LATEST NEWS

फुनगा पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रॉली अवैध रेत खनिज परिवहन करते जब्त किया

फुनगा मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि 01 ट्रेक्टर ट्रॉली अवैध रेत खनिज कटना नदी धनपुरी से उत्खनन कर परिवहन कर ग्राम धनपुरी फुनगा तरफ आ रहा है । सूचना को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्परता से फुनगा पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर उक्त ट्रेक्टर को रोका गया । मुखबिर के पहचान के आधार पर स्वराज ट्रेक्टर क्र MP 65 ZA 7452 के ट्रेक्टर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम आशाजैंन केवट पिता भोले केवट उम्र 20 वर्ष निवासी पडरिया थाना अमलई जिला शहडोल व ट्रेक्टर मालिक का नाम पता पूछने पर राजभान पटेल पिता स्व0 हनुमान प्रसाद पटेल उम्र 47 वर्ष निवासी धनपुरी थाना भालूमाड़ा को होना बताया है । ट्रेक्टर में लोड रेता के संबंध में दस्तावेज मांगने कोई भी वैध दस्तावेज ना होना बताया है । ट्रेक्टर ट्राली मे 03 घन मीटर रेता कीमती 5,000/- रू.व ट्रेक्टर ट्रॉली कीमती 600000/- कुल मशरूका 605000/- रू. को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है । आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 357/24 धारा 303(2),317(5) बीएनएस व 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा मोटर व्हिकल एक्ट की धाराओं में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है । अवैध रेत खनिज परिवहन जप्ती की उक्त कार्यवाही में  -चौकी प्रभारी फुनगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक, सउनि कोमल अरजरिया, प्र.आर. प्रआर 48 सुजीत सिहं, आर.345 राकेश कनासे, 359 अमन दुबे सै.105 रामकमल तिवारी शामिल रहे ।

हरियाणा के 2 दिग्गजों को हरा, दुष्यंत चौटाला की जब्त कराई जमानत तक, 32 वोट से जीते देवेंद्र अत्री

रोहतक हरियाणा में बीजेपी 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. इस बार हरियाणा में सबसे बड़ी जीत फिरोजपुर झिरका सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान ने दर्ज की है. नूंह दंगों में गिरफ्तार हुए मामन खान 98 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं. उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट नसीम अहमद को हराया है. वहीं अगर सबसे कम अंतर वाली जीत की बात करें तो उचाना कलां में बीजेपी कैंडिडेट देवेंद्र अत्री सबसे कम वोटों से जीते हैं.   फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को नूंह हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इन आरोपों के बावजूद मामन खान सबसे ज्यादा जीत के अंतर से विजेता बनकर उभरे. हालांकि हरियाणा में उनकी पार्टी सरकार नहीं बना सकी. मामन खान को मिले एक लाख 30 हजार वोट मामन खान को जहां 1,30,497 वोट मिले, वहीं  नसीम अहमद को केवल 32 हजार 56 वोट मिले. इसके अलावा आईएनएलडी प्रत्याशी मोहम्मद हबीब को 15,638 वोट ही मिले. इस सीट पर जेजेपी प्रत्याशी जान मोहम्मद को केवल 720 वोट मिले और वो 5वें नंबर पर रहे. इस सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वसीम जफर को NOTA से भी कम वोट मिले. जहां NOTA को 439 वोट मिले, जबकि AAP कैंडिडेट को केवल 234 वोट मिले.   BJP के देवेंद्र अत्री सबसे कम वोटों से जीते इसके अलावा अगर सबसे कम अंतर से जीत की बात करें तो वो उचाना कलां से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र अत्री की हुई है. इस सीट पर देवेंद्र अत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह को महज 32 वोटों से हराया है. जहां देवेंद्र अत्री को 48,968 वोट मिले हैं, वहीं बृजेंद्र सिंह को 48,936 वोट मिले. इसके अलावा इस सीट पर सबसे चर्चित नाम पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का था, जो इस बार 5वें नंबर पर रहे. दुष्यंत को महज 7,950 वोट ही मिले. जबकि आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट पवन फौजी 8वें नंबर पर रहे. हरियाणा में क्या रहे चुनाव के नतीजे? हरियाणा में बीजेपी ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है. बीजेपी को इस बार 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर ही जीत सकी. इस चुनाव में जनता ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया. जेजेपी ने चंद्रशेखर की पार्टी एएसपी के साथ गठबंधन किया था. इसके बाद भी दोनों में से किसी का खाता नहीं खुला. इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) का इस बार ठीक प्रदर्शन रहा. पार्टी दो सीटें जीतने में कामयाब रही. हालांकि ऐलनाबाद सीट से अभय चौटाला की हार हुई. चुनावों में INLD और BSP ने मिलकर चुनाव लड़ा था. उसके बाद भी BSP अपना खाता नहीं खोल पाई. राज्य में तीन निर्दलीय उम्मीदवारों की भी जीत हुई है. इनमें हिसार से सावित्री जिंदल, गनौर से देवेंद्र काद्यान और बहादुरगढ़ से राजेश जून की जीत हुई है.  

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 6 और फ्लिप 6: अब तक की सबसे कम कीमत पर बेस्ट ऑफर और डिस्काउंट

भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स – गैलेक्सी Z फ्लिप6 और गैलेक्सी Z फोल्ड6 पर खास ऑफर्स की घोषणा की है। ये स्मार्टफोन्स गैलेक्सी एआई को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे और यूजर्स को एक अनोखा मोबाइल अनुभव देंगे। इस फेस्टिव सीजन में गैलेक्सी Z फोल्ड6 खरीदने पर ग्राहक 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ 12,500 रुपये का बैंक कैशबैक या अपग्रेड बोनस का लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह, गैलेक्सी Z फ्लिप6 पर भी 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ 11,000 रुपये का बैंक कैशबैक या अपग्रेड बोनस मिल रहा है। गैलेक्सी Z फोल्ड6 की कीमत 1,64,999 रुपये से शुरू हो रही है, जबकि गैलेक्सी Z फ्लिप6 की कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू होती है। ग्राहक इन फोन्स को ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं, जिसमें गैलेक्सी Z फ्लिप6 के लिए 3,056 रुपये और गैलेक्सी Z फोल्ड6 के लिए 4,584 रुपये की आसान किस्तें शुरू हो रही हैं। इसके अलावा, गैलेक्सी Z फोल्ड6 और गैलेक्सी Z फ्लिप6 खरीदने वाले ग्राहक केवल 999 रुपये में गैलेक्सी Z एश्योरेंस प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रोग्राम के तहत पहले गैलेक्सी Z फोल्ड6 के लिए 14,999 रुपये और गैलेक्सी Z फ्लिप6 के लिए 9,999 रुपये चार्ज होते थे। Z एश्योरेंस प्रोग्राम के जरिए ग्राहक एक साल में दो बार क्लेम कर सकते हैं, जिससे उनके डिवाइस को पूरी सुरक्षा मिलती है। नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स अब तक के सबसे हल्के और स्लिम गैलेक्सी Z सीरीज के डिवाइस हैं। इनका डिज़ाइन पूरी तरह से सिमेट्रिकल है और ये सीधे किनारों के साथ आते हैं। गैलेक्सी Z सीरीज आर्मर एल्यूमिनियम और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से बनी है, जो इसे सबसे टिकाऊ बनाते हैं। गैलेक्सी Z फोल्ड6 और फ्लिप6 स्नैपड्रैगन® 8 जेन 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलते हैं, जो अब तक का सबसे उन्नत स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है। इसमें सीपीयू, जीपीयू और एआई परफॉर्मेंस का बेहतरीन संयोजन है, जो शानदार ग्राफिक्स और बेहतर प्रदर्शन देता है। गैलेक्सी Z फोल्ड6 में कई एआई- पॉवर्ड (सक्षम) फीचर्स और टूल्स शामिल हैं जैसे कि नोट असिस्ट, स्केच टू इमेज, इंटरप्रेटर, फोटो असिस्ट और इंस्टेंट स्लो-मो। इसकी बड़ी स्क्रीन आपके काम को और आसान और प्रोडक्टिव बनाती है। फोल्ड6 अब 1.6x बड़े वैपर चैम्बर के साथ आता है, जिससे आप लंबे समय तक गेम खेल सकते हैं। इसमें रे ट्रेसिंग की सुविधा है, जो 7.6 इंच की स्क्रीन पर बेहतरीन ग्राफिक्स दिखाती है, और 2600 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस के साथ गेमिंग को और भी मजेदार बनाती है। गैलेक्सी Z फ्लिप6 में नए कस्टमाइजेशन और क्रिएटिविटी फीचर्स हैं, जो यूजर्स को हर पल का बेहतरीन उपयोग करने में मदद करते हैं। इसमें 3.4 इंच का सुपर एमोलेड फ्लेक्सविंडो है, जिससे आप एआई-सक्षम फंक्शन का उपयोग कर सकते हैं बिना डिवाइस को खोले। यूजर्स सुझाव के अनुसार टेक्स्ट का रिप्लाई भी कर सकते हैं, जो उनके संदेशों का विश्लेषण कर उपयुक्त जवाब देने में मदद करता है।

उत्तर प्रदेश की 7500 छात्राएं एक दिन के लिए बनेंगी डीएम व पुलिस कप्तान, मिशन शक्ति के तहत शुरू हुई अनूठी पहल

लखनऊ यूपी में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 7,500 छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनाया जाएगा. इसके लिए हर जिले से 100-100 छात्राओं का चयन किया जाएगा. इसके जरिए उनमें जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता का विकास किया जाएगा.   यूपी के कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव देना और उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों का विकास करना है. चयनित बालिकाएं डीएम, सीडीओ, बीएसए, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, डीआईओएस जैसे पदों पर एक दिन के लिए कार्य करेंगी. कासगंज की टॉपर भूमिका और संभल की शालू पहले ही इस योजना के तहत एक दिन की जिलाधिकारी बन चुकी हैं, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. सरकार का यह प्रयास बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में उनके योगदान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.   छात्राओं में आएगा लीडरशिप का भाव उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में उन बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अपनी निपुणता के लिए जानी जाती हैं और जिनमें लीडरशिप के गुण निखर कर सामने आ रहे हैं. इस कार्यक्रम में सभी जाति, वर्ग और श्रेणियों की बालिकाओं को समान अवसर प्रदान किया जाएगा. मिशन शक्ति के माध्यम से सरकार की यह पहल उन बालिकाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो अपनी नेतृत्व क्षमताओं को पहचानना चाहती हैं और समाज में बदलाव लाने की आकांक्षा रखती हैं.   छात्राएं करेंगी लोगों की समस्याओं का निस्तारण   इस योजना के तहत चुनी गईं छात्राएं एक दिन के लिए सरकारी अधिकारियों की भूमिका निभाएंगी. वे न सिर्फ लोगों की समस्याओं की सुनवाई करेंगी, बल्कि उनके निस्तारण में भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगी. यह अनुभव उन्हें निर्णय लेने की क्षमता और सामर्थ्य को निखारने में मदद करेगा, जो उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा.   शालू-भूमिका बन चुकी हैं एक दिन की डीएम   मुख्यमंत्री के आदेश के बाद संभल जिले के बहजोई स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा शालू और कासगंज जिले की टॉपर छात्रा कुमारी भूमिका को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से जिलाधिकारी बनाया जा चुका है. इस दौरान शालू ने मिशन शक्ति की बैठक का सफलतापूर्वक संचालन किया, अधिकारियों का परिचय लिया और मिशन शक्ति के कार्यों की रूपरेखा पर निर्देश दिए थे तो कासगंज की टॉपर भूमिका ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कासगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक दिन का जिलाधिकारी बन जनसमस्याओं की सुनवाई की और उनके समाधान के निर्देश दिए.   इन छात्राओं को भी मिल चुका है अवसर   इसी तरह से चित्रकूट स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा मनोरमा पटेल को भी एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) बनाया गया था. मनोरमा ने इस दौरान अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया और विभिन्न मामलों की समीक्षा की. इसके अलावा केजीबीवी की बालिकाओं को मुख्य विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा एवं कल्याण अधिकारी और खंड विकास अधिकारी के रूप में भी एक दिन का अधिकारी बनने का अवसर मिल चुका है. बता दें कि चित्रकूट जनपद के पारो नाम की छात्रा को भी एक दिन का बीएसए (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) बनाया गया था, जिस दौरान पारो ने भी इन बालिकाओं की तरह विभागीय सुनवाई जैसे कार्यों का निर्वहन किया और उनके समाधान के निर्देश दिए.  

चुनाव में कांग्रेस की विनेश फोगाट ने शानदार जीत की दर्ज, दीपक हुड्डा को मेहम सीट हार मिली है

 जुलाना/मेहम/ नई दिल्ली  हर‍ियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की बात की जाए तो इसमें 3 ख‍िलाड़ी भी मैदान में थे. इनमें कांग्रेस की सीट से उम्मीदवार रहे विनेश फोगाट ने शानदार जीत की. वहीं बीजेपी के उम्मीदवार कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा को मेहम सीट हार मिली है. इसी तरह विनेश फोगाट के सामने WWE (वर्ल्ड रेसल‍िंग इंटरटेनमेंट) की पहलवान जुलाना में सामने थीं. आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर उतरीं कव‍िता रानी (कव‍िता दलाल) की जमानत जब्त हो गई. विनेश फोगाट को जुलाना में 65,080 वोट मिले. वहीं उनके निकटतम प्रत‍िद्वंद्वी योगेश कुमार को 59,065 वोट मिले, इस तरह व‍िनेश को 6015 वोटों से जीत मिली. WWE रेसलर कव‍िता रानी को जुलाना से महज 1280  मिल सके. इस तरह उनकी जमानत जब्त हो गई. तीसरे नंबर पर यहां इंड‍ियन नेशनल लोकदल के सुरेंद्र लाठेर रहे, उन्हें 10158 वोट मिले, उनकी भी जमानत जब्त हो गई. विधानसभा चुनाव के हिसाब से देखें तो अगर किसी उम्मीदवार को कुल वोटों का 1/6 फीसदी भी नहीं मिले तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है. जुलाना विधानसभा चुनाव में कुल वोट 1,38,871 पड़े. ऐसे में हर उम्मीदवार को 1/6 या 16.66 प्रत‍िशत के हिसाब से 23,145 जमानत जब्त होने से बचने के लिए चाहिए थे. इसी कारण WWE की रेसलर कव‍िता रानी की जमानत जब्त हो गई.   दीपक हुड्डा की करारी हार… हर‍ियाणा में BJP के टिकट पर मेहम सीट से चुनाव लड़ने वाला स्टार ख‍िलाड़ी दीपक हुड्डा को हार मिली है. इस सीट से कांग्रेस के बलराम डांगी को जीत मिली है. उनको 56865 से वोट मिले, उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी बलराज कुंडु को 18060 वोटों से हराया. हर‍ियाणा जनसेवक पार्टी के बलराम को 38805 वोट मिले. नंबर 3 पर न‍िर्दलीय राधा अहलावत रहीं, ज‍िनको 29211  वोट मिले. वहीं दीपक हुड्डा को करीब 8929 वोट मिले. इस तरह बड़े अंतर से हार गए. दीपक हुड्डा भारतीय कबड्डी के जाने-माने नाम हैं. वह भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. साल 2016 में जब भारतीय टीम ने कबड्डी का वर्ल्ड कप जीता था, तो उनकी टीम में अहम भूमिका रही थी. 30 साल के दीपक 2016 और 2019 में साउथ एश‍ियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं. दीपक हुड्डा प्रो कबड्डी लीग की हिस्ट्री में बेस्ट ऑलराउंडर माने जाते हैं. उन्होंने 7 जुलाई 2022 को स्वीटी बूरा से शादी रचाई थी.  

MSME से 75 लाख से अधिक व्यक्तियों को मिला रोजगार, 48 हजार 710 करोड़ का हुआ निवेश

बेरोजगारी कम करने में एमएसएमई की बड़ी भूमिका MSME की 14 लाख 39 हजार इकाईयां प्रदेश में पंजीबद्ध MSME से 75 लाख से अधिक व्यक्तियों को मिला रोजगार, 48 हजार 710 करोड़ का हुआ निवेश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की समीक्षा में विभागीय योजनाओं के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन पर संतोष जताया है। विगत दिनों हुई समीक्षा में बताया गया कि प्रदेश में दर्ज 14 लाख 39 हजार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों द्वारा लगभग 75 लाख 10 हजार व्यक्ति‌यों को रोजगार दिया गया है। इन छोटी-छोटी इकाईयों में 48 हजार 710 करोड़ का निवेश हुआ है। मध्यप्रदेश में बेरोजगारी दर को कम करने में एमएसएमई विभाग की सर्वाधिक बड़ी भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप से कहा है कि सर्वाधिक रोजगार सृजन की संवाहक सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम इकाईयों का प्रदेश में सुव्यवस्थित विकास करें और अगले 5 वर्ष में 70 से 80 लाख एमएसएमई स्थापना का लक्ष्य लेकर कार्ययोजना बनायें। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को सहयोग करने के साथ इनका बड़े उद्योगों में संवर्धन कराने के लिए भी योजनाओं के माध्यम से सहायता करती है। प्रदेश में सतत् रूप से इन उद्यमों के लिए औद्योगिक क्षेत्रों का प्रबंधन और विकास किया जा रहा है। शासन की नीति अनुसार संयंत्र एवं मशीनरी अथवा उद्योग में एक करोड़ रूपये के निवेश तथा 5 करोड़ रूपये तक के वार्षिक टर्न ओवर को सूक्ष्म, 10 करोड़ रूपये तक के निवेश और 50 करोड़ रूपये तक के टर्न ओवर को लघु और 50 करोड़ तक के निवेश और 250 करोड़ रूपए के टर्न-ओवर को मध्यम उद्यम के दायरे में रखा गया है। मध्यप्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन योजना में इकाईयों को सामान्यत: 40 प्रतिशत अनुदान तथा खाद्य प्र-संस्करण उद्योगों को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2021-22 में 463 उद्यमों, 22-23 में 483, 23-24 में 774 इकाईयों को लाभ दिया गया है। इस वित्त वर्ष में अब तक 616 इकाईयों के प्रस्ताव प्राप्त हुए है। प्रदेश में अब तक उत्पादन, सेवा और व्यापार में वर्ष 2020-21 में 1 लाख 11 हजार 716 एमएसएमई इकाईयां, वर्ष 2021-22 में 2 लाख 45 हजार 341, वर्ष 2022-23 में 3 लाख 60 हजार 442, और गत वित्त वर्ष 2023-24 में 4 लाख 57 हजार 499 एमएसएमई इकाईयां पंजीबद्ध हुई है।  

मुख्यमंत्री यादव 18 करोड़ 94 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 48 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में वन समितियों का सम्मेलन आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव 57 करोड़ 42 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे मुख्यमंत्री यादव 18 करोड़ 94 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 48 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में श्योपुर जिले की तहसील वीरपुर मुख्यालय स्थित कृषि उपज मण्डी परिसर में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों का जागरूकता सम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 करोड़ 94 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 48 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा वन समिति के सदस्यों के बच्चों को स्कूल बैग का वितरण भी किया जायेगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष विधानसभा नरेन्द्र सिंह तोमर, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, उपाध्यक्ष सहरिया अभिकरण राज्य मंत्री दर्जा सीताराम आदिवासी और आम नागरिक उपस्थित रहेंगे। इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण शासकीय महाविद्यालय ढोढर लागत 4 करोड़ 34 लाख, एसडीएम कार्यालय कराहल लागत एक करोड़ 31 लाख, जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेसईपुरा में 10 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत 3 करोड़ 78 लाख, तहसील वीरपुर में नल-जल योजना लागत 5 करोड़ 39 लाख, ग्राम बड़गाँव नल-जल योजना लागत एक करोड़ 82 लाख, ग्राम आसीदा नल-जल योजना लागत एक करोड़ 30 लाख और ग्राम कुडायथा नल-जल योजना लागत एक करोड़ 30 लाख के विकास कार्य शामिल हैं। विकास कार्यों का होगा भूमि-पूजन पीएम जन-मन योजना में श्योपुर विकासखण्ड के 6 ग्रामों में मल्टीपर्पस सेंटर निर्माण लागत 3 करोड़ 60 लाख, विजयपुर एवं कराहल विकासखण्ड क्षेत्र के 18 ग्रामों में मल्टीपर्पस सेंटर का निर्माण कार्य लागत 10 करोड़ 80 लाख और तहसील विजयपुर में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन निर्माण कार्य लागत 24 करोड़ 8 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।  

मंत्री सारंग ने सहकारिता विभाग की बैठक में दिये निर्देश

सहकारिता के कार्यालयों को किया जाये रिडिजाइन : मंत्री सारंग सर्वेयर और समिति प्रबंधक की हो हाई क्लास ट्रेनिंग : मंत्री सारंग मंत्री सारंग ने सहकारिता विभाग की बैठक में दिये निर्देश भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने निर्देश दिये है कि सहकारिता विभाग से संबंधित सभी कार्यालयों को रिडिजाइन किया जाये। ऑफिस को अपडेट रखे, उसका डिजिटाइजेशन भी हो। मोटिवेशन स्लोगन लगाये जाये। सभी प्रकार के पेक्स के माध्यम से किसानों को भी शिक्षित करने का कार्य किया जाये। वहाँ उनके उपयोग की जानकारी हो। डिसप्ले के माध्यम से किसानों की हित की जानकारी का प्रदर्शन हो। मंत्री सारंग ने मंगलवार को मंत्रालय में सहकारिता विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उपार्जन के लिये सर्वेयर और समिति प्रबंधक की हाई क्लास ट्रेनिंग करवाई जाये। इसके लिये कम से कम 600 चयनितों का उपयोगी प्रशिक्षण हो। उपार्जन के समय पानी, बैठक व्यवस्था आदि का इंतजाम भी करें। सहकारिता के प्रोडक्ट सेल करने नियत स्थान हो मंत्री सारंग ने कहा कि सारे विभागीय काम टाइम लिमिट में हो। सभी प्रक्रिया पारदर्शी हो। उन्होंने बैठक में स्वच्छता पखवाड़े में विभाग द्वारा किये गये कार्यों का प्रेजेन्टेशन भी देखा। साथ ही निर्देश दिये कि अच्छे काम करने वाले को अवार्ड/रिवार्ड दिया जाये। इससे अधिकारी-कर्मचारी प्रोत्साहित होंगे। सारंग ने कहा कि सहकारिता के प्रोडक्ट सेल करने के लिये एक नियत स्थान का चयन भी किया जाये, जिसमें आसानी से एक ही स्थान पर सभी तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध रहें। समितियों का निरीक्षण करें मंत्री सारंग ने कहा कि अधिकारी समय-समय पर समितियों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी समितियों का निरीक्षण करेंगे। सोसायटी के माध्यम से किसान जागरूक हो, इसके लिये सोसायटी के पास जानकारी उपलब्ध हो। मंत्री सारंग ने कहा कि उपार्जन सिस्टम का रिव्यू करें और जरूरत पड़ने पर सिस्टम को रिडिजाइन करे। बैठक में बारदाना और वित्तीय व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के क्षेत्रीय निर्देशक द्वारा बताया गया कि प्रदेश में भारत सरकार से प्राप्त लक्ष्य अनुसार 29 जिलों में 23 बी-पेक्स के माध्यम से 23 नये एफ.पी.ओ. गठित हो चुके है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों को सीबीबीओ बनाया गया है। बैठक में विपणन संघ के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह, पंजीयक मनोज कुमार सरियाम, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता, सहकारी संघ के प्रबंध संचालक ऋतुराज रंजन, उप सचिव मनोज सिन्हा और सुशीला दाहिमा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

प्रदेश पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण एवं विक्रय में लिप्त अपराधियों पर नकेल कसने के लिये निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही

मध्यप्रदेश एटीएस ने अवैध हथियार के कारोबार से जुड़े अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार अवैध शस्त्र निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त आरोपी से 2 पिस्टल तथा सैकड़ों बैरल बरामद प्रदेश पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण एवं विक्रय में लिप्त अपराधियों पर नकेल कसने के लिये निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था के सशक्तिकरण और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस को दिए गये निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्य में लूट, चोरी, नकबजनी, अवैध हथियारों के निर्माण एवं विक्रय जैसी घटनाओं में लिप्त अपराधियों पर नकेल कसने के लिये निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में 07 अक्टूबर, 2024 को मध्यप्रदेश एटीएस ने आगरा-मुम्बई रोड, इंदौर से अवैध शस्त्र निर्माण एवं विक्रय करने वाले बड़वानी जिले के पलसूद निवासी संदिग्ध नेपाल सिंह पिता वल्लम सिंह टकराना उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम उन्डीखोदरी पलसूद तहसील राजपुर को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 2 देशी पिस्टल मय मैग्जीन तथा 200 से अधिक बैरल एवं शटर नली बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि, उक्त पिस्टल व बैरल विक्रय करने की नीयत से सूरत (गुजरात) से मंगवाई थी। आरोपी नेपाल सिंह, सिकलीगर समुदाय से है तथा अवैध हथियार निर्माण एवं अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोहों से जुड़ा हुआ है। एटीएस, मध्यप्रदेश द्वारा मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जाँच करते हुए उक्त नेटवर्क से जुड़े कुरियर का काम करने वाले, लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान करने वाले तथा बैरल एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में थाना एसटीएफ/एटीएस, भोपाल में अप0नं0 34/2024 धारा 25 (1) (क) आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी नेपाल सिंह से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। साथ ही अवैध आर्म्स निर्माण कारोबार के अन्तर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों तथा ऐसे संगठित गिरोहों को लॉजिस्टिक सपोर्ट, अवैध हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री, कल-पुर्जे, बैरल आदि उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों, राज्य एवं राज्य के बाहर क्रय/विक्रय करने वाले संगठित आपराधिक गिरोह की भी गहनता से जाँच की जाएगी। हथियार में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है बैरल किसी भी हथियार में बैरल उसका महत्वपूर्ण भाग होता है। बैरल की गुणवत्ता से ही हथियार की मारक क्षमता निर्धारित होती है। उच्च गुणवत्ता की बैरल से हथियार ज्यादा असरदार होते हैं। निम्न क्वालिटी की बैरल से फटने तथा उपयोगकर्ता के चोटिल होने की आशंका बनी रहती है तथा हथियार जल्दी खराब भी हो जाता है। वहीं अच्छी क्वालिटी की बैरल की क्षमता अधिक होने से हथियार को बिना किसी खतरे के लम्बे समय तक उपयोग में लाया जा सकता है। पूर्व में की गई कार्यवाही एटीएस द्वारा की गई जांच में पता चला था कि प्रदेश के धार, बड़वानी, खरगौन एवं बुरहानपुर जिलों में निवासरत सिकलीगरों द्वारा अवैध हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली उच्च क्वालिटी की बैरल, अन्य कलपुर्जे एवं रॉ मटेरियल अन्य राज्यों से लगातार मंगाया जाकर भारी मात्रा में अवैध हथियारों का निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा है। उक्त जानकारी ज्ञात होने पर मार्च, 2024 में भी एटीएस, मध्यप्रदेश द्वारा अवैध हथियार कारोबारियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए खरगौन की अवैध आर्म्स फैक्ट्री पर दबिश देकर अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े सिकलीगर समुदाय के 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 800 से अधिक उच्च क्वालिटी की बैरल एवं अन्य सामग्री खरगौन एवं सूरत (गुजरात) से जप्त कर अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया गया था। मध्यप्रदेश एटीएस द्वारा की गई उक्त कार्यवाही के उपरांत प्रदेश में बाहरी राज्यों से बैरल एवं रॉ मटेरियल की सप्लाई में बाधा उत्पन्न हुई है तथा प्रदेश में अवैध हथियार निर्माण के कारोबार में कमी परिलक्षित हुई है। एटीएस मध्यप्रदेश द्वारा अवैध हथियार कारोबार से जुड़े अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों पर लगातार निगाह रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त ऐसे अंतर्राज्यीय आतंकी/उग्रवादी संगठन तथा गिरोह, जो इन अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर किसी आतंकी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधि को कारित कर सकते हैं, उन पर भी एटीएस, मध्यप्रदेश द्वारा सतत् प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इस वर्ष 22 अवैध हथियार निर्माण कारखाने किए नेस्तनाबूद मध्यप्रदेश पुलिस, अवैध हथियार कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्यवाही कर प्रदेश में अवैध हथियारों के अन्तर्राज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के धार, बड़वानी, खरगौन एवं बुरहानपुर जिलों के सिकलीगरों के अवैध हथियारों बनाने वाले सक्रिय डेरों में मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा लगातार ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इस वर्ष जनवरी से अभी तक इन जिलों में 22 अवैध हथियार निर्माण के कारखानों को नेस्तनाबूद किया गया है और भारी मात्रा में अवैध शस्त्र निर्माण सामग्री एवं उपकरण जैसे कनास, ग्राइंडर आदि जब्त किए हैं। इसी के साथ इन जिलों में 498 अवैध पिस्टल एवं कट्टे, 98 कारतूस बरामद कर 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  

दो साल से अधिक समय से गायब आईएफएस वीएस होतगी दण्डित

IFS VS missing for more than two years will be punished भोपाल। राज्य शासन ने 13 जनवरी 2011 से 26 जनवरी 2013 तक कर्तव्यस्थल से गायब भारतीय वन सेवा के एमपी कैडर के वर्ष 1994 बैच के अधिकारी वीएस होतगी को उनकी सभी वेतन वृध्दियां स्थगित करने से दण्डित किया गया है। इनके बैच के एपीसीसीएफ पद पर प्रमोट हो चुके है। होतगी अभी भी डीएफओ हैं। राज्य शासन उनके बर्खासतगी का प्रस्ताव भी दो साल भेज चुकी थी, जिसे केंद्रीय कार्मिक विभाग में उसे निरस्त कर दिया।दरअसल, होतगी 3 अगस्त 2009 से 10 फरवरी 2011 तक भिण्ड सामान्य वनमंडल के डीएफओ थे। उन्हें 28 दिसम्बर 2010 को अनुदेशक रेंजर्स कॉलेज बालाघाट पदस्थ किया गया था परन्तु उन्होंने रिलीव होने के बाद भी ज्वाईनिंग नहीं दी। उन्हें 21 फरवरी 2012 को इस अनियमितता पर आरोप-पत्र जारी किया गया परन्तु उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। 20 मई 2019 को उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई। 22 सितम्बर 2022 को विभागीय जांच की रिपोर्ट मिली, जिसमें उन्हें 754 दिनों तक कर्तव्य से अनुपस्थित होने का दोषी पाया गया। 22 अक्टूबर 2022 को होतगी को बचाव उत्तर देने का नोटिस दिया गया जिस पर उन्होंने 24 नवम्बर 2020 को बचाव उत्तर दिया। लेकिन उनका जवाब अमान्य किया गया और उन्हें अनुपस्थिति की अवधि को अकार्य दिवस मानते हुये उन्हें एक वेतवृध्दि असंचयी प्रभाव से रोकने के दण्ड से दण्डित किया गया। राज्य शासन ने होतगी प्रकरण संघ लोक सेवा आयोग को भेजा। आयोग ने भी 4 मार्च 2024 को होतगी को दोषी पाते हुये उन्हें सभी वेतनवृध्दियों से वंचित करने का दण्ड दिया गया। इस दण्ड के बारे में उत्तर देने के लिये होतगी को पत्र भेजा गया, परन्तु उन्होंने यह पत्र प्राप्त नहीं किया। इस पर उनके कार्यालयीन कक्ष की टेबल पर इसे चस्पा किया गया। इसके बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर अब राज्य शासन ने एकपक्षीय निर्णय लेकर उन्हें इस टिप्पणी के साथ दण्डित किया है कि 30 अक्टूबर 2024 तक होतगी को वेतन के समयमान में निचले स्तर के दो चरणों तक की कटौती की शास्ति और आगे इस निर्देश के साथ अधिरोपित की जाये कि वह कटौती की अवधि के दौरान वेतन वृध्दियां अर्जित नहीं करेंगे। इस अवधि की समाप्ति पर, इस कटौती का प्रभाव उनकी भावी वेतनवृध्दि को स्थगित करने पर पड़ेगा।

हज यात्रियों के लिए बुरी खबर: हज यात्रा करने के लिए देनी होगी अब मोटी रकम

Bad news for Haj pilgrims: Now you will have to pay huge amount for Haj pilgrimage Haj Yatra: Bad news for Haj pilgrims हज यात्रा पर जाने वालों अकीदतमंदों में इंदौर सबसे आगे हैं तो वहीं डिंडौरी से सबसे कम केवल 3 लोगों का चुनाव हुआ। वहीं भोपाल दूसरे, उज्जैन तीसरे और देवास और धार चौथे और पांचवें नंबर पर है। चुने गए यात्रियों को पहली किस्त के रूप में एक लाख 30 हजार 300 रुपए जमा कराना है। बता दें कि इस बार Bad news for Haj pilgrims हजयात्रा के लिए पहली किस्त के रूप में लिया जाने वाला शुल्क पिछले साल के मुकाबले 50 हजार रुपए ज्यादा है। Read More : https://saharasamachaar.com/chairmanship-of-chief-secretary/ एमपी से 7101 लोगों का चयन मध्य प्रदेश से हजयात्रा पर जाने 7101 लोगों का चुनाव हुआ। यात्रा पर जाने जिन जिलों से सबसे कम यात्री चुने गए उनमें डिडौंरी काम नाम सबसे ऊपर है। यहां से तीन लोग चुने गए। वहीं पन्ना से केवल 4 लोगों का यात्रा के लिए चयन हुआ है। इसके अलावा 8 लोग भिंड और 12 लोग कटनी से यात्रा पर जाएंगे। 21 अक्टूबर लास्ट डेट Bad news for Haj pilgrims : सेंट्रल हज कमेटी ने पहली किस्त के रूप में हर यात्री से 1 लाख 30 हजार 300 रुपए जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसे जमा करने के लिए 21 अक्टूबर अंतिम तारीख है। पेमेंट ऑफ लाइन भी जमा करा सकते हैं। हज समिति द्वारा धार्मिक तीर्थयात्राओं के आयोजन की परंपरा 1927 से चली आ रही है। समिति ने समुद्री मार्ग से तीर्थयात्राओं का आयोजन किया और इसका नेतृत्व बॉम्बे के पुलिस आयुक्त डी. हीली ने किया। समिति की पहली बैठक 14 अप्रैल 1927 को हुई थी। 2002 के हज समिति अधिनियम से पहले , समिति को कानूनी मान्यता देने का पहला प्रयास अंग्रेजों द्वारा किया गया था, जिन्होंने 1932 में पोर्ट हज समिति अधिनियम पारित किया था और बाद में 1959 में, जब जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व वाली सरकार ने हज समिति अधिनियम पारित किया था ।

शिवराज सिंह चौहान ने विजयासन देवी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन देवी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने पूरे विधि विधान से देवी धाम में पूजा-अर्चना के बाद विजयासन माता को पुष्प अर्पित कर मंदिर परिक्रमा की है। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, प्रबंध संचालक, म.प्र. पर्यटन विकास बोर्ड टी. इलैया राजा, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। “देवी लोक” मॉडल का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने सलकनपुर में देवी लोक के निर्माण कार्यों का जायजा लिया है। उन्होंने यहाँ बन रहे देवी लोक के मॉडल स्वरूप का अवलोकन कर किये जा रहे कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सीहोर जिले के सलकनपुर में देवी लोक का निर्माण कराया जा रहा है। देवी लोक में देवी जी के नौ स्वरूपों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक निर्माण एवं विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। देवी लोक के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों का भी विस्तार होगा।  

हमारी सरकार गरीब और किसानों की है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विकसित भारत का रास्ता गांव से होकर जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव हमारी सरकार गरीब और किसानों की है सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के लिये कर रहे हैं निरंतर कार्य : केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भैरूंदा वालों की तो चाँदी कर दी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फिर शुरू हुआ सर्वे “हम मध्यप्रदेश को प्रगति और विकास के पथ पर ले जाएंगे” स्व-सहायता समूहों को 150 करोड़ रूपए का बैंक ऋण वितरित प्र-संस्करण इकाइयों एवं सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्रों का किया लोकार्पण तेंदूपता संग्राहकों को 2 करोड़ 70 लाख से अधिक का बोनस वितरित मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री भैरूंदा में “ग्राम विकास सम्मेलन” में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार गरीब और किसानों की सरकार है। यहाँ सभी को समान रूप से पात्रतानुसार सुविधाएं उपलब्ध है। गरीब एवं किसानों को प्राथमिकता से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सड़क दुर्घटना में कोई गरीब भी घायल होता है तो उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकार हेलीकॉप्टर पहुंचाएगी। यदि मृत्यु हुई तो सरकार पार्थिव देह को उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित लोगों को लाभान्वित करने के लिए आज से सर्वे चालू हो गया है। सभी पात्र व्यक्तियों के इस योजना का लाभ मिलेगा। क्षेत्र के विकास के लिए की गई घोषणाएं पूरी होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सीहोर जिले के भैरूंदा में ग्राम विकास सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने पीएमजीएसवाई-IV के अन्तर्गत 500 कि.मी. स्वीकृत सड़कों का शुभारंभ किया तथा स्व-सहायता समूहों के लिए 150 करोड़ रूपए के बैंक ऋण व सामुदायिक निवेश राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। साथ ही 8 प्र-संस्करण इकाइयों एवं 100 सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्रों का शुभारंभ भी किया। प्रदेश के 5 नए जिलों में आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति भी दी गई। कार्यक्रम में सीहोर जिले के 52818 तेंदूपत्ता संग्रहकों को 2 करोड़ 70 लाख रूपये बोनस राशि का वितरण तथा मध्यप्रदेश सरकार की बाँस मिशन योजना में 215 बाँस हितग्राहियों को 2 लाख 90 हजार बाँस पौधों की अनुदान राशि एक करोड़ 4 लाख 27 हजार रूपये का वितरण भी किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया देश का गौरव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरी दुनिया में सम्मान है। उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है और दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। दुश्मनों से उनका कहना है कि यदि आप गोली फेंकोगे तो हम गोला फेकेंगे। सीमा पर जवान और खेत पर किसान, दोनों का गौरव बढ़ा है। हमारी सरकार इनके कल्याण के कार्य करती है। किसानों को हर संभव सहायता दी जा रही है। प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी जायेगी। आज भैरूंदा से 8 खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों का लोकार्पण किया गया है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी निरंतर कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार आक्रांताओं के एक-एक चिन्ह को मिटाती जा रही है। भैरूंदा का नाम आक्रांताओं ने नसरुल्लागंज कर दिया था, जिसे बदलकर फिर भैरूंदा कर दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की। विधानसभा बुदनी के चारों नगरीय निकायों के विकास के लिए 2-2 करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा की। कई नवीन मार्ग भी स्वीकृत किए। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में कृषि एवं ग्रामों के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तो भैरूंदा वालों की चांदी कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कहा कि “मोहन तुम प्रदेश को प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ाते जाओ, प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद और मेरा साथ तुम्हारे साथ है।” क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर काम करेंगी। प्रदेश में और भी सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से जो भाई-बहन छूट गए हैं, उनके लिए आज से सर्वे चालू हो रहा है, जो आगामी 6 माह में पूरा कर लिया जाएगा। अब सरकार ने इस योजना में 4 शर्तों को समाप्त कर दिया है। पहले जिनके पास फोन थे, मोटरसाइकिल या स्कूटर था, 10 हजार से अधिक मासिक आमदनी थी, ढाई एकड़ सिंचित अथवा 5 एकड़ तक असिंचित जमीन थी, उन्हें योजना में पात्रता नहीं थी। अब इन शर्तों को हटा दिया गया है। अब 15 हजार रूपये तक मासिक आमदनी वालों को भी योजना में पात्रता होगी। मूंग और सोयाबीन के बाद अब मसूर, उड़द और तुवर भी एमएसपी पर खरीदे जाएंगे। विकसित भारत के लिए गावों का विकास जरूरी – केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री पासवान केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि विकसित भारत के लिए गांवों को विकसित बनाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, नरेगा, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन सभी योजनओं से सरकार देश के ग्रामों को विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने निर्णय लिया है कि आगामी 5 साल में दो करोड़ लोगों को आवास योजना से लाभांवित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के प्रत्येक व्यक्ति को आवास, बिजली, शुद्ध जल देने एवं सभी आवश्यक सुविधाएं देने का संकल्प लिया है। पीएम जनमन में मध्यप्रदेश ने रिकार्ड आवास बनाये प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सरकार देश एवं प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी गरीब अब आवास योजना से वंचित नही रहेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 01 अप्रेल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शुरू हुई थी और इस योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने लगातार लक्ष्य प्राप्त … Read more

प्रदेश में आनंद का वातावरण बनाने जुटे हैं 565 आनंद क्लब

भोपाल प्रदेश में समाज के बीच सकारात्मकता एवं आनंद का वातावरण बनाने के लिए आनंद विभाग द्वारा समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश में 565 आनंद क्लब पंजीकृत किए गए हैं। आनंद क्लब द्वारा जरूरतमंदों को रक्तदान, भोजन एवं सामग्री दान, आपदा में सहयोग, शिक्षा, बालिकाओं को आत्म रक्षा प्रशिक्षण, निराश्रितों की मदद एवं उपचार आदि का भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। आनंद क्लबों से 5 हजार से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं। राज्य आनंद संस्थान के कार्यक्रम निदेशक सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि स्वयं एवं परिवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाकर हम प्रसन्न रह सकते हैं। इससे सामाजिक समरसता और खुशहाली संभव होती है। आनंद क्लब की पहल इस विचार पर आधारित है कि लोगों को पहले स्वयं आनंदमयी जीवन जीने का कौशल सीखना चाहिए। इसका जीवन में अनुसरण कर सामूहिक रूप से क्लब बनाकर अन्य लोगों का जीवन आनंदमय बनाने के प्रयास करना चाहिए। राज्य आनंद संस्थान, आनंद और खुशहाली का वातावरण बनाने के लिये आनंद क्लब गठित करने का कार्य लगातार कर रहा है। कोई भी व्यक्ति जो आनंदक के रूप में पंजीकृत है वह आनंद क्लब प्रारंभ कर सकता है। आनंदक के रूप में पंजीकृत होने की सुविधा राज्य आनंद संस्थान की वेबसाइट https://www.anandsansthanmp.in/ पर उपलब्ध है। आनंद क्लब का गठन 5 इच्छुक व्यक्ति मिलकर कर सकते हैं।  

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पीआरएसआई कांफ्रेंस ब्रोशर का किया विमोचन, डॉ पाठक ने किया अभिनंदन

रायपुर पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया आगामी 46 वीं पब्लिक रिलेशन्स नेशनल कांफ्रेंस के ब्रोशर का विमोचन माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी के द्वारा आज किया गया। माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पीआरएसआई की आगामी कांफ्रेंस के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इस कांफ्रेंस से उभरते छत्तीसगढ़ की विराट छवि पूरे देश में जाएगी। इस अवसर पर पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक जी ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का बुकें भेंटकर अभिनंदन किया तथा पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी के कांफ्रेंस के उद्देश्यों को बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने इस मौके पर पब्लिक रिलेशन्स के विभिन्न प्रकाशनों तथा जी -20 पर लिखी अपनी मौलिक रचना एवं सूचना के अधिकार पर एक पुस्तक माननीय डॉ रमन सिंह जी को भेंट की। इस अवसर पर नेशनल सेक्रेटरी डॉ पी.एल.के. मूर्ति, डॉ रागिनी पाठक, रायपुर चैप्टर के चैयरमेन डॉ शाहिद अली सहित अन्य पदाधिकारीगण सर्व श्री डॉ कुमार सिंह तोप्पा, सुश्री सोनाली दत्ता, सुश्री रुखसार परवीन, सुश्री रितु लता तारक उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet