LATEST NEWS

उज्जैन में स्थापित टेस्टिंग लेब को नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL ) प्रमाण पत्र मिला

भोपाल मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उज्जैन में स्थापित टेस्टिंग लेब को नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL ) प्रमाण पत्र मिला है। आत्म-निर्भर भारत के उद्देश्य से कंपनी की जरूरत की विद्युत सामग्री की जांच के लिए अब इस तरह की एनएबीएल प्रयोगशाला स्थानीय स्तर पर ही होने से अन्यत्र सामग्री भेजने में लगने वाला समय, शुल्क बचेगा। कंपनी की प्रबंध निदेशक सुरजनी सिहं और मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने उज्जैन की लेब को आगामी चार वर्षों के लिए राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र मिलने पर बधाई दी है।  अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके नेगी ने बताया कि उक्त लेब पांच करोड़ की लागत से उज्जैन के शंकरपुर में तैयार हुई है। यहां अत्याधुनिक तरीके से ट्रांसफार्मर, तार और केबल की टेस्टिंग की जाएगी, जांच रिपोर्ट भी ऑटोमेटेड़ जनरेटेड़ प्राप्त होगी। उक्त लेब की स्थापना में विभागीय अधिकारी सोमनाथ मरकाम, अजीत लाल, अंशुल कारपेंटर, अमित कुमार का सरहानीय सहयोग रहा है। इस तरह की NABL प्रमाणीकरण वाली लेब इंदौर स्थित पोलोग्राउंड मुख्यालय में पहले से ही कार्यरत है। NABL स्तर की लेब से न केवल कंपनी का कामकाज तेज होती है, बल्कि आर्थिक बचत भी होती है।  

भोपाल के ड्रग्स नेटवर्क के मामले में एक बड़ा खुलासा, आया कांग्रेस नेता के साले का नाम, तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल भोपाल में हाल ही में ड्रग्स नेटवर्क का एक बड़ा मामला सामने आया था। जिसने न सिर्फ भोपाल को बल्कि पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। वहीं अब इस मामले में और बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार ड्रग्स फैक्टरी मामले में अब कांग्रेस नेता राकेश पाटीदार के साले प्रेमसुख पाटीदार का नाम प्रमुख रूप से उभरकर सामने आ रहा है। दरअसल इस मामले में पुलिस और एटीएस की टीमें भी तेजी से कार्रवाई कर रही है और फरार प्रेमसुख पाटीदार की तलाश में जुटी हुई नजर आ रही है। दरअसल मंदसौर निवासी प्रेमसुख पाटीदार भी इस ड्रग्स नेटवर्क की सबसे बड़े कड़ी माना जा रहा है। वहीं यह एमडी ड्रग्स के कारोबार में मुख्य सप्लायर के रूप में सक्रिय बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इसके चलते गुजरात एटीएस और मध्य प्रदेश पुलिस उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं। वहीं जानकारी में यह भी सामने आया है कि प्रेमसुख पाटीदार मंदसौर से ही इस ड्रग्स नेटवर्क को संचालित कर रहा था। हरीश आंजना की गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे वहीं मंदसौर के ही एक अन्य आरोपी, हरीश आंजना की भी गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं इसके बाद मामले में और नए खुलासे हुए हैं। जानकारी के अनुसार हरीश आंजना ने पूछताछ में बड़ी जानकारी देते हुए प्रेमसुख पाटीदार का नाम लिया है। दरअसल आंजना का कहना है कि वह पिछले छह महीनों से एमडी ड्रग्स की सप्लाई में शामिल था। वहीं इसके साथ ही उसने गुजरात के वापी और अहमदाबाद से केमिकल लाने और राजस्थान के एक अन्य व्यक्ति शोयब लाला के साथ ड्रग्स कारोबार में लिप्त होने की बात भी स्वीकार की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को यह भी जानकारी हाथ लगी है कि हरीश आंजना और प्रेमसुख पाटीदार मिलकर इस अवैध धंधे को बड़ी तेजी से फैला रहे थे। एक करोड़ की लग्जरी रेंज रोवर कार भी खरीदी वहीं सूत्रों की मानें तो, प्रेमसुख पाटीदार ने हाल ही में एक करोड़ रुपये की लग्जरी रेंज रोवर कार खरीदी थी जिसके चलते वह चर्चा में आया था। वहीं पुलिस और एटीएस का यह भी मानना है कि यह धनराशि ड्रग्स कारोबार से ही अर्जित की गई थी। कांग्रेस के नेता का भी जुड़ा नाम जानकारी के अनुसार अब इस मामले में प्रेमसुख पाटीदार का नाम जुड़ने से मामला और भी तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। अब कांग्रेस नेता राकेश पाटीदार पर भी इसे लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आपको बता दें कि राकेश पाटीदार, जो प्रेमसुख के बहनोई बताए जा रहे हैं, सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रह चुके हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में राकेश पाटीदार की प्रत्यक्ष भूमिका सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है। जिससे नए खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानिए क्या है मंदसौर-भोपाल का ड्रग्स कनेक्शन? वहीं पुलिस की जांच से कई बड़े खुलासे हुए हैं और यह भी साफ हो चुका है कि भोपाल में पकड़ी गई यह ड्रग्स फैक्टरी और मंदसौर से जुड़े तस्करों के बीच गहरा संबंध हो सकता है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हरीश आंजना ने भी पुलिस को मंदसौर और प्रतापगढ़ के कुछ और लोगों के नाम भी बताए हैं, जो इस नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं।  

जन भागीदारी से ही होंगे जल संचय और जल संरक्षण के प्रभावी काम – अरुण साव

जल की एक-एक बूंद को बचाने की चिंता करने के लिए इस जल जगार महा उत्सव का आयोजन किया गया – डॉ. रमन सिंह अभी सचेत नहीं हुए तो भू-जल भी प्रदूषित हो जाएगा – डॉ. रमन सिंह जन भागीदारी से ही होंगे जल संचय और जल संरक्षण के प्रभावी काम – अरुण साव जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव  रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज धमतरी के गंगरेल बांध के किनारे आयोजित दो दिवसीय जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों को जल संरक्षण और जल संचय के प्रति जागरूक करने दो दिवसीय जल जगार महा उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इन गतिविधियों में धमतरी जिले के साथ ही प्रदेशभर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन में चार देशों के प्रतिनिधियों सहित देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविदों, जल संरक्षकों, नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों और गैर-सरकारी संगठनों ने अपनी बातें रखीं। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जल जगार महा उत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जल की एक-एक बूंद को बचाने की चिंता करने के लिए इस जल जगार महा उत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी को देखकर इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हजारों लोग इनमें भागीदार बन रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि पर्यावरण के प्रति यदि हम अभी सचेत नहीं हुए तो भू-जल भी प्रदूषित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के विशेषज्ञों, सुप्रसिद्ध पर्यावरणविदों और जल के संरक्षण-संवर्धन के लिए जिन लोगों ने अपना जीवन खपा दिया, ऐसे लोगों को धमतरी की धरती पर बुलाकर इस शानदार आयोजन के लिए मैं जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई देता हूं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल संचय और जल संरक्षण पूरी दुनिया में आसन्न जल संकट से निपटने का एकमात्र उपाय है। इसके लिए पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है और जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं। समाज और आम लोगों को भी इसके लिए आगे आना होगा, तभी हम अपनी जल धरोहरों को बेहतर ढंग से संरक्षित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि पीएचई और नगरीय प्रशासन मंत्री के रूप में राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति की महती जिम्मेदारी मेरे विभागों की है। साव ने जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान, अमृत सरोवर, मिशन अमृत और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि कि भारत सरकार की अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम और अभियान जल और पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन को समर्पित हैं। उन्होंने माता अंगार मोती की पवित्र धरती पर जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के सफल आयोजनों के लिए जिला प्रशासन की पीठ थपथपाई। जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम को सांसद भोजराज नाग और रुपकुमारी चौधरी ने भी संबोधित किया। समापन कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने महा उत्सव के तहत आयोजित जल विधानसभा के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की अपनी भूमिकाओं की झलक भी दिखाई। अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन सत्र मे वनमंडलाधिकारी कृष्णा जाधव ने अपने प्रतिवेदन मे बताया कि दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय जल सम्मलेन में देश-विदेश के 150 से ज्यादा प्रतिनिधि, 69 जल विशेषज्ञ और वक्तागण सहित पद्मसे सम्मानित तीन पर्यावरणविद शामिल हुए। डेनमार्क, जापान, श्रीलंका और यूनिसेफ़ के प्रतिनिधियों ने भी अपनी भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि इस सम्मलेन से जल प्रबंधन और संचयन के क्षेत्र में नया दृष्टिकोण मिला है। निश्चित रूप से इस सम्मलेन से जिले में जल संचय और जल संरक्षण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। जाधव ने कहा कि नारी शक्ति से जल शक्ति तक की सोच ने जल जगार जैसे नवाचारी अभियान को मूर्त रूप दिया। इस अवसर पर कलेक्टर सुनम्रता गाँधी ने सम्मेलन के निष्कर्षों और सुझावों को अतिथियों को सौंपा। विधायक रोहित साहू और दीपेश साहू तथा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरु निषाद भी जल जगार महा उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना : मातृत्व का सम्मान और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ते कदम

भोपाल माँ बनना हर महिला के जीवन का सबसे खास और भावनात्मक अनुभव होता है। यह एक ऐसा सफर है, जो न केवल शारीरिक बदलाव लाता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी गहराई तक प्रभावित करता है। सतना जिले की ग्राम बिलाईखार, ग्राम पंचायत सूरजपुरा निवासी पूजा यादव भी इस बात का समर्थन करती हैं। पूजा कहती है कि माँ बनना जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस वक्त मिली उचित सलाह और सहायता बहुत मददगार साबित होती है। भारत में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा, पोषण और स्वास्थ्य का ख्याल रखने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना की शुरूआत की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना एक भावनात्मक रूप से संवेदनशील पहल है, जो हर गर्भवती महिला के भीतर सुरक्षा और आशा की भावना को जन्म देती है। इससे वह न केवल अपने लिये, बल्कि अपने बच्चे के भविष्य के लिये भी एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की नींव रख सकती है। पूजा कहती हैं कि जब पहली बार वे गर्भवती हुईं, तो उन्हें आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना के बारे में जानकारी मिली। पूजा को गर्भावस्था के पंजीकरण के समय तीन हजार रुपये की पहली किश्त मिली। इस दौरान पूजा ने पोषक तत्वों से भरपूर फल, सब्जियाँ और अन्य जरूरत के सामान की खरीददारी की। पूरे गर्भावस्था के दौरान पूजा स्वस्थ रही और इसके बाद उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद और पहला टीका लगवाने पर उसे 2 हजार रुपये की दूसरी किश्त मिली। पूजा पीएमएमवीवाय के तहत मिली आर्थिक सहायता को मील का पत्थर मानती हैं। मध्यप्रदेश 5 वर्षों से लगातार प्रथम स्थान पर उल्लेखनीय है कि पूजा जैसी लगभग 43 लाख से अधिक प्रदेश की महिलाओं को पीएम मातृ-वंदना योजना का लाभ मिला है। मध्यप्रदेश योजना के प्रारंभ से वर्ष 2022-23 तक निरंतर 5 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर है। कामकाज पर जाने, पारिवारिक स्थिति अच्छी न होने के कारण गर्भावस्था में पोषण हमेशा हाशिये पर रहता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को मजदूरी की हानि की आंशिक क्षतिपूर्ति के रूप में नगद प्रोत्साहन प्रदान करने और द्वितीय प्रसव पर बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना चलाई जा रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत प्रदेश के समस्त जिलों में योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के प्रारंभ से अब तक लगभग 43.81 लाख हितग्राहियों का पंजीयन कर 1210 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना का लाभ हर पात्र हितग्राही को मिले, इसके लिये महिला-बाल विकास विभाग के नेतृत्व में 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान संकल्प-एचईडब्ल्यू के तहत मातृत्व लाभ सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें लाभार्थियों के साथ इन्टरेक्टिव सत्रों के माध्यम से ईएमएमवीवाय के लाभों के प्रभाव का आंकलन किया गया। इसी क्रम में 2 से 30 सितम्बर, 2024 तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक 61 हजार 207 नवीन हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।  

दिवाली पर्व पर नाप-तौल उपकरणों की जाँच का विशेष अभियान 9 से 30 अक्टूबर तक

दिवाली पर्व पर नाप-तौल उपकरणों की जाँच का विशेष अभियान 9 से 30 अक्टूबर तक खाद्य मंत्री राजपूत ने दिये निर्देश भोपाल दशहरा एवं दिवाली पर्व पर उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए मिठाई, नमकीन, बर्तन, पेन्ट एवं सराफा व्यापारियों के यहाँ नाप-तौल उपकरणों की जाँच के लिये 9 से 30 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि उपभोक्ताओं का हित सर्वोपरि है। उपभोक्ताओं को सही कीमत और सही वजन की सामग्री मिलनी चाहिये। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान यह जाँच की जायेगी कि नाप-तौल उपकरण नियम अनुसार सत्यापित एवं मुद्रांकित हैं कि नहीं। मिठाई विक्रेता द्वारा मिठाई के साथ डिब्बे का वजन तौलना नियम विरुद्ध है। साथ ही यह भी जाँच की जायेगी कि पैक बंद वस्तुओं को एमआरपी से अधिक कीमत पर तो नहीं बेचा जा रहा है। जाँच अभियान में अनियमितता करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध विधिक माप अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किये जायेंगे।  

दूसरे टी20 मैच में भारत अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरेगी

नई दिल्ली पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ आज बुधवार को यहां होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरेगी। बांग्लादेश की टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके तीन मैच की श्रृंखला को जीवंत बनाए रखने की कोशिश करेगी लेकिन सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पहले मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसे देखते हुए मेहमान टीम के लिए यह आसान काम नहीं होगा। ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को विश्राम दिए जाने के बावजूद भारतीय टीम ने ग्वालियर में पहले मैच में जिस तरह से शुरू से लेकर आखिर तक अपना दबदबा बनाए रखा उससे सीमित ओवरों की क्रिकेट में उसकी मजबूत ‘बेंच स्ट्रेंथ’ का पता चलता है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस मैच में अपनी चमक बिखेरने के लिए आतुर होंगे। उन्होंने 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता नहीं होने के कारण वह अंदर बाहर होते रहे। सैमसन अमूमन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं लेकिन पहले मैच में उन्होंने पारी का आगाज किया था तथा 19 गेंद पर 29 रन बनाए थे। कप्तान सूर्यकुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सैमसन श्रृंखला में आगे भी यह भूमिका निभाते रहेंगे। सैमसन और उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाले अभिषेक शर्मा पिछले मैच में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए थे। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को विश्राम दिए जाने के कारण सैमसन और अभिषेक को यह मौका मिला है जिसका वह पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। पहले मैच में आसान जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। अपना पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने ग्वालियर में अपना प्रभाव छोड़ा था। अर्शदीप सिंह ने तेज गेंदबाजी में अगुआ की भूमिका अच्छी तरह से निभाई थी जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने तीन साल के बाद सफल वापसी की थी। भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर भी हैं जो रविंद्र जडेजा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस प्रारूप में ऑलराउंडर की जगह पर अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेंगे। जहां तक बांग्लादेश का सवाल है तो अगर उसे श्रृंखला को जीवंत बनाए रखना है तो उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पहले मैच में उसके बल्लेबाजों ने टीम को खासा निराश किया। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने मैच के बाद स्वीकार किया था कि उनके बल्लेबाज नहीं जानते कि 180 रन से अधिक का स्कोर कैसे बनाना है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा था कि उनकी टीम ने बहुत खराब प्रदर्शन नहीं किया और वह वापसी करने में सक्षम है। टीम इस प्रकार है: भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव। बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, लिट्टन दास, जाकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम से सीखें पाक क्रिकेटर : बासित  पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने भारतीय टीम की सराहना करते हुए कहा है कि उसने जिस प्रकार से बांग्लादेश को हराया। उससे उसके खेल के स्तर का अंदाजा होता है। भारतीय टीम ने वर्ष प्रभावित इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर जीत दर्ज की। बासित ने पाक खिलाड़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भारतीय खिलाड़ियों से सीखना चाहिये। बांग्लादेश ने भारत दौरे से पाकिस्तान को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी। वहीं भारत में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम ने जीत से शुरुआत की है। बासित अली ने कहा है कि, उन्हें नहीं लग रहा है कि ये वही बांग्लादेश टीम है जो पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक खेल रही थी। भारत जाते ही ये टीम सभी कुछ भूल गयी। बासित ने कहा कि, क्या ये वही बांग्लादेशी टी है जिसने पाकिस्तान को 2-0 से हराया था। आप भारत के खिलाफ टेस्ट में उन्हें देखिए। वह पहला टेस्ट मैच 280 रनों से हारे और दूसरा मैच भी दो दिन के खेल में सात विकेट से हार गये बारिश भी उन्हें हार से नहीं बचा पायी। बासित ने आगे कहा कि, भारतीय टीम अपने कौशल के कारण अन्य टीमों पर भारी पड़ती है। खास बात ये है कि वह बड़े खिलाड़ियों के नहीं होने पर भी आसानी से जीत दर्ज करती है।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने हरिद्वार में योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से की सौजन्य भेंट

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ द्वारा किए जा रहे अद्वितीय कार्यों की सराहना की और उन्हें समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। योगगुरु बाबा रामदेव ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सीधी सांसद राजेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।  

रूस और चीन चुनावी मुकाबलों में उम्मीदवारों की मदद करने या उन्हें नुकसान पहुंचाने का अभियान शुरू किया : खुफिया अधिकारी

वाशिंगटन अमेरिका के खुफिया अधिकारियों ने  आगाह किया कि विदेशी सरकारें इस साल होने जा रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव में अमेरिकी लोकतंत्र में हस्तक्षेप करने के प्रयास के तहत देशभर में प्रतिनिधि सभा और सीनेट के चुनावी मुकाबले को प्रभावित कर रही हैं। रूस और चीन ने कुछ चुनावी मुकाबलों में उम्मीदवारों की मदद करने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के मकसद से एक अभियान शुरू किया है। नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक कार्यालय के अधिकारी ने यह नहीं बताया कि कितने मुकाबलों पर असर डाला गया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि दोनों देशों ने ऐसे चुनावी मुकाबलों में हस्तक्षेप किया है जहां उन्हें लगता है कि उनके राष्ट्रीय सुरक्षा हित दांव पर हैं। अधिकारियों ने कहा कि अन्य छोटे देश भी चुनाव में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर सकते हैं। सोमवार को विदेशी चुनाव खतरों पर जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, क्यूबा ‘‘लगभग निश्चित रूप से’’ ऐसे उम्मीदवारों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है जो वहां की सरकार को लगता है कि अमेरिका में उनके हितों का समर्थन करेंगे। खुफिया अधिकारियों ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट के लिए कड़े चुनावी मुकाबले के दौरान यह रिपोर्ट जारी की है। उन्होंने नाम न उजागर करने की शर्त पर पत्रकारों को बताया कि रूस और चीन के नेता अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था को अच्छी तरह समझते हैं और मानते हैं कि इस साल का करीबी चुनावी मुकाबला दुष्प्रचार के लिए अच्छी स्थितियां पैदा करता है। अधिकारियों ने बताया कि चीन ने ताइवान के लिए समर्थन समेत बीजिंग को अहमियत देने के मुद्दो पर उम्मीदवारों के रुख के आधार पर दोनों दलों के प्रत्याशियों को निशाना बनाया है। बहरहाल, रूस, चीन, ईरान और क्यूबा में अधिकारियों ने सभी आरोपों को खारिज किया है कि उनकी सरकारें अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर रही हैं।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर में करेंगे देवराज हॉस्पिटल का उद्घाटन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को ग्वालियर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुरैरी-बड़ागाँव के समीप नवनिर्मित देवराज हॉस्पिटल (देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस) का उदघाटन करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सासंद वी.डी. शर्मा सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं चिकित्सक मौजूद रहेंगे। हॉस्पिटल का उद्घाटन बुधवार शाम 5 बजे होगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने मंगलवार को देवराज हॉस्पिटल पहुँचकर उद्घाटन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  

किसानों की खेतिहर जमीन पर बड़े बिल्डरों की नजर, डायवर्जन, टीएंडसीपी सहित अन्य सुविधा के दावे खोखले

भोपाल  जिले की सीमाओं पर डायवर्सन, टीएंडसीपी सहित अन्य अनुमति लिए बिना ही खेतों में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। दरअसल, शहरी क्षेत्र में जमीनों के दाम अधिक होने से अब भूमाफिया की नजर खेतों पर है। पिछले एक वर्ष में भूमाफिया ने 150 से अधिक अवैध कॉलोनियां काट दी हैं। यह लोगों को सस्ते दामों का लालच देकर प्लॉट, फार्म हाउस बेचते हैं। प्लॉट लेने के बाद लोगों को सुविधाओं और अनुमतियों के लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अवैध कॉलोनियों को लेकर दिए गए निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती की थी, लेकिन अब यह कार्रवाई धीमी हो गई है। स्वीमिंग पूल, क्लब हाउस का कर रहे दावा राजधानी के आसपास बाइपास, राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरने से जमीनों की कीमत तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में किसानों की खेती की जमीन पर बड़े बिल्डरों की नजर है। वे पहले किसानों को अपने झांसे में लेते हैं और करोड़ों रुपये का प्रलोभन दिखाकर उसमें हिस्सेदारी करते हैं। इसके बाद अच्छी कमाई कराने का लालच देकर उनकी जमीनों पर अवैध कॉलोनी विकसित करते हैं। यहां एक हजार से डेढ़ हजार रुपये वर्ग फीट तक प्लॉट बेचे जाते हैं। इसके लिए वहां स्वीमिंग पूल, क्लब हाउस, बिजली, पानी, सड़क, पार्क आदि सुविधाएं होने का दावा भी किया जाता है। भूमि उपयोग बदले बिना बेच रहे प्लॉट खेतों में कालोनी काटने के लिए सबसे पहले भूमि उपयोग बदला जाना चाहिए। जहां अवैध कालोनी काटी जा रही हैं, वहां अब भी भूमि उपयोग कृषि है। इनमें लांबाखेड़ा, ईंटखेड़ी, अचारपुरा, गोलखेड़ी, बीनापुर, दुपाड़िया, हर्राखेड़ा, अरवलिया, परवलिया, जगदीशपुर, श्यामपुर, देवलखेड़ी, सेमरा, मुगालिया कोट, सूखीसेवनियां, बालमपुर, परवलिया सड़क, चंदूखेड़ी, मुबारकपुर, भौंरी, भैंसाखेड़ी, कोलूखेड़ी, मुगालिया छाप, ईंटखेड़ी छाप सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। रजिस्ट्री कराकर ताने जा रहे मकान अवैध कॉलोनियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई न के बराबर ही की जा रही है। यही कारण है कि अवैध कॉलोनियों में लोग प्लॉट लेकर सिर्फ रजिस्ट्री के आधार पर ही दो से तीन मंजिला मकान तान रहे हैं। शहरी सीमा से लगे क्षेत्रों में अधिकांश जगह पर डायवर्सन, टीएंडसीपी सहित अन्य अनुमति लोगों के पास नहीं है। पिछले महीनों में हुजूर तहसील में सर्वे किया गया था। जिसमें 70 से अधिक अवैध कॉलोनियां चिह्नित की गईं थी। इनमें से अब तक सिर्फ आधा दर्जन पर ही कार्रवाई की गई है। यहां काटी जा रही थी खेतों में अवैध कॉलोनी – 15 सितंबर को हुजूर तहसील के ग्राम सेमरी, ग्राम छापरी में संदीप शर्मा व अन्य के द्वारा वाटिका, सिद्धी विनायक नाम से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। – 27 सितंबर को हुजूर तहसील में रोलुखेड़ी में अर्जुन सिंगरोले, महेश सिंगरोले और सोनू शर्मा द्वारा गोकुल ग्रीन नाम से अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। – पांच अक्टूबर को ग्राम बिलखिरिया कला स्थित जमीन पर मनोज कुमार द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण कर प्लॉट बेचे जा रहे थे।

आज के मुकबले में भारतीय महिला टीम को बड़ी जीत के साथ नेट रन रेट में सुधारना होगा

दुबई बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण पहले दो मैच में मिला-जुला परिणाम हासिल करने वाली भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में बुधवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट में सुधार करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार का सामना करना पड़ा जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 106 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसने 18.5 ओवर खेले। भारत की टूर्नामेंट में अभी तक सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन रहा है विशेष कर शेफाली वर्मा और उप कप्तान स्मृति मंधाना अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए हैं। शैफाली ने जहां पहले दो मैच में दो और 32 रन बनाए वही मंधाना 12 और सात रन ही बना सकी। मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर दबाव कम करने के लिए इन दोनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अभी तक दो मैच में 15 और 29 रन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर का गर्दन में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ खेलना संदिग्ध है जिससे भारत की समस्या और बढ़ गई है। हरमनप्रीत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गई थी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था। ऐसी परिस्थितियों में जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और रिचा घोष को बल्लेबाजी ने अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी। मध्यम गति की गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल करके अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें अन्य तेज गेंदबाजों रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर से अधिक सहयोग की जरूरत है। पूजा पिछले मैच में नहीं खेली थी। भारतीय टीम स्पिन विभाग में दीप्ति शर्मा पर बहुत अधिक निर्भर है लेकिन वह टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल और लेग स्पिनर आशा शोभना ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत को श्रीलंका के खिलाफ खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि ग्रुप के अंतिम मैच में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से होगा। श्रीलंका के खिलाफ भारत को केवल जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत की जरूरत है जिससे कि उसके नेट रन रेट में सुधार हो सके। श्रीलंका को अपने पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारत उसकी टीम को हल्के से लेने की गलती नहीं करेगा। विशेषकर अगस्त में एशिया कप फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम अपने इस प्रतिद्वंदी के खिलाफ सतर्क होकर खेलेगी। भारतीय खिलाड़ी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि अब श्रीलंका की टीम केवल अपनी कप्तान चमारी अटापट्टू पर ही निर्भर नहीं है तथा उसके पास अन्य मैच विजेता खिलाड़ी भी हैं। आईसीसी ने आचारसंहिता उल्लंघन के लिए अरुंधति को फटकार लगायी  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को कड़ी फटकार लगायी है। अरुंधति पर पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्वकप में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा था। तेज गेंदबाज अरुंधति ने पाकिस्तान की निदा डार को आउट करने के बाद आक्रामकता दिखाने पर हुए निदा को पेवेलियन जाने का इशारा किया था। आईसीसी ने इससे आचार संहिता के खिलाफ बताया। अरुंधति ने पाक के खिलाफ मुकाबले में तीन विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। आईसीसी के एक बयान के मुताबिक, ‘‘अरुंधति को खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के लिए आईसीसी आचार संहिता तोड़ने का दोषी पाया गया है। यह किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान ‘ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों’ का उपयोग करने को लेकर है जिस अपमानजनक मानकर अउट होने वाला बल्लेबाज भड़क सकता है।’’ अरुंधति को एक नकारात्मक अंक भी मिला है। यह 24 महीने के दौर में उनका पहला अपराध है।’’ अरुंधति पर आरोप मैदानी अंपायर एलोइस शेरिडन और लॉरेन एजेनबैग के साथ तीसरे अंपायर जैकलीन विलियम्स और चौथे अंपायर क्लेयर पोलोसाक ने लगाया थे। लेवल एक के उल्लंघनों में न्यूनतम जुर्माना आधिकारिक फटकार के अलावा मैच फीस की 50 फीसदी रकम और एक या दो नकारात्मक अंक शामिल हैं। टीम इस प्रकार हैं: भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षिका सिल्वा, चमारी अटापट्टू (कप्तान), कविशा दिलहारी, अमा कंचना, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।  

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल से सितंबर अवधि में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ फिनिष्ड स्टील उत्पादन

भिलाई सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही अप्रैल से सितंबर 2024 अवधि में उत्पादन और तकनीकी-अर्थशास्त्र में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। संयंत्र ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी एच1 अवधि में दर्ज 23,13,803 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन की तुलना में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 23,16,659 टन फिनिष्ड स्टील उत्पादन दर्ज किया। संयंत्र ने उत्पादन के कई अन्य क्षेत्रों में भी अप्रैल से सितंबर अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। अप्रैल से सितंबर की अवधि में बार एंड रॉड मिल ने 4.81 लाख टन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज कर वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि अप्रैल से सितंबर में दर्ज 4.63 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन को पार किया। स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने वर्तमान वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल से सितंबर 2024 में कास्ट स्टील का उच्चतम उत्पादन 1.71 मिलियन टन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 1.69 मिलियन टन को पार किया। इसमें अब तक का सर्वश्रेष्ठ कास्ट बिलेट उत्पादन 1.15 मिलियन टन शामिल है, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में दर्ज 1.12 मिलियन टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन से अधिक है। भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल से सितंबर अवधि में 260 मीटर लंबी रेल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 4.91 लाख टन उत्पादन दर्ज किया, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 4.72 लाख टन से कहीं अधिक है। यूनिवर्सल रेल मिल और रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल दोनों ने मिलकर कुल प्राइम रेल उत्पादन 5.95 लाख टन दर्ज किया, जो कि किसी भी पहली छमाही अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन है। इसके साथ वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 5.94 लाख टन को पार कर लिया गया। भारतीय रेलवे हेतु 260 मीटर लंबी रेल की कुल लोडिंग 4.89 लाख टन की गई, जो किसी भी पहली छमाही अवधि के लिए सर्वश्रेष्ठ रही। संयंत्र ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में दर्ज 4.83 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ लोडिंग को पीछे छोड़ा। गौरतलब है कि रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल ने वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 260 मीटर लंबी रेल की अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग 91,842 टन दर्ज की है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 की पहली छमाही में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ लोडिंग 75,426 टन से कहीं अधिक है। टेक्नो-इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में, अप्रैल-सितंबर अवधि के लिए संयंत्र के ब्लास्ट फनेर्सों द्वारा 137 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल का उच्चतम कोल डस्ट इंजेक्शन दर दर्ज किया गया, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही अवधि में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 114 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल की सीडीआई दर से कहीं अधिक है। संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस ने वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही अवधि में दर्ज 448 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल की पिछली सर्वश्रेष्ठ कोक दर की तुलना में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 434 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल की सर्वश्रेष्ठ कोक दर दर्ज की।

अब भारत माल्ट डिस्टिलरी सेक्टर में भी सरताज बनेगा, फ्रांसीसी कंपनी लगा रही है एशिया की सबसे बड़ी Malt Distillery

नागपुर  पीएम मोदी का ‘मेक इन इंडिया’ अभियान हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। अब भारत माल्ट डिस्टिलरी (Malt Distillery) सेक्टर में भी सरताज बनेगा। जी हां, शीवाज रीगल (Chivas Regal) और एब्सोल्यूट वोदका (Absolut Vodka) बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी पर्नो रिका (Pernod Ricard) भारत में माल्ट डिस्टिलरी एंड मैच्योरेशन फेसिलिटी विकसित करने के लिए 1,785 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है। कंपनी का यह प्लांट महाराष्ट्र में नागपुर के बुटीबोरी में लगने वाला है। इसके लिए कल ही एक पारंपरिक भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया था। एशिया की सबसे बड़ी यूनिट होगी पर्नो रीका के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि नागपुर का बुटीबोरी यूनिट एशिया का सबसे बड़ा माल्ट डिस्टिलरी एंड मैच्योरेशन यूनिट होगा। इस फेसिलिटी को डेवलप करने के लिए अभी करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। इसमें जमीन की लागत भी शामिल है। इस फेसिलिटी को डेवलप करने के लिए अगले 10 साल में करीब 1785 करोड़ रुपये का निवेश का प्रस्ताव है। इस यूनिट में विश्व स्तरीय माल्ट स्पिरिट के उत्पादन के लिए एंड-टू-एंड क्षमता स्थापित की जाएगी। इसके शुरू होने पर वहां हर साल 13 मिलियन प्योर अल्कोहलिक लीटर का उत्पादन हो सकेगा। बीते फरवरी में हुआ था एमओयू बुटीबोरी यूनिट को डेवलप करने के लए पर्नो रिका और महाराष्ट्र सरकार के बीच इसी साल 23 फरवरी को एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर हुआ था। एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद से, पर्नोड रिका इंडिया ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए भूमि लागत सहित लगभग 100 करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा किया था। इसी क्रम में अब उस प्लांट के लिए भूमि पूजन हो चुका है। 90,000 किसानों को होगा लाभ कंपनी का दावा है कि नागपुर के बुटीबोरी में स्थापित होने वाली माल्ट डिस्टिलरी से 90,000 किसानों को फायदा होगा। क्योंकि वहां भारी मात्रा में जौ (Barley) की खरीद होगी। इससे किसानों को उपज की भरपूर कीमत मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कई हजारों लोगों के लिए रोजगार पैदा करेगी। फैक्ट्री में करीब 800 लोगों को तो प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसके अलावा ढेरों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से भी रोजगार मिलेगा। महाराष्ट्र के सामाजिक विकास में योगदान पर्नो रिका इंडिया के सीईओ जॉ टूबूल (Jean Touboul) ने कहा, “भूमि पूजन समारोह एक महत्वपूर्ण कदम है जो भारत की विकास के प्रति हमारे अटूट समर्पण को दर्शाता है। इस सुविधा को प्रीमियम स्पिरिट्स के उत्पादन में पर्नोड रिकार्ड की समृद्ध विरासत से लाभ होगा। हमें महाराष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान करते हुए, इस परिवर्तन में सबसे आगे होने पर गर्व है। हमारा लक्ष्य एक स्थायी भविष्य का निर्माण करना है, जहां भारत वैश्विक परिशुद्धता और स्थानीय जुनून के साथ तैयार किए गए प्रीमियम माल्ट स्पिरिट्स के केंद्र के रूप में उभरे।” कौन है पर्नो रिका आप यदि विदेशी शराब के शौकीन हैं तो शीवाज रीगल (Chivas Regal), 100 पाइपर्स और एब्सोल्यूट वोदका (Absolut Vodka) का नाम जरूर सुना होगा। इसे बनाने वाली कंपनी है फ्रांस की कंपनी है पर्नो रिका (Pernod Ricard)। महंगी शराब बनाने वाली यह दुनिया की दूसरी बड़ी कंपनी है। भारत में भी इसका दूसरा स्थान है। आईएमएफएल में इम्पीरियल ब्ल्यू और रॉयल स्टैग इसके बड़े ब्रांड हैं।

बस्तर दशहरा 2024 को भव्य-आकर्षक बनाने हुई बैठक

जगदलपुर बस्तर दशहरा 2024 को और भी भव्य और आकर्षक बनाने के लिए मंगलवर को एक महत्वपूर्ण बैठक बस्तर जिला मुख्यालय के राजमहल परिसर में बस्तर सांसद महेश कश्यप और बस्तर राजपरिवार के सदस्य महाराज कमलचंद भंजदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व समाज के प्रमुखों, माझी-चालकी समुदाय के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। बैठक का उद्देश्य बस्तर दशहरा की आगामी तैयारियों पर विचार-विमर्श करना और इसे और भी भव्य बनाने के लिए सुझावों का आदान-प्रदान था। बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को ध्यान में रखते हुए, सभी उपस्थित जनों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। बस्तर सांसद महेश कश्यप, जो बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष भी हैं, उन्होने कहा कि बस्तर दशहरा केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान से स्थापित हो चुका है। लाखों पर्यटक इस महोत्सव को देखने के लिए बस्तर का दौरा करते हैं। दशहरा की रस्मों में भाग लेने के लिए बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी भाई-बहन भी जगदलपुर पहुंचते हैं, और इसके अलावा, देवी-देवताओं का आगमन भी पूजा विधान में एक विशेष भूमिका निभाता है। इसलिए, उनके ठहरने और रुकने की बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है। बैठक में बस्तर चैम्बर आॅफ कॉमर्स, बस्तर परिवहन संघ, और विभिन समुदायों के प्रमुख सदस्य मौजूद थे। इसके साथ ही, माझी-चालकी समुदाय के प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों एवं शहरवासियों ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि बस्तर दशहरा की लोकप्रियता को बढ़ाने और इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न उपायों पर काम किया जाएगा। बस्तर दशहरा की भव्यता न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह बस्तर की समृद्ध परंपराओं को भी प्रदर्शित करता है।

SpiceJet बेड़े को करेगी बढ़ा, 10 एयरक्राफ्ट जोड़ेगा, पहला विमान इस तारीख को होगा शामिल, जानें पूरी बात

मुंबई घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट अगले महीने तक अपने बेड़े में 10 विमान और जोड़ेगी। पहला विमान 10 अक्टूबर को बेड़े में शामिल किया जाएगा। स्पाइसजेट ने  प्रेस विज्ञप्ति में कहा, इनमें से सात विमान पट्टे पर लिए जाएंगे, जबकि बंद खड़े तीन विमानों को पुनः बेड़े में शामिल किया जा रहा है। ‘लाइव एयरक्राफ्ट फ्लीट ट्रैकिंग’ वेबसाइट प्लेनस्पॉटर.नेट के अनुसार, गुरुग्राम मुख्यालय वाली विमानन कंपनी के पास केवल 19 विमान परिचालन में हैं, जबकि आठ अक्टूबर तक उसके 36 विमान बंद खड़े थे। स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘यह अतिरिक्त विमान (10 विमान) महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ-साथ अपनी परिचालन क्षमताओं को भी मजबूत कर रहे हैं।’’ यह घोषणा स्पाइसजेट के पिछले महीने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 3,000 करोड़ रुपये की नई पूंजी प्राप्त करने के बाद की गई है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live