बरामद की। एनआईए ने यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस की मदद से की। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान संदिग्ध सामग्री बरामद की गई और कुछ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, साथ ही पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी शनिवार सुबह खत्म हुई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एनआईए की केस आरसी-13/24/एनआईए/डीएलआई के तहत जांच का हिस्सा है। इसके तहत आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क पर एनआईए छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई के तहत देश के पांच राज्यों में 22 जगहों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। बता दें कि एनआईए और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को संयुक्त रूप से महाराष्ट्र में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी छत्रपति संभाजीनगर, मालेगांव और जालना समेत कई जगहों पर की गई, जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया गया। एनआईए ने जालना में गांधी नगर क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक को छत्रपति संभाजी नगर आजाद चौक से व अन्य एक व्यक्ति को एन-6 क्षेत्र से तथा एक अन्य संदिग्ध को मालेगांव से हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हिरासत में लिए गए संदिग्धों की आतंकवाद के वित्तपोषण और आतंकवादी सहायता समूहों से संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि ये छापे एनआईए द्वारा आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों पर देश भर में की गई व्यापक कार्रवाई के मद्देनजर मारे गए हैं। कुछ दिन पहले ही, 1 अक्टूबर को, एनआईए ने माओवादी पुनरुत्थान की साजिश के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में कई छापे मारे थे। पिछले हफ़्ते तमिलनाडु में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी, जो चेन्नई सेंट्रल क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज एक आतंकी साजिश के मामले से संबंधित थी, जिसे बाद में एनआईए को सौंप दिया गया था।

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर का लड्डू प्रसाद लैब टेस्ट में हुआ पास, एकदम शुद्ध मिला

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर का लड्डू प्रसाद एकदम शुद्ध मिला है। इस खबर के बाद महाकाल के भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसने खाद्य सुरक्षा नियमों के 13 मानकों को पास कर लिया है। मंदिरों में अशुद्ध प्रसाद का मुद्दा तिरुपति प्रसाद विवाद के बाद सामने आया था। उज्जैन के मंडल आयुक्त संजय गुप्ता ने जानकारी दी कि लड्डू प्रसाद की भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की मान्यता प्राप्त कुछ प्रयोगशालाओं में 13 विभिन्न प्रकार की जांच की गईं, जिसमें यह प्रसाद शुद्ध पाया गया। उन्होंने जानकारी दी कि इसमें सबसे महंगी सामग्री शुद्ध घी है। इसमें राज्य सरकार के सहकारी संस्थान उज्जैन मिल्क यूनियन द्वारा बनाए गए घी का उपयोग होता है। लड्डू बनाने के लिए हर दिन 40 मीट्रिक टन घी का उपयोग होता है।

मछुआरे की तीन दिन बाद मिली लाश, जाल में फंसा मिला शव

रायगढ़ जिले की धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम आमदरहा के चेकडैम में डूबे मछुआरे की लाश तीन दिन बाद बरामद हुई. बता दें कि 4 अक्टूबर की दोपहर को मछुआरा अपने साथी के साथ मांड नदी पर बने चेकडैम पर मछली पकड़ने के लिए जाल फेंक रहा था. तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया. धरमजयगढ़ पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मछुवारे का शव को जब निकाला तब वह अपने ही जाल में फंसा हुआ था. अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपने ही मछली पकड़ने के जाल में फंसकर डूबता चला गया था. संजय यादव (47 वर्ष) धरमजयगढ़ के जेलपारा का रहने वाला था और चेकडैम में डूबने के बाद तीन दिन की तलाशी करने के बाद आज तड़के दो बजे पानी में बहकर दो किलोमीटर दूर किनारे पड़ा हुआ मिला. धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम करके इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी है.

रविशंकर जलाशय गंगरेल में रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों से प्रतिभागियों और दर्शकों का हुआ आगमन

धमतरी जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल में आयोजित दो दिवसीय जल जगार महा उत्सव के दूसरे दिन आज रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों से प्रतिभागियों और दर्शकों का आगमन हुआ. इस दौरान जल ओलंपिक के प्रति लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने कयाकिंग, तैराकी, बनाना राइड, फ्री स्टाइल स्विमिंग, फ्लैग रेस, थ्रो रो और रिवर क्रॉसिंग जैसी गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया. इस मौके पर रायपुर के संजय बच्चानी, अमित गोयल और राकेश ने धमतरी में जल संरक्षण के लिए किए गए सामुदायिक प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज का हर व्यक्ति इसमें योगदान दे सकता है. प्रतिभागियों ने गिरते भूजल स्तर, पेड़ों की कटाई और मिट्टी के कटाव जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए जल और पर्यावरण संरक्षण हेतु वॉटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं और पौधारोपण के महत्व पर जोर दिया. बिलासपुर से आए प्रतिभागी वेदांत वर्मा ने बताया कि तैराकी उनका शौक है, और वे जल ओलंपिक में भाग लेकर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना चाहते हैं. उनका कहना था, “जल है तो कल है.” रविवार सुबह जल जगार महोउत्सव के हाफ मैराथन में सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे और जल जागरूकता के लिए आयोजित इस विराट आयोजन का हिस्सा बने. रविशंकर जलाशय गंगरेल डैम के मुहाने से शुरू हुई इस हाफ मैराथन को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया . इसमें गंगरेल हाफ मैराथन, एन्डुरन्स रन और वॉकेथॉन शामिल है. गौरतलब है कि गंगरेल हाफ मैराथन के तहत 21.1 किलोमीटर का मैराथन में 18 से 29 वर्ष, 30 से 49 वर्ष तक की आयु वर्ग तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा लिये. इसी तरह एन्डुरन्स रन के तहत 10 किलोमीटर का मैराथन में 15 से 29 वर्ष, 30 से 49 वर्ष तक की आयु तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी शामिल हुए. इसके साथ ही पारिवारिक मनोरंजन के लिए वॉकेथॉन के तहत 5 किलोमीटर का मैराथन में पुरुष और महिला दोनों श्रेणी में लोग हिस्सा लेते नजर आये. ज्ञात हो यह पूरा आयोजन गंगरेल डैम के गेट से लेकर कुकरेल तक आयोजित किया गया और इससे पहले स्वस्थ तन मन के लिए ज़ुंबा करते विभिन्न धुनों पर लोग थिरकते भी नजर आये.

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला हुआ दर्ज

सोल दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति मून जे-इन की बेटी पर सोल में शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मून दा-ह्ये जिस कार को चला रही थी वह सोल के योंगसान जिले में रात 2:51 बजे एक टैक्सी से टकरा गई। हादसे में टैक्सी ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दा-ह्ये के खून में अल्कोहल की मात्रा कथित तौर पर 0.14 प्रतिशत मापी गई। यह ड्राइवर लाइसेंस रिवोकेशन के लिए तय 0.08 प्रतिशत की सीमा से अधिक है। 5 अक्टूबर को ‘जोंगआंग इल्बो’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोल के योंगसन पुलिस स्टेशन में मून पर सड़क यातायात अधिनियम (नशे में गाड़ी चलाना) का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया। रिपोर्ट में कहा गया कि मून नशे की हालत में गाड़ी चला रह थी और लेन बदलते समय, कार की पीछे चल रही एक टैक्सी से टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी ड्राइवर मामूली रूप से घायल हुआ। मून से 7 अक्टूबर की सुबह, योंगसान पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर पूछताछ की जा सकती है। मून के पिता 2017 से 2022 तक दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पद रहे थे। योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी के सांसदों ने पूर्व राष्ट्रपति मून जे-इन की बेटी की आलोचना की। प्रतिनिधि किम जंग-क्योम ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि मून दा-ह्ये को अपने पिता की बात सुननी चाहिए थी, जो पद पर रहते हुए कहते थे कि शराब पीकर गाड़ी चलाना हत्या के बराबर है। अक्टूबर 2018 में, मून ने अपने वरिष्ठ सलाहकारों से कहा कि नशे में गाड़ी चलाने से संबंधित दुर्घटनाएं ‘गलतियां नहीं’ बल्कि ऐसी घटनाएं हैं जो ‘मौत का कारण बन सकती है’ या ‘दूसरों के जीवन को पूरी तरह से नष्ट कर सकती हैं।’ उस समय, उन्होंने नशे में गाड़ी चलाने के अपराध के लिए कड़ी सजा दिए जाने का समर्थन किया था।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा- सभा से बाहर जाने पर लोगों को छह-छह रेवड़ियों का एक पैकेट मिलेगा, मुफ्त की छह-छह रेवड़ियां

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक जनसभा में मुक्त की रेवड़ियां बांटने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जब आप की सरकार दिल्ली के लोगों को सुविधाएं देती है तो प्रधानमंत्री कहते हैं कि मुफ्त की रेवड़ियां बांटी जा रही हैं, इसलिए आज वह मुफ्त की रेवड़ियों के पैकेट बनवाकर बांटने के लिए लाए हैं। केजरीवाल ने आप द्वारा आयोजित ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम में कहा, “आज मैं मुफ्त की छह रेवड़ियां लेकर आया हूं” और अपने पास से रेवड़ियों का एक पैकेट निकालकर दिखाया। उन्होंने कहा, “इस सभा से बाहर जाने पर लोगों को छह-छह रेवड़ियों का एक पैकेट मिलेगा। इन छह मुफ्त की रेवड़ियों में दिल्ली वालों के लिए निःशुल्क बिजली, पानी, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा, सबके लिए फ्री और शानदार शिक्षा, और निःशुल्क एवं अच्छा उपचार शामिल है। सातवीं रेवड़ी के रूप में हर महिला को एक-एक हजार रुपये उनके बैंक खाते में मिलेंगे।” केजरीवाल ने लोगों से कहा कि आज रेवड़ियों का जो पैकेट मिला है “यह प्रसाद है”। इसको अपने घर के मंदिर में रखने के बाद सबको बांट दें। उन्होंने आरोप लगाया कि आज दिल्ली में जनतंत्र नहीं है यहां ‘एलजी राज’ है। उन्होंने कहा कि क्या भगत सिंह इसी दिन के लिए फांसी पर चढ़े थे कि अंग्रेज जाएंगे और दिल्ली में एक उपराज्यपाल का राज हो जाएगा। केजरीवाल ने कहा, “मैं कसम खाकर जा रहा हूं, अपनी जिंदगी के अंदर आपको आपके पूरे अधिकार दिलाकर रहूंगा। दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाकर रहेंगे। दिल्ली को एलजी के राज से मुक्ति दिलाकर रहेंगे।” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को उन्होंने देखा कि कैसे दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता के पैरों पर पड़े थे। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी बात नहीं है। यदि कोई मंत्री बन जाए तो उसमें अहंकार आ जाता है, लेकिन “हमारे मंत्री दिल्ली के लोगों के लिए” इनके पैरों में भी गिर जाते हैं। केजरीवाल ने कहा, “सौरभ भारद्वाज भाजपा के पैरों में नहीं गिरा था। सौरभ भारद्वाज कोई एक शख्स नहीं है, बल्कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों द्वारा चुना हुआ मंत्री है। इस देश का जनतंत्र भाजपा के पैरों में गिरकर कहा रहा था। बड़ी शर्म आई; 62 सीटों वाली सरकार, भाजपा के पैरों में गिरकर उनसे भीख मांग रही है कि हमारे बस मार्शलों को बचा लो।” केजरीवाल ने कहा कि जब वह जेल गए तो दिल्ली की सड़कों की मरम्मत बंद हो गई, जगह-जगह सीवर की मेंटेनेंस बंद करवा दी, आठ साल से मिल रही मुफ्त की दवाइयां और जांच बंद करवा दी। उन्होंने कहा, “सत्ता के अहंकार में पाप नहीं किया जाना चाहिए। अगर दवाइयों की कमी की वजह से किसी की मौत हो जाएगी तो इससे दिल्ली के लोगों का ही नुकसान होगा।” केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली के अंदर सड़कों की मरम्मत का काम दोबारा शुरू हो गया है। सीवर की सफाई भी जल्द शुरू की जाएगी। निःशुल्क दवाइयां और मेडिकल जांच फिर शुरू होगी। उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन अब शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक में वीडियो शेयर किया, जिसमे मकान मालिक सहित कई लोगो पर प्रताड़ना और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदा काटकर नीचे उतारा और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला का नाम प्रियंका सिंह बताया जा रहा है, जो श्रीकांत वर्मा मार्ग के साईं मंदिर के पीछे कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है. महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट में वीडियो जारी किया है, जिसमे अपने मकान मालिक और अन्य लोगो पर छेड़छाड़ कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

अबूझमाड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में 13 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल, 16 पर था 1.30 करोड़ का इनाम

दंतेवाड़ा अबूझमाड़ क्षेत्र में दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिले की फोर्स के संयुक्त अभियान में मारे गए 31 नक्सलियों के शवों को लेकर जवान शनिवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। मृत नक्सलियों में 13 महिलाएं व 18 पुरूष हैं। मारे गए नक्सलियों में 25 लाख की इनामी महिला नक्सली उर्मिला उर्फ नीति भी शामिल है, जो दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य व नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन की प्रभारी थी। वर्ष भर के भीतर बस्तर संभाग में पुलिस ने एसजेडसी स्तर के चौथे नक्सली के तौर पर नीति को मार गिराया है। जवानों ने इस अभियान को पूरा करने नदी-नालों और पहाड़ों के पार 25 किमी की दूरी पैदल तय कर अभियान को पूरा किया। नक्सल संगठन को इस अभियान में बड़ा नुकसान पहुंचा है। बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि अबूझमाड़ मुठभेड़ में आठ-आठ लाख के इनामी डीवीसीएम नक्सली सुरेश व मीरा मरकाम, पांच-पांच लाख के इनामी के नौ मिलिट्री कंपनी सदस्य, तीन एसीएम स्तर के नक्सलियों की पहचान हो सकी है। जिन पर कुल एक करोड़ 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अन्य नक्सलियों की पहचान के साथ यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। आईजीपी ने कहा कि अभियान को मिली सफलता में दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिले की फोर्स का बेहतर तालमेल व महत्वपूर्ण योगदान रहा। अब जिले व राज्यों की सीमा अभियान में आड़े नहीं आ रही है। बेहतर इंटर स्टेट अभियान से नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना व नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित थुलथुली के जंगल-पहाड़ में यह मुठभेड़ हुई। यह क्षेत्र पांच जिले की सीमा से लगा हुआ है, जिनमें बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले हैं। अभियान में डीआरजी, एसटीएफ के अलावा बैकअप पार्टी में सीआरपीएफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सफलता से फोर्स का मनोबल ऊंचा हुआ है। नक्सलियों को मार गिराने में मिली सफलता के मामले में कैलेंडर वर्ष 2024 काफी सफलतम साबित हुआ है। यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। अत्याधुनिक स्नाइपर रायफल भी बरामद मुठभेड़ स्थल में नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जा रहे अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा मिला है। इसमें एक इंसास एलएमजी, चार एके-47, छह एसएलआर, तीन इंसास, दो 303 रायफल और नक्सलियाें द्वारा निर्मित स्वदेशी हथियार व गोला-बारूद हैं। इनमें से तीन एके-47 को नक्सली स्नाइपर रायफल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। इन अत्याधुनिक हथियारों में अलग से उपकरण भी लगाए गए थे। करीब 70 नक्सली की थी उपस्थिति आईजी ने बताया कि घटनास्थल पर करीब 70 नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। मुठभेड़ के दौरान डीवीसीएम कमलेश और कुछ अन्य नक्सली भाग निकलने में कामयाब रहे। रात घिर आने की वजह से कुछ घायल साथियों को नक्सली उठा ले गए। संभवत: मृत नक्सलियों की संख्या में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। मारे गये नक्सलियों के नाम व पद दंडकारण स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य नीति सहित, डिविजनल कमेटी सदस्य सुरेश सलाम व मीना माडकम, पीएलजीए कंपनी छह के अर्जुन, सुंदर, बुधराम, सुक्कू, सोहन, फूलो, बसंती, सोमे, जमीला, रामदेर, सुकलू उर्फ विजय, जमली व सोनू कोर्राम इन 16 नक्सलियों पर 1 करोड़ 30 लाख से अधिक का इनाम घोषित। अन्य 15 नक्सलियों की शिनाख्तगी कार्यवाही जारी है। मुठभेड़ में मारे जा रहे शीर्ष कैडर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि इस नक्सल संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भारी क्षति पहुंचाई गई है। विगत नाै माह में दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य जोगन्ना, रंधेर, रूपेश, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य कमांडर सागर, डिवीसीएम शंकर राव, विनस, जगदीश, एसीएम संगीता, लक्ष्मी, रजीता जैसे बाहर राज्य के वरिष्ठ नक्सलियाें को मार गिराया गया है।

पुडुचेरी में योजना के तहत, कार्ड धारकों को उचित मूल्य पर 10 किलो चावल और 2 किलो चीनी मुफ्त में देने का निर्णय

पुडुचेरी हम अक्सर सुनते हैं कि त्योहारी सीजन में कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न ऑफर्स पेश करती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई सरकार भी त्योहार पर ऑफर देती है? जी हां, ऐसी ही एक खबर सामने आई है। पुडुचेरी की सरकार ने अपने राज्य के लोगों के लिए दिवाली के मौके पर खास ऑफर निकाला है। इस योजना के तहत, कार्ड धारकों को उचित मूल्य पर 10 किलो चावल और 2 किलो चीनी मुफ्त में दिए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय उन सभी परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आते हैं। दरअसल पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने रविवार को दिवाली के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रंगासामी ने बताया कि दिवाली से पहले, कार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 10 किलो चावल और 2 किलो चीनी मुफ्त में दिए जाएंगे। यह निर्णय विभिन्न वर्गों से मिली मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। राशन की दुकानों का फिर से खुलना रंगासामी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सभी परिवारों को मुफ्त चावल और चीनी वितरित किया जाएगा। इसके लिए पहले से बंद पड़ी राशन की दुकानें फिर से खोली जाएंगी, ताकि लोगों को आसानी से सामग्री मिल सके। कर्मचारियों को मिलेगा वेतन मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उचित मूल्य की दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को, जिन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, दुकानें खुलने पर एक महीने का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, पुडुचेरी सरकार ने चावल और चीनी की आपूर्ति के लिए आवश्यक कॉन्ट्रैक्ट भी अंतिम रूप दे दिया है। लाखों परिवारों को लाभ रंगासामी ने कहा कि इस मुफ्त वितरण योजना के लिए चावल और चीनी की खरीद के लिए विशेष धनराशि निर्धारित की गई है। केंद्र शासित प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लगभग तीन लाख परिवार शामिल हैं, जो इस योजना का लाभ उठाएंगे। इस प्रकार, दिवाली के मौके पर यह पहल पुडुचेरी सरकार की ओर से लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें त्यौहार की खुशियों का अनुभव करने में मदद मिलेगी।

भोपाल में फैक्ट्री से मिली 1800 करोड़ रुपये की ड्रग्स, दो गिरफ्तार

भोपाल गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस), मध्य प्रदेश एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, दिल्ली की टीम ने एमडी ड्रग के विरुद्ध चल रहे अभियान में अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। जांच एजेंसियों ने भोपाल के बागरोदा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग और इसे बनाने में उपयोग होने वाला कच्चा माल जब्त किया है। इसकी कीमत 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। जांच एजेंसियों ने यहां से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गुजरात के गृहमंत्री ने दी बधाई गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने भारी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी के लिए टीम को बधाई दी। उन्होंने खुद कहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘गुजरात एटीएस और दिल्ली एनसीबी की टीम ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिली बड़ी जीत पर बधाई। हाल ही में भोपाल की फैक्ट्री पर रेड डाली गई और एमडी (ड्रग्स) व उसे बनाने वाला पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1814 करोड़ रुपये है। उन्होंने आगे लिखा, ‘यह उपलब्धि हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के ड्रग्स की तस्करी से लड़ने में उनके अथक प्रयास को दर्शाती है। उनका प्रयास हमारे समाज की सुरक्षा और सेहत की सुरक्षा के लिए अहम है। उनका यह समर्पण सच में तारीफ के काबिल है। भारत को सुरक्षित और सेहतमंद राष्ट्र बनाने के उनके मिशन में उनका साथ देना जारी रखें।’

बिलासपुर के केके श्रीवास्तव पर 10 हजार रुपये इनाम किया गया घोषित, आयकर को सौंपी गई जांच

रायपुर कांग्रेस सरकार में पावरफुल रहे बिलासपुर के केके श्रीवास्तव 15 करोड़ की ठगी कर फरार है। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपित केके श्रीवास्तव ने पांच बैंक खातों का उपयोग किया है। उसमें 300 करोड़ का लेन-देन हुआ है। यह खाते ईडब्ल्यूएस मकानों के रहने वालाें नाम पर है। पुलिस ने इसकी जांच आयकर विभाग को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि ईडी भी जल्द ही इस मामले की जांच शुरू कर सकती है। तेलीबांधा थाना पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है। उसके कई ठिकानों में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे परिवार सहित फरार है। श्रीवास्तव पूर्व सीएम के लिए विशेष पूजा-पाठ करते थे। इस कारण पूर्व सीएम का अक्सर उनके बिलासपुर निवास जाना होता था। इसके अलावा श्रीवास्तव सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में था। क्या है मामला केके पिछली सरकार में काफी प्रभावशाली रहे हैं। इसका लाभ उठाते हुए स्मार्ट सिटी में ठेका दिलाने के नाम पर दिल्ली के कारोबारी रावत एसोसिएट के मालिक अशोक रावत से 15 करोड़ रुपये ठग लिए। इस दौरान केके ने ठेका नहीं मिलने पर 17 सितंबर 2023 तक पैसे लौटा देने का वादा किया, लेकिन काम नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत करने की चेतावनी दी तो उन्होंने कंचन श्रीवास्तव के अकाउंट से विभिन्न खातों में तीन करोड़ 40 लाख रुपये वापस लौटाया और तीन-तीन करोड़ रुपये के तीन चेक दिए। बाद में तीनों चेक बाउंस हो गए। कोयला कारोबार में भी दखल केके ने कोरबा में राखड़ परिवहन करने के लिए कंपनी बनाई थी। इसके जरिए उद्योगों से निकलने वाले राख का परिवहन उन्हीं की कंपनी करती थी। कोल घोटाले के दौरान उनकी कंपनी को भी ईडी ने जांच के घेरे में लिया था।

लालसोट में सड़क हादसे के दौरान 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, 6 से अधिक लोग घायल, थाने में मच गया बवाल !

दौसा दौसा जिले के लालसोट तहसील में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । तो चलिए बात करते हैं कि दौसा जिले में ऐसी क्या घटना हो गई कि लालसोट थाने में बवाल मच गया। हालांकि दौसा जिले में पहले भी ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी है, लेकिन रविवार को हुई घटना को जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे। तो बताते चले कि दौसा के लालसोट में एक भीषण सड़क हादसा हो गया । जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए । जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है । बात करते हैं पूरे घटनाक्रम की तो रोडी से भरा हुआ एक डंपर लालसोट घाटा बालाजी की ढलान से लालसोट की तरफ आ रहा था, जहां उसके अचानक ब्रेक फेल हो गए । इस दौरान डंपर ने कई बाइक सवारों को रौंदते हुए एक बस को टक्कर मार दी । जिसके बाद घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 8 लोग घायल हो गए । हालांकि बस में कोई सवारियां नहीं बैठी हुई थी नहीं तो और भी लोगों की जानें जाने की संभावना बढ़ सकती थी । वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लालसोट थाने का घेराव शुरु कर दिया । जिसके चलते पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए । आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया । जहां लालसोट थाना अधिकारी महावीर सिंह ने मोर्चा संभाला । इस मामले पर लालसोट एडिशनल एसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मामला सुबह का है जब एक डंपर घाट की ढलान उतरते समय ब्रेक फेल का शिकार हो गया और उसने अपना संतुलन होते हुए लालसोट शहर में खड़े कुछ बाइक सवारों को टक्कर मारी । जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई और कुछ लोगों को लालसोट के जिला अस्पताल में भी भर्ती करवाया है, जहां उनकी भी हालत नाजुक बनी हुई है । इधर दौसा एडिशनल एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि लालसोट में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो चुके हैं जिनका इलाज जारी है । दुर्घटना में ब्रेक फेल होने के बाद डंपर ने करीबन तीन मोटरसाइकिल, एक पिकअप और एक बस को टक्कर मार दी, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया । उधर मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है और थाने पर प्रदर्शन लगातार जारी है । जहां हजारों की संख्या में लोगों ने थाने के सामने रोड को जाम कर दिया है ।  

वाइल्ड लाइफ वीक पर कमला नेहरु कालेज में सेमिनार

कोरबा हमारे जंगल और घरों के आस-पास की झाड़ियों के बीच कई ऐसी वनस्पतियां और वन्य जीव हैं, जिनका अस्तित्व खतरे में है। प्रकृति, पर्यावरण व पारिस्थितिकी तंत्र का वे महत्वपूर्ण अंग हैं ही, भविष्य में जीव जगत में उनका न होना असंतुलन का कारण भी बन सकता है। बीजा-सलीहा जैसी शुद्ध देशी इमारती वृक्ष और चनहौर, कलिहारी जैसी दुर्लभ जड़ी-बूटियां भी उस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें संरक्षण-संवर्धन की बजाय सिरे से अनदेखा किया जा रहा है। यही स्थिति रही तो वह परिस्थिति बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा, जब हम कहेंगे कि अब वे विलुप्त हुए। हमें हमारी अपनी यानी भारत की इस प्राकृतिक धरोहर को सहेजने के लिए समय रहते व्यापक और सार्थक प्रयास की विशेष जरुरत है। यह बातें छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा कोरबा इकाई सचिव दिनेश कुमार ने कमला नेहरु महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहीं। गुरुवार को छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा कोरबा इकाई के सहयोग व महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के तत्वावधान में इस सेमिनार सह विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कमला नेहरु महाविद्यालय के प्राचार्य डा प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में आयोजित, इस कार्यक्रम को सफल बनाने प्राणीशास्त्र के सहायक प्राध्यापक वेदव्रत उपाध्याय, निधि सिंह एवं रसायनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष गायत्री साहू ने अहम भूमिका निभाई। अनियंत्रित दोहन से खत्म हो रही सफेद मूसली छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा कोरबा इकाई के सचिव दिनेश कुमार ने यह भी बताया कि सदियों से भारत के वन्य क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने मर्ज के लिए जड़ी-बूटियों का बखूबी प्रयोग करते रहे हैं। अब न केवल जंगल के गर्भ में फलने-फूलने और लहलहाने वाली उन दुर्लभ वनस्पतियों की पहचान करने वाले विरले हैं, उन जड़ी-बूटियों का अस्तित्व भी धूमिल होता जा रहा है। औषधीय गुणों वाली इन वनस्पतियों में सफेद मूसली, चनहौर और कलिहारी भी शामिल हैं, जो अनियंत्रित दोहन के चलते विलुप्ति की कगार पर हैं। इन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और खासकर विद्यार्थी होने के नाते उन्हें जानना, उनकी पहचान करना और आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित करना और भी जरुरी हो जाता है।

गरबा कार्यक्रम में गायक मोहम्मद दानिश को आमंत्रित किए जाने का सर्व हिंदू संगठन ने किया विरोध

  बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में करुणा ग्रुप की ओर से आयोजित गरबा कार्यक्रम में गायक मोहम्मद दानिश को आमंत्रित किए जाने का सर्व हिंदू संगठन ने विरोध किया। इन्होंने एसबीआर कॉलेज गेट पर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान गरबा कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका। पुलिस की समझाइश के बाद संगठन के लोग वहां से हटे। इसके बाद गरबा का आयोजन देर रात तक चलता रहा। नवरात्र पर्व के अवसर पर करुणा ग्रुप की ओर से गरबा का आयोजन किया गया है। इसमें इंडियन आइडल के गायक मोहम्मद दानिश को सिंगर के तौर पर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का शहर के सर्व हिंदू समाज की ओर से विरोध किया जा रहा था। इसके बाद भी आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधिकारियों ने दी समझाइश इसका विरोध करते हुए शुक्रवार को सर्व हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में शाम छह बजे कार्यक्रम स्थल एसबीआर कॉलेज परिसर के सामने पहुंच गए। संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम का विरोध किया। इधर विरोध को देखते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। संगठन के लोग कार्यक्रम को रद कराने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। विरोध की सूचना पर एएसपी उमेश कश्यप, टीआई प्रदीप आर्य ने लोगों को समझाइश दी। तीन घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यक्रम शुरू नहीं किया जा सका। अतिथियों से कार्यक्रम में नहीं आने की अपील की इस दौरान विरोध करने वालों ने कार्यक्रम के अतिथियों से भी बात की। विरोध करने वालों ने बताया कि अतिथियों डिप्टी सीएम अरुण साव व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का आश्वासन दिया है। रात करीब नौ बजे पुलिस के अधिकारियों और आयोजकों के आश्वासन के बाद विरोध करने वाले वहां से हटे। इसके बाद आयोजकों ने कार्यक्रम शुरू किया जो देर रात तक चलता रहा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online